नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG- विधायकों को बढ़ गया भत्ता, अब मिलेगा सीधे दोगुना, अधिसूचना हुई जारी

CG- विधायकों को बढ़ गया भत्ता, अब मिलेगा सीधे दोगुना, अधिसूचना हुई जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधायकों की बल्ले बल्ले हो गई है। विधायकों का यात्रा भत्‍ता बढ़ा कर सीधे दोगुना कर दिया है। इस संबंध में राज्‍य सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

छत्‍तीगसढ़ के सांसदों को अब यात्रा भत्‍त 10 रुपये प्रति किलोमीटर के स्‍थान पर सीधे 20 रुपये प्रति किलोमीटर मिलेगा। छत्तीसगढ़ विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के मुताबिक किसी सदस्य का निवास स्थान रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्‍यादा दूर है, तो सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए निजी वाहन से यात्रा करने पर उसे भत्ता दिया जाता है। अभी तक यह 10 रुपये प्रति किलोमीटर था अब उसे बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है।

ब्रेकिंग : हाईकोर्ट का फैसला, स्टाफ नर्स के तबादले पर लगाई रोक, सामने आई ये बड़ी वजह.....

ब्रेकिंग : हाईकोर्ट का फैसला, स्टाफ नर्स के तबादले पर लगाई रोक, सामने आई ये बड़ी वजह.....

 रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने स्टाफ नर्स सरस्वती साहू की याचिका पर सुनवाई करते हुए स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है। जस्टिस पीपी साहू ने फैसले में कहा कि यदि बहुत जरुरी ना हो तो शैक्षणिक सत्र के बीच में ऐसे कर्मचारी और अधिकारी जिनके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, उनका स्थानांतरण ना किया जाए। इस फैसले से उन सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जिनके बच्चे शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाई कर रहे हैं। 

सरस्वती साहू, जो बालोद जिले के पीपरछेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं। जिनका डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, रायपुर में स्थानांतरित कर दिया है। जिसको लेकर नर्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई। याचिकाकर्ता के वकील संदीप दुबे ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता स्टाफ नर्स के दो पदों में से वर्तमान पदस्थापना स्थान पर कार्यरत एकमात्र स्टाफ नर्स है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालोद ने 7.10.2024 को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय को पत्र लिखा जिसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता के स्थानांतरण के बाद उसके स्थान पर किसी अन्य स्टाफ को नहीं रखा गया है। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उचित और सुचारू संचालन प्रभावित हो रहा है। 

याचिकाकर्ता के दो बच्चे स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बालोद, जिला-बालोद में कक्षा-10 वीं और 6 वीं में पढ़ रहे हैं। याचिकाकर्ता का स्थानांतरण शैक्षणिक सत्र के मध्य में हुआ है, इसलिए उन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता का एक बच्चा कक्षा-10वीं में पढ़ रहा है, जो कि बोर्ड परीक्षा है. अधिवक्ता संदीप दुबे ने स्कूल शिक्षा निदेशक बनाम ओ. करुप्पा थेवन मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया, जिसकी रिपोर्ट 1994 एससीसी सप्लीमेंट (2) 666 में दी गई है।

राज्य शासन की ओर से पैरवी करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारी ने कहा कि याचिकाकर्ता मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी है। उसे शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया था। याचिकाकर्ता के अनुरोध पर उन्हें स्वास्थ्य सेवा विभाग में पदस्थ किया गया था। अब उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दुबे ने कोर्ट से मांग की कि याचिकाकर्ता ने 4.10.2024 को भी अभ्यावेदन प्रस्तुत किया है। लिहाजा अभ्यावेदन पर निर्णय होने तक याचिकाकर्ता का स्थानांतरण ना किया जाए। 

मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि स्थानांतरण करते समय, इस तथ्य को उचित महत्व दिया जाना चाहिए कि कर्मचारी के बच्चे पढ़ रहे हैं, यदि सेवा की अनिवार्यताएं तत्काल नहीं हैं। इस टिप्पणी के साथ स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सचिव स्वास्थ्य सेवाएं के समक्ष 10 दिनों की अवधि के भीतर नया अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि याचिकाकर्ता अभ्यावेदन प्रस्तुत करता है, तब सचिव स्वास्थ्य सेवाएं को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ध्यान में रखते हुए, कानून के अनुसार चार सप्ताह के भीतर निर्णय लेना होगा।  अभ्यावेदन के निराकरण तक स्थानांतरण आदेश पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। 

CG NEWS : सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

CG NEWS : सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर साय ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन माता शक्ति के आठवें स्वरूप माता महागौरी और नवमी पर देवी सिद्धिदात्रि स्वरुप की पूजा अर्चना की जाती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना और सम्मान की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों में रचा बसा है। इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

CG : सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 8 घायल

CG : सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 8 घायल

 तखतपुर  : क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। इन घायलों में से कुछ को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई

जानकारी के अनुसार, तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 40 मिनट के भीतर 11 घायलों को लाया गया। इनमें से दो की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खमरिया के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई।

बाइक सवार 80 वर्षीय रूपचंद शर्मा और उनके रिश्तेदार प्रशांत शर्मा को बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मारी। रूपचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा, पूरा पंचायत के पास दो बाइक की टक्कर में बेलगहना निवासी रितेश केवट की मौत हो गई।

एक दूसरी घटना में कुरानकापा निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं ग्राम दैजा और निगारबंद के पास भी सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। नवरात्रि के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने से दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही हैं। थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि मंगलवार को मात्र 40 मिनट में आए इतने घायलों से सड़क पर व्यस्तता का अंदाजा लगाया जा सकता तखतपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई हैं और आठ लोग घायल हो गए गए हैं.

मंगलवार की शाम तखतपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। इन घायलों में से कुछ को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 40 मिनट के भीतर 11 घायलों को लाया गया।

इनमें से दो की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खमरिया के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। बाइक सवार 80 वर्षीय रूपचंद शर्मा और उनके रिश्तेदार प्रशांत शर्मा को बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मारी। रूपचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके अलावा, पूरा पंचायत के पास दो बाइक की टक्कर में बेलगहना निवासी रितेश केवट की मौत हो गई। एक दूसरी घटना में कुरानकापा निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं ग्राम दैजा और निगारबंद के पास भी सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। नवरात्रि के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने से दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही हैं। थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि मंगलवार को मात्र 40 मिनट में आए इतने घायलों से सड़क पर व्यस्तता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सुकमा के एडिशनल एसपी बने उमेश प्रसाद गुप्ता, पूजा कुमार होंगी बीजापुर के एडिशनल SP, आदेश जारी

सुकमा के एडिशनल एसपी बने उमेश प्रसाद गुप्ता, पूजा कुमार होंगी बीजापुर के एडिशनल SP, आदेश जारी

 रायपुर : राज्य शासन ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा में 2020 के अधिकारी उमेश प्रसाद गुप्ता नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को एडिशनल एसपी सुकमा और पूजा कुमार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर को एडिशनल एसपी बीजापुर बनाया गया है।

देखें आदेश

महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार..

महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार..

  रायपुर :- महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े 6000 करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई है, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर जारी किया गया था

सौरभ चंद्राकर, जो पहले छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक साधारण जूस की दुकान चलाता था, अब 6000 करोड़ रुपये के इस सट्टेबाजी घोटाले का मुख्य कर्ताधर्ता बन चुका है।

महादेव एप के जरिए उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी का एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया था, जिसमें देशभर से हजारों लोग फंसे हुए हैं।

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद ED ने इस मामले में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। ED, विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के संयुक्त प्रयासों के चलते सौरभ चंद्राकर को दुबई में पकड़ा गया है। इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस ने इस बड़ी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई है।

सौरभ चंद्राकर ने महादेव एप के जरिये सट्टेबाजी के धंधे को बड़े पैमाने पर फैलाया। इस एप के जरिए करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा था, जिसका सीधा फायदा चंद्राकर को मिल रहा था। ED अब इस मामले में बाकी आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

ED और इंटरपोल की इस बड़ी कार्रवाई से एक अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। अब ED चंद्राकर को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटी है।

चार IPS का ट्रांसफर: SSP सहित चार आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, देखिये लिस्ट

चार IPS का ट्रांसफर: SSP सहित चार आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, देखिये लिस्ट

 गरियाबंद : राज्य सरकार ने एक SSP सहित तीन IPS अफसरों के तबादले किये हैं। गरियाबंद के SSP को राज्य सरकार ने बदल दिया है। अमित तुकाराम कांबले को कांकेर रेंज का डीआईजी बनाया गाय है। वहीं निखिल अशोक कुमार राखेचा को गरियाबंद का नया एसपी बनाया गया है।निखिल अभी सुकमा के एडिश्नल एसपी धे। वो 2019 बैच के आईपीएस हैं। उसी तरह से 2020 बैच के आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता को सीएसपी बिलासपुर से एडिश्नल एसपी सुकमा बनाया गया है, जबकि बिलासपुर सीएसपी पूजा कुमार को एडिश्नल एसपी बीजापुर बनाया गया है।

 
छत्तीसगढ़ : इस जिले के बदले गए SP, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी ?

छत्तीसगढ़ : इस जिले के बदले गए SP, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी ?

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं. पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार की देर शाम को इसकी सूची जारी कर दी है. राज्य सरकार ने एक जिले के एसपी को बदल दिया है, इस जिले की कमान युवा आईपीएस अफसर को दी गई है. सरकार ने इन अफसरों का कद बढ़ा दिया है.

इन्हें मिली कमान
राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. गरियाबंद जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है. गरियाबंद के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में निखिल अशोक कुमार राखेचा की नियुक्ति की गई है. वे 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं. इससे पहले सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) के पद पर कार्यरत थे. नक्सल ऑपरेशन की कमान संभाले हुए थे.

निखिल अशोक कुमार राखेचा के गरियाबंद में आने से जिले की कानून व्यवस्था में सख्ती और सुधार की उम्मीद की जा रही है. वहीं अमित तुकाराम कांबले के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कांकेर में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इस तबादले के साथ गरियाबंद और कांकेर में पुलिस प्रशासन की दिशा और कार्यशैली में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयारी शुरू…

छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयारी शुरू…

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर 26 और 27 अक्टूबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान नया रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन और एनआईटी रायपुर का दौरा भी करेंगी।

हालांकि, अभी उनके दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन शासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास कार्य, राशि की नहीं होगी कोई कमी : किरण सिंह देव

प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास कार्य, राशि की नहीं होगी कोई कमी : किरण सिंह देव

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक निधि से शहर के अलग-अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया।

शहर के महेंद्र कर्मा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण 11 लाख 58 हजार, विजय वार्ड में सीसी सड़क लागत 05 लाख कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में सीसी सड़क लागत 08 लाख निर्माण जिसकी कुल लागत कुल 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे।

आगे उन्होंने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। विकास अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी,वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे। किरण देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे। आज विधायक निधि से शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए।

महापौर सफीरा साहू ने भी अपनी बातें रखी। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव , वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, योगेंद्र पांडे, भारती श्रीवास्तव, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही,नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, श्वेता बधेल, दिगंबर राव, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, राजपाल कसेर,नेहा धुव, सुनीता सिंह सहित निगम के कार्यपालनअभियंता गोपाल भारद्वाज, राजेश श्रीवास्तव,निगम के अधिकारी, कर्मचारी, काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

नहर में बहती मिली नाबालिग लड़की की लाश, हत्या की आशंका…

नहर में बहती मिली नाबालिग लड़की की लाश, हत्या की आशंका…

 रायगढ़ :-  खरसिया विधानसभा के ग्राम बरगढ़ से एक ख़बर सामने आई है, जहा गांव के नहर में एक नाबालिग लड़की की लाश तैरती हुई मिली हैं। नाबालिक की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया हैं। बताया जा रहा है खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़ से मोहंदी मायनर गांव की ओर नहर में एक शव को तैरते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की की उम्र लगभग 10-12 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वही आशंका जताई जा रही है कि शव कोरबा से निकलने वाली नहर से बहती हुई बरगढ़ तक पहुंची हैं। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को नहर में फेंकने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद और बसवराजु एस. ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 
रायपुर दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, WRS कॉलोनी में 2000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

रायपुर दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, WRS कॉलोनी में 2000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

 रायपुर : दशहरा पर रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम : WRS कॉलोनी और रावणभाठा में मुख्य आयोजन के दौरान 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, सिविल ड्रेस में भीड़ के बीच रहेंगे जवान

रायपुर में दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य आयोजन स्थलों में WRS कॉलोनी और रावणभाठा मैदान शामिल हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटने की संभावना है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, WRS कॉलोनी में 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

पुलिसकर्मी वर्दी में ही नहीं, बल्कि सिविल ड्रेस में भी भीड़ के बीच तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। खासकर बड़े VIP मूवमेंट और महत्वपूर्ण आयोजनों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के मद्देनज़र जिले भर में पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है, जिससे दशहरा के उत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। पुलिस प्रशासन का दावा है कि वह हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के मिले 6070 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार

छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के मिले 6070 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार

 रायपुर : भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत 6070 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि त्योहारों के मौके पर भारत सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए यह अनुपम उपहार है। इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। इससे जनकल्याण के कार्यों में भी तेजी आएगी। श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में लगातार प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

ब्रेकिंग: अवकाश में किया गया संशोधन, जारी हुआ आदेश, जानिये अब रहेगी छुट्टी

ब्रेकिंग: अवकाश में किया गया संशोधन, जारी हुआ आदेश, जानिये अब रहेगी छुट्टी

 बिलासपुर : राज्य सरकार ने 1 नवंबर को प्रदेश में छुट्टी का ऐलान किया है। इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं बंद रहेगी। 1 नवंबर को छुट्टी के आदेश की वजह से कई जिलों में स्थानीय अवकाशों में फेरबदल करना पड़ा है।

कुछ दिन पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश में बदलाव किया था, अब बिलासपुर में भी स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है।

9 मई 2024 को जारी आदेश में 1 नवंबर को जो स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, अब उसके स्थान पर 10 दिसंबर को छुट्टी रहेगी। 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण बलिदान दिवस पर बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश होगा। कलेक्टर ने इसे लेकर स्थानीय अवकाश का आदेश जारी कर दिया है।

CG : तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 8 गायों की मौत

CG : तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 8 गायों की मौत

 रायपुर : इन दिनों छत्तीसगढ़ में तेज रफ़्तार का कहर जारी हैं, आये दिन बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं रही हैं। इसी कड़ी में अब तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। चपेट में आने से 8 गायों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौ-सेवक मौके पर पहुंच और ट्रेलर चालक विकास सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिए। जानकारी के अनुसार, घटना धरसीवां थाना क्षेत्र का है।

जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर आ रही थी। इसी दौरान सांकरा से सिमगा सिक्स लेन पर मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। मौके पर ही आठ गायों की मौत हो गई। इधर घटना को लेकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गौ सेवकों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रेलर चालक बिहार का रहने वाला है। जो बिलासपुर से ट्रेलर को लेकर रायपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार तेज थी। जिसके चलते चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे मवेशी हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

डिप्टी सीएम शर्मा के निर्देशानुसार 421 अभियंताओं को मिला समयमान वेतनमान

डिप्टी सीएम शर्मा के निर्देशानुसार 421 अभियंताओं को मिला समयमान वेतनमान

 रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 421 अभियंताओं को उनके दीर्घकालीन सेवा योगदान का सम्मान करते हुए समयमान वेतन का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अंतर्गत 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 32 अभियंता, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 388 अभियंता, और 08 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 01 अभियंता शामिल हैं। इन अभियंताओं में उप अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि यह प्रकरण पिछले 4-5 वर्षों से लंबित था और उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशों के परिणामस्वरूप अब जाकर इन अभियंताओं को समयमान वेतन का लाभ मिल रहा है। ज्ञात हो कि अभियंताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था उपमुख्यमंत्री ने अभियंताओं को आस्वाशन दिया था कि उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार अभियंताओं को समयमान वेतन का लाभ दिया है जो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

ब्रेकिंग : सीएमओ, उपअभियंता, लिपिक सस्पेंड, इस वजह से गिरी निलंबन की गाज, जानें पूरा मामला..!!

ब्रेकिंग : सीएमओ, उपअभियंता, लिपिक सस्पेंड, इस वजह से गिरी निलंबन की गाज, जानें पूरा मामला..!!

 रायपुर। रतनपुर नगरपालिका नवीन भवन बनाने के टेंडर में अनियमितता के मामले में पूर्व सीएमओ, उप अभियंता, क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। नगरपालिका कार्यालय द्वारा नवीन भवन हेतु जारी टेंडर को नियमानुसार कार्रवाई ना करने व निविदा खोले जाने की कार्यवाही में अनियमितता बरते जाने के कारण निकाय में तीनों को निलंबित किया गया है।

गौरतलब है कि शासन से प्राप्त आदेश के अनुसार रतनपुर नगरपालिका के नवीन भवन बनाने बाबत बीते छह फरवरी 2024 को165,77 लाख रु का आन लाइन टेंडर जारी किया गया था,जिसमे नवीन कार्यालय भवन निर्माण हेतु आमंत्रित निविदा को खोले जाने की कार्यवाही में अनावश्यक विलम्ब करने,निविदा समिति से अनुशंसा प्राप्त नही करने, पुनर्निविदा की कार्यवाही में अनियमितता तथा सम्भावित आर्थिक क्षति के लिए उत्तरदायी पाए जाने के कारण राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा शर्ते)नियम 1968 के नियम 53 के तहत उप अभियंता वैभव अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से अपर सचिव छत्तीसगढ़ शासन निलंबित कर दिया गया।

इसी मामले में ही रतनपुर के तत्कालीन सीएमओ रहे हरदयाल रात्रे तथा लोक निर्माण विभाग में प्रभारी क्लर्क रहे अजित सिंह को भी निलंबित कर उन्हें संयुक्त संचालक कार्यालय में भेज दिया गया है। तीनों की निलंबन अवधि में मुख्यालय बिलासपुर स्थित संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय में नियत किया गया है।

CG : बीएसपी में बड़ा हादसा, स्टॉपर टूटने से नीचे खड़े ठेका मजदूर की मौके पर मौत

CG : बीएसपी में बड़ा हादसा, स्टॉपर टूटने से नीचे खड़े ठेका मजदूर की मौके पर मौत

 दुर्ग : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही हैं, यहां बीएसपी यानी भिलाई स्टील प्लांट में एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। मजदूर के शव को भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मर्च्यूरी में रखा जाएगा।

भिलाई स्टील प्लांट में लंबे समय बाद एक बड़ा हादसा हुआ है। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ। ठेका मजदूर बसंत कुमार कुर्रे चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से प्लांट में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि एसएमएस-3 के क्रेन नंबर 31 ने क्रेन नंबर 29 नंबर को ठोकर मारा, जिससे स्टॉपर टूट गया। स्टॉपर टूटने के बाद नीचे खड़े मजदूर बसंत के ऊपर गिर गया। इसका वजन करीब 150 किलो का बताया जा रहा है। इसके नीचे दबने से मौके पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। शरीर की हड्डियां तक टूट चुकी हैं।

भिलाई स्टील प्लांट में हुए इस हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर उच्चाधिकारी पहुंच चुके हैं।पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच रही है। पुलिस और प्लांट के अधिकारी हादसे की जांच कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा- योगदान को सदैव रखेंगे याद…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा- योगदान को सदैव रखेंगे याद…

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में रतन टाटा के योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोस्ट में लिखा कि सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया. उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी. वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा का निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति!

आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला...बदले गए कई जिलों के आबकारी अधिकारी...देखें पूरी लिस्ट

आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला...बदले गए कई जिलों के आबकारी अधिकारी...देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने में आबकारी विभाग में तबादला किया गया है । कई जिलों के आबकारी अधिकारी बदले गए हैं ।

 
 
 
 
 
सीएम विष्णुदेव साय अपने नए बंगले में मनाएंगे अष्टमी,कन्या भोज का आयोजन

सीएम विष्णुदेव साय अपने नए बंगले में मनाएंगे अष्टमी,कन्या भोज का आयोजन

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने नए सीएम हाउस में परिवार के साथ पूरे विधि विधान के साथ माता दुर्गा की पूजा करेंगे। इस दौरान दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नव कन्या भोज कराएंगे।नए सीएम हाउस का निर्माण नया रायपुर पूरा सेक्टर 24 हो चुका है। 8 एकड़ में सर्व सुविधा युक्त CM का बंगला बना है। नवरात्रि में ही गृह प्रवेश की पूजा कर चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में फिर से 4 सहकारी बैंक खोलेगी सरकार : केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ में फिर से 4 सहकारी बैंक खोलेगी सरकार : केदार कश्यप

 रायपुर : एक तरफ बिलासपुर में सहकारी बैंक में घोटाला सामने आया है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने चार सहकारी बैंक फिर से स्थापित करने का निर्णय लिया है. राजधानी रायपुर में आज ‘सहकार से समृद्ध’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में यह बैठक आयोजित की गई.

बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेश में अब चार सहकारी बैंक फिर से स्थापित किया जाएगा. कार्यशाला में केंद्र सरकार, सहकारिता मंत्रालय के पहल पर चल रहे कार्यों पर चर्चा भी की गई. सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारिता को हमारे गृह मंत्री ने फोकस किया है. कार्य क्षेत्र को बढ़ाना है. केवल धान खरीदी तक सीमित न हो, मत्स्य पालन, डेरी उद्योगों, लघु वन उपज की दृष्टि से भी ख़ुद को साबित करना है. 6700 करोड़ का अल्पकालीन ऋण इस वर्ष दिया गया है. इस वर्ष का नया लक्ष्य है हमारा कि प्रदेश में 500 ऐपक्स का निर्माण करेंगे. चार सहकारी बैंक फिर से स्थापित करने का निर्णय लिया है. जिला सहकारी बैंक की चार शाखायें उनयन की गई है.

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, ऐसे हुआ करतूत का खुलासा…

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, ऐसे हुआ करतूत का खुलासा…

 गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आई है, जहा शोभा थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पति की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के बाद पत्नी अपने ससुरालवालों को गुमराह कर रही थीं। थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में पत्नी और उसके प्रेमी का कारनामा उजागर हो गया, जहां पत्नी जेल में सलाखों के पीछे है, तो वहीं उसका प्रेमी फरार बताया जा रहा हैं।

जानकारी के मुताबिक ढोल सराई निवासी 33 वर्षीय रोहित मरकाम का साल भर पहले पेंड्रा के समारी बाई से विवाह हुआ था. पत्नी घर की इकलौती बेटी थी. ससुर नहीं होने की वजह से रोहित अपने ससुराल में घरजमाई बन कर रहता था. अगस्त महीने में नवाखाई के दौरान जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता पुनीत राम ने बहू से जानकारी ली. बहू ने पति के कमाने के लिए आंध्रप्रदेश जाने की बात कहते हुए गुमराह किया।

लेकिन पिता का मन नहीं माना तो वह आखिरकार गांव वालों से रायशुमारी के बाद दो दिन पहले उसने शोभा पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने जब पतासाजी शुरू की तो पत्नी समारी बाई के जवाब से कई सवाल खड़े होने लगे. इस पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल हत्या की बात बताई, बल्कि वह स्थान भी बताया, जहां लाश को ठिकाने लगाया गया था।

सुमारी बाई ने पहले पेंड्रा में घर के पीछे का स्थान दिखाया, जहां शव को पहले दफनाया था, फिर उसके बाद उसने 20 किमी दूर नेशनल हाइवे पर पड़ने वाले नाला का वह स्थान भी दिखाया, जहां उसने अपने आशिक के साथ मिल सप्ताह भर पहले लाश को दूसरी बार ठिकाने लगाया था. मैनपुर तहसीलदार रमाकांत केवर्त और बीएमओ गजेंद्र नेगी को लेकर पुलिस ने मौके से शव खनन के बाद बिसरा को सुरक्षित रखकर शव का परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया.

एसडीओपी बाजी लाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने 15 जुलाई को पति की हत्या करना बताया है. लोहे के रॉड से शरीर व सिर में कई जगह वार किया गया था. पुलिस पूछताछ में बताया गया कि प्रेमी के साथ अवैध संबंध की जानकारी लगी तो उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की. महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया हैं, लेकिन अभी आरोपी प्रेमी फरार हैं।

डीएड अभ्यर्थियों का सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए जल सत्याग्रह, मांग पूरी नहीं होने पर दी चेतावनी

डीएड अभ्यर्थियों का सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए जल सत्याग्रह, मांग पूरी नहीं होने पर दी चेतावनी

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं देने से आक्रोशित डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को तूता धरना स्थल में जल सत्याग्रह कर सरकार का ध्यान खींचा. साथ ही चेतावनी दी कि कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं होगा तो इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।

धरना स्थल में अभ्यार्थी ओमप्रकाश ने बताया की डीएड/डिप्लोमा अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशानुसार जल्द सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से तूता धरनास्थल पर हजारों संख्या में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से बातचीत की कोई पहल नहीं हुई हैं।

जल सत्याग्रह में बैठे अभ्यार्थी अविनाश साहू ने बताया डीएड की नियुक्ति का आदेश हाई कोर्ट ने 7 माह पहले दिया था, साथ ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश आए 1 माह से अधिक हो गया है. सरकार और विभाग ने अभी तक आदेश का पालन नहीं किया है, और अब तक डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई है.

अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है तो सरकार उसके आदेश का पालन क्यों नहीं कर रही है. क्या कोर्ट से बढ़कर सरकार है?. कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कराने से अराजकता फैलेगी, सिस्टम और सरकार से लोगों का भरोसा उठ जाएगा?

जल सत्याग्रह करने वाले अभ्यार्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर इस सांकेतिक प्रदर्शन के बाद भी सरकार और विभाग उन्हें नियुक्ति नहीं देती है तो वह पूर्ण रूप से अपने जीवन त्यागने को विवश होकर इच्छामृत्यु की मांग करेंगे।