नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर PWD विभाग में 102 अभियंताओं की होगी भर्ती, वित्त विभाग से मिली मंजूरी

BREAKING : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर PWD विभाग में 102 अभियंताओं की होगी भर्ती, वित्त विभाग से मिली मंजूरी

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे

मुख्यमंत्री ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं और रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

सफलता के लिए जरुरी है संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना : टंक राम वर्मा

सफलता के लिए जरुरी है संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना : टंक राम वर्मा

 राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में रायपुर संभाग को मिला ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब

रायपुर । मंत्री वर्मा ने खिलाडियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना किसी कठिन परिश्रम के ऊंचाईयों तक नहीं पहुंचा जा सकता, यदि हम इतिहास के महान लोगों के जीवन को देखे, तो उनके जीवन में संघर्ष, त्याग और समर्पण जुड़ा हुआ है। खेल मंत्री टंक राम वर्मा बुधवार को राजधानी के जे.आर.दानी स्कूल में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे। विगत चार दिनों से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी संभागों के स्कूल के 1790 खिलाड़ी और 300 कोच शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग को ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब दिया गया।

मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में खेल प्रतिभा को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अलंकरण दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्य के ऐसे खिलाड़ी जो ओलंपिक में गोल्ड मैडल विजेता होंगे, उन्हें 3 करोड़ रूपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आज यहां उपस्थित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने आए हैं, सरकार की मंशा है कि खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर अपितु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करें। प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ टीम भावना का विकास होता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है, हार कर बैठना बुरी बात है।

ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 05 संभाग से लगभग 1790 प्रतिभागी खिलाड़ी एवं 300 कोच सम्मिलित हुए। विगत 04 दिनों से चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 खेलों बास्केटबाल, हॉकी, फुटबॉल, रोलर स्केटिंग, स्क्वैश, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग, ताईक्वाण्डो, साइकिलिंग एवं तीरंदाजी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विधायकगण मोती लाल साहू और पुरंदर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, जिला क्रीडा अधिकारी आई.पी. वर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और कोच सहित स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हो रहा चंहुमुखी विकास : साव

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हो रहा चंहुमुखी विकास : साव

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा आठ सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हो रहा है। राज्य में सड़कों के निर्माण में केंद्र सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विगत 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी थी।

राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के छह जिलों में कुल 323.9 किलोमीटर सड़क खंडों के विकास के लिए इस साल 9 सितम्बर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर भारत सरकार द्वारा इन प्रस्तावों को मंजूर किए जाने की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव, जशपुर, बिलासपुर और खैरागढ़ जिलों में आठ राज्य सड़क खंडों के विकास के लिए सीआरआईएफ (Central Road Infrastructure Fund) से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 892 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सीआरआईएफ से मंजूर की गई इस राशि से बेमेतरा और मुंगेली जिले में नांदघाट-मुंगेली सड़क खंड और बेमेतरा-नवागढ़-मुंगेली सड़क खंड का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव-चौकी-मोहला मानपुर सड़क खंड, जशपुर जिले के बागबहार-कोतबा सड़क खंड, लुड़ेंग-तपकरा-लावाकेरा सड़क खंड और जशपुर-आस्टा-कुसमी सड़क खंड के मजबूतीकरण का कार्य भी इनमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी-सरवानी-पसीद-अमलडिहा-बरतोरी-दगोरी सड़क खंड तथा राजनांदगांव और खैरागढ़ जिले के राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी सड़क खंड के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य भी इस राशि से किया जाएगा।

BREAKING: इस तारीख को रहेगी छुट्टी, स्थानीय अवकाश घोषित

BREAKING: इस तारीख को रहेगी छुट्टी, स्थानीय अवकाश घोषित

 जगदलपुर: देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर हरिस एस. द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के तहत 01 नवम्बर 2024 को गोवर्धन पूजा हेतु पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथि पर कोषालय एवं उप कोषालय यथावत खुले रहेंगे।

थुलथुली मुठभेड़ पर अपडेट: नक्सल कमेटी जारी कर सकती है मृतकों की सूची

थुलथुली मुठभेड़ पर अपडेट: नक्सल कमेटी जारी कर सकती है मृतकों की सूची

 दंतेवाड़ा-नारायणपुर :-  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर की सीमा पर बीते दिनों थुलथुली की पहाड़ियों पर सुरक्षाबल के साथ हुए मुठभेड़ में 31 नक्सलियों की मौत के बाद अब घायल 3 नक्सलियों की मरने की खबर सामने आ रही हैं। अब मुठभेड़ में मरने वाले नक्सलियों की संख्या 34 पहुंच चुकी हैं, वहीं अभी 6-7 और नक्सली घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा हैं।

आपको बता दे मुठभेड़ स्थल पर कुछ मीडियाकर्मी पहुंचे हुए थे. इसी दौरान थुलथुली और गावड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जंगल में नक्सलियों को अपने 3 साथियों के शवों को जलाते हुए देखा है. वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने भी कहा है कि सोमवार को 3 नक्सलियों के शव जलाने की खबर मिली है, लेकिन वे इसकी पुष्टि अभी नहीं कर सकते. इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर करीब 60 नक्सलियों का जमावड़ा था. ऐसे में मारे गए नक्सलियों की संख्या शेष बचे नक्सलियों से ज्यादा हो गई थी। एक नक्सली के शव को ठिकाने लगाने के लिए कम से कम दो लोगों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में नक्सली चाहकर भी मारे गए साथियों के शवों को साथ नहीं ले पाए. जवानों के भारी पड़ने पर मौके से भाग निकलने में ही उन्होंने अपनी भलाई समझी.

मरने वालों नक्सलियों की संख्या बड़ सकती हैं
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में 8-10 नक्सली घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है. वहीं जो शेष हैं, उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. ऐसे में इनमें से भी कुछ की मौत से इंकार नहीं किया जा सकता. यदि ऐसा होता है तो मृतकों की संख्या और बढ़ सकती हैं।

साथ ही एसपी गौरव रॉय के अनुसार, मुठभेड़ में दंडकारण्य कमेटी सदस्य व 5 राज्यों में मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर कमलेश के घायल होने का अंदेशा है, क्योंकि स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य नीति उर्फ उर्मिला के साथ मौके पर उसके भी होने की चर्चा थी. संभवतः कमलेश घायल होने के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल हो गया. उसके घायल होने की वजह से भी नक्सली कमजोर पड़ गए।

त्योहारों के बीच ट्रेनें रद्द… डबल इंजन सरकार के दावे फेल, यात्रियों को झेलनी पड़ रही भारी मुश्किलें

त्योहारों के बीच ट्रेनें रद्द… डबल इंजन सरकार के दावे फेल, यात्रियों को झेलनी पड़ रही भारी मुश्किलें

 रायपुर। लगातार ट्रेनों के रद्द होने से प्रदेश के लोगो को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी सरकार के दावे पूरी तरह खोखले नजर आ रहे हैं। एक ओर वंदे भारत जैसी ट्रेनें सरकार शुरू कर रही है, तो वहीं बाकी ट्रेनों का हाल बेहाल होता नजर आ रहा है।

 
एक तरफ त्योहारों का सीजन है, तो दूसरी ओर छ.ग. से गुजरने वाले 26 ट्रेनों को  रेलवे ने रद्द करने का फैसला लिया है। ट्रेनों के परिचालन में अनियमतिता काफी लंबे समय से सामने आ रही है। पिछले  महीने 72 ट्रेनों को और अब  नवरात्रि के समय 26 ट्रेनों को रद्द के दिया गया। वहीं ट्रेन हादसे जैसी दुर्घटना आम बात हो गई है और जो ट्रेनें चल रही है, वह भी राम भरोस….  रेलवे ने 30 सितंबर से 11 अक्टूबर  तक अलग – अलग ट्रेनों को रद्द किया है।
 
रेलवे का कहना है कि बिलासपुर से कटनी के बीच में तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसकी वजह से ट्रेन रद्द की गई है। वहीं त्यौहारों के समय  ट्रेनों का रद्द होना आम जन के  लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है.. यात्रियों का कहना है कि सबसे ज्यादा यात्रा त्यौहार के समय किया जाता है अब ऐसे में ट्रेनों का रद्द होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा…
मुख्यमंत्री साय का गुरुवार 10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री साय का गुरुवार 10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार 10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है. इसकी जानकारी राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग ने दी है. अब अगले गुरुवार को सीएम साय के जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है.

महादेव सट्टा एप मामला : EOW ने पेश किया 4 हजार पन्नों का चालान

महादेव सट्टा एप मामला : EOW ने पेश किया 4 हजार पन्नों का चालान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू ने आज रायपुर के विशेष न्यायालय में चालान पेश किया. आरोपी सहदेव सिंह यादव, भारत ज्योति उर्फ भास्कर, विश्वजीत राय चौधरी और अतुल सिंह के विरुद्ध 4 हजार पन्नों का चालान पेश हुआ है. बताया जा रहा कि आरोपियों का दुबई कनेक्शन था, जहां पैनलों से कमाए पैसे ट्रांसफर कर हवाला के माध्यम से पहुंचाया जाता था.

दरअसल, ईओडब्ल्यू ने महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा प्रकरण अपराध कमांक-06/2024 में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सहदेव सिंह यादव, भारतज्योति उर्फ गुरू उर्फ भास्कर, विश्वजीत राय चौधरी एवं अतुल सिंह के विरूद्ध धारा 120बी, 420, 467, 468 471 एवं 201, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018) की धारा 7 एवं 7A, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 4, 7, 8 एवं 11 एवं सार्वजनिक द्युत अधिनियम, 1867 (यथासंशोधित सार्वजनिक द्यूत (म.प्र. संशोधन) अधिनियम, 1976) की धारा 4क दर्ज है. आज चारों के खिलाफ विशेष न्यायालय रायपुर में पूरक अभियोग पत्र पेश किया गया है.

बता दें कि ब्यूरो की टीम ने बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ राज्यों में संचालित महोदव बुक के कॉल सेंटर्स (ओटीपी सेंटर्स) में रेड कार्रवाई की थी. साथ ही अभियुक्त भारतज्योति, अतुल सिंह एवं विश्वजीत राय चौधरी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हजारों फर्जी सीम कार्ड, सैंकड़ों मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए थे. इन मोबाइल नंबरों के व्हाट्सएप हेड ऑफिस दुबई से संचालित होते थे. आरोपियों द्वारा महादेव बुक के एकाउंट ग्रुप के लिए फर्जी कार्पोरेट बैंक एकाउंट की व्यवस्था भी की जाती थी, जिनमें पैनलों से कमाए पैसे ट्रांसफर कर हवाला के माध्यम से दुबई तक पहुंचाया जाता था. विवेचना के बाद आरोपियों के विरूद्ध आज चालान पेश किया गया.

स्वामी आत्मानंद स्कूल में भर्ती के लिए अंतरिम मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं दावा आपत्ति......

स्वामी आत्मानंद स्कूल में भर्ती के लिए अंतरिम मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं दावा आपत्ति......

 बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए बंपर भर्तियां होगी। आवेदन के आधार पर अब अलग-अलग पदों के लिए अंतरिम मेरिट सूची जारी कर दी गयी है। दावा आपत्ति के बाद अब 20937 आवेदकों को पात्र माना गया है। जिसके आधार पर अंतरिम मेरिट सूची मांगी गयी है। अब मेरिट सूची को लेकर 15 अक्टूबर तक दावा आपत्ति कर सकते हैं।

21 स्कूलों के लिए ये विज्ञापन जारी किया गया था। आपको बता दें कि संविदा भर्ती को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गयी थी। जिसके तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए 21 अगस्त को विज्ञापन का प्रकाशन हुआ था। 6 सितंबर तक आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते थे। सिंतबर महीने में चयन सूची जारी की जिसके बाद 26 सितंबर तक  दावा आपत्ति मांगे गये। अब उसी आधार अंतरिम मेरिट सूची जारी की गयी है।स्वामी आत्मानंद के अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग रिक्तियां जारी की गयी है। व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों के लिए अलग-अलग आवेदन की प्रक्रिया है। 

BREAKING : सुबह – सुबह हादसा, छुही खदान धंसने से दो ग्रामीणों की मौत

BREAKING : सुबह – सुबह हादसा, छुही खदान धंसने से दो ग्रामीणों की मौत

 सरगुजा : जिले के अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छुही खदान में मिट्टी निकलने गए ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए है। छुही खदान धसने से दो लोगों की मौत दबकर मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छूही मिट्टी निकालने गए थे। तभी मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंस गई और दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कुन्नी चौकी क्षेत्र के जमदरा बिजोरा नाला के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

CG : कार और मोटर साइकल में हुई जबरदस्त भिडंत एक की मौत

CG : कार और मोटर साइकल में हुई जबरदस्त भिडंत एक की मौत

 बिलासपुर : मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेंड्री बाईपास के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। कार और मोटरसाइकल में हुई जोरदार टक्कर से मोटरसाइकल पर सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा तब हुआ जब कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खेत में जा घुसी। कार में एक महिला और एक बच्चा भी सवार था , जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

दुर्घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने घायल व्यक्ति को अपनी मदद से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को मरचुरी भेजा। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास से अभी भी वंचित हैं इस गांव के ग्रामीण, दफ्तर के चक्कर काटते काटते घिस चुके हैं चप्पल …

प्रधानमंत्री आवास से अभी भी वंचित हैं इस गांव के ग्रामीण, दफ्तर के चक्कर काटते काटते घिस चुके हैं चप्पल …

 बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला की बेरला ब्लॉक की ग्राम सिलघट से कुछ महलाओं ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास को लेकर आरोप लगाया है उनका कहना है कई ग्रामीण इस योजना से आज भी कोसों दूर है। ग्राम सिलघट के सैकड़ो ग्रामीणों को आवास नहीं मिला है। जिससे ग्रामीण लंबे समय से कच्चे मकान पर रहकर अपने गुजारा कर रहे हैं। लंबे समय से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से आवास की मांग को लेकर कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब तक उनकी गुहार सुनने वाला कोई नहीं मिला। आवास की मांग को लेकर कई दफ्तर के चक्कर काट कर चप्पल घिस चुके। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। देखने वाली बात यह होगी आखिर ग्रामीणों को कब तक उनके सपनों का घर आवास मिल पाता है या यूं ही आवास के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर रहेंगे।

महिला समूह से धोखाधड़ी, 8 बैंकों से 46 लाख का लिया लोन, फिर पैसे लेकर पति-पत्नी फरार

महिला समूह से धोखाधड़ी, 8 बैंकों से 46 लाख का लिया लोन, फिर पैसे लेकर पति-पत्नी फरार

 कोरबा . कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी का नया कारनामा सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने पैसे निवेश करने के नाम पर महिला समूह को लाखों का चूना लगाया है. बैंक से लोन लेकर दंपती फरार हो गया है. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत कर पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह मामला कोरबा जिले के नवापारा रोगदा गांव का हैं।

जानकारी के मुताबिक, फ्लोरा मैक्स कंपनी में पैसे निवेश करने के नाम पर झांसा देकर नवापारा रोगदा गांव के निवासी एक दंपत्ती ने गांव के ही सैकड़ों लोगों को लाखों का चूना लगायाहैं। समूह की महिलाओं ने बताया, पति-पत्नी ने महिला समूह बनाकर 8 बैंकों से 46 लाख 31 हजार रुपयों का लोन निकलवाया. कुछ महीनों तक किश्त भरने के बाद दोनों पैसे लेकर फरार हो गए, जब किश्त के लिए बैंक से नोटिस आने लगा तब महिलाओं के होश उड़ गए हैं।

इस मामले की सिकतयात महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से की है,और पति-पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कुद दिनों पहले सिटी मॉल में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी में लूट और डकैती की घटना हुई थी।

कैदी की मौत पर हाईकोर्ट का फैसला, कहा सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही, शासन को दिया मुआवजा देने का आदेश…

कैदी की मौत पर हाईकोर्ट का फैसला, कहा सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही, शासन को दिया मुआवजा देने का आदेश…

 बिलासपुर :-  जेल में बंदी की मौत के लिए राज्य के कर्मचारियों को जिम्मेदार मानते हुए हाई कोर्ट ने शासन को एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि आदेश का पालन नहीं होने पर उक्त राशि पर 9% ब्याज देना होगा। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच में हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीपत पुलिस ने 18 जनवरी को ग्राम मोहरा निवासी 35 वर्षीय श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे को कच्ची शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था. मेडिकल कराने के बाद उसे 18 जनवरी को बिलासपुर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया. 21 जनवरी को स्वास्थ्य खराब होने पर जेल से उसे सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां 22 जनवरी की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर उसी दिन शाम को पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सिर में चोट व सदमे से उसकी मौत होने की बात कही गई. मृतक श्रवण की बेवा लहार बाई व नाबालिग बच्चों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मुआवजा की मांग की. मामले की न्यायिक जांच कराई गई, इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने जांच प्रतिवेदन में सिर के चोट लगने के कारण मौत होने की रिपोर्ट दी।

मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता मृतक की विधवा पत्नी और बेटियाँ हैं. राज्य के कर्मचारियों की लापरवाही से मौत हुई है. गलत तरीके से हुए नुकसान के लिए बंदी के परिजन मुआवजे के हकदार हैं।

कोर्ट ने बार-बार इस तरह के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस/जेल अधिकारी इसका हिस्सा है. राज्य एक निवारक प्रभाव डाले, ताकि उसके अधिकारी ऐसा न करें. ऐसे कृत्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाए. इसके साथ ही श्रवण सूर्यवंशी की असामयिक मृत्यु पर कोर्ट ने शासन को याचिकाकर्ताओं को एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया।

179 महतारी सदन की मिली स्वीकृति: हर ग्राम पंचायत में बनेगा महतारी सदन, रहेंगी ये सुविधाएं

179 महतारी सदन की मिली स्वीकृति: हर ग्राम पंचायत में बनेगा महतारी सदन, रहेंगी ये सुविधाएं

 0 भवन निर्माण के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत

रायपुर। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामयिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। इस सन्दर्भ में 179 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि लगातार ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं द्वारा बैठने की स्थान न होने की शिकायत की गई और बैठने हेतु स्थान दिलाने की मांग की जाती रही, इसलिए महतारी सदन बनाने का विचार आया। इसके बाद महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। 179 महतारी सदन की स्वीकृति इसी उद्देश्य को पूर्ति के लिये जारी किया गया है।

महतारी सदन का मानक डिजाईन तैयार

कार्यों में एकरूपता के दृष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाईन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रति महतारी सदन की लागत राशि रुपये 29.20 लाख होगी। उक्त कार्य महतारी सदन योजना के बजट से 24.70 लाख तथा स्वच्छ भारत मिशन के बजट से 4.50 लाख के अभिसरण से किया जाएगा। इसप्रकार 179 महतारी सदन हेतु 52 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है।

5 वर्षो में सभी ग्राम पंचायतों में बनाने की योजना

सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है व 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे।

प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेंगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमें बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

BREAKING : छग में यहां हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 8 युवती सहित दलाल गिरफ्तार

BREAKING : छग में यहां हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 8 युवती सहित दलाल गिरफ्तार

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में अंतरराज्यीय हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका इलाके में पिछले काफी समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को इसकी भनक लग गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 8 युवती सहित सेक्स रैकेट संचालित करने वाले दलाल विकास भोजवानी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई इन युवतियों को दलाल यूपी, नेपाल, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से बुलाकर उनसे ये अनैतिक कार्य करवा रहा था। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका पुलिस चौकी की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नियम विरूद्ध कार्य करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री जायसवाल

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नियम विरूद्ध कार्य करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री जायसवाल

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आज मरवाही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डोंगरिया के शाला मैदान में जिला स्तरीय आवास मेले का आयोजन किया गया। मेले में नए स्वीकृत आवासों का भूमि पूजन तथा आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश के साथ ही आवास एवं चाबी का डेमो सौंपा गया। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों के पक्के मकान की सपना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनते ही साय ने प्रदेश के 18 लाख लोगों को पक्का मकान की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

 
प्रभारी मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जो भी नियमों के विरूद्ध कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी हितग्राहियों से आवास स्वीकृति के नाम पर राशि की मांग करने पर तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर, एसपी को देने कहा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत आवास के लिए एक भी बैगा परिवार नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए सर्वे कराकर सभी बैगा परिवारों को पक्का मकान स्वीकृत करने कलेक्टर को निर्देश दिए। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अभियान चलाकर शत्प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने निर्देश दिए। उन्होंने भूमिधारक सभी किसानों का पट्टा बनाने और केवाईसी कराकर किसान सम्मान निधि से लाभान्वित कराने कहा। साथ ही वन अधिकार पट्टाधारी किसानों से धान खरीदी के लिए 10 दिन के भीतर पंजीयन कराने वनमण्डलाधिकारी को भी निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने आवास पूर्ण कर चुके 15 हितग्राहियों को मंच से सांकेतिक रूप से आवास और चाबी का डेमो सौंपा। इसी तरह 15 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्रक सौंपा गया।
 
आवास मेले में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची , अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर श्री अरूण सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में स्थायी प्रतीक्षा सूची 47 हजार 245 एवं आवास प्लस में 15 हजार 190 परिवारों की है। जिले में कुल 27 हजार 608 आवास स्वीकृत किये गये थे, जिसमें 25 हजार 180 आवास अब तक पूर्ण करा लिये गये है। शेष प्रगतिरत् आवास को दीपावली तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख ईनामी नक्सली ढेर,1 नग हथियार सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद

नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख ईनामी नक्सली ढेर,1 नग हथियार सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद

 सुकमा:जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला सुकमा के थाना किस्टाराम एवं भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत डब्बाकोंटा, एंटापाड़, बुर्कलंका पामलूर, सिंघनमड़गू व आस-पास क्षेत्र में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 212 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल की ओर नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम गच्चनपल्ली के जंगल-पहाड़ी को सर्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि ग्राम गच्चनपल्ली एवं पामलूर के मध्य जंगल-पहाड़ी में घात लगाकर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पर पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही मे फायरिंग किया गया।

सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए, मुठभेड़ लगभग 25-30 मिनट तक चली। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास की एरिया में सर्चिंग करने पर 1 अज्ञात पुरूष नक्सली का शव व शव के पास 1 नग पिस्टल मय 4 जिंदा राउण्ड, 1 नग पिट्ठू, जिसके अंदर गांठ लगा हुआ कोर्डेक्स वायर लगभग 2 मीटर, 1 जोड़ी काली वर्दी, 4 नग जिलेटिन रॉड, 4 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 2 बैनर, 1 नग रेडियो, 1 नग कैलकुलेटर, नक्सल साहित्य, 1 नग चाकू, 2 नग बम फटाका, दवाईयॉ एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली के शव व बरामद सामाग्री को जिला मुख्यालय लाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।उक्त मुठभेड़ मे मारा गया नक्सली की शिनाख्तगी पोट्टाम लोकेश निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर (छ0ग0), नक्सल संगठन में पद किस्टाराम एरिया कमेटी ACM , ईनामी 5 लाख रूपये के रूप में किया गया।

CG  : हरियाणा की जीत पर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मनाया जश्न

CG : हरियाणा की जीत पर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मनाया जश्न

 रायपुर: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी पर राजधानी में भाजपा नेताओं ने जबर्दस्त जश्न मनाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य और जयघोष करके विजय जुलूस निकाला। भाजपा नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को भाजपा के प्रति बढ़ते जन विश्वास का परिचायक बताया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता-जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विस्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है। इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है, विश्व-पटल पर अपनी प्रखर भूमिका का निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर जिस विभाजनकारी टूलकिटिया एजेंडे पर काम कर रही है, हरियाणा ने भी उसे पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को गांव-गरीब-किसान-मजदूर और युवाओं की जीत निरूपित करते हुए श्री देव ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह ही हरियाणा की जनता ने भी आज कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त रखकर विकास का मार्ग चुन लिया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरियाणा की जनता के हम आभारी हैं कि उसने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, जिसकी वजह से हरियाणा में कुशासन, अन्याय, अत्याचार, आतंक और भ्रष्टाचार के कांग्रेसी मंसूबे धराशायी हुए हैं। अब हरियामा में भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पूरी कर वहाँ सुशासन स्थापित करने की रफ्तार और तेज होगी। हरियाणा विकास की तेज गति से आगे बढ़ेगा। श्री साव ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद को नमन करते हुए भाजपा वचनबद्ध है कि हम जन आकांक्षा और अपेक्षा की कसौटी पर खरे उतरेंगे। श्री साव ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के साजिशाना मंसूबों का अंधेरा छँटा है, सुशासन का सूरज निकला है और विकासपूर्ण उज्जवल भविष्य का कमल खिला है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पूरे हरियाणा और देश की जनाकांक्षाओं की जीत है। हरियाणा की जनता ने इस बार सर्वे में नहीं, बल्कि मतदान में कांग्रेस के प्रति एक बार फिर अपना आक्रोश दिखाया है। हरियाणा की जनता ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि जनता की सेवा की करने की भावना किसी पार्टी में है तो वह भारतीय जनता पार्टी में है। इस बार फिर जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास दर्शाकर ये बता दिया है कि जनता को प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी और उनके सुशासन पर विश्वास है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हरियाणा के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा समेत देश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के हर वर्ग में कांग्रेस के प्रति भारी अविश्वास है, जिसका असर चुनाव परिणाम में दिखा है। हरियाणा के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम करेगी और हरियाणा को विकास के शिखर पहुँचाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार कर अब हरियाणा में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ विकास के नित-नए अध्याय लिखेगी और अपने वादों को पूरा कर जन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी। श्री शर्मा ने कहा कि इस लगातार तीसरी जीत के साथ हरियाणा में जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार हरियाणा के सर्वतोमुखी विकास के साथ-साथ जन-जन के कल्याण के अपने संकल्पों को पूरा करके हरियाणा को अन्याय, आतंक, भ्रष्टाचार और छल कपट के कांग्रेसी टूलकिट-एजेंडे से मुक्त प्रदेश बनाने का काम करेगी। भाजपा की जीत के लिए प्रदेश की जन-शक्ति का आभार मानते हुए श्री शर्मा ने कहा कि संविधान और आरक्षण के नाम झूठ फैलाने वाले राहुल गांधी की राजनीतिक यात्राओं को हरियाणा की जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को भाजपा के विश्वास के अनुरूप बताते हुए कहा कि जातिवाद और साम्प्रदायिक तुष्टीकरण का जहर फैलाने में लगी कांग्रेस ने जिस दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करके देश को अराजकता की दिशा में धकेलने का जो षड्यंत्र रचा था, हरियाणा की जनता ने उसका करारा जवाब कांग्रेस को दे दिया है। हरियाणा में कांग्रेस की दुर्गति उसी का परिणाम है। भाजपा के विकास और सुशासन के प्रति अगाध समर्थन की प्रचंड आंधी में हरियाणा में कांग्रेस तिनके की तरह उड़ गई। अब हरियाणा में भाजपा की सरकार और अधिक ताकत के साथ न केवल युवाओं की प्रतिभा के अनुरूप उनके विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, अपितु उनकी संभावनाओं के आकाश पर उनके सपनों को उड़ान भरने का पूरा मौका देगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की यह जीत हरियाणा की जनता-जनार्दन के संकल्पों की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाजपा के संकल्पों और मोदी की गारंटी पर जो भरोसा जताया है, भाजपा की सरकार विश्वास की उस कसौटी पर एक बार फिर खरी उतरेगी। विकास का विजन, जनकल्याणकारी नीति और सेवा व सुशासन की नीयत के साथ भाजपा हरियाणा को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ की मीटिंग, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास व निवेश के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ की मीटिंग, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास व निवेश के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। बैठक में राज्य के औद्योगिक कॉरिडोर, अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गाे सुविधाओं के विकास और कई अन्य विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी देने का आश्वासन दिया है, जिससे राज्य को एक नई दिशा मिलेगी।

 

बैठक का मुख्य मुद्दा छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कॉरिडोर का विकास था। मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि कोरबा-बिलासपुर-रायपुर को नागपुर औद्योगिक कॉरिडोर से जोड़ा जाए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस प्रस्ताव को जल्द कार्यान्वित किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस संबंध में भारत सरकार के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गाे सुविधाओं की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया रायपुर के पुराने टर्मिनल का उपयोग इस सुविधा के लिए किया जा सकता है, जिससे निर्यात में आसानी होगी। केंद्रीय मंत्री श्री गोयल ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द मंजूरी देने का आश्वासन दिया। यह सुविधा राज्य के उद्योगों को वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेगी।
बैठक में एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) सर्टिफिकेशन कार्यालय की छत्तीसगढ़ में स्थापना का मुद्दा भी उठाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यालय की स्थापना से छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को वैश्विक मान्यता मिलेगी, जिससे किसानों और उद्योगपतियों को लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर कहा कि भारत सरकार इस पर हर संभव मदद करेगी

बैठक में रायपुर स्थित कॉनकोर कंटेनर डिपो की क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वर्तमान में डिपो की कुल क्षमता का केवल 15 प्रतिशत उपयोग हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि अधिक शिपिंग लाइनों को जोड़ा जाए, जिससे निर्यात लागत में कमी आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने इस पर भी सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि जल्द ही शिपिंग मंत्रालय के साथ इस मुद्दे को हल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी मांग की। यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को एक व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे राज्य की वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नए व्यापारिक अवसर उत्पन्न होंगे। केंद्रीय मंत्री  गोयल ने इन सभी प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए जल्द कार्यान्वयन का आश्वासन दिया।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक वाणिज्य सचिव रजत कुमार, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इनवेस्टमेंट कमिश्नर श्रीमती ऋतु सेन, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह भी उपस्थित थी।

आईटी और मल्टी-सेक्टर सेज की स्थापना की मांग

मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर में आईटी सेवा विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) और राज्य के अन्य ग्रोथ हब्स में मल्टी-सेक्टर सेज स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। इसके लिए जांजगीर और राजनांदगांव में 400 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ से कच्चे माल का निर्यात अन्य राज्यों में हो रहा है, जिसे रोकने और राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए यह कार्य आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना की व्यवहार्यता अध्ययन के साथ जल्द कार्यान्वयन की उम्मीद जताई।

केन्द्रीय मंत्री को राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-29 की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने “अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन / 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नई औद्योगिक नीति 2024-29 लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को इस नीति के बारे में जानकारी दी, जिसमें औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और आर्थिक समृद्धि को हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और सतत् आर्थिक विकास वाले राज्य में बदलना है। यह नीति राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर विकास की नई राह खोलेगी।

 BREAKING : 1 लाख के ईनामी माचकोट एलओएस सदस्य सहित 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

BREAKING : 1 लाख के ईनामी माचकोट एलओएस सदस्य सहित 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 जगदलपुर : पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ जगदलपुर हरजिन्दर सिंह, बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, कमाण्डेंट 80 बटा. सीआरपीएफ जितेन्द्र कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं आत्मसमर्पण हेतु छ0ग० की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर कांगेरवेली एरिया कमेटी अंतर्गत 01 लाख ईनामी माचकोट एलओएस सदस्य सहित 04 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है।

आपको बता दें कि आत्मसमर्पित माओवादी पाण्डु उर्फ छोटा पाण्डु कवासी वर्ष 2014 में नक्सली संगठन में भर्ती होकर वर्तमान में कांगेरवेली एरिया कमेटी अंतर्गत, माचकोट एलओएस सदस्य के पद में सक्रिय रूप से कार्यरत था। कांगेरवेली एरिया कमेटी क्षेत्र के माओवादी कमाण्डर देवा, संजू, मंगतु, लक्ष्मण, महेश एवं अन्य नक्सलियों के साथ सम्मिलित होकर थाना दरभा के ग्राम चांदामेटा, पटेलपारा, मुरियामीपारा, भडरीमहु, उरूकपाल, प्यारभाट पारा क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं रोड निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी करने जैसे जघन्य अपराधों में सम्मिलित था। इसके उपर छ0ग० शासन के पुनर्वास नीति अनुसार 01 लाख ईनाम घोषित है।

आत्मसमर्पित माओवादी मनकु राम कश्यप एवं फुलमती उर्फ गिरजा माड़ क्षेत्र के इन्द्रावती एरिया कमेटी अंतर्गत नक्सली संगठन में रहकर सक्रिय रूप से कार्यरत थे। दोनों के बीच नजदीकी रिश्ता होने से शादी विवाह कर कुछ वर्ष संगठन में रहने के बाद माओवादी संगठन छोड़कर दोनों पति-पत्नी ओरछा क्षेत्र में अपने घर में आकर रह रहे थे। दोनों माओवादी घर में रहते हुए नक्सल गतिविधियों पर संलिप्त रहकर माओवादियों को दैनिक उपयोगी सामाग्री पहुंचाना एवं माओवादियों का विभिन्न प्रकार के सहयोग आदि करने जैसे कार्य में संलिप्त थे। इसी प्रकार करिया पोयाम पार्टी सदस्य के पद पर सक्रिय रूप से ग्राम करेली, थाना ओरछा क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत था। इसके पश्चात् ग्राम करेली अपने घर में आकर माओवादी गतिविधियों पर संलिप्त रहकर माओवादियों का दैनिक उपयोगी सामाग्री पहुंचाना एवं माओवादियों का विभिन्न प्रकार के सहयोग आदि करने जैसे कार्य में सक्रिय था।

उक्त माओवादियों द्वारा वर्तमान में बस्तर रेंज में हो रहे लगातार एनकाउंटर एवं पुलिस के बढ़ते दबाव तथा संचालित हो रहे सतत् नक्सल अभियानों के भय से बस्तर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण पश्चात् 04 माओवादियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कि केया गया। उपरोक्त नक्सलियों को हथियारआत्मसमर्पण करने हेतु प्रोत्साहित करने में सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर एवं 80वीं बटा० सीआरपीएफ के सूचना शाखा का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जजों के ट्रांसफर की सूची जारी की

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जजों के ट्रांसफर की सूची जारी की

 रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। यह आदेश रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा के हस्ताक्षर से सोमवार को जारी हुआ।

प्रमुख बदलावों में, दंतेवाड़ा फैमिली कोर्ट के जज संतोष कुमार तिवारी को जशपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, रायपुर में कार्यरत लवकेश प्रताप सिंह बघेल को बिलासपुर के द्वितीय फास्ट ट्रैक (पॉक्सो) कोर्ट का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

कोरबा की जज ज्योति अग्रवाल का तबादला पेंड्रारोड जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में हुआ है, जबकि अच्छेलाल काछी को बिलासपुर से रायपुर भेजा गया है। किरण थवाईत को पेंड्रारोड से रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, रायपुर की नीरू सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, और कटघोरा के राहुल शर्मा को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर भेजा गया है। वहीं, वर्तमान डिप्टी डायरेक्टर सुमीत कुमार हर्षयाना का तबादला अंबिकापुर किया गया है, और अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी लोकेश पाटले को कोरबा भेजा गया है।

 BREAKING : महानवमी पर 11 अक्टूबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित

BREAKING : महानवमी पर 11 अक्टूबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित

 बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के द्वारा 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों के लिये लागू नहीं होगा।

 
एक बार फिर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मुखबिरी के शक में कर दी ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत

एक बार फिर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मुखबिरी के शक में कर दी ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत

 बीजापुर : जिले में एक बार फिर नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला है। यहां नक्सलियों ने बीती रात एक बार फिर से पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा है। बीते शुक्रवार की रात गंगालुर के सावनार में भी नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी थी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनपुर के पोषणपल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों ने ग्रामीण ताटी कन्हैया की मुखबिरी के आरोप में निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है।

नक्सलियों ने हत्याकर शव गांव में फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की खबर मिली है। लेकिन अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
 
उन्होंने कहा कि टीम रवाना हो रही हैं। बता दें कि शुक्रवार की रात गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में जन अदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी थी।