नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की- CM साय

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की- CM साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। महात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा था।

उन्होंने भारतीयों को स्वदेशी वस्त्रों और उत्पादों का उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। उन्होंने चरखा का प्रतीक अपनाया, खादी को बढ़ावा दिया। स्वच्छता के लिए ढेरों छोटे-बड़े अभियान चलाए। उनके मार्ग पर चलकर गांधी जी की जयंती पर 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया। एक स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देकर हम गांधी जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

 
CM साय आज रायपुर और जिला बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM साय आज रायपुर और जिला बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  राजधानी रायपुर और जिला बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री  साय सवेरे 8.30 बजे सदर बाजार आजाद चौक रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।  साय सवेरे 9 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सवेरे 11.50 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड से राजपुर जिला बलरामपुर-रामानजुगंज के लिए रवाना होंगे। जहां वे दोपहर 01 बजे से अपरान्ह 2.45 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल ग्राउण्ड राजपुर हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4.30 बजे पुलिस लाईन रायपुर लौट आएंगे।

पितरों के अच्छे कामों को आगे ले जाकर उन्हें दें सच्ची श्रद्धांजलि- मुख्यमंत्री साय

पितरों के अच्छे कामों को आगे ले जाकर उन्हें दें सच्ची श्रद्धांजलि- मुख्यमंत्री साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने 2 अक्टूबर को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है।

मान्यता है साल में 15 दिनों के लिए पितर पक्ष में दिवंगत पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध करते हैं और उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं। श्री साय ने कहा कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। हमारे पूर्वज जो धरोहर छोड़ गए हैं, उसे सहेजने और संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम अपने पूर्वजों के समाज के लिए किए गएअच्छे कामों को आगे ले जाकर उन्हें सही मायनों में श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

 
 सियानजनों की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीर्वाद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सियानजनों की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीर्वाद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बुजुर्गों के दुख-दर्द को समझें और उन्हें उनकी सेवा का भरोसा दिलाए: मुख्यमंत्री

वृद्धजनों की भावनाओं को समझते हुए उनकी सेवा में तत्पर है छत्तीसगढ़ सरकार

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में 187 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानों का सम्मान

रायपुर :-  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में सियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिले के वृद्धजनों का शॉल, श्रीफ़ल से अभिनंदन कर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज वृद्धजनों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं सभी वृद्धजनों को प्रणाम करता हूँ और आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप वृद्धजनों की सेवा और सम्मान करें,उनके दुःख दर्द को समझे और उन्हें अपने सेवाभाव से भरोसा दिलाए कि आप उनके साथ हैं। माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा से आपको पुण्य और आशीर्वाद मिलेगा, खुशी मिलेगी और उनके आशीर्वाद से आप अपने मुकाम तक पहुँच पाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग के लिए योजनाएं संचालित कर रही है और योजनाओं का लाभ गरीब, मजदूरों, किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 14 लाख से अधिक सियानो को छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके खाते में पेंशन की राशि दी जा रही है। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही उनके उपचार के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने बजट में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की है। इसी कड़ी में हमने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाए। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हर बुजुर्गों की इच्छा होती है कि वह अपने जीवनकाल में एक बार तीर्थ यात्रा जाएं, उनकी भावनाओं और आस्था को ध्यान रखकर हमारी सरकार ने अयोध्या में रामलला के दर्शन की व्यवस्था की है। रेल, बस के माध्यम से अयोध्या जाने और आने के अलावा भोजन, ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना से माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ के लोग अपने भाँचा राम का दर्शन करने जा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किसानों का भरपूर ख्याल रखा है। उनसे 3100 रुपए में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और दो साल का बकाया बोनस की राशि भी प्रदान की है। हमारी सरकार द्वारा सरगुजा से लेकर बस्तर तक के तेंदूपत्ता श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा दर में वृद्धि कर 4000 से 5500 रुपए किया गया और 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुँचाने महतारी वंदन योजना लागू कर महीने में एक हजार की राशि महिलाओं के खाते भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा अभी हमारी सरकार को महज नौ माह ही हुए हैं और प्रदेश के सभी वर्ग के लिए योजना बनाकर राज्य के विकास की दिशा में कार्य करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं, आने वाले समय में यहां विकास की गति और बढ़ेगी।

समारोह को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल ने कहा कि हमारे घर में माता-पिता और वृद्धजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए। उनके सम्मान और आशीर्वाद से ही हम विकास की राह में आगे बढ़ रहे हैं। छतीसगढ़ सरकार वृद्धजनों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उनके लिए पेंशन, आश्रम, उपचार, पीएम आवास, निशुल्क अनाज, तीर्थ यात्रा की व्यवस्था की गई है। 

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छतीसगढ़ में गरीब, मजदूर, किसानों सहित अन्य सभी के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। राज्य के किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक मद्द दी जा रही है। 

समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि वृद्धजन घर परिवार में बरगद की सुकूनदायक छांव की तरह होते हैं, जो दुख-दर्द में हमारी कठिनाईयों को दूर करते हैं। हमें वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने जिले में इस तरह के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। कार्यक्रम को विधायक भुलन सिंह मरावी ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर  रोहित व्यास ने स्वागत भाषण दिया। 

सूरजपुर जिले के विकास की कई घोषणाएं
 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में ग्राम बिहारपुर में सहकारी बैंक खोलने, पिलखा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, गोपालपुर में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराये जाने के साथ ही भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 103 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा, सूरजपुर महाविद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण, भैयाथान-सूरजपुर मार्ग में ऊंचडीह, नेवरा  राष्ट्रीय राजमार्ग तक 09 किलोमीटर तक सड़क मरम्मत की घोषणा के साथ ही ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की स्वीकृति दी। उन्होंने सूरजपुर ऑडिटोरियम का नाम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को विकास कार्यों की सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं।
 

187 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के दौरे के दौरान जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री  साय द्वारा लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, हाउसिंग बोर्ड, आदिम जाति कल्याण, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं नगरपालिका सूरजपुर के अंतर्गत 187 करोड़ 51 लाख की लागत वाले 159 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।

पीएम आवास के हितग्राहियों को बांटी खुशियों की चाबी

सूरजपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिले के सभी जनपदों केे एक-एक हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवास पूर्ण होने पर आवास की चाबी सौपी। जिले के भैयाथान, ओडगी, प्रतापपुर, प्रेमनगर, रामानुजनगर और सूरजपुर जनपद के पात्र हिताग्राहियो  संतोष कुमार पिता  रामाशंकर,  बृजलाल पिता  बुधराम, श्री देवशरण पिता  हीरा साय,  बीरसाय पिता  बैजनाथ,  सुखमनिया पति/पिता  लक्ष्मण,  बरातु पिता रंगु को आवास की चाबी सौंपी गई।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन का मुख्यमंत्री  साय ने किया अवलोकन

मुख्यमंत्री  साय ने आज सूरजपुर अग्रसेन स्टेडियम में अयोजित कार्यक्रम में सक्षम सूरजपुर अतंर्गत डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत् संचालित डिजिटल बस का अवलोकन किया। सक्षम सूरजपुर अंतर्गत जिले में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वेन (डिजिटल बस) संचालन किया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क डिजिटल शिक्षा देने और बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके द्वारा जिले के बड़ी ग्रामीण जनसंख्या को डिजिटल तकनीकों के संबंध में जागरूक करने के साथ डिजिटल उपकरणों के संबंध में जानकारी प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वेन छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत जिला सूरजपुर प्रथम जिला है, जहां डिजिटल बस ने जिले के 06 विकासखण्डों में भ्रमण कर डिजिटल साक्षरता से लोगों को अवगत कराया और जागरूक किया जा रहा है। इस बस के द्वारा डिजिटल बैंकिंग से लेकर साईबर सिक्योरिटी पर शिक्षा दी जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक आईटी शिक्षा और साइबर सिक्योरिटी में सर्टिफिकेट कोर्स कराकर प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। 

विशेष स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा  मरीजों का खून, बीपी, शुगर, गठिया, हृदय, श्वास संबंधी, दंत एवं नेत्र, नाक, कान, गला सहित अनेक बीमारियों का जांच कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा वृद्धजनों को स्वास्थ्य कार्ड एवं सिकलसेल मरीजों को सिकलसेल पहचान कार्ड का वितरण भी किया गया। गौरतलब है कि वृद्धजनों को नियमित स्वास्थ्य लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों हेतु वृद्धजन स्वास्थ्य कार्ड बनाने की शुरुआत शिविर में किया गया ताकि वृद्धजनों को विभिन्न प्रकार की जांच व उपचार की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा सके। इस अवसर पर जिले के समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सालय के प्रतिनिधियों द्वारा आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष वृद्धजनों के स्वास्थ्य हित मंे सभी पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में वृद्धजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने संकल्प पत्र प्रस्तुत किया गया। 

हितग्राहियों को किया सामग्री एवं चेक का वितरण

कार्यक्रम के दौरान जिले में शासन के विकास कार्याे पर आधारित विभागीय स्टालों का अवलोकन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर स्टॉल में मौजूद हितग्राहियों को विभिन्न योजनांतर्गत सामग्री एवं राशि चेक का वितरण किया। इस दौरान मत्स्य विभाग से 05 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स और दो हितग्राही को केसीसी कार्ड का वितरण, पशुपालन विभाग से दो हितग्राही में से एक हितग्राही को राज्य डेयरी उद्यमिता के तहत सब्सिडी राशि साठ हजार का राशि चेक और एक हितग्राही को मुर्गीपालन हेतु केसीसी कार्ड, कृषि विभाग से दो हितग्राही को इलेक्ट्रिक पंप और उद्यानिकी विभाग से दो हितग्राहियों को केसीसी कार्ड का वितरण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों में सक्षम महिला योजना के तहत हितग्राही सुश्री रूमा तिवारी को एक लाख बीस हजार राशि और महिला कोष से हितग्राही समूह चेतना महिला समूह को पचास हजार राशि चेक ऋण वितरण, इस दौरान दो गर्भवती माताओं का गोद भराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस दौरान एक एनीमिया मुक्त महिला श्रीमती आशा कुशवाहा और एक कुपोषण मुक्त चार वर्षीय बच्चे मयंक विश्वकर्मा को सुपोषण टोकरी का वितरण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के तहत छह हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं छड़ी का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, पूर्व गृहमंत्री श्री राम सेवक पैकरा, श्री भीम सिंह अग्रवाल, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री राजेश महलवाला एवं बड़ी जनसंख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित थे।
ब्रेकिंग: नगर पंचायत का ऐलान, CM साय ने की 7 बड़ी घोषणाएं, पढ़िए

ब्रेकिंग: नगर पंचायत का ऐलान, CM साय ने की 7 बड़ी घोषणाएं, पढ़िए

 सूरजपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में घोषणाएं की गई.

  1. ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा।
  2. ग्राम बिहारपुर में खुलेगी सहकारी बैंक की शाखा। 
  3. पहाड़ गांव को पर्यटन का  दर्जा दिलाने की घोषणा। 
  4. सूरजपुर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था करने की घोषणा।
  5. भैयाथान-सूरजपुर में सड़क निर्माण की घोषणा। 
  6. सूरजपुर महाविद्यालय में सिंथेटिक ग्राउंड बनाने की घोषणा। 
  7. प्राथमिक शाला गोपालपुर  में नवीन भवन निर्माण की घोषणा।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को 200 श्रवण यंत्र, 100 व्हीलचेयर, 7 हजार से अधिक छड़ी, एवं 150 नग ट्राइपॉड बेस्ड छड़ी का वितरण किया।

इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों में पांच-पांच हितग्राहियों को व्योवृद्ध कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के पांच हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं पांच ग्राम के हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण किया गया।

CG : पवन देव डीजी पद पर हुए प्रमोट...गृह विभाग ने जारी किया आदेश

CG : पवन देव डीजी पद पर हुए प्रमोट...गृह विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी पवन देव पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किए गए हैं. गृह विभाग ने आज उनकी पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है. पवन देव इस वक़्त पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की कमान संभाल रहे हैं. पवन देव को पदोन्नति का लाभ 2 जुलाई 2024 से लागू माना जाएगा.

देखें आदेश –

बता दें कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जून माह के अंत में हुई थी. राज्य कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया गया था. इसमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम, पवन देव और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता के नाम शामिल थे. विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम को हरी झंडी दे दी थी. जबकि पवन देव के खिलाफ एक लंबित मामले की चल रही जांच की वजह से उनके नाम को लिफाफे में बंद रखने का फ़ैसला लिया गया था. पवन देव वरिष्ठता क्रम में अरुण देव गौतम से ऊपर हैं.

DGP की रेस में सबसे आगे

प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. प्रदेश में नए डीजीपी की तलाश जारी है, इस बीच IPS पवन देव को वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.

गौरतलब है कि वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव ने 10 जनवरी 1993 को आईपीएस के रूप में सेवा में प्रवेश किया। शुरुआत में वे बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर कार्यरत रहे और इस दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दी। बाद में वह बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य किया। इसके अलावा वह लोक अभियोजन के संचालक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती एवं चयन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, वे आईजी सीआईडी के पद पर भी रहे हैं।

अमित जोगी ने किया कांग्रेस की न्याय यात्रा का स्वागत, कहा- मौका​ मिला तो होंगे शामिल

अमित जोगी ने किया कांग्रेस की न्याय यात्रा का स्वागत, कहा- मौका​ मिला तो होंगे शामिल

 रायपुर। कांग्रेस की न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी ने स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। अगर उन्हें मौका मिला तो वे कांग्रेस की न्याय यात्रा में जरूर शामिल होंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नदियों के जल विवाद को जल्द सुलझाने की अपील सरकार से की है।

दरअसल बस्तर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अमित जोगी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी और इंद्रावती नदी के विवाद को जल्द सुलझाने की अपील सरकार से की। उन्होंने कहा लंबे अरसे के बाद दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें है। ऐसे में दोनों ही राज्यों को चाहिए की जल्द नदियों के जल विवाद को खत्म करें।

अमित जोगी ने प्रदेश में जारी कांग्रेस की न्याय यात्रा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। अगर उन्हें मौका मिला तो वे कांग्रेस की न्याय यात्रा में जरूर शामिल होंगे।

भाजपा की बी टीम के रूप में हुआ नुकसान

जनता कांग्रेस के सुप्रीमो ने माना कि भाजपा की बी टीम के रूप में पहचान बनने के चलते उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान हुआ। उन्होंने कहा विपक्ष में रहते उनकी पार्टी अन्य विपक्षी पार्टियों की तुलना में ज्यादा मेहनत कर आम लोगों के मुद्दे उठाएगी।

2018 से लंबित सूबेदार-एसआई कैडर की भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी, पढ़िए खबर

2018 से लंबित सूबेदार-एसआई कैडर की भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी, पढ़िए खबर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस में सूबेदार-उप निरीक्षक कैडर के लिए 341 नए पदों को मंजूरी दी है। इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और पुलिस मुख्यालय द्वारा विज्ञापन तैयार कर लिया गया है। इसे आज या कल में जारी किया जा सकता है। साथ ही, 2018 से लंबित सूबेदार-एसआई कैडर की भर्ती का रिजल्ट भी जारी करने की प्रक्रिया में है। नई भर्ती के विज्ञापन के अगले दिन रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।

आपको बता दें कि सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर सहित इस कैडर के अन्य 975 पदों पर भर्ती के लिए 2018 में विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, जिसमें साक्षात्कार भी शामिल है। भर्ती समिति में शामिल अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने अपना रिजल्ट तैयार कर लिया है और वह लिफाफा बंद रखा गया है, जो सरकार के निर्देश पर सौंपा जाएगा। हालांकि, यह मामला पिछले 6 सालों से अटका हुआ है, जिसका कारण विभिन्न कोर्ट केस और अन्य विवाद हैं।

इस बीच, भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों का सब्र टूट चुका है। हाल ही में उन्होंने आमरण अनशन किया और दो बार डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने लगातार जल्दी रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया है। उधर, हाईकोर्ट में इस भर्ती से संबंधित सभी याचिकाओं का समाधान हो चुका है। इसी सितंबर में भर्ती निरस्त करने के लिए दायर याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने 45 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करने और 90 दिन के भीतर चयनितों को नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पीएचक्यू को रिजल्ट जारी करने का निर्देश दे दिया गया है। इसके साथ ही, भर्ती समिति में शामिल सभी पांच अधिकारियों से उनके लिफाफा बंद रिजल्ट मांगे गए हैं। चर्चा है कि नवरात्र के दौरान ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

CG : मां ने दो बच्चों के साथ पी लिया जहर...एक मासूम की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला

CG : मां ने दो बच्चों के साथ पी लिया जहर...एक मासूम की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला

 कोरबा: कोरबा में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे, यहां चाकाबुड़ा कसाईपाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना में चार वर्षीय मासूम शिवम की जहां मौत हो गई, वहीं सात वर्षीरू पुत्री शिवानी और मां संगीता की स्थिती गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

कोरबा के चाकाबुड़ा कसाईपाली ईलाके में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई, जब लोगों को पता चला कि एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। बच्चों के चीखने और रोने की आवाज सुनाई दी तब आसपास के लोग हरकत में आए और तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चार वर्षीय मासूम पुत्र शिवम की मौत हो गई, वहीं सात वर्षीय पुत्री शिवानी और मां संगीता की हालत गंभीर बनी हुई है। शिवानी का उपचार कोरबा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, वहीं मां को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ उस वक्त महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। पूछताछ के दौरान बात पता चली है,कि संगीता काफी गुस्से वाली थी और आक्रोश में आकर ही उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है। हालांकि महिला ने क्या सोचकर खुद के साथ दोनों बच्चों को जहर खिला दिया इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BREAKING: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

BREAKING: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है।

अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान किया गया है।

 
9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई, धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर

9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई, धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर

 धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर 


रेलवे के लिए खोदी मिट्टी और बन गया सबसे बड़ा सरोवर 

धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर हुआ बड़ा काम, अब हो रहा जल-जगार महा उत्सव

रायपुर :- कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक काम, दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है। 

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से धमतरी के बीच ब्राडगेज रेलवेलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए रेलवे को मिट्टी और मुरूम की जरूरत थी। यह बात जिला प्रशासन तक पहुँची तो उन्होंने धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी से ही मिट्टी और मुरूम उपलब्ध कराने की पहल की। गाँव के मुरा तालाब में उस वक्त मनेरगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित था। इस गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 31 हजार का बजट रखा गया था। जिला प्रशासन ने रेलवे बोर्ड और कन्हारपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्ता कर मुरा तालाब से ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए आवश्यतानुसार मिट्टी और मुरूम निकालने का एग्रीमेंट कराया। पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है। 

मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख : 
कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी। 

जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी : 
धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। 

108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक : 
धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा।
जन आंदोलन के रूप में बढ़ रहा है स्वच्छता अभियान : अरुण साव

जन आंदोलन के रूप में बढ़ रहा है स्वच्छता अभियान : अरुण साव

 उप मुख्यमंत्री स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में हुए शामिल

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव मंगलवार को रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल में स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने शहर के स्वच्छता कर्मियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित शिविर का भी जायजा लिया। साव ने कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को किट भी वितरित किए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, जिला प्रशासन और रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक पुरंदर मिश्रा भी शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान ने पिछले दस वर्षों में जन आंदोलन का रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत मिशन के आह्वान के बाद देश में स्वच्छता के प्रति काफी जागरूकता आई है। इससे हमारा परिवेश स्वच्छ और सुंदर होने के साथ ही बीमारियों में भी कमी आ रही है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि स्वच्छता परंपरागत रूप से हमारे स्वभाव और संस्कार में रहा है। विगत 17 सितम्बर से प्रारंभ ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर साफ-सफाई के बारे में लोगों को जागरूक करने और जन भागीदारी बढ़ाने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के कार्यों से जोड़ने आज प्रदेशभर के 1800 स्कूलों, 105 कॉलेजों तथा 45 आईटीआई व इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब पांच लाख लोगों को शपथ दिलाई जा रही है।

साव ने आज कार्यक्रम स्थल में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में अपनी चेस्ट की स्क्रीनिंग के साथ शुगर और बीपी की भी जांच कराई। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा, सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद श्रीमती सीमा कंदोई और सुडा (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

सफाई मित्रों के सम्मान, उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनका मनोबल बढ़ाने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के दौरान राज्य के सभी शहरों में 250 से अधिक सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से 30 हजार सफाई मित्रों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट और स्वास्थ्य शिविर में जांच, उपचार व निःशुल्क दवाई के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली कनेक्शन, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम जनधन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, नल कनेक्शन, श्रमिक कल्याण तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जैसी योजनाओं का लाभ इन शिविरों के माध्यम से सफाई मित्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में आज 1964 सफाई मित्र लाभान्वित
रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल परिसर से लगे बूढ़ा तालाब में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में आज 1964 सफाई मित्र व उनके परिजन लाभान्वित हुए। शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 880 और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 818 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श, उपचार व दवाईयां उपलब्ध कराई गईं। 120 लोगों के राशन कार्ड का नवीनीकरण और 18 परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाए गए। 58 श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाने के साथ ही 27 सफाई मित्रों को बीमा योजना, 14 सफाई मित्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना और दस सफाई मित्रों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान किया गया।

ब्रेकिंग: CM साय ने की घोषणा, 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा यह बड़ा आयोजन

ब्रेकिंग: CM साय ने की घोषणा, 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा यह बड़ा आयोजन

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती है। छत्तीसगढ़ में भी इसे भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप ने की। विधायक भईयालाल राजवाड़े विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह सोचकर गर्व होता है कि अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म जनजातीय समाज में हुआ। अपने देश के लिए संघर्ष करने की परम्परा जनजातीय समाज में प्रारंभ से रही है। शहीद वीर नारायण सिंह, गैंदसिंह, गुण्डाधूर जैसे अनेक महान नायकों ने अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया आज जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में प्रकृति का संरक्षण बहुत आवश्यक है। जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया हैै, जो आज भी अनुकरणीय है। जनजातीय समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है। पूर्वीं छत्तीसगढ़ में साल के पेड़ में जब फूल आते है तो सरहुल पर्व मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। प्रकृति को सहेजकर, प्रकृति के अनुकूल जीवन जीना। बड़े-छोटे, स्त्री-पुरुष में किसी तरह का भेदभाव नहीं। सब बराबर हैं और प्रकृति का उपहार सबके लिए है। ये बातें हमें इस समाज से सीखने की आवश्यकता है। वास्तव में जीवन जीने की कला जनजातीय समाज से सीखनी चाहिए। जनजातीय समाज में दहेज जैसी सामाजिक बुराई का अस्तित्व नहीं है। भगवान बिरसा मुण्डा का शौर्य हमें हमेशा जीवन में साहस की राह दिखाता है। उन्होंने शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हीं की परिकल्पना के अनुरूप प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में समृद्धि लाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री कल हजारीबाग से प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसमें जनजातीय बहुल 63 हजार गांवों के 5 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। 

विष्णु के सुशासन में चली विकास की बयार, छत्तीसगढ़ में आई ख़ुशियाँ अपार

विष्णु के सुशासन में चली विकास की बयार, छत्तीसगढ़ में आई ख़ुशियाँ अपार

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास के अनेकों कार्य किए हैं, जिससे भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास तेजी से और भी सुदृढ़ हुआ है। विष्णुदेव साय की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने कई योजनाएं लागू की है। इन्हीं योजनाओं में से एक है महतारी वंदन योजना। जिससे महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर होने के साथ ही परिवार में अपनी भूमिका को मजबूत कर रही है। वहीं साय सरकार में कई बड़ी विकास योजनाओं से लोगों में खुशियां साफ़ देखी जा सकती है।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी इस वीडियो में आप देख सकते है कि साय के सुशासन में सरकार ने किन किन क्षेत्रों में विकास के कार्य किये है।

 
CRIME NEWS : चोरी के शक में पीट – पीटकर युवक की हत्या, हिरासत में दो आरोपी

CRIME NEWS : चोरी के शक में पीट – पीटकर युवक की हत्या, हिरासत में दो आरोपी

 गरियाबंद : जिले से हत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां मैनपुर के अमलीपदर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में यूवक की पिटाई से मौत का मामला सामने आया है

जानकारी के अनुसार घटना सरना बहाल ग्राम की है, जहां 32वर्षीय लक्ष्मण यादव की आज सुबह मौत हो गई। परिजनों ने गांव के दो यूवक पर पीट पीट कर अधमरा करने का आरोप लगाया है, बीती रात करीब 9 से 10 बजे मृतक बेहोशी के हालत में घर पहुंचा, परिजन रातभर घरेलू इलाज करते रहे। तबियत बिगड़ी तो आज सुबह अमलीपदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मण को घर रेफर कर दिया था। लेकिन कुछ देर बाद घर पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने कहा कि शरीर में चोंट के निशान नहीं थे, शराब सेवन से भी तबियत बिगड़ी होगी। मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस दिन बंद रहेगी प्रदेश की सभी देशी विदेशी शराब दुकानें ...राज्य शासन ने जारी किया निर्देश…!!

इस दिन बंद रहेगी प्रदेश की सभी देशी विदेशी शराब दुकानें ...राज्य शासन ने जारी किया निर्देश…!!

रायपुर  :- ये खबर मंदिरा प्रेमियों के लिए है। दरअसल, 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती के दिन राज्य शासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट महासमुंद, देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद तथा देशी, विदेशी, कम्पोजिट अहातो को बंद रखने का आदेश दिया गया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

इस दौरान किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह लाइसेंसी प्रतिष्ठान हो या गैर-लाइसेंसीकृत स्थल। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

राज्य शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी कलेक्टर और पुलिस अधिकारी इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला कार्यालयों एवं संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़दस्ता और विशेष जांच दल भी गठित किए जाएंगे, जो जिले में स्थित शराब के अवैध संकलन स्थलों की जांच करेंगे.

Chhattisgarh : कांग्रेस की न्याय यात्रा का आज 5वां दिन...अंतिम दिन प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल, यहां होगा समापन...!!

Chhattisgarh : कांग्रेस की न्याय यात्रा का आज 5वां दिन...अंतिम दिन प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल, यहां होगा समापन...!!

 रायपुर। कांग्रेस की न्याय पदयात्रा की 27 सितंबर से बलौदाबाजार से शुरू हुई। बलौदबाजार के गिरौदपुरी से शुरू हुई यह यात्रा 6 दिन बाद 2अक्‍टूबर को राजधानी रायपुर में खत्‍म होगी। कांग्रेस की न्‍याय यात्रा आज शाम को राजधानी की सीमा में पहुंच जाएगी। इस यात्रा का कल (2 अक्‍टूबर) को अंतिम दिन है। आज पांचवें दिन की यात्रा रायपुर से करीब 20 किलो मीटर दूर स्थित सारागांव से शुरू हुई। पीसीसी चीफ दीपक बैज की यह पद यात्रा आज शाम को राजधानी की सीमा पर स्थित सड्डू पहुंच जाएगी। बैज सहित यात्रा में शामिल पूरी टीम रात्रि विश्राम सड्डू में करेगी। इसके बाद कल शहर में प्रवेश होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि हमारे कार्यकताओं में भी यात्रा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की बिगड चुकी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को जगाना है। जनता के बीच में बढ़ते अपराधों के कारण भय का माहौल है। महिलाएं बहने असुरक्षित है। किसी समाज का आदमी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की सरकार दिशाहीन हो चुकी है। सरकार का ड्राइवर कौन है किसी को पता नहीं है, सरकार के मंत्रियों में आपस में विरोधाभास है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की 5 साल सरकार थी जो किसानों, युवाओं, माता, बहनों और प्रदेश के हर वर्ग के लिये काम किया। ईडी, आईटी, सीबीआई कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम किया। महादेव ऐप के नाम से प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री तक बहुत से प्रचार किये। मैं पूछना चाहता हूं कि महादेव एप आज बंद हुआ है क्या? महादेव ऐप का मोटी कमाई आज कौन खा रहा है? आज देश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है तो महादेव ऐप बंद होना चाहिये।

हाई कोर्ट ने खारिज की त्रिपाठी और ढिल्लन की जमानत याचिका…जानिए क्या है पूरा मामला

हाई कोर्ट ने खारिज की त्रिपाठी और ढिल्लन की जमानत याचिका…जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर:-  हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया हैं। आरोपियों ने ईओडब्लू के द्वारा शराब घोटाला मामले में दर्ज FIR को लेकर जमानत याचिका दायर थी, जिस पर जस्टिस अरविंद वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई, दोनों पक्षों को सुनने के बाद बीते माह हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर ऑर्डर जारी किया गया हैं।

आपको बता दू की ईडी ने शराब घोटाले मामले में मई 2023 में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ कर ईडी की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया था. उन्होंने विशेष अदालत में जमानत अर्जी लगाई, जहां अर्जी खारिज होने पर हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई. हाईकोर्ट ने पहली बार जमानत खारिज कर दिया, लेकिन दूसरी बार में बेल दे दिया था।

इसी दौरान EOW ने शराब घोटाले और नकली होलोग्राम पर केस दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. EOW की गिरफ्तारी के बाद एपी त्रिपाठी और कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन ने हाईकोर्ट में अलग अलग जमानत अर्जी लगाई. याचिकाकर्ताओं ने ईडी और एसीबी की कार्रवाई को झूठा बताते हुए कहा, कि इस केस में उन्हें पहले से बेल मिल गई है. अब उसी केस पर EOW ने दूसरी FIR किया है, जो अवैधानिक है.

मामले में सुनवाई के दौरान ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट में तर्क दिया गया था, कि यह गंभीर आर्थिक अपराध है, राज्य के साथ सीधा छल है. सरकारी रेवेन्यू सरकार के ख़ज़ाने में जमा होने के बजाय सिंडिकेट की जेब में गया, यह एक संगठित अपराध गिरोह हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  राजधानी रायपुर और जिला मुख्यालय सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर स्थित सर्किट हाउस के न्यू कन्वेंशन हॉल में ‘‘जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत‘‘ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगे।  साय इस कार्यक्रम के बाद 11.50 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 01 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे और वहां दोपहर 01.15 बजे से अग्रसेन स्टेडियम सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस ‘‘सियान सम्मान कार्यक्रम‘‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 
 
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस तारीख से धान खरीदी होगी शुरू, इतने रुपये प्रति क्विंटल दर से धान खरीदेगी सरकार

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस तारीख से धान खरीदी होगी शुरू, इतने रुपये प्रति क्विंटल दर से धान खरीदेगी सरकार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़े काम की खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी को लेकर अहम फैसला लिया है। इस बार दिवाली के बाद धान की खरीदी की तैयारी है। मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में 15 नवंबर से धान खरीदी के साथ इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इन प्रस्तावों को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। 

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक खत्म होने के बाद समिति के अध्यक्ष मंत्री दयाल दास बघेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 31 सौ रुपए के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के साथ, सभी धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन से खरीदने का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी के लिए 30 हजार गठान बरदाने की खरीदी होगी। बैठक में मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल के अलावा तमाम संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

विकसित भारत का आधार पोषण आहार : बृजमोहन

विकसित भारत का आधार पोषण आहार : बृजमोहन

 डॉ राधाबाई शा. पीजी महाविद्यालय में निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख की घोषणा

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को डॉ राधाबाई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, विकसित भारत के निर्माण के लिए पोषण आहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि, अगर बेटियां पोषित होंगी तो आने वाली पीढ़ी भी पोषित होगी। बेटियों का पोषण और विकास परिवार, समाज और देश की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे भावी पीढ़ियों के लिए संस्कार, ज्ञान और मूल्यों को संचारित करती हैं, उन्होंने लोगों से जंक फूड से दूर रहने और घर का भोजन करने की सलाह दी। उन्होंने स्वछता पखवाड़े के अंतर्गत सभी लोगों को अपने घरों, आसपास के क्षेत्र और कार्यस्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। इसके अलावा उन्होने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ माँ के नाम लगाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

सांसद अग्रवाल ने महाविद्यालय में लैब, कमरे और अन्य निर्माण कार्यों के लिए पचास लाख देने की घोषणा की।

चित्र प्रदर्शनी की थीम पोषण आहार, आहार तत्वों से जुड़ा विज्ञान है। यह शरीर विज्ञान और रसायन विज्ञान से जुड़ी एक नई विचारधारा है। पोषक भोजन से  कार्डियोवास्कुलर डिज़ीज़, टाइप 2 डायबिटीज़, हाइपरटेंशन समेत कई बीमारियों का खतरा कम होता है। छात्राओं ने इस अवसर पर आकर्षक रंगोली भी बनाई थी।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रदर्शनीय अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख शैलेष फाये, प्राचार्य डॉ सी एल देवांगन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कुमार जोशी, पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं ने महाभारत आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ श्रद्धा मिश्रा, डॉ श्वेता अग्निवंशी, डॉ निशा बारले, डॉ नीधि गुप्ता एवं श्रीमती नैनी तांडी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उद्योग मंत्री देवांगन ने कोरबा में 41.42 लाख के विकास कार्यों की रखी नींव

उद्योग मंत्री देवांगन ने कोरबा में 41.42 लाख के विकास कार्यों की रखी नींव

 रायपुर । विष्णु देव की सरकार में नगरीय क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य कराये जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए राशि की कमी आड़े नहीं आएगी। इस आशय के उदगार प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के 6 वार्डों में 41.42 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का आधारशिला रखते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने सभी वार्ड पार्षद और आम जनमानस के सभी विकास कार्यों का विधिवत पूजन अर्चना कर भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि एक ही प्रयास है कि हर वार्ड में रुके जितने कार्य हैं, उनको जल्द से जल्द प्रारंभ किए जाएं।इसके लिए हर वार्ड के कार्यों को शामिल किया गया है, और साथ ही एक साथ कार्य शुरू भी कराएं जा रहे हैं। मंत्री देवांगन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वार्डों में दौरे के दौरान जनता ने जिन भी प्रमुख कार्यों की मांग की। उन सभी को स्वीकृत करा लिया गया है। सड़क, नाली, बिजली और स्ट्रीट लाइट के कार्य से वंचित वार्डों के होने से लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी। मंत्री देवांगन ने कहा कि विकास कार्य बिना भेदभाव के कराएं जा रहे हैं।

इन विकास कार्यों की रखी नींव
वार्ड क्रमांक 43 जय भगवान गली में नाली मरम्मत कार्य, श्याम नगर में सामुदायिक भवन के पास सिंटेक्स की व्यवस्था एवम श्याम नगर में दुर्गा पंडाल के पास सिंटेक्स की व्यवस्था लागत 5 लाख, वॉर्ड क्रमांक 44 के केतू आवास परिसर बीएमएम ऑफिस के सामने बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 46 अयोध्यापुरी पूर्व माध्यमिक शाला छत और फर्श मरम्मत व बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 49 शक्ति नगर पुष्पपल्लव लाटा में सांस्कृतिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 ग्राम लाटा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 बलगी में निर्मल डेयरी के पास आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 अंतर्गत बल्गीखार में पनिका समाज के साथ समीप मुक्तिधाम में चबूतरा शेड का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 लाटा में देवस्थल के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का मंत्री देवांगन ने भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, कविता नारायण राजपूत, ममता साहू, बुधवार यादव, गोलू पांडे, रोपा तिर्की, मस्तुल कंवर, सीएस दुबे, गोरलाल शर्मा, लल्लन सिंह, संजय कुर्मवंशी, मनोज लहरे, मनोज अग्रवाल, मुकुंद सिंह कंवर, अनिल यादव, वैभव शर्मा समेत अधिक संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।

सीएम साय सूरजपुर में सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे

सीएम साय सूरजपुर में सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे

 रायपुर। राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (1 अक्टूबर) पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सियान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सूरजपुर जिले के अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।   

सियान सम्मान कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, आदिम जाति एवं अनसूचित जाति मंत्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, पत्थलगांव विधायक  गोमती साय, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जशपुर विधायक रायमुनी भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

CG : 55 वर्षीय दरिंदे ने किया 15 साल की मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म

CG : 55 वर्षीय दरिंदे ने किया 15 साल की मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म

 जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा से एक हैवानियत की खबर सामने आ रही है, जहाँ 55 वर्षिय एक दरिंदे ने मूक बधिर 15 वर्षिय आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

अब तक जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार आरोपी पीड़िता मूक बधिर बच्ची का पड़ोसी है, जिसने इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, यह पूरी घटना शुक्रवार यानी 27 सितंबर की है। जो अब बाहर निकल कर आ रही है,

55 वर्षीय पड़ोसी जो नाबालिग बच्ची का पड़ोसी था, घर मे परिवार नही था, उसी दौरान किसी तरह बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया, और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जब नाबालिग पीड़िता के मा बाप घर आये तो बच्ची को घर मे न देख माँ बाप ढूंढने जाने वाले ही थे, उसी समय बच्ची दूसरे दरवाजे से घर मे अपनी अंडरगारमेंट पकड़े आयी, और सारे वाकये को इशारों में माँ बाप को बताया,
अब जब मां बाप ने पीड़िता के साथ पुलिस को यह वाकया बताया, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी आरएस पैंकरा ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते ही पुलिस ने अपने तमाम बल बिछाकर निशानदेही पर आरोपी को धर दबोचा है, आरोपी को गिरफ्तार कर 376 पोक्सो एक्ट पर कार्यवाही कर रही है। वहीं जांच में अन्य तथ्य भी आने की संभावना है, जिन्हें देखते अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती है।

TRANSFER : टीआई समेत 38 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

TRANSFER : टीआई समेत 38 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

 सरगुजा : सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने टीआई समेत 38 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है. ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे.


देखें आदेश –