BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हैरान कर देने वाली खबर: कार स्टार्ट करने कहा तो आरोपी कार लेकर हो गया फरार

हैरान कर देने वाली खबर: कार स्टार्ट करने कहा तो आरोपी कार लेकर हो गया फरार

रायपुर। रायपुर जिले के गोबरानवापारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कार चालक के सामने एक आरोपी उसकी कार स्टार्ट कर फरार हो गया। 

घटना कुछ इस प्रकार हुई कि प्रार्थी यशपाल निषाद निवासी कोदोबतर जिला गरियाबंद की मारूति सिफ्ट कार क्रमांक सीजी23-1762 जिसकी कीमत 80 हजार रूपये है को लेकर उसका ड्राइवर गुलवा नवापारा गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे प्रार्थी के ड्राइवर से यहां कार स्टार्ट नहीं हो रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने वहां खड़े धर्मेन्द्र मारकंड नामक व्यक्ति को कार स्टार्ट करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी कार स्टार्ट तो की लेकिन उसके बाद कार को ड्राइवर को ना देकर खुद कार लेकर भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
 देवर-भाभी ने जमीन विवाद के चलते की पति की हत्या, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

देवर-भाभी ने जमीन विवाद के चलते की पति की हत्या, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा। कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा से खबर है कि एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला। हत्या की वजह थी जमीन संबंधी विवाद। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मृतक का नाम विजय कटकवार है। जमीन को लेकर घरेलू विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसकी पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर विजय कटकवार की हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला और सहआरोपी उसके देवर को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज करते हुए पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बड़ी खबर: आखों में मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 70 लाख रुपए की लूट, पुलिस ने की इलाके में नाकेबंदी

बड़ी खबर: आखों में मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 70 लाख रुपए की लूट, पुलिस ने की इलाके में नाकेबंदी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन लगातार कलाइयां कर रही है इसके बावजूद भी यहां लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शहर से बिलासपुर जा रहे राइस मिल के दो कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर 70 लाख की लूट हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है। कवर्धा के एएसपी अनिल सोनी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूट की वारादात आज सुबह 10 बजे के आस-पास की है। राइस मिल के दो कर्मचारी स्कूटी में 70 लाख रुपए लेकर जा रहे थे इसी बीच पांडातराई और कुंडा थाने के बीच जंगलपुर के पास बाइक सवार लुटेरों ने उनसे बैग छीन लिया। लुटेरों ने पहले इनकी आंखों में मिर्च पाऊडर डाला और इससे पहले की दोनों संभल पाते बैग छीनकर फरार हो गए। राइसमिल के कर्मियों ने पुलिस को बताया कि बैग में 70 लाख रुपए हैं।

 बड़ी खबर: राजधानी की एक फ्लेक्स दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल अमला मौके पर

बड़ी खबर: राजधानी की एक फ्लेक्स दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल अमला मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। आपको बता दे की राजधानी में कल लालगंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स में आगजनी की घटना सामने आई थी इसी कड़ी में खबर है की आज राजधानी रायपुर के ब्राह्मण पारा निक्स फ्लेक्स दुकान में भीषण आग लग गई है। आपको बता दे कि आग लगने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। दमकल अमला की गाड़ियां भी मौके पर पहुँच आग बुझाने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल पाया है।
 पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर महिला से हजारों की ठगी, पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर महिला से हजारों की ठगी, पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

रायपुर। समाचार-पत्र में पर्सनल लोन दिलाने का विज्ञापन जारी कर अज्ञात आरोपी द्वारा एक महिला से 45 हजार रूपये से अधिक की ठगी करने का मामला प्रकाश मेंं आया है। पीडि़ता द्वारा घटना की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्वनीनगर गुढिय़ारी रायपुर की रहने वाली श्रीमती डिरजा साहू पति स्व. खेदूराम 35 वर्षीय ने एक समाचार-पत्र में पर्सनल लोन दिलाने का प्रकाशित विज्ञापन को पढ़कर उक्त विज्ञापन मेें प्रकाशित फोन नंबर 97686-65404 पर संपर्क किया। उक्त फोन नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने प्रार्थियां से पूछा गया कि उसे कितना लोन पास कराना है। प्रार्थियां ने दो लाख रूपये कहा। इस पर आरोपी ने उसे लोन पास होने की गारंटी देते हुए पहले उससे अपने बताये खाता क्रमांक 157534067703 में 3500 रूपये जमा कराये। इसके बाद आरोपी ने कई बार में प्रार्थियां से उक्त खाता में लगभग 45 हजार 150 रूपये जमा कराया और लोन पास नहीं कराकर धोखाधड़ी किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी खाता धारक के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है।
 राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से वार

राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से वार

रायपुर। शहर के बंधवा पारा इलाके में बीती रात एक युवक को उसके घर से बुलाकर आरोपी युवक ने उस पर चाकु से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। 

पुरानी बस्ती थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक यादव 28 वर्ष का आरोपी शुभम यादव पिता श्यामलाल से पूर्व में हुए झगड़े को लेकर पुरानी रंजिश थी। बताया जा रहा है कि 08 जुलाई की रात करीब 10.15 बजे आरोपी शुभम बदला लेने के इरादे से दीपक के घर पहुंचा और उसे आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। दीपक के घर से निकलते ही आरोपी ने उसके पेट पर चाकु से वार कर फरार हो गया। घटना के बाद घायल दीपक को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने घायल दीपक के जीजा लखन यादव की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।
जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से यूजर चार्ज न देने वाले फर्मों को नोटिस जारी

जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से यूजर चार्ज न देने वाले फर्मों को नोटिस जारी

रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन 8 के जोन कमिश्रर अरूण धु्रव एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्माराम साहू ने बताया कि जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूजर चार्ज नियमानुसार निर्धारित अनुसार नहीं देने वाले विभिन्न फर्मो को जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से यूजर चार्ज डिमांड बिल जारी कर तत्काल यूजर चार्ज देने के निर्देश नोटिस में दिये गये है। अन्यथा उन पर निगम अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही जोन स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जायेगी। जोन कमिश्रर व जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चंदनीडीह शाखा टाटीबंध को 9000 रू, हुुंडई शो रूम टाटीबंध को 1 लाख 92 हजार रू, जैन आटो सर्विस टाटीबंध को 18000 रू. जायजा व्हीकल टेऊड प्रा.लि. ओडी शोरूम संतरविदास वार्ड रायपुर को 1 लाख 92 हजार रू, शंकर बाडीबिल्डर्स टाटीबंस को 18000 रू., भारतीय स्टेट बैंक प्रगति शाखा टाटीबंध को 10500 रू. एवं पंजाब नेशनल बैंक टाटीबंध रायपुर को 10500 रू. का यूजर चार्ज निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र नियमानुसार अदा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। अन्यथा की स्थिति में जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधितों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।  
 बड़ी खबर: अमित जोगी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन हुए, बुखार-गले में खराश और सिर दर्द के बाद कराई जांच

बड़ी खबर: अमित जोगी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन हुए, बुखार-गले में खराश और सिर दर्द के बाद कराई जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन कर दिया गया है। जोगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें बुखार, गले में खराश और सिर दर्द की परेशानी हो रही है, जिसके बाद उन्होंने अपना जांच कराया है। जांच के बाद उन्हें एहतियातन 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन कर दिया गया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए उन्होंने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि क्वारंटाईन के दौरान वे किसी से मिल नहीं पायेंगे लेकिन फोन पर अवश्य बात करेंगे। जोगी ने सभी से आग्रह भी किया है कि अपने-अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, क्योंकि जान है तो जहान है। 
 
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एस.एस.पी. अजय यादव से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एस.एस.पी. अजय यादव से की मुलाकात

रायपुर | छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन का  प्रतिनिधिमंडलआज रायपुर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी महोदय श्री अजय यादव जी जो पूर्व मे दुर्ग मे पदस्थ थे जिन्होने दुर्ग मे रहते सुपेला स्थित पारख ज्वेलर्स मे बड़ी चोरी का 36 घंटो मे पर्दाफाश किया था। एसएसपी अजय यादव से मुलाकात की एवं रायपुर शहर मे समस्त सराफा व्यापारियो के सहयोग से पूर्व कार्यकारिणी द्वारा 5 वर्षो से संचालित 52 कैमरा की जानकारी दि जो आज भी निरंतर प्रसाशान के लिये बहुत सहयोगी साबित होते आए है एवं  सराफा दुकानों के समय सारिणी पर भी चर्चा की जिसमे श्री अजय यादव जी ने खुशी जताते हुए इसे सराहनीय पहल बताया  एवं  प्रसाशान ने सराफा कारोबारियो के लिये हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर महासचिव उत्तम गोलछा (अरिहंत), कोषाध्यक्ष  सुरेश भंसाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मगेंलाल मालू छत्तीसगढ सराफा एसोसिएशन एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन से दीपचंद कोटड़िया सुरेश भंसाली पवन अग्रवाल  जितेंद्र गोलछा प्रकाश झाबक सौरभ कोठरी शामिल हुये ।             

मौसम का मिजाज: राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में तथा राज्य के आसपास कोई मजबूत सिस्टम तैयार न होने के चलते एक बार फिर से रायपुर में बारिश थम गई है। हालांकि स्थानीय प्रभाव के चलते राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमच के साथ बौछारें पडऩे का सिलसिला जारी है। 

मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर कच्च से गल्फ और इसके आसपास के इलाकों से लेकर जालौर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, वाराणसी, गया और शांतिनिकेतन तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। राज्य में कल दिनांक 09 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। दूसरी ओर झमाझम बारिश पर लगे बे्रक के बाद शहरवासियों के अलावा प्रदेशवासी उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। लोगों को फिर से बेसब्री से झमाझम बारिश का इंतजार है। लेकिन इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। राज्य के ऊपर अथवा आसपास के इलाकों में किसी तरह का सिस्टम तैयार न होने के चलते बारिश की गतिविधियों पर फिलहाल बे्रक लगा हुआ है। 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन नहीं होगी शराब बिक्री, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन नहीं होगी शराब बिक्री, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। जन्माष्टमी के दिन शराब बिक्री नहीं होगी मुख्यमंत्री ने की घोषणा। निगम मंडल और पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व देने की मांग यादव समाज के लिए। सर्व यादव महासंघ छत्तीसगढ़ का 51 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष माधव लाल यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर मिला। सर्वप्रथम यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को खूमरि, जैकेट कौड़ी से निर्मित अंग वस्त्र लाठी भेंट देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री के नरवा गरवा घुरवा बारी और गोबर खरीदने के निर्णय का सभी ने स्वागत किया ।मुख्यमंत्री के उक्त ऐतिहासिक निर्णय को हिंदुस्तान के इतिहास में और गाय के साथ जुड़े किसानों के हित में बताते हुए मुख्यमंत्री को गौ रत्न की उपाधि से स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र देकर गिरधारी यादव जांजगीर चांपा ने सम्मानित किया, उक्त अवसर पर दोहा बोलकर राजेश यादव दुर्ग ने आशीष वचन दिया। प्रदेश अध्यक्ष माधव लाल यादव ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 30 लाख की संख्या में यादवजन निवासरत है यादव समाज के शैक्षणिक ,आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास हेतु अटल नगर नया रायपुर में यादव छात्रावास भवन निर्माण हेतु 5 एकड़ जमीन देने की मांग की और जन्माष्टमी के दिन शराब की दुकान बंद रखने का आग्रह भी किया जिसे मुख्यमंत्री ने शराब दुकान बंद करने की तुरंत घोषणा की। यादव समाज के सदस्यों को निगम मंडल में अवसर देने के साथ-साथ पार्टी के संगठन में भी महत्वपूर्ण पद देने की मांग भी की गई। बलरामपुर जिले में दुग्ध संयंत्र की स्थापना करने का भी आग्रह किया जिससे सभी गौ पालकों को आर्थिक लाभ मिल सके।यादव समाज के 11 जिले से आए प्रतिनिधिमंडल मैं जिसमें प्रमुख रूप से महासमुंद जिला से राजू यादव, पुनीत राम यदु राजेश यदु, मोहन यदु , बेमेतरा जिला-रविंद्र यादव, गणेश यादव, प्रमोद गौ सेवक ,लोकनाथ यादव दशरथ यादव, गरियाबंद जिला-कुंजल यादव, जय कुमार यादव पदूनाथ यादव, बसंत कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, बूढ़ा राम यादव, जिला जांजगीर चांपा-आर के यादव, छोटू यादव, जिला-कोरबा संतोष यादव, उमेंद्र यादव, जिला -बिलासपुर सुभाष यादव,रामशरण यादव, जिला-राजनांदगांव संतराम यादव, उपेंद्र यादव, रितेश यादव, नरसिंह यादव, विनोद यादव, जिला-दुर्ग राजेश यादव, राकेश यादव, बालोद जिला- राकेश यादव ,संजय यादव,जिला -रायपुर छोटे लाल यादव, अभिषेक यादव, हेमंत यादव ,विनय यदु, देवेंद्र यादव ,संतोष यादव ,मनीष यदु, लव कुमार यदु ,दीपक यदु, बसंत यादव, मोहनलाल, धन्नू लाल, यशवंत यादव, प्रवीण यादव आदि से मिलकर मुख्यमंत्री ने यादव समाज की प्रस्तुत मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए तत्काल विचार करने की बात कही। 
BREAKING : प्रभारी सचिवों को अब प्रत्येक माह करना होगा अपने जिले का दौरा, सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश

BREAKING : प्रभारी सचिवों को अब प्रत्येक माह करना होगा अपने जिले का दौरा, सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रभारी सचिवों की नए सिरे से नियुक्त् करते हुए सभी सचिवों को माह में एक बार अपने प्रभार वाले जिले का भ्रमण करने, सरकारी योजनाओं के संचालन व क्रियान्वयन की समीक्षा करने तथा समीक्षा रिपोर्ट का ब्योरा प्रतिमाह मुख्य सचिव को जमा कराने का निर्देश जारी कर दिया है। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने कामकाज में कसावट लाने की कवायद तेज करते हुए राज्य में प्रभारी सचिवों की नए सिरे से नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले को जिला धमतरी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को जिला सरगुजा तथा बलरामपुर और प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी को महासमुन्द तथा गरियाबंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव डॉ. एम. गीता को जिला बेमेतरा तथा कबीरधाम, श्रीमती निहारिका बारिक को जिला बिलासपुर, सोनमणि बोरा को जिला बस्तर,  डी.डी. सिंह को जिला दंतेवाड़ा, टी.सी. महावर को जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, सुश्री रीता शांडिल्य को जिला मुंगेली, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को जिला दुर्ग, अविनाश चंपावत को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा तथा रायपुर, निरंजन दास को जिला जांजगीर-चांपा, प्रसन्ना आर. को जिला राजनांदगांव, उमेश अग्रवाल को जिला बालोद, अंबलगन पी. को जिला कोरबा, श्रीमती अलरमेलमंगई डी. को जिला रायगढ़, धनंजय देवांगन को जिला कांकेर का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संचालक पी. दयानंद को जिला सूरजपुर, नीरज बंसोड को जिला सुकमा, संयुक्त सचिव नरेन्द्र दुग्गा को जिला कोरिया, सुश्री प्रियंका शुक्ला को जिला नारायणपुर तथा कोण्डागांव, आयुक्त डॉ. तंबोली अय्याज फ कीर भाई को जिला बीजापुर और संयुक्त सचिव भोस्कर विलास संदीपान को जिला जशपुर का प्रभारी सचिव बनाया गया हैै।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को किया सम्मानित

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को किया सम्मानित

रायपुरगृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक एवं जवानों के द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराध अन्वेषण एवं खोज-बीन के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करने के लिए सम्मानित किया है। गृह मंत्री ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में विधायक श्री आशीष छाबड़ा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और उनकी टीम को शिल्ड और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री श्री साहू ने पुलिस अधीक्षक को अपराधों पर नियंत्रण रखने, शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाने तथा बेमेतरा में पुलिस कंट्रोल रूम बनाने और तीन पालियों में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने घटना की सरसरी तौर पर जानकारी लेते हुए बताया कि पिछले माह तीन जून को अज्ञात ट्रक चालक द्वारा 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को गृह मंत्री ने काफी गंभीरता से लेकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे, चूंकि यह कार्य बड़ी मुश्किल थी इसके लिए नये तकनीक जीपीएस डेटा एनालिसीस का उपयोग करते हुए लगभग 12 हजार ट्रकों की जांच की जाकर 19 जून को अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

जिले के देवभोग विकासखण्ड में 6 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले : वार्ड क्रमांक 18, ग्राम बरही, मोटरापारा एवं दीवनामुड़ा के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

जिले के देवभोग विकासखण्ड में 6 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले : वार्ड क्रमांक 18, ग्राम बरही, मोटरापारा एवं दीवनामुड़ा के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

गरियाबंदगरियाबंद जिले के देवभोग विकासखण्ड में गत मंगलवार को 6 नये केरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चौहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार देवभोग के वार्ड क्रमांक 18 में दो, ग्राम बरही में दो, ग्राम मोटरापारा में एक एवं ग्राम दीवानमुड़ा में एक कोरोना पॉजिटीव मिलने की पुष्टि की गई है। पुष्टि के पश्चात कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जायेगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार नए पॉजिटिव कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि पश्चात सम्बंधित क्षेत्र के चिन्हित चौहद्दी (सभी दिशाओं) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं 3 किमी के दायरे को बफर जोन घोषित किया गया है। आदेश के तहत उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशनुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी  को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बॉयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग देवभोग के पर्यवेक्षक को घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है। पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को दुकाने बन्द करवाने और आवागमन प्रतिबंधित करने दायित्व सौंपा गया है। उक्त जोन की निगरानी एवं समन्वय के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। देवभोग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री आशीष अनुपम टोप्पो संबंधित क्षेत्र के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्यव बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।

जिले में 26 हजार लोगों को करना है आधार लिंक, सर्वर और लिंक में आ रही समस्या से काम पिछड़ा

जिले में 26 हजार लोगों को करना है आधार लिंक, सर्वर और लिंक में आ रही समस्या से काम पिछड़ा

महासमुुंद। सर्वर में आ रही समस्या और उचित मूल्य के दुकानदारों द्वारा आधार लिंक करने में रूचि नहीं लिए जाने से जिले में राशन कार्डधारियों का आधार लिंक कार्य धीमा है। जिले के करीब 26 हजार सदस्यों का आधार लिंक किया जाना है लेकिन अभी तक मात्र 536 सदस्यों का ही आधार लिंक हो पाया है।


वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत जिलेभर के राशनकार्ड धारियों और सदस्यों का आधार लिंक किया जाना है। इसके तहत जिलेभर में करीब पौने तीन लाख राशनकार्ड धारियों में से 26400 सदस्यों का आधार लिंक किया जाना है। इसके लिए खाद्य विभाग के साथ जिले के जनपदों और नगर पालिकाओं में आधार लिंक करने के साथ ही उचित मूल्य दुकानदारों को भी इसका कार्य सौंपा गया है। लेकिन उचित मूल्य दुकानदारों के कार्य में रूचि नहीं लिए जाने और सर्वर में आ रही परेशानी की वजह से कार्य पिछड़ता जा रहा है। जिले में अभी मात्र 536 सदस्यों का आधार लिंक हो पाया है। जिसे लेकर अफसरों ने भी नाराजगी जताई है।

ब्लॉकवार लंबित आधार लिंक वाले कार्ड की स्थिति-
जानकारी के मुताबिक जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में ऐसे राशनकार्ड जिनका आधार लिंक नहीं हो पाया है वह इस प्रकार है। महासमुंद में 108, बागबाहरा मेें 202, पिथौरा में 314, सरायपाली में 207 और बसना में 347 सदस्यों का आधार लिंक नहीं हो पाया है। इसी तरह जनपदों महासमुंद में 5502, बागबाहरा में 2425, पिथौरा में 1117, सरायपाली में 1800, बसना में 1201 और तुमगांव में 846 कार्ड है जिनमें आधार लिंक किया जाना है।

वर्जन
कार्य में तेजी लाने के निर्देश
इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि आधार लिंक के कार्य को लेकर सर्वर के साथ ही उचित मूल्य के दुकानदारों द्वारा रूचि नहीं लिया जाना है। इसकी वजह से कार्य की गति धीमी है। फिलहाल कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। 
 मौसम का मिजाज: शहरवासी उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल

मौसम का मिजाज: शहरवासी उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल

रायपुर। राजधानी में आज सुबह आसमान में छाए बादल घंट गए। यही नहीं चटख धूप के चलते एक बार फिर से मौसम उमस से भर गया है। इसके चलते शहरवासियों को फिर से चिपचिपी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। 

राज्य के निकट बने चक्रवाती सिस्टम, दबाव क्षेत्र और द्रोणिका के प्रभाव से राजधानी में अच्छी वर्षा रिकार्ड की गई है। लेकिन इन मौसमी तंत्र का प्रभाव समाप्त होते ही शहर में एक बार फिर से बारिश थम गई है। हालांकि पिछले दिनों की बारिश अच्छी रही और झमाझम बारिश से शहरवासियों को उसम से भी राहत मिली। लेकिन मौसमी तंत्र का प्रभाव खत्म होते ही बारिश भी थम गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रायपुर शहर मध्य क्षेत्र में है, ऐसे में यहां अच्छी बारिश के लिए आसपास तगड़ा मौसमी तंत्र का सक्रिय रहना जरूरी है। मौसम विभाग ने इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून के मजबूत रहने तथा देश में अच्छी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इस लिहाज से राजधानी रायपुर के अलावा राज्य में अब तक अच्छी बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लगातार हलचल जारी है। खाड़ी में नया सिस्टम बनने अथवा राज्य के ऊपर या आसपास मजबूत सिस्टम तैयार होते ही फिर से बारिश शुरू हो जाएगी। 
राजधानी में 23 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

राजधानी में 23 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर। शहर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नगर में रहने वाला कार्तिक ध्रुव 23 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। मृतक अपने 6 भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसने 12वीं तक पढ़ाई भी की थी। बताया जा रहा है कि पिछले एक-दो महीने से वह घर के सदस्यों से बातचीत करना कम कर दिया था। वह दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर होने के साथ बेरोजगार भी था। आशंका जतायी जा रही है कि डिप्रेशन में आकर उसने खुदकुशी की है। बरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
 बड़ी खबर: राजधानी के लालगंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर

बड़ी खबर: राजधानी के लालगंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के लालगंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स के दूसरे मंजिल पर आग लग गयी है। आपको बता दे कि आग लगने की सूचना मिलते ही गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। दमकल की 2 गाड़ियां भी मौके पर पहुँच आग बुझाने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल पाया है।
 आगामी त्यौहारों को देखते हुए मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने एवं प्रतिदिन सेनिटाइज करने के निर्देश

आगामी त्यौहारों को देखते हुए मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने एवं प्रतिदिन सेनिटाइज करने के निर्देश

गरियाबंद । भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप धार्मिक पूजा स्थल संचालित करने की अनुमति दी गई थी, किन्तु वर्तमान में नगर तथा जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं आगामी महिनों में आने वाले विभिन्न त्यौहारों जैसे- श्रावण, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज आदि को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना संक्रण से बचाव हेतु मंदिरों में श्रद्धालुओं के जमाव नियंत्रित करना आवश्यक है। इस संबध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे ने मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, मास्क पहनने तथा परिसर को प्रतिदिन सेनिटाइज करने निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण जिम्मेदारी मंदिर के व्यवस्थापक व पुजारियों की होगी। किसी भी तरह की लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है। 
बस्तर में नक्सलवाद से निपटने में विफल रही भूपेश सरकार- केदार कश्यप

बस्तर में नक्सलवाद से निपटने में विफल रही भूपेश सरकार- केदार कश्यप

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय में हुए प्रेस वार्ता के दौरान भूपेश सरकार को बस्तर में नक्सलवाद से निपटने के लिए पूरी तरह से विफल बताया। साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्हें प्रदेश का निष्क्रिय मंत्री कहा है।

भाजपा कार्यालय में कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश वासियों को गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जा रहे लाभ को बताने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित किया गया था। इस दौरान मीडिया के एक सवाल पर केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनने के बाद नक्सलवाद को बढ़ावा मिलने के साथ ही घटनाओं में भी लगातार इजाफा हाने की बात कही है। केदार कश्यप ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने और इसके खात्मे के लिए भूपेश सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है। केदार कश्यप ने भूपेश सरकार पर लगाए आरोप पर केदार कश्यप ने प्रदेश के गृहमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गृहमंत्री इतने निष्क्रिय हैं कि उन्हें मालूम ही नहीं रहता है कि नक्सल घटनाओं में कितने जवान शहीद हुए हैं और कहां कौन सी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात की चिंता होना चाहिए कि बस्तर से नक्सलवाद को कैसे खत्म करें, लेकिन कांग्रेस कार्यकाल के 02 वर्ष बीतने वाले हैं, लेकिन नक्सलवाद के खात्मे को लेकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एक बार भी बस्तर में कोई बड़ी बैठक नहीं की है। ऐसे में साफ जाहिर होता है कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए भूपेश सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है। 
शराब पार्टी के बाद जुआ खेलकर घर लौटते वक्त हुई बहस, युवक ने कुल्हाड़ी मारकर दोस्त की कर दी हत्या

शराब पार्टी के बाद जुआ खेलकर घर लौटते वक्त हुई बहस, युवक ने कुल्हाड़ी मारकर दोस्त की कर दी हत्या

मुंगेली। मामूली बात पर युवक ने अपने दोस्त की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, घटना पथरिया थाना इलाके के डीलवापारा की है। घटना के वाद आरोपी युवक ने पथरिया थाना में सरेंडर कर दिया, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार जांच में जुटी है। मृतक हरिशंकर जायसवाल आरोपी दुर्गेश श्रीवास मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दुर्गेश श्रीवास और मृतक हरिशंकर जायसवाल दो अन्य साथियों के साथ बीती रात जुआ खेल रहे थे, इस दौरान चारों ने आपस में जमकर जाम भी छलकाई। इसके बाद जुआ खेलकर वापस लौटते वक्त हरिशंकर और दुर्गेश में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, तो हरिशंकर ने दुर्गेश को थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्साए दुर्गेश ने घर से कुल्हाड़ी निकालकर हरिशंकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। बहरहाल पथरिया पुलिस आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

 

महिलाओं के साथ युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश, विधायक ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया स्वागत

महिलाओं के साथ युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश, विधायक ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया स्वागत

महासमुंद। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के सोमवार को ग्राम पंचायतों में भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान महिलाओं के साथ ही युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों का कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

ग्राम पंचायत अछरीडीह में कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंद्राकर की मौजूदगी में नरेंद्र, मनहरण, माखन, राकेश, टीकम, हीराराम, लालाराम, गोपाल, भागीरथी, ओमप्रकाश, इंदल, वासु, गुलशन, चंदु, दुलरवा, जीवन, दौलतराम, नारायण, मेघराज, भानु, कुलेश्वर, रेखराम, सोमनाथ, गोपाल पटेल, कपिल, कुंदन, जगमोहन, लीलेश, असरानी, मानिक, राजेश, गोपी, गंगाधर आदि ने प्रवेश किया। इसी तरह ग्राम पंचायत अछोली में महिला पंचों सहित युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में महिला पंचों सहित रविशंकर, संतोष, गजेंद्र, नोहर, कोमल, डिगेश्वर, नरेंद्र, शंभू, मनराखन, संतराम, शंकर, संतराम साहू, मोहन साहू, कमलेश, ओमप्रकाश, राजू, गोपी, सतीश, प्रदीप, धनंजय, ईश्वर आदि शामिल हैं। विधायक श्री चंद्राकर ने कांगे्रस प्रवेश करने वालों का स्वागत किया है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य अमर चन्द्राकर, जनपद सदस्य यतेंद्र साहू, सभापति दिग्विजय साहू, जनपद सदस्य कुणाल चन्द्राकर, अरुण चन्द्राकर, आवेज खान, जावेद जाफरी, देवेंद्र चंद्राकर, आकाश निषाद, ढेलू निषाद आदि मौजूद रहे।
लॉकडाउन में बेटे की शादी में बजवाया डीजे, अब दूल्हा, दूल्हे का पिता और डीजे मास्टर पहुंचे सलाखों के पीछे

लॉकडाउन में बेटे की शादी में बजवाया डीजे, अब दूल्हा, दूल्हे का पिता और डीजे मास्टर पहुंचे सलाखों के पीछे

कोण्डागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना अंतर्गम कुम्हारपारा में 28 जून की रात डीजे लगाकर नाच गाना करवाने वाले दुल्हा, दुल्हे के पिता और डीजे मास्टर को विश्रामपुरी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है।

जानकारी अनुसार, विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघनाथ चक्रधारी अपने लड़के यशकुमार चक्रधारी के विवाह कार्यक्रम 28 जून को डीजे सिस्टम लगाकर नाच गाना करवाएं थे। इसमें 40-50 लोग इकठ्ठा भी हुए थे। इस मामले की ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत कर दी थी। शिकायत के बाद मेघनाथ चक्रधारी और उसके बेटे यशकुमार चक्रधारी के द्वारा शासन द्वारा जारी समस्त निर्देशों का अवहेलना करते हुए क्षेत्र केे जनमानस के जान को जोखिम में डालते हुए अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर 40-50 लोगों के साथ नाच गाना करवाना पुलिस विवेचना में पाया गया।

ऐसे में आरोपी यशकुमार चक्रधारी, मेघनाथ चक्रधारी और डीजे संचालक मुकेश नेताम पिता जग्गू नेताम निवासी पेण्ड्रावन के विरूद्ध आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 186, 34 महामारी अधिनियम की धारा 3 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। 
राजधानी रायपुर में एक बार फिर हुई चाकूबाजी की घटना, आरोपी फरार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर हुई चाकूबाजी की घटना, आरोपी फरार

रायपुर | शहर में लगातार चाकूबाजी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है शहरी क्षेत्र से लगे हुए ग्रामीण इलाके भी अब असामाजिक  तत्वों की आपराधिक नजर से नहीं बच पा रहे हैं। शहर के सेजबहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोरियाकला गांव के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बीती रात्रि हुई चाकूबाजी से एक बार फिर शहर की गश्ती व्यवस्था प्रश्रवाचक बन गई है। आधी रात को आरोपियों द्वारा खुलेआम चाकूबाजी कर फरार हो जाना पुलिसिंग की व्यवस्था पर बड़ा प्रश्रचिन्ह लगाती है।  इसका प्रमुख कारण यह माना जा रहा है कि किसी भी चाकूबाजी की हुई घटना पश्चात रायपुर पुलिस के द्वारा चाकूबाज़ों को पकडऩे के बाद उनका स्वागत-सत्कार करने में कोताही बरतना है, जिसके कारण हालात यह होते जा रहा हैं कि गली- मुहल्ले के छोटे-छोटे छर्रों के द्वारा भी चाकू लहराते हुए किसी को भी चाकू मार देना आम बात हो गया है।

चाकूबाजी की ऐसी ही एक घटना बीती रात घटित हुई। हुआ यूँ कि, बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किसी बात को लेकर इनके बीच बात विवाद हो गया, यह विवाद इतना बढ़ा कि हिस्ट्रीशीटर सलमान गिट्टी, विनय शर्मा, राजा शर्मा और प्रमोद तिवारी ने विनेश सेन्द्रे नाम के युवक को चाकू मार दिया, इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
रात में जब यह घटना घट रही थी, तब वहां मौजूद कॉलोनी के लोगों ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
मुजगहन थाना प्रभारी आरएन पांडेय के अनुसार बीती रात निगरानी बदमाश सलमान गिट्टी, राजा शर्मा, पंकज तिवारी और विनय शर्मा देर रात बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कालोनी गए हुए थे, इसमें से आरोपी राजा शर्मा कोतवाली इलाके का हिस्ट्रीशीटर रवि साहू का भांजा है।
बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विनेश सेन्द्रे से आरोपियों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद के बाद सभी आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपी फिर वापस आ गए और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुछ घंटे पहले हुए विवाद के चलते विनेश सेन्द्रे को चाकू मार दिया। चाकू के हमले से विनेश सेन्द्रे घायल हो गया है, वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
 
बड़ी खबर: जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

बड़ी खबर: जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव  जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। 47 वर्षीय जवान मदन गौरकर एएसपी का था ड्राइवर, जिसने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की हर एंगिल से जांच में जुटी है।