नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG : इस जिले में नये जिला शिक्षा अधिकारी की हुई पोस्टिंग राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...देखें आदेश..!!

CG : इस जिले में नये जिला शिक्षा अधिकारी की हुई पोस्टिंग राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...देखें आदेश..!!

 रायगढ़। रायगढ़ के नए जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में डॉ. केव्ही राव की हुए नियुक्त। केव्ही राव रायगढ़ के नये जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। अभी डॉ. केव्ही राव खैरागढ़ डाईट के प्रचार्य थे। उन्होंने प्रशासनिक आधार पर तबादला करते हुए राज्य सरकार ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ बनाया है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।

देखें आदेश.....

तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, छत्तीसगढ़ सरकार के अफसरों के साथ करेंगे मैराथॉन मीटिंग….

तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, छत्तीसगढ़ सरकार के अफसरों के साथ करेंगे मैराथॉन मीटिंग….

 रायपुर :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शुक्रवार रात वह राजधानी रायपुर पहुंचे. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री 25 अगस्त तक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वही केंद्रीय गृह मंत्री नवा रायपुर से चम्‍पारण स्थित वल्‍लभाचार्य आश्रम के लिए रवाना हो गए हैं। शाह के साथ मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय भी चम्‍पारण गए हैं। दोनों नेता दोपहर में वहां से लौटेंगे। इसके बाद नवा रायपुर में बैठकों का दौर शुरू होगा।

बता दे की शाह 25 अगस्‍त की सुबह शाह 11 बजे राष्‍ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्‍यूरो (एनसीबी) के ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वहीं समीक्षा बैठक भी होगी। दोपहर 2 बजे छत्‍तीगसढ़ सरकार के अफसरों के साथ उनकी बैठक होगी, इसमें राज्‍य की विकास योजनाओं पर चर्चा होगी। दोपहर साढ़े 3 बजे शाह होटल से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 4 बजे उनका विशेष विमान दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेगा।
अमित शाह के कार्यक्रम का शेड्यूल
दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक इंटर स्टेट को ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे.
दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक छत्तीसगढ़ पुलिस के कामकाज की समीक्षा करेंगे.

शाम 4 बजे से 6 बजे तक छ्त्तीसगढ़ के विकास कार्यों की समीक्षा.

 
 
 

रात 8 बजे 9.30 बजे के बीच डीजीपी से वन टू वन चर्चा करेंगे.
 
आंजनेय विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का किया शैक्षिक भ्रमण

आंजनेय विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का किया शैक्षिक भ्रमण

 रायपुर। आंजनेय विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विधायिका की कार्यप्रणाली और इसके महत्व से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन, पुस्तकालय, समिति कक्ष और सेंट्रल हॉल का दौरा किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुस्तकालय संचालक श्री मनीष कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को विधानसभा की संरचना, कार्यप्रणाली और विधायिका के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अवर सचिव श्री जी. शेषगिरी राव ने भी विद्यार्थियों को विधायिका प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की

कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. रूपाली चौधरी ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी देते हैं, जो उनके अकादमिक और व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नैना तिवारी ने इस शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और कहा कि इससे उनकी राजनीतिक और सामाजिक समझ में वृद्धि होगी। भ्रमण के दौरान कला एवं मानविकी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश कुमार, डॉ. दीप्ति वर्मा, श्री विनोद सावंत, श्रीमती रेशमा सिंह, डॉ. यंजना और सुश्री अंकिता मिश्रा भी उपस्थित रहे।

संतान की लंबी आयु के लिए माताएं आज रखेंगी हल षष्ठी का व्रत, जान लें पूजा मुहूर्त और नियम से लेकर सबकुछ

संतान की लंबी आयु के लिए माताएं आज रखेंगी हल षष्ठी का व्रत, जान लें पूजा मुहूर्त और नियम से लेकर सबकुछ

  रायपुर :- भाद्रपद मास प्रारंभ होते ही सनातन धर्म में व्रत एवं त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है. इन्हीं पर्वों में से हर छठ भी एक है. यह पर्व जन्माष्टमी से दो दिन पहले मनाया जाता है. यानी सप्तमी युक्त हलषष्टी का योग बनता है तब हर छठ पर्व मनाया जाता है. इसको हल छठ, ललही छठ बलदेव छठ, रंधन छठ, चंदन छठ, तिनछठी, तिन्नी छठ आदि नामों से भी जाना जाता है.

हर छठ पूजा व्रत दिनांक 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन व्रत पूजन का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि इस दिन जो महिलाएं सच्चे मन से व्रत-पूजन करती हैं उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है. साथ ही अन्य भौतिक सुखों की भी प्राप्ति संभव होती है. अब सवाल है कि आखिर व्रत-पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? क्या है पूजन विधि?

कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 24 अगस्त को दोपहर में 12 बजकर 43 मिनट से आरंभ
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 24 अगस्त को दोपहर में 12 बजकर 43 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 25 अगस्त को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर समाप्‍त होगी. इसकी पूजा दोपहर की समय की जाती है. इसलिए हलषष्ठी व्रत 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को रखा जा रहा है.हल छठ का यह व्रत आमतौर पर पुत्रवती स्त्रियां ही करती हैं. इस दिन वे पूरे विधि-विधान से पूजा पाठ करती हैं. हल षष्ठी की पर महिलाएं पुत्र की संख्या के हिसाब से 6 मिट्टी के बर्तनों में 6,7 भुने हुए अनाज या मेवा रखती हैं. हल षष्ठी पर महिलाएं गड्ढा बनाती हैं और उसे गोबर से लिपाई कर तालाब का रूप देती हैं. इसके बाद झरबेरी और पलाश की एक-एक शाखा बांधी जाती है और हर छठ को गाड़ा जाता है. पूजा के समय भुना हुआ चना, जौ की बालियां भी चढ़ाई जाती हैं. कहा जाता है कि व्रत के दौरान हल जोत कर उगाए अन्न का सेवन नहीं किया जाता. इस तरह पूजा पाठ कर रात्रि में चांद देख कर व्रत खोला जाता है. हालांकि, इस त्योहार को कई जगह भिन्न तरह भी मनाया जा सकता है.

 
CM साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी की दी बधाई

CM साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी की दी बधाई

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (कमरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में हलषष्ठी मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के नाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में तालाब के प्रतिरूप स्वरूप सगरी बनाई जाती है। महिलाएं इकट्ठा होकर पसहर चावल, काशी फूल, महुआ पत्ते, लाई अर्पित कर भगवान शिव और सगरी की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने बच्चों के स्वास्थ्य, लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि सभी माताओं की कामना पूरी हो, सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल रहें।

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...निरीक्षक सहित 19 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..देखें आदेश..!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...निरीक्षक सहित 19 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..देखें आदेश..!!

  सक्ती। जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने पांच निरीक्षकों के थानों में फेरबदल करते हुए 19 पुलिसकर्मियों के तबादला किए हैं।

देखें आदेश .....

CG - लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को बताई आपबीती..जांच में जुटी पुलिस..!!

CG - लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को बताई आपबीती..जांच में जुटी पुलिस..!!

  कोरबा। सख्त कानून होने के बावजूद भी प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है।  रायगढ़, कांकेर के बाद अब कोरबा जिले में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने लेकर गया और बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

 

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। छात्रा घर पहुंचकर डरी सहमी अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दुष्कर्म का मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

आईपीएस जीपी सिंह की बहाली तय, हाईकोर्ट ने कैट के फैसले पर लगाई मुहर...

आईपीएस जीपी सिंह की बहाली तय, हाईकोर्ट ने कैट के फैसले पर लगाई मुहर...

 रायपुर। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह की बहाली का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के फैसले पर मुहर लगा दी है, जिससे जीपी सिंह की बहाली लगभग तय मानी जा रही है। कैट ने हाल ही में जीपी सिंह से जुड़े सभी मामलों को चार सप्ताह के भीतर निपटाने और उनकी सेवा बहाल करने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने कैट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन अब हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को सही ठहराते हुए उनकी बहाली का रास्ता खोल दिया है।

 
जीपी सिंह पर लगे थे गंभीर आरोप-
2021 में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और देशद्रोह के मामले दर्ज किए थे। एसीबी की टीम ने जुलाई 2021 में जीपी सिंह के राजनांदगांव और ओडिशा के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 10 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति और कई संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए थे।
अनिवार्य सेवानिवृत्ति और गिरफ्तारी-
जीपी सिंह को जुलाई 2023 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी, जो राज्य सरकार की सिफारिश पर आधारित थी। बाद में, जीपी सिंह की गिरफ्तारी जनवरी 2022 में नोएडा से हुई थी, लेकिन उन्हें उसी साल जमानत मिल गई थी। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद जीपी सिंह अपनी सेवा में वापस लौट सकते हैं।
विधायक की गिरफ्तारी सियासी षड़यंत्र, सरकार समाज को सुरक्षा देने में नाकाम: पायलट

विधायक की गिरफ्तारी सियासी षड़यंत्र, सरकार समाज को सुरक्षा देने में नाकाम: पायलट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार को बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से सेंट्रल जेल रायपुर में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ PCC चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत मौजूद रहे।  मुलाकात के बाद पायलट ने कहा कि, बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। प्रशासन की नाकामी के कारण ऐसे हालत बने, सरकार समाज को सुरक्षा और संरक्षण नहीं दे पा रही है। साथ ही कांग्रेस नेता पायलट ने कहा- राजनीतिक षड्यंत्र के तहत देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। समाज की भावनाएं आहत हुईं, उस पर सरकार नाकाम रही।

 
प्रदर्शन की रणनीति पर हुई चर्चा 
 
जेल में मुलाकात करने के बाद सचिन पायलट राजीव भवन में कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस के आगामी होने वाले प्रदर्शन की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। साथ ही देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के आंदोलन को लेकर भी बैठक में बातचीत हुई। 
 
बता दें कि बलौदाबाज़ार हिंसा के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद से कांग्रेस एक्शन मोड में नज़र आ रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सेंट्रल जेल में देवेन्द्र यादव से मुलाकात की है। 
शिव डहरिया मानसिक संतुलन खो चुके हैं, अपना इलाज कराएं- गुरु खुशवंत साहेब

शिव डहरिया मानसिक संतुलन खो चुके हैं, अपना इलाज कराएं- गुरु खुशवंत साहेब

 रायपुर: रायपुर से बड़ी खबर, जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव डहरिया के विवादित बयान से सतनामी समाज में हड़कंप मच गया है। शिव डहरिया ने एक बयान में कहा है कि गुरु घासीदास जी के वंश में पैदा होने से ही कोई गुरु नहीं बन जाता। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा गुरु घासीदास ही सतनामी समाज के असली गुरु हैं। डहरिया के अनुसार, समाज के 80% लोग गुरु प्रथा को बंद करने की इच्छा रखते हैं।

सतनामी समाज में गुरु प्रथा पर शिव डहरिया के बयान पर अब बवाल मच गया है। आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पलटवार करते हुए कहा है कि, शिव डहरिया मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

गुरु खुशवंत साहेब ने शिव डहरिया को मानसिक रोग का इलाज कराने की सलाह दी और कहा कि, कौन गुरु है, कौन नहीं… सतनामी समाज अच्छे से जानता है। शिव डहरिया के बताने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। शिव डहरिया ने समाज और गुरु घासीदास जी का सम्मान नहीं किया

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा था कि, गुरु घासीदास जी के वंश में पैदा होने से ही कोई गुरु नहीं हो जाता। बाबा गुरु घासीदास जी ही सतनामी समाज के असली गुरु हैं। श्री डहरिया यहां तक बोले कि, सतनामी समाज के 80% लोग गुरु प्रथा को बंद करना चाहते हैं। वे शुक्रवार को रायपुर में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

समाज एकजुट, गुरु अवसरवादी

उन्होंने कहा कि, सतनामी समाज पूरी तरह एक है, गुरु लोग अवसरवादी हैं। सतनामी समाज की गुरु प्रथा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि, गुरु घासीदास जी के वंश में पैदा होने से ही कोई गुरु नहीं हो जाता। बाबा गुरु घासीदास जी ही सतनामी समाज के असली गुरु हैं। सतनामी समाज के 80% लोग गुरु प्रथा बंद करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, सतनामी समाज पूरी तरह एक है और गुरु लोग अवसरवादी हैं। कांग्रेस की सरकार थी तो वे कांग्रेस में थे, चुनाव आया तो BJP में चले गए।

साय सरकार की रणनीति का असर, 16 लाख ईनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

साय सरकार की रणनीति का असर, 16 लाख ईनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 सुकमा : एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने पर पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की उद्देश्य से 2 हार्डकोर नक्सलियों क्रमशः

01.मड़कम मुया पीएलजीए बटालियन नं. 1 कम्पनी नंबर 2 प्लाटून नंबर 2 सेक्शन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य, 08 लाख रूपये ईनामी एवं

2. मड़कम सन्ना पीएलजीए बटालियन नंबर 1, कंपनी नंबर 1, प्लाटून नंबर 3 सेक्शन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य/पीपीसीएम 8 लाख रूपये ईनामी के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में नीरज कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी 219 वाहिनी सीआरपीएफ, परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं निरीक्षक शिवानंद तिवारी थाना प्रभारी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। दोनों आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी वारदातों मे थे शामिल।

उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये नगद प्रदाय किया गया।दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

CG BREAKING : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर...इस दिन बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें

CG BREAKING : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर...इस दिन बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें

 रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने 26 अगस्त 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया है। ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत राज्य भर में मदिरा की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।

आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह लाइसेंसी प्रतिष्ठान हो या गैर-लाइसेंसीकृत स्थल।

आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारी इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला कार्यालयों एवं संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़दस्ता और विशेष जांच दल भी गठित किए जाएंगे, जो जिले में स्थित शराब के अवैध संकलन स्थलों की जांच करेंगे।

 
दही हांडी प्रतियोगिता 27 अगस्त को...जानिए विजेताओं को कितने लाख का मिलेगा पुरस्कार...!!

दही हांडी प्रतियोगिता 27 अगस्त को...जानिए विजेताओं को कितने लाख का मिलेगा पुरस्कार...!!

  रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में 27 अगस्त को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह वार्षिक कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और उत्सवों की झलक पेश करता है, और इस बार इसे और भी खास बनाया गया है। उक्त जानकारी कार्यक्रम के आयोजक बसंत अग्रवाल ने दी। 

बसंत अग्रवाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से 27 अगस्त को गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता रखा गया है। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बाबा हंसराज रघुवंशी शामिल होंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। दही हांडी प्रतियोगिता न केवल स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव है, बल्कि यह प्रदेश के सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाता है। इस आयोजन में सभी को शामिल होने और भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है।
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में राजिम पुन्नी मेला का फिर बदला नाम…संशोधन विधेयक को राज्यपाल ने दी मंजूरी...जानिए नया नाम?

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में राजिम पुन्नी मेला का फिर बदला नाम…संशोधन विधेयक को राज्यपाल ने दी मंजूरी...जानिए नया नाम?

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजिम पुन्नी मेला का फिर से नाम बदल दिया गया है। विधानसभा से पारित संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने विधेयक को मंजूरी दी है। बदले हुए नाम का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजिम में लगने वाले मेले का नाम रमन सरकार में राजिम कुंभ मेला हुआ करता था। पूर्वार्ति कांग्रेस सरकार ने इसका नाम राजिम पुन्नी मेला कर दिया था। अब फिर से ये मेला राजिम कुंभ कहलाएगा।

छत्तीसगढ़ के 800 सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जायेगा स्किल एजुकेशन, CM साय ने की कौशल विकाश के लिए महत्वपूर्ण पहल …

छत्तीसगढ़ के 800 सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जायेगा स्किल एजुकेशन, CM साय ने की कौशल विकाश के लिए महत्वपूर्ण पहल …

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के बच्चों के कौशल विकाश के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य के सरकारी स्कूलों में स्किल एजुकेशन को शामिल करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ सरकार ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ एक तीन साल की साझेदारी की है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा (NCF) 2023 के अनुरूप है, और इसका उद्देश्य छात्रों को आवश्यक स्किल्स और शिक्षा प्रदान करना है।
इस समझौते के तहत, पहले दो शैक्षणिक वर्षों में 800 सरकारी स्कूलों में स्किल एजुकेशन लागू किया जाएगा। इसमें 1,600 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो 40,000 छात्रों को स्किल और जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत कांकेर और कोंडागांव जिलों से होगी और इसे धीरे-धीरे राज्य के सभी 33 जिलों में फैलाया जाएगा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों के लिए मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा देने का भी निर्देश दिया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के पिछड़े माने जाने वाले आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को सशक्त बनाना है।

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर, 15 दिनों में 6 लोगो की मौत…

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर, 15 दिनों में 6 लोगो की मौत…

 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू अब कहर बरपा रहा है, प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 15 दिनों में 6 लोगो की मौत हो चुकी है, इसके अलावा प्रदेश में एक हफ्ते में 29 पीड़ित मिले हैं जिनमें से 26 तो सिर्फ बिलासपुर से ही हैं। वही राजनांदगांव में भी 4 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया है, 24 घंटे में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 2 लोगों की मौत हो गई। मनेंद्रगढ़ में 41 साल के शख्स की मौत हो गयी है, इन मौतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है, और लोगों से भीड़ भाड़ वाली जगह पे ना जाने की अपील की है,

स्वाइन फ्लू चूंकि हवा से फैलने वाली बीमारी है इसलिए मरीजों को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन वार्ड की जरूरत पड़ती है। इलाज करने वाले डॉक्टरों को एन-95 मॉस्क लगाना पड़ता है। साथ ही अटेंडेंट साथ में नहीं रह सकता। नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ को भी पर्याप्त सावधानी बरतनी पड़ती है। देखा गया है कि मरीज के संपर्क में रहने वाले परिजन या अस्पताल के स्टाफ भी पॉजीटिव आते रहे हैं। बिलासपुर में कुछ केस ऐसे आए हैं। वहां 29 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें 26 बिलासपुर के हैं। बिलासपुर में ज्यादा संक्रमण के पीछे डॉक्टर कोई विशेष कारण नहीं मानते। जहां ज्यादा केस आएंगे, वहां पर पर्याप्त सावधानी नहीं बरतने पर बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।

छत्तीसगढ़ में पुस्तक घोटाला, प्राचार्या ने कबाड़ में बेच दी बच्चों की नई पुस्तकें

छत्तीसगढ़ में पुस्तक घोटाला, प्राचार्या ने कबाड़ में बेच दी बच्चों की नई पुस्तकें

 अभनपुर : गोबरा नवापारा के शासकीय हरिहर स्कूल में पुस्तक घोटाला (book scam) का मामला सामने आया है, जहां पर स्कूल की प्राचार्या संध्या शर्मा पर ही पुस्तक घोटाला कर उसे कबाड़ की व रद्दी पुस्तक बताकर बेचने आरोप लगा है। आपको बता दें कि शासकीय स्कूलों में गरीब छात्र छात्राओं के लिए शासन के द्वारा मुफ्त में पुस्तक उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उन बच्चों का शैक्षणिक स्तर बढ़ सके व बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर सके, और जब पुस्तके खराब हो जाए तो उसके लिए बाकायदा अपने उच्च अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त कर व शाला विकास समिति का अनुमोदन प्राप्त कर उसे बेचा जाता है, व उससे मिलने वाले पैसे को शासन को चालान के माध्यम से जमा किया जाता है, लेकिन हरिहर स्कूल की प्राचार्य के द्वारा नई नई पुस्तकों को जिसका बंडल खुला भी नहीं था, उसे बिना किसी आदेश के बेच दिया गया। साथ ही उसके पैसे भी कहा गए इसका भी कोई हिसाब किताब नहीं बताया जा रहा है।

वहीं जब स्कूल की प्राचार्या से बात किया गया तो उनके द्वारा गोलमोल जवाब देते हुवे पुस्तक को दीमक लगा हुआ बता कर व बेचे गए पुस्तक को सन 2022 का बताकर उसे शासन के गाइड लाइन के अनुसार बेचना बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया, जबकि शासन के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है, या केवल प्रिंसिपल को चेतावनी देकर उसे माफ कर दिया जाता है।

 
छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, महेंद्रगढ़-चिरमिरी, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार में भारी बारिश हो सकती है। 1 जून से 22 अगस्त तक प्रदेश में 869.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 3% अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 844.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। 5 जिलों में अधिक बारिश हुई है। वहीं 6 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।

जिले में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बदरा बरस सकते हैं। वहीं गुरुवार को झमाझम बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को दिन और रात में तेज बारिश होने से दिन का पारा 5 डिग्री लुढ़का है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री था वो गुरुवार को 30 डिग्री पर पहुंच गया।

रायपुर जेल में देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, जानिए पूरा कार्यक्रम

रायपुर जेल में देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, जानिए पूरा कार्यक्रम

 रायपुर : कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान वे रायपुर जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस अग्रेसिव मोड पर है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी आज प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पायलट दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 3 बजे सचिन पायलट रायपुर जेल देवेंद्र यादव से मिलने जाएंगे। पायलट के अलावा कांग्रेस के प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ भी मौजूद रहेंगे। सचिन पायलट आज शाम लगभग 4 बजे राजीव भवन पहुंचेंगे। वहां कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में आने वाले दिनों में कांग्रेस के होने वाले आंदोलन को लेकर चर्चा की जाएगी। देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के आंदोलन को लेकर भी बैठक में बातचीत होगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस 24 अगस्त को देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। प्रदर्शन में पायलट भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले पायलट विधानसभा घेराव में भी शामिल हुए थे। कांग्रेस पार्टी देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने की तैयारी में है। 24 अगस्त के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जल्द ही आगे क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन की प्लानिंग कर रही है।

CG : कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार...बेटे ने किया मां से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG : कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार...बेटे ने किया मां से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा : जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी सगी मां के साथ दुष्कर्म किया। घटना 19 अगस्त की रात की है जब 62 साल की विधवा महिला अपने घर में अकेली थी। उसकी बहू रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए मायके गई हुई थी और बेटा घर पर ही था।रात के समय, बेटे ने मां को खाना खिलाने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मां को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से डरी सहमी मां ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन धीरे-धीरे उसका दर्द असहनीय हो गया। अंततः, उसने हिम्मत जुटाकर इस घिनौनी वारदात की जानकारी गांव के सरपंच को दी।इसके बाद पीड़िता ने थाने में जाकर अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अब सरकारी डॉक्‍टर निजी अस्पतालों में नहीं कर सकेंगे प्रैक्टिस, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध, देखें आदेश

अब सरकारी डॉक्‍टर निजी अस्पतालों में नहीं कर सकेंगे प्रैक्टिस, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध, देखें आदेश

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों के लिए बड़ी खबर है, सरकारी डॉक्टर (government doctor) अब निजी अस्पतालों या नर्सिंग होम (hospitals or nursing homes) में जाकर प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, सरकारी डॉक्टरों को केवल कर्तव्य की अवधि के बाहर प्रेक्टिस करने की अनुमति है, लेकिन वे किसी भी निजी अस्पताल या प्राइवेट क्लीनिक में जाकर यह प्रेक्टिस नहीं कर सकते। इस आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

BREAKING : डॉ. पामभोई को मिला संचालक महामारी नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

BREAKING : डॉ. पामभोई को मिला संचालक महामारी नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

 रायपुर : राज्य शासन ने स्वास्थ्य संचालनालय के संयुक्त संचालक डॉ. एसके पामभोई को संचालक महामारी नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव मुकेश चौहान ने इसका आदेश जारी किया है.

देखें आदेश –

CG BREAKING: Dr. Pambhoi gets additional charge of Director Epidemic Controller, see order
गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह आज रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे वे मेफेयर रिजॉर्ट जाएंगे. वहीं 24 अगस्त की सुबह 10.30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दौरा करेंगे. सुबह 11.30 रायपुर के निजी होटल से इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक लेंगे. जिसमें छत्तीसगढ़ और उससे जुड़े 7 राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी से चर्चा करेंगे. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में दोपहर 2.30 शामिल होंगे. उसके बाद 25 अगस्त की सुबह 10.30 बजे एनसीबी ऑफिस का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 25 अगस्त की दोपहर 1.30 बजे निजी होटल में सहकारिता के विस्तार संबंधी बैठक में शामिल होंगे. जिसमें सहकारी संगठनों के कामकाज और विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

रायपुर संभाग में 64 पदों पर जल्द होगी अनुकंपा नियुक्ति, कमिश्नर ने दिए निर्देश

रायपुर संभाग में 64 पदों पर जल्द होगी अनुकंपा नियुक्ति, कमिश्नर ने दिए निर्देश

 रायपुर। रायपुर संभाग में शामिल सभी पांच जिलों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए मिले 64 आवेदनों पर जल्द ही कार्रवाई पूरी होने जा रही है। इससे प्रभावितों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। संभागायुक्त महादेव कावरे ने इस संबंध में सभी पांच जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं।

 संभागायुक्त ने कहा कि इन प्रकरणों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। कावरे ने यह निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संभाग स्तरीय कलेक्टर्स कांफ्रेंस में दिए। बैठक में उन्होंने धमतरी, बलौदाबाजार, और महासमुंद जिलों के कलेक्टरों को उनके जिलों में लंबित 40 अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा।
रायपुर जिले में लंबित 24 आवेदन-
रायपुर जिले में लंबित 24 अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों के निराकरण के लिए संभागायुक्त ने सक्षम अधिकारी की अध्यक्षता में तत्काल एक समिति गठित कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कावरे ने सरकारी दफ्तरों में समय पर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित हों और कार्यालय भी निर्धारित समय में खुलें।
 उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारियों के नाम की पट्टिकाएं लगाई जाएं। कलेक्टर्स कांफ्रेंस में रायपुर संभाग के पांचों जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित..

औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित..

 कोण्डागांव। जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. आरके सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में कई मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई, जिसमें शेड्यूल एच और नार्काेटिक दवाओं के खरीदी-बिक्री दस्तावेजों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।

 
निरीक्षण के दौरान जिले के माकड़ी ब्लाक अंतर्गत ग्राम बीजापुर स्थित महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत आवश्यक दस्तावेजों के संधारण और दवाइयों के उचित रखरखाव में लापरवाही मिलने पर स्टोर के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संचालक द्वारा दिए गए जवाब को असंतोषजनक मानते हुए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ने महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर का ड्रग लाइसेंस आगामी एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है।
 
इस दौरान कोण्डागांव शहर के नेताम मेडिकल स्टोर और विश्रामपुरी स्थित मारूति मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई। यहां पर्मिल लॉसन और एम्लिप एटी नामक दवाइयों के सैंपल संदेह के आधार पर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए हैं। औषधि निरीक्षक सुखचौन सिंह धुर्वे के अनुसार जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है और समय-समय पर दवाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल परीक्षण के लिए भेजे जाते हैं।
 
खाद्य एवं औषधि विभाग ने सभी मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्टोर्स पर दवाइयों से संबंधित सभी दस्तावेजों का नियमानुसार संधारण करें। साथ ही शेड्यूल एच-1 और नार्काेटिक दवाइयों की बिक्री केवल पंजीकृत डॉक्टर के पर्ची पर ही करें। निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर के मालिकों को दवाइयों के उचित तापमान में रखरखाव और सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।