नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 श्री जैतुसाव मठ में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी

श्री जैतुसाव मठ में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी

 रायपुर :- श्री ठाकुर रामचन्द्र जी स्वामी जैतूसाव मठ न्यास समिति के सचिव महेन्द्र अग्रवाल एवं न्यासी अजय तिवारी ने एक संयुक्त ज्ञापन में जानकारी दी है कि प्रतिवर्षनुसार श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव आगामी सोमवार दिनांक 26/8/2024 को मनाई जावेगी । इस दिन रात्रि में ठीक 12 बजे श्री कृष्णा जी के जन्म के समय महाआरती की जावेगी इसके लिए मठ पारंपरिक रूप से सजधज कर तैयार है तथा मंदिर में स्थापित सभी विग्रहों का दुग्धाभिषेक कर नवीन वस्त्र अलंकार से सुसज्जित कर महाआरती की जावेगी। इस कार्यक्रम को देखने आस पास के अनेक श्र‌द्धालु आते है। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रात्रि 8 बजे से श्री लल्लू महराज जी एवं उनकी पार्टी द्वारा भजन कीर्तन एवं राधा कृष्ण की झांकी होगी जो रात्रि 12 बजे तक चलेगा । दुसरे दिन 27/8/2024 मंगलवार को दोपहर 1 बजे श्री राजभोग आरती होगा एवं प्रसाद वितरण संध्या 5 बजे से होगा इस वर्ष पुनः 11 क्विंटल मालपुआ एवं 51 किलो पंजरी का प्रसाद भगवान् को अर्पण किया जावेगा

 

इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव का आज होगा आगाज

इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव का आज होगा आगाज

 रायपुर। टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में 25 अगस्त से तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव 2024 नये मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण को कलकत्ता से मंगाए गए फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं, मुंबई और वृंदावन से भगवान के लिए वस्त्र मंगाए गए है। महोत्सव का उद्घाटन इस्कॉन रायपुर के अध्यक्ष एच एच सिद्धार्थ स्वामी एवं उपाध्यक्ष सुलोचन कृष्ण दास एवं जनार्दन दास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस्टिवल कमेटी के चेयरमैन राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमैन शुभम सिंघल करेंगे।  

महोत्सव के पहले दिन 25 अगस्त, रविवार को बाल महोत्सव फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं भक्ति नृत्य होगा। बाल उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कंचन सिंघानिया 9893000101, सुलोचना बांका 9425501634 और कांता सिंघानिया से 9302419222 पर संपर्क किया जा सकता है। 

महोत्सव के दूसरे दिन 26 अगस्त, सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सुबह 4.30 बजे से मंदिर में पूजन-अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे जो रात्रि 1 बजे तक चलेंगे। सुबह से मंदिर में मंगल आरती, तुलसी आरती, गुरू पूजा, परम पूज्य सिद्धार्थ स्वामी जी द्वारा श्री कृष्ण बाल लीला गुणगान, भजन-कीर्तन, राजभोग अर्पण, राजभोग आरती, उस्थापन आरती, भजन संध्या, संध्या आरती, प्रसाद वितरण, कलश अभिषेकम, महाअभिषेकम, छप्पन भोग अर्पण और रात्रि 1 बजे महाआरती होगी। कलश अभिषेकम के लिए श्री सुलोचन कृष्ण प्रभु से 7710838538 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दिन के लिए आजीवन सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपना मेंबरशिप कार्ड साथ में लावें। श्री भगवान का विशेष दर्शन सुबह 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक होंगे और शाम 7 बजे से रात्रि 1 बजे तक प्रति घंटे भगवान की आरती होगी। साथ ही राजनांदगांव के निखिल-श्याम द्वारा भजन कीर्तन का संगीतमयी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जो महोत्सव में आकर्षण का केंद्र होगा।

महोत्सव के तीसरे दिन 27 अगस्त, मंगलवार को श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा महा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दिन मंदिर में सुबह 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक मंगल आरती, तुलसी आरती, गुरू पूजा, श्रृंगार दर्शन एवं धूप आरती, श्रील प्रभुपाद गुणगान, श्रील प्रभुपाद महाभिषेक, राजभोग आरती, प्रसादम, उस्थापन आरती, संध्या आरती और शयन आरती होगी। 

प्रचार प्रसार समिति के दिलीप केडिया और राजेंद्र पारख ने बताया कि रायपुर के इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा 17 अगस्त से 19 अगस्त तक भव्यता के साथ संपन्न हो चुकी है। 25, 26 और 27 अगस्त को इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें बाल महोत्सव फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं भक्ति नृत्य, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव एवं भजन संध्या, शील प्रभुपाद व्यास पूजा महा-महोत्सव और श्री राधाष्टमी महामहोत्सव जैसे अनेक अनुष्ठान और कार्यक्रम होंगे। 

महोत्सव के दौरान फेस्टिवल कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शुभम् सिंघल और सदस्य राजेश किंगर, पवन सचदेव, पंकज मिश्रा, विकास मोदी आदि सदस्य मंदिर प्रांगण में मौजूद रहेंगे। इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष एच एच सिद्धार्थ स्वामी और जनार्दन दास ने सभी भक्तजनों से तीन दिवसीय महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में मंदिर में उपस्थित होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने और कार्यक्रम का आनंद उठाने का आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाइन पोर्टल को मिला एक्सीलेंस अवार्ड...

छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाइन पोर्टल को मिला एक्सीलेंस अवार्ड...

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाइन पोर्टल को एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर खनिज विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. प्रदेश में खान एवं खनिजों के समग्र प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग द्वारा विकसित वेब बेस्ड पोर्टल खनिज ऑनलाइन को इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा इंटरप्राईज एप्लीकेशन्स कैटेगरी अंतर्गत टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग की ओर से यह अवार्ड ज्वाइंट डायरेक्टर एवं खनिज ऑनलाइन के नोडल ऑफिसर अनुराग दीवान ने ग्रहण किया.

किसी शासकीय प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की यह योजना छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में एक प्रमुख कदम साबित हुआ है. खनिज ऑनलाईन की सफलता से विभाग अब खनिज ऑनलाईन 2.0 योजना पर प्रयासरत है. जिसमें खानों का जियोफेंसिंग, व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम, मोबाईल एप्प आदि के साथ-साथ आरटीओ. रेलवे आदि से इंटीग्रेशन सहित निगरानी एवं नियंत्रण के लिए एक सेन्ट्रल कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की योजना पर कार्य कर रही है. वर्ष 2018-19 में खनिज ऑनलाईन परियोजना को शासकीय प्रक्रिया एवं व्यवस्था का डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के माध्यम से रि-इंजीनियरिंग करने के लिए किये गये पहल एवं क्रियान्वयन में उत्कृष्टता को पहचान एवं बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार द्वारा नेशनल अवार्ड फॉर ई-गवर्नेस भी दिया गया है.

गौरतलब है खनिज ऑनलाइन पोर्टल 21 जून, 2017 से संचालित किया जा रहा है. इस पोर्टल में खनन संक्रिया से संबद्ध स्टेकहोल्डर्स जैसे खान मालिकों, प्रोसेसिंग, परिवहनकर्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं, एण्ड यूज प्लांट ऑनर्स को कार्य में सुगमता की दृष्टि से विभिन्न प्रायोजनों के लिए ऑनलाइन आवेदन, सिंगल क्लिक पेमेंट, सिस्टम जनरेटेड बार कोडेड ई-ट्रांजिट पास, एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है. पोर्टल के माध्यम से खनन संक्रिया, प्रसंस्करण, परिवहन, एंड-यूज आदि में संलग्न सभी स्टेकहोल्डर्स सिंगल प्लेटफार्म में कार्य करते हैं.

खनन संक्रिया में संलग्न देश की नवरत्न कंपनियां जैसे एनएमडीसी, एसईसीएल आदि के साथ-साथ निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों यथा बालको, हिण्डालको, अल्ट्रोटेक, श्री सीमेंट, ईमामी, जायसवाल निको, गोदावरी पॉवर, जेके लक्ष्मी, नुवोको, अम्बुजा के साथ-साथ छोटे-छोटे डोलोमाईट उत्खनिपट्टाधारकों द्वारा भी खनिज ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक खनन व्यवसाय किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिए 30 करोड़

छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिए 30 करोड़

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। शाह कल शनिवार को छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों में चल रहे माओवादी आतंक विरोधी अभियान की रायपुर में समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार को हर मोर्चे पर बहुत अच्छी सफलता मिली है। पिछले आठ माह में माओवादी आतंक को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में जितना कार्य हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ।

 उन्होंने मुख्यमंत्री साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओवादियों का एरिया बहुत सीमित रह गया है। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल विरोधी अभियान में बहुत अच्छी कार्रवाई कर रही है। जितनी तेज और प्रभावी कार्यवाही साय सरकार ने 8 माह में की, जिसमें 150 माओवादी आतंकवादी न्यूट्रेलाइज किए गए और इससे 4 गुना ज्यादा लोगों ने आत्मसमर्पण किया, वह पूरे भारत में आज तक कहीं नहीं हुआ। इस कार्यवाही में उन्होंने और तेजी लाने के उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हथियार वाले आन्दोलन को लोगों में सरकार के प्रति विश्वास पैदा करके ही समाप्त किया जा सकता है।बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी, एनआईए, सीआरपीफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
क्या कांग्रेस चाहती है जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A की वापसी हो, देश की जनता को स्पष्ट करे! : अरुण साव

क्या कांग्रेस चाहती है जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A की वापसी हो, देश की जनता को स्पष्ट करे! : अरुण साव

 रायपुर :-  सत्ता के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। ये लोग पाकिस्तान परस्त पार्टी से भी गठजोड़ कर सकते हैं। कांग्रेस ने फिलहाल जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है, जिससे साबित होता है कि कुर्सी हथियाने के लिए कांग्रेस कोई भी हथकंडा अपना सकती है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह बात रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने पूछा कि, कांग्रेस ने जब गठबंधन कर लिया है तो शहजादे राहुल गांधी को बताना चाहिए कि, नेशनल कांफ्रेंस के कश्मीर के अलग झंडे की मांग का क्या वे समर्थन करते हैं?

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल*

– कांग्रेस को यह भी बताना पड़ेगा कि, नेशनल कांफ्रेंस के धारा 370 और 35A की वापसी करके जम्मू कश्मीर में फिर से आतंकवाद और दहशतगर्दी के दौर को फिर से वापस लाना चाहती हैं?
– क्या वह कश्मीर के युवाओं की बजाय पाकिस्तान से वार्ता करके फिर से दहशतगर्दी और अराजकता का दौर लाना चाहते हैं?

– कांग्रेस को यह भी स्पष्ट करना पड़ेगा कि, क्या वह एलओसी ट्रेन प्रारंभ करने का समर्थन करके आतंकवादियों और अलगाववादियों का समर्थन करती हैं?

– पत्थरबाजी और आतंकवाद में जेल में जो बंद है, उनके नौकरी में बहाली का समर्थन करके जम्मू कश्मीर में फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देना चाहते हैं?

कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा फिर से बेनकाब हुआ है। आज धारा 370, 35A के समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर के दलितों, गुज्जर, बकरवाल, पहाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलना प्रारंभ हुआ है। उसके विरोधी में नेशनल कांफ्रेंस है। कांग्रेस उससे गठबंधन कर क्या आरक्षण के विरोध में हैं?

कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के साथ जुड़कर क्या फिर से कुछ गिने चुने पाकिस्तान समर्थित परिवारों के हाथों में पूरी जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था सौंपकर आम जनता के साथ अन्याय करना चाहती है? कांग्रेस को यह भी बताना पड़ेगा कि क्या घाटी और कश्मीर में विभेद पैदा करना चाहते हैं?

कांग्रेस को स्पष्ट करना पड़ेगा कि, कश्मीर की स्वायत्तता का समर्थन कर विभाजनकारी सोच का समर्थन कर रहे हैं? आज जम्मू कश्मीर और देश की जनता जानना चाहती है, ये बात कांग्रेस को बताना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सत्ता के लिए नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन किया है।

माओवादी आतंक विरोधी अभियान के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार को मिली अच्छी सफलता : अमित शाह

माओवादी आतंक विरोधी अभियान के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार को मिली अच्छी सफलता : अमित शाह

  • छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से लड़ाई में जिस मदद की आवश्यकता होगी उसे भारत सरकार उपलब्ध कराएगी
  • छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ रुपए देने की घोषणा

रायपुर - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों में चल रहे माओवादी आतंक विरोधी अभियान की आज रायपुर में समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार को हर मोर्चे पर बहुत अच्छी सफलता मिली है। पिछले आठ माह में माओवादी आतंक को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में जितना कार्य हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओवादियों का एरिया बहुत सीमित रह गया है। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल विरोधी अभियान में बहुत अच्छी कार्रवाई कर रही है। जितनी तेज और प्रभावी कार्यवाही साय सरकार ने 8 माह में की, जिसमें 150 माओवादी आतंकवादी न्यूट्रेलाइज किए गए और इससे 4 गुना ज्यादा लोगों ने आत्मसमर्पण किया, वह पूरे भारत में आज तक कहीं नहीं हुआ। इस कार्यवाही में उन्होंने और तेजी लाने के उन्होंने निर्देश दिए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री से मैं लगातार बात करता हूं, छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से लड़ाई में जिस मदद की आवश्यकता होगी उसे भारत सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियों को मिलकर नक्सलियों की वित्तीय कड़ी को तोड़ने का कार्य करना चाहिए। टैक्स एजेंसियों को भी संवेदनशील होकर नक्सलियों की वित्तीय कड़ियों को तोड़ने के लिए करवाई करनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को शासकीय योजनाओं, प्रक्रियाओं और इंटेंट के बारे में सही इन्फॉर्मेशन दी जाए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाए। ये हमें सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र और राज्य की सभी 300 योजनाओं का शत प्रतिशत सैचुरेशन हो, उनका पूर्ण क्रियान्वयन हो। ऐसे क्षेत्र जहां माओवादी आतंक खत्म हो गया है, वहां ये समस्या दोबारा पैदा ना हो, ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इन क्षेत्रों में लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हथियार वाले आन्दोलन को लोगों में सरकार के प्रति विश्वास पैदा करके ही समाप्त किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ देने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, माओवादी आतंक विरोधी अभियान की प्रगति और भावी योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। इस पर विचार-विमर्श के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के माओवादियों में से अधिकाधिक, आत्म समर्पण करना चाहते हैं, हमें समर्पण योजना की व्यापक जानकारी रखनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी, एनआइए, सीआरपीफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत हुई गर्म, PCC चीफ दीपक बैज ने की ये मांग, बोले - हम भी......

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत हुई गर्म, PCC चीफ दीपक बैज ने की ये मांग, बोले - हम भी......

 रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस जहां एक ओर भाजपा सरकार पर गलत तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता इसे नियम के तहत कार्रवाई बता रहे हैं। इसी बीच अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का नार्को टेस्ट होना चाहिए। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। बैज ने कहा है कि जब तक हिंसा मामले में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।

17 अगस्त को हुई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी 

बता दें कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को भिलाई नगर से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार पुलिस लाई थी। इसके बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। फिलहाल वह 27 अगस्त तक रिमांड पर हैं। इसे लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर साय सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है। शनिवार को कांग्रेसियों में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन आज

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज जेल भरो आंदोलन करेगी। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं। कांग्रेस में प्रदर्शन का दौर नहीं थम रहा है। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने NCB रायपुर ऑफिस का किया उदघाटन,CM साय, उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा भी रहे उपस्थित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने NCB रायपुर ऑफिस का किया उदघाटन,CM साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहे उपस्थित

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रायपुर के आंचलिक कार्यालय का उदघाटन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रायपुर का आंचलिक इकाई केंद्रीय सचिवालय भवन, तृतीय तल, डी-विंग, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर में स्थित है।इसके बाद छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर समीक्षा बैठक शुरू ।

मानवता हुई शर्मसार : झाड़ियों से आ रही थी रोने की आवाज, पास पहुंचे लोग तो उड़ गए होश

मानवता हुई शर्मसार : झाड़ियों से आ रही थी रोने की आवाज, पास पहुंचे लोग तो उड़ गए होश

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में इंसानियत और मां की ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बरसात के इस मौसम में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है। राहगीर को झाड़ियों में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। चारों तरफ गौर से देखने पर उन्हें कपड़ों में लिपटा एक नवजात शिशु दिखाई दिया। नवजात शिशु मिलने की खबर मिलते ही देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चे की हालत खराब होने पर लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, बच्ची स्वस्थ है।

जानकारी के मुताबिक़ यह मामला मस्तूरी क्षेत्र की है। जहां रिस्दा स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनी। लोगों ने वहां पर जाकर देखा, तो झाड़ियों के बीच कपड़ों में लिपटा नवजात था। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। डायल 112 की टीम ने नवजात को मस्तूरी स्थित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद नवजात को सिम्स रेफर कर दिया। नवजात के मिलने की सूचना पर मस्तूरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से नवजात के संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात को झाड़ियों में लाकर कौन छोड़ गया। फिलहाल, बच्ची स्वस्थ है। मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना से लोग जन्म देकर उसे फेंकने वाले को कोस रहे हैं।

CG : पत्नी के अलग कमरे में सोने को मानसिक क्रूरता माना, हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी...

CG : पत्नी के अलग कमरे में सोने को मानसिक क्रूरता माना, हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी...

 बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि पत्नी अलग कमरे में सोती है और शारीरिक संबंध भी नहीं बनाती, तो इसे पति के साथ मानसिक क्रूरता माना जा सकता है। कोर्ट ने इस आधार पर फैमिली कोर्ट के तलाक के आदेश को सही ठहराया है।

बता दें कि बेमेतरा निवासी युवक की शादी अप्रैल 2021 में दुर्ग में हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने अपने पति के चरित्र पर शक जताया और इसे लेकर घर में विवाद बढ़ गया। पत्नी ने कहा कि वह पति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी क्योंकि उसे शक था कि पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। पति और उनके परिवार वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया। पत्नी ने पति के साथ रहने से मना कर दिया और अंततः दोनों अलग-अलग कमरों में रहने लगे। परिवार वालों ने कई बार सुलह की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। जनवरी 2022 में दोनों ने बेमेतरा में रहने की सहमति दी, फिर भी पत्नी अलग कमरे में सोती रही।
फैमिली कोर्ट और हाईकोर्ट का फैसला-
पति ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 के तहत तलाक की याचिका दायर की, जिसके बाद फैमिली कोर्ट ने तलाक की डिक्री को मंजूर किया। पत्नी ने फैमिली कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि फैमिली कोर्ट ने तथ्यों को सही से नहीं सुना और बिना कारण के तलाक की अनुमति दी। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैमिली कोर्ट के आदेश को सही ठहराया और पत्नी की अपील को खारिज कर दिया। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक ही छत के नीचे अलग-अलग कमरों में सोना और शारीरिक संबंधों से इंकार करना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है।
पत्नी का बयान और कोर्ट की टिप्पणी-
पत्नी ने कोर्ट में दावा किया कि शादी की रात शारीरिक संबंध बने थे, लेकिन वह इसे साबित नहीं कर पाई। उसने कहा कि पति की आरोपों की वजह से उनकी वैवाहिक जिंदगी प्रभावित हुई। पति ने कहा कि पत्नी ने बेवजह और बिना सबूत के आरोप लगाए, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। हाईकोर्ट की टिप्पणी में कहा गया कि एक स्वस्थ और सामान्य वैवाहिक जीवन के लिए शारीरिक और मानसिक संबंध महत्वपूर्ण होते हैं। अगर इनकी अनुपस्थिति हो, तो इसे मानसिक क्रूरता माना जा सकता है, जो तलाक की एक वैध वजह बनती है।
राजनीतिक प्रत‍िशोध के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर रही भाजपा : भूपेश बघेल

राजनीतिक प्रत‍िशोध के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर रही भाजपा : भूपेश बघेल

 दुर्ग, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस जमकर विरोध कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा राजनीतिक द्वेषवश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दुर्ग जिले में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विष्णु देव साय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका कहना है कि भाजपा राजनीत‍ि‍क प्रतिशोध के चलते कांग्रेस के नेताओं को जेल में बंद कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 14 और 15 मई को जैतखाम को क्षति पहुंचाई गई थी, इससे सतनामी समाज आहत हुआ था। सतनामी समाज के लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे, क्योंकि वो प्रदेश पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे। उसी मामले को लेकर बलौदा बाजार की घटना घटी और विष्णु देव साय की सरकार अपने कार्यालय तक की सुरक्षा नहीं कर सकी।

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की साय सरकार ने सैकड़ों लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज कर उन्हें जेल में बंद कर दिया है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव घटनास्थल पर सिर्फ 10 मिनट के लिए गए थे, लेकिन उन्हें झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। राजनीतिक द्वेषवश भाजपा ने ये कार्रवाई की है। इसके विरोध में हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए न कि राजनीतिक कारणों से निर्दोष लोगों को जेल में बंद कर दिया जाए।

बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी और हिंसा मामले में कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव को प‍िछले शनिवार को भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया था। उनकी न्यायिक रिमांड सात दिन के लिए फिर बढ़ा दी गई है। देवेंद्र यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई और न्यायिक रिमांड की अवधि बढ़ा दी गई।

रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया...कब तक खत्म हो जाएगा देश से नक्सलवाद

रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया...कब तक खत्म हो जाएगा देश से नक्सलवाद

 रायपुर :- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के साथ वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर समीक्षा बैठक और अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अभियान अब निर्णायक मोड़ पर है।मार्च 2026 से पहले देश में पूरी तरह से समाप्त हो जायेगा वामपंथी उग्रवाद ।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री  नित्यानंद राय, केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, निदेशक, आसूचना ब्यूरो और राष्ट्रीय जांच ऐजेंसी (NIA), CRPF, BSF, SSB और ITBP के महानिदेशक शामिल हुए। बैठक में आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी शामिल हुए।

बैठक में वामपंथी उग्रवाद से निपटने की रणनीति, अंतर्राज्यीय समन्वय, सुरक्षा बलों के क्षमता निर्माण, वामपंथी उग्रवाद मामलों की शीघ्र जांच और अभियोजन तथा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के व्यापक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अभियान अब निर्णायक मोड़ पर है और मार्च, 2026 से पहले हम नक्सलवाद को देश से पूरी तरह समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की शुरूआत में जो गति और तीव्रता थी, उससे दो गुना गति और तीव्रता से अब हमें 2 साल और काम करने की ज़रूरत है तभी इस समस्या को पूरी तरह समाप्त किया जा सकेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ विकास, प्रॉसीक्यूशन और ऑपरेशन के तीनों मोर्चों पर एक संपूर्ण रणनीति के साथ लड़ाई लड़ी है जिसके परिणामस्वरूप ये समस्या अब काफी हद तक सिमट गई है। उन्होंने कहा कि

अब ये समस्या छत्तीसगढ़ के गिने चुने क्षेत्रों तक सीमित रह गई है। श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण पिछले 7 महीनों में राज्य सरकार ने इससे पहले अब तक की इसी अवधि में बहुत बेहतर काम किया है।

उन्होंने कहा कि इन 7 महीनों में सबसे ज़्यादा नक्सली मारे गए हैं, सबसे अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और गिरफ्तार किए गए हैं। गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ शासन को बधाई कि नई सरकार बनने के बाद वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अभियान अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है।

अमित शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अभियान को और गति देने के लिए सभी पुलिस महानिदेशकों को अपने राज्यों में हर सप्ताह नक्सल ऑपरेशन में लगी टीम के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मुख्य सचिवों को हर 15 दिन में एक बार नक्सल अभियान से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक नक्सल अभियान की सतत निगरानी नहीं होगी तब तक हम अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ विचारधारा की लड़ाई नहीं है बल्कि विकास के अभाव के कारण पिछड़ रहे क्षेत्रों की भी है। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद फैलाने वाले लोग इमोशनल तरीके से ट्राइबल भाइयों-बहनों और पूरे समुदाय को गलत रास्ते पर ले जाने का काम करते हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि Joint Task Force (JTF) को हर राज्य में अनुभवी और उपयुक्त बल उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि ये अभियान एक विशिष्ट प्रकार के स्किल के साथ करने वाला काम है और इसमें उन्हीं अधिकारियों को लगाना चाहिए जो इसके लिए उपयुक्त हैं तथा जिन्हें क्षेत्र की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशकों को स्वयं Joint Task Force (JTF) की समीक्षा और उनमें बदलाव करने चाहिएं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि राज्यों की Special Investigation Agency (SIA) को NIA की तर्ज पर जांच और प्रॉसीक्यूशन के लिए तैयार और प्रशिक्षित करने की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि जब तक राज्य, non-returnable point पर पहुंच चुके उग्रवादी को सजा नहीं दिलाएंगे, तब तक इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सकेगा। श्री शाह ने कहा कि आत्मसमर्पण की नीति लचीली होनी चाहिए लेकिन इसका गलत उपयोग न हो, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिएं।

अमित शाह ने कहा कि राज्यों को नक्सलवाद से संबंधित अंतर्राज्यीय मामलों की जांच NIA को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के वित्त पोषण, हथियारों की सप्लाई औऱ उनकी मैन्युफैक्चरिंग पर हर राज्य को बहुत ध्यान से काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि UAPA के मामलों में प्रॉसीक्यूशन को बेहतर रूप से तैयार करने के लिए के लिए स्टैंडर्ट आपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के ज़रिए समन्वय पर ध्यान दिया जाना चाहिए। श्री शाह ने वामपंथी उग्रवाद मामलों की जांच से जुड़ी और प्रॉसीक्यूशन टीमों की ट्रेनिंग NIA से कराए जाने पर बल दिया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा कि वे विकास के कामों की निगरानी करें जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन हो और इनका लाभ वामपंथी उग्रवाद प्रभावित अभावग्रस्त क्षेत्रों की जनता को हो। उन्होंने कहा कि राज्यों को वामपंथी उग्रवाद के कारण निरक्षर रह गए लोगों की पढ़ाई के लिए नीति बनाने पर काम करना चाहिए।

अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद की सप्लाई चेन और इसके वित्तपोषण पर समग्रता से प्रहार करने पर ज़ोर दिया।

 अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार वामपंथी उग्रवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को मिलकर इस अभियान को comprehensive तरीके से आगे बढ़ाना है। श्री शाह ने कहा कि हमें वामपंथी उग्रवाद की विचारधारा का समर्थन करने वालों से लड़ने के साथ ही अपनी बात विनम्रता और द़ढ़ता के साथ समाज के सभी वर्गों को भी बतानी होगी। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के पीड़ित लोगों के भी मानवाधिकार हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने का जो लक्ष्य हमारे सामने रखा है उसे प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर इस अभियान को तीव्र गति से आगे ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद एक राष्ट्रीय, मानवीय और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समस्या है और हमें ये प्रयास करने चाहिए कि हम मार्च, 2026 में देश को इससे पूरी तरह से मुक्त घोषित कर सकें।

 अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन का अभियान शुरू किया है और इसके साथ-साथ बस्तर ओलिंपिक, पैराओलिंपिक, स्थानीय कला, संस्कृति और खानपान का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

 
CG NEWS : अकेले का फायदा उठाकर बहू ने अपने ही घर में कर दिया ये कांड...CCTV फुटेज देखकर उड़े सबके होश

CG NEWS : अकेले का फायदा उठाकर बहू ने अपने ही घर में कर दिया ये कांड...CCTV फुटेज देखकर उड़े सबके होश

 महासमुंद: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत क्लब पारा में बहू द्वारा अपने ही घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। बहू की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने भी बहू पर मामला दर्ज किया है। प्रार्थी भारती चन्द्राकर पति विष्णु चन्द्राकर (54) निवासी क्लब पारा महासमुंद ने पुलिस को बताया कि पुत्र प्रिंस का विवाह 24 जून 2019 को आदर्श नगर दुर्ग निवासी राज कुमार चन्द्राकर की पुत्री पूजा चन्द्राकर से हुआ था। विवाह के 8 से 10 माह के बाद बहू पूजा चन्द्राकर के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने के गहने और नकदी रकम चोरी हो रही थी। सीसीटीवी कैमरा का फुटेज चेक करने पर पूजा चन्द्राकर द्वारा अलमारी और लॉकर को बार-बार खोलती दिखी। नकद रकम चोरी करते देखा गया।

अलमारी के लॉकर में रखे जेवर और पैसों की जांच करने पर एक सोने का हार, एक सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट, नकदी रकम 70000 रुपए जुमला कीमती 370000 रुपए को पूजा चन्द्राकर द्वारा चोरी करना बताया। प्रार्थी भारती ने पुलिस को बताया कि लॉकर की चाबी सिर्फ मेरे पास ही रहती थी।

बहू पूजा चन्द्राकर द्वारा बिना मुझसे पूछे सोने के गहने की चोरी और अफरा-तफरी की गई है। गहने मेरे व्यक्तिगत हैं। जिसे मैं अपने मायके से लाई हूं। और मेरे पति व बेटे ने खरीद कर दिया है। इस प्रकार बहू ने मेरी अलमारी से मेरे सोने के गहने और नकद राशि की चोरी की है।

5-5 लाख के दो ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...हत्या सहित कई गंभीर वारदात में थे शामिल

5-5 लाख के दो ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...हत्या सहित कई गंभीर वारदात में थे शामिल

 धमतरी :- छ०ग० शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान नगरी एरिया कमेटी/गोबरा एल०ओ०एस० सदस्य टिकेश उर्फ टिकेश्वर वट्टी एवं सीता नदी एरिया कमेटी/ ए०सी०एम०सदस्य,प्रमिला उर्फ गणेशी नेताम दोनों पति पत्नी ने आज दिनांक 24-08-24 को पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के समक्ष माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव-पूर्ण, व्यवहार उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि ’टिकेश’* उर्फ टिकेश्वर वट्टी पिता पतिराम, उम्र 38 वर्ष ग्राम एकावारी,थाना -बोराई, जिला-धमतरी नगरी एरिया कमेटी/ गोबरा एल०ओ०एस० सदस्य था वही शासन द्वारा उसके ऊपर 05 लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया था। बतादे कि वह वर्ष 2009 में सीतानदी एरिया कमेटी के सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ और वर्ष 2010 में गोबरा एल०ओ०एस० में सदस्य के पद पर कार्य कर रहा था।टिकेश इन बड़ी घटनाओं में रहा शामिल...

उक्त आत्मसमर्पित नक्सली ने जिला धमतरी व सरहदी जिला गरियाबन्द एवं कांकेर के वनांचल क्षेत्रों में हत्या व हत्या का प्रयास जैसे कई बड़ी वरदात को अंजाम दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली के विरूद्ध जिला धमतरी में कुल 18 अपराध पंजीबद्ध है। इसी प्रकार सरहदी जिला गरियाबन्द में 12 तथा जिला कांकेर में 02 अपराध पंजीबद्ध है। उसने वर्ष 2013 में यह दो घटना में शामिल रहा जिसमें खल्लारी माता मन्दिर के पीछे जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी और फायरिंग के दौरान सी०आर०पी०एफ० के असिस्टेंट कमाण्डेट को गोली लगने से शहीद हो गये थे। दूसरी घटना खल्लारी के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस जवान को गोली लगने से घायल हो गया था। इसके साथ ही जोगीबिरदो के ग्रामीण की हत्या। वर्ष 2018 मांदागिरी-तेंदूडोंगरी में पुलिस नक्सली मुठभेड़। वर्ष 2019 में ग्राम कट्टीगांव जिला धमतरी में एस०टी०एफ० टीम के साथ हुई नक्सली मुठभेड़ जिस दौरान एक महिला नक्सली सीमा मण्डावी मारी गई थी, जिसके शव के पास इंसास रायफल मिला था।संदबाहरा मांदागिरी पहाड़ी के मध्य जंगल एस०टी०एफ० टीम के साथ हुई नक्सली मुठभेड़ चार नक्सली मारे गये थे, जिसमें तीन महिला नक्सली व एक पुरूष नक्सली का शव तथा 315 बोर हथियार अन्य विस्फोटक सामग्री को जप्त की गई थी। इसी तरह वर्ष 2020 में (01)लिलांज नदी के किनारे सांकरा-मेचका मुख्य मार्ग पर पेड़ काटकर रास्ता अवरूद्ध कर आ०ई०डी० लगाया गया था जिसे सुरक्षा बल के बी०डी०एस० टीम के द्वारा डिफ्यूज किया गया था। (02)उजरावन से रिसगांव जाने वाले कच्ची रोड से लगे खेत के पास एक ग्रामीण को पुलिस का मुखबिर बताकर हत्या कर दी गई। (03) ग्राम घोरागांव जंगल में पुलिस पार्टी पर सर्चिंग के दौरान फायरिंग की गई जिस दौरान पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक पुरूष नक्सली रवि मारा गया। वर्ष 2021 में अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देते हुए तीन ग्रामिणों (01) ग्राम घोरागांव निवासी अमरदीप मरकाम (02)ग्राम चंदनबाहरा के ग्रामीण केसर सोरी (03) ग्राम रिसगांव गादुलबाहरा के ग्रामीण प्रहलाद नेताम को पुलिस का मुखबिर बताकर हत्या कर दी गई। वर्ष 2023 में ग्राम चमेदा के ग्रामीण नारद मरकाम को रात्रि में घर अन्दर से बाहर बडे़पारा से लाल भठौली उडीसा जाने के मार्ग पर ले जाकर हत्या कर दी गई। माह 04/2024 को हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल रही, जिसमें महिला नक्सली मांगो उर्फ सिंधु को गोली लगी थी जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया...

संक्षिप्त विवरण...प्रमिला उर्फ गणेशी नेताम,उम्र 32 वर्ष ग्राम-गोना,नयापारा, जिला गरियाबंद धारित हथियार-12 बोर बंदूक धारित पद-सीता नदी एरिया कमेटी/ ए०सी०एम०सदस्य शासन व्दारा घोषित ईनाम 05 लाख रूपये यह 2009 से संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ।

प्रमिला इन बड़ी घटनाओं में रही शामिल...थाना मेचका के मादागिरी-तेंदुडोगरी जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में गोबरा एलओएस कमांडर जयसिंह मारा गया जिसके कब्जे से एक नग पिस्टल चार नग कारतूस बरामद किया... थाना बोराई के ग्राम कारीपानी शिव मंदिर के आगे बोराई सिहावा मुख्य मार्ग में नक्सलियों द्वारा घटना स्थल पर पेड़ काट कर मार्ग अवरूद्ध किया गया था...थाना खल्लारी ग्राम साल्हेभाठ-चंमेंदा के मध्य जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई जिसमें 01 प्रधान आरक्षक शहीद एवं 02 ग्रामीण मारे गये थे...थाना बोराई ग्राम कट्टीगांव जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड में 01 नक्सली शव एंव 01 नग इंसास रायफल मय 02 मैग्जीन एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य व दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई...थाना मेचका के संदबाहरा-मांदागिरी पहाड़ी के मध्य जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 04 नक्सली शव बरामद किया गया व घटना स्थल से 07 नग आर्म्स एम्युनेशन एवं नक्सल साहित्य और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है..थाना खल्लारी के मुहकोट जाने के रोड आमझर में 10-12 वर्दीधारी सशस्त्र माओवादियों द्वारा पुलिस मुखबिरी के शक में सीताराम नेताम उम्र 30 वर्ष साकिन आमझर थाना खल्लारी को बलपूर्वक घर से उठाकर ले जाकर डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिये।प्रमिला के विरुद्ध धमतरी, गरियाबंद,कांकेर जिले में कुल 14 अपराध पंजीबद्ध हैं।

संगठन छोड़ने का कारण*-:छ०ग० शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए एवं संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने,भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर उक्त माओवादियों पति-पत्नी टिकेश एवं प्रमिला द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

 रायपुर : शनिवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमे राजधानी रायपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्कूल खोलने पर चर्चा हुई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया यह स्कूल सप्रे स्कूल में ही खोला जाएगा। जहां फिलहाल परिषद, स्पीच थेरेपी सेंटर का संचालन कर रहा है। स्कूल के लिए कमरों की भी अनुमति मिल गई है और जल्द ही आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। इस स्कूल के खुलने से दिव्यांग बच्चों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी।

बता दें कि, बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष है। परिषद राज्य में बालक-बालिकाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है और स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल अधिकारों की सुरक्षा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम का संचालन कर रहा है।

बैठक में उपाध्यक्ष डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ कमल वर्मा, महासचिव चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव भूपेंद्र कोटारिया, राजेंद्र निगम, कार्यकारिणी सदस्य नथमल कोठरी उपस्थित रहे।

सतनामी समाज की न्याय की लड़ाई में बाधा बन रही कांग्रेस : गुरु खुशवंत

सतनामी समाज की न्याय की लड़ाई में बाधा बन रही कांग्रेस : गुरु खुशवंत

 कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का बड़ा हमला

रायपुर। भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को अराजकता फैलाने के लिए किया जा रहा प्रलाप बताया है। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि दरअसल बलौदाबाजार के हिंसक घटनाक्रम में निरे एक प्यादे प्रतीत हो रह देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के पूरे ईको सिस्टम की बौखलाहट यही है कि उसका सारा षड्यंत्र पर्दाफाश हो जाएगा और इसलिए इस तरह की फ्लॉप सियासी नौटंकियों के जरिए कांग्रेसी प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सतनामी समाज के न्याय की लड़ाई के बाधा बन रही है,यह शर्मनाक कृत्य है।

गुरु खुशवंत ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति, जिसने सफेद झंडे का अपमान किया, जो सतनामी समाज की भावनाओं को आहत करने वालों को प्रेरित करने का आरोपी है, ऐसे आरोपी का साथ देकर कांग्रेस सतनामी समाज के न्याय की लड़ाई में बाधा बन रही है। समाज की भावनाओं को आहत कर रही है और हमेशा से कांग्रेस ने कभी यह नहीं चाहा कि सतनामी समाज को कभी न्याय मिले। ऐसे संवेदनशील विषयों पर आरोपियों का साथ देना कहीं-न-कहीं ऐसे गंभीर मामलों में संलिप्तता दिखता है , कांग्रेस जो कर रही है। उसे लगता है कि देवेंद्र यादव को समर्थन देना उसकी मजबूरी है। शायद सभी लोग इस घिनौने काम में लिप्त हैं। गुरु  खुशवंत साहेब ने कहा कि अगर कांग्रेस संविधान को हाथ में लेकर घूमती है और संविधान को मानती है तो न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने से क्यों डरती है? अगर देवेंद्र यादव निर्दोष हैं तो क्यों इतने प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ रही है?   कांग्रेस की हर एक हरकतें बताती है कि कुछ-न-कुछ गलत हुआ है। सतनामी समाज के भावनाओं को कांग्रेस लगातार आहत कर रही है। आरक्षण समेत अनेक मामले इस बात के गवाह हैं।

CG : झरना घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप...एक अपचारी समेत 3 गिरफ्तार

CG : झरना घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप...एक अपचारी समेत 3 गिरफ्तार

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग अपने दोस्त और सहेलियों के साथ घूमने के लिए गई थी. इस दौरान आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, प्राथिया ने 21 अगस्त को उदयपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 20 अगस्त को उसकी नाबालिग बहन अपनी सहेलियों के साथ बाहर घूमने गई थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसे ढूंढने के बाद पाया कि वह अपनी सहेली के घर में रुकी थी. जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ.

पीड़िता ने बताया कि वो अपने अन्य 2 सहेलियों के साथ घूमने के लिए नाबालिग के साथ मोटरसायकल में बैठकर झुंझ झरना खरसुरा गई हुई थी. वहां पहले से ही राकेश उर्फ छोटू और गिरजा प्रसाद मौजूद थे. आरोपियों ने पीड़िता की सहेलियों को धमकाकर भगा दिया और फिर नाबालिग और गिरजा प्रसाद ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. वहीं तीसरा आरोपी राकेश मोटरसाइकिल के पास खड़ा होकर पूरा मंजर देख रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी नाबालिग पीड़िता को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी सहेली के घर पहुंची और सुबह परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और 184/24 धारा 70(2) बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2)6 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जिसमें आरोपी गिरजा प्रसाद उर्फ ​​छोटे (21 वर्ष) और राकेश उर्फ ​​छोटू (20 वर्ष) और एक नाबालिग है.

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव...नए चेहरों को मिलेगा मौका

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव...नए चेहरों को मिलेगा मौका

 रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जल्द नई कार्यकारिणी का गठन होने वाला है. इसके लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को निर्देश दिए दिए हैं. कांग्रेस संगठन में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा. इस मामले में दीपक बैज ने कहा, सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिला है. जल्द ही नई नियुक्तियां की जाएगी.

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, इन्हें बनाया गया छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकायुक्त

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, इन्हें बनाया गया छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकायुक्त

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को प्रमुख लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राज्यपाल के आदेशानुसार, छत्तीसगढ़ लोक आयोग अधिनियम, 2002 की धारा 3 की उपधारा (5) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है। इंदर सिंह उबोवेजा, जो पूर्व में बिलासपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति रह चुके हैं। 22 अगस्त, 2024 से अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे। 

बता दें कि प्रमुख लोकायुक्त का पद लंबे समय से खाली पड़ा था। इस पद पर पहले टीपी शर्मा नियुक्त थे, जिनका कार्यकाल सितंबर 2023 में समाप्त हो गया था।  तब से यह पद खाली था। जिसके बाद अब बिलासपुर हाईकोर्ट के सेवानिवृत्‍त जज इंदर सिंह उबोवेजा को इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। 

तोता प्रेमियों के लिए बुरी खबर : अब पिंजरे में कैद नहीं होंगे पक्षी, घर में पाल रखा है तो तुरंत उड़ा दें, वरना हो सकती है जेल

तोता प्रेमियों के लिए बुरी खबर : अब पिंजरे में कैद नहीं होंगे पक्षी, घर में पाल रखा है तो तुरंत उड़ा दें, वरना हो सकती है जेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के तोता प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। राज्य में अब तोता समेत अन्य पक्षी पिंजरे में कैद नहीं होंगे। यदि आपने घर पर तोता भी पाला है तो आपको सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ वन महकमे ने अब इस पर सख्ती बरतने का फैसला लिया है। राज्य के मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के निर्देश पर सभी डीएफओ को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि कानूनी संरक्षण प्राप्त तोता या अन्य पक्षियों की अवैध बिक्री, खरीदी या घरों में उसके रखरखाव पर रोक लगाई जाए। यह निर्देश राज्य में पक्षियों की धड़ल्ले से चल रही बिक्री की शिकायत के बाद दिया गया है। 

राज्यभर के डीएफओ को भेजे गए निर्देश में यह कहा गया है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में हुए संशोधन की अनुसूची में तोता समेत अन्य पक्षियों की खरीदी, बिक्री तथा उसका पालन करना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। अधिनियम के प्रावधान का उल्लंघन अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सजा का प्रावधान भी है। 

वन महकमे ने डीएफओ को भेजे गए निर्देश पत्र में इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की है कि अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी जन सामान्य तक पहुंचाने संबंधी पूर्व में जारी निर्देशों पर अमल नहीं किया गया है। वन महकमे ने डीएफओ को निर्देश दिया है कि तोता समेत अन्य पक्षियों की अवैध बिक्री, खरीदी और उसे पालने संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए विभागीय स्तर पर एक अधिकारी का नाम उसके मोबाइल नंबर सहित जारी किया जाए। 

BREAKING: विधायक देवेन्द्र यादव को कोर्ट ने दी जमानत, मिली राहत

BREAKING: विधायक देवेन्द्र यादव को कोर्ट ने दी जमानत, मिली राहत

 रायपुर : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीजीएम मनीष कुमार दुबे की कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। ये मामला 10 साल पुराना है, जब देवेंद्र यादव ने बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में एक मुद्दे को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ घेराव किया था। इस घटना को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी है।

उल्लेखनीय है कि, 10 साल पहले सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 427 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज हुआ था। इस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, अमितेश राय, प्रकाशमणि वैष्णव, रंजीत सिंह, सोहेल खालिक समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। स्थाई वारंट पर भी जवाब देने के लिए वे कोर्ट नहीं पहुंच रहें थे। फ़िलहाल कोर्ट ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर राहत दी।

नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के नामकरण के लिए समिति का गठन

नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के नामकरण के लिए समिति का गठन

 रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों के नामकरण और चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए समिति का गठन किया गया है। यह समिति नवा रायपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सहेजने और उसके विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से बनाई गई है। वन मंत्री केदार कश्यप समिति के अध्यक्ष और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदस्य होंगे।

वन मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई वाली इस समिति में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, इंद्र कुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब सदस्य होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

समिति की जिम्मेदारी नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों के नामकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है, साथ ही विभिन्न चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने के प्रस्तावों पर भी विचार करना है।

इस कार्य में स्थानीय लोगों की राय और सुझावों को भी शामिल किया जाएगा। नवा रायपुर के विकास के इस महत्वपूर्ण कदम से शहर की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू

 रायपुर  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। वहीं बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

 

बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में मारा छापा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला

बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में मारा छापा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला

 बलौदाबाजार/भिलाई :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद फिर से बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में कई घरों में छापेमारी की। पुलिस ने खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पांचों आरोपी हिंसा की घटना में शामिल थे। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार एएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में करीब 12 पुलिस की गाड़ियां भिलाई पहुंची थी। भिलाई पहुंचते ही दुर्ग पुलिस ी मदद से खुर्सीपार थाना क्षेत्र से लोकल पुलिस बल लेने के बाद बलौदा बाजार पुलिस सीधे खुर्सीपार के मिलावटपारा क्षेत्र में पहुंची।

यहां पुलिस ने योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खूंटे, अविनाथ खूंटे और लक्ष्ममण सोनवानी को उनके घर से छापेमारी करके गिरफ्तार किया। इस दौरान वहां लोगों ने पुलिस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन इतनी बड़ी संख्या पुलिस बल पहुंचा था कि कोई कुछ नहीं कर सका।

चंपारण पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : प्रभु वल्लभाचार्य आश्रम में पत्नी संग की पूजा-अर्चना, CM विष्णुदेव साय सहित मंत्रीगण मौजूद

चंपारण पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : प्रभु वल्लभाचार्य आश्रम में पत्नी संग की पूजा-अर्चना, CM विष्णुदेव साय सहित मंत्रीगण मौजूद

 रायपुर :- देश के गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अपनी पत्नी सोनल शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ नवापारा शहर से लगे चम्पारण धाम पहुंचे. यहां उन्होंने चंपेश्वर महादेव में जलाभिषेक किया और महाप्रभु वल्लभाचार्य के दर्शन किए. गृहमंत्री अमित शाह इस मंदिर में वर्ष 2001 में भी अपनी माताश्री के साथ दर्शन करने पहुंचे थे.दर्शन के बाद वे राजधानी रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे. बता दें कि चंपारण वल्लभाचार्य की प्राकट्य स्थली है, लिहाजा गुजराती समाज के लोग पूरे सालभर यहां लाखों की संख्या में आते रहते हैं.