नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी

BREAKING : छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी

 नई दिल्ली :- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ।4 नई परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

 
प्रदेश में आज मानसून की विदाई…. पारा चढ़ा, 2 दिन में और बढ़ेगा तापमान

प्रदेश में आज मानसून की विदाई…. पारा चढ़ा, 2 दिन में और बढ़ेगा तापमान

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन का आज आखिरी दिन है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

2 दिनों से रायपुर समेत कई जिलों में मानसून पर ब्रेक लगने के चलते उमस बढ़ गई है। गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा तापमान 34.9 डिग्री महासमुंद में दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में पारा 21.6 और सरगुजा जिले में डिग्री रहा।

हालांकि आज बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं मानसून खत्म होने तक सरगुजा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर, दुर्ग और बेमेतरा में औसत से भी कम बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में सूखे जैसे हालात हैं।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगह हो सकती है बारिश

रविवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। रविवार की सुबह 8 बजे तक रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश कोंडागांव जिले के माकड़ी 60 मिलीमीटर बारिश हुई।

बस्तर के जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार

आज और आने वाले एक-दो दिनों में भी बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का ही अनुमान है। मौसम विज्ञानियों ने मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, डीसा, सुरेन्द्र नगर, जूनागढ़ से होकर गुजर रही है।

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में सुबह का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक स्थित है। यह दबाव दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है जिसके कारण बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

अधिकतर शहरों में औसत से ज्यादा चढ़ा पारा

29 सितंबर को ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान औसत से अधिक रहा। रायपुर में दिन का पारा 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में दिन का तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था।

अंबिकापुर में 31. 9 डिग्री टेंपरेचर रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं राजनांदगांव में 32.5 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।

 
रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! त्यौहार को देखते 6 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! त्यौहार को देखते 6 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

 रायपुर :-  दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है।

1. 08893 गोंदिया – सांतरागाछी दुर्गा पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – गोंदिया से 04 एवं 09 अक्टूबर 2024) Also Read – साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता: विजय शर्मा

2. 08894 सांतरागाछी – गोंदिया, दुर्गा पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – सांतरागाछी से 05 एवं 10 अक्टूबर 2024)

3. 08895 गोंदिया – छपरा छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – गोंदिया से 03 एवं 04 नवंबर 2024)

4. 08896 छपरा – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – छपरा से 04 एवं 5 नवंबर 2024)

5. 08897 गोंदिया – पटना छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – गोंदिया से 03 एवं 04 नवंबर 2024)

6. 08898 पटना – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – पटना से 04 एवं 05 नवंबर 2024) शामिल हैं।

CG : बीजापुर में विस्फोटक के साथ 3 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार

CG : बीजापुर में विस्फोटक के साथ 3 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार

 बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है, जवानों ने तीन सक्रीय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम समेत कई सामग्री बरामद की है।

दरअसल, बीते 27 सितंबर 2024 को थाना गंगालूर में डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम नैनपाल, एड़समेटा, मल्लूर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। तभी 28 सितम्बर 2024 को नैनपाल-पुलसुमपारा गंगालूर के मध्य पुलिस पार्टी को देखकर 03 संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज एवं प्रतिबंधित संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री जब्त किया गया है।

पकड़े गये व्यक्यिों से पूछताछ करने पर अपना नाम- 1. बुधराम कोरसा पिता सुक्कू कोरसा उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर, 2. छोटू लेकाम पिता मंगू लेकाम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर, 3. लखन कुंजाम पिता स्व0 हुंगा कुंजाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर बताया।

गिरफ्तार नक्सलियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को मारी जोरदार ठोकर, डॉक्टर सहित दो लोगों की मौत

रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को मारी जोरदार ठोकर, डॉक्टर सहित दो लोगों की मौत

 धरसीवां : छत्तीसगढ़ के रायपुर- बिलासपुर हाईवे में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के चालक सहित रायपुर के एक डॉक्टर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

दरअसल यह पूरी घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे के तरपोंगी के पास की है। जहां पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार और ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए है। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक में रायपुर का एक डॉक्टर भी शामिल है। वहीं धरसींवा पुलिस मौके पर मौजूद है।

पत्नी को प्रेमी से संबंध बनाते देख लिया था पति, फिर दोनों ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

पत्नी को प्रेमी से संबंध बनाते देख लिया था पति, फिर दोनों ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

 गरियाबंद : मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुजरा का है, जहां 8 माह पहले पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति (पुजारी) रोमन सिंह को मौत के घाट उतार दिया, इस राज से पर्दा मृतक सिरहा की पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने ही गांव वालों के सामने उठा दिया। उस हत्या में वह स्वयं और गांव के रहने वाले उसके प्रेमी भीखम सिंह के शामिल होने की बात बताकर सबको हैरानी में डाल दिया।

इस खुलासे के बाद मृतक के सबसे बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। भीखम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने हत्या करना कबूल लिया। 12 जनवरी 2024 को आरोपी भीखम मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते मृतक पुजारी रोमन ने देख लिया था। आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की गमछे में गला घोंटकर जान ले ली।

उस समय इसे सामान्य मौत बता कर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन आठ महीने बाद जब आरोपी ने मृतका के पत्नी को अपनाने से इंकार कर दिया तो उसने हत्या के राज से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शव का खनन कर पीएम करा रही है।

जानें पूरा मामला

The husband had seen the wife having sex with her lover मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम गुजरा का है जहां पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। दरअसल, मृतक के बड़े भाई तिलक राम ध्रुव (पिता स्व0 रामभरोसा ध्रुव उम्र 42 साल) ने 28 सितम्बर 2024 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट बताया कि इनके छोटे भाई रोमन ध्रुव का 12 सितम्बर 2024 को आकस्मिक निधन हो गया था जिसका विधिवत अंतिम संस्कार कर गांव के ही भर्री खेत में दफनाये हैं।

16 सितम्बर 2024 के रात्रि गांव का भीखम कुंजाम, बहु लक्ष्मी बाई ध्रुव के घर का दीवाल कुदकर घर के अंदर घुस रहा था जिसे गांव के बृजलाल एवं अन्य लोगों के साथ पकड़े थे अगले दिन गांव में मिंटिंग में बहु लक्ष्मी ध्रुव द्वारा भीखम कुंजाम के साथ रहना बोली जिस पर उनको भीखम कुंजाम को सौंपा गया था। उसके बाद 28 सितम्बर 2024 को पुनः लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा बच्चों सम्बंध में निर्णय करने गांव मिटिंग रखा गया था, जिसमें लक्ष्मी ध्रुव एवं भीखम कुंजाम भी उपस्थित थे।

इसी दौरान भीखम कुंजाम गांव समाज के सामने बताया कि उनका लक्ष्मी ध्रुव के साथ अवैध सम्बंध है तथा दिनांक 12.01.2024 के रात्रि रोमन ध्रुव उन दोनों को अपने घर में अवैध सम्बंध बनाते पकड़ लिया था एवं रोमन ध्रुव को दो चार थप्पड़ मारा था। इसी दौरान भीखम कुंजाम एवं लक्ष्मी ध्रुव के बीच अवैध सम्बंध को छुपाने के लिए भीखम कुंजाम के द्वारा अपने पास रखे गुमछा कपड़ा से रोमन ध्रुव के पीछे से उसके मुंह को कपड़ा से दबाते हुए जमीन में पटक कर उसके पीठ में बैठ कर गमछा से मुंह दबाकर हत्या करना बताया है। घटना समय लक्ष्मी ध्रुव भी वहां उपस्थित थी एवं मृतक की हत्या में आरोपी का सहयोग की है। सूचक की रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों से घटना के सम्बंध में पुछताछ कर जुर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। The husband had seen the wife having sex with her lover

नाम आरोपी 
01. भीखम कुंजाम पिता स्व0 जोहन राम उम्र 26 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छग)
02. लक्ष्मी बाई ध्रुव पति रोमन ध्रुव उम्र 25 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छग)

छत्तीसगढ़ के शराब शौकीनों की बल्ले-बल्ले, अब आपके मोबाइल का ये एप बताएगा कौन सी ब्रांड की शराब कौन से दुकान में हैं….

छत्तीसगढ़ के शराब शौकीनों की बल्ले-बल्ले, अब आपके मोबाइल का ये एप बताएगा कौन सी ब्रांड की शराब कौन से दुकान में हैं….

 रायपुर: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है, कई लोग अपने मनपसंद की शारब लेने शराब दुकान जाते हैं. लेकिन उन्हें वह से निराशा हाथ लगी हैं. लेकिन अब उन्हें किसी भी तरीके से परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. क्योंकि राज्य सरकार का आबकारी विभाग अब एक ऐसा एप्लीकेशन (एप) लाने की तैयारी में है जिससे यह आसानी से मालूम हो जाएगा कि किस दुकान में शराब का कौन सा ब्रांड उपलब्ध है?

छत्तीसगढ़ में पीने-पिलाने के शौकीनों को पिछले कुछ समय से इस बात की शिकायत है कि उन्हें पसंद की शराब, बीयर, माल्ट वगैरह नहीं मिल रही है। लेकिन अब आबकारी विभाग अपने ग्राहकों की इस परेशानी को खत्म करने की तैयारी में लग गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार विभाग जल्द ही मनपसंद नाम से एक एप्लीकेशन लांच करने की तैयारी में है। बताया गया है कि चिप्स के माध्यम से एप बनाया जा रहा है।

सभी ब्रांड न मिलने से राजस्व में कमी

आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार शराब दुकानों में ग्राहकों को मनपसंद ब्रांड न मिलने से केवल पीने वालों को परेशानी नहीं है। ये बात सरकार के लिए भी परेशानी की वजह बन सकती है। क्योंकि सरकार को आबकारी राजस्व के रूप में हर साल हजारो करोड़ रुपए मिलते हैं। एक साल पहले तक आबकारी राजस्व करीब छह हजार करोड़ रुपए था, इसे अब करीब दोगुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में आबकारी विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने बिलासपुर जिले में शराब दुकानों का जायजा लिया तो यह बात प्रमुखता से सामने आई कि शराब दुकानों में ग्राहकों की पसंद के ब्रांड नहीं है, इस वजह से बिक्री प्रभावित हो रही है।

किस दुकान में कौन सा ब्रांड है

अब आबकारी विभाग जो एप्लीकेशन लांच करने की तैयारी में है उससे यह पता चल जाएगा कि किस क्षेत्र की कौन सी शराब दुकान में कौन कौन से ब्रांड उपलब्ध हैं। वहां से खरीदी आसान होगी। बताया गया है कि शराब दुकानों में कई बार ऐसा भी होता है कि वहां के सेल्समैन कुछ खास ब्रांड को बढ़ावा देने की कोशिश में उनकी सेल में दिलचस्पी लेते है, कुछ ब्रांड को दबा दिया जाता है। अब ऐसा भी नहीं हो पाएगा। सूत्रों के अनुसार राज्य में अगले एक दो दिनों में दिल्ली, पंजाब हरियाणा, सहित अन्य राज्यों से बड़ी मात्रा में शराब, बीयर विहस्की आदि यहां लाई जा रही है।

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के डम्प से 01-01 नग TV, भरमार बंदूक और टिफिन बम सहित भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री किया बरामद

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के डम्प से 01-01 नग TV, भरमार बंदूक और टिफिन बम सहित भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री किया बरामद

 सुकमा : - दरअसल, सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एएसपी निखिल रखेचा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति आसूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम दंतेशपुरम, भण्डारपदर, नागाराम, कोराजगुड़ा व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम दंतेशपुरम के जंगल-पहाड़ी में पुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भागने में सफल हुए बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डम्प से टीवी, भरमार बंदूक, टिफिन बम, दवाईयॉ व अन्य भारी नक्सली सामाग्री बरामद किया गया। सुरक्षा बलों के सभी जवान सकुशल सुरक्षित कैम्प वापस आये।

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण

1.भरमार बंदूक 1 नग, 2. TV (बीपीएल कंपनी)1 नग, 3.टिफिन बम 1 नग, 4. प्रेसर आईईडी स्विच 1 नग, 5.सिंरिंज 49 नग, 6.ढफली 1 नग, 7.ढोलक 1 नग, 8 बम फटाका 2 नग, 9. मोबाईल चार्जर 2 नग, 10. बैटरी पिन 1 नग, 11. नक्सली बेनर 1 नग, 12. नक्सली साहित्य 25 नग, 13. नक्सली नोट बुक 10 नग, 14.दवाईयॉं शामिल हैं।

Chhattisgarh Olympic Association : मुख्यमंत्री साय बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

Chhattisgarh Olympic Association : मुख्यमंत्री साय बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल को आगे ले जाने के लिए हम सभी पूरी टीम भावना के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारी सरकार राज्य में खेल को बढ़ावा देने के साथ ही अधोसंरचना विकास और खिलाड़ियों के हित में लगातार फैसले ले रही है। श्री साय ने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संघ के सभी पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी जाए और उस अंचल में जो खेल लोकप्रिय हैं, उसे बढ़ावा देने की दिशा में काम हो। श्री साय ने आगे कहा कि नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी किसी ने किसी रूप में खेल और इसकी प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े हैं, ऐसे में आप सभी के दीर्घ अनुभव का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा।

सांसद और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, हमें उन्हें बेहतर अधोसंरचना, सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़ी पहल करते हुए राजधानी रायपुर में स्काउट गाइड के राष्ट्रीय जंबूरी 2025 के आयोजन की सहमति जताई। श्री अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी हमारे एंबेसडर होते हैं, जो प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ भी अपना प्रयास करें। इस अवसर पर ऑब्जर्वर दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि छतीसगढ़ ओलम्पिक संघ की विशेष आमसभा में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष हेतु सर्व बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, विजय बघेल, हिमांशु द्विवेदी, संजय पिल्ले, गजराज पगारिया, शरद शुक्ला, रमेश कुमार श्रीवास्तव और सुनील कुमार अग्रवाल तथा महासचिव के पद पर विक्रम सिंह सिसोदिया निर्वाचित हुए। इसी तरह संयुक्त सचिव सर्वश्री राम जाखड़, आर. राजेन्द्रन, मोहम्मद अकरम खान, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह रघुवंशी, मनोज कुमार अग्रवाल और समीर खान को निर्विरोध चुना गया। संजय मिश्रा संघ के कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रुप में 12 लोगों को भी र्निविरोध चुना गया। टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में बड़ी फेरबदल, दो दर्जन से अधिक अधिकारीयों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में बड़ी फेरबदल, दो दर्जन से अधिक अधिकारीयों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में तबादले का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं इसी कड़ी में एकबार फिर वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में बड़ी फेरबदल की गई है। राज्य सरकार ने तीन तबादला आदेश जारी किया है। पहली सूची में 20, दूसरी सूची में 3 और तीसरी सूची में 3 अधिकारियों के नाम शामिल है।

देखें लिस्ट

 

 

BREAKING: अक्टूबर महीने की इस तारीख को बंद रहेगी शराब की दुकानें

BREAKING: अक्टूबर महीने की इस तारीख को बंद रहेगी शराब की दुकानें

 रायपुर: 2 अक्टूबर 2024 दिन को ’’गांधी जयंती’’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश दिए हैं। देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिंदुओं पर शासन निर्देश के बिंदु क्रमांक 16 (16.1) के अनुसार ’’गांधी जयंती’’ 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

शुष्क दिवस में समस्त देशी मदिरा दुकानें सी.एस.-2 (घघ), समस्त विदेशी मदिरा दुकानें एफ.एल.-1 (घघ),समस्त देशी/विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें सी.एस. -2 (घघ-कम्पोजिट) एवं समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल, (ख-अहाता) को बंद रखे जाने का आदेशित किया गया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

इस दिन अगर कोई शराब बेचते या पिलाते पकड़ा जायेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किये जाने आदेशित किया गया है।

 
CRPF कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले जवान IED ब्लास्ट से हुए घायल

CRPF कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले जवान IED ब्लास्ट से हुए घायल

 बीजापुर : तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED ब्लास्ट से 05 जवान घायल हो गए हैं। चिन्नागेलुर सी आर पी एफ कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। डिमाईनिंग के दौरान IED डिफ्यूज़ करते वक़्त IED के ब्लास्ट होने से 05 जवानों को सामान्य चोंट आई हैं। घायल जवानो को प्राथमिक उपचार के उपरान्त उचित इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया गया। जंहा इनका उपचार जारी है। घायल जवानों कों रायपुर हेलीकाप्टर से रिफर किये जाने कीं तैयारी कीं जा रही है।

 
राजधानी में बारिश का असर कम होते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, चिलचिलाती धूप से लोग परेशान

राजधानी में बारिश का असर कम होते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, चिलचिलाती धूप से लोग परेशान

 रायपुर  : देश के अन्य हिस्सों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी मानसून की वापसी हो रही है। शनिवार से उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। अब अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।बारिश थमने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अब दो अक्टूबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे दक्षिण और मध्य क्षेत्र के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है।

शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक कुसमी में 210 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान रायपुर में तथा सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

बना हुआ है ये सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात से उत्तर पश्चिम बिहार तक दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी और 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के बीच बनी हुई है।

मानसून वापसी की रेखा अजमेर, माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, फिरोजपुर, सिरसा, चुरू, से होकर गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश में कुछ-कुछ जगहों पर ही हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

 
विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन अब भी रहेंगे जेल में

विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन अब भी रहेंगे जेल में

 रायपुर : विधानसभा घेराव के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और उग्र प्रदर्शन करने के मामले में भिलाई के विधायक एवं तत्कालीन महापौर देवेन्द्र यादव को जमानत दी गई है। रायपुर जिला न्यायालय के दशम अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश नीरु सिंह की अदालत में प्रकरण की सुनवाई हुई। 15 जुलाई 2016 में कांग्रेस की ओर से विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित था। इस आंदोलन में देवेंद्र तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जब आगे बढ़ने से रोका तो पुलिस से झूमाझटकी और धक्कामुक्की हुई थी। पंडरी थाने में इस मामले में एफ़आईआर दर्ज की गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने 31 अगस्त 2018 को चालान पेश किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, 2016 में कांग्रेस ने विधानसभा घेराव किया था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प के मामले में विधायक देवेंद्र यादव को भी आरोपी बनाया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें फरार बता दिया था। इसके बाद से ही मामला लंबित था।

वहीं शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए रायपुर कोर्ट के दशम अपर सत्र न्यायालय ने विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद भी विधायक यादव जेल में ही रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि, उन पर बलौदा बाजार हिंसा में हिंसा भड़काने का आरोप है और वो इस मामले में पिछले डेढ़ महीने से जेल में हैं।

बता दें कि जमानत मिलने के बाद भी उनकी रिहाई नहीं होगी। बलौदाबाजार में हुए हिंसा प्रकरण में इस समय देवेंद्र यादव न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं।

CM साय आज मन की बात कार्यक्रम,छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में होंगे शामिल फिर दिल्ली के लिए होंगे रवाना

CM साय आज मन की बात कार्यक्रम,छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में होंगे शामिल फिर दिल्ली के लिए होंगे रवाना

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रात 9.20 बजे नई दिल्ली जाएंगे।मुख्यमंत्री  साय पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के राठौर चौक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

ब्रेकिंग : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

ब्रेकिंग : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

 बीजापुर: जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए।

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे कि अचानक से ब्लास्ट हो गया। पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तुरंत तैनात हो गए। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। जवानों ने तत्काल ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन के पांच जवान घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री के हाथों 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान

मुख्यमंत्री के हाथों 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों का कल सम्मान किया गया। विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों के बाल सुलभ सवालों का जवाब देते हुए बताया कि कक्षा में वे हमेशा मेधावी छात्र रहे। उनकी सभी विषयों में अच्छी पकड़ थी।

गणित रहा प्रिय विषय
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणित उनका प्रिय विषय रहा है। गणित, फिजिक्स, अंग्रेजी, संस्कृत आदि विषयों में उनके बहुत अच्छे अंक आते थे। उन्होंने बताया कि उनकी मैट्रिक तक की शिक्षा कुनकुरी में हुई। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी हैंड राईटिंग इतनी सुन्दर थी कि शिक्षक इसे बच्चों को उदाहरण स्वरूप दिखाते थे।

मुख्यमंत्री ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित शिक्षा सम्मान समारोह में बारहवीं बोर्ड के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट टॉपर महक अग्रवाल को पुरस्कार स्वरूप स्कूटी की चाबी सौंपी। विस्तार न्यूज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, विस्तार न्यूज के चेयरमैन मुकेश श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों के साथ विस्तार न्यूज के एक्जीक्यूटिव एडीटर ज्ञानेन्द्र तिवारी ने भी प्रश्न पूछे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। केवल रोजगार ही नहीं व्यापार, समाजसेवा, राजनीति, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 सहित प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में रोजगारपरक शिक्षा और बच्चों को नवाचारों के साथ रूचिकर ढंग से शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को बेहतर बनाने और अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के 341 स्कूलों में पीएम श्री स्कूल योजना लागू की गई है। जहां बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर, सुसज्जित लैब और अच्छी अधोसंरचनाएं विकसित की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में एक मेडिकल कॉलेज था, आज 14 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान आईआईटी सहित राष्ट्रीय स्तर के सभी शैक्षणिक संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित किए गए।

एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे 10 वर्ष के थे, उनके सर से पिता का साया उठ गया था। परिवार की सारी जिम्मेदारी उन पर आन पड़ी थी। पढ़ाई के साथ-साथ खेती-बाड़ी और सामाजिक दायित्वों को भी उन्होंने अपने बाल्यकाल से निभाया। वे गुरूजनों का बड़ा सम्मान करते थे।

शुरू से ही कक्षा नायक चुने जाते रहे
पढ़ाई के अलावा उनकी रूचि के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें शुरू से ही कक्षा का नायक चुना जाता था। उनकी चिंता यह रहती थी कि कक्षा को कैसे व्यवस्थित रखूं। पढ़ाई के साथ-साथ खेती-बाड़ी में आज भी रूचि है। उन्होंने कहा कि आज भी जब भी समय मिलता है खेतों में अवश्य जाता हूं। बैल वाले नागर और ट्रैक्टर से भी उन्होंने खेती की है। मेरी सामाजिक कार्यों में भी गहरी रूचि रही है।

जरूरतमंद मरीजों की मदद और इलाज मेरा जुनून रहा
मुख्यमंत्री ने कहा – इसे मेरी हॉबी कहें या जूनून जरूरतमंद मरीजों का इलाज करना मेरी रूचि रही है। अपने सार्वजनिक जीवन में मुझे हजारों मरीजों का इलाज कराने का सौभाग्य मिला। छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष से भी इसके लिए मदद लेता रहा। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में जशपुर के जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए कुनकुरी सदन प्रारंभ किया गया है, यहां बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं, जहां मरीजों के रहने की व्यवस्था की गई है और अस्पतालों में इलाज कराने के लिए सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जाता है।

सालभर की मेहनत से परीक्षा का भय नहीं रहा
एक छात्रा ने पूछा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी आप कैसे करते थे। परीक्षा से आपको भय लगता था क्या। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा – हमारे फिजिक्स और इंग्लिश के शिक्षक इतने रोचक तरीके से पढ़ाते थे कि बात दिमाग में बैठ जाती थी। इंग्लिश पढ़ाने के लिए टीचर हमें ग्राउण्ड और बगीचे में ले जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सालभर गंभीरता से पढ़ाई करते थे और अच्छे से नोट्स तैयार करते थे। कहीं कठिनाई होने पर शिक्षकों से पूछने में नहीं हिचकते थे, चूंकि सालभर मेहनत होती थी, इसलिए परीक्षा से भय नहीं लगता था।

गंभीर और कम बोलने वाले छात्र रहे
बेस्ट फ्रेंड और दोस्तों के साथ शरारत के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि वे गंभीर और कम बोलने वाले छात्र थे। कुनकुरी के अनेक मित्रों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सभी मित्र मेधावी थे। इनके अलावा राजनीति में मेरे अनेकों मित्र हैं।

कार्यक्रम में टॉपरों के साथ विशेष रूप से सुकमा के नक्सल प्रभावित परिवार के 12वीं के छात्र सुनील कोर्राम का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया। जिसने अपनी लगन और मेहनत से 58 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू और लोक कलाकार आकाशी व्यास को भी मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सम्मानित किया।

अपना जौहर दिखाने रायपुर पहुंचे सेना के जवान : पहली बार भारतीय सेना के हथियारों की लगेगी प्रदर्शनी

अपना जौहर दिखाने रायपुर पहुंचे सेना के जवान : पहली बार भारतीय सेना के हथियारों की लगेगी प्रदर्शनी

 रायपुर. राजधानी में भारतीय सेना की ओर से 5 और 6 अक्टूबर को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में नो योर आर्मी मेला का आयोजन किया गया है. इसके लिए भारतीय सेना के जवान आज रायपुर पहुंचे. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जवानों का स्वागत किया.

बता दें कि प्रदेश में होने वाला यह अनोखा आयोजन है, जिससे आम जनता को करीब से सेना के बारे में जानने का मौका मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे, जिसे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी देख सकेंगे.

म्युजिकल शो का भी होगा आयोजन

इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन होगा, जिसमे टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स एवं एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी. साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे, जिसमे कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा. 05 अक्टूबर की संध्या सेना के बैंड्स द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जबलपुर एवं वाराणसी से

आए मिलिट्री बैंड्स की प्रतिभागिता होगी

 

.

 

छत्तीसगढ़ में फांसी पर एक साथ झूले पति पत्नी, सुसाइड नोट पर लिखी ये बात..

छत्तीसगढ़ में फांसी पर एक साथ झूले पति पत्नी, सुसाइड नोट पर लिखी ये बात..

 रतनपुर - छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहँ पति पत्नी ने एक साथ फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली है। दोनों लखराम में बुनकर सहकारी समिति का काम देखते थे। पति ने दीवार में लिखा है कि, सोसाइटी अध्यक्ष की वजह से उन्हें जान देना पड़ रहा है।
दरअसल, अकलतरा निवासी परसराम देवांगन टेलरिंग का काम करता था। उसके बच्चे अकलतरा में रहते हैं। परसराम अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ कुछ दिनों से ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहता था।
दोनों पति-पत्नी यहां बुनकर सहकारी समिति का कामकाज देखते थे। शनिवार की सुबह पति-पत्नी की लाश भवन के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची। इस दौरान सामुदायिक भवन की जांच की। जहां दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा है कि, सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश देवांगन से तंग आकर आत्महत्या करना पड़ रहा है।
साथ ही अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सामुदायिक भवन से निकालने की बातें लिखी है। पहले वो टेलरिंग का काम करता था। सहकारी समिति के अध्यक्ष ने उसे काम दिलाने के नाम पर बुलाया। अब वह काम से हटाने जा रहा है।
वही इस मामले की जानकारी देते हुए रतनपुर टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि, जिस सामुदायिक भवन में दोनों पति-पत्नी रहते थे। वहां दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिसे पुलिस ने जांच में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के प्राचीन भोरमदेव मंदिर में केमिकल ट्रीटमेंट का काम शुरू, छत्तीसगढ़ शासन ने दी थी 65.51 लाख रुपए की स्वीकृति…

छत्तीसगढ़ के प्राचीन भोरमदेव मंदिर में केमिकल ट्रीटमेंट का काम शुरू, छत्तीसगढ़ शासन ने दी थी 65.51 लाख रुपए की स्वीकृति…

भोरमदेव :-  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित 11वीं शताब्दी के भोरमदेव मंदिर का केमिकल ट्रीटमेंट वाटर रूफिंग का काम शुरू हो गया । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भोरमदेव मंदिर के सुदृढ़ीकरण के लिए 65.51 लाख रुपए स्वीकृति दी गई है। पुरात्तव एवं संस्कृति विभाग के विशेषज्ञों एवं कुशल कामगारों द्वारा मंदिर का सुदृढ़ीकरण एवं अन्य तकनीकी कार्य प्रारंभ किया गया है।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीते दिनों अपने निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा कबीरधाम जिले के गणमान्य नागरिकों एवं पुजारी के साथ भोरमदेव मंदिर के जीर्णाेद्धार, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने और मंदिर परिसर के विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बरसात के दिनों में भोरमदेव मंदिर में पानी रिसाव की समस्या को दूर करने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने भोरमदेव महोत्सव से पहले वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य और ट्रीटमेंट को पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण, चौकीदार क्वाटर को मंदिर के पास से अन्यत्र शिफ्ट करने तथा मंदिर के पीछे वीआईपी गेस्ट रूम बनाने, दीवार को हटाकर ग्रील और गेट लगाने के साथ ही जीर्णाेद्धार के दौरान भैरव मंदिर, चामुंडा माता मंदिर और हनुमान मंदिर आदि के प्राचीन स्वरूप को यथावत रखने के निर्देश दिए थे।

स्वच्छता अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप : विष्णु देव साय

स्वच्छता अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप : विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल शनिवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए की लागत वाले 35 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई।

मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। राजनांदगांव जिले में स्वच्छता की दिशा में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान ने यहां जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के ग्राम कोटाभर्री की 106 वर्षीय श्रीमती कुंवर बाई ने बकरी की ब्रिकी कर शौचालय का निर्माण कराया और वे देश एवं प्रदेश के लिए मिसाल बन गई। स्वच्छता के प्रति साधारण गांव की एक महिला ने एक ऐसी जागरूकता दिखाई, जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम बरगा के सरपंच ने भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए तथा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी है।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप देश में कैच द रैन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बारिश के पानी को रोक कर भू-जल स्तर को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इस अभियान से राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्य भी जुड़े हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने ग्राम बरगा में जल संरक्षण तथा जल आपूर्ति के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का यह सामूहिक प्रयास प्रदेश के लिए नया मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। सभी ने इसे आदत के तौर पर स्वीकार किया है। अब सभी डस्टबीन में कचरा डालते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है, इस बात को ग्रामीणों से ज्यादा अच्छे से कोई नहीं जानता है। पीने के पानी की चिंता, खेत के पानी के लिए चिंता होती है। इसके लिए जिले में जल संरक्षण के लिए एक अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा है। इस संदेश को ग्रहण करते हुए जिले में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। देश भर में विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से तस्वीर बदली है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन पर वीडियो का प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर सूची एप एवं जल प्रबंधन एप की लॉन्चिंग और एफएक्यू बुकलेट एवं एक कदम जल प्रबंधन की ओर बुकलेट का विमोचन किया गया। जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा स्वच्छता ही सेवा पर वीडियो प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल द्वारा फिक्ल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बघेरा का वीडियो के माध्यम से लोकार्पण किया गया। जिले के विभिन्न विकास कार्यों का वीडियो के माध्यम से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। युवोदय वीडियो लॉन्च एवं कटआउट प्रदर्शन, युवोदय ओडीएफ प्लस पोस्टर लॉन्चिंग, युवोदय बच्चों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता में बेहतर प्रयास वाले राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। अतिथियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

CG: ढाबा की आड़ में हो रहा था ये धंधा, शेरे पंजाब समेत 3 ढाबों के संचालक रंगे हाथों पकड़ाए

CG: ढाबा की आड़ में हो रहा था ये धंधा, शेरे पंजाब समेत 3 ढाबों के संचालक रंगे हाथों पकड़ाए

 राजनांदगांव: थाना लालबाग पुलिस ने 3 ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही की। अवैध रूप से धन अर्जन के उद्देश्य से शराब पिलाने के लिए जगह मुहैया कराने वाले खिलाफ कार्यवाही हुई।

राजनांदगांव SP मोहित गर्ग के निर्देश एवं ASP राहुल देव शर्मा तथा CSP पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लालबाग नवरत्न कश्यप  के नेतृत्व में थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत  अवैध जुआ, सट्टा ,शराब एवं चाकूबाज के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश पर थाना लालबाग पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ढाबा में शराब पीने के लिए जगह मुहैया कराने वाले तीन ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।

ढाबा संचालकों की लिस्ट

01 शेरे पंजाब ढाबा पेंड्री के संचालक  सुरजीत सिंह पिता हरभजन सिंह उम्र 58 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 42 राजनांदगांव.
02 बिहार पटना ढाबा के संचालक रोहित यादव पिता मोहन यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पेंड्री राजनांदगांव.
03 देवांगन ढाबा रीवा गहन के संचालक रजत देवांगन पिता देव कुमार देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन रीवा गहन थाना लालबाग जिला राजनांदगांव.

ब्रेकिंग : महिला तहसीलदार के ट्रान्सफर पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, सामने आई ये बड़ी वज

ब्रेकिंग : महिला तहसीलदार के ट्रान्सफर पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, सामने आई ये बड़ी वज

 बिलासपुर। राज्य सरकार ने महिला तहसीलदार की गर्भावस्था (प्रेग्नेन्सी) के दौरान ही तबादला कर दिया। महिला अधिकारी ने इस तबादले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जहां कोर्ट ने तबादला आदेश पर स्टे दे दिया है। दरअसल एवरग्रीन सिटी कॉलोनी, उम्दारोड, मिलाई निवासी प्रेरणा सिंह जिला – रायपुर में राजस्व विभाग में तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। 

राजस्व विभाग ने 13 सितम्बर प्रेरणा सिंह का स्थानांतरण रायपुर जिला से महासमुंद जिला कर दिया गया था। इस पर प्रेरणा सिंह ने हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के जरिए बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर स्थानांतरण आदेश को चुनौती दी गई। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि याचिकाकर्ता लगभग छह माह से गर्भवती है। 

अधिवक्ता ने बताया कि इसके साथ याचिकाकर्ता के ऊपर एक चार वर्ष की पुत्री की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता की पति रायपुर में असिस्टेन्ट इंजीनियर के पद पर पदस्थ है. छह माह की गर्भावस्था में याचिकाकर्ता का रायपुर से महासमुंद शिफ्ट होना और अपनी सेवाएं देना अत्यंत दुर्लभ है। ऐसी स्थिति में याचिकाकर्ता एवं उसके गर्भस्थ शिशु के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

हाई कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात् याचिका को स्वीकार कर याचिकाकर्ता को सक्षम अधिकारी के समक्ष आवेदन पेश करने का आदेश किया। इसके साथ ही याचिकाकर्ता के स्थानांतरण पर स्थगन देते हुए याचिकाकर्ता को रायपुर जिला में तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देने के लिए आदेशित किया गया। 

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग के अफसरों को मिली पदोन्‍नति, देखें आदेश

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग के अफसरों को मिली पदोन्‍नति, देखें आदेश

 रायपुर। उद्योग संचालनालय के अफसरों को पदोन्‍नति का तोहफा मिला है। सरकार की तरफ से एक के बाद एक तीन आर्डर जारी किए गए हैं। जारी आदेश में उप संचालक व महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत 3 अफसरों को संयुक्‍त संचालक और मुख्‍य महाप्रबंध के पद पर पदोन्‍नत किया गया है। सहायक संचालक और प्रबंधक के पद पर कार्यरत 20 अधिकारियों को उप संचालक व महाप्रबंधक के पद पर पदोन्‍नति दी गई है। इसी तरह 3 सहायक महाप्रबंधकों को संचालक व प्रबंधक के पद पर पदोन्‍नत किया गया है।

CG : यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...सदस्यता अभियान का कर रहे थे विरोध

CG : यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...सदस्यता अभियान का कर रहे थे विरोध

 बिलासपुर : अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के सदस्यता अभियान का विरोध करते हुए कुछ छात्र कुलपति के चेंबर के सामने पहुंच गए। इसी दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस और छात्रों के बीच झूमाझटकी हो गई। इसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों को पीटते हुए थाने ले गई। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र कोनी थाने पहुंच गए। इसके बाद छात्रों को छोड़ने की मांग को लेकर थाने के सामने नारेबाजी की गई। देर शाम तक पकड़े गए छात्रों को छोड़ दिया गया।

अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी के पदाधिकारी संगठन का सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पदाधिकारी यूटीडी में गए। इस दौरान वहां पर छात्र पढ़ाई कर रहे थे। एबीवीपी के सदस्यता अभियान का वहां पढ़ रहे छात्रों ने विरोध किया। इसके बाद भी एबीवीपी के सदस्य वहां अपना काम कर रहे थे। इसका विरोध करते हुए छात्र कुलपति के चेंबर तक पहुंच गए। यहां छात्रों ने चेंबर के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

हंगामा बढ़ते देख विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कोनी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही छात्र उग्र हो गए। छात्रों ने कहा कि यूटीडी कैंपस में एबीवीपी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे छात्रों को पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। छात्रों पर सदस्यता लेने दबाव बनाया जा रहा है। जवानों ने छात्रों को समझाइश देकर शांत कराना चाहा। इस पर छात्र नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झूमाझटकी हुई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे छात्रों को बाहर खदेड़ दिया।