नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राजनांदगांव के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल…

राजनांदगांव के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम में शामिल हुए हैं , जहँ मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने परकुलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) और जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कियाइस दौरान केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट यूनिट के बारे में की चर्चा। साथ ही स्टॉल का भी निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्राम बरगा में पौधारोपण भी किया।


लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में CM साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से सौजन्य मुलाकात करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और विविध विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।

माता बम्लेश्वरी के दर्शनार्थियों के लिए नवरात्रि पर विशेष ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज

माता बम्लेश्वरी के दर्शनार्थियों के लिए नवरात्रि पर विशेष ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज

 रायपुर। नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज डोंगरगढ़ में दिया है। गौरतलब है कि 3 से 12 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव डोंगरगढ़ में होगा, और 3 मेमू स्पेशल ट्रेनों को भी रिस्टोर किया गया है। इसके साथ ही, चार प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त तृतीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

यह व्यवस्था भक्तों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि सभी को यात्रा में आसानी हो और मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने का मौका मिल सके।

देखें सूची

08742/08741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल को रायपुर तक विस्तार किया जा रहा है।

दिनांक 03 से 12 अक्टूबर, 2024 तक डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में ठहराव की समय सारणी इस प्रकार है:

 

 

मेमू स्पेशल ट्रेनों को किया जा रहा है अस्थायी रिस्टोर

  • गाड़ी संख्या 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर दिनांक 02 से 12 अक्टूबर, 2024 तक अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 08723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर दिनांक 02 से 12 अक्टूबर, 2024 तक अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 02 से 12 अक्टूबर, 2024 तक अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
अलग-अलग ट्रेनों में 1 तृतीय श्रेणी के अस्थायी कोच लगाए जाएंगे

•     गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस में दिनांक 02 से 12 अक्टूबर तक।•     गाड़ी संख्या 12240 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस में दिनांक 02 से 12 अक्टूबर तक।•     गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस में दिनांक 03 से 13 अक्टूबर तक।•     गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस में दिनांक 04 से 14 अक्टूबर तक।

BREAKING : खेत में मिली युवक की दफनाई हुई लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका

BREAKING : खेत में मिली युवक की दफनाई हुई लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका

  महासमुंद : महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिथौरा पुलिस ने गांव के एक खेत से गड्डे में दफनाई गई एक लाश बरामद की है। यह लाश 34 वर्षीय खिलेश्वर साहू, जो कि अमलीडीह गांव का निवासी था, की बताई जा रही है।

लाश की पहचान खिलेश्वर के रूप में तब हुई जब करीब एक सप्ताह पहले परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें पिथौरा पुलिस, साइबर सेल की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। घटना स्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम लगातार डटी हुई है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या किसी पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस सभी संभावित कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।

धर्म नगरी डोंगरगढ़ में नवरात्र पर्व की तैयारियां शुरू, इस साल श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष सुविधाएं

धर्म नगरी डोंगरगढ़ में नवरात्र पर्व की तैयारियां शुरू, इस साल श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष सुविधाएं

 राजनांदगांव : जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में स्तिथि विश्व प्रसिद्ध माँ बम्लेश्वरी मंदिर जहा वर्ष में दो नवरात्र पर्व पर भव्य रूप से मेले का आयोजन मंदिर ट्रस्ट समिति और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होता है….

वहीं इस बार आगामी तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई है. मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेने आज बड़ी माँ बम्लेश्वरी मंदिर के छीरपानी स्तिथि प्रांगण में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी.कलेक्टर के साथ साथ ही एसपी. डोंगरगढ़ विधायक. नगर पालिका अध्यक्ष. सहित सभी विभागों के अधिकारी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष और ट्रस्टी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो वहीं एसपी ने भी नवरात्र में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी किए जाने की बात कही.

वहीं विधायक हर्षिता बघेल ने मेले के दौरान अतिरिक्त बायो टॉयलेट की व्यवस्था करने की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया जिससे श्रद्धालुओं को तकलीफ़ न हो…. वहीं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने रोप वे के संचालन और मेंटेनेंस के संबंध में जानकारी सबसे साझा की.

सभी ने कहा कि माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालूओं को सुगमता से दर्शन हो और वे डोंगरगढ़ से अपने साथ अच्छी यादे ले जाए ये सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

 
BREAKING : NIA की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग 4 स्थानों पर मारा छापा, पत्रकार के घर भी दबिश

BREAKING : NIA की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग 4 स्थानों पर मारा छापा, पत्रकार के घर भी दबिश

 कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की। सुबह से चार अलग-अलग स्थानों पर NIA की टीम ने छापा मारा, जिसमें एक स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी दबिश दी गई है। इस कार्रवाई के तहत नक्सलियों के साथ संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा नेता की हत्या से जुड़े मामलों में चल रही जांच

यह कार्रवाई नक्सल मामलों और भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच से जुड़ी है। इससे पहले भी, पिछले महीने NIA ने कांकेर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में छापेमारी की थी, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद किए गए थे।

किन-किन स्थानों पर मारे गए छापे?

NIA की टीम ने कांकेर के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांवों में छापेमारी की है। यह इलाके नक्सल गतिविधियों के नाम से जाने जाते हैं। एजेंसी यहां नक्सली नेटवर्क से जुड़े सुराग तलाश रही है। इससे पहले हुई छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, जिनके पास से मोबाइल फोन, दस्तावेज और नगदी जब्त की गई थी। NIA की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

CG - भारी बारिश से इस जिले के कई गांव टापू में तब्दील...सड़क टूटने से जिला मुख्यालय से कटे कई इलाके, जन जीवन अस्त व्यस्त.....

CG - भारी बारिश से इस जिले के कई गांव टापू में तब्दील...सड़क टूटने से जिला मुख्यालय से कटे कई इलाके, जन जीवन अस्त व्यस्त.....

 जशपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। जशपुर में पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते यहाँ का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज बारिश की धार में यहाँ कई पुलिये टूटकर 2 टुकड़े हो गए। पुलिया टूटने से कई गांव टापू की स्थित में आ गए हैं। नदी नालों में उफान आने के कारण कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। पुलिया के बह जाने से आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। 

दरअसल जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बगीचा ब्लाक में सबसे बुरी स्थिति देखने को मिल रही है। यहां का कलिया गांव टापू बनने के कगार पर पहुंच गया है। गायलूंगा में भारी बारिश और बाढ़ से 3 पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही मिट्टी के बहाव से सड़कें टूट गई है। जिस कारण कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। बारिश के पानी के तेज बहाव से टूटी सड़क और पुलिया के किनारों पर मिटटी के कटाव होने से स्थिति भयावह हो गई है। बगीचा मुख्यालय जोड़ने वाली सिकटा नाला पर बने पुलिया की मिटटी और सड़क भी बह गई है। 

बादलखोल अभ्यारण्य के मिट्टी मार्ग से बच्छरांव जाने वाले दोनों नालों में पुलिया न बनाकर रपटा बनाया गया है। जिसमें बारिश का पानी भर गया है जिसके कारण ग्रामीणों सहित छात्र छात्राओं को स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। चारो ओर पुलिया सड़क और नाले में पानी भरा होने के कारण गाड़ियों की आवागमन बंद हो गया है। पुलिया टूट जाने से लोगों को काफी कठिनाई‎ हो रही है।

ब्रेकिंग : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाए गए इन 2 स्थाई समितियों के सदस्य

ब्रेकिंग : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाए गए इन 2 स्थाई समितियों के सदस्य

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की दो स्थाई समितियां में सदस्य मनोनित किया गया है। उन्हें शिक्षा, महिला बाल विकास, युवा एवं खेल के साथ केमिकल एवं फर्टिलाइजर समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोट के अंतर से हराया था। लोकसभा चुनाव 2024 में बृजमोहन को 10 लाख 50 हजार 351 वोट मिले थे।

CG : पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई...

CG : पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई...

 जगदलपुर। जिले के थाना केशकाल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी सूरज भतरा पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है। इस घटना के चलते पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि आरोपी सूरज भतरा को जेल ले जाते समय आरक्षक बुधराम नेताम, विजय नेताम, और डीएसएफ हरेन्द्र शोरी की सुरक्षा में फरार हो गया। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
अस्तित्व की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो शस्त्र बल का भी करना चाहिए प्रयोग: शंकराचार्य निश्चलानंद

अस्तित्व की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो शस्त्र बल का भी करना चाहिए प्रयोग: शंकराचार्य निश्चलानंद

 अंबिकापुर : अंबिकापुर स्थित हरिमंगलम में आयोजित दर्शन, दीक्षा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने धर्मातंरण के सवाल पर कहा कि हिन्दू भी केवल अहिंसा के पक्षधर होंगे तो अपने अस्तित्व की रक्षा कैसे कर पाएंगे? आवश्यकता पडऩे पर शस्त्र का प्रयोग करते रहना हैं।  शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शुद्र भी हैं। इसमें शिक्षा, रक्षा, सेवा संतुलित रहे। अस्तित्व की रक्षा के लिए आवश्यकता हो तो शस्त्र बल का भी प्रयोग करना चाहिए। 

उन्होंने  कुछ धर्म विशेष का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि सेवा के नाम इनके द्वारा शोषण किया जा रहा है। सिद्धांतों, आध्यात्म की रक्षा करने से भारत संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य के बाद से अब तक सनातन परम्परा को लोगों ने कुचलने का ही प्रयास किया है।
सनातन बोर्ड के सवाल पर उन्होंने कहा कि बोर्ड है ही नहीं, चार शंकराचार्य हैं। बोर्ड बनाने की आवश्यकता पहले से ही है। शासन तंत्र इसकी उपयोगिता को समझे। सुसंस्कृति, सुशिक्षित, सुरक्षित, संपन्न, सेवा प्रायिण, स्वस्थ्य, अभिकर्तव्य, समाज की संरचणा यही राजनीति की परिभाषा है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन ने चार सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन…

छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन ने चार सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन…

 नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ समेत पुरे जिले मेंआज शासकीय कर्मचारियों का कलम बंद काम बंद धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के बैनर तले नारायणपुर जिले भर के हजारों शासकीय कर्मचारी काम बंद, कलम बंद आंदोलन पर नारायणपुर के बाजार स्थल में बैठे रहे हैं।
आज आयोजित इस आंदोलन के अंतिम चरण में आंदोलनकारी अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा बाजार स्थल से नारायणपुर के कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली भी निकली गई। रैली में हजारों की संख्या में मौजूद कर्मियों ने हाथो में मांग संबंधी लिखित बैनर पोस्टर लेकर, मोदी की गारेंटी के नारे लगाए हैं। कर्मचारियों के इस रैली को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आधे रास्ते में पुराना बस स्टैंड चौक में ही जिला प्रशासन ने रोक लिया।
प्रशासन द्वारा रोकने पर आगे जाने और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की माग को लेकर आंदोलनकारी ने सड़क पर ही आंदोलन शुरू कर दिया। जिसके बाद पुराना बस स्टैंड पहुंच कर आंदोलनकरियों ने जिला प्रशासन के दबाव में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा हैं। इसके बाद दबाव पूर्वक ज्ञापन लेने से आंदोलनकारी नाराज नजर आए हैं और मांगे पूर्ण नहीं होने के हालात में आगामी समय में अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की बात कही हैं।साथ ही गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में भी छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन के सदस्यों ने भी अपनी मांगों को लेकर कलम बंद काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें जिले के लगभग 5000 कर्मचारियों ने अपनी मागों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया । इसमें उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों को चार स्तरीय वेतनमान के साथ केंद्र जैसा गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए इसके साथ ही शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए। छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मागे पुरे नहीं की जाएगी तो अनिश्चित काल तक आंदोलन आगे करेंगे।

साइबर अपराधों के रोकथाम के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाये-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

साइबर अपराधों के रोकथाम के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाये-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर- उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा ने आज पुलिस मुख्यालय में स्थित राज्य साइबर फॉरेंसिक लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब में उपयोग किए जा रहे विभिन्न उपकरणों और सॉफ्टवेयरों का अवलोकन किया। इसमे मोबाइल फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, हार्ड डिस्क फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, और वीडियो विश्लेषण प्रक्रिया शामिल हैं। साथ ही उन्होंने जिलों से प्राप्त रिपोर्ट्स और लैब द्वारा भेजे जाने वाले प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की।इस दौरान साइबर अपराध शाखा द्वारा राज्य साइबर फॉरेंसिक लैब, रीजनल साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, राज्य साइबर पुलिस थाना और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन सेंटर द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री शर्मा ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसमें स्कूल और कॉलेजों को शामिल करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना प्रौद्योगिकी में उभरती नई तकनीकों से सुसज्जित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री कवि गुप्ता और साइबर फॉरेंसिक लैब के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

BREAKING : रेलवे ट्रैक पर मिली छग के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई की लाश, मचा हड़कंप

BREAKING : रेलवे ट्रैक पर मिली छग के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई की लाश, मचा हड़कंप

 जांजगीर चांपा: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल की लाश रेल की पटरी में मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पर जांजगीर जिले के एसपी आला अफसरों के साथ मौके पर पहुँच गए है। शेखर चंदेल की लाश नैला रेलवे स्टेशन के आगे बरामद की गई है। शेखर चंदेल ने आत्महत्या की है या उनके साथ किसी तरह की अनहोनी हुई है यह तय नहीं है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

नक्सलियो के मंसूबे को किया नाकाम,2 नक्सलियों को 1 पाईप बम एवं 1 नग भरमार बंदूक के साथ किया गिरफ्तार

नक्सलियो के मंसूबे को किया नाकाम,2 नक्सलियों को 1 पाईप बम एवं 1 नग भरमार बंदूक के साथ किया गिरफ्तार

 सुकमा: एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतलनार से जिला बल, डीआरजी एवं 206 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम गड़गड़मेटा, मुकरम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम मुकरम छोटा नाला के पास 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा हाथ में जूट के बोरी तथा हाथ में कपड़ा से लिपड़ा हुआ लेकर सुरक्षा बलों की पार्टी को देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 1. माड़वी भीमा 2.कवासी बंडी होना बताया गया। माड़वी भीमा के कब्जे में रखे जूट के बोरी की तलाशी लेने पर 1 नग पाईप बम वजनी लगभग 10 किग्रा. तथा कवासी बंडी के कब्जे में रखे साड़ी में लिपटा हुआ 1 नग भरमार बंदूक बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद पाईप बम, भरमार बंदूक के रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर नक्सल संगठन में मिलिशिया सदस्य का काम करना तथा मौका देखकर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखना बताये। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से दोनों के खिलाफ थाना चिंतलनार में अपराध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

राजनांदगांव जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन, CM साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री होंगे शामिल, 35 कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण

राजनांदगांव जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन, CM साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री होंगे शामिल, 35 कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा में  आज  सुबह 10 बजे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, सांसद  संतोष पाण्डेय, विधायक डोंगरगांव  दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी  भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़  हर्षिता स्वामी बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष  गीता घासी साहू, जनपद अध्यक्ष  प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, सभापति जिला पंचायत  अशोक देवांगन, समाज सेवी रमेश पटेल, सरपंच बरगा  कुमार सोनवानी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास तथा विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया जाएगा।

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में 28 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें 12 करोड़ 78 लाख 93 हजार रूपए के 21 कार्य का लोकार्पण एवं 19 करोड़ 28 लाख 67 हजार रूपए के 14 कार्य का भूमिपूजन शामिल है। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 59 लाख 77 हजार रूपए के 1 कार्य का लोकार्पण एवं 10 करोड़ 25 लाख 78 हजार रूपए के 7 कार्य का भूमिपूजन, स्वास्थ्य विभाग (सीजीएमएससी) अंतर्गत 4 करोड़ 25 लाख 48 हजार रूपए के 13 कार्य का लोकार्पण एवं 6 करोड़ 97 लाख 28 हजार रूपए के 4 कार्यों का भूमिपूजन, जल संसाधन संभाग अंतर्गत 4 करोड़ 94 लाख 22 हजार रूपए के 2 कार्यों का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 65 लाख 62 हजार रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंतर्गत 99 लाख 46 हजार रूपए के 5 कार्य का लोकार्पण, पुलिस अधीक्षक अंतर्गत 20 लाख रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन, कृषि विभाग अंतर्गत 19 लाख 99 हजार रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

BREAKING : 17 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

BREAKING : 17 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जारी आदेश के मुताबिक 17 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है.

देखें लिस्ट-

 
सीएम साय ने दुर्ग नगर में 23 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सीएम साय ने दुर्ग नगर में 23 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग नगर के वार्ड नंबर 03 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 22 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव और रिकेश सेन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 1 करोड़ 98 लाख 39 हजार रूपए की लागत सेे उरला में खेल मैदान का विकास कार्य, 88 लाख 47 हजार रूपए लागत सेे सड़क सुरक्षा हेतु राजेन्द्र पार्क चौक में विकास कार्य, 1 करोड़ 66 लाख 02 हजार रूपए लागत से विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्य, 1 करोड़ 35 लाख 41 हजार रूपए लागत से विभिन्न वार्डों में 8 स्थानों पर डामरीकरण व 1 स्थान पर पेवर ब्लॉक, 1 करोड़ 99 लाख 43 हजार रूपए लागत से गया नगर 33 के.वी. पावर स्टेशन के पास डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 49 लाख 98 हजार रूपए लागत से वार्ड क्रमांक 15 सतनाम भवन आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य, 8 करोड़ 33 लाख रूपए लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 59 कार्य (सड़क, नाली पुलिया निर्माण), 2 करोड़ 72 लाख 37 हजार रूपए लागत से वार्ड क्रमांक 32 शिक्षक नगर में वाटर सप्लाई पार्ट ए एवं बी, 25 लाख रूपए की लागत से राजेन्द्र पार्क चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना, 50 लाख रूपए की लागत से गोंडवाना भवन के प्रथम तल में अतिरिक्त हॉल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 14 लाख रूपए लागत से विधायक निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य तथा 65 लाख रूपए लागत से प्रभारी मंत्री निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन शामिल है।


 
CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में लिया, एक युवक की मौत

CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में लिया, एक युवक की मौत

 बीजापुर: जिले में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, इस गड़से में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर महादेव घाट में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला । बताया जाता है कि मृत युवक का नाम लक्षमैया तालाड़ी, उम्र 35 वर्षीय है, जो भोपालपट्टनम ब्लॉक के वरदली ग्राम का निवासी है।मजुके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाकर आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

 कांग्रेस का इतिहास आरक्षण, संविधान और डॉ. अंबेडकर विरोधी रहा है : भाजपा

कांग्रेस का इतिहास आरक्षण, संविधान और डॉ. अंबेडकर विरोधी रहा है : भाजपा

सारंगढ :- आज भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ ने भारत माता चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, जिसमें आरक्षण विरोधी बताते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। जिससे पुलिस से झूमा झपटी देखने को मिली। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा है कि वह ‘आरक्षण हटा देंगे। ये वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है।कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन इस दौरान उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की।

कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।नेहरू सरकार ने 1956 में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज कर दिया- नेहरू ने 1961 में मुख्य मंत्रियों को पत्र लिखकर कहा कि आरक्षण से अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है।नेहरू ने डॉ अंबेडकर के सामाजिक व राजनैतिक जीवन को समाप्त करने का षड्यंत्र किया। 1952 में लोकसभा चुनाव और 1954 में लोकसभा उपचुनाव में डॉ अंबेडकर को हराने का पाप किया। धारा 370 और 35 अ को समाप्त कर जम्मू कश्मीर के अनुसूचित जाति वर्ग को 70 वर्ष बाद सामाजिक न्याय व सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया।1975 में इंदिरा गांधी जी ने आपातकाल लगाकर संविधान की आत्मा को कुचला था।

गाँधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालकर ओबीसी आरक्षण में देरी की।राजीव गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध किया और 1990 में लोकसभा में आरक्षण का पुरजोर विरोध किया और मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत की, जो बाबासाहेब के मूल संविधान के खिलाफ था इसी प्रकार के कई मामलों मे विरोध किया गया है।धरना में जगन्नाथ केशरवानी अजय गोपाल पछर्व विधायक गण केराबाई मनहर कामदा जोल्हे अरविंद हरिप्रिया अजेश अग्रवाल पुनीत चौहान चिंता साहू देवेंद्र रात्रे कमल चौहान शिवम चंद्रा रमेश तिवारी परिमल चंद्रा सहित सैकड़ों भाजपाइयों की उपस्थिति रही

 
 
 
खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ मिलेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री साय

खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ मिलेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में प्रचलित 8-10 महत्वपूर्ण खेलों को चिन्हांकित कर खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएं। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीते, हम इसी लक्ष्य के साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रहें हैं। हमें अपनी खेल प्रतिभाओं को विश्व पटल पर लेकर जाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा उपरांत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह बातें कहीं। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से प्रदेश में मौजूद खेल अधोसंरचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरगुजा से लेकर बस्तर तक युवाओं में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, हमें उसे निखारने की आवश्यकता है। श्री साय ने अधिकारियों से केन्द्रीय स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजे प्रस्ताव की जानकारी सूचीबद्ध कर उपलब्ध कराने को कहा ताकि अपने दिल्ली प्रवास के दौरान इन पर चर्चा की जा सके।

मुख्यमंत्री  साय ने प्रदेश में खेलो इंडिया सेंटर के संचालन के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को इसका सतत निरीक्षण करने को कहा। श्री साय ने एनटीपीसी के सहयोग से जशपुर जिले के सन्ना में तैयार होने वाले नेशनल आर्चरी अकादमी का जिक्र करते हुए कहा कि इस पहल से इस दूरस्थ इलाके का विकास होगा, साथ ही इस इलाके में रहने वाले पहाड़ी कोरवा, जो स्वाभाविक रूप से तीरंदाजी में माहिर होते हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा। मुख्यमंत्री  साय ने नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत नक्सल प्रभावित इलाकों में खेल सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से लिए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को फलने फूलने का पूरा अवसर मिले, हमें यह सुनिश्चित करना है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव  हिमशिखर गुप्ता ने मुख्यमंत्री को जशपुर, रायगढ़ में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण से जुड़ी जानकारियां दी । उन्होंने खेल अलंकरण पुरस्कार, क्रीडा प्रोत्साहन योजना सहित खेल सुविधाओं के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद व राहुल भगत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 
हत्या में संलिप्त 6 माह से फरार नक्सली गिरफ्तार

हत्या में संलिप्त 6 माह से फरार नक्सली गिरफ्तार

 सुकमा। नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर थाना भेज्जी से जिला बल, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 207 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सली विरोधी अभियान हेतु ग्राम भण्डारपदर, नागाराम, चिन्तागुफा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम भण्डारपदर जंगल के पास थाना भेज्जी के अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 396, 120 बी, भादवि. 25, आर्म्स एक्ट के फरार नक्सली आरोपी मुचाकी हुंगा पिता मुचाकी हिडमा (भण्डारपदर आरपीसी, पंचायत कमेटी सदस्य) निवासी पटेलपारा भण्डारपदर थाना भेज्जी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त फरार आरोपी द्वारा अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ मिलकर पालामडग़ु निवासी- पोडिय़ाम जोगा को पुलिस मुखबीर का आरोप लगाकर उसकी हत्या करने की घटना में शामिल रहा।
उक्त फरार नक्सली आरोपी की पता-तलाश पुलिस द्वारा विगत 6 माह से की जा रही थी। उक्त फरार नक्सली आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दखिल किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने अपना अनुभव साझा कर राजस्व अमले को दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री साय ने अपना अनुभव साझा कर राजस्व अमले को दिया बड़ा संदेश

 रायपुर, 27 सितंबर 2024 :मैं साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति मेरे पास आवेदन लेकर आया। वे मेरे जन्म यानी साल 1964 से राजस्व के एक मामले को लेकर राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें अपने मामले की सारी जानकारियां याद थी और कागज पलटने तक की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं उन्हें अपनी गाड़ी से एसडीएम कार्यालय लेकर गया और मामले का निराकरण कराया।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह प्रसंग सुनाया और कहा कि हमें राजस्व अमले की पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करना है। राजस्व विभाग सीधे आम आदमी से जुड़ा है और हमें इसकी छवि सुधारने के लिए काम करना है। बैठक में राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह पर पर जमे हुए पटवारियों को हटाया जाए और एक ऐसी व्यवस्था तैयार करें जिसमें नियत समय के बाद पटवारी का अनिवार्य रूप से उस हल्के और तहसील क्षेत्र से स्थानांतरण हो जाए। उन्होंने कहा कि आम जनों को दैनिक सरकारी कामकाज में पटवारी के सहयोग की जरूरत पड़ती है।

 साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारी अपने मुख्यालय में रहकर कार्य करें, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के विभिन्न शासकीय कार्यालयों की भूमि का शासन के पक्ष में नामांतरण का काम अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में शहरी पट्टों के वितरण के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फौती नामांतरण, बंटवारा, अविवादित नामांतरण सहित राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी लाई जाए और इसे समय सीमा में ही पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजिटल नवाचारों पर भी तेजी के साथ काम करें।

राजस्व विभाग के सचिव  अविनाश चंपावत ने मुख्यमंत्री को राजस्व विभाग की योजनाओं, गतिविधियों और विभागीय आवश्यकताओं से अवगत कराया। उन्होंने राजस्व विभाग के प्रशासनिक इकाई की मूलभूत जानकारी के साथ ही स्वामित्व योजना, राहत कार्यालय के कार्य, राजस्व न्यायालय, जिओ रिफ्रेंसिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अद्यतन जानकारी साझा की।

बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय  पी. दयानंद,  राहुल भगत और आयुक्त भू अभिलेख रमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

CG : दंतैल हाथियों ने युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण

CG : दंतैल हाथियों ने युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण

 राजिम: गरियाबंद जिले से लगे राजिम के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में तीन दंतैल हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है, घटना सोरिद करपीदादर मार्ग की है, बताया गया है कि वन अमला के हाई अलर्ट के बाद भी ग्रामीण कुमार मरकाम जंगली मशरूम तोड़ने जंगल गया था, जहां अचानक तीन हाथियों ने हमला कर दिया और दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया।  घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है, लोग दहशत में घटना के बाद तीनो हाथी महासमुंद जिला चले गए है, क्षेत्र में हाई अलर्ट अब भी जारी है।

 
BREAKING : हटाए जाएंगे लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए पटवारी, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम साय ने दिए निर्देश

BREAKING : हटाए जाएंगे लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए पटवारी, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम साय ने दिए निर्देश

 रायपुर : मैं साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति मेरे पास आवेदन लेकर आया। वे मेरे जन्म यानी साल 1964 से राजस्व के एक मामले को लेकर राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें अपने मामले की सारी जानकारियां याद थी और कागज पलटने तक की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं उन्हें अपनी गाड़ी से एसडीएम कार्यालय लेकर गया और मामले का निराकरण कराया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह प्रसंग सुनाया और कहा कि हमें राजस्व अमले की पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करना है। राजस्व विभाग सीधे आम आदमी से जुड़ा है और हमें इसकी छवि सुधारने के लिए काम करना है। बैठक में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह पर पर जमे हुए पटवारियों को हटाया जाए और एक ऐसी व्यवस्था तैयार करें जिसमें नियत समय के बाद पटवारी का अनिवार्य रूप से उस हल्के और तहसील क्षेत्र से स्थानांतरण हो जाए। उन्होंने कहा कि आम जनों को दैनिक सरकारी कामकाज में पटवारी के सहयोग की जरूरत पड़ती है। श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारी अपने मुख्यालय में रहकर कार्य करें, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के विभिन्न शासकीय कार्यालयों की भूमि का शासन के पक्ष में नामांतरण का काम अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में शहरी पट्टों के वितरण के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फौती नामांतरण, बंटवारा, अविवादित नामांतरण सहित राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी लाई जाए और इसे समय सीमा में ही पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजिटल नवाचारों पर भी तेजी के साथ काम करें।
राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने मुख्यमंत्री को राजस्व विभाग की योजनाओं, गतिविधियों और विभागीय आवश्यकताओं से अवगत कराया। उन्होंने राजस्व विभाग के प्रशासनिक इकाई की मूलभूत जानकारी के साथ ही स्वामित्व योजना, राहत कार्यालय के कार्य, राजस्व न्यायालय, जिओ रिफ्रेंसिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अद्यतन जानकारी साझा की।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद, राहुल भगत और आयुक्त भू अभिलेख रमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ : 2 बैगा आदिवासियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच…

छत्तीसगढ़ : 2 बैगा आदिवासियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच…

 पंडरिया: - छत्तीसगढ़ के पंडरिया जिला विकासखण्ड के ग्राम कांदावानी में 2 बैगा आदिवासियों की मौसम के बदलाव के चलते मौत हो गयी है, वही मौके पर पंडरिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणो के स्वास्थ्य की लगातार जांच कर रही है। वही घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणो ने बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है उसमें से 1पुरुष रोजाना महुहा दारू का सेवन करता था। वही महिला के पति की मृत्यु के बाद महिला को दस्त होने के कारण तत्काल उसकी भी मृत्यु हो गई। जिसकी पुष्टि पंडरिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने की है।

किस दुकान में मिलेगी मनपसंद शराब? सरकार का नया एप देगा जवाब...

किस दुकान में मिलेगी मनपसंद शराब? सरकार का नया एप देगा जवाब...

 रायपुर । शराब प्रेमियों के लिए एक राहत की खबर है। अब शराब खरीदने वालों को अपनी पसंद का ब्रांड न मिलने पर निराश नहीं होना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ सरकार का आबकारी विभाग एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लाने की तैयारी में है, जिसके जरिए ग्राहक आसानी से जान सकेंगे कि उनके नजदीकी सरकारी दुकान में कौन सा ब्रांड उपलब्ध है।

पिछले कुछ समय से राज्य के शराब प्रेमियों को यह शिकायत थी कि उन्हें उनके मनपसंद ब्रांड की शराब, बीयर या माल्ट नहीं मिल रही है। लेकिन अब आबकारी विभाग इस समस्या को हल करने के लिए तैयार है। सूत्रों के अनुसार, इस एप का नाम 'मनपसंद' रखा गया है और इसे छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) द्वारा विकसित किया जा रहा है।

राजस्व में कमी की चिंता
आबकारी विभाग के सूत्रों का कहना है कि दुकानों में सभी ब्रांड न मिलने से न केवल ग्राहकों को परेशानी हो रही है, बल्कि इससे सरकार के राजस्व में भी गिरावट आ रही है। सरकार को आबकारी राजस्व के रूप में हर साल हजारों करोड़ रुपये मिलते हैं, और यह लक्ष्य अब लगभग दोगुना करने का है। हाल ही में राज्य की आबकारी टीम द्वारा बिलासपुर जिले की शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सामने आया कि ग्राहकों की पसंदीदा शराब ब्रांड उपलब्ध न होने के कारण बिक्री में गिरावट आ रही है।

ऐप से होगी ब्रांड की जानकारी
जल्द लॉन्च होने वाला एप यह जानकारी प्रदान करेगा कि किस दुकान में कौन से ब्रांड उपलब्ध हैं। इससे ग्राहकों को आसानी होगी और वे बिना किसी असुविधा के अपनी पसंदीदा शराब खरीद सकेंगे। इस ऐप के जरिए बिक्री में पारदर्शिता आएगी और ग्राहकों के साथ दुकानदारों की मनमानी नहीं चल पाएगी।

सूत्रों का यह भी कहना है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से बड़ी मात्रा में शराब और बीयर मंगाई जा रही है, जिससे उपलब्धता में सुधार होगा।