राजधानी रायपुर के कई इलाकों के नलों में कल शाम को नहीं आएगा पानी, जाने किन इलाकों में नहीं आएगा पानी
रायपुर | राजधानी रायपुर के आधे से ज्यादा इलाकों के नलों में कल शाम को पानी नहीं आएगा । बता दें कि मरम्मत कार्य के चलते जलप्रदाय नहीं हो पाएगा । जानकारी के अनुसार रायपुर नगर निगम की ओर से 80 एमएलडी प्लांट के सम्पवेल सफाई का काम किया जाएगा । इसके साथ ही 900 एमएम व्यास के राईजिंग मेन में लिकेज की मरम्मत की जाएगी। बताया गया कि इसके लिए 28 मार्च को शट डाउन किए जाने से डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर ओवर हेड टैंक से सुबह पानी आने के बाद शाम को पानी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में पानी की सप्लाई जारी रहेगी।
बीजापुर | जिले में चार दिन पहले देर रात्रि कोरोना स्क्रीनिंग नहीं करवाने को लेकर जिले के स्वास्थ्य अमले से बदसलूकी के मामले पर बीजापुर थाने में मुंबई की मॉडल सहित उसके अन्य पांच साथियों के विरुद्ध घटना के 04 दिनों बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने मॉडल युवती सहित 05 लोगों के विरुद्ध गुरुवार को देर रात 01 बजकर 40 मिनट पर एफआईआर दर्ज करवाया गया है।
बीजापुर | जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के पीडिया गांव में तेलंगाना से वापस लौटे 07 मजदूरों की मौत हो गई। मृतक मजदूर तेलंगाना मिर्ची तोडऩे के लिए गए थे, जहां उनकी तबियत बिगडऩे के बाद वे पैदल ही चलकर अपने गांव वापस लौट आए, इसके बाद उनकी गांव में ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इनका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मृतक मजदूर कोरोना पॉजिटिव थे, या नहीं इसकी पुष्टि नही होने से प्रशासन अब उन ग्रामीणों की तलाश में जुटी है, जो उन सातों मृतकों मजदूरों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
सुकमा | जिले में लॉकडाउन होने से मजदूरों को आने-जाने के लिए गाड़ी नहीं मिल रहा है, जिसके चलते आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 150 किमी पैदल चलकर गुरुवार शाम करीब तीन दर्जन मजदूर अपने परिवार के साथ कोंटा पहुंचे, इन सभी मजदूरों को पहले स्थानीय प्रशासन के नुमांईदे ने सीमा पर ही रोक लिया, डॉक्टरों की टीम ने पहले सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सभी को कैंप में बिठाकर खाना खिलाया इसके बाद गाड़ी का इंतजाम कर सभी को उनके घर पहुंचाया गया।
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग, छत्तीसगढ़ शसान के अध्यक्ष एवं सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक महेन्द्र छाबड़ा ने प्रदेश के सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण किसी जान भूखे रहने के कारण न जाय।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एम्स के डायरेक्टर डॉ. एन.एम. नगरकर के टेलीफोन पर बात कर एम्स में भर्ती कोराना पीडि़त मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हाल-चाल जाना।
एम्स के डायरेक्टर डॉ. एन.एम. नगरकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना वायरस के पीडि़त एम्स में भर्ती सभी 6 मरीज की स्थिति सामान्य है। एम्स प्रबंधन द्वारा उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए एम्स में सभी आवश्यक तैयारी पूरी है।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश में कोराना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं और आमजनता को खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के संबंध में बैठक लेकर इसकी समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को इस संबंध में सभी जिलों से जानकारी लेने को भी कहा है। मुख्यमंत्री की बैठक के पहले अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे और जिलों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए इंतजामों और लागों को खाद्यान्न सहित अन्य दैनिक जरूरतों के सामान की आपूर्ति हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
कांकेर | जिले में पदस्थ सहायक श्रम पदाधिकारी पंकज बिजपुरिया को मुख्यालय से उनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर के.एल. चौहान ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद दीप्ति पांडेय के घर को कलेक्टर के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने आइसोलेट कर 14 दिन तक घर से बाहर नही निकलने के लिए निर्देशित करते हुए उनके घर में किसी को भी नही जाने की सूचना चस्पा कर दिया है। ज्ञात हो कि इसके अलावा विदेश से बस्तर जिले में आये 17 लोगों की तलाश में प्रशासन का अमला लगा हुआ है।
रायपुर | लॉक डाउन का उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने 20 अपराध दर्ज किये हैं। रायपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस अधीक्षकों को प्रतिदिन दर्ज मामलों की जानकारी एआईजी राजेश अग्रवाल को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर,छत्तीसगढ़ प्राइवेट हॉस्पिटल अधिग्रहण किए जाने संबंधित पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया है. आदेश को लिपिकीय त्रुटि बताते हुए निरस्त किया है तथा नया आदेश तत्काल प्रभावशील होगा. संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं प्राधिकृत अधिकारी नवा रायपुर के हस्ताक्षर से उक्त आदेश जारी हुआ है.
देखे आदेश :-

धमतरी| कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार कई अहम प्रयास कर रही है साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया गया है उसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे है| आपको बता दे की लॉक डाउन के बाद भी शासन के आदेश की अवेलहना करने वाले दो अन्य खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस तरह अब तक धमतरी जिले में धारा 188 के तहत चार लोगों पर प्रकरण दर्ज हो चुका है।

रायपुर | रायपुर जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनीत नंदनवार ने बताया है कि हाल ही में विदेश यात्रा से आए 17 व्यक्तियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है ।
रायपुर | कोरोना वायरस के चलते छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरूवार को भूपेश मंत्रिमंडल के सभी विभागों के बजट प्रस्ताव को गिलोटिन के जरिए पारित कर दिया गया। बजट के साथ-साथ संशोधन विधेयकों को भी पारित किया गया। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय प्रस्ताव को सदन में स्वीकृत प्रदान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (COVID-19) स्टेज 3 पर पहुंच गया है. इसका खुलासा तब हुआ, जब रायपुर का तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज का कोई दूसरे राज्य और विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं मिली. इसकी पुष्टि सीएमएचओ मीरा बघेल ने की है. राजधानी का तीसरा कोरोना पीड़ित व्यक्ति बड़े रामनगर का रहने वाला है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है.
महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिल रही है कि जिला प्रशासन ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पेट्रोल डीजल देने पर पाबंदी लगा दी है। जारी निर्देश के अनुसार सिर्फ अनुमति प्राप्त मालवाहक वाहनों एवं आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को पेट्रोल दिया जाएगा । इस संबंध में जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आदेश जारी कर दिया है। जिला कलेक्टर ने यह भी कहा है कि जरूरी होने पर प्रशासन की अनुमति लेने के बाद पेट्रोल डीजल लिया जा सकेगा ।
रायपुर | देशव्यापी लॉकडाउन और राजधानी में धारा 144 लागू होने के बाद भी खुलेआम अपराधी अपराधों को अंजाम देते हुए और नियमों को धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है।
विदेश से लौटने की जानकारी छुपाकर कोरोना बीमारी फैलाने मामले में किया गया अपराध दर्ज
रायपुर । राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस से पॉजिटिव पायी गई युवती के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने राज्य सरकार के आदेश की अवहेलना कर अपने विदेश दौरे से लौटने की जानकारी छुपाकर रखने एवं खतरनाक बीमारी से दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने युवती के खिलाफ 269, 271 और 188 की के तहत मामला दर्ज किया है|
ज्ञात हो कि कोरोना वायरस से संक्रमित युवती 16 मार्च को लंदन से यात्रा कर रायपुर आई थी। इस दौरान राज्य सरकार ने विदेश से लौटने वाले सभी लोगों के लिए आदेश जारी किया है कि पिछले 15 दिनों में विदेश से लौटने वाले सभी लोगों को हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन कर इसकी सूचना दे और कोरोना वायरस की जांच कराते हुए 14 दिनों तक होम-क्वारेंटाइन में रहे, ताकि अगर वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो तो दूसरों की जिंदगी बचायी जा सके। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
रायपुर निवासी कोरोना वायरस युवती जो लंदन से यात्रा कर रायपुर पहुंची थी उसने भी ना केवल अपने विदेश दौरे से लौटने की जानकारी छुपायी, बल्कि जानबूझकर इस खरतनाक बीमारी से दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाली। पुलिस ने इस मामले में युवती के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी पुलिस ने विदेश प्रवास से लौटने की जानकारी नहीं देने और होम-क्वारेंटाइन में नहीं रहने वाले भिलाई के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुपेला थाने में युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270 और 271 तथा महामारी अधिनियम, 1897 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
रायपुर | कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए जहां देश परदेश में मेडिकल क्षेत्र में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा हजारों मरीजों की जान बचाने के लिए दिन रात समर्पित भाव से सेवा की जा रही है। वहीं कुछ भवन मालिक चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को महामारी कोरोना से घबराकर घर खाली करने के लिए कह रहे हैं। डीडी नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ हास्पिटल रायपुरा में कार्यरत स्टाफ नर्स डिलेश्वरी साहू 23 वर्ष पिता रेखराम साहू निवासी विकास विहार कालोनी रायपुरा किराये के मकान में रहती थी। जिसे मकान मालिक पंकज चंद्राकर ने अस्पताल जाने के लिए मना किया। प्रार्थिया द्वारा सेवा कार्य बंद नहीं करने पर भवन मालिक द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से मकान खाली करने के लिए कहा गया। उक्त मामले में डीडी नगर थाने ने मकान मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
गौरतलब है कि उक्त मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ से मकान खाली कराने की धमकी किराये में रह रहे लोगों को दी जा रही है। जिस पर आईएमए एसोसिएशन रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं छत्तीसगढ़ निजी हास्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने जिला प्रशासन से ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. योगेश चंद्र मिश्र एवं डॉ. चंद्रमणी तिवारी ने भी कोरोना जैसी महामारी से लड़ाई के दौरान उक्त कार्रवाई की तीखे शब्दों में निंदा करते हुए प्रार्थिया के मामले में जिला कलेक्टर से तत्काल संज्ञान लेकर ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रायपुर को कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
दवाई दुकानें और पेट्रोल पम्प सामान्य दिनों की तरह ही खुलेंगे, कलेक्टर ने बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि



























