रायपुर में स्थापित हुआ विद्या समीक्षा केंद्र
रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरूण साव ने राज्य के नगरीय निकायों के लिए 450 करोड़ की राशि जारी की है। राजधानी रायपुर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने यह जानकारी दी। इसके साथ ही 15 वे वित्त आयोग के तहत राज्य के नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए 450 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों को भी स्वीकृति दी जा रही है। इस तरह से राज्य के नगरीय निकायों को कुल 900 करोड़ रूपए की राशि जारी हो रही है।
राशनकार्ड और पीएम आवास के सर्वाधिक आवेदन
राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के अन्तर्गत राज्य भर से प्राप्त करीब एक लाख तीस हजार आवेदनों में से करीब 48 हजार आवेदन का निराकरण कर दिया गया है जो करीब 37 प्रतिशत है। मंत्री ने बताया कि जन समस्या निवारण शिविर के अन्तर्गत पीएम आवास, सड़क, पेयजल और नाली निर्माण समेत कचरा उठाव संबंधी समस्याओं से संबंधित भी आवेदन प्राप्त हुए जिसका निराकरण किया गया है। शिविर में सर्वाधिक आवेदन राशन कार्ड, निर्माण और पीएम आवास योजना से संबंधित प्राप्त हुए। शिविर के दौरान पीएम आवास योजना संबंधी 17 हजार 555 और जमीन विवाद से संबंधित 14 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
अबतक निकायों को 2150 करोड़
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार द्वारा राज्य के नगरीय निकायों को अबतक 1250 करोड़ रूपए की राशि जारी की जा चुकी है। आज 450 करोड़ की राशि जारी की जा रही है और 15 वे वित्त आयोग के माध्यम से 450 करोड़ के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। इस तरह से राज्य में विष्णुदेव सरकार बनने के बाद नगरीय निकायों को कुल 2150 करोड़ रूपए आबंटित किए जा चुके हैं।
रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ कर शासकीय कामकाज को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। ई-ऑफिस से दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने, समय पर फाइलों के निराकरण और अधिकारियों के कामकाज की मॉनिटरिंग में आसानी होगी। वहीं, स्वागतम पोर्टल से आम जनता को मंत्रालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने पर बिना देरी के समय की जानकारी एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलेगी, जिससे उनका समय बचेगा।
राज्य में डिजिटलाईजेशन को बढ़ावा दे रही सरकार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। लगभग सभी सरकारी कार्यालयों के काम-काज में पारदर्शिता व तेजी लाने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। अब ई-फाइल तकनीक से मंत्रालय में सभी नोटशीट ऑनलाइन लिखी और भेजी जाएगी। साथ ही फाइलों के आदान-प्रदान में भी तेजी आएगी।
ई-गवर्नेंस में मॉडल राज्य बनेगा

राज्य की भाजपा सरकार ने हर विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व आईटी को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। सरकार की मंशा है कि छत्तीसगढ़ ई-गवर्नेंस की दृष्टि से मॉडल राज्य बने। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में सभी विभागों में आईटी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक उपकरण एवं आधुनिक सॉफ्टवेयर आदि की व्यवस्था के लिए 266 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सभी निकायों में बजट अकाउटिंग माड्यूल
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 168 नगरीय निकायों में ई-गवर्नेन्स के तहत बजट एंड अकाउंटिंग मॉड्यूल स्थापित किया जाएगा। 47 नगरीय निकायों में प्रॉपर्टी सर्वे के लिए जीआईएस आधारित सॉफ्टवेयर निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इससे प्रॉपर्टी टैक्स की प्राप्तियों में पारदर्शिता आएगी। इन कार्यों के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। विभागवार महत्वपूर्ण अभिलेखों को डिजिटल रूप में तैयार करके छत्तीसगढ़ वेब अभिलेखागार आम लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
रायपुर : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से आज दिनांक तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है तथा उनके द्वारा पंजीयन नवकरण हेतु आज दिनांक तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिकों को 31 दिसंबर 2024 तक पंजीयन/नवकरण आवेदन कर सकते हैं तथा दिनांक 31 दिसंबर 2024 के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है, रेलवे ने कई ट्रनों को फिर रद्द कर दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किया गया है। दरअसल, उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में पलवल और न्यू पृथला जंक्शन (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड को जोड़ने का कार्य करेगा। यह कार्य 29 अगस्त से 17 सितम्बर तक किया जायेगा इसी कार्य के फलस्वरूप 13 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस वजह से ही उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में अधोसंरचना विकास के लिए रेलवे ने 2 ट्रेनों को रद्द करने समेत 3 के नियंत्रित परिचालन, 2 ट्रेनों को देरी से रवाना और 6 के रुट में परिवर्तन का निर्णय लिया है।
ये ट्रेनें रहेगी रद्द
- 14624 फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस, जो 4 से 17 सितंबर तक रद्द रहेगी।
- 14623 सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस, जो 5 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
- 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस 29 अगस्त, 5 और 12 सितंबर को आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर चलेगी।
- 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर के बीच आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ शहर होकर रवाना होगी।
- 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर के बीच मेरठ शहर-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर रवाना होगी।
- 18477 पूरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4 से 15 सितंबर के बीच आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ सिटी होकर चलेगी।
- 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर के बीच मेरठ सिटी-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर चलेगी।
- 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस 6, 7, 10, 13 और 14 सितंबर को आगरा-मिटावल-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर चलेगी।
- 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 29 और 31 अगस्त, 2, 3, 4 और 5 सितंबर को असावती रेलवे स्टेशन में 40 मिनट तक नियंत्रित होगी।
- 17 सितंबर को चलने वाली 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 45 मिनट तक असावती स्टेशन पर रोकी जाएगी।
- 12442 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस 14 सितंबर को असावती स्टेशन में 45 मिनट तक नियंत्रित होगी।
देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें
- 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 12 सितंबर को 1 घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
- 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 14 और 16 सितंबर को 1 घंटे की देरी से चलेगी।
मुंगेली: यादव समाज के भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस द्वारा बिना नोटिस दिए गिरफ्तार करना अत्यंत निदनीय है, जिसका यादव समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है। भिलाई विधायक द्वारा लगातार यादव समाज से जुड़े मामलों को सड़क से लेकर सदन तक उठाते आ रहे है. कवर्धा के साधराम हत्यांकांड का मामला हो या मुंगेली जिले के यादव समाज के साथ अत्याचार का मामला हो वे यादव समाज के हर मामले को लेकर साथ लेकर चल रहे है।
बिलासपुर : जमीन अधिग्रहण के मामले में IAS, SDM सहित चार अफसरों पर अवमानना का केस चलेगा। इन अफसरों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मामले का निराकरण नहीं किया, जिसके बाद कोर्ट ने अवमानना केस में आईएएस, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को बिलासपुर हाईकोर्ट ने 3 सितंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया है। पूर्व कलेक्टर सक्ती नूपुर राशि पन्ना, राकेश द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी (पीडब्ल्यूडी) सक्ती, रूपेंद्र पटेल अनुविभागीय दंडाधिकारी मालखरौदा, रेना जमील मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और प्रज्ञा नंद कार्यकारी अधिकारी (पीडब्ल्यूडी) ब्रिज जगदलपुर को पक्षकार बनाया गया है।
CG - झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन : छापामारी कर चार क्लीनिक किए गए सील...जाने पूरा मामला...!!
बिलासपुर। जिले में झोलाझाप डाक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। हाल ही में कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द, शिवतराई, आमने और लमेर में अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप चार क्लीनिकों को सील कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कई क्लीनिकों पर कार्रवाई की है, लेकिन जिले में अभी भी 115 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के नामों की सूची जारी कर दी है और लोगों को सलाह दी है कि वे इन डॉक्टरों से इलाज न कराएं। विभाग का उद्देश्य है कि जनता को सुरक्षित और गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिल सकें और झोलाछाप डॉक्टरों की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
कांग्रेस ने बनाई समिति : इस मामले की होगी जांच, टीम में चार महिला विधायक सहित पांच सदस्य होंगे शामिल
रायगढ़। जिले के पुसौर में हुये गैंगरेप मामले में कांग्रेस ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगडे, लैलुंगा विधायक विधावती सिदार, सरायपाली चातुरी नंद, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे सहित अरूण मलाकार सारंगढ़ को शामिल किया गया है। ग्रामीणों से भी बातचीत कर घटना की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। कांग्रेस की जांच समिति के सभी सदस्य मामले की वस्तुस्थिति से अवगत होने जल्द ही गांव का दौरा करेंगे।

बता दें कि यह घटना रक्षाबंधन के दिन की है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार को पीड़िता जब रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद गांव में लगे मेले में जाने के लिए निकली थी, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे तालाब किनारे ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 6 अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
रायपुर : महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज सद्भावना दिवस मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महंत महाविद्यालय में सदभावना दिवस का आयोजन राजीव गांधी स्टडी सर्किल एवम महन्त कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा संयोजक डॉक्टर मुखर्जी एवम लक्ष्मी साहू के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कुलपति डॉक्टर निगम शंकराचार्य विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भारत के स्वप्न द्रष्टा एवं आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्हेंने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण भारत में जनता की भागीदारी कैसे हो ? इसके लिए सुनियोजित ढंग से प्लानिंग करके उसने ग्राम पंचायत की योजना बनाई और कहां की राजीव गांधी के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता दूसरी ओर कॉलेज के प्राचार्य ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी सच्चे रूप से जो आज आधुनिक भारत दिख रही है उसके निर्माता है सभा में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी जी ने सभी अथितियों का परिचय कराया एवम राजीव गांधी जी के 18 वर्ष के उम्र में वोटिंग का अधिकार दिलवाने की बात कही कार्यक्रम में प्रो अंजनी शुक्ल जी , पूर्व अध्यक्ष ,निजी विश्वविद्यालय सचिव अनिल तिवारी जी, सहित सभी प्रध्यापक गन सम्मिलित हुए कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीतम दास ने किया ।
रायपुर। भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 और 48 घंटो के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों के लिए जारी येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात व मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के लिए जारी येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात व मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 811.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 811.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 21 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1740.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 443.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 811.0 मिमी, बलरामपुर में 1170.0 मिमी, जशपुर में 656.1 मिमी, कोरिया में 826.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 820.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 693.0 मिमी, बलौदाबाजार में 837.4 मिमी, गरियाबंद में 778.7 मिमी, महासमुंद में 585.5 मिमी, धमतरी में 735.4 मिमी, बिलासपुर में 734.0 मिमी, मुंगेली में 793.9 मिमी, रायगढ़ में 724.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 461.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 812.6 मिमी, सक्ती 679.4 मिमी, कोरबा में 1016.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 762.0 मिमी, दुर्ग में 520.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 642.8 मिमी, राजनांदगांव में 837.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 935.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 597.2 मिमी, बालोद में 857.6 मिमी, बेमेतरा में 468.2 मिमी, बस्तर में 890.1 मिमी, कोण्डागांव में 809.8 मिमी, कांकेर में 1041.4 मिमी, नारायणपुर में 944.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 1028.1 मिमी और सुकमा जिले में 1119.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
राजनांदगांव। पति द्वारा प्रताडित करने से नवविवाहिता ने आत्महत्या की। दहेज के लिए प्रताडित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लालबाग थाना क्षेत्र के तुमडीबोड पुलिस चौकी का मामला है। मृतिका नवविवाहिता 05 वर्ष पूर्व ग्राम आरगांव निवासी संदीप कुमार साहू से प्रेम विवाह की थी।विवाद के 01 वर्ष बाद से नवविवाहिता के पति संदीप कुमार साहू दहेज मांग को लेकर नवविवाहिता को प्रताडित करता था। जिस पर नवविवाहिता के परिवार वाले दहेज के रूप में आरोपी को सोना- चांदी खरीदकर दिये थे। फिर भी आरेापी पति अपनी पत्नी को अपने परिवार वालों से दहेज मांग को लेकर हमेशा प्रताडित करता था।
अपने पति के दहेज मांग की बात से प्रताडित होकर नवविवाहिता ने ग्राम आरगांव में सुबह करीब 08ः30 बजे अपने ससुराल में अपने उपर मिटटी तेल डालकर आग लगा ली। जिसे आस पडोस के लोगों की सहायता से ईलाज हेतु कालडा बर्न सेन्टर रायपुर में भर्ती किया गया। जहां ईलाज दौरान नवविवाहिता के मृत्यु हो गयी।
जिस पर न्यू राजेन्द्र नगर थाना में मर्ग कायम कर जांच हेतु पुलिस चौकी तुमडीबोड को प्रदाय करने पर चौकी तुमडीबोड द्वारा मर्ग जांच कर नवविवाहिता के पति द्वारा दहेज मांग को लेकर प्रताडित करना पाये जाने पर अपराध क्र. 317/24 धारा 304(बी) भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
आरोपी को पता तलाश कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर गवाहो की उपस्थिति में पूछताछ किया गया। आरेापी द्वारा अपराध सदर धारा का अपराध करना सिद्ध सबुत पाये जाने पर आरोपी संदीप कुमार साहू पिता स्व.देवेन्द्र कुमार साहू उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम आरगांव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल निरूद्ध किया गया।

बलौदाबाजार-भाटापारा। दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना होने पर से इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रधान आरक्षक टेकराम सिरमौर थाना हथबंद में पदस्थ थे। रायपुर में इलाज के दौरान आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने विनम्र श्रद्धांजलि दी है। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान हादसा हुआ।
बता दें जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा "आपरेशन विश्वास" के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, सांथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में दो-पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना नंबर के वाहन चलाने वाले तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई किया जा रहा है।
पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आप सभी यातायात के नियमों का पालन करें एवं जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन करें। पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।
अंबिकापुर। अंबिकापुर के स्टील व्यापारी के पुत्र अक्षत अग्रवाल की हत्या कर दी गई है। युवक का शव उसी के कार में चठिरमा के जंगल में मिला है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार से रिकवरी के लिए निकला था
बताया जा रहा है कि अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज़ के संचालक महेश केड़िया का बेटा अक्षत मंगलवार शाम को कार लेकर घर से निकला था लेकिन काफी समय तक वो घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला को परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बीते शाम अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज़ के पूर्व कर्मचारी संजीव मंडल को अक्षत के साथ देखा गया था।
कार का शीशा तोड़कर खोला गया लॉक
चठिरमा गौशाला से लगे जंगल में बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में खड़ी हुंडई कार को देखा। कार में युवक का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ASP अमोलक सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर गाड़ी को अनलॉक किया और युवक का शव बाहर निकाला। युवक के पेट और सीने में गोली लगी हुई थी। रिवॉल्वर से 3 गोलियां मारी गई है। जिस पिस्टल से हत्या की गई है, वह भी अक्षत अग्रवाल की है। गाड़ी से 3 महंगे पिस्टल मिले हैं। किसी भी पिस्टल के लाइसेंस नहीं हैं।

पूर्व कर्मचारी पर संदेह
मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज़ के पूर् कर्मचारी संजीव मंडल नामक युवक को हिरासत में लिया है। मंगलवार को अक्षत केडिया के साथ संजीव मंडल को कार में देखा गया था। संजीव मंडल पहले अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज में काम करता था। करीब एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था।
संदेही दे रहा गोल-मोल जवाब
पूछताछ में संदेही संजीव मंडल पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहा है। उसने पुलिस को बताया कि अक्षत ने किसी की हत्या के लिए उसे सुपारी देने की बात कही थी। इसके लिए उसने बड़ी रकम और सोना देने को कहा था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है।
रायगढ़ : जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कसाईपाली में रक्षाबंधन की शाम रायगढ़ जाने निकली एक 27 वर्षीय महिला को कुछ युवकों ने बलपूर्वक अगवा कर तालाब की ओर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया है। इस घटना में एक दर्जन से भी अधिक युवकों के शामिल होनें की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के द्वारा करीबन 5 घंटे तक रेप करने के बाद फरार हो जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद किसी तरह पीडि़ता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए आज पुसौर थाने में मामले की रिपोर्ट लिखाई है, जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को लेकर अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। जिसमें अभी तक पुलिस ने कसाईपाली, घुटकूपाली और सोडकेला के कुछ युवकों को हिरासत में लेने की बात कही जा रही है। साथ ही साथ अन्य आरोपियों को पकडऩे के लिये टीम लगी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिन आरोपियों के द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है वो सभी नशे के आगोश में डूबे हुए थे और फिर महिला को अकेला देखकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए हैं।
रक्षाबंधन की शाम जिला मुख्यालय से लगे हुए गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना हो जाने के बाद से रायगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पुसौर थाना पहुंचकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने अलग-अलग टीम बनाकर गांव-गांव में छापेमारी की और कुछ देर बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रक्षाबंधन के दिन ऐसी घटना का शिकार हुई इस बहन की व्यथा को समझा जा सकता है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही लगातार कार्रवाई में लग गई है। लोगों से पूछताछ, आरोपियों की पहचान और चिन्हित लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
रायपुर | राज्य सभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम तीन दिवसीय नाइजीरिया के दौरे के दौरान नाइजीरियो के अबूजा में आयोजित राष्ट्रमंडल महिला सांसदों की कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जेंडर आधारित हिंसा पर आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रमंडल के सभी 56 देश भाग ले रहे हैं।
इस कार्यशाला में जेंडर आधारित हिंसा पर भारतीय संसद की भूमिका तथा सांसदों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के उपाय, रणनीति व राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।
नेताम ने कहा कि नाइजीरिया प्रवास के दौरान राजधानी अबुजा में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय है। आगामी दिनों में राष्ट्रमंडल महिला सांसदों की कार्यशाला में प्रतिभाग करूँगी जिसमे लिंग आधारित हिंसा को रोकने के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि हमारी सांसद, हमारी नेता जेंडर आधारित हिंसा जैसी संवेदनशील मुद्दे पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। इस वक्त जब महिला सुरक्षा मुद्दा सबके जेहन में है तब यह कार्यशाला होना और हमारे नेता का उस कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व करना और अधिक महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में उनके द्वारा अर्जित की गई सीख हम सबके लिए उपयोगी साबित होगी।
रायपुर. सीएम हाउस में हर गुरूवार होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम इस गुरूवार यानि 22 अगस्त को नहीं होगा। इस बार का जनदर्शन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब हो कि हर गुरूवार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास में
प्रदेश भर से आये लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं, लेकिन इस बार जनदर्श कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
रायपुरः सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा के भीतर कोटा लागू करने के फैसले के खिलाफ आज 14 घंटे के लिए भारत बंद है। बंद का छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों समेत बिहार, झारखंड, उड़ीसा राज्यों में व्यापक असर देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बंद का आंशिक असर है, क्योंकि छत्तीसगढ़ चेम्बर आंफ कामर्स ने बंद को समर्थन नही दिया है। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशंस नामक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया है और केंद्र सरकार से इसे रद्द करने की मांग की है और इसी मुद्दे को लेकर भारत बंद बुलाया है।क्यों है भारत बंद
दलित और आदिवासी संगठनों द्वारा भारत बंद बुलाने का मुख्य उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देना और इसे वापस लेने की मांग करना और सरकार पर दबाव डालना है। संगठनों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट कोटे में कोटा वाले फैसले को वापस ले या पुनर्विचार करे। बंद में शामिल होने वाले NACDAOR ने दलितों, आदिवासियों और ओबीसी से बुधवार को शांतिपूर्ण आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील की है। आज के भारत बंद में शामिल संगठनों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आरक्षण के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।
भारत बंद के समर्थन में कौन
भारत बंद का दलित और आदिवासी संगठन के अलावा कई राज्यों की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां भी समर्थन कर रहीं हैं। इनमें प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) भारत आदिवासी पार्टी, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, एलजेपी (R) और झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत समेत अन्य संगठनों का नाम शामिल है। कांग्रेस ने भी बंद का समर्थन किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद धरने पर बैठकर बंद का समर्थन कर रहें हैं
किस फैसले का है विरोध
सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा के अंदर कोटा से जुड़े मामले में कुछ ही दिनों पहले अपना फैसला सुनाया, जिसमें संविधान पीठ ने 6-1 के बहुमत से फैसला दिया कि राज्यों को आरक्षण के लिए कोटा के भीतर कोटा बनाने का अधिकार है। इसका मतलब ये है कि इस फैसले के बाद राज्य सरकारें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए सब कैटेगरी बना सकती हैं, ताकि सबसे जरूरतमंद को आरक्षण में प्राथमिकता मिल सके।
सुप्रीम कोर्ट ने 2004 के अपने ही पुराने फैसले को पलट दिया है। कोर्ट ने यह साफ कहा था कि SC के भीतर किसी एक जाति को 100% कोटा नहीं दिया जा सकता है और SC में शामिल किसी जाति का कोटा तय करने से पहले उसकी हिस्सेदारी का पुख्ता डेटा होना चाहिए। देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी, जस्टिस पंकज मिथल, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने ये बड़ा फैसला सुनाया था।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध हो रहा है। कई संगठनों ने इसे आरक्षण नीति के खिलाफ बताया है और कहा है कि इससे आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर निगेटिव प्रभाव पड़ेगा और सामाजिक न्याय की धारणा कमजोर हो जाएगी। विरोध करने वालों का ये भी कहना है कि अनुसूचित जाति और जनजाति को यह आरक्षण उनकी तरक्की के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से उनके साथ हुई प्रताड़ना से न्याय दिलाने के लिए है।
गरियाबंद। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गोबरा जंगल में एक युवक और युवती का कंकाल पेड़ से लटका और नीचे पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मामले की जांच में फोरेंसिक टीम भी लगी हुई है. यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, 40 दिन पहले मैनपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय भूमिका और तुहामेटा के 20 वर्षीय लक्षमन मरकाम के लापता होने की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर पता तलाश कर रही थी. वहीं रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोबरा जंगल में कुछ संदिग्ध शव मिले हैं. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को भेजा गया, जहां पेड़ पर लटके हुए और नीचे पड़े कंकाल के अवशेष बरामद हुए.
शवों की पहचान घटनास्थल पर पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से की गई. प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल दोपहर में 2 घंटे पुलिस मुख्यालय (PHQ) में रहेंगे, जबकि रात में एक घंटे राजभवन में गवर्नर के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सीएम के कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री सुबह सीएम हाउस से सीधे नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) जाएंगे। वहां सुबह साढ़े 11 बजे से बैठक शुरू होगी, जो एक बजे तक चलेगी, लेकिन सीएम वहां डेढ़ बजे तक रुकेंगे।
रायपुर, 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और विभिन्न वर्ग समुदाय के लोग टाउन हॉल पहुंच रहे हैं। यहां प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी में स्कूली विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक है।
प्रदर्शनी देखने के लिए यहां प्रतिदिन आने वाले स्कूली विद्यार्थियों के मध्य क्विज प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन तथा विजयी प्रतिभागियों को तत्काल मिलने वाले पुरस्कार से प्रदर्शनी को लेकर स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं में रूझान बढ़ा है। क्विज प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए इस क्षेत्र के अनुभवी श्री अनंत विकास अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूली विद्यार्थियों के मध्य आयोजित उक्त दोनों प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, पुरातत्व पर्यटन, संस्कृति, लोक कला, खेती-किसानी सहित अन्य विषय पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं और सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है।
भिलाई की रहने वाली नर्सिंग की छात्रा सुश्री चेतना साहू आज टाउन हॉल पहुंची प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद उन्होंने कहा कि ऐसी रोचक और ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी पहली बार देखी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के वीर क्रांतिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह लोगों और विशेष कर युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक व उपयोगी है। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं की जानकारी सिर्फ राज्योत्सव के स्टाल में देखने को मिलती थी। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का यह प्रयास सराहनीय है। अधिवक्ता श्री सुरेंद्र वर्मन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों और पुरोधाओं के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां छायाचित्र में प्रदर्शित की गई है, जो नई पीढ़ी और युवाओं के लिए प्रेरक है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीते 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया था। सात दिवसीय यह प्रदर्शनी 21 अगस्त तक चलेगी। छायाचित्र प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई है। मुख्य योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, महिला सशक्तीकरण, पीएम जनमन योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि प्रमुख रूप से शामिल है। प्रदर्शनी में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजित रामलला की प्रतिमूर्ति रखी गई है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है।
रायपुरः छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कांग्रेस एमएलए देवेन्द्र यादव पर बलौदाबाज़ार आगजनी मामले में देवेन्द्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रायपुर में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए दयाल दास बघेल ने कहा कि 10 जून को बलौदाबाज़ार की सभा में समाज ने उन्हें मंच पर बैठने नही दिया था। लेकिन सभा के बाद देवेन्द्र यादव ने लोगों को उकसा कर हिंसा और आगजनी कराई।
समाज का अपमान किया
दयाल दास बघेल ने कहा कि देवेन्द्र यादव को बलौदा बाज़ार पुलिस की तरफ से चार चार नोटिश दिया गया लेकिन वे पुछताछ के लिए हाजिर नही हुए। उल्टे जब 17 तारीख को बलौदाबाज़ार पुलिस भिलाई जाकर पुछताछ करने की कोशिश की तो देवेन्द्र यादव ने सतनाम पंथ के पवित्र झंडे को पैरो तले रौंदकर समाज का अपमान किया।
कोयला और शराब घोटाले में आरोपी है देवेन्द्र
मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि विधायक देवेन्द्र यादव पहले से ही कोयला और शराब घोटाले के आरोपी है और उनके खिलाफ जांच जारी है। लेकिन वे बलौदा बाज़ार हिंसा मामले में पुलिस को सहयोग करने के बजाए समाज को बांटने की कोशिश कर रहें है।
सीबाई जांच नही
बलौदाबाज़ार घटना की सीबीआई जांच के सवाल पर मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि जो लोग राज्य में सीबीआई को बैन कर रखे थे वे अब हर मामले में सीबीआई जांच की बात करते हैं। मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच हो रही है जिसमें सब स्पष्ट हो जाएगा।
रायपुर : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो परिवीक्षाधीन अधिकारीयों को प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद नए जिलों में पदस्थापना की है। जिसका आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। जारी आदेश में सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे और प्रखर चंद्राकर के नाम शामिल है।
देखें आदेश


रायपुर : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशानिक सेवा के दो अधिकारीयों का तबादला किया है, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है, जारी आदेश के अनुसार राजेश सिंह राणा सचिव को सारंगढ़ बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़ – छुईखदान – गण्डई में पदभार मिला है।































