बेमेतर : मजगांव में श्री राम मंदिर जमीन की खरीदी बिक्री के मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राम मंदिर मामले में फर्जी तरीके से खरीदी बिक्री करने वालो के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि ग्राम मजगाव तहसील बेमेतरा जिला की साढ़े चार एकड़ भूमि को भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि अनिल माहेश्वरी ने अपनी पत्नी प्रभा माहेश्वरी के नाम से यह जमीन खरीदी यह जानते हुए कि वह भूमि श्री राम मंदिर की संपति है। जब ग्राम मजगांव की यह भूमि बेची जा रही थी तो वहां पटवारी भाजपा पार्षद का सगा भाई था। जिसके द्वारा श्री राम मंदिर के भूमि का नक्शा खसरा बी 1 उपलब्ध कराया गया था। जिसे प्रारभिक जांच में कलेक्टर ने भी ग्रामवासियो की शिकायत में की गई जांच में सही पाया है। 4 अक्टूबर को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दो पटवारियों को निलंबित किया है। सन 2020 को जमीन को फिर से बिक्री की गई
रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज 11 बजे से होगी। इस सदन में बचे 8 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। वहीं आज भी इस सामान्य सभा के दौरान विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरते नजर आएगा। इससे पहले 4 अक्टूबर को आयोजित की गई सभा में भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया था।
इस सामान्य सभा की बैठक में आज टिकरापारा के पास स्थित नरैया तालाब में सौंदर्यीकरण करने के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले यह प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल की बैठक में पास हो गया है। वहीं खम्हारडीह में नई पानी टंकी बनाने और स्वीपिंग मशीन से सफाई का दायरा बढ़ाने संबंधी एजेंडे पर चर्चा होगी।
खर्च का हिसाब-किताब मांगने की तैयारी
नरैया तालाब के मामले में भाजपा पार्षद दल मेयर इन काउंसिल से अब तक किए गए खर्च का हिसाब-किताब मांगने की तैयारी के साथ उतरेगा। नरैया तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
इसमें तालाब के चारों ओर इंटरनल पाथवे, बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ड्रिप एरिगेशन, म्यूजिकल फाउंटेन और तालाब सफाई का कार्य इसमें शामिल है। इस तालाब में सौंदर्याकरण को लेकर पिछले दो दशक में काफी खर्च हो चुके हैं। सामने और पीछे के तालाब की स्थिति दयनीय है। पिछली सरकार में भी इस पर खर्च हुए थे। फिर से खर्च की तैयारी की जा रही है। इस विषय पर लंबी चर्चा हो सकती है।
रोड स्वीपिंग मशीन का दायरा बढ़ाने पर चर्चा
रोड स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई का दायरा बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव लाया जा रहा है। नगर निगम ने साढ़े तीन साल पहले ग्लोबल गुज कंपनी को शहर की 85 किमी सड़क की सफाई का ठेका दिया है। 47 करोड़ में चार साल तक कंपनी को सड़कों की सफाई करनी है। अभी चार मशीनों से सड़कों की सफाई हो रही है। नगर निगम अब 66 किमी सड़कों की सफाई का काम कंपनी को देने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा खम्हारडीह में 2500 लीटर की पानी टंकी बनाने का प्रस्ताव है।
रायपुर 8 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से वाणिज्य भवन, दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं, नई औद्योगिक नीति और राज्य में व्यापार एवं निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की संभावना है। मुख्यमंत्री साय, राज्य की नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर केंद्रीय मंत्री से सुझाव लेंगे और औद्योगिक कॉरिडोर की संभावनाओं पर भी विस्तार से बातचीत करेंगे।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक ढांचे को मजबूती देने के लिए निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल को रायपुर आने का आमंत्रण भी दे सकते हैं, जिससे वे राज्य की औद्योगिक परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकें और स्थानीय उद्योगों के साथ संवाद कर सकें। इसके अलावा, राज्य में नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण और उससे संबंधित परियोजनाओं को गति देने पर भी विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण है। कल उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की, जिसमें राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही शांति एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई थी। इस मुलाकात के बाद आज की बैठक में भी राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, औद्योगिक नीतियों में सुधार लाना और केंद्र सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ को निवेश का आदर्श गंतव्य बनाना है। इस दिशा में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से यह बैठक, राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
*छत्तीसगढ़ के सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री ने की तारीफ*
*देश के नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक*
*हथियार छोड़ मुख्यधारा से जुड़े युवा - केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह*
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2024- देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में जारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों पर एक अहम बैठक आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक का केंद्र बिंदु छत्तीसगढ़ का हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ नक्सल विरोधी ऑपरेशन था, जिसमें राज्य की पुलिस ने 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस की कुशल रणनीति और राज्य सरकार की योजनाओं की सफलता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय तथा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने लगभग 194 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराए हैं। वहीं 801 नक्सली गिरफ्तार हुए एवं 742 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा आज भी जो युवा नक्सलवाद में लिप्त है उनसे आग्रह है कि हथियार छोड़ कर मुख्य धारा से जुड़े। सभी राज्यों ने आपके पुनर्वास के लिए बेहतर योजनाएं बनाई हैं उसका फायदा लीजिए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में नक्सल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने महीनों की मेहनत और प्लानिंग के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन में करीब 1000 जवान शामिल थे, जिन्होंने 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित गवाड़ी पहाड़ को घेरकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली नेता मारे गए, जिनमें 16 पर कुल 1 करोड़ 30 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में 18 पुरुष और 13 महिला नक्सली मारे गए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि कैसे राज्य की पुलिस फोर्स ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
मुख्यमंत्री ने बैठक में केवल ऑपरेशन की सफलता पर ही नहीं, बल्कि राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ाई गई है। हम निरंतर गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुंचा रहे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।” श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार मिल रहे मार्गदर्शन में हमने माओवादियों के कोर को तोड़ा। ऐसे एरिया में हमने 32 नये कैम्प स्थापित किये हैं, जिसे वो अपनी राजधानी तक कहते थे। उनकी बटालियन के कमांडर हिड़मा के गाँव में भी हमने कैंप स्थापित किया और उसकी माँ को भी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई।
*भविष्य की योजनाओं और लक्ष्य की दी जानकारी*
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की आगे की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य नक्सलियों के बचे हुए गढ़ों को समाप्त करना और इन इलाकों में स्थाई शांति और विकास सुनिश्चित करना है। निकट भविष्य में, दक्षिण बस्तर में 29 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जाएगी, ताकि नक्सलियों के प्रभाव को खत्म किया जा सके।
*केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा केंद्र हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए सफल ऑपरेशन की तारीफ करते हुए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे भी छत्तीसगढ़ की खुफिया तकनीकी और आपसी समन्वय के आधार पर अपने अपने राज्यों में ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पूरा समर्थन देगी।
BHILAI NEWS. छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, भिलाई से बड़ी घटना सामने आई है। चरोदा निगम के हाथखोज शीतला पारा में एक आदतन बदमाश की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, माहौल गरमाता देख बदमाश के दूसरे साथी मौके से भाग गए। हालांकि इस मामले में भिलाई तीन पुलिस ने 30 ग्रामीणों को हिरासत में लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार मृतक आशिक विश्वकर्मा आदतन बदमाश था, उसके खिलाफ भिलाई तीन थाने में कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। पिछले महीने जरवाय में हुई एक घटना के बाद पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाथखोज के ग्रामीणों के मुताबिक जेल से छूट कर आने के बाद वह हाथ खोज में आतंक मचा रहा था। 6 और 7 तारीख की रात वह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हथखोज के शीतला पारा पहुंचा और ग्रामीणों से गाली-गलौज करने लगा।
इसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर बर्दाश्त करने के बाद आशिक गैंग पर हमला बोल दिया। मौके से आशिक के साथी भाग खड़े हुए। आशिक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और बेदम पीटा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह जब सूचना मिली हथखोज सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने तकरीबन 30 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से भिलाई तीन थाने में पूछताछ की जा रही है।
बता दे की बीते कुछ सालों से हाथखोज का माहौल काफी खराब हुआ है। यहां गैंगवार जैसी स्थिति बनती रहती है। बीते कुछ सालों में हाथखोज के पार्षद सहित कई लोगों की हत्या हुई है । घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दंतेवाड़ा। नक्सलियाें के साथ हुए सबसे बड़े थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों के शव में से 16 नक्सलियों की शिनाख्त शव आने के बाद ही पुलिस ने कर लिया था। आज रविवार काे 6 अन्य नक्सलियों नंदू मंडावी भैरमगढ़ जिला बीजापुर इनामी 10 लाख, मीना नेताम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, महेश घोटिया मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 8 लाख, मोहन मंडावी दंतेवाड़ा 8 लाख, जगनी कोर्राम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, अनिल बीजापुर इनामी 8 लाख की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। इसके साथ ही कुल 22 नक्सलियाें की शिनाख्त हाे चुकी है, वहीं 9 नक्सलियों की शिनाख्तगी की कायर्वाही जारी है।
दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि, 6 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 31 नक्सलियों के शव बरामद कर उसे दंतेवाड़ा जिले में लाया गया था। जिसमें 16 नक्सली जिनमें 1. नीति, डीकेएसजेडस, 2. सुरेश सलाम, डीवीसीएम, 3. मीना माडकम, डीवीसीएम,4. अर्जुन पीपीसीएम, 5. सुंदर पीपीसीएम, 6. बुधराम पीपीसीएम, 7. सुक्कू पीपीसीएम, 8. सोहन, एसीएम, बारसूर एसी, 9. फूलो पीपीसीएम, 10. बसंती पीपीसीएम, 11. सोमे पीपीसीएम, 12. जमीला उर्फ बुधरी पीएम, 13. रामदेर, एसीएम, 14. सुकलू उर्फ विजय एसीएम, 15. जमली एसीएम,16. सोनू कोर्राम, एसीएम अमदेयी की पहचान की गई थी। आज रविवार को पुलिस ने नंदू मंडावी भैरमगढ़ जिला बीजापुर इनामी 10 लाख, मीना नेताम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, महेश घोटिया मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 8 लाख, मोहन मंडावी दंतेवाड़ा 8 लाख, जगनी कोर्राम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, अनिल बीजापुर इनामी 8 लाख की शिनाख्त की गई है। वहीं 9 अन्य नक्सलियों की शिनाख्तगी जारी है।दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि 31 नक्सलियों के शव का पोस्टमार्टम एक साथ दंतेवाड़ा में नही किया जा सकता था, इसलिए 14 दंतेवाड़ा, 10 बीजापुर व 7 नक्सलियों के शव का पोस्टमार्टम मेकाॅज जगदलपुर में किया जा रहा है, जिससे कि सभी नक्सलियों के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा जा सके
रायपुर । नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित हैं।सूत्रों के अनुसार, शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आमंत्रित किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे, साथ ही उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का विस्तार से प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे।
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में युवक से मारपीट और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोपों के चलते आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी को बर्खास्त कर दिया गया है। पहले आरक्षक को निलंबित किया गया था, लेकिन विभागीय जांच के बाद एसपी योगेश पटेल ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।
आरक्षक पर एक से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मारपीट और झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप प्रमुख था। पहले मामले की जांच के दौरान उन्हें निलंबित किया गया था, और अब जांच पूरी होने के बाद, उन्हें पुलिस सेवा से बाहर कर दिया गया है।
एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सैयद आलम।चोपड़ापारा के निवासी है। उनकी एक सैलून दुकान है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि आरक्षक क्रमांक 88 समैनुल हसन फिरदौसी जो कि रक्षित केंद्र में पदस्थ है। उसने प्रार्थी सैयद आलम के सैलून दुकान में आकर गाली-गलौज किया और उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा विधिवत कार्रवाई की गई। प्राथमिक जांच, विभागीय जांच एसडीओपी अम्बिकापुर से करवाई गई। प्रार्थी सैयद आलम द्वारा लगाए गए आरोप को विभागीय जांच में प्रमाणित पाया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कठोर कार्रवाई करते हुए आरक्षक समैनुल हुसैन फिरदौसी को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
रायपुर :- रायपुर से मां बमलेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ के लिए नि:शुल्क बस सेवा आज से शुरू की गई हैं। आकाश वाणी स्थित काली मंदिर से डॉ. रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. प्रतिदिन 4 नि:शुल्क बसों के माध्यम से लगभग 250 दर्शनार्थी डोंगरगढ़ जा पाएंगे. रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भक्तों को मां बमलेश्वरी का दर्शन कराया जा रहा हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में बस्तर में 31 नक्सलियों को मार गिराए जाने पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए कहा इच्छा शक्ति हो तो सब हो सकता है. अमित शाह और मुख्यमंत्री की इच्छा शक्ति है. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होगा. लगातार इस तरीके की कार्रवाई से पुलिस का मनोबल बढ़ा हैं।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि उन्होंने 5 साल तक कुछ किया नहीं है. आज तक नक्सलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. जवानों के खून-पसीने से यह पुल बना है. जवानों की शहादत से सड़क बनी हैं।
अंबिकापुर :- शहर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का चयन थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है. प्रतियोगिता 8 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ से एकमात्र महिला प्रतिभागी के शामिल होने से परिवार-दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के साथ शहर के खेल प्रेमियों में खुशी देखने को मिल रही हैं।
साथ ही शिवानी ने बताया कि शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल मैदान में प्रेक्टिस करती हैं. यहां स्थानाभाव की कमी झलकती जरूर है, लेकिन कोई दूसरा ऑप्शन उनके पास नहीं है, जहां वे प्रैक्टिस कर सकें. ऐसे में स्वयं अपना मैदान तैयार करके निरंतर अभ्यास की बदौलत ऑल इंडिया स्तर पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड हासिल किया.
शिवानी इसके पहले चाइना मिनी गोल्फ में वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभागी रही हैं, जहां वीमेंस टीम में 9वां रैंक मिला था. वहीं स्वीडन में हुए मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में 7वां रैंक उन्होंने हासिल किया था. दो वर्ष राजस्थान में ऑल ओवर इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिभागी रहते हुए सिंगल स्ट्रोक इवेंट में शिवानी ने गोल्ड मेडल हासिल किया था. शिवानी को ऑल इंडिया बेस्ट प्लेयर अवार्ड, एकलव्य बेस्ट इंटरनेशनल प्लेयर अवार्ड भी मिल चुका हैं।
आईआरआईए का रेजिडेंट एजुकेशन प्रोग्राम चिकित्सा महाविद्यालय के नये ऑडिटोरियम में प्रारंभ
रायपुर । इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) सीजी चैप्टर, पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का रेडियोडायग्नोसिस विभाग और इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग (आईसीआरआई) के संयुक्त तत्वावधान में पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय स्थित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सभागार (नये ऑडिटोरियम) में दो दिवसीय रेजिडेंट एजुकेशन प्रोग्राम (आईआरईपी-2) का शुभारंभ शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मनोज पिंगुआ रहे। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पहली बार ऐसा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन विशेष रूप से रेडियोलॉजी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए किया गया है। इस आयोजन को राजधानी में कराए जाने में चिकित्सा महाविद्यालय रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. आनंद जायसवाल की विशेष भूमिका रही ।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीमारियों के उपचार की दिशा में रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग का महत्वपूर्ण योगदान है। रेडियोलॉजी जांच के बाद ही बीमारी की दशा और उसके उपचार की दिशा तय होती है। उपचार की कोई भी विधा हो बिना रेडियोलॉजी और इमेजिंग जाँच के मरीज को क्या उपचार दिया जाए? यह तय करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज होने के नाते रायपुर मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में रेडियोडायग्नोसिस एवं रेडियोथेरेपी विभाग में जांच एवं उपचार की अत्याधुनिक मशीन स्थापित है और ऐसा विश्वास है कि आने वाले समय में यह विभाग जांच एवं उपचार तकनीक की दिशा में और भी उन्नत होगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मनोज पिंगुआ ने कहा कि रेडियोलॉजी एक ऐसी विधा है जो रोगी के शरीर में उत्पन्न असामान्यताओं का विश्लेषण करके उसका सटीक और प्रभावी उपचार प्रदान करने में अपनी मुख्य भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के वैज्ञानिक सत्र में दिल्ली के सीएनबीसी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल से आई डॉ. नताशा गुप्ता ने बाल चिकित्सा छाती एवं उदर विकृति विज्ञान की व्यापक केस-आधारित समीक्षा विषय पर पीजी छात्रों को पढ़ाया और प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से छात्रों के विषय आधारित ज्ञान की परीक्षा ली। पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में रेडियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ.एस. बी.एस.नेताम ने शरीर के निचले अंग यानी लोअर लिंब के वीनस डॉपलर विषय के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए छात्रों को पढ़ाया। फिल्म रीडिंग सत्र- पारंपरिक रेडियोग्राफ विषय पर पटना से आये डॉ. अशोक कुमार मंडल, स्पॉटर्स पर डॉ. सीडी साहू और केस-आधारित समीक्षा और ओएससीईएस: नेफ्रो/यूरो-रेडियोलॉजी विषय पर डॉ. सिकंदर शेख (हैदराबाद) ने व्याख्यान और जानकारी दी।
इस अवसर पर पं.जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ चैप्टर के संरक्षक, पूर्व डीएमई एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु दत्त और कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. आनंद जायसवाल, सह सचिव डाॅ श्रेयस जायसवाल, रेडियोडायग्नोसिस विभाग से डॉ. विवेक पात्रे, डॉ. शुभकृति अग्रवाल समेत आयोजन कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विदित हो कि आईआरईपी-2 भारतीय रेडियोलॉजिकल और इमेजिंग एसोसिएशन द्वारा प्रायोजित एक शैक्षिक पहल है जिसका उद्देश्य देशभर के रेडियोलॉजी के स्नातकोत्तर (पीजी स्टूडेंट) को लाभ पहुंचाना है। इसके फैकल्टी मेंबर में रेडियोलॉजी और इमेजिंग के क्षेत्र में देशभर के अनुभवी विशेषज्ञ शामिल हैं। रेडियोलॉजी के स्नातकोत्तर छात्रों के रेडियोलॉजी और इमेजिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के बारे में ज्ञान और कौशल को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम में व्याख्यान, केस आधारित समीक्षा और इंटरैक्टिव फिल्म रीडिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ. वी.ए. वरप्रसाद, डॉ.ए. अनबरसु, डॉ. ए.ए. उस्मान और सह अध्यक्ष डॉ. एस.बी.एस. नेताम हैं वहीं आयोजन सचिव डॉ. एल.मुरली कृष्णा, डॉ. अमित जी. अग्रवाल और डॉ. आनंद जायसवाल हैं।
प्रधानमंत्री जी के हर घर नल से जल के संकल्प को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार
रायपुर । धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव के शुभारंभ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जो अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि पानी का अधिक दोहन हो रहा है, लेकिन जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया जाता। धमतरी जिले में भी जल स्तर काफी नीचे जा रहा था, किन्तु जल जगार से सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए लोगों नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर बड़ा करने की ठान ले तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। हर घर नल से जल पहंुचाने प्रधानमंत्री जी के संकल्प को जलजीवन मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का कार्य हमारा है। उन्होंने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्र के आदिवासियों के लिए नियद नेल्ला नार योजना चलाई जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। नक्सलवाद का खात्मा करने सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है, मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को मां के नाम पेड़ लगाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि जल बचाने की दिशा में जिला प्रशासन बेहतर और इनिशिएटिव कार्य कर रहा है, जिसे धमतरी ही नहीं, पूरे प्रदेश और देश के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि जल जगार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को एक बड़ी सौगात दे सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में जल संरक्षण बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने जलजीवन मिशन के तहत घर घर पानी देकर संदेश दिया है। पानी का मूल्य और महत्व को सभी को समझना होगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से जल की महत्ता को बताया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री और कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि यह अपने आप मे एक नवाचारी कार्यक्रम है। धमतरी जिले में 04 बड़े जलाशय होने के बाद भी यहां का भूजल स्तर गिरना चिता का विषय है। सामुदायिक भागीदारी से जल संरक्षण किया जाना प्रशंसनीय है और इसे जन-जन का आंदोलन बनाना होगा। इसके अलावा महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कांकेर सांसद भोजराज नाग, ने भी जिले में चल रहे जल जगार महोत्सव की सराहना करने हुए अनुकरणीय बताया। इस अवसर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, पूर्व विधायक रंजना साहू, श्रवण मरकाम, पिंकी शाह, इंदर चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ नागरिक मंच पर मौजूद थे।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल में 5 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रूपये के कुल 49 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रूपये के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 30 करोड़ 94 लाख 49 हजार रूपये के 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग के तहत 26 करोड़ 39 लाख 33 हजार रूपये के 4 कार्य, विद्युत विभाग के 4 करोड़ 20 लाख 8 हजार रूपये के 2 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के तहत एक करोड़ 52 लाख 73 हजार रूपये के 6 कार्य, जनपद पंचायत नगरी के तहत एक करोड़ 39 लाख 88 हजार रूपये के 9 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत एक करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये के 5 कार्य और जनपद पंचायत धमतरी के तहत 25 लाख रूपये की लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत 7 करोड़ 41 लाख 96 हजार रूपये के 2 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 6 करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपये के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग धमतरी कोड 90 के तहत 4 करोड़ 40 लाख 62 हजार रूपये के 2 कार्य, हाउसिंग बोर्ड के तहत एक करोड़ 86 लाख 53 हजार रूपये के एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत 93 लाख 48 हजार रूपये के 4 कार्य, जनपद पंचायत धमतरी के 25 लाख रूपये के 3 कार्य और क्रेडा के तहत 16 लाख 13 हजार रूपये के एक कार्य का शिलान्यास किया गया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल जगार महोत्सव में गंगरेल बांध की विशाल जलराशि के बीच भगवान शिव की प्रतिमा में जल अभिषेक किया। उन्होंने 108 चयनित जल संरचनाओं से लाए गए पानी को शिव जी की प्रतिमा पर अर्पण किया। इसके माध्यम से 108 जल संरचनाओं के पानी को महानदी में मिलाया गया। इससे जल बचाव एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। जल अभिषेक संकेत के रूप में वर्षा जल जो जहाँ भी गिरे और जब भी गिरे, उसे इकट्ठा करने और भूमिगत जल तालिकाओं और नदियों को फिर से भरने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिले में पिछले कुछ वर्षों में, सामूहिक रूप से कई संरक्षण संरचनाएँ बनाई गई हैं। जल जगार महोत्सव में रूद्राभिषेक कार्यक्रम अंतर्गत जिले में चारों विकासखंडों में जल संरक्षण हेतु निर्मित किये गये 108 जल संरचनाओं, जिसमें अमृत सरोवर, जलाशय, पारम्परिक एवं ऐतिहासिक तालाब, परकोलेशन टैंकों से जल लाकर गंगरेल बांध में भगवान शिवजी की प्रतिमा में अभिषेक किया गया। ताकि जल को धार्मिकता से जोड़ते हुए लोगों को जल संरक्षण हेतु जागरूक व प्रोत्साहित किया जा सके। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने महानदी की महाआरती भी की। पंडितो ने विधि विधान से महानदी की आरती करने में सहयोग किया। जीवन देने वाली महानदी की वंदना एवं अनुष्ठान प्रकृति को जीवित रखने वाली नदियों की रक्षा और उनका संवर्धन करने की सामूहिक प्रतिज्ञा का प्रतीक है।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा हैं, 46वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, आगामी 20 से 22 दिसंबर 20024 तक यह कार्यकम आयोजित किया जाएगा। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया, रायपुर चैप्टर के चेयरमैन डॉ शाहिद अली ने बताया कि इस बार रायपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस की थीम ’राष्ट्रीय मूल्यः अंतर्राष्ट्रीय दक्षताएँ- जनसंपर्क की भूमिका’ होगी। 20 से 22 दिसंबर 2024 तक तीन दिवसीय ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल रायपुर में रखा जायेगा।
साथ ही कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें संस्कृति, जनसंपर्क, मीडिया स्किल डेवलपमेंट, जन संचार, एथिक्स, इमर्जिंग इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रेपुटेशन, आत्मनिर्भर भारत आदि के कई मुद्दे शामिल होंगे। इस कांफ्रेंस कार्यक्रम में जनसंपर्क एवं संचार प्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, आईटी सीएसआर एंड मार्केटिंग एक्सपर्ट्स, अकादमी, एडवरटाइजिंग एक्सपर्ट्स, पत्रकार, स्वयं सहायता समूह, मास कम्युनिकेशन-पीआर स्टूडेंट, डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल्स आदि शामिल हो सकते हैं।
इस कार्यक्रम के अवसर पर पीआरएसआई नेशनल अवार्ड विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें हाउस जर्नल (हिंदी), हाउस जनरल (इंग्लिश), न्यूजलेटर (इंग्लिश) न्यूज लेटर (हिंदी), ई-न्यूज लेटर, स्पेशल प्रेस्टीज पब्लिकेशन, कॉफी टेबल बुक, सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट, एनुअल रिपोर्ट, वेस्ट कम्युनिकेशन कंपैन (इंटरनल पब्लिक), वेस्ट कम्युनिकेशन कंपैन (एक्सटरनल पब्लिक), कॉर्पोरेट वेबसाइट, वेस्ट यूस ऑफ़ सोशल मीडिया इन ए कॉरपोरेट कैंपेन, पब्लिक रिलेशंस इन एक्शन (केस स्टडी) मोस्ट इंप्रेसिव इवेंट मैनेजमेंट तथा वेस्ट पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम, कॉर्पोरेट फिल्म (हिंदी), कॉरपोरेट फिल्म (इंग्लिश), सोशल मीडिया फार पीआर एंड ब्रांडिंग आदि श्रेणियां में नेशनल अवार्ड दिए जाएंगे।
46 PRSI Book High Res-4
इन सब के अलावा अलावा पब्लिक रिलेशन एजुकेशन के क्षेत्र में ‘मोस्ट वैल्यू ऐड पब्लिक रिलेशंस प्रोग्राम, आउटस्टैंडिंग पीआर मॉस कम्युनिकेशंस इंस्टीट्यूट-यूनिवर्सिटी, बेस्ट पब्लिक रिलेशंस-माउस कम्युनिकेशन जर्नल, वेस्ट पब्लिक रिलेशन-मास कम्युनिकेशन बुक, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के क्षेत्र में बेस्ट पीएसयू इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, बेस्ट प्राइवेट सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, वेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर चाइल्ड केयर, बेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर वोमेन डेवलपमेंट, आत्मनिर्भर भारत के तहत वेस्ट ऑर्गेनाइजेशंस एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग आत्मनिर्भर भारत, वेस्ट इंडिविजुअल्स एफोर्ट्स फॉर स्किल डेवलपमेंट, वेस्ट पीआर प्रोग्राम फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी थ्रू स्टार्टअप एफोर्ट्स के लिए प्रविष्टियां मांगी गई है।
इसी तहर मेडिकल एंड हेल्थ केयर के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग इनिशिएटिव फॉर प्रमोटिंग मेडिकल एंड हेल्थ, आउटस्टैंडिंग रिसर्च एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग मेडिकल एंड हेल्थ, डिफेंस के क्षेत्र में न्यू आर एंड डी एफोर्ट्स इन डिफेंस सेक्टर, आउट ऑफ़ बाक्स इनिशिएटिव टू डेवलप न्यू प्रोडक्ट्स एंड टेक्नोलॉजी, प्रेसवर्थी एफोट््र्स टू इनकरेज मेक इन इंडिया इन डिफेंस सेक्टर, स्किल डेवलपमेंट के क्षे़त्र में बेस्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बाय गवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स-मिनिस्टरीज बेस्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बाय पीएसयूएस, वेस्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बाय प्राइवेट सेक्टर, वेस्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑफ स्किल डेवलपमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वेस्ट इनीशिएटिव्स फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बेस्ट आर एंड डी एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई नेशनल अवेयरनेस कंपैन अवार्ड तथा पुष्पेंद्र पाल सिंह मॉस कम्युनिकेशन एंड पीआर टीचर ऑफ ईयर अवार्ड के लिए प्रविष्टियां 10 नवंबर 2024 तक आमंत्रित की गई हैं।
आपको बता दे कि पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया जनसम्पर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की एक राष्ट्रीय स्तर की 68 वर्ष पुरानी संस्था हैं। इस संस्था के पूरे देश में अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुबनेश्वर, चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, सिंगरौली, शिमला, तिरुपति, वाराणसी, विशाखापत्तनम, जम्मू और वर्धा सहित 23 चैप्टर कार्यरत हैं।
रायपुर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों में जुट गई है. छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई नेताओं को महाराष्ट्र और झारखंड में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी ने जिन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें मंत्री और विधायक भी शामिल हैं. प्रचार-प्रसार के लिए महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं
महाराष्ट्र चुनाव के लिए नियुक्तियां:
संभाजीनगर शहर: प्रदेश महामंत्री रामजी भारती
धाराशिव: पूर्व MLA नवीन मार्कण्डेय
लातूर ग्रामीण: संतोष उपाध्याय, नंदकुमार राणा, गोपाल विष्ठ
बीड: पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, श्रवण मरकाम
संभाजीनगर दक्षिण: पूर्व MLA विनोद खांडेकर
संभाजी नगर उत्तर: निरंजन सिंहा
जालना ग्रामीण: कोमल जंघेल
परभणी ग्रामीण: पूर्व MLA नंदे साहू
हिंगोली: वीरेंद्र साहू
नांदेड़ शहर: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, आशु चंद्रवंशी
नांदेड़ उत्तर: विक्रांत सिंह
झारखंड चुनाव के लिए क्लस्टर प्रभारी:
रामगढ़ और हजारीबाग: मंत्री ओपी चौधरी
गिरिडीह: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
सरायकेला, खरसांवा, चाईबासा: सांसद विजय बघेल
चार सीटें: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
जमशेदपुर की चार सीटें: पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम: पंडरिया MLA भावना बोहरा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रसिद्ध अंगार मोती दाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अंगारमोती माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंट कर उनसे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या उपस्थित भक्त गण भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगार मोती दाई के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। भक्तगण बड़ी श्रद्धा और मनोकामना के साथ दाई के दरबार में आते है। मां अंगारमोती देवी आदिवासी समाज की प्रथम आराध्य देवी है, जो मन्नत के लिए सुविख्यात है।
मुख्यमंत्री साय इस मौके पर मंदिर परिसर स्थित मनकेशरी माता, बूढ़ा देव और भंगाराम बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, कांकेर सांसद भोजराज नाग, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली जाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रात्रि 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।
केन्द्रीय गृह अमित शाह के साथ विज्ञान भवन में वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मप्र के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। साथ ही वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में राज्यों का सहयोग कर रहे केन्द्रीय मंत्रालयों के 5 केन्द्रीय मंत्री और उच्चाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
बिलासपुर :- जिले के अरपा नदी में शनिवार को बहती हुई लाश मिली। रपटा के पास बने बैराज के पास अज्ञात शख्स की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब लोगों ने लाश को देखा तो तत्काल इसकी सूचना 112 में दी। थोड़ी ही देर में सरकंडा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लाश को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस को जांच में लाश से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे मृतक ने खुद ही परेशान होने की वजह से यह कदम उठाने की बात लिखी है। शव की पहचान “सोमेश बोडकर” के रूप में हुई है, मृतक के निवास स्थल का अब तक पता नहीं चल सका है, मृतक के परिजनों की पतासाजी की जा रही है। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे पूछताछ के दौरान उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है।
जगदलपुर। बस्तर दशहरा पर्व में सम्मिलित होने आने वाले ग्रामीण अंचल के देवी देवताओं के रूकने ठहरने के लिये नवनिर्मित देव सराय भवन का लोकार्पण आज शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया। शहर के प्रवीर वार्ड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर व शीतला माता मंदिर परिसर में 117.28 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त देव सराय भवन का निर्माण किया गया है।
मांझी मुखियाओं की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मांई दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित देव सराय का शुभारंभ लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा पर्व विश्व विख्यात है। सैकड़ों वर्षों से बस्तर दशहरा की सभी परंपरायें व विधान आज भी अक्षुण्ण है और पूरे सम्मान से पूर्ण होते हैं। बस्तर दशहरा की गरिमा और वैभव को और बढ़ाना है, यह बड़ा दायित्व हम सभी का है। श्री देव ने कहा कि नवनिर्मित देव सराय में ग्रामीण देवी देवताओं की ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था है, ऐसे अच्छे कार्य निरंतर होते रहेंगे।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व सामाजिक समरसता और सहभागिता का प्रतीक है। बस्तर अंचल में रहने वाले प्रत्येक समाज की सहभागिता बस्तर दशहरा में सुनिश्चित की गयी है। बरसों बरस से हर समाज के लोग पूरी निष्ठा व आस्था से बस्तर दशहरा में पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं। बस्तर दशहरा पर्व समूचे बस्तर व यहाँ के निवासियों को एक सूत्र में पिरोता है। बस्तर दशहरा का मान सम्मान दिनों दिन बढे़, इस हेतु प्रयास में कमी नहीं होगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर सफीरा साहू, योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, आलोक अवस्थी, यशवर्धन राव, भारती श्रीवास्तव, निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, खेम सिंह देवांगन,राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी,आशू आचार्य, योगेश सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, मानिक राम नाग, कमल पटवा, कलेक्टर हरीश एस , जिला पंचायत सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे , अपर कलेक्टर सीपी बघेल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी ,तहसीलदार रुपेश आदि सहित लोग उपस्थित थे।
रायपुर : साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सैन्य समारोह एवं प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय का जैकेट पहनाकर सेना ने अपने अंदाज में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के करतब को देखकर रोमांचित हुए और उनकी कौशल और क्षमता को सराहा। मुख्यमंत्री साय ने दो दिवसीय सैन्य प्रदर्शनी को आम नागरिकों के उत्साह को देखते हुए एक दिन बढ़ाने की घोषणा की। अब प्रदर्शनी का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर के अलावा 7 अक्टूबर तक किया जाएगा।प्रदर्शनी दिन में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एवं शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित की जायेगी।
सैन्य प्रदर्शनी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस प्रदर्शनी में अपनी सेना की ताकत, उनकी क्षमता और हमारे वीर जवानों के शौर्य को देखकर रोमांचित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए सेना का एक अकेला जवान ही काफी होता है। सेना की वर्दी में किसी चुस्त-दुरूस्त जवान को देखकर ही हमारे भीतर जोश आ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब हम कर्तव्य-पथ पर अपने सैनिकों को परेड करते हुए देखते हैं, तब हर भारतीय के मन में विचार अवश्य आता है कि काश हम भी भारतीय सेना का हिस्सा होते। उन्होंने कहा कि हमारी यह सेना संख्या दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में गिनी जाती है। हमारी यह सेना अपने अनुशासन और दक्षता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा आजादी के बाद देश पर जब-जब खतरा मंडराया, हमारी सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज किसी भी देश की हिम्मत नहीं होती कि वह भारत की ओर आंख उठाकर देखें। इसी तरह हमारे इन जवानों ने देश की आंतरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब कोई प्राकृतिक आपदा होती है, तब भी हमें सबसे पहले हमारी सेना की याद आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भीष्म टी-90 टैंक, बीएमपी, एल-70 और अन्य आधुनिक सैन्य उपकरणों का अवलोकन कर सकेंगे, जिनका उपयोग हमारे सशस्त्र बलों ने दुश्मनों के खिलाफ विजय प्राप्त करने में किया है। इसके साथ-साथ आप पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयर डेविल मोटरसाइकलिंग और घुड़सवारी जैसे हैरतअंगेज और अद्भुत प्रदर्शन का आनंद भी ले पाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रदर्शनी को देखने के लिए युवा साथी बड़ी संख्या में आए हैं। बहुत अच्छी बात है कि लोग अपने बच्चों को लेकर भी यहां आए हैं, इससे निश्चित रूप से ये बच्चे भी प्रेरित होंगे और सेना में शामिल होकर देश सेवा का अवसर मिले तो इसे अपने हाथों से जाने न दें। अग्निवीर योजना भी आपको यह महत्वपूर्ण अवसर देती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कल बस्तर के अबुझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादी आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 31 माओवादियों को ढेर कर दिया। इस बड़ी सफलता के लिए सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई देता हूं। पिछले 9 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने माओवादी आतंकवाद के खिलाफ लगातार बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। अब तक 191 माओवादी को ढेर किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में आ रहे बदलाव का यह संकेत है कि बस्तर के युवा बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों में शामिल होकर माओवादियों को खदेड़ रहे हैं। सैन्य समारोह की प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री साय को ब्रिगेडियर अमन आनंद ने भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियारों और टैंक की विस्तृत जानकारी दी। श्री साय ने प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण में से एक टैंक टी-90 भीष्म का भी अवलोकन किया और इसकी क्षमता और विशेषता की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने सेना में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक हथियारों, ड्रोन, रायफल सहित भूतपूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, अग्निपथ योजना, छत्तीसगढ़ हर्बल्स के स्टाल का अवलोकन किया। गौरतलब है कि सैन्य प्रदर्शनी के दौरान भारतीय सेना द्वारा युद्ध में उपयोग किए गए तथा वर्तमान में उपयोग किये जा रहे विभिन्न हथियारों, टैंक, रायफल आदि का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में ऐसे टैंक और हथियार भी शामिल हैं, जो वर्तमान में उपयोग में नहीं है और सेना ने इसे एक धरोहर के रूप में संजो कर रखा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी स्टालों का अवलोकन किया और सेना के अधिकारियों से जानकारी ली।
इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, खुशवंत सिंह साहेब, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत, ब्रिगेडियर अमन आनंद (विशिष्ट सेवा मेडल), अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, कर्नल सुदीप बोस, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में सेना के जवान और नागरिक उपस्थित थे।




रायपुर :- भारतीय सेना की अद्वितीय शक्ति, शौर्य और क्षमता का शानदार प्रदर्शन आज साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह में किया गया। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। सेना द्वारा विशेष स्वागत के रूप में मुख्यमंत्री को सैन्य जैकेट पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी की अवधि बढ़ी
मुख्यमंत्री साय ने इस सैन्य प्रदर्शनी के प्रति आम नागरिकों के उत्साह को देखते हुए इसे एक दिन और बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक जारी रखने की घोषणा की। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगी।
मुख्यमंत्री की सराहना
समारोह में मुख्यमंत्री साय ने भारतीय सेना के करतबों और साहसिक प्रदर्शनों को देखकर गर्व और रोमांच व्यक्त किया। उन्होंने सेना की ताकत और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमारी सेना के वीर जवानों का शौर्य और अनुशासन हमें गौरवान्वित करता है। जब भी हम सेना की परेड या प्रदर्शन देखते हैं, हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना और मजबूत हो जाती है।"
आकर्षक सैन्य प्रदर्शन
इस प्रदर्शनी में प्रमुख सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिनमें टी-90 भीष्म टैंक, बीएमपी, एल-70 तोप, और अन्य अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। इसके साथ ही, पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयर डेविल मोटरसाइकलिंग और घुड़सवारी जैसे आकर्षक और साहसिक कार्यक्रम भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
आंतरिक सुरक्षा और सेना की भूमिका
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सेना की आंतरिक सुरक्षा में भूमिका और प्राकृतिक आपदाओं में उनके सहयोग को भी सराहा। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ की गई हालिया बड़ी सफलताओं की चर्चा करते हुए जवानों की बहादुरी की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि पिछले 9 महीनों में सुरक्षा बलों ने 191 माओवादियों को ढेर किया है, जो बस्तर में आ रहे सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
विशिष्ट उपस्थिति और आयोजन
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, और अन्य प्रमुख राजनेता, सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। ब्रिगेडियर अमन आनंद ने मुख्यमंत्री को भारतीय सेना के इस्तेमाल में आने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी।
यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के साहसिक और अत्याधुनिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मंच बना, बल्कि नागरिकों, खासकर युवाओं के बीच सेना के प्रति जागरूकता और देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया।
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। गृहप्रवेश कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।
रायपुर : राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत निनवा में एक शख्स भुनेश्वर यादव द्वारा घर पर देवी जवारा स्थापित कर पूजा पाठ कर अपने सिर की बलि चढ़ा दिया, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह लगभग 11:00 की है, धरसींवा के निनवा गांव निवासी 55 वर्षीय भुनेश्वर यादव ने अपने घर के अंदर स्थित देवस्थान के सामने कैंची से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद देवस्थान वाला कमरा खून से लथपथ हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बता दें घटना के वक़्त घर पर कोई नहीं था, बच्चे स्कूल व पत्नी काम पर गए हुए थे। बच्चे जब स्कूल से घर पहुंचे तब देख खून से सनी लाश देखकर सहम से गए, वही गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
रायपुर : राज्योत्सव के अवसर पर दीवाली होने के चलते इस बार छत्तीसगढ़ सरकार ने चार से छह नवंबर तक तीन दिन राज्योत्सव का मुख्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। नवा रायपुर में मेला स्थल पर राज्य स्तरीय राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन एक साथ आयोजित होगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी.ने बताया कि राज्य स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल में चार नवंबर 2024 को होगा। जिसका समापन छह नवंबर 2024 को होगा। अंतिम दिवस समापन समारोह के दिन राज्य अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
मेला स्थल की व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल का ले-आउट और स्टाल आवंटन एनआरडीए और सीएसआइडीसी द्वारा किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा शिल्पग्राम, वनोपज, हर्बल उत्पादों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्य अलंकरण समारोह के लिए संबंधित विभागों से पुरस्कार की सूची, चयनित व्यक्तियों का परिचय और सम्मान राशि की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी समय-सीमा में संस्कृति विभाग को दी जाएगी।
इन्हें यह मिली जिम्मेदारी
तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। राज्योत्सव स्थल में मंच, पंडाल और सजावट का काम लोक निर्माण विभाग एवं सीएसआइडीसी के सहयोग से किया जाएगा। साथ ही, फूड कोर्ट, पार्किंग और स्टाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
मेला स्थल पर पेय जल, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एनआरडीए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और नगर निगम रायपुर को दी गई है। आयोजन स्थल पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ऊर्जा विभाग और एनआरडीए द्वारा की जाएगी। जिला मुख्यालयों में पांच नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव भी आयोजित किया जाएगा।





























