नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन लोगों की मौत, दशहरा से वापस लौट रहे थे ग्रामीण

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन लोगों की मौत, दशहरा से वापस लौट रहे थे ग्रामीण

 जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जिसमें से दो घायलों की हालत गंभीर है. वहीं घटना के बाद कोहराम मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. तत्काल सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं.

छत्तीसगढ़ में इस दिन शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मिलेगा समर्थन मूल्य

छत्तीसगढ़ में इस दिन शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मिलेगा समर्थन मूल्य

 रायपुर  : छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए धान खरीदी एक बड़े त्यौहार जैसा होता है, और इस साल भी राज्य सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की तैयारी कर ली है। खाद्य और कृषि विभाग के अनुसार, इस साल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

धान खरीदी के लिए प्रदेशभर में 2058 कॉपरेटिव सोसाइटी और 2739 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिससे प्रक्रिया को तेज किया जा सके। किसानों को इस साल भी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

सरकार ने धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं, जैसे बैठक व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

CG : पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति के खिलाफ मामला दर्ज

CG : पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति के खिलाफ मामला दर्ज

 बिलासपुर : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ लोरमी क्षेत्र के ग्राम देवरी में रहने वाली शिवकुमारी (24) की शादी करीब छह साल पहले कोटा क्षेत्र के डिंडोल में रहने वाले प्रकाश पोर्ते (26) के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। महिला ने 14 जुलाई की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकते देख गांव वालों को जानकारी दी। साथ ही कोटा थाने में इसकी सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया।

प्रकाश ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि शिवकुमारी सोने की हार लेने की जिद कर रही थी। रुपये नहीं होने के कारण वह हार नहीं ले पाया। इसी से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। इधर शिवकुमारी की मां कांतिबाई ध्रुव ने बताया कि उसका दामाद शिवकुमारी से मारपीट करता था। इसके कारण उनकी बेटी आए दिन मायके में रहती थी। जुलाई महीने में उनकी बेटी की तबीयत खराब थी। मायके वाले इलाज करा रहे थे। इसी दौरान प्रकाश इलाज कराने की बात कहकर उसे गांव ले आया। यहां पर मारपीट से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। गांव वालों से पूछताछ और मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

ब्रेकिंग : इस विश्‍वविद्यालय में नए कुलपति की हुई नियुक्ति, राजभवन ने जारी किया आदेश..!!

ब्रेकिंग : इस विश्‍वविद्यालय में नए कुलपति की हुई नियुक्ति, राजभवन ने जारी किया आदेश..!!

 रायपुर। स्‍वामी विवेकानंद तकनीकी विश्‍वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है।

भिलाई स्थित स्‍वामी विवेकानंद तकनीकी विश्‍वविद्यालय में प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्‍ला को कुलपति बनाया गया है। प्रो. शुक्‍ला रायपुर के पंडित रविशंकर विश्‍वविद्यालय में कुलपति हैं। प्रो. शुक्‍ला की नियुक्ति का आदेश 7 अक्‍टूबर को जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रो. शुक्‍ला की नियुक्ति आगामी आदेश या छह माह के लिए की गई है।

पड़ोसी के घर गए थे दो दोस्त, शराब के लालच में गटक गए बोतल में रखी जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, फिर जो हुआ....

पड़ोसी के घर गए थे दो दोस्त, शराब के लालच में गटक गए बोतल में रखी जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, फिर जो हुआ....

 कोरबा। पड़ोसी के घर में बोतल में शराब देखकर दो दोस्तों ने उसे पी लिया, लेकिन जैसे तबीयत खराब होने लगी। तब समझ आया कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे। वह असल में जहर था। थोड़ी देर बात दोनों को उल्टी-दस्त होने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों दोस्तों को गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

घटना जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगबुड़ा की है। 26 वर्षीय राधेलाल और 28 वर्षीय दूजराम दोनों एक ही गांव के रहने वाले बचपन के मित्र हैं। दोनों पड़ोसी के घर गए थे, जहां शराब की बोतल को देख दोनों को लालच आ गया, और उसे शराब समझकर गटक गए। 

राशन दुकान में बड़ा गोलमाल, खाद्य विभाग ने दर्ज करायी FIR, मंत्री बोले, दोषियों पर कार्रवाई होगी

राशन दुकान में बड़ा गोलमाल, खाद्य विभाग ने दर्ज करायी FIR, मंत्री बोले, दोषियों पर कार्रवाई होगी

 रायपुर। राजधानी के राशन घोटाला मामले में खाद्य विभाग ने FIR दर्ज करायी है। आरोप है कि राशन दुकान के संचालकों ने मिलकर 1750 क्विंटल राशन का गोलमाल किया है। मामला उजागर होने के बाद सभी आरोपी फरार है।…खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराय है।

पुलिस अब आरोपी संचालक राकेश मिश्रा और फरजान खान की तलाश कर रही है। इधर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने दोषियों के खिलाफ कर्रवाई की बात कही है।राजधानी रायपुर में खाद्य विभाग की जांच में ये मामला सामने आया है कि साल 2022 से 24 तक के बीच आबंटित, वितरित अनाज में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गयी है। स्टॉक चेक करने पर मामला पकड़ में आया , जिसके बाद खाद्य विभाग ने एफआईआर दर्ज करायी। शिकायत के मुताबिक 1750 क्विंटल से अधिक चावल,शक्कर व नमक की हेराफेरी हुई है। पिछले दो सालों से इसे लेकर गोलमाल किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग की टीम ने अलग अलग दिनों में राजातालाब राशन दुकान का निरीक्षण किया था। इस दौरान दुकान को आबंटित, वितरित और स्टॉक का रिकार्ड चेक किया। इस दौरान दुकान में स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक बोर्ड, सस्ते राशन के पात्र हितग्राहियों की सूची, रजिस्टर और सूचना बोर्ड भी नहीं थे। जांच के दौरान 1728.76 क्विंटल चावल कम मिला, वहीं 8.30 क्विंटल शक्कर और 13.26 क्विंटल नमक स्टॉक में नहीं था।

मुख्यमंत्री ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

मुख्यमंत्री ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विजयादशमी पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

पुलिस लाइन में एसएसपी ने परंपरागत तरीके से की शस्त्र-पूजा

पुलिस लाइन में एसएसपी ने परंपरागत तरीके से की शस्त्र-पूजा

 रायपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर रायपुर पुलिस लाइन में परंपरागत तरीके से शस्त्र-पूजा का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सपरिवार पूजा-अर्चना की। पूजा समारोह में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

पूजा के बाद, परंपरा के अनुसार हर्ष फायर किया गया, जिससे विजयादशमी का उल्लास और बढ़ गया। शस्त्र-पूजा के दौरान, शस्त्रों का सम्मान करते हुए उनके माध्यम से समाज की रक्षा और सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की हमेशा जीत होती है

पुलिस लाइन में आयोजित यह पूजा समारोह एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है और उनके कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने की प्रेरणा देता है।

कबीरधाम का हो रहा चहुमुखी विकास: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कबीरधाम का हो रहा चहुमुखी विकास: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड तक सड़क उन्नयन कार्य का भूमिपूजन

रायपुर । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर की बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी चौक तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। इस  4.20 किलोमीटर उन्नयन कार्य के लिए 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कवर्धा में हाईटेक बस स्टैण्ड के निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी, जिससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन करने की आवश्यकता थी जिससे आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहर वासियों को बड़ी सौगात दी है। 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में श्री विष्णु देव के नेतृत्व में कबीरधाम जिले सहित कवर्धा-पंडरिया का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद सभी विकास कार्य अब तेजी से किया जा रहा है, मोदी गारंटी के तहत किए गए वादे को भी पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी तक बनने वाली यह सड़क मार्ग शहर के विकास और यातायात व्यवस्था के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय व्यापार और आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।  इस सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन से न केवल यातायात की समस्या का समाधान होगा, बल्कि शहर के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे यातायात सुगम होने से समय की बचत होगी और यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से आसपास के क्षेत्रों से शहर में आवागमन आसान होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा हाईटेक बस स्टैण्ड से जुड़ी सुविधाओं का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब सड़कें अच्छी और सुगम होंगी। इस परियोजना के पूरा होने से बस स्टैण्ड तक पहुंचने में लोगों को और अधिक सुगमता मिलेगी, साथ ही ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का समाधान होगा। इससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों दोनों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आज इसके उन्नयन का भूमिपूजन किया गया है और जल्द ही यहां कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी के तहत प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि सड़कें, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे प्रदेश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी। 

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  अनिल ठाकुर, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार… तो प्रेमी ने दी ये सजा

प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार… तो प्रेमी ने दी ये सजा

 तखतपुर :  तखतपुर में महिला के प्यार में बदहवास युवक ने अवैध संबंध बनाने के लिए मिलने से इंकार करने पर महिला प्रेमी की हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। जिसके बाद घटना की सूचना मितले ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं मकान को सील कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वार्ड की टीम का इंतजार किया जा रहा हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना तखतपुर लगे गांव ठकुरिकापा गांव का है, जहा आरोपी नरेंद्र सोनकर और लता सोनकर के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और दिहाड़ी का काम करते थे। महिला और युवक तखतपुर नगर के टिकरीपारा में किराए के मकान में मुलाकात करते थें।

बीती रात फोन नहीं उठाने और संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने महिला की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस मकान को सील कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

चलती वाहन में लगी आग, ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान, वाहन जलाकर खाक …

चलती वाहन में लगी आग, ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान, वाहन जलाकर खाक …

 कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में चलती पिकअप में अचानक आग लगने की घटना सामने आयी है, बड़े कनेरा रोड पर चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिकअप तेज रफ्तार से चल रही थी। वही गाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोकोड़ी का है।
वही सुचना मिलते ही कोंडागांव पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद, कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। जिसके बाद पर काबू पाया गया । गनीमत है की किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
आग लगने की वजह वाहन में तकनीकी खराबी को बताई जा रही है, वही गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। इसकी सही वजह की पुष्टि अभी बाकी है।

नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। शुक्रवार को एनआईए ने इस साजिश से जुड़े दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के रहने वाले सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद शामिल हैं।

इनकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इससे पहले, एनआईए ने जनवरी 2023 में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों के दौरान स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए थे। मामले में शस्त्र अधिनियम, यूए (पी) ए और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों का नक्सलियों से संपर्क

गिरफ्तारी के बाद की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सुधीर और सूरज नक्सलियों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क में थे। जनवरी में एनआईए द्वारा मामले की जांच अपने हाथ में लिए जाने पर, एजेंसी ने पाया कि ये दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों को यूपी से हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति में संलिप्‍त थे। एनआईए की जांच में यह भी सामने आया कि सुधीर और सूरज एक-दूसरे के नियमित संपर्क में थे और नक्सलियों को साजो-सामान संबंधी सहायता प्रदान करने में संलिप्त रहे हैं।

नक्‍सलवाद के खिलाफ एनआईए की कार्रवाई तेज

इस मामले में एनआईए की कार्रवाई तेज़ी से आगे बढ़ रही है। एजेंसी ने पहले से गिरफ्तार चार आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की जांच की। उन्हें यह भी पता चला कि आरोपियों का नक्सलियों के साथ गहरा संबंध था, जिससे उन्हें बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति की जा रही थी। यह सब एक संगठित तरीके से किया जा रहा था, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था।

स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की भूमिका

इस मामले में स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने एनआईए को आरोपियों के ठिकाने की जानकारी दी और गिरफ्तारी में सहयोग किया। सुरक्षा बलों ने उन स्थानों पर छापेमारी की, जहां से हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति की जा रही थी।

 
युवक की मिली अधजली लाश….जांच में जुटी पुलिस

युवक की मिली अधजली लाश….जांच में जुटी पुलिस

 बिलासपुर/मस्तुरी – थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार की सुबह ग्राम नेवारी में रहने वाले 30 वर्षीय युवक की अधजली लाश मिली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव को फेकना पाया गया। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नेवारी निवासी शिवराज सिंह ठाकुर पिता विनोद सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष शुक्रवार की शाम घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने शिवराज की पता तलाश की, लेकिन रात में कोई पता नहीं चला।

शनिवार की सुबह ग्राम बकरकुदा के ग्रामीणों ने शिवराज की अधजली लाश सरसेनी-मटिया मार्ग के नहर के किनारे सड़क कर देखी, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रारम्भिक जांच में पाया कि शिवराज की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने सड़क किनारे लाकर छोड़ा गया हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं।

दशहरा 2024: छत्तीसगढ़ में 101 फीट ऊंचा रावण दहन, विशाल कुंभकरण और मेघनाथ का भी होगा अंत

दशहरा 2024: छत्तीसगढ़ में 101 फीट ऊंचा रावण दहन, विशाल कुंभकरण और मेघनाथ का भी होगा अंत

 रायपुर :-  आज दशहरा है, देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रायपुर में प्रमुख 5 जगहों के अलावा 100 से अधिक जगहों पर रावण दहन होगा। सबसे बड़े कार्यक्रम WRS मैदान, BTI ग्राउंड और रावणभांटा मैदान में होंगे।

शहर की लगभग सभी आयोजन समितियों ने आतिशबाजी, रामलीला मंचन का कार्यक्रम रखा है। प्रदेश में भगवान राम को भांजा (छत्तीसगढ़ी में भांचा) माना जाता है। पूजा के बाद रावण पुतले का दहन होगा।

प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय WRS मैदान में प्रदेश के सबसे बड़े रावण पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां कोलकाता की टीम आतिशबाजी भी करेगी। इसके अलावा रावांभाठा, छत्तीसगढ़ नगर, बोरियाखुर्द में भी रावण दहन होगा।

फाफाडीह चौक से डब्ल्यूआरएस के बीच शाम से रहेगा जाम
रावण दहन और दुर्गा विसर्जन की वजह से आज शाम 4 बजे से देर रात एक दर्जन से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का प्रेशर ज्यादा होने से जाम रहेगा। इनमें भाठागांव से मठपारा चौक और डीआरएम ऑफिस से डब्ल्यूआरएस कॉलोनी जाने वाली सड़क सबसे प्रमुख है। यहां शहर के सबसे बड़े आयोजन हैं।

इसके अलावा शंकर नगर चौक व रांवाभाठा बीरगांव में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस इलाके में भी शाम से जाम लगेगा। ट्रैफिक पुलिस ने आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के बाद यहां आने वाली सड़कों का ट्रैफिक डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। शाम 4 बजे के बाद आयोजन स्थल जाने वाले वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी।

भारी वाहनों का प्रवेश आयोजन समाप्ति के एक घंटे बाद तक बैन रहेगा। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा भीड़ पहुंचने का अनुमान है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी इसी आयोजन में शामिल होंगे।

इस वजह से आयोजन स्थल आने जाने वाली सड़क पर शाम से ही ट्रैफिक बढ़ जाएगा। इसका असर फाफाडीह चौक तक पड़ेगा। अफसरों ने बताया कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी जाने वाले डीआरएम ऑफिस से होकर ब्रिज के नीचे जाएंगे। डब्लूआरएस मैदान में स्कूल के सामने और उसके आस-पास खाली मैदान में पार्किंग की जाएगी।

हर साल लगता है जाम, ऐसे डायवर्ट करेंगे ट्रैफिक

ओवरब्रिज के नीचे हर साल लंबा जाम लगता है। इसलिए रावण दहन के बाद भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। भनपुरी से आने वालों को श्रीनगर, गुढ़ियारी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शहर से भनपुरी की ओर जाने वाले ओवरब्रिज से जाएंगे।

इसके अलावा रावणभाठा भाठागांव, बीटीआई मैदान शंकर नगर, सप्रे शाला मैदान, समता कॉलोनी, रांवाभाठा बीरगांव और दलदल सिवनी में बड़ा आयोजन हैं। आयोजन स्थल के आसपास की सड़कों में ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

गाड़ियों की होगी जांच, रात 2 बजे तक जारी रहेगी

त्योहार में पुलिस की सख्ती रहेगी। शहर में आने वाली गाड़ियां की जांच की जाएगी। संदेह होने पर गाड़ियों की डिक्की खोलकर देखा जाएगा। तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

आईटीएमएस से भी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस की कार्रवाई रात 2 बजे तक जारी रहेगी। क्योंकि नवरात्र खत्म होने पर ज्यादातर लोग परिवार के साथ बाहर भोजन करने जाते हैं। इसलिए शहर के एंट्री और आउटर पर पुलिस की सख्ती रहेगी। विसर्जन या मेले में हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में इन जगहों पर रावण दहन
101 फीट ऊंचे दशानन

यहां कार्यक्रम 5 बजे शुरू होगा। WRS कॉलोनी में इस बार तैयारी उतनी तेज नहीं है जितनी हर बार होती है। यहां शनिवार दोपहर तक रावण पुतले को अंतिम रूप देकर खड़ा किया जाएगा। यहां प्रदेश का सबसे बड़ा पुतला बनता है इसकी हाइट करीब 101 फीट होती है। वहीं मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई भी 85-85 फीट होगी।

रावणभाठा (भाठागांव)
यहां कार्यक्रम 7 बजे शुरू होगा। मैदान में रावण का पुतला 60 फीट का होगा। वहीं मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट का होगा। पुतले तैयार करने के लिए कोलकाता के साथ कई जगहों के कारीगर दिन रात जुटे हुए हैं।

बीटीआई ग्राउंड
यहां शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। डॉ रमन सिंह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा और सांस्कृतिक समिति की ओर से 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। यहां सिर्फ रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शाम को रामलीला का मंचन होगा। आतिशबाजी बलौदाबाजार की टीम करेगी।

छत्तीसगढ़ नगर
छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि रावण का पुतला 45 फीट जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 30 फीट के होंगे। सोनपैरी ग्राम की पुष्पांजलि मानस मंडली रामलीला करेगी। कोलकाता के कलाकार स्पेशल इफेक्ट के साथ आतिशबाजी करेंगे। छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति होगी।

रावांभाठा बीरगांव
दशहरा उत्सव समिति रावांभाठा के संरक्षक और बिरगांव नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि रावांभाठा के रामायण मेला मैदान में रावण दहन होगा। यहां 30 फीट का पुतला बनाया जा रहा है। दोपहर में रंग छत्तीसा टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम सात बजे से रामलीला होगी। भिलाई के कलाकार स्पेशल इफेक्ट के साथ आतिशबाजी करेंगे।

लगभग हर मुहल्ले में आयोजन
रायपुर के लगभग हर मुहल्ले में स्थानीय लोग रावण के छोटे-बड़े पुतलों का दहन करते हैं। शहर में 100 से अधिक जगहों पर रावण दहन होगा। शहर में बांसटाल, राठौर चौक, आमापारा जैसे बाजारों में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले मिल रहे हैं। इनकी कीमत 150 रुपए से लेकर 20 से 50 हजार तक है।

राजधानी में 3 साल के मासूम की हत्या, झाड़ियों में मिली लाश…

राजधानी में 3 साल के मासूम की हत्या, झाड़ियों में मिली लाश…

 रायपुर:-  राजधानी में हत्या का मामला सामने आया है। विधानसभा इलाके में तीन साल के बच्चे की हत्या हुई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। कड़ाई से पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक सडडू के वीआईपी सिटी के पास लेबर क्वार्टर में एक मजदूर परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर से उनका 3 साल का बेटा उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को बालक का ध्यान आया। उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। नाबालिग से भी पूछताछ की, तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया।

बच्चे के नहीं मिलने से परेशान होकर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी बालक की तलाश में लगी थी। इस बीच रात करीब 11.30 बजे बालक का शव वीआईपी सिटी के गोल चौक के पास झाड़ियों में मिला। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

ब्रेकिंग न्‍यूज: आधा दर्जन प्राइवेट अस्‍पतालों का पंजीयन रद्द: छत्‍तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्‍यूज: आधा दर्जन प्राइवेट अस्‍पतालों का पंजीयन रद्द: छत्‍तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई

 रायपुर। राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनांतर्गत नियम विरूद्ध कार्य करने वाले अस्पतालों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।

अस्पतालों के विरूद्ध अनावश्यक अधिक राशि वाले पैकेज ब्लॉक करने, ओपीडी के मरीजों को अनावश्यक आईपीडी मे ब्लॉक करने, बिना मरीज के पैकेज ब्लॉक करने, बिना विशेषज्ञ व सुविधा के ही संबन्धित पैकेज ब्लॉक करने, अनावश्यक आईसीयू के पैकेज ब्लॉक करने, अस्पताल मे गंदगी व अतिरिक्त नगद राशि लेने इत्यादि की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके कारण अस्पतालों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। अस्पतालों द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नही होने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।

सिटी 24 हॉस्पिटल रायपुर, जय पतई माता हॉस्पिटल पटेवा महासमुन्द, स्व. विद्याभूषण ठाकुर मेमोरियल हॉस्पिटल राजनांदगांव, सांई नमन हॉस्पिटल महासमुन्द, उम्मीद केयर हॉस्पिटल बालोद एवं वेगस हॉस्पिटल बिलासपुर का उक्त प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुये इनका योजना अंतर्गत पंजीयन निरस्त किया गया ।

नक्सलवाद के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों तक गोला-बारूद और हथियार पहुंचाने वाले दो आरोपी यूपी से गिरफ्तार

नक्सलवाद के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों तक गोला-बारूद और हथियार पहुंचाने वाले दो आरोपी यूपी से गिरफ्तार

 रायपुर। नक्सलवाद के खिलाफ NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. नक्सल कैडरों को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने वाले प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद को यूपी से गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में CPI (माओवादी) को यूपी से हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करते थे.

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की बधाई, कहा – हमेशा सत्य की होती है जीत

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की बधाई, कहा – हमेशा सत्य की होती है जीत

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है. साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है. यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है.

सीएम साय ने आगे कहा, दशहरा का पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है. मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.

बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई मां दंतेश्वरी की डोली...पुलिस जवानों ने दी सलामी

बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई मां दंतेश्वरी की डोली...पुलिस जवानों ने दी सलामी

 दंतेवाड़ा. ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र जगदलपुर के लिए रवाना हुई. पुलिस जवानों ने मां दंतेश्वरी की डोली को सलामी दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दंतेश्वरी माता के डोली और छत्र के दर्शन के लिए पहुंचे थे.नगर में जहां-जहां मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र पहुंची वहां-वहां लोगों ने पूरे नगर और रोड को रंगोली और फूलों से सजाया था. बता दें कि हर साल बस्तर के राज परिवार नवरात्रि के पंचमी तिथि को दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी को बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं. इसके बाद महाअष्टमी के दिन माई दंतेश्वरी की डोली को लेकर मंदिर के पुजारी जिया बाबा बस्तर दशहरा के लिए रवाना होते हैं, लेकिन इस बार मां की डोली नवमी को रवाना हुई.

मंदिर के पुजारी विजेन्द्र नाथ जिया ने बताया कि एक ही तिथि दो दिन होने के कारण नवमी को माई की डोली बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई है. इस बार बस्तर दशहरा भी 76 दिन का होगा. पहले यह 75 दिनों का होता था.

छत्तीसगढ़ : नोटों से भरी कार हुई बरामद: कार में मिला 500-500 की गड्डियों का जखीरा, पुलिस कर रही है पूछताछ

छत्तीसगढ़ : नोटों से भरी कार हुई बरामद: कार में मिला 500-500 की गड्डियों का जखीरा, पुलिस कर रही है पूछताछ

 कबीरधाम :- छत्तीसगढ़ में नोटों से भरी कार पुलिस ने पकड़ी है। कार में तीन लोग सवार थे, 3 व्यक्तियों से नगद 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रू बरामद किये गये हैं। ये पूरी कार्रवाई कबीरधाम में हुई है। चिल्फी पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नही है। मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर जा रहे थे। संदिग्ध कार की चेकिंग के दौरान ये बड़ी रकम मिली है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बार्डर पर अवैध तस्करों एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी उमाशकर राठौर के कुशल नेतृत्व में बाना चिल्ली टीम द्वारा आबकारी चेकपीस्ट के पास संदिग्ध वाहनों का लगातार सघन चेकिंग किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मण्डला तरफ से एक नीला रंग का मारुजि एस कास कार क्रमांक एमपी-51. सीए-9891 आयी, जिसे रोका गया। कार में 3 लोग बैठे थे। नाम पता पुछने पर अपना नाम -01. गगन जैत्त पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 33 साल सा. वार्ड-08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला-मण्डला म.प्र. 02. अमन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र-30 साल सा. वार्ड-08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला-मण्डला म.प्र., 03. नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र-25 साल सा. हेजा नगर थाना महराजपुर जिला-मण्डला म.प्र., बताया

पुलिस ने जब कार की चेकिंग शुरू की, तो कार की डिग्गी में अलग-अलग थैलियों में 500-500 सौ रुपये की गड्डियां मिली। वाहन कमांक एमपी-51. सीए-9891 एवं बाहन में बैठे 03 व्यक्तियों को थाना परिसर लाकर उक्त वाहन में रखे नोटों से भरे थैलियों को निकालकर नोट गिनने वाले मशीन मंगवाकर नोटों का गिनती की गया। गिनती करने पर 500-500 सौ सपये के 455 गड्डियां मिली।  प्रत्येक गड्डियों में 500 रु. के 100 नग नोट यानि एक गड्डी में 50 हजार रू.है। नोट की संख्या 45500 हजार नग नोट जुमला राशि कुल 2,27,50000/ रूपये अक्षरी में 2 करोड़ सत्ताईस लाख पचास हजार रूपये है।

संदेहियों ने बताया कि वो सभी रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर ये रकम ले जा रहे थे। जप्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिस पर ये कार्रवाई की गयी है। मामले को आबकारी विभाग के सुपूर्द किया जायेगा।

4 नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए 1020 करोड़ का ई-टेंडर जारी

4 नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए 1020 करोड़ का ई-टेंडर जारी

 24 माह में पूरा होगा निर्माण कार्य, सीजीएमएससी होगी निर्माण एजेंसी

रायपुर । मुख्यमंत्री साय राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। तरक्की और सुशासन का ये सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है। इसी क्रम में राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेजों के भवन के लिए निविदा जारी कर दी गयी है।  

राज्य में जांजगीर चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में चार नवीन मेडिकल कालेज बनेंगे। इनकी प्लानिंग, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य के लिए 1020.60 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। 11 अक्टूबर से बिड डाक्यूमेंट आनलाइन उपलब्ध होंगे तथा इन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर होगी।

ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा करना है ताकि राज्य के युवाओं के साथ ही प्रत्येक वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके और स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सके।

20 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा पक्का आवास : तोखन साहू

20 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा पक्का आवास : तोखन साहू

 मुंगेली में एक दिवसीय प्रधानमंत्री आवास मेला आयोजित

रायपुर । केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने सबसे पहले 03 करोड़ आवास की स्वीकृति प्रदान की है। साहू ने कहा कि मुंगेली जिले में 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को पक्का आवास मिलेगा। वे आज मुंगेली में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर आयोजित आवास मेला को सम्बोधित कर रहे थे।  
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल हुए। आवास मेले में अतिथियों द्वारा आवास योजना के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा 10 लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम में 09 लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। मेले में सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत 09, चक्रीय निधि अंतर्गत 09, एन.आर.एल.एल बैंक लिंकेज अंतर्गत 09 तथा पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि हर गरीब का सपना होता है, कि उसका खुद का पक्का मकान हो। इस सपने को साकार करने का बीड़ा देश के प्रधानमंत्री ने उठाया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री साय ने 14 दिसंबर को पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास को स्वीकृति प्रदान की। उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि मुंगेली जिले में 2024 में 20551 आवास निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम को विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी सम्बोधित किया।

मुंगेली जिले में 49 हजार 225 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 47 हजार 100 से अधिक आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। आवास योजना में राज्य स्तरीय रैंकिंग में मुंगेली जिला शीर्ष से चौथे स्थान पर है। जिले में पूर्ण आवासों के विरुद्ध कल 565 करोड़ 26 लाख रुपए एवं नए स्वीकृत आवासों में प्रथम किस्त की राशि 33 करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपए हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है।

 

निगम कर्मियों को अब महीने की 1 तारीख को मिलेगा वेतन

निगम कर्मियों को अब महीने की 1 तारीख को मिलेगा वेतन

 रायपुर । नगरीय निकायों में काम करने वाले अफसरों और कर्मचारियों के लिए दिवाली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब वेतन भुगतान की तारीख बदल गई है। इसको लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने सूबे के सभी नगरीय निकायों को निर्देश जारी किया है।


अफसरों की मानें तो अब तक नगरीय निकायों में कर्मचारियों और अफसरों को हर महीने की 7 तारीख को वेतन दिया जाता था। लेकिन अब यह तारीख बदल दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से राज्‍य के सभी निकायों के प्रमखों को जारी निर्देश में कहा गया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख के स्‍थान पर 1 तारीख को वेतन भुगतान किया जाएगा।

दीपावली से पहले सरकार ने दी सौगात...45 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, देखें पूरी लिस्ट…

दीपावली से पहले सरकार ने दी सौगात...45 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, देखें पूरी लिस्ट…

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले साय सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया है. 45 सहायक उपनिरीक्षकों (एसआई) को निरीक्षक (TI) के पद पर पदोन्नति मिली है.

CG ब्रेकिंग : पति ने की पत्नी की गला घोंटकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

CG ब्रेकिंग : पति ने की पत्नी की गला घोंटकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 बालोद  :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहा पत्नी के चरित्र पर शक में पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया. पत्नी के हाथ और पैर को पलंग में बांधकर गमछे से गला घोंटकर यह हत्या को अंजाम दिया गया हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद का है, जहा आरोपी पति अर्जुन मंडावी ने अपनी पत्नी अंजलि मंडावी के चरित्र पर शक करता था। अक्सर इस बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। वही बीती रात करीब 11 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति अर्जुन मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।