नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
एम्स अस्पताल की 6 लाख की एक डस्टबिन चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

एम्स अस्पताल की 6 लाख की एक डस्टबिन चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के एम्स अस्पताल में कीमती रेडियोधर्मी डस्टबिन चोरी करने वाले तीन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अस्पताल के ही सफाई कर्मचारी थे। तीनों ने मिलकर एम्स के नाभिकीय विभाग में रखी डस्टबिन को चोरी कर बेचने की फिराक में थे।

दरअसल, ये पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र में स्थित एम्स अस्पताल का है। कुछ दिनों पहले नाभिकीय विभाग में रखी रेडियोधर्मी डस्टबिन को चोर चोरी कर ले गये थे। इस बात की जानकारी जब अस्पताल के डाॅक्टरों को हुई तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

डस्टबिन इतनी महँगी और उपयोग क्या है?
चूंकि डस्टबिन काफी महंगी थी और इसका उपयोग कैंसर के ईलाज से संबंधित अपशिष्ट पदार्थ के रेडियेशन को खत्म करने के लिए किया जाता है। साथ अगर ये डस्टबीन आम लोगों के संपर्क में आता तो लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता था।

एसएसपी संतोष सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच कर आरोपियों व डस्टबिन की बरामदगी के निर्देश पुलिस को दिये। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। इस दौरान अस्पताल के सफाई कर्मचारी दिनेश बंजारे, राजकुमार साहू, भूपेंद्र पटेल चोरी करते दिखे।

पुलिस ने बीना देरी किये तीनों आरोपियों को गिरफतार किया। तीनों से कड़ाई से पूछताछ में चोरी की बात कबूल की है। साथ ही उनके कब्जे से अस्पताल की रेडियोधर्मी डस्टबिन को बरामद किया गया। पुलिस ने पूरी सुरक्षा के साथ डस्टबिन को अस्पताल में भेज दिया है। तीनो आरोपीगणो के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 347/2024 धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1).दिनेश कुमार बंजारे पिता लोकाई प्रसाद उम्र 24 साल पता – ग्राम पंचदेवरी,थाना कुम्हारी दुर्ग

  1. भूपेंद्र कुमार पटेल पिता हलधर राम उम्र 25 साल पता कोटा,राम दरबार थाना सरस्वती नगर रायपुर
मुख्यमंत्री की पहल पर भव्य सैन्य समारोह, भारतीय सेना के भीष्म टैंक पहुंचे शहर, कलेक्टर ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री की पहल पर भव्य सैन्य समारोह, भारतीय सेना के भीष्म टैंक पहुंचे शहर, कलेक्टर ने किया स्वागत

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पहल में हो रहे भव्य सैन्य समारोह के लिए आज राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पहल में हो रहे भव्य सैन्य समारोह के लिए आज राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरण रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा।

शहर के नागरिकों में इसे लेकर ख़ासा उत्साह रहा। सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे। गौरतलब है कि सैन्य प्रदर्शनी 5-6 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। इसमें सेना के जाबांज सैनिक अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

CM साय जल्द होंगे नए घर में शिफ्ट, नया रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बन रहे बंगले में पूजा-पाठ शुरू…

CM साय जल्द होंगे नए घर में शिफ्ट, नया रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बन रहे बंगले में पूजा-पाठ शुरू…

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही नया रायपुर स्थित अपने नए मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने अपने परिवार के साथ नए सीएम हाउस में पूजा-अर्चना की। तीन दिनों तक चलने वाली इस पूजा के साथ उनके गृह प्रवेश की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद मुख्यमंत्री साय अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।

बता दें कि नवा रायपुर के सेक्टर-24 में मुख्यमंत्री का नया आवास बन रहा है, जिसकी लागत 65 करोड़ रुपये है। इस आवास का बाहरी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, और अब आंतरिक सजावट और विद्युत कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री निवास का यह भव्य बंगला 8 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और तीन महीनों के भीतर पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है।

हाइटेक सुरक्षा के साथ कड़ी निगरानी-
नए सीएम हाउस में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। चारों दिशाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, और यहां एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से लगातार गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

अन्य निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स-
मुख्यमंत्री निवास के पास मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के बंगलों का भी निर्माण हो रहा है। कुल 14 बंगलों का निर्माण जारी है। इसके अलावा, नवा रायपुर के सेक्टर-18 में 22,000 वर्गफीट क्षेत्र में 78 अधिकारियों के बंगलों का भी निर्माण किया जा रहा है।

CG BREAKING : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित

CG BREAKING : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर को राज्य सरकार ने अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

CG News : छग कैडर के IPS डी श्रवण की NIA में पोस्टिंग

CG News : छग कैडर के IPS डी श्रवण की NIA में पोस्टिंग

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के डीआईजी रैंक के अफसर और 2008 बैच के IPS डी श्रवण की ( NIA ) नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी में पोस्टिंग हुई है। राज्य शासन ने पांच साल की प्रतिनियुक्ति के लिए उन्हें अनुमति दे दी है।

बता दें कि डी श्रवण छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अफसर है। उनका पूरा नाम दावुलुरी श्रवण है। डी श्रवण पुलिस अधीक्षक के तौर पर धुर नक्सल प्रभावित एरिया सुकमा में 2 साल पदस्थ रह चुके है। साथ ही सुकमा, कोंडागांव, कोरबा, मुंगेली, राजनांदगांव, जगदलपुर जिलों के एसपी रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल हेड क्वार्टर सेंटर रेंज रायपुर में पोस्टेड हैं।वर्तमान में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल हेडक्वार्टर सेंटर रेंज रायपुर में पोस्टेड हैं।

BREAKING : नक्सलियों और जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़...रुक-रुक कर फायरिंग जारी

BREAKING : नक्सलियों और जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़...रुक-रुक कर फायरिंग जारी

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ है. जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कोर जोन चिंतावागु नदी के किनारे मुठभेड़ हो रही है. सुरक्षा बल की संयुक्त टीम बोटलंका, एरनपल्ली और आसपास के इलाकों में अभियान के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान नदी के किनारे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इलाके की सर्चिंग के बाद जवानों ने नक्सलियों का अस्थाई कैंप ध्वस्त कर दिया गया. इसके साथ ही मौके से नक्सली सामग्री और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. फिलहाल सभी जवान सुरक्षित है. लगातार इलाके की सर्चिंग की जा रही है. एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की बटालियन के कोर इलाक़े में सुरक्षाबल के जवान घुसे. सुबह से ही नक्सलियों से जवानों की भीषण मुठभेड़ जारी है. नक्सलियों की बटालियन का सबसे मजबूत इलाका कहा जाने वाला बोत्तलंका और इरापल्ली में जवानों का ऑपरेशन जारी है।

फिलहाल मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर मिल रही है. इतना ही नहीं मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) से हमला करने की भी कोशिश की है. डीआरजी कोबरा और सीआरपीएफ जवानों लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ डीआईजी सुकमा आनंद और कोंटा डीआईजी सुरजपाल वर्मा लगातार जवानों के संपर्क में बनाए हुए हैं. सुकमा के वॉर रूम से डीआइजी कमलोचन कश्यप और सीनियर अधिकारी लगातार पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

 
छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 300 से ज्यादा नए ब्रांड्स होंगे उपलब्ध

छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 300 से ज्यादा नए ब्रांड्स होंगे उपलब्ध

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य की सरकारी शराब दुकानों में अब 300 से भी ज्यादा नए ब्रांड्स की पेशकश की जा रही है। 1 अक्टूबर से यह नए ब्रांड्स बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे और 31 मार्च 2025 तक इनके रेट्स लागू रहेंगे। यह कदम राज्य में शराब की वैरायटी को बढ़ाने और उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विभिन्न राज्यों से होगी शराब की सप्लाई
देशभर के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से इन ब्रांड्स की सप्लाई छत्तीसगढ़ में शुरू हो चुकी है। राज्य सरकार ने शराब की खरीदी का काम छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन को सौंप दिया है, जिसने कई कंपनियों से अनुबंध किया है।

आबकारी विभाग का लक्ष्य 11 हजार करोड़ का राजस्व
राज्य सरकार का यह कदम न केवल उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करेगा, बल्कि इसका उद्देश्य राज्य के आबकारी राजस्व को भी बढ़ाना है। सरकार ने इस वर्ष के लिए 11 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के 6 हजार करोड़ रुपए से लगभग दुगुना है।

शराब की बिक्री में पारदर्शिता के लिए सख्त निर्देश
वाणिज्यिक कर एवं आबकारी विभाग ने यह भी आदेश जारी किया है कि सभी शराब की बोतलों पर स्पष्ट रूप से रेट का स्टीकर लगाया जाए। अगर किसी बोतल पर स्टीकर नहीं पाया गया, तो गोदाम प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को सही मूल्य की जानकारी मिलेगी और बिक्री में पारदर्शिता आएगी।

छत्तीसगढ़ की शराब नीति में यह बदलाव न केवल उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी है, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

 
आज होगी विधायक देवन्द्र यादव की रिमांड ख़त्म, 17 अगस्त को भिलाई से हुए थे गिरफ्तार…

आज होगी विधायक देवन्द्र यादव की रिमांड ख़त्म, 17 अगस्त को भिलाई से हुए थे गिरफ्तार…

 बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, वही आज विधायक की रिमांड आज खत्म होगी। सोमवार को सुनवाई के दौरान पुलिस ने चालान पेश नहीं किया था। पुलिस ने अभियोग पत्र पेश करने के लिए 3 अक्टूबर तक का समय मांगा था।

जिस पर कोर्ट ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 3 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी थी। चालान पेश करने में हो रही देरी पर देवेन्द्र यादव ने फिर आरोप लगाया है कि, जानबूझकर चालान पेश करने में देर की जा रही है। जिससे उनके खिलाफ आरोप गढ़े जा सके।

बता दे की देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का तर्क है कि, विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। जिस पर देवेंद्र के वकील ने कहा कि, मोबाइल जमा कर दिया गया था। डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया।

सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तारीख जारी, जानिए कब से होगा शुरू

सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तारीख जारी, जानिए कब से होगा शुरू

 रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने जून 2023 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तारीख जारी कर दी गई। साक्षात्कार 15 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा। पीएससी की तरफ से पिछले दिनों मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी किए गए थे, जिसमें 703 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है। जून में 242 पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा में 3,597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

साक्षात्कार तिथि से एक दिन पहले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। जो अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएंगे उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के समय जिस तरह अभ्यर्थियों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ बुलाया जाता था, वैसी ही गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को हुई थी। इसमें 1 लाख 58 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य लिखित परीक्षा 24, 25, 26 और 27 जून को आयोजित की गई थी।

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन... मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन... मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

 रायपुर : राजधानी के मंदिरों में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर मां शैलपुत्री की आराधना के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे। शहर के प्रमुख मंदिरों में, विशेष रूप से महामाया मंदिर और दूधाधारी मठ, भक्तों ने माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुबह से ही मंदिरों में लम्बी कतारें लग गई थीं। भक्तजन खास तैयारियों के साथ माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना में लीन दिखे। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की थीं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि वे शक्ति और साहस का प्रतीक मानी जाती हैं। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर परिवार की सुख-समृद्धि और देश में शांति की कामना की।

रायपुर के मंदिरों में नवरात्रि के इस पहले दिन का उल्लास देखते ही बनता है।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन लाभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मां बम्लेश्वरी के जयकारे और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शुरू हुई।

गौरतलब है कि मां काली अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले 09 वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी आगामी 5 दिनों तक रोजाना चार बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।
इस मौके पर संजय श्रीवास्तव और मां काली अन्नदान भंडारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज मौजूद रहे।

 क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी : राजधानी आ रहे मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, थामेंगे बल्ला और लगाएंगे जोरदार शॉट.....

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी : राजधानी आ रहे मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, थामेंगे बल्ला और लगाएंगे जोरदार शॉट.....

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर रायपुर में दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा लगने वाला है। रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटर अपना जलवा बिखेरेंगे। इसमें मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

दरअसल, भारत में इंटरनेशनल मास्टर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके मुकाबलों के लिए मुंबई और लखनऊ के अलावा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भी सेलेक्ट किया गया है। IML T20 में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के मुकाबले रायपुर में होंगी। सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर भी अपना जलवा बिखरेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं। रायपुर में मुकाबले के लिए स्टेडियम में तैयारियां भी शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी मानसून की विदाई, दक्षिण भागों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी मानसून की विदाई, दक्षिण भागों में बारिश के आसार

  रायपुर : छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश से मानसून की वापसी आमतौर पर 20 से 25 अक्टूबर के बीच होती है। इस साल भी 20 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा।

मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर पूर्वी हवा की एंट्री के साथ अक्टूबर महीने के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट का दौरा जारी होगा और रात में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगने से दिन का पारा चढ़ा हुआ है, इस वजह से गर्मी और उमस बेचैन कर रही है।हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन बस्तर संभाग में बारिश हो सकती है। आज बस्तर संभाग के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

बिलासपुर में बुधवार को सबसे ज्यादा बरसा पानी

बुधवार को बस्तर संभाग को छोड़कर प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। बिलासपुर में 30 मिलीमीटर बारिश हुई। सकरी और बस्तर संभाग के जिलों में 20 मिमी पानी बरसा।

रायपुर में दिन का तापमान 3 डिग्री ज्यादा

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.8°C रायपुर के माना में रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर में दिन का तापमान 35.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। बस्तर संभाग के अलावा बाकी जगह आज मौसम ड्राई रहेगा।

रायपुर में आज धूप-छांव वाला मौसम रहेगा अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

जून से सितंबर तक ही मानसून सीजन

मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर चार महीने ही मानसून सीजन माना जाता है। इसी महीने में ही सबसे ज्यादा बारिश होती है। अक्टूबर में बारिश नहीं होती या फिर कम होती है। इसलिए सीजन की गणना में जून से सितंबर माह को ही लिया जाता है।

कांग्रेस ने न्याय यात्रा के माध्यम से जनता को उनके हक के लिए जागरूक किया: पायलट

कांग्रेस ने न्याय यात्रा के माध्यम से जनता को उनके हक के लिए जागरूक किया: पायलट

 राजधानी में विशाल आमसभा के साथ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा का 6वें दिन सड्डू से निकलकर राजधानी के गांधी मैदान में भव्य समापन हुआ, जहां एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया, जिसमें कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी ने इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता को उनके हक के लिए जागरूक किया है और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया है। भाजपा सरकार की कुशासन और अनियमितताएं अब छिप नहीं सकतीं।"

दीपक बैज ने दी चुनौती
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे अपने कुशासन पर सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हों। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। यह न्याय यात्रा जनता की आवाज है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता।"

न्याय यात्रा का विराम, समापन नहीं
बैज ने कहा, "न्याय यात्रा का यह समापन नहीं है, बल्कि एक विराम है। आने वाले समय में और बड़ी यात्रा निकलेगी, जो छत्तीसगढ़ के हर कोने तक जाएगी।"

सभा में सचिन पायलट, डॉ. चरणदास महंत, भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता के मुद्दों को उठाया। सभा में उपस्थित लोगों की भारी भीड़ ने कांग्रेस की इस पहल को व्यापक समर्थन दिया।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, "राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हर दिन चोरी, हत्या, बलात्कार और डकैती की घटनाएं हो रही हैं। जनता सुरक्षित नहीं है और सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है।"

सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केवल सत्ता के नशे में जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया, जबकि स्वागत भाषण गिरीश दुबे और आभार प्रदर्शन रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने किया।

CM साय का आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें पूरा शेड्यूल

CM साय का आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें पूरा शेड्यूल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय सुबह 10:45 बजे डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का शुभारंभ करेंगे.11:00 बजे सीएम साय दिनदयाल उपाध्ययाय ऑडिटोरियम जाएंगे. यहां प्रथम छत्तीसगढ़ हरिती शिखर- लोकमंथन पूर्ण संस्करण कार्यक्रम में शामिल होंगे. 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विभागीय बैठक में शामिल होंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 7:00 बजे लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम जाएंगे. यहां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. तत्पश्चात सीएम साय 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौट आएंगे.

जिला अस्पताल में घोर लापरवाही : यहां डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा ऑपरेशन..! सरकारी अस्पतालों की बदहाली एक बार फिर हुई उजागर

जिला अस्पताल में घोर लापरवाही : यहां डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा ऑपरेशन..! सरकारी अस्पतालों की बदहाली एक बार फिर हुई उजागर

 बिलासपुर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने का दावा भले ही यहां के स्वास्थ्य मंत्री कर रहे हों, मगर हालात अच्छे नहीं हैं। न्यायधानी बिलासपुर के जिला अस्पताल की बदहाली का आलम यह है कि यहां बिजली के अचानक चले जाने से अस्पताल में पड़े जनरेटरों को स्टार्ट नहीं किया जा सका और यहां डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रौशनी में महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन करना पड़ा।

सिम्स के बाद जिला अस्पताल की बारी

हाई कोर्ट ने कुछ माह पूर्व ही न्यायधानी बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर जनहित याचिका दायर की थी। इसके बाद से इस अस्पताल में बड़े पैमाने पर सुधार कार्य किये। हालांकि अब भी यदाकदा सिम्स में गड़बड़ियों की खबरें आती ही रहती हैं। अव्यवस्था के मामले में दूसरा नंबर बिलासपुर के जिला अस्पताल का है, जहां कल महिलाओं की नसबंदी का ऑपरेशन चल रहा था। इस बीच बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद जिला अस्पताल में लगे जनरेटर्स को चालू करने का प्रयास किया गया, मगर तब पता चला कि अस्पताल में 7 जनरेटर रखे हुए हैं, मगर इनमें से किसी भी जनरेटर को चालू नहीं किया जा सका।

टालने पड़े अन्य ऑपरेशन

 

बिलासपुर जिला अस्पताल में नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान अचानक बिजली चली गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की मदद से मरीज का ऑपरेशन करना पड़ा, जिससे मरीज की जान पर बन आई। डॉक्टरों ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी के सहारे ही ऑपरेशन किया। अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद नसबंदी सहित अन्य ऑपरेशनों को भी टालना पड़ा।

डीजल नहीं था, इसलिए…

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थियेटर में पॉवर बैकअप देने के लिए अस्पताल में 7 जनरेटर मौजूद होने के बावजूद कोई काम नहीं आया, क्योंकि सभी जनरेटर बंद पड़े थे। जनरेटर बंद रहने का कारण डीजल की कमी बताई जा रही है। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर किया है।

एक अन्य मामले में चल रही है जनहित याचिका

बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिला अस्पताल, बिलासपुर में दुर्घटना के शिकार एक युवक के इलाज में लापरवाही बरती गई थी। इस मामले कीमीडिया में खबर आने पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि कल टोर्च की रौशनी में ऑपरेशन किये जाने के मामले को भी हाई कोर्ट संज्ञान में ले सकता है।

महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 
 
धरती आबा से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री  साय

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करने पर पीएम को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वच्छता को अपनाने की अपील की
 
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकास के लिए 192 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास 

रायपुर - मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा है कि महात्मा गांधी का सपना था कि जनजातीय समुदाय विकास की मुख्य धारा में शामिल हो और तरक्की करें। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, महात्मा गांधी के इन्हीं सपनों को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उक्त बातें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअली जुड़कर कही। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा आज महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर झारखण्ड के हजारीबाग से देश के जनजातीय इलाकों एवं जनजातियों के उत्थान के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उक्त अभियान के देशव्यापी शुभारंभ पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय भी लाभान्वित होंगे और उनके जीवन में नया बदलाव आएगा। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान कर 65 हजार से ज्यादा गाँव और 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए कदम बढ़ाया है। इससे छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 138 विकासखण्ड़ों में स्थित 6691 गाँवों में रहने वाली 47 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ और जशपुर जिले के लिए गौरव का दिन है कि जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक की आदिवासी महिला मानकुंवर बाई को प्रधानमंत्री ने बातचीत के लिए अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की और घर-घर शौचालय निर्माण कराया। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ा। इन शौचालयों को कई राज्यों में इज्जत घर के रुप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री  अटल विहारी बाजपेयी ने जनजातीय समाज के विकास के लिए अलग राज्य का निर्माण किया और अलग से जनजाति मंत्रालय का गठन और अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन किया। 

मुख्यमंत्री साय ने हम सभी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के माध्यम से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अभियान से जुड़े रहे। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को आदत में शामिल करने की अपील की और कहा कि हमें अपने आसपास वातावरण को भी स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अति पिछड़े विशेष पिछड़ी जनजाति की चिंता की और प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय इलाकों में मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ लेते ही अगले दिन से राज्य के गरीबों के कल्याण के लिए काम प्रारंभ कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख आवास की स्वीकृति प्रदान की जिसकी राशि अब हितग्राहियों के खाते में आने लगी हैं और घर निर्माण प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 3100 रुपये में क्विंटल में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, दो साल का धान के बकाया बोनस की राशि, तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा को 4 हजार से बढ़ाकर 5500 रुपये कर दिया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना से राशि दी जा रही है। विगत 9 माह के भीतर मोदी की गारंटी की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

सांसद  चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि यहां आदिवासी समाज के साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के लिए पीएम जनमन योजना के तहत मुख्यमंत्री उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार जनजाति उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठा रही है। कार्यक्रम को सामरी विधायक उद्देशवरी पैकरा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिले की प्रभारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक  प्रबोध मिंज,  राजेश अग्रवाल, शकुंतला पोर्ते, युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकगण उपस्थित थे। 

192 करोड़ रूपए के विकास कार्याें का लोकार्पण-शिलान्यास  

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज के राजपुर में आयोजित कार्यक्रम में 192 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, श्रम पंजीयन कार्ड अंतर्गत हितग्राहियों को चेक, वन अधिकार पट्टा, आपदा पीड़ितों को सहायता राशि, टीबी मुक्त घोषित 3 ग्रामों को प्रमाण पत्र, ट्रैक्टर, पशुधन विकास विभाग अंतर्गत दो हितग्राहियों को चेक प्रदान किया गया।

राजपुर में लिंक कोर्ट सहित कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने सांसद एवं विधायकगणों के आग्रह पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के मध्य महान नदी में पुल निर्माण, हायर सेकंडरी स्कूल राजपुर के लिए नवीन भवन का निर्माण, राजपुर ब्लॉक में उफिया में चन्दर मुसखोर नाला में पुलिया निर्माण तथा राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की।

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कर्मा महोत्सव
 
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में पंडो जनजाति की बहुलता को देखते हुए पंडो जनजाति के लिए 50-50 सीटर बालक-बालिका छात्रावास निर्माण की घोषणा की और बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव का आयोजन कराए जाने की घोषणा की।
BREAKING : सीएम साय ने पुल , नवीन भवन, छात्रावास निर्माण सहित की कई बड़ी घोषणाएं

BREAKING : सीएम साय ने पुल , नवीन भवन, छात्रावास निर्माण सहित की कई बड़ी घोषणाएं

 बलरामपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंच से कई प्रमुख घोषणाएं की –

नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के मध्य महान नदी में पुल निर्माण की घोषणा।

हायर सेकंडरी राजपुर के लिए नवीन भवन निर्माण की घोषणा।

राजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उफिया में चन्दर मुसखोर नाला में पुलिया निर्माण की घोषणा।

राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा।

पंडो जनजाति के लिए 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास निर्माण की घोषणा।

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव आयोजन कराने की घोषणा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि आज रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत स्वच्छता पखवाड़ा के समापन और खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के अवसर पर उन्होंने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी वस्त्रों पर 02 अक्टूबर से 31 मार्च 2025 तक 25 प्रतिशत डिस्काउंट की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।

PM नरेंद्र मोदी ने जशपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन…

PM नरेंद्र मोदी ने जशपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन…

 पत्थलगांव :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकासखंड पत्थलगांव का वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। आदिवासी विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड से देश में वर्चुअली तौर पर 1726.2 करोड़ की लागत के 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण और 1108.2 करोड़ की लागत के 25 भवनों का शिलान्यास भी किया। इनमें से छत्तीसगढ़ के 04 एकलव्य आवासीय भवनों का लोकार्पण और 03 का शिलान्यास शामिल है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के सार्थक सन्देश के साथ आम का पौधा का रोपण भी किया।

झारखंड से वर्चुअली तौर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों को आज की परियोजनाओं के लिए बधाई दी और कहा की महात्मा गांधी की जनजातीय कल्याण के प्रति दृष्टि और विचार हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने माना कि भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब जनजातीय समाज तेजी से आगे बढ़े।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज झारखंड की पावन धरती से 80 हजार करोड़ से अधिक लागत की विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के विकास के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के प्रति प्राथमिकता का प्रमाण है।

अक्टूबर में रायपुर आएंगी ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, बढ़ाएंगी छत्तीसगढ़ के खिलाडियों का हौसला

अक्टूबर में रायपुर आएंगी ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, बढ़ाएंगी छत्तीसगढ़ के खिलाडियों का हौसला

 पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में दो पदक जीतकर भारत का नाम रौशन करने वाली मनु भाकर 20 अक्टूबर को रायपुर आने वाली है। ओलंपिक मेडलिस्ट मनु छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती नजर आएंगी।
दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसमें देश भर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। केंद्र सरकार का पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 16 से 20 अक्टूबर तक रायपुर में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। साथ ही इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी अलग-अलग स्पोर्ट्स इवेंट में पार्टिसिपेट करेंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर 20 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह में मौजूद रहेंगी।

 न्याय यात्रा के सफल नेतृत्व करने पर  पीसीसी चीफ ने विधायक संदीप को दिए सौ में सौ अंक

न्याय यात्रा के सफल नेतृत्व करने पर पीसीसी चीफ ने विधायक संदीप को दिए सौ में सौ अंक

रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 सितंबर से न्याय यात्रा की शुरुआत की गई यह यात्रा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के तपोभूमि गिरौदपुरी धाम से प्रारंभ होकर कटगी होते कसडोल विधानसभा में प्रवेश कर कसडोल ,लवन ,कुम्हारी रोहासी,खरतोरा  होते 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में समापन किया गया जैसे ही न्याय यात्रा कसडोल विधानसभा में प्रवेश किया विधायक संदीप साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में न्याय यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया साथ ही विभिन्न स्थानों में न्याय यात्रा के लोगों के लिए उचित भोजन पानी एवं रहने की उत्तम व्यवस्था करने पर न्याय यात्रा प्रमुख पीसीसी चीफ दीपक बैज गदगद हो गए और उन्होंने खरतोरा में स्वागत मंच से ही माइक  पर विधायक संदीप साहू के सफल नेतृत्व के लिए उनकी सराहना की और उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनको 100 में 100 अंक प्रदान किए और कहा कि यह जिला का आखिरी बॉर्डर है यहां के जनता ने हमें और इस न्याय यात्रा को खूब प्यार दिया खूब आशीर्वाद दिया आगे भी यह प्रेम बना रहे इस दौरान विधायक संदीप साहू ने पीसीसी चीफ दीपक बैज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी बड़ो वरिष्ठजनों एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्तओ के सहयोग से ही न्याय यात्रा को भारी जन समर्थन मिला पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में इस न्याय यात्रा की शुरुआत की गई अन्याय के खिलाफ प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता को न्याय दिलाने के लिए आगे भी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
 गांधी जी भगवान राम के परम भक्त थे -राजेश्री महन्त

गांधी जी भगवान राम के परम भक्त थे -राजेश्री महन्त

गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भवन जैतु साव मठ में कार्यक्रम आयोजित

रायपुर :- महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर गांधी भवन जैतु साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि- महात्मा गांधी जी भगवान राम के परम भक्त थे वे जहां भी किसी भी सभा में जाते थे उसकी शुरुआत "रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम" गायन करके करते थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय में गोली लगने के पश्चात -हे राम! कहकर अपने प्राण का त्याग किया था! वे परम वैष्णव थे। उनका प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे! सभी सनातन धर्मावलंबियों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। मठ के सचिव महेंद्र अग्रवाल जी ने गांधी जी का स्मरण करते हुए कहा कि -गांधी जी का पदार्पण जैतू साव मठ में दो बार हुआ था उन्होंने समाज सुधार एवं भारतवर्ष को आजाद कराने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोगों को प्रोफेसर किशोर अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने की, इस अवसर पर विशेष रूप से सुरेश शुक्ला, बसंत शर्मा, प्रोफेसर उज्जवल ठाकुर, धनेंद्र मुंशी, दीपक पाठक, निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान राज्य में जनआंदोलन का लिया रूप: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वच्छता अभियान राज्य में जनआंदोलन का लिया रूप: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता पर हो रहे बेहतर कार्य

 छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य
 
रायपुर :-  पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। स्वच्छता अभियान ने पूरे प्रदेश मेें जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। 
 
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करें। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में एवं स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी तरह मच्छर उन्मूलन के लिए चलित वाहन तथा भव्य सशक्त सैन्य समारोह की गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
 
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी संकल्प ले कि स्वयं स्वच्छता पर ध्यान देंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से देश की तस्वीर बदली है। 
 
रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर सफाई का संदेश दिया है। गांधी के सपनोँ को पूरा करने हमारी सरकार आत्म निर्भर गांव के साथ साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दे रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के इस समापन समारोह में सफाईकर्मियों, सफाई दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है। 
इस अवसर पर विधायकगण  पुरंदर मिश्रा,  मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. वसवराजु एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग  यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  कुंदन कुमार, संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर  अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, सफाई दीदी और सफाई मित्र उपस्थित थे।
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाक पर दिखाई कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाक पर दिखाई कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी

स्थानीय बुनकरों से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन
 
रायपुर 02 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चाक पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए मिट्टी की कटोरी बनाई और स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी भी खरीदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन रायपुर के मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान का शुभारंभ किया और साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले सैन्य प्रदर्शनी में शामिल सैन्य वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
 
मुख्यमंत्री ने एआई तकनीक से कराई टीबी की जांच
 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एआई तकनीक से टीबी की जांच कराई और 2 मिनट में ही उनका रिपोर्ट प्राप्त हो गया। मुख्यमंत्री जांच में सामान्य पाए गए। उन्होंने जिला प्रशासन के इस विशेष पहल की सराहना की और कहा अधिक से अधिक लोगों टीबी की जांच करें ताकि इसका प्रभावी रोकथाम हो सके।
 
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन
 
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े 2024 के समापन के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में लगाये गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने रायपुर नगर निगम के स्टालों के निरीक्षण के दौरान मौली माता स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित प्लास्टिक फ्री सेनेटरी नेपकिन की जानकारी ली और वहां मौजूद स्वच्छता दीदियों को सेनेटरी नेपकिन भेंट किया। इस दौरान समृद्धि महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को फूलों से निर्मित दशांग, धूप बत्ती और डेकोरेटेड दिया भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ये उत्पाद मंदिर में चढ़ाये गए फूलों से बनाये जाते हैं। मुख्यमंत्री ने समूह के महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता कर्मचारियों को स्वच्छता किट भेंट कर सुरक्षित रहकर कार्य करने की बात कही।
        
मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर लगाए गए खादी एवं ग्रोमोद्योग विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड और रेशम विभाग के स्टालों को देखा। उन्होंने बिलाईगढ़ के संत बिसाहू दास महंत राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत  देवानंद देवांगन द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग आर्ट वाली कोसे की साड़ी भी खरीदी। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक चॉक पर हाथ आजमाते हुए मिट्टी की कटोरी तैयार की और 5 माटी शिल्पकारों को इलेक्ट्रिक चॉक भेंट किए। मुख्यमंत्री को हाथकरघा प्रभाग के स्टॉल में सिवनी से आये  गजानंद देवांगन ने कोसा से निर्मित शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री ने  देवांगन भेंट के लिए धन्यवाद दिया। 
 
गौरतलब है कि विभागों द्वारा शहतूत रेशम बाड़ी योजना के तहत री रीलिंग मशीन, नैसर्गिक कोसा प्रगुणन कैंप, बुनियाद रिलिंग मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मलबरी रेशम, डाबा और टसर रेशम की भी जानकारी उपलब्ध है।
 
इस अवसर पर विधायकगण  पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. वसवराजु एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग  यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  कुंदन कुमार, संभागायुक्त  महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर  अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
छत्‍तीसगढ़ का एक अनोखा अधूरा मंदिर, न भगवान की मूर्ति और न ही श्रद्धालु करते हैं पूजा, ये है मान्यता

छत्‍तीसगढ़ का एक अनोखा अधूरा मंदिर, न भगवान की मूर्ति और न ही श्रद्धालु करते हैं पूजा, ये है मान्यता

 जांजगीर चांपा. छत्‍तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में भगवान विष्‍णु का एक अनोखा मंदिर है, जो अपने निर्माण काल से अधूरा है और कभी पूरा नहीं किया जा सका. छत्तीसगढ़ के कल्चुरी नरेश जाज्वल्य देव प्रथम ने भीमा तालाब के किनारे 11वीं शताब्दी में एक मंदिर का निर्माण करवाया था. यह मंदिर भारतीय स्थापत्य का अनुपम उदाहरण है. ये मंदिर पूर्वाभिमुखी है और सप्तरथ योजना से बना हुआ है. इस मंदिर की खासियत ये है कि यहां पर शिखर हीन विमान मात्र ही मौजूद है. गर्भगृह के दोनों ओर दो कलात्मक स्तंभ है जिन्हे देखकर यह आभास होता है कि पुराने समय में मंदिर के सामने महामंडप निर्मित था, लेकिनअब उसके अवशेष ही रह गए हैं.

मंदिर के चारों ओर अत्यन्त सुंदर एवं अलंकरणयुक्त प्रतिमाएं बनाई गई हैं. त्रिमूर्ति के रूप में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की मूर्ति भी यहां स्‍थापित है. ठीक इसके ऊपर गरुणासीन भगवान विष्णु की मूर्ति, मंदिर के पृष्ठ भाग में सूर्य देव विराजमान हैं. मूर्ति का एक हाथ भग्न है लेकिन रथ और उसमें जुते सात घोड़े स्पष्ट हैं. यहीं नीचे की ओर कृष्ण कथा से सम्बंधित चित्रों में वासुदेव कृष्ण को दोनों हाथों से सिर के ऊपर उठाए गतिमान दिखाये गया है. इसी प्रकार की अनेक मूर्तियां नीचे की दीवारों में बनी हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि किसी समय बिजली गिरने से मंदिर ध्वस्त हो गया था. जिससे मूर्तियां बिखर गयीं. बाद में उन मूर्तियों को मंदिर की मरम्मत करते समय दीवारों पर जड़ दिया गया.

गर्भगृह में कोई मूर्ति नहीं

मंदिर के चारों ओर अन्य कलात्मक मूर्तियों में भगवान विष्णु के दसावतार में से वामन, नरसिंह, कृष्ण और राम की प्रतिमाएं स्‍थित हैं. छत्तीसगढ के किसी भी मंदिर में रामायण से सम्बंधित इतने दृश्य कहीं नहीं मिलते जितने इस विष्णु मंदिर में हैं. इतनी सजावट के बावजूद मंदिर के गर्भगृह में कोई मूर्ति नहीं है. मंदिर अधूरा होने के कारण मूर्ति की स्थापना नहीं हो सकी.


क्‍या है मंदिर के अधूरेपन की कहानी

इस मंदिर के निर्माण से संबंधित अनेक जनश्रुतियां प्रचलित हैं. इन्‍हीं में से एक दंतकथा के अनुसार एक निश्चित समयावधि जिसे कुछ लोग इस छैमासी रात कहते हैं, इसी समय में शिवरीनारायण मंदिर और जांजगीर के इस मंदिर के निर्माण में प्रतियोगिता हुई है. कहते हैं कि भगवान नारायण ने घोषणा की थी कि जो मंदिर पहले पूरा होगा, वे उसी में प्रविष्ट होंगे. शिवरीनारायण का मंदिर पहले पूरा हो गया और भगवान नारायण उसमें प्रविष्ट हुए. जांजगीर का विष्णु मंदिर अधूरा रह गया.

 महाबली भीम से भी जुड़ी है कथा

एक अन्य दंतकथा महाबली भीम से जुड़ी भी प्रचलित है. कहा जाता है कि मंदिर से लगे भीमा तालाब को भीम ने पांच बार फावड़ा चलाकर खोदा था. किंवदंती के अनुसार भीम को इस मंदिर का शिल्पी बताया गया है. इसके अनुसार एक बार भीम और विश्वकर्मा में एक रात में मंदिर बनाने की प्रतियोगिता हुई. तब भीम ने इस मंदिर का निर्माण कार्य आरम्भ किया. मंदिर निर्माण के दौरान जब भीम की छेनी-हथौड़ी नीचे गिर जाती तब उसका हाथी उसे वापस लाकर देता था. इस प्रकार कई बार हुआ, लेकिन आखिरी बार भीम की छेनी पास के तालाब में चली गयी, जिसे हाथी वापस नहीं ला सका और सवेरा हो गया. भीम को प्रतियोगिता हारने का बहुत दुख हुआ और गुस्से में आकर उन्‍होंने हाथी के दो टुकड़े कर दिया. इस प्रकार मंदिर अधूरा रह गया. आज भी मंदिर परिसर में भीम और हाथी की एक खंडित प्रतिमा है.