नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : नक्सलियों की मौत पर बौखलाए माओवादी...मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

BREAKING : नक्सलियों की मौत पर बौखलाए माओवादी...मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर में जिले में कल सुरक्षाबल के जवानों ने कल इतिहास का सबसे बड़ा एनकाउंटर किया था, जवानों ने इस मुठभेड़ में 32 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं 32 माओवादियों की मौत पर नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है। 

जानकारी अनुसार, ये पूरी घटना बीजापुर जिले के मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. नक्सलियों का आरोप है कि दोनों ग्रामीण पुलिस मुखबिरी का काम करते थे. बता दें कि यहां के जप्पेमरका गांव में मंगलवार को नक्सलियों ने एक छात्र और दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया था. इसके बाद दोनों की हत्या कर दी. जबकी छात्र को छोड़ दिया है. मृतकों की पहचान माडवी सुजा और पोडियाम कोसा के रुप में हुई है. नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है

इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार करें : श्याम बिहारी जायसवाल

हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार करें : श्याम बिहारी जायसवाल

 जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न

एमसीबी । जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक शनिवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसमें आंगनबाड़ी, स्कूल में भी पानी पहुंचाया जाए। पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि सभी बसाहटों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने क्रेड़ा विभाग को जिले के खड़गवां, उधनापुर, अखराडाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थापित हाईमास्ट लाइटों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए खड़गांव, मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, चिरमिरी और भरतपुर क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।

बैठक में लंबे समय से लंबित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग पर भी चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इसके लिए गंभीर प्रयास जारी हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएगा और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों के लिए खेल सुविधाओं की बेहतरी और स्कूल परिसर में पेड़-पौधों की देखभाल पर भी जोर दिया। स्कूलों की नियमित जांच और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा । मंत्री ने चिरमिरी क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए और कहा कि नगरीय निकायों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता जताई। साथ ही मंत्री ने कुटीर उद्योग के विकास पर बल देते हुए कहा कि जिले में लघु उद्योगों के विकास के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके तहत लावलीवुड कॉलेज खोलने पर विचार हुआ, जिससे  युवाओं  को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिले के चिरमिरी वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा खड़गवां और भरतपुर क्षेत्रों में मलेरिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया की जांच और रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बढ़ते सीने के दर्द के मामलों पर ध्यान देते हुए उन्होंने मरीजों की सही जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में अटल आवास बनाने के लिए जगह चिन्हांकित करने के लिए कहा है । इसके साथ ही चिरमिरी क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के भवनों के भौतिक सत्यापन और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए।

बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य मनेंद्रगढ़ श्रीमती अनिता सिंह, कसौरी सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई, बुंदेली सरपंच आनंद भगत, मनवारी सरपंच रामलखन सिंह, पार्षद झगराखण्ड श्रीमती कमला गुप्ता, पार्षद मनेंद्रगढ़ श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, जनपद सदस्य, पार्षद नई लेदरी रामरति यादव, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, वनमण्डलाधिकारी, मनीष कश्यप, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,सीएमएचओ अविनाश खरे सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, 2 लोगों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, 2 लोगों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती

 कांकेर : जिले के नरहरपुर ब्लॉक के बनसागर गांव में दूषित पानी के कारण डायरिया (Diarrhea ) का प्रकोप फैल गया है, जिसकी चपेट में आकर दो बुजुर्गो की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य पीड़ित बताए जा रहे है, जिनमें से 10 का इलाज अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि दो अन्य एक्टिव केस गांव में मिले है। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य अमले में गांव में कैंप किया है और डोर टू डोर जाकर टीम ग्रामीणों की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत के द्वारा पंचायत भवन के पास पंचायत ने एक मोहल्ले में पानी की समस्या दूर करने बोर करवाया था जिसके नजदीक ही एक ग्रामीण ने सेप्टिक टैंक का निर्माण करवा दिया था, अंदेशा लगाया जा रहा है की बोर की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से डायरिया फैला है।

पीएचई विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पानी का सैंपल लिया है। बीएमओ नरहरपुर भूपेंद्र ध्रुव ने बताया की टीम 1 अक्टूबर से गांव में शिविर लगाकर जांच में जुटी है, जिसमे अभी तक 277 घरों में जाकर जांच की जा चुकी है, उन्होंने बताया की अभी गांव में स्तिथि सामान्य है, स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सजग है, डायरिया के कारण भानुबाई सलाम 69 वर्ष और रामकरण निषाद 65 वर्ष की इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई है।

 न्याय यात्रा से हम जनता के मुद्दे उठाने में सफल रहे - दीपक बैज

न्याय यात्रा से हम जनता के मुद्दे उठाने में सफल रहे - दीपक बैज

 न्याय यात्रा से हम जनता के मुद्दे उठाने में सफल रहे - दीपक बैज

पूरा कांग्रेस नेतृत्व एकजुटता से यात्रा में चले - डॉ. चरणदास महंत

प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है अपराधी बेलगाम हो गये, पदयात्रा से जनता को उम्मीद - भूपेश बघेल

न्याय यात्रा ने जनता की तकलीफ को आगे रखा - टी.एस. सिंहदेव

रायपुर : राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कांग्रेस की न्याय यात्रा को जनता के जख्मों पर मरहम बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले 27 सितंबर से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत हुई और 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में विराम हुआ। यह यात्रा बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि का दर्शन कर तमाम वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत की।

पहले दिन 24 किमी की यात्रा तय कर कसडोल लवन में रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन लवन से शुरू कर रोहांसी तक 23 किमी की यात्रा तय किये। तीसरा दिन रोहांसी से शुरू कर भैसा तक लगभग 29.2 किमी से अधिक और चौथा दिन भैसा से शुरू कर सारागांव 24 किमी की सफर तय किया।

पांचवा दिन सारागांव से सड्डू तक लगभग 18 किमी की यात्रा तय किया। इस तरह से लगभग 125 किमी से अधिक छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा क्षेत्र और जनता के बीच रहे। यात्रा निकलने से पहले प्रतिदिन सबेरे पत्रकार वार्ता फिर दोपहर भोजन के बाद पत्रकार वार्ता फिर चलते चलते वन टू वन चर्चाएं हुई, इस तरह से कुल 10 पत्रकारवार्तायें और 150 से अधिक वन टू वन या सिंगल बाईट हुई।

इस पत्रकार वार्ता में तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किये। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किये। धनेन्द्र साहू ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

हमारी यात्रा का मकसद सोई हुई सरकार को जगाने का था, जिस तरह से 9 से 10 महिने की सरकार पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की जनता को सुरक्षित करने में विफल हुई। लगातार छत्तीसगढ़ में घटनायें घट रही है। अपराध बढ़ रहे है। अपराधियों का हौसला चरम पर है। ये सरकार लगातार अपराधियों को सरंक्षण देने का काम कर रही है। माता बहने सुरक्षित नहीं है, आश्रम छात्रावास में छोटी बच्चियां सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश में जनता के मन में डर और भय का माहौल बना हुआ है। प्रदेश की जनता दहशत में है।

सरकार पर से जनता का भरोसा उठ चुका है। 10 महीने की भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा तोड़ दिया है। 6 दिन की यात्रा में हम जनता से मिले, उनसे चर्चा भी किये। कई लोगों के चेहरे पर डर भय दिखा। कई लोगों के चेहरे पर सरकार के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश दिखाई दिया। कई लोगों के चेहरे में इस न्याय यात्रा में खुशी भी दिखाई दी। छत्तीसगढ़ की जनता के न्याय के लिये तपती धूप, गर्मी, बरसात में भी हमारा कारवां नहीं रूका, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ।

पहले दिन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तमाम सांसद और विधायक उपस्थित रहे। तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप उपस्थित हुये और पैदल भी चले। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस न्याय यात्रा में आने से मनोबल बढ़ा।

प्रतिदिन 8 से 10 विधायक इस यात्रा में शामिल रहे। पूर्व मंत्री इस यात्रा में लगातार चले। विशेषकर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष संतराम नेताम 6 दिन चले। वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, अमरजीत भगत, अनिला भेड़िया, कवासी लखमा, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार सहित तमाम वरिष्ठ नेता गण इस यात्रा में शामिल हुये।

जब पड़ाव रायपुर आयी तो रायपुर में कार्यकर्ता और जनता का उत्साह इतना था कि जिस मार्ग से गुजर रहे थे पैर रखने की जगह नहीं थी। इस यात्रा से पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ में जबर्दस्त महौल बना है। सरकार के खिलाफ जनता में जो आक्रोश है वो देखने को मिला है।

इस यात्रा से सरकार पूरी तरह से डर गयी, घबरा गयी और यात्रा के दौरान सरकार अपनी उपलब्धि न बता कर सिर्फ कांग्रेस से सवाल पूछती रही। कांग्रेस पर आरोप लगाती रही, कांग्रेस पर हमला करती रही लेकिन हमारा कारवां बिना परवाह किये लगातार रायपुर राजधानी की ओर बढ़ता रहा। हमारी यात्रा 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में ऐतिहासिक जनसभा के साथ विराम हुआ है।

इस यात्रा के दौरान सरकार से जो पीड़ित और न्याय के लिये लगातार लड़ रहे है वो भी इस यात्रा में शामिल हुये। लोहारीडीह के दोनों परिवार, कचरू साहू की बेटी और प्रशांत साहू का भाई, दोंदे कला में सरकार से पीड़ित न्याय मांगने के बाद नहीं मिला उस परिवार ने भी इस यात्रा न्याय यात्रा का समर्थन किया कदम से कदम मिला कर चले।

बलौदाबाजार की घटना को लेकर हमारे विधायक देवेन्द्र यादव, हमारे कांग्रेस यूथ कांग्रेस के, एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के लोगों पर दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही किये है, समाज के प्रमुख लोग को गिरफ्तारी किये है जिसका गुस्सा भी दिखाई दिया। जेल में बंद निर्दोष देवेंद्र यादव की मां भी इस न्याय यात्रा में शामिल हुई। कई समाज के प्रमुखों ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का स्वागत किया। इस न्याय यात्रा में मनोबल बढ़ाये।

हमारे प्रभारी सचिन पायलट एवं तीनों प्रभारी सम्पत, जरिता मैडम, विजय जांगिड़ यात्रा में शामिल हुये। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, सहित तमाम पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक इस यात्रा में मनोबल बढ़ाने के लिये लगातार हमें मार्गदर्शन देते रहे। मैं दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

वरिष्ठ नेताओं का विशेष आभार उपाध्यक्ष गण, महामंत्रीगण, पीसीसी के सभी पदाधिकारी सहित तमाम सभी साथियों का आभार। भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, सभा संचालन समिति के सभी सदस्यों का विशेष आभार। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने इस यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अपनी योगदान दिये उसके लिये धन्यवाद। विधायक साथियों का आभार, जो यात्रा में निरंतर चले विधायक कविता प्राण लहरे, संदीप साहू, बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, रायपुर के उधो वर्मा, गिरीश दुबे का आभार।

पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा को आभार। यात्रा के संचालन के लिये बनाई गई समितियों के सभी सदस्यों के प्रति आभार। सेवादल के साथियों का आभार जो पूरी यात्रा में झंडावंदन से लेकर पूरी यात्रा में अग्रध्वज वाहक यात्री के रूप में चले। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा की पूरी टीम इस यात्रा के दौरान सक्रिय रही। एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज पांडेय और उनकी पूरी टीम यात्रा के दौरान सक्रिय रही। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला एवं प्रवक्ता साथी जो प्रतिदिन दो पत्रकार वार्ता आयोजित करते रहे।

रायपुर से मीडिया के साथियों को रोज ले जाना फिर उन्हें वापस लाना। इसके लिये आभार। सोशल मीडिया की पूरी टीम हर एक मिनट का कवरेज जनता तक पहुंचाते रहे दिल से आभार। पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, पिछड़ा वर्ग विभाग के साथियों, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग अनुसूचित जनजाति विभाग सभी का आभार। सांस्कृतिक विभाग की टीम ने बहुत ही शानदार योगदान दिया। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोर्टल, यु-ट्यूबर सभी साथियों का विशेष रूप से दिल से आभार एवं धन्यवाद। इस यात्रा को सफल बनाने के लिये आप लोगों ने बढ़-चढ़कर कवरेज दिया।

बढ़ते अपराध के खिलाफ में जो इस न्याय यात्रा का मकसद था सरकार के नाकामी के खिलाफ में जनता तक पहुंचाने में हम सफल रहे। हमारी न्याय यात्रा से सरकार घबराई हुई थी, डर हुई थी, सहमी हुई थी। ये भी साफ-साफ दिख रहा था। इस तरह से हमारा न्याय यात्रा का समापन नहीं हुआ है और न अंत हुआ है। न्याय यात्रा अभी शुभारंभ हुआ, अभी आगाज हुआ है, अभी अंजाम तक पहुंचाना बाकी है। इस न्याय यात्रा का अभी विराम हुआ है।  

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह बहुत ही सफल यात्रा साबित हुयी है। इस यात्रा में एकता और भाईचारा की बात रही है। सभी नेता आपस में एक भाई की तरह कदम से कदम मिलाकर चले, पूरे कांग्रेसजन इस यात्रा में शामिल हुये। चाहे सतनामी समाज, साहू समाज, ओबीसी समाज, यादव समाज, आदिवासी समाज के लोगो ने एक मित्रवत, भाई की तरह उनके पीछे लगे रहे और यात्रा की खासियत रही ये दीपक बैज की न होकर सभी कांग्रेसजनों की यात्रा थी। इस प्रदेश में सामाजिक सौहार्द रहा है। भाजपा की सरकार के असफल हो जाने से यह परिस्थिति निर्मित हुयी। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में इस यात्रा को शुरू करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को बुहत-बहुत बधाई देता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा सफल रही। हम लोगो के द्वारा यह पदयात्रा सभी ने मिलकर पूरे किये। हम सभी की सुरक्षा का मामला है। यह सुरक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गयी। सभी मीडिया वाले को धन्यवाद जो कि उन्होंने  इस यात्रा में हमारा साथ दिया। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराधी बेलगाम हो गये है। इस यात्रा के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूरे कांग्रेस परिवार को बधाई देता हूं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में सबने मिलकर जनता और आप लोगों तक सच्चाई को पहुंचाया। ऐसा महसूस हो रहा है कि कल्पना भी नही की थी कि जब कवर्धा गया वहां जेल में बंद लोगो से बात किया और 5 लोगो ने बताया कि जहां कचरू की लाश पड़ी हुयी थी।

कहा गया कि उसने फांसी लगा ली। 5 लोगो ने कहा हम मध्यप्रदेश में मौजूद थे और कोटवार वहां पर उपस्थित थे, पुलिस कर्मी वहां पर उपस्थित थे। मध्यप्रदेश के पुलिस वाले आये और लाश को उतारा और डॉक्टर पोस्टमार्टम के समय उपस्थित थे।

रात वहीं पर हम रूके और अगले दिन आये और उन्हें वहां आगजनी के मामले में बंदी बना दिये। 5 लोगो में 3 लोगों ने बताया कि कचरू की सिर में चोट के निशान है और एक व्यक्ति ने बताया कि कमर में लाल किस्म का ब्लड जैसा दिख रहा है। जो लोग वहां उपस्थित नहीं थे उन्हें भी बंदी बनाकर जेल में डालने की घटना से हमें अवगत किया है।

सारी बातों से स्पष्ट है कि यह सरकार किस तरह से असफल हो रही है, उसमें परिवर्तन छत्तीसगढ़ की हित में लाने के लिये न केवल विपक्ष, न केवल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई और कांग्रेस के सारे वरिष्ठ नेतागण मिलकर के काम कर करके कोशिश कर सकते है।

आप की सहभागिता के बिना यह संभव नहीं होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई देता हूं यह एक अत्यंत संवेदनशील समय में उन्होंने बहुत ही जिम्मेदारी से निर्णय लिया और पदयात्रा का आयोजन कर लोगो का ध्यान आकर्षित किया, बेहतर छत्तीसगढ़ के लिये यह पदयात्रा बेहद आवश्यक था।

पत्रकार वार्ता में पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, गुरूमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ प्रवक्ता धंनजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, सत्यप्रकाश, वंदना राजपूत उपस्थित थे।

पत्रकार वार्ता के दौरान जैसे ही खबर आई की वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का दुःखद निधन हो गया है, कांग्रेस नेताओं और पत्रकार साथियो ने मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया।

CG : मॉर्निंग वॉक में निकले मां-बेटे को हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

CG : मॉर्निंग वॉक में निकले मां-बेटे को हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

 बिलासपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां मार्निंग वॉक पर निकले मां–बेटे को तेज रफ़्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि ग्राम गतौरा में रहने वाली 35 वर्षीय गायत्री बंजारे पति मोहनलाल बंजारे अपने 7 वर्षीय बेटे पारस बंजारे के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। सुबह 6 बजे जब वह गांव के मरघट के पास पहुंची ही थी कि एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया से राखड लेकर बिलासपुर की ओर जा रही हाइवा  ने उन्हें चपेट में लेते हुए रौंद दिया। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हाइवा चालक घटना के बाद हाइवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

इस दुर्घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और शव को सामने रख कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मस्तूरी SDM अमित सिन्हा, ग्रामीण एडिशनल SP अर्चना झा समेत बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटी है। 

ब्रेकिंग : पटवारियों के लिए जारी हुआ आदेश, 15 दिनों के अंदर करना होगा ये काम, देखें आदेश..!!

ब्रेकिंग : पटवारियों के लिए जारी हुआ आदेश, 15 दिनों के अंदर करना होगा ये काम, देखें आदेश..!!

 रायपुर। कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख नवारायपुर से एक आदेश जारी हुआ है। ये आदेश समस्त कलेक्टरों को जारी किया गया है। जिसमें 15 दिन के अंदर मूल खसरा और रकबा की अधिकार अभिलेख अनुसार प्रविष्टि अपडेट करने के लिए निर्देशित करने की बात कही गई है। 

कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख से जारी आदेश में कहा गया है कि भुईयां सॉफ्टवेयर में प्रबंधन मेनु अंतर्गत मूल रकबा प्रविष्टि (अधिकार अभिलेख अनुसार) का विकल्प दिया गया है। अधिकार अभिलेख के अनुसार मूल खसरों एवं उनके मूल रकबे की प्रविष्टि संबंधित पटवारी आईडी के माध्यम से किए जाने के लिए पहले भी निर्देशित किया गया था। लेकिन आदेश जारी होने तक किसी भी हल्का पटवारी द्वारा इसे पूर्ण नहीं किया गया है। 

जिसके कारण भुईया सॉफ्टवेयर के उपयोग करने में तकनीकी रूप से कठिनाई होगी। यही कारण है कि अब इसे 15 दिनों के अंदर करने के निर्देश दिए गए है।

देखें आदेश 

नक्सलवाद खात्मे के खिलाफ उच्च स्तरीय बैठक लेंगे अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल …

नक्सलवाद खात्मे के खिलाफ उच्च स्तरीय बैठक लेंगे अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल …

 रायपुर :- 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गृह मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, इस बैठक में नक्सलवाद के खात्मे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज करने को लेकर चर्चा होगी । इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस बैठक में राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे। नई दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी पेश करेंगे।
वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को और तेज करने के लिए केंद्र से विशेष सहयोग की भी मांग की जाएगी।
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
हाल ही में हुए दंतेवाड़ा नारायणपुर मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ को इतिहास में पहली बार जवानों को सबसे बड़ी मिली सफलता मिली है, शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। बस्तर IG पी सुंदरराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।

एएसपी-उप सेनानी के पद पर 18 डीएसपी को मिला प्रमोशन, देखिए पूरी लिस्ट…

एएसपी-उप सेनानी के पद पर 18 डीएसपी को मिला प्रमोशन, देखिए पूरी लिस्ट…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में 18 सीनियर उप पुलिस अधीक्षकों को एडिशनल एसपी और उप सेनानी व समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी गई है। राज्य शासन की विभागीय पदोन्नति समिति ने 29 को हुई डीपीसी में इन उप पुलिस अधीक्षकों को हरी झंडी दी थी।

देखिए पूरी लिस्ट…

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के उपायुक्त सस्पेंड, देखें आदेश

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के उपायुक्त सस्पेंड, देखें आदेश

 रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के उपायुक्त प्रज्ञान सेठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई उनके द्वारा प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों के अध्यापन के लिए चयनित कोचिंग संस्थाओं की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं करने और विभागीय योजनाओं के पर्यवेक्षण में लापरवाही के आरोपों के चलते की गई है।

मुख्यमंत्री साय पहुंचे साइंस कॉलेज मैदान, नो योर आर्मी कार्यक्रम का किया शुभारंभ, देखें लाइव प्रसारण

मुख्यमंत्री साय पहुंचे साइंस कॉलेज मैदान, नो योर आर्मी कार्यक्रम का किया शुभारंभ, देखें लाइव प्रसारण

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नो योर आर्मी कार्यक्रम का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है। इस आयोजन में लगभग 500 जवान सैन्य बलों का रणनीतिक कौशल दिखाएंगे। भीष्म टैंक,  950 गोलियां दागनी वाली राइफल और 50 से ज्यादा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भारतीय सेना खुखरी डांस दिखाएगी और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा है। दंतेवाड़ा के बच्चे सेना के साथ घुड़सवारी करेंगे। बड़ी संख्या में दर्शक साइंस कॉलेज मैदान पहुंच चुके हैं

नारायणपुर मुठभेड़ जवानों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, CM बोले- प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है

नारायणपुर मुठभेड़ जवानों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, CM बोले- प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है

 नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई। ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में 2 घंटे फायरिंग हुई। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं।

IG सुंदरराज ने इसे अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बताया है। देर रात मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में इसे लेकर हाई लेवल मीटिंग भी ली। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी। करीब 6 महीने पहले कांकेर में 29 नक्सली मारे गए थे। इस साल अब तक 188 माओवादियों को मार गिराया गया है।

करीब 10 लाख की इनामी नक्सली है नीती

महिला नक्सली कमांडर नीती के भी इस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है। ये DVCM कैडर की थी जिस पर करीब 8 से 10 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन में सक्रिय थी। इसके साथ ही एक DKSZC कैडर का नक्सली भी मारा गया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

 रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को काली माता मंदिर, रायपुर से झंडी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले कई वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 
CG - इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर के अनुमोदन पर जिला अधिकारी ने किया सेवा समाप्त...जानिए पूरा मामला...!!

CG - इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर के अनुमोदन पर जिला अधिकारी ने किया सेवा समाप्त...जानिए पूरा मामला...!!

 बिलासपुर। लंबे समय से कार्यालय से नदारद आयुष विभाग के औषधालय सेवक नकुल भारद्वाज की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला आयुष अधिकारी ने कलेक्टर से अनुमोदन लेने के बाद 3 अक्टूबर को सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है। 

गौरतलब है कि नकुल भारद्वाज की नियुक्ति वर्ष 2022 में औषधालय सेवक के पद पर शासकीय होम्यो अस्पताल मोपका में की गई थी। वे तीन साल की परीविक्षा अवधि में चल रहे थे। बीच-बीच में गैर अनुमति के गायब रहने के बाद जून 2023 से अब तक कार्यालय से निरंतर गैरहाजिर रहे हैं। 

उन्हें कार्य पर उपस्थित होने के लिए व्यक्तिगत रूप से 5 चिट्ठी भेजकर और अखबार में सूचना प्रकाशित कर स्पष्टीकरण लेने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने पत्रों का जवाब नहीं दिया। उनके विरूद्ध विभागीय जांच में भी लगाये गये आरोपों की पुष्टि की गई। लिहाजा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत नकुल भारद्वाज को अनुपस्थित दिनांक से सेवा से हटा दिया गया है। 

बड़ी बहन के साथ नहाने गई थी 4 साल की मासूम, घर में आते ही दर्द से मचाने लगी चीख पुकार, डॉक्टरों ने गुप्तांग से निकाले एक के बाद एक तीन जोंक

बड़ी बहन के साथ नहाने गई थी 4 साल की मासूम, घर में आते ही दर्द से मचाने लगी चीख पुकार, डॉक्टरों ने गुप्तांग से निकाले एक के बाद एक तीन जोंक

 5 अक्टूबर 2024 कोरबा :- जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। तालाब में नहाने के दौरान 4 साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गए। घर में बच्चे की चीख पुकार के बाद परिजनों ने उसे कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने गुप्तांग से 3 जोंक निकाले। बच्चे का इलाज जारी है। यह घटना बांगो थाना क्षेत्र के नवापारा की है। 

जानकारी के मुताबिक, चार साल की मासूम बच्ची अपनी बड़ी दीदी के साथ घर के पास तालाब में नहाने गई थी। इस दौरान गुप्तांग में जोक घुस गया। नहाकर घर पहुंचने के बाद मासूम चीखपुकार मचाने लगी, फिर उसे कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालात बिगड़ने पर जिला मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम ने काफी मशकत के बाद एक के बाद एक तीन जोंक को बाहर निकाला। मासूम की जिला मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। 

ब्रेकिंग : चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, इन्हें बनाया गया रायपुर मेडिकल कॉलेज का अधिष्ठाता, आदेश जारी..!!

ब्रेकिंग : चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, इन्हें बनाया गया रायपुर मेडिकल कॉलेज का अधिष्ठाता, आदेश जारी..!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़  के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बड़े स्‍तर पर ट्रांसफर किए गए हैं। रायपुर मेडिकल कॉलेज की पूर्व अधिष्ठाता तृप्ति नागरिया को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ट्रांसफर किया गया। वहीं डॉ. विवेक चौधरी को रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिष्ठाताओं अधीक्षकों, प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों का भी ट्रांसफर किया गया है। 

देखें आदेश.....

\

CG : गंगरेल में जल जगार महोत्सव का होगा आयोजन...सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शिरकत...जिलेवासियों को देगे करोड़ों के सौगात...

CG : गंगरेल में जल जगार महोत्सव का होगा आयोजन...सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शिरकत...जिलेवासियों को देगे करोड़ों के सौगात...

 जिलेवासियों को देंगे 87 करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक के 49 विकास कार्यों की सौगात...

मुख्यमंत्री करेंगे 65 करोड़ 84 लाख रूपये से अधिक के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख से अधिक के 16 कार्यों का शिलान्यास

धमतरी :- जिले के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल में 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। समारोह के शुभारंभ अवसर पर 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रूपये के कुल 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रूपये के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा...

लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 30 करोड़ 94 लाख 49 हजार रूपये के 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग के तहत 26 करोड़ 39 लाख 33 हजार रूपये के 4 कार्य, विद्युत विभाग के 4 करोड़ 20 लाख 8 हजार रूपये के 2 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के तहत एक करोड़ 52 लाख 73 हजार रूपये के 6 कार्य, जनपद पंचायत नगरी के तहत एक करोड़ 39 लाख 88 हजार रूपये के 9 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत एक करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये के 5 कार्य और जनपद पंचायत धमतरी के तहत 25 लाख रूपये की लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण शामिल है...

 मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत 7 करोड़ 41 लाख 96 हजार रूपये के 2 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 6 करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपये के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग धमतरी कोड 90 के तहत 4 करोड़ 40 लाख 62 हजार रूपये के 2 कार्य, हाउसिंग बोर्ड के तहत एक करोड़ 86 लाख 53 हजार रूपये के एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत 93 लाख 48 हजार रूपये के 4 कार्य, जनपद पंचायत धमतरी के 25 लाख रूपये के 3 कार्य और क्रेडा के तहत 16 लाख 13 हजार रूपये के एक कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

एक बार फिर दीपक बैज का नाम भूले चरण दास महंत, बैज की जगह ले लिया पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम

एक बार फिर दीपक बैज का नाम भूले चरण दास महंत, बैज की जगह ले लिया पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन के बाद आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत सभी सीनियर नेताओं से संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेस कर सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एक बार फिर बैज का नाम भूल गए।
बैज की जगह वो पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम लेने लगे और यात्रा की सफलता के लिए बधाई दी।दरअसल बैज ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करने के बाद नेता प्रतिपक्ष को बोलने के लिए आमंत्रित किया, महंत ने बैज की पीठ थप थपाते हुए कहा- आज हम सब यहां भाई भूपेश बघेल की पीठ थपथपाने के लिए हैं, महंत के ऐसा कहने के बाद ही बैज पलटे और महंत को ध्यान से देखने लगे।
पहले बैज को कहा था दीपक बघेल
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने यात्रा के समापन के दौरान मंच पर बैठे नेताओं का नाम लेकर भाषण शुरू किया। इस दौरान वे दीपक बैज को दीपक बघेल बोल पड़े। इस पर मंच पर बैठे नेता हंसने लगे और कार्यकर्ता भी दीपक बैज का पूरा नाम दोहराने लगे।
गलती समझ आने पर महंत संभालते हुए दीपक बैज को पहले दीपक महंत, फिर दीपक बघेल और फिर दीपक बैज बोला और कहा कि हम सब एक ही हैं, नाम में क्या रखा है।

देश और धर्म की रक्षा के लिए भाजपा को मजबूत बनाएं: बृजमोहन अग्रवाल

देश और धर्म की रक्षा के लिए भाजपा को मजबूत बनाएं: बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर । मातृशक्ति साक्षात देवी स्वरूपा हैं। जो धर्म की रक्षा करती हैं। सभी महिलाओं को देश और धर्म की रक्षा के लिए भाजपा को मजबूत बनाना है यह बात रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान कही।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।नई महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आप मातृ शक्ति पहले से ही भाजपा के साथ है। पिछले चुनावों में आपने भाजपा को वोट देकर अपना काम किया था अब आपको सदस्य बनकर काम करना है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मसम्मान के लिए काम कर रही है। मुफ्त में राशन, महतारी वंदन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वानिधि आदि योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ गरीबों और महिलाओं को मिल रहा हैं। अग्रवाल ने नई महिला सदस्यों से अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाने की अपील की।

ये रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में विधायक  पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद  सुनील सोनी,  जयंती भाई पटेल,  अशोक बजाज, अकबर अली,  रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करें – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करें – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

  • उप मुख्यमंत्री ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की
  • गलत अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, निविदा निरस्त कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने कहा
  • भू-जल स्त्रोतों की रिचार्जिंग के लिए भू-जल संवर्धन के कार्य को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के नीर भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति के लिए भू-जल स्त्रोतों को रिचार्ज करने भू-जल संवर्धन के कार्य प्राथमिकता से करने को कहा।

साव ने 12 समूह जल प्रदाय योजनाओं के टेंडर में ठेकेदारों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र सही नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निविदा निरस्त कर निविदाकारों के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने को कहा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने क्रेडा (CREDA) द्वारा स्थापित किए जा रहे सोलर पंपों के मापदण्डों का क्रेडा के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए चयनित तृतीय पक्ष निरीक्षण एजेंसी के कार्यों को अलग से मॉनिटर करने को कहा। इन एजेंसीज द्वारा अच्छा कार्य करने से कार्यों की गुणवत्ता में निश्चित ही सुधार आएगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने जल जीवन मिशन के कार्य जहां पूर्ण हो चुके हैं, वहां योजना के प्रचार-प्रसार के साथ जल उत्सव का आयोजन करने को कहा। इससे अन्य गांव भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने विभाग के मैदानी अमले को लगातार कार्यस्थलों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने सभी अधिकारियों को फील्ड में निरंतर सक्रिय रहने को कहा।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन की नल जल योजनाओं में भू-जल स्त्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने विभागीय मशीनों के साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों में लगी मशीनों के लिए आगामी 15 नवम्बर तक की कार्ययोजना तैयार की गई है। मिशन के कार्यों का अवयववार (component wise) और योजनावार लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि योजनाओं के शेष कार्य दिसम्बर-2024 तक पूर्ण किए जा सकें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल तथा रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर जोन के मुख्य अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

 
CG BREAKING : CM साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य

CG BREAKING : CM साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने 30 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है, वहीँ जवानों ने घटना स्थल से मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद किए है. वहीं मौके से AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार भी बरामद किये गए हैं. दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने इस घटना की पुष्टि की है.

इस मुठभेड़ को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है. उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं. नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है.

 
छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल ऑपरेशन सफल : मुख्यमंत्री साय ने सीएम हाउस में बुलाई हाईलेवल मीटिंग

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल ऑपरेशन सफल : मुख्यमंत्री साय ने सीएम हाउस में बुलाई हाईलेवल मीटिंग

 रायपुर. नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं. बड़ा नक्सल ऑपरेशन सफल होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएम हाउस में हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. बैठक में मुख्यमंत्री साय पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से नक्सल एनकाउंटर पर चर्चा करेंगे.

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नेंदूर और थुलथुली गांव के जंगलों में हो रही है. 3 अक्टूबर को डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के थाना ओर्चा और बारसूर क्षेत्र के गांव गोवेल, नेंदूर और थुलथुली की ओर सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थी. अभियान के दौरान आज 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:30 से 1:00 बजे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ में 30 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं. मौके से जवानों ने AK 47 और SLR समेत कई अन्य हथियार भी बरामद किए हैं. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान अभी भी जारी है.

डबल इंजन की सरकार के कारण मजबूती से लड़ रहे : सीएम

जवानों की इस सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी है. उन्होंने कहा, हमारे जवानों ने 28 नक्सलियों को मार गिराए हैं. नक्सलवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है. नक्सलवाद निश्चित रूप से राज्य से खत्म होने जा रहा है. सीएम साय ने कहा, यह एक बड़ा ऑपरेशन था. मैं सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूं और उनके साहस को नमन करता हूं. माओवादियों से लगातार हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास के मुख्यधारा से जुड़ने की अपील कर रहे. अब डबल इंजन की सरकार के कारण नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे.

सीएम ने कहा, नक्सलवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 महीने में दो बार राज्य का दौरा कर चुके हैं. उनका संकल्प है कि हमें मार्च 2026 तक पूरे देश में नक्सलवाद को खत्म करना है. उनके सोच के अनुरूप हमारों जवान नक्सलियों से मुकाबला कर रहे.

 
 
CG ब्रेकिंग :  जवानों ने 36 नक्सलियों को किया ढेर, 8-8 लाख के दो इनामी नक्सली भी शामिल

CG ब्रेकिंग : जवानों ने 36 नक्सलियों को किया ढेर, 8-8 लाख के दो इनामी नक्सली भी शामिल

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में अबतक 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, वहीँ जवानों ने घटना स्थल से मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद किए है. वहीं मौके से AK 47, SLR जैसे घातक हथियार भी बरामद किये गए हैं. मुठभेड़ अबूझमाड़ के थुलथुली और तेंदूर गांव के बीच हुई है.

 
मारे गए नक्सलियों में DVCM नीति और DVCM कमलेश भी शामिल है. दोनों पर सरकार ने आठ-आठ लाख का इनाम रखा था. छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है. युवा IPS प्रभात कुमार और गौरव रॉय के नेतृत्व में ASP समरूथिक राजानाला IPS, DSP प्रशांत देवांगन और DSP राहुल ऊईके मुठभेड़ स्थल पर मौजूद हैं.

जवानों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार AK 47 और SLR जैसे घातक बंदूक भी बरामद किया हैं. एसपी प्रभात कुमार ने बताया है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है. इलाके में जवान सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं.

मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश

मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर करने की घोषणा के साथ ही अंचल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के 70 आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश पत्र भी सौंपा और 19 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 14 करोड़ 9 लाख रूपए की बोनस राशि भी वितरित की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश और तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने 263 करोड़ 66 लाख से अधिक की लागत से 209 के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 228 करोड़ 53 लाख के 145 विकास कार्यों का भूमि पूजन और 35 करोड़ 13 लाख के 64 विकास कार्य का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में बीजापुर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना, भोपालपटनम में 132 केव्ही की विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, 33 नए स्कूल खोलने, केंद्रीय पुस्तकालय और विशेषज्ञ चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जोड़ने की घोषणा की। साथ ही प्रयास आवासीय विद्यालय और प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया।
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ाई में अब गरीबी नहीं बनेगी बाधा , शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ाई में अब गरीबी नहीं बनेगी बाधा , शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन

 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां पर उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। साथ ही युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के निर्माण की सम्भावनाएं मिल रही हैं। इस मौके पर युवाओं की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए| अब बीजापुर के युवाओं को जल्द ही शून्य प्रतिशत ब्याज में एजुकेशन लोन की सुविधा देने की पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मिलना एक शुभ अवसर है| मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के लिए सजग है, प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना के साथ ही जिलों में लाइब्रेरी की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि रायपुर के नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि की गई है| दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई, पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनका खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा|

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साथ उनके भविष्य, शिक्षा, और रोज़गार के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री साय ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी, जो उनके सशक्तिकरण में सहायक हो सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। लाइब्रेरी में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम ने जिले के युवाओं को एक सकारात्मक मंच दिया, जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकें और उनके समाधान के बारे में जान सकें। मुख्यमंत्री से बातचीत में युवा राकेश ताती ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र का होने के कारण, मेरी प्रारंभिक शिक्षा दूसरे गाँव में हुई, आज मेरे गाँव में पुलिस कैंप के साथ-साथ स्कूल भी खुल गए हैं। राकेश ने बताया कि मैं सहायक प्रोफेसर की तैयारी कर रहा है, लाइब्रेरी से तैयारी करने में बहुत सहायता मिलेगी|

रूखसार खान ने बताया कि जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से पढ़ाई का स्तर अच्छा हुआ है, रूखसार ने मुख्यमंत्री से बीएड-डीएड कॉलेज की खोलने की पहल मांग की| सामया हसरत ने साइंस विषय के लिए कॉलेज में प्रोफेसर की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया| ग्राम मेड के निवासी जगपति कुर्सा ने बताया कि गाँव सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्य को गति मिल गई है। जगपति ने नीट-जेईई की तैयारी के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी में कोचिंग की माँग रखी। पुजारी कांकेर निवासी लक्ष्मण ने बताया कि मेरे गाँव में पहले स्कूल नहीं था इसलिए मैंने अपनी पढ़ाई दूसरे गांव में जाकर की लेकिन मुझे ख़ुशी है कि अब मेरे गांव में स्कूल खुल गया है, अब गांव के बच्चे गांव में ही पढ़ रहे हैं| मुख्यमंत्री ने युवाओं की बात सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया|

भारतीय सेना के जवानों का कलेक्टर-SSP ने किया स्वागत, सैन्य शक्ति प्रदर्शन की तैयारी जारी

भारतीय सेना के जवानों का कलेक्टर-SSP ने किया स्वागत, सैन्य शक्ति प्रदर्शन की तैयारी जारी

  रायपुर :- साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी रायपुर रेलवे स्टेशन में सैकड़ो की संख्या में जवानों रायपुर पहुंचे। जिनका कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह व SSP संतोष सिंह ने गुलाब देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जवानों में भी खूब उत्साह देखने को मिला।

 
बता दे जिला प्रशासन और इंडियन आर्मी 5 व 6 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसका नाम ‘नो योर आर्मी’ रखा गया है। इसमें भारतीय सेना के बारे में युवाओं को आम नागरिकों को जानने का मौका मिलेगा। इस मेले में सेना के विभिन्न विंग का समावेश भी देखने को मिलेगा। मेले में शामिल होने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ में होने वाला ये अनोखा आयोजन है। इसमें आम जनता को सेना के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को इसे दिखाने की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय सेना के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन होगा। इनमें की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स और एयर डिफेन्स गन्स दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन 5 अक्टूबर की शाम सेना के बैंड द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जबलपुर और वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स शामिल होंगे।