नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल ऑपरेशन सफल : मुख्यमंत्री साय ने सीएम हाउस में बुलाई हाईलेवल मीटिंग

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल ऑपरेशन सफल : मुख्यमंत्री साय ने सीएम हाउस में बुलाई हाईलेवल मीटिंग

 रायपुर. नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं. बड़ा नक्सल ऑपरेशन सफल होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएम हाउस में हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. बैठक में मुख्यमंत्री साय पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से नक्सल एनकाउंटर पर चर्चा करेंगे.

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नेंदूर और थुलथुली गांव के जंगलों में हो रही है. 3 अक्टूबर को डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के थाना ओर्चा और बारसूर क्षेत्र के गांव गोवेल, नेंदूर और थुलथुली की ओर सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थी. अभियान के दौरान आज 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:30 से 1:00 बजे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ में 30 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं. मौके से जवानों ने AK 47 और SLR समेत कई अन्य हथियार भी बरामद किए हैं. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान अभी भी जारी है.

डबल इंजन की सरकार के कारण मजबूती से लड़ रहे : सीएम

जवानों की इस सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी है. उन्होंने कहा, हमारे जवानों ने 28 नक्सलियों को मार गिराए हैं. नक्सलवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है. नक्सलवाद निश्चित रूप से राज्य से खत्म होने जा रहा है. सीएम साय ने कहा, यह एक बड़ा ऑपरेशन था. मैं सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूं और उनके साहस को नमन करता हूं. माओवादियों से लगातार हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास के मुख्यधारा से जुड़ने की अपील कर रहे. अब डबल इंजन की सरकार के कारण नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे.

सीएम ने कहा, नक्सलवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 महीने में दो बार राज्य का दौरा कर चुके हैं. उनका संकल्प है कि हमें मार्च 2026 तक पूरे देश में नक्सलवाद को खत्म करना है. उनके सोच के अनुरूप हमारों जवान नक्सलियों से मुकाबला कर रहे.

 
 
CG ब्रेकिंग :  जवानों ने 36 नक्सलियों को किया ढेर, 8-8 लाख के दो इनामी नक्सली भी शामिल

CG ब्रेकिंग : जवानों ने 36 नक्सलियों को किया ढेर, 8-8 लाख के दो इनामी नक्सली भी शामिल

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में अबतक 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, वहीँ जवानों ने घटना स्थल से मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद किए है. वहीं मौके से AK 47, SLR जैसे घातक हथियार भी बरामद किये गए हैं. मुठभेड़ अबूझमाड़ के थुलथुली और तेंदूर गांव के बीच हुई है.

 
मारे गए नक्सलियों में DVCM नीति और DVCM कमलेश भी शामिल है. दोनों पर सरकार ने आठ-आठ लाख का इनाम रखा था. छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है. युवा IPS प्रभात कुमार और गौरव रॉय के नेतृत्व में ASP समरूथिक राजानाला IPS, DSP प्रशांत देवांगन और DSP राहुल ऊईके मुठभेड़ स्थल पर मौजूद हैं.

जवानों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार AK 47 और SLR जैसे घातक बंदूक भी बरामद किया हैं. एसपी प्रभात कुमार ने बताया है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है. इलाके में जवान सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं.

मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश

मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर करने की घोषणा के साथ ही अंचल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के 70 आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश पत्र भी सौंपा और 19 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 14 करोड़ 9 लाख रूपए की बोनस राशि भी वितरित की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश और तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने 263 करोड़ 66 लाख से अधिक की लागत से 209 के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 228 करोड़ 53 लाख के 145 विकास कार्यों का भूमि पूजन और 35 करोड़ 13 लाख के 64 विकास कार्य का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में बीजापुर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना, भोपालपटनम में 132 केव्ही की विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, 33 नए स्कूल खोलने, केंद्रीय पुस्तकालय और विशेषज्ञ चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जोड़ने की घोषणा की। साथ ही प्रयास आवासीय विद्यालय और प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया।
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ाई में अब गरीबी नहीं बनेगी बाधा , शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ाई में अब गरीबी नहीं बनेगी बाधा , शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन

 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां पर उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। साथ ही युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के निर्माण की सम्भावनाएं मिल रही हैं। इस मौके पर युवाओं की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए| अब बीजापुर के युवाओं को जल्द ही शून्य प्रतिशत ब्याज में एजुकेशन लोन की सुविधा देने की पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मिलना एक शुभ अवसर है| मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के लिए सजग है, प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना के साथ ही जिलों में लाइब्रेरी की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि रायपुर के नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि की गई है| दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई, पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनका खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा|

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साथ उनके भविष्य, शिक्षा, और रोज़गार के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री साय ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी, जो उनके सशक्तिकरण में सहायक हो सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। लाइब्रेरी में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम ने जिले के युवाओं को एक सकारात्मक मंच दिया, जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकें और उनके समाधान के बारे में जान सकें। मुख्यमंत्री से बातचीत में युवा राकेश ताती ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र का होने के कारण, मेरी प्रारंभिक शिक्षा दूसरे गाँव में हुई, आज मेरे गाँव में पुलिस कैंप के साथ-साथ स्कूल भी खुल गए हैं। राकेश ने बताया कि मैं सहायक प्रोफेसर की तैयारी कर रहा है, लाइब्रेरी से तैयारी करने में बहुत सहायता मिलेगी|

रूखसार खान ने बताया कि जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से पढ़ाई का स्तर अच्छा हुआ है, रूखसार ने मुख्यमंत्री से बीएड-डीएड कॉलेज की खोलने की पहल मांग की| सामया हसरत ने साइंस विषय के लिए कॉलेज में प्रोफेसर की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया| ग्राम मेड के निवासी जगपति कुर्सा ने बताया कि गाँव सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्य को गति मिल गई है। जगपति ने नीट-जेईई की तैयारी के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी में कोचिंग की माँग रखी। पुजारी कांकेर निवासी लक्ष्मण ने बताया कि मेरे गाँव में पहले स्कूल नहीं था इसलिए मैंने अपनी पढ़ाई दूसरे गांव में जाकर की लेकिन मुझे ख़ुशी है कि अब मेरे गांव में स्कूल खुल गया है, अब गांव के बच्चे गांव में ही पढ़ रहे हैं| मुख्यमंत्री ने युवाओं की बात सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया|

भारतीय सेना के जवानों का कलेक्टर-SSP ने किया स्वागत, सैन्य शक्ति प्रदर्शन की तैयारी जारी

भारतीय सेना के जवानों का कलेक्टर-SSP ने किया स्वागत, सैन्य शक्ति प्रदर्शन की तैयारी जारी

  रायपुर :- साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी रायपुर रेलवे स्टेशन में सैकड़ो की संख्या में जवानों रायपुर पहुंचे। जिनका कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह व SSP संतोष सिंह ने गुलाब देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जवानों में भी खूब उत्साह देखने को मिला।

 
बता दे जिला प्रशासन और इंडियन आर्मी 5 व 6 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसका नाम ‘नो योर आर्मी’ रखा गया है। इसमें भारतीय सेना के बारे में युवाओं को आम नागरिकों को जानने का मौका मिलेगा। इस मेले में सेना के विभिन्न विंग का समावेश भी देखने को मिलेगा। मेले में शामिल होने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ में होने वाला ये अनोखा आयोजन है। इसमें आम जनता को सेना के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को इसे दिखाने की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय सेना के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन होगा। इनमें की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स और एयर डिफेन्स गन्स दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन 5 अक्टूबर की शाम सेना के बैंड द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जबलपुर और वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स शामिल होंगे।
सीएम विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सीएम विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य 272.450 लाख रू., दन्तेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 99.000 लाख रू., 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य दन्तेवाड़ा 160.000 लाख रू., बुढ़ा तालाब बारसूर में सौंदर्यीकरण कार्य विकासखण्ड-गीदम 453.000 लाख रू., शंकनी-डंकनी नदी तट पर घाट निर्माण 3659.700 लाख रू., 500 सीटर आवासीय विद्यालय कारली के भवन निर्माण कार्य विद्युतीकरण सहित वि.ख.-गीदम 487.150 लाख रू., एनीकट निर्माण कार्य कटेकल्याण पुजारी पारा डुमाम नदी पर 350.000 लाख रू., दुगेली एनीकट निर्माण कार्य 372.940 लाख रू., प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दनार का निर्माण कार्य 75.000 लाख रू., उप स्वास्थ्य केन्द्र हिड़पाल का निर्माण कार्य 28.510 लाख रू. के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इसी प्रकार भूमिपूजन के अन्तर्गत आस्था विद्या मंदिर किरन्दुल हेतु भवन निर्माण, कर्मचारी हेतु आवास, छात्रावास भवन सड़क नाली बाउंड्री निर्माण आदि 4219.000, जिला दन्तेवाड़ा के रानीबाग में भवन निवास के भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण कार्य 326.570, मड़कामीरास में 50 सीटर आदिवासी प्री. मे. कन्या छात्रावास निर्माण कार्य 191.510, जंगमपाल में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162.760, बड़ेगुडरा में 100 सीटर आदिवासी पो. मै.कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288.590, मारजूम में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162.760, समेली में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य  191.510, पालनार में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288.590, ग्राम जावंगा में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य 221.040, जोगिंग ट्रैक एवं बाउंड्रीबॉल निर्माण कार्य 47.130, सामुदायिक भवन गीदम जावंगा में पार्क एवं ट्यूबवेल निर्माण कार्य 49.510, आदिवासी बालक आश्रम बोदली में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम समेली में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम नहाड़ी में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम बुरगुग 162.760, आदिवासी बालक आश्रम पोटाली 162.760, आदिवासी बालक आश्रम कौरगांव 162.760 आदिवासी बालक आश्रम मुस्तलनार 162.760, आदिवासी बालक आश्रम गुमलनार 162.760 आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191.510, आदिवासी नवीन पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191.510, आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास कुआकोण्डा 191.510, आदिवासी पो.मे. बालक छात्रावास कासोली 191.510, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास कासोली 191.510, आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास दन्तेवाड़ा 191.510, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास दन्तेवाड़ा 191.510, कैडियापारा एनीकट (ग्राम पंचायत भूसारास) निर्माण कार्य 260.460, फरसपाल जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य 255.770, चेक डेम निर्माण कार्य ग्राम झिरका पण्डेवार 49.990, झोडि़याबाड़म नदी पर एनीकट निर्माण कार्य 390.310, कामालूर से बासनपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण 18.450, आर. सी. सी. स्लेब पुलिया निर्माण 03 स्पान 06 मी. स्पान बालूद से कुआपारा 49.560, पुलिया निर्माण कामालुर से बासनपुर आर. डी. 4. 05 मी. 41.300, आर. सी. सी. स्लेब पुलिया निर्माण 06 मी. स्पान बालूद से मंझारपारा 25.180, पुलिया निर्माण बालूद से टोटापारा मार्ग 30.160, डंकनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य कि. मी. पोन्दुम से दाबपाल मार्ग पर 445.700, जिला दन्तेवाड़ा के ग्रामीण महिला एवं युवाओं के लिये आर्थिक अवसरों को उप्रेरित करने के लिये युवा हब संचालन कार्य 59.800, ग्राम पंचायत नहाड़ी के आश्रित ग्राम मुलेर में विद्युतीकरण कार्य 345.000 के कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह और वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य ओजस्वी मण्डावी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।

 
Breaking : सुरक्षाबल के जवानों का बड़ा ऑपरेशन...एनकाउंटर में 14 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Breaking : सुरक्षाबल के जवानों का बड़ा ऑपरेशन...एनकाउंटर में 14 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

 नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां दंतेवाड़ा के सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं जवानों ने मारे गए 14 नक्सलियों के शव भी बरामद किए है। साथ ही AK 47, SLR सहित भारी मात्रा में हथियार जब्त किए है।

बताया जाता है कि दोपहर 1 बजे से सेना और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.जानकारी के मुताबिक सेना के सभी जवान अभी सुरक्षित हैं. नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवानों की टीम का संयुक्त रूप से ऑपरेशन जारी है.

दरअसल, आज मुखबिर से सूचना मिली की जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं. सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया. जवानों को आता देख माओवादियों की ओर से फायरिंग शुरु की गई. जवानों ने भी नक्सलियों को करारा जवाब दिया. जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए. हमारे सभी जवान सुरक्षित हैं. कई नक्सलियों को गोली लगने की संभावना है.

 
"विधायक पुरन्दर मिश्रा की उपस्थिति में रायपुर बाल आश्रम परिसर में खेल मैदान का भूमिपूजन" कार्यक्रम संपन्न हुआ

"विधायक पुरन्दर मिश्रा की उपस्थिति में रायपुर बाल आश्रम परिसर में खेल मैदान का भूमिपूजन" कार्यक्रम संपन्न हुआ

 रायपुर :- बाल आश्रम परिसर रायपुर में पी.जी. डागा कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय विद्यालय, बाल आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भुमिपूजन  पुरन्दर मिश्रा , विधायक रायपुर उत्तर के मुख्य आतिथ्य में खेल मैदान का भुमिपूजन सम्पन्न हुआ। खेल मैदान में जीम बॉलीबाल, कबड्‌डी, खो-खो, टेबल टेनिस आदि खेलने का निर्माण होगा इस कार्य हेतु  पुरन्दर मिश्रा जी ने स्वेच्छानुदान से 11 लाख रूपये देने की घोषण की। अपने उ‌द्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा छोड़ने का प्रचार प्रसार करने का आव्हान किया एवं मोबाइल का उपयोग कम उपयोग करने का आग्रह किया।


इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष  अजय तिवारी,  देवीचन्द  श्रीमाल,  गोकुल दास जी डागा,  नरेश गुप्ता जी,  सुरेश शुक्ला,  गोवर्धन दास डागा,  राजकिशोर नत्यानी,  दीपक दूबे , पी.आर. गोलछा जी,  मदन लाल तालेड़ा ,  आर.के. गुप्ता जी,  हरिवल्लभ अग्रवाल जी,  रूपचंद  श्रीमाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.  संगिता घई, विद्यालय के प्राचार्य  पी.डी. दीवान जी,  हेमलता रेड्डी के साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यालय के प्राध्यापक, संस्थाओं के कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्राए उपस्थित थी। यह जानकारी डॉ. संगीता घई ने दी।
 
प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय परिसर में आज गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया

प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय परिसर में आज गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया

 रायपुर :- प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय परिसर में दिनांक 04/10/24 दिन शुक्रवार को गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में माननीय डॉ अरुणा पल्टा, पूर्व कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग (छग), महाविद्यालय शासी निकाय  के अध्यक्ष अजय तिवारी , प्राचार्य डॉ.संगीता घई तथा समिति के अन्य सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मान.डॉ अरुणा पल्टा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि --शारदेय नवरात्र शक्ति का पर्व है जिसमें देवी के नवरूपों का वर्णन करते हुए छात्राओं को उनके जीवन के विशेष संदर्भ से अवगत कराया कि जब विपत्ति आती है तो उसका सामना करने के लिए 'स्त्री' काली का रुप धारण कर लेती हैं और स्नेह की बात आती है तो ममतामयी माता का रुप धारण कर लेती है।साथ ही साथ उन्होंने प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ नैतिक, व्यवहारिक मानवीय मूल्यों तथा गुणों का भी विकास कराना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डा पद्मा शर्मा,डॉ.गायत्री शर्मा, डॉ.स्मृति अग्रवाल, डॉ रेणुका बक्षी, डॉ.शिखा मित्रा, डॉ .पूनम आहुजा समस्त प्राध्यापक गण कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
महंत कॉलेज में बैंकिंग वित्तीय और बीमा के क्षेत्र में रोजगार की संभावना पर कार्यशाला

महंत कॉलेज में बैंकिंग वित्तीय और बीमा के क्षेत्र में रोजगार की संभावना पर कार्यशाला

 रायपुर :-  महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के आई क्यू ऐ सी , इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल और कॉमर्स संकाय के संयुक्त तत्वाधान आज कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया इसमें विशेषज्ञ के तौर पर बजाज फाइनेंस के मुख्य प्रशिक्षक  हेमंत रहेजा शामिल हुए और उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में रोजगार की संभावना पर युवा विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारियां दी और बताया कि कैसे वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी, आई क्यू ऐ सी समन्वयक डॉ प्रेम चंद्राकार, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ शांतनु पाल, प्रो. सुधीर जैन सहित सभी संकाय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। आयोजन के दौरान बजाज फाइनेंस के  मुख्य प्रशिक्षक हेमंत रहेजा ने कहा कि युवा विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने एवं भविष्य को सुरक्षित करने की चुनौती शिक्षक के साथ रहती है इसीलिए महाविद्यालय में अब इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वैल्यू एडिट कोर्स अप्लाई जा किए जा रहे हैं ताकि अध्ययन अध्यापन समाप्त होने के साथ ही छात्र-छात्राएं रोजगार प्राप्त कर पाए इसमें बैंकिंग सेक्टर एक प्रमुख स्रोत है जहां रोजगार की असीम संभावनाएं हैं इन संभावनाओं को जानते हुए तैयार होना चाहिए उनके द्वारा कार्यशाला में यह बताया गया कि विद्यार्थी किस तरह जिम्मेदार बनना सीखे उसे जिम्मेदारी को कैसे पूरा करें या फिर स्वयं किस तरह से रोजगार प्राप्त करने के योग्य हो सकते हैं के सुझाव दिए गए हेमंत रहेजा का कहना था की विद्यार्थी में अच्छी संचार स्किल विशेषज्ञ निर्णय लेने की क्षमता आत्मविश्वास आदि मौजूद हो तो जल्द ही करियर के तरफ बड़ा जा सकता है उन्होंने लर्नर से अर्नर  कैसे बन जा सकता है पर बुनियादी जानकारी दी गई यह सत्र काफी महत्वपूर्ण रहा छात्र-छात्रा ने सवाल जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी वैल्यू एडेड कोर्स के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी और बताया कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख बनाया जा सके इस दिशा में महाविद्यालय सतत प्रयास करता है उसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था आने वाले दिनों में इस तरह के और आयोजन होंगे ताकि छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सके।

छत्तीसगढ़ का अनोखा मंदिर, जहां नवरात्रि पर भी बंद रहते हैं मातारानी के पट, महिलाओं का प्रवेश वर्जित

छत्तीसगढ़ का अनोखा मंदिर, जहां नवरात्रि पर भी बंद रहते हैं मातारानी के पट, महिलाओं का प्रवेश वर्जित

 गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में शक्तिपीठ के साथ-साथ माता के कई रहस्यमय मंदिर भी हैं। जिनकी भक्तों में गहरी आस्था है। हालाँकि, हर मंदिर की अपनी-अपनी मान्यता है। आज हम आपको मां दुर्गा को समर्पित एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके कपाट शारदीय नवरात्रि में भी नहीं खुलते हैं। एक वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं। जिसमें शारदीय और चैत्री नवरात्रि का विशेष महत्व है। लेकिन इस मंदिर के भक्तों को साल में केवल एक बार चैत्र नवरात्रि के दौरान 5 घंटे के लिए दर्शन मिलते हैं। यहां तक ​​कि उन जगहों पर भी जहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। केवल पुरुष ही प्रवेश कर पूजा कर सकते हैं। मंदिर हर साल चैत्र नवरात्रि के दौरान सुबह 4 बजे से 9 बजे तक खुलता है।

यह मंदिर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। माँ निरई का मंदिर निरई पहाड़ियों पर स्थित है। कहा जाता है कि मां निराई के दरबार में पूजा करने से हर भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। पूजा में देवी मां को नारियल और अगरबत्ती चढ़ाई जाती है। मंदिर में देवी को सिन्दूर, कुमकुम, गुलाल, सुहाग और श्रृंगार का सामान चढ़ाना मना है।

एक लौ बिना तेल के 9 दिनों तक चलती है

कहा जाता है कि नीरई माता मंदिर में मां की ज्वाला बिना तेल के 9 दिनों तक जलती रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर साल चैत्र नवरात्रि के दौरान माता नीरई स्वयं मंदिर में ज्योत जलाती हैं, जो 9 दिनों तक जलती रहती है। हालांकि, इस पहेली के पीछे की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है। गांव वालों का मानना ​​है कि यह इस मां का चमत्कार है कि मंदिर में बिना तेल के ज्योति अपने आप जलती है।

NIA ने  इस जिले  में दी दबिश, जल्द हो सकता है एक हत्याकांड का बड़ा खुलासा

NIA ने इस जिले में दी दबिश, जल्द हो सकता है एक हत्याकांड का बड़ा खुलासा

 रायपुर। भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में एनआईए ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस बार छापेमारी कौशलनार इलाके में की गई है। ऐसी खबरें हैं कि इस छापेमारी के बाद मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

गौरतलब है कि 4 नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार के साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान रतन दुबे की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें 40 वर्षीय धनसिंग कोर्राम नाम के व्यक्ति ने पुलिस पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी।

पहले इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही थी, लेकिन इस साल फरवरी में एनआईए ने केस अपने हाथ में लेकर जांच शुरू की। एजेंसी ने धनसिंग कोर्राम के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अब कौशलनार में हुई छापेमारी के बाद मामले में और अहम जानकारियों के सामने आने की संभावना है।

जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को विभागीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को विभागीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

 रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर से भिन्न सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा 5 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह एक नवम्बर से 6 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी।

शासन की जनकल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में लोगों को लाभान्वित किया जाए। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों, विधायकगण, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मितव्ययिता बरतने के निर्देश दिए हैं।

सीएम विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

सीएम विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

  रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री  केदार कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर सांसद बस्तर  महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी, एसपी  गौरव राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

BREAKING: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, राज्य महिला आयोग में 5 सदस्यों की नियुक्ति, देखें आदेश

BREAKING: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, राज्य महिला आयोग में 5 सदस्यों की नियुक्ति, देखें आदेश

 रायपुर – राज्य सरकार ने छ्ग राज्य महिला आयोग के सदस्यो की नियुक्ति की है, जिसमे बलौदा बाजार से लक्ष्मी वर्मा, महासमुंद से सरला कोसरिया, दंतेवाड़ा से ओजस्वी मंडावी, सुकमा से दीपिका सोरी और जशपुर से बहुरानी प्रियम्वदा सिंह जूदेव को छ्ग राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है।

 

बता दें कि प्रियम्वदा सिंह जूदेव जशपुर नगरपालिका की उपाध्यक्ष रह चुकी है और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ की प्रभारी का दायित्व भी निभा चुकी है।

BREAKING: मुख्यमंत्री ने स्वीकारा शंकराचार्य की गौध्वज प्रतिष्ठा यात्रा का आमंत्रण, गौमाता को राज्यमाता घोषित करने का वादा

BREAKING: मुख्यमंत्री ने स्वीकारा शंकराचार्य की गौध्वज प्रतिष्ठा यात्रा का आमंत्रण, गौमाता को राज्यमाता घोषित करने का वादा

 रायपुर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी:श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 7 अक्टूबर को रायपुर में गौध्वज स्थापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया है कि गौध्वज प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश के गौभक्तों और हिंदू सनातनियों में उत्साह है।

वही, गौ-माता राष्ट्र माता आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता प्रदेश के जिला, ब्लॉक और गांवों में जाकर लोगों को आंदोलन से जोड़ रहे हैं और गौ माता के लिए एक मंच पर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को गौध्वज प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय हमारी माता है और जल्द ही केबिनेट बैठक में गौमाता को राज्यमाता घोषित करने पर निर्णय लिया जाएगा।

शंकराचार्य का 7 सदस्यी दल पहुंचा सीएम निवास –

बीते दिन गुरुवार की शाम ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में शंकराचार्य का 7 सदस्यी दल सीएम निवास पहुंचा। वहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से भेटकर गौध्वज प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

सीएम ने स्वीकारा आमंत्रण –

सीएम ने शंकराचार्य के शिष्यों से आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा, “गाय हमारी माता है, और मैं जल्द से जल्द उसे राज्य माता घोषित करने का पूरा प्रयास करूँगा।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा 7 अक्टूबर को मेरी दिल्ली में बैठक है, लेकिन मैं अपने प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में भेजूँगा एवं गाय हम सबकी माता है और जल्द ही केबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। मेरे मुख्यमंत्री रहते गौ-माता को राज्यमाता घोषित करना मेरा सौभाग्य होगा।

इनकी रही मौजूदगी –

इस अवसर पर मुख्यरूप से ज्योतिर्मठ सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय, ज्योतिर्मठ CFO मदन मोहन उपाध्याय, शंकराचार्य आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी डॉ इन्दुभवानंद, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, उमंग पांडे, अनिल पांडेय व हरेकृष्ण शुक्ला उपस्थित रहे।

 
क्‍या नाजायज संतान भी है अनुकंपा नियुक्ति की हकदार? हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला

क्‍या नाजायज संतान भी है अनुकंपा नियुक्ति की हकदार? हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय के अग्रवाल ने कहा कि भले ही याचिकाकर्ता मृतक सरकारी कर्मचारी का नाजायज पुत्र हो, वह अनुकंपा के आधार पर विचार के लिए हकदार होगा। इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि वह मृतक सरकारी कर्मचारी का नाजायज पुत्र है। कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि याचिकाकर्ता को आश्रित रोजगार देने के लिए सुशीला कुर्रे की सहमति की भी आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने एसईसीएल प्रबंधन को नोटिस जारी कर कहा है कि आदेश की प्रति प्राप्त होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूरी करे।

एसईसीएल द्वारा 21.अप्रैल 2015 को जारी आदेश को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता विक्रांत कुमार लाल ने अधिवक्ता संदीप दुबे के माध्यम से याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की मां विमला कुर्रे ने अपने बेटे याचिकाकर्ता के लिए आश्रित रोजगार की मांग करते याचिका दायर की थी। मामले की सुरनवाई के बाद एसईसीएल प्रबंधन को याचिकाकर्ताओं से आवेदन लेने का निर्देश दिया था। अभ्यावेदन का निराकरण करते हुए एसईसीएल प्रबंधन ने याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन को खारिज कर दिया था।

क्या है मामला

मुनिराम कुर्रे की मृत्यु 25.मार्च.2004 को हो गई थी। वह एसईसीएल में आर्म गार्ड के पद पर कार्यरत थे। मुनिराम कुर्रे की मृत्यु के समय ग्रेच्युटी नामांकन फॉर्म ‘एफ’ में सुशीला कुर्रे का नाम दर्ज था और पेंशन नामांकन फार्म में विमला कुर्रे का नाम। विमला कुर्रे के साथ उनकी चार बेटियां मनीषा लाल, मंजूसा लाल, ममिता लाल, मिलिंद लाल और बेटा विक्रांत भी थे।

पहले आपत्ति,फिर हुआ समझौता,तब कोर्ट का आया फैसला

याचिकाकर्ता ने भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 की धारा 372 के तहत उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आवेदन पेश किया था। मामले की सुनवाई कोरबा के प्रथम सिविल जज वर्ग एक के कोर्ट में हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने भविष्य निधि 4,75,000/- और ग्रेच्युटी राशि 95,000 रुपये याचिकाकर्ता, उसकी मां और बहनों के पक्ष में प्रदान करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद सुशीला कुर्रे ने अधिनियम, 1925 की धारा 383 के तहत उत्तराधिकार प्रमाणपत्र को रद्द करने के लिए आवेदन दायर कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और सुशीला ने आवेदन वापस ले लिया। समझौते के बाद कोर्ट ने 6.मार्च.2006 को आदेश जारी कर याचिकाकर्ता, उसकी मां विमला कुर्रे और बहनों को मुनिराम कुर्रे (मृतक) का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि विमला कुर्रे, मुनिराम कुर्रे की पत्नी है और सेवानिवृत्ति लाभों के उद्देश्य से याचिकाकर्ता मुनिराम कुर्रे का पुत्र है। कोर्ट ने यह भी कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों से यह तय हो गया है कि याचिकाकर्ता विक्रांत, मुनिराम कुर्रे का विमला कुर्रे के साथ विवाह से उत्पन्न पुत्र है।

पहली पत्नी के रहते मुनीराम ने की दूसरी शादी

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता संदीप दुबे ने कोर्ट के समक्ष पैरवी करते हुए कहा कि उत्तराधिकार न्यायालय ने पहले ही माना है कि याचिकाकर्ता विक्रांत, मुनीराम कुर्रे (मृतक) का पुत्र है, जो विमला कुर्रे के साथ विवाह से उत्पन्न हुआ था। लिहाजा आश्रित रोजगार के लिए याचिकाकर्ता का आवेदन/अभ्यावेदन एसईसीएल द्वारा अस्वीकार नहीं किया जा सकता। अधिवक्ता संदीप दुबे ने कहा कि यह कानून की दृष्टि से उचित नहीं है। एसईसीएल प्रबंधन ने अपने जवाब में विमल कुर्रे को मुनीराम कुर्रे (मृतक) की दूसरी पत्नी बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक जीवन के दौरान दूसरी शादी नहीं कर सकता था। इसलिए, याचिकाकर्ता लाभ के लिए हकदार नहीं है और याचिकाकर्ता के आवेदन/अभ्यावेदन को सही रूप से खारिज कर दिया गया है।

उत्तराधिकार न्यायालय को फैसला अंतिम

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि उत्तराधिकार के मामले में उत्तराधिकार न्यायालय का निष्कर्ष और आदेश अंतिम हो गया है, जिसमें कहा गया है कि विमला कुर्रे, मुनीराम कुर्रे (मृतक) की पत्नी हैं और याचिकाकर्ता विक्रांत, मुनीराम कुर्रे (मृतक) का पुत्र है। लिहाजा उत्तराधिकार न्यायालय का आदेश SECL पर बाध्यकारी है।

अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य परिवार में अभाव और गरीबी को रोकना है

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य मृतक कर्मचारी के परिवार में अभाव और गरीबी को रोकना है। एक बार जब हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 16 में विवाह के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे को वैध माना जाता है, तो अनुच्छेद 14 के अनुरूप राज्य के लिए ऐसे बच्चे को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ लेने से वंचित करना उचित प्रतीत नहीं होता।

 CG: शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

CG: शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) बरोंडा बाजार से चार अपचारी बालक फरार हो गए। घटना के दौरान एक नगर सैनिक और एक अटेंडेंट को पत्थर मारकर घायल किया गया और इसके बाद फरार बालकों ने मेन गेट की चाबी लेकर भागने में सफलता पाई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है।

फरार हुए चार अपचारी बालकों में दो चोरी, एक रेप और एक गांजा तस्करी के मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह लाए गए थे। इन पर महासमुंद सिटी कोतवाली में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फरार बालकों में से दो गरियाबंद के निवासी, एक बलौदा बाजार और एक सरायपाली, महासमुंद का निवासी है। घटना के बाद पुलिस ने फरार अपचारी बालकों की तलाश तेज कर दी है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य

 06 महीनों में लोक निर्माण विभाग के 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति


मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज

रायपुर :-  जशपुर जिले के विकास को नई उड़ान दिलाने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर नई विकास परियोजनाओं का आगाज हो रहा है। जिसके द्वारा जिले के विकास को गति मिल रही है। पिछले 06 माह में लोक निर्माण विभाग की 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है। 

जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुहिम चलाई जा रही है ताकि जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की पहुंच को बढ़ाया जा सके। इसके लिए आवश्यक है कि उन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए। इसके लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर उनके लिए तीव्र गति से तकनीकी विश्लेषण द्वारा डीपीआर निर्माण कर तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि विगत 06 माह में 43 सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के साथ निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री  साय की मंशानुरूप सभी सड़क निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कर आगामी 01 वर्ष में सभी को पूर्ण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया हैं।

लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार के पत्थलगांव के अंतर्गत 73.30 करोड़ रुपयों के 25 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसमें 10.94 करोड़ की लागत के एन.एच.43 से बिच्छीकानी ढुढरूपारा से जमरगी तक 8 किमी सड़क मार्ग, 7.98 करोड़ रूपए लागत के बगीया से सूजीबहार तक के 8.70 किमी सड़क मार्ग, 5.57 करोड़ रूपए लागत के लैलूंगा, कोतबा से लवाकेरा तक के 5.18 किमी सड़क मार्ग, 4.28 करोड़ लागत के 3.5 किमी के कांसांबेल मुसकुटी तक सड़क मार्ग, 4.03 करोड़ रूपए लागत के बाबूसाजबहार से गोलीडीह नदी तक सड़क मार्ग, 3 करोड़ रूपए लागत के 1.2 किमी के करजटोली से रजौटी तक सड़क मार्ग सहित 25 सड़क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के जशपुर के कार्यपालन अभियंता  विरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जशपुर में 39.89 करोड़ रुपयों के 18 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 3.39 करोड़ लागत के चांडीडांड हत्ता हल्काटोली तक के 2.36 किमी सड़क मार्ग, 4.75 करोड़ लागत के एस.एच 17 मुख्य मार्ग से ढोगाअम्बा जामचुआ तक 3.26 किमी सड़क मार्ग, 3.6 करोड़ रूपए लागत के बनकोम्बों से घटमुंडा तक के 3.4 किमी सड़क मार्ग, 2.57 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से छोटाबनई तक के 2.4 किमी सड़क मार्ग, 2.45 करोड़ रूपए लागत के एन.एच. 43 खड़सा से कोमड़ो तक के 1.94 किमी सड़क मार्ग, 2.38 करोड़ रूपए लागत के भुड़केला से लवानदी पुल तक के 2.10 किमी सड़क मार्ग, 2.33 करोड़ रूपए लागत के खरवाटोली से बांधाटोली तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.25 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से कारीताला तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.29 करोड़ रूपए लागत के बहराखैर से जुड़वाईन तक के 1.63 किमी सड़क मार्ग सहित 18 मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ, पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ, पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड परिसर में आज प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश की पारंपरिक वन संपदा, औषधीय उत्पादों और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली और कलाकारों व कारीगरों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप भी उपस्थित थे

पारंपरिक औषधियों की जानकारी प्राप्त की 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वैद्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष  दशरथ नेताम द्वारा प्रदर्शित पारंपरिक औषधियों का अवलोकन किया।  नेताम ने बताया कि ये औषधियाँ जंगलों से विशेष रूप से चुनकर लाई गई जड़ी-बूटियों से तैयार की जाती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने इन औषधियों की निर्माण प्रक्रिया और उनके उपयोग के लाभों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन पारंपरिक विधियों के संरक्षण और प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।

महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी मर्यादित संघ के स्टॉल पर जाकर विभिन्न वन-आधारित उत्पादों जैसे जशपुर के हैंडमेड ग्रीन टी, हर्बल च्यवनप्राश, और बस्तर क्षेत्र के आदिवासी समुदाय द्वारा तैयार किए गए शुद्ध हर्बल उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने ‘हर्बल छत्तीसगढ़’ ब्रांड के तहत तैयार शहद, रागी-कोदो कुकीज, आँवला कैंडी, और जामुन रस जैसे उत्पादों को देखकर हर्ष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “इन हर्बल उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगा।”

लोक कलाकारों के अनोखे प्रदर्शन की प्रशंसा

मुख्यमंत्री ने देवरी (आरंग) के *मोहरी वादक  विशाल राम यादव और कोलिहापुरी, दुर्ग के चिकारा वादक  मनहरण दास बंजारे के लोक वाद्य प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पारंपरिक लोक कलाएँ हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं, जिन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने दोनों कलाकारों को उनके संगीत के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी।

रजवार कला के भित्ति चित्रों की सराहना

भित्ति चित्र कलाकार डॉ. शशिप्रिया उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को उनकी टीम द्वारा बनाए गए भित्ति चित्रों के बारे में बताया, जिनमें रजवार कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आदिम संस्कृति, लोक जीवन, और पारंपरिक वेशभूषा को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि रजवार कला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जीवित रखना और इसे नए आयाम देना है। मुख्यमंत्री ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, "ऐसी लोककलाओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार से हमारी सांस्कृतिक धरोहर का भविष्य सुरक्षित रहेगा।"

दिव्यांग बच्चों की कला का सम्मान

मुख्यमंत्री ने शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय, माना कैम्प के मूक-बधिर विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान छात्र धनदास बरमते ने स्वनिर्मित लोककला आधारित चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस उपहार को स्वीकारते हुए धनदास की कला की प्रशंसा की और कहा, "आपकी यह कला हमारी संस्कृति को नई पहचान देने का कार्य करेगी।" उन्होंने धनदास के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

45 वर्षों से पारंपरिक वाद्य यंत्रों का संरक्षण कर रहे  रिखि क्षत्रिय का अभिनंदन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वाद्य यंत्रों के संरक्षण में योगदान देने वाले  रिखि क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री को अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।  क्षत्रिय ने कहा कि वे पिछले 45 वर्षों से छत्तीसगढ़ी वाद्य यंत्रों—जैसे रुंजू बाजा, घूमरा बाजा और चिरई बाजा—का संरक्षण और प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।  क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री को रुंजू बाजा भेंट किया और अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करते हुए घूमरा बाजा से शेर की आवाज और चिरई बाजा से चिड़िया की आवाज निकालकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्यमंत्री ने उनके इस अनूठे योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे कलाकार हमारी लोक परंपराओं के सच्चे रक्षक हैं।

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को मिला मंच

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन* जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक उत्पादों और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करते हैं। ये आयोजन हमारे पारंपरिक ज्ञान और संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ, इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक हैं।”

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कला प्रेमियों और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों, कारीगरों, और प्रतिभागियों को प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

महाराजा अग्रसेन ने किया समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य : साय

महाराजा अग्रसेन ने किया समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य : साय

 मुख्यमंत्री भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के छोकरा नाला स्थित अग्रसेन धाम में भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य किया। मुख्यमंत्री  साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर  अग्रसेन धाम के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि पर्व की बहुत-बहुत बधाई। अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाला समाज है। चाहे वह सेवा का क्षेत्र हो या शिक्षा और व्यापार की बात हो, हर क्षेत्र में अग्रवाल समाज ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोई भी समाज अपनी संस्कृति और अपनी अर्थव्यवस्था के बल पर आगे बढ़ता है। इन दोनों के संतुलन से ही वास्तविक उन्नति होती है। महाराजा अग्रसेन जी ने यही शिक्षा हम सभी को दी है। उन्होंने जहां व्यापार और आर्थिक विकास के सिद्धांत हमें दिए, वहीं वैदिक धर्म, संस्कृति और आदर्शों का पालन करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए समान अवसरों के निर्माण पर भी उन्होंने जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना के लिए जो आदर्श प्रस्तुत किए, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने व्यापार-व्यवसाय में ऊंची सफलता हासिल करते हुए देश के आर्थिक विकास में भी अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य रहा कि अपने सार्वजनिक जीवन मे मुझे हमेशा अग्रवाल समाज के लोगों के बीच रहने का मौका मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य करते हुए मैंने देखा कि उद्योग-धंधों से जुड़े जिन लोगों से मिलने का अवसर मिलता था, उनमें अधिकांश लोग अग्रवाल समाज से होते थे।

अग्रवाल समाज एक परोपकारी समाज है। इस समाज द्वारा सभी के परोपकार के लिए बहुत से कार्य किये जाते हैं । चाहे वह धर्मशाला निर्माण हो या स्कूल-अस्पताल बनवाना, सेवा के हर कार्य में अग्रवाल समाज अग्रणी रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को कार्य करते हुए अभी 9 महीने हुए हैं। उद्योग-धंधों का विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ राज्य हर मामले में बहुत समृद्ध है, यहां उद्योगों की बहुत सम्भावना है। अग्रवाल समाज से मेरा आग्रह है कि वे उद्योगों के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दें। उद्योगों के विकास से रोजगार सृजन में तेजी आएगी। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों के हिसाब से स्किल डेवलपमेंट कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा नई उद्योग नीति के माध्यम से अधिक से अधिक सहूलियत उद्योगों को प्रदान की जा रही है। हम सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा उद्योग-धंधों को बढ़ावा दे रहे हैं। अग्रवाल समाज को इनका लाभ उठाना चाहिए। 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज का भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान है। अग्रवाल समाज धर्म की रक्षा और परिवार-व्यवस्था के लिए जाना जाता है। अग्रवाल समाज द्वारा समाजसेवा के कई कार्य किये जाते हैं। समाज की सेवा करना बहुत जरूरी है। आज परिवार को जोड़ कर चलने की जरूरत है। ये संस्कार नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्रवाल समाज के लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की जीवनगाथा का विमोचन किया। 

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बसना के विधायक सम्पत अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

15 राइस मिल संचालकों को विपणन कार्यालय ने जारी किया नोटिस, इतने दिनों के भीतर मांगा जवाब, जाने क्या है पूरा मामला...!!

15 राइस मिल संचालकों को विपणन कार्यालय ने जारी किया नोटिस, इतने दिनों के भीतर मांगा जवाब, जाने क्या है पूरा मामला...!!

 रायगढ़। जिले में समय पर चावल के स्टॉक का काम पूरा नहीं किये जाने के बाद जिला विपणन विभाग ने 15 राइस मिलों को नोटिस जारी किया है। जिन राइस मिलों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है, उनके ऊपर समय अवधि में चावल की स्टेक का काम पूर्ण नहीं होने पर घोर लापरवाही मानते हुए पांच दिनों के भीतर कार्यालय में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। 

नोटिस प्राप्त राइस मिलों में ए वन राइस इंस्ट्रीज, जीटी राइस मिल, जेके राइस मिल, गोपी ट्रेडर्स, जय मा दुर्गा इंस्ट्रीज, कृष्णा राइस मिल, श्री तिरूपति राइस मिल, मां दुर्गा फूड्स प्रोडक्ट, महालक्ष्मी राइस मिल, एमएस बैघनाथ फूड, एमएस सूरज एग्रो, श्री मंगला ग्रीन, श्री श्याम एग्रो, श्री राधा कृष्ण एग्रो, श्री राधेकृष्ण राइस मिल, शुभम राइस मिल के नाम शामिल है। 

समय पर चावल के स्टेक एफसीआई नहीं भेजे जाने के मामले में जिला विपणन अधिकारी शैला नेताम ने बताया कि शासन के नियमानुसार एफसीआई में चावल जमा करने के लिए प्रत्येक राइस मिल को 15 दिन का समय दिया जाता है। लेकिन 15 राइस मिल संचालकों द्वारा समय अवधि पूर्ण होनें के बाद भी एफसीआई में चावल के स्टेक जमा नहीं किये गए जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी करते हुए सप्ताह भर के भीतर जवाब मांगा है। विपणन अधिकारी ने बताया कि सात दिनों के भीतर संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 

 CM साय आज दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर ...विभिन्न विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

CM साय आज दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर ...विभिन्न विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  आज  प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे।  वे इन जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  साय सवेरे 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.25 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, यहां वे 2.15 बजे सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।  साय 2.20 बजे वहां मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे पुलिस लाईन बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ चर्चा करने के बाद 3.50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।
विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्य रूप से बीजापुर में 01 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, 5 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से 10 गांवों ताडमेर, कोरलापल्ली, ओडसा, दुधेडा, गोटाईगुडा, पे-बासगुड़ा, गिलगिचार्, इंतुलनार, नुकनपाल में निर्मित नल जल योजना, 10 करोड़ 93 लाख 58 हजार रूपए की लागत से 15 स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूलों में कक्ष निर्माण अन्य कार्याें, मिरतूर में 65 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 50 लाख 57 हजार रूपए की लागत 04 उचित मूल्य दुकान निर्माण, 35 लाख 50 हजार रूपए की लागत से चार आंगनबाड़ी भवन, 02 करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपए की लागत से कोत्तापल्ली और रूद्रारम में तालाब निर्माण, 96 लाख 60 हजार रूपए की लागत से अनुभागीय कार्यालय भवन भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम, 76 लाख 55 हजार रूपए की लागत से गुण्डम का विद्युतीकरण कार्य, 01 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से नियद नेल्लानार ग्रामों में सोलर ड्यूल पम्प निर्माण कार्य, 76 लाख 56 हजार रूपए की लागत से गुण्डम के 52 घरों में बिजली कनेक्शन, 69 लाख रूपए की लागत से 13 नग सोलर हाई मास्ट की स्थापना सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
107 करोड़ 63 लाख रूपए के 38 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन शामिल

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में 167 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत वाले 48 विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 59 करोड़ 57 लाख रूपए के 10 कार्याें का लोकार्पण तथा 107 करोड़ 63 लाख रूपए के 38 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री जिन नये निर्माण कार्याें का लोकार्पण करेंगे, उनमें मुख्य रूप से कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य की लागत राशि 2.72 करोड़ रूपए, दंतेवाड़ा में 32 नग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स लागत राशि 99 लाख रूपए तथा 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य 1.60 करोड़ रूपए, बारसूर में बुढ़ा तालाब में सौंदर्यीकरण लागत राशि 4.53 करोड़ रूपए, डंकनी-शंकनी नदी के तट पर घाट निर्माण एवं अन्य कार्य 36.59 करोड़ रूपए, 500 सीटर आवासीय विद्यालय कारली के भवन निर्माण कार्य राशि 4.87 करोड़ रूपए, डुमाम नदी पर एनीकट निर्माण 3.50 करोड़ रूपए, दुगेली एनीकट निर्माण कार्य लागत राशि 3.72 करोड़ रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिंदनार का निर्माण कार्य लागत राशि 75 लाख रूपए, गीदम विकासखण्ड के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र हिडपाल का निर्माण लागत राशि 28 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री  साय इस अवसर पर 107.63 करोड़ रूपए की लागत वाले 38 निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिसमें कुआकोण्डा में आस्था विद्या मंदिर किरन्दुल हेतु भवन निर्माण, कर्मचारी हेतु आवास, छात्रावास भवन, सड़क नाली बाऊड्री निर्माण आदि अन्य आवश्यक निर्माण के लिए 42.19 करोड़ रूपए, दंतेवाड़ा के रानीबाग में भक्त निवास निर्माण कार्य के लिए लागत राशि 3.26 करोड़ रूपए शामिल है।

इसी प्रकार मड़कामीरास में 50 सीटर आदिवासी प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास, जंगमपाल एंव मारजूम में 50 सीटर कन्या आश्रम, बड़ेगुडरा एवं पालनार में 100 सीटर आदिवासी प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास निर्माण, बोदली, समेली, नहाड़ी, धुरगुम, पोटाली, कौरगांव मुस्तलनार एवं गुमलनार में आदिवासी बालक आश्रम, गीदम में आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास एवं आदिवासी नवीन पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, समेली में 100 सीटर आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, कासोली एवं दंतेवाड़ा में आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, कुआकोण्डा, कासोली एवं दंतेवाड़ा में आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा।

CG ब्रेकिंग : जिला आबकारी अधिकारी निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

CG ब्रेकिंग : जिला आबकारी अधिकारी निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 महासमुंद : -  जिले के आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। ज्यादा कीमत पर शराब बेचे जाने की शिकायत मिलने पर चार अफसरों की टीम ने महासमुंद जिले की दुकानों की जांच की।

 

जांच में दो दुकानों तुमगांव और झलप में ज्यादा कीमत पर शराब बचते हुए कर्मचारी पाए गए। कर्मचारी बिना बेच और वर्दी के ही दुकान में काम करते पाए गए। इसी अव्यवस्था के चलते जिला आबकारी अधिकारी पर कार्यवाही की गई है।

विधायक देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई रिमांड..

विधायक देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई रिमांड..

 रायपुर :- बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से फिर कोई राहत नहीं मिली. आज फिर सुनवाई में कोर्ट ने विधायक की दो दिन और न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी.बता दें कि पुलिस ने 17 अक्टूबर तक रिमांड मांगी थी. बचाव अधिवक्ता के विरोध के बाद न्यायालय ने दो दिन की रिमांड बढ़ाई.वहीं सात आरोपियों में से पांच आरोपियों का आज चालान पेश हुआ. अब 5 अक्टूबर को बाकी आरोपियों का चालान पेश किया जाएगा.