नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं : राज्यपाल डेका

दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं : राज्यपाल डेका

 दिव्य कला शक्ति‘ कार्यक्रम संपन्न

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को ‘दिव्य कला शक्ति‘ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे दिव्यांगजनों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं पूरे देश से आये दिव्यांग उद्यमी एवं कलाकार उपस्थित थे।  राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं बल्कि राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति का पात्र नहीं समझना चाहिए। उनके प्रति समाज के नजरिये में बदलाव आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ के तहत समावेशी रूप से दिव्यांगजनों सहित सभी को शामिल किया गया है। दिव्यांगों को यह ऐहसास दिलाना होगा कि वे भी समाज के लिए महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके विकास के लिए सार्वजनिक स्थानों में सुलभ बुनियादी ढ़ांचा, सुगम्य परिवहन के साधनों की उपलब्धता, टेक्नोलॉजी तक आसान पहुंच बनाने की ओर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चों के पाठ्यक्रम में भी ऐसी कहानियां आदि शामिल करना चाहिए, जिससे उनमे दिव्यांगजनों के प्रति करूणा की भावना जागृत हो, किन्तु उनसे वे सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करें।

राज्यपाल डेका ने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने और उन्हें सशक्त करने ‘‘दिव्यकला मेला और दिव्य कला शक्ति‘‘ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजनों से दिव्यांगजनों को यह महसूस होता है कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उनको प्रोत्साहन दे रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार सहित छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी दिव्यांगजनों का जीवन-यापन सरल बनाने के लिए अनेक योजनाएं, संचालित की जा रही हैंं। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के साथ विभाग द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर देने, व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, आवास आबंटन में प्राथमिकता देने और उनके परिवारों को विशेष सहायता देने से दिव्यांगजन भी समाज और राष्ट्र की प्रगति में बराबरी से योगदान दे सकेंगे।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों में अलग तरह की विषेषताएं होती है और वे अनेक क्षेत्रों में बखूबी अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री विरेंद्र कुमार द्वारा रायपुर में दिव्यांग पार्क बनाये जाने की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर में 17 से 22 अगस्त तक 16 राज्यों से आये हुए दिव्यांग शिल्पकार एवं उद्यमियों द्वारा अपने शिल्प की मार्केटिंग की जा रही है, जिसे छत्तीसगढ़ के लोगों ने अत्यंत सराहा है।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रबंध संचालक नवीन शाह, संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित विभिन्न राज्यों से आये दिव्यांगजन उपस्थित थे।

राजनीति में पद नहीं, संबंध महत्वपूर्ण होते हैं : बृजमोहन

राजनीति में पद नहीं, संबंध महत्वपूर्ण होते हैं : बृजमोहन

 नव भारत उत्सव में सांसद अग्रवाल ने युवाओं को दिया सफलता का मूलमंत्र

रायपुर :- रायपुर सांसद ने गुरुवार को युवाओं को राजनीति में सफल होने का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि, राजनीति में पद तो बहुत लोगों को मिल जाता है लेकिन सफल और लोकप्रिय नेता केवल वही नेता होते हैं जिनके सबसे जीवंत संपर्क होते हैं, चाहे आप सत्ता में हो या न हो । कार्यकर्ता एवं अपने क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुःख में साथ देने वाला व्यक्ति ही सफल नेता बन सकता है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर एनआईटी रायपुर में नया भारत उत्सव में मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए यह बात कही।इस अवसर पर 'विकसित भारत की अमृत यात्रा' पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

पीएम मोदी के कार्यकाल में सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है: बृजमोहन
बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे एक नए और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। इन वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, डिजिटलाइजेशन, स्वास्थ्य सेवाएं, और रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। 'मेक इन इंडिया', 'स्वच्छ भारत अभियान', 'आयुष्मान भारत', और 'जन धन योजना' जैसी योजनाओं ने देश के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। देश की सुरक्षा, विकास, और समावेशी विकास के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता ने भारत को वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। 10 वर्षों में, भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो देश को एक नए और उज्जवल भविष्य की ओर ले जा रहे हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने बृजमोहन अग्रवाल से उनके राजनीति और पारिवारिक जीवन पर भी सवाल किए। युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चाहे राजनीति हो या कोई दूसरे क्षेत्र, आपको सफल होने के लिए कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास करते रहने की जरूरत है। कोई भी सफलता रातों-रात नहीं मिलती; इसके पीछे लंबे समय तक की गई मेहनत, असफलताओं से सीखा गया अनुभव, और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास होता है।  सफलता की राह में चुनौतियाँ और बाधाएँ आना स्वाभाविक हैं, लेकिन इन्हें पार करने का साहस और दृढ़ निश्चय ही व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करता है।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी बताया कि, पहले उन्हें फिल्म देखना काफी पसंद है, लेकिन समय की कमी के कारण अब फिल्म नहीं देख पाते, उन्होंने आखिरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरला स्टोरी' देखी थी। स्मिता पाटिल उनकी उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मोदी सरकार की योजनाओं पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मानित किया।

इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक दानसिंह देवांगन ने नया भारत उत्सव की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी संजय जोशी ने युवा संवाद के संबंध में अपने विचार रखे ।

कार्यक्रम में एनआईटी  निदेशक डॉ. रमन्ना राव, आईआईटी डॉ.राजीव प्रकाश, पंडित रविशंकर शुक्ला विश्व विद्यालय, कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एस के शुक्ला और पेट्रोलियम मंत्रालय के निदेशक दीपक महस्के, विभिन्न सरकारी और निजी उपक्रमों के अधिकारी, युवा उपस्थित रहे।

करोड़ों छोटे निवेशकों को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस : किरण देव

करोड़ों छोटे निवेशकों को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस : किरण देव

 कहा : सत्ता की लालसा में कांग्रेस विदेशी एजेंसी के इशारे पर

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा 'ता-ता थैया' बताया है। देव ने कहा कि हिंडनबर्ग की हाल ही में सेबी प्रमुख माधवी बुच की एक्टिविटी पर जारी रिपोर्ट को लेकर किया गया यह प्रदर्शन यह सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है कि कांग्रेस सत्ता की लालसा में किस कदर विदेशी कंपनियों का साथ लेकर देशभर में मिथ्या प्रलाप करके वातावरण को विषाक्त कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल किया कि अंग्रेजों द्वारा बनाई गई कांग्रेस की कांग्रेस की कमान क्या अब फिर से अंग्रेजों के पास है? विदेशी एजेंसी हिंडनबर्ग के सहारे भारतीय एजेंसी सेबी पर आरोप लगाकर, बेवजह के प्रदर्शन करके क्या कांग्रेस भारत के करोड़ों निवेशकों का पैसा डुबाने की एक बार फिर साजिश रच रही है? देव ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह देश में केवल अराजकता चाहती है। राहुल गांधी का सारे कांग्रेसियों को एक ही निर्देश है कि आर्थिक अराजकता पैदा करिए ताकि लोगों का इन्वेस्टमेंट डूब जाए, शेयर मार्केट बैठ जाए, करोड़ों रुपए आम लोगों का नुकसान हो। इसके लिए वह पूरा ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं और इसके लिए वह अंग्रेजों का साथ ले रहे हैं क्योंकि कांग्रेस अंग्रेजों द्वारा बनाई गई पार्टी है। आज भी कांग्रेस अंग्रेजों की विचारधारा पर चलती है, भारत का नुकसान करने का प्रयास करती है और सहारा भी उन्हीं का लेती है। देव ने कहा कि एक विदेशी एजेंसी हिंडनबर्ग को आधार बनाकर वह एक टॉप भारतीय एजेंसी व  उसके प्रमुख पर बेवजह की टीका-टिप्पणी करती रहती है और देश में आर्थिक अराजकता का माहौल फैलाने का प्रयास करती रहती है। इससे पहले देश में हिंसा करवाने के भी कई प्रयास कांग्रेस ने किए हैं और कांग्रेस के नेताओं के बयान भी आते रहते हैं कि यह मरेगा, इसका सिर फूटेगा। हर वह प्रयास, जिससे देश अस्थिरता की तरफ बढ़े, वह कांग्रेस करती है। यही अब कांग्रेस का एकमात्र संकल्प है क्योंकि उसे किसी भी लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल नहीं हो पा रही है। देव ने कहा कि अब कांग्रेस के ये षड्यंत्र देश की जनता नेस्त-ओ-नाबूद कर देगी।

जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें : उद्योग मंत्री देवांगन

जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें : उद्योग मंत्री देवांगन

 कोण्डागांव में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

रायपुर :- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोण्डागांव जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी जिले के समग्र विकास के लिए समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत व्यवस्था, कृषि, खनिज, वन और शहरी विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की।

मंत्री देवांगन ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि केशकाल घाट सड़क के मरम्मत कार्य जल्द कराएं ताकि आम लोगों की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत आम नागरिकों को जल प्रदाय योजना से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रगतिरत योजनाओं को शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उद्योग मंत्री ने कहा कि किसानों और अन्य नागरिकों को बिना किसी बाधा के नियमित रूप से बिजली मिलती रहे। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा में निर्माणाधीन आवासों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तकनीकी मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं विधायक कोंडागांव लता उसेण्डी ने जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूर्ण किये जाने कहा। इस दौरान विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम ने नगरीय निकायों के अंतर्गत स्थापित सोलर लाइटों की मरम्मत पर जोर दिया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक में जिले के विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी देते बताया कि जिले के कोंडागांव ब्लॉक के 77 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत सफलतापूर्वक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। मिशन के तहत जिले में 1,26,713 नल कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया है,जिसमें से अब तक 98,427 कनेक्शन पूरे किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 15,994 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 11,523 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।बैठक के दौरान खनिज न्यास निधि के कार्यों सहित एक पेड़ मां के नाम, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के परिसीमन और शहरी आवास के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

CG : फिर शर्मसार हुआ गुरु शिष्य का रिश्ता...साइन के बदले में छात्रा से प्रिंसिपल ने की ये डिमांड...पढ़िए पूरी खबर

CG : फिर शर्मसार हुआ गुरु शिष्य का रिश्ता...साइन के बदले में छात्रा से प्रिंसिपल ने की ये डिमांड...पढ़िए पूरी खबर

 रामानुजगंज:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लारंग साय पीजी कॉलेज के प्राचार्य पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। कालेज के ही छात्रा ने प्राचार्य द्वारा आवेदन पर हस्ताक्षर के बदले घर पर बुलाने और गंदे इशारे करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने रामानुजगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  छात्रा का आरोप है कि उन्हें एक आवेदन पर प्रिंसिपल से हस्ताक्षर कराना था। उन्होंने प्राचार्य से हस्ताक्षर के लिए कहा तो बदले में उनसे घर पर बुलाने लगा। इतना ही नहीं गंदे इशारे भी करने लगा। छात्रा ने रामानुजगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

CG - जिला शिक्षा अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक सस्पेंड...जाने पूरा मामला...!!

CG - जिला शिक्षा अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक सस्पेंड...जाने पूरा मामला...!!

 बालोद। कोरगुड़ा स्कूल की छत गिरने की घटना में जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को सस्पेंड कर दिया है। इस हादसे में बुधवार को पढ़ाई के दौरान छत गिरने से चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया ने घटना पर गंभीर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए थे। घटना के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर जाकर स्कूल का निरीक्षण किया और जाँच की। इस जाँच के आधार पर संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है।

CG - सामान लेने दुकान गई थी नाबालिग...दुकानदार और उसके दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार

CG - सामान लेने दुकान गई थी नाबालिग...दुकानदार और उसके दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार

 भानुप्रतापपुर। सख्त कानून व्यवस्था के बाद भी देश में रेप और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में कमी नहीं आ रही है। लगातार गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही। रायगढ़ के बाद अब कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार शाम को गांव के किराना दुकान में नाबालिग सामान लेने आई थी। इसी बीच पीड़िता को बंधक बना कर दुकानदार और एक अन्य युवक ने दुकान में ही दुष्कर्म किया। सारी रात पीड़िता के घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे। पीड़िता सुबह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

तत्काल परिजनों ने भानुप्रतापपुर पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला थाना पहुंचते ही आरोपी दुकानदार और उसका साथी गांव से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद कुमार नरेटी पिता स्वर्गीय रघुवीर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी डुवा, परस राम कोमरा पिता देवजा राम कोमरा उम्र 45 वर्ष निवासी विनायकपुर को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया। 

CG : यहां के महापौर को बड़ा झटका...छानबीन समिति ने जाति प्रमाण पत्र को किया निरस्त...क्रॉस वोटिंग से बने थे मेयर

CG : यहां के महापौर को बड़ा झटका...छानबीन समिति ने जाति प्रमाण पत्र को किया निरस्त...क्रॉस वोटिंग से बने थे मेयर

 रायपुर : - छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने निरस्त कर दिया है। 6 दिसंबर 2019 को अनुविभागीय अधिकारी कोरबा ने राजकिशोर प्रसाद अन्य पिछड़ा वर्ग का स्थायी सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र जारी किया था। प्रकरण में समिति ने कई पहलूओं की जांच परख के बाद उनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है।

 कोरबा नगर निगम के कांग्रेस महापौर राजकिशोर प्रसाद 6 दिसंबर 2019 को अनुविभागीय अधिकारी कोरबा ने अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जारी किया था। 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के पार्षदों की संख्या अधिक रही। इसके बावजूद महापौर पद के लिए निर्वाचन के समय क्रास वोटिंग होने से कांग्रेस के राज किशोर प्रसाद महापौर निर्वाचित हो गए। इसके बाद भाजपा ने अपने महापौर प्रत्याशी रितु चौरसिया को प्रार्थी बनाते हुए जिला न्यायाधीश के समक्ष याचिका दायर करते हुए महापौर राजकिशोर के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी।

 
BREAKING : हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कांग्रेस का ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी...बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद

BREAKING : हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कांग्रेस का ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी...बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद

 रायपुर : हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा जांच कराए जाने की मांग और ईडी के दुरूपयोग के खिलाफ कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने ईडी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। ईडी कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम कई दिन पहले तय हो गया था, इसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर से नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजधानी बुलाया गया हैं। धरना स्‍थल पर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के साथ पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय कन्हैया अग्रवाल, पूर्व विधायक अरुण होरा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उद्धव राम वर्मा के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद हैं।

कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि प्रदर्शन में सभी बड़े नेता पहुंचेंगे, बारिश की वजह से अभी ज्‍यादा कार्यकर्ता नहीं पहुंचे हैं, लेकिन धीरे-धीरे सभी आ रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस देशभर में ईडी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रही है। यह विरोध ईडी के द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर देशभर में की जा रही राजनैतिक कार्यवाहियों के विरोध में किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसजन धरना देकर ईडी को चेतावनी देंगे की वह अपनी संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन मत करे। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करके जांच एजेंसी को आईना दिखायेगी। मोदी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों को भाजपा का अनुषांगिक संगठन बना कर रख दिया है। विपक्ष को परेशान करने का षड़यंत्र ईडी का मुख्य काम बन गया है।

 
देवेंद्र यादव गिरफ्तारी मामले में कांग्रेस विधायक करेंगे राजभवन मार्च, दर्ज करायेंगे अपनी आपत्तियां...इस दिन होगा होगा प्रदर्शन

देवेंद्र यादव गिरफ्तारी मामले में कांग्रेस विधायक करेंगे राजभवन मार्च, दर्ज करायेंगे अपनी आपत्तियां...इस दिन होगा होगा प्रदर्शन

 रायपुर । विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का तीखा विरोध पूरे प्रदेश में हो रहा है। कल कांग्रेस के विधायक राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को राजभवन मार्च कर कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और शिकायत दर्ज करायेंगे। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर तथ्यों को भी रखा जायेगा। जानकारी के मुताबिक नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक राजभवन जायेंगे।

 
आपको बता दें कि 24 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश भर में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करेगी। इससे पहले वो राजभवन मार्च करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधायक यादव को झूठे आरोप में फंसाया गया है। किसी भी हालत में विधायक यादव के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की जवाबदारी तय कर दी है। रायपुर शहर व ग्रामीण के लिए धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार डहरिया व इंद्र साव है। सक्ति के लिए रामकुमार यादव व बालेश्वर साहू, दुर्ग शहर-ग्रामीण व भिलाई के लिए रविंद्र चौबे, अरूण वोरा को प्रभारी बनाया गया है।
 
इसी तरह सरगुजा के लिए टीएस सिंहदेव, महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, चातुरी नंद, विनोद चंद्राकर प्रभारी है। जगदलपुर एवं बस्तर ग्रामीण के लिए लखेश्वर बघेल,धमतरी में ओंकार साहू व गुरुमुख सिंह होरा, राजनांदगांव में दलेश्वर साहू, बालोद में अनिला भेड़‍िया-संगीता सिन्हा प्रभारी हैं।
 
कोरबा शहर व ग्रामीण के लिए जयसिंह अग्रवाल व फूल सिंह राठिया, सूरजपुर में प्रेमसिंह टेकाम, बिलासपुर शहर व ग्रामीण के लिए अटल श्रीवास्तव व रश्मि सिंह ठाकुर तथा कांकेर जिले के लिए कुंवर सिंह निषाद व संतराम नेताम को प्रभारी बनाया गया है।
transfer : 13 हेड कांस्टेबल और 41 आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर, एसपी ने किया आदेश जारी...

transfer : 13 हेड कांस्टेबल और 41 आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर, एसपी ने किया आदेश जारी...

गरियाबंद। जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसपी अमित तुकाराम काम्बले ने 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में 13 हेड कांस्टेबल और 41 आरक्षक शामिल हैं। आदेश जारी होते ही सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नए स्थानों पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। 

 
देखें लिस्ट-

कई गंभीर अपराधों में शामिल नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम

कई गंभीर अपराधों में शामिल नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम

 रायपुर: जिले में आईईडी ब्लास्ट, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों का आरोपी नक्सली अजय कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया है। राज्य सरकार ने अजय कुमार पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने इस आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।अजय कुमार ने आत्मसमर्पण करने का कारण बताया कि वह छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित हुए हैं और उन्होंने भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए, संगठन में कार्यों की उपेक्षा, भेदभावपूर्ण व्यवहार, और आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से त्रस्त होकर यह निर्णय लिया।आत्मसमर्पण के बाद, अजय कुमार को छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25,000 रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। 

नक्सलियों ने अपने ही महिला साथी को उतारा मौत के घाट...मुखबिरी के शक में की हत्या, शव के पास फेंका पर्चा

नक्सलियों ने अपने ही महिला साथी को उतारा मौत के घाट...मुखबिरी के शक में की हत्या, शव के पास फेंका पर्चा

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बाद अब सीमावर्ती तेलंगाना राज्य के कोत्तागुड़ेम में नक्सलियों ने अपने ही साथी की मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी है। चेरला थाना क्षेत्र के चेन्नापुरम में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर संगठन में सैन्य प्रशिक्षक व रक्षा बल की कमांडर महिला नक्सली नीलो उर्फ राधा को जनअदालत लगाकर मार डाला। शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है।पर्चे में लिखा गया है कि मृत नक्सली हैदराबाद की रहने वाली थी। नक्सल संगठन में भर्ती होने के बाद वह छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्रप्रदेश और ओडिशा में सक्रिय थी। नक्सलियों को संदेह था कि वह संगठन में रहते हुए पुलिस के लिए काम कर रही थी।एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों की ओर से दूसरी बार साथी नक्सली की हत्या की गई है। 13 अगस्त को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में दक्षिण बस्तर डिविजन में सक्रिय असिस्टेंट कमांडर कुरसम मनीष की जनअदालत लगातार हत्या की थी। उस पर पुलिस के खुफिया अफसरों को संगठन की गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगाया गया था।

छत्तीसगढ़ बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी - दीपक बैज

छत्तीसगढ़ बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी - दीपक बैज

 बस्तर के पत्रकारों की षड्यंत्रपूर्वक गिरफ्तारी राज्य व सहयोगी सरकार की मिलीभगत

जगदलपुर : आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने सम्बोधित करते हुए नगरनार इस्पात संयंत्र व बस्तर के चार पत्रकारों को षड्यंत्र पूर्वक गिरफ्तारी को लेकर कहा कि.1- अगस्त 2024।मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में एनएमडीसी के द्वारा बनाये गये इस्पात संयंत्र को बेचने जा रही है। नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनता विरोध में है।बस्तर की जनता ने निजीकरण के खिलाफ बस्तर बंद का आहवान किया था, पूरा बस्तर बंद था।

 

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई मौकों पर निजीकरण को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। 21 फरवरी 2021 को नीति आयोग की बैठक में तो उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि राज्य सरकार प्लांट के संचालन की ज़िम्मेदारी लेने को तैयार है। छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने इस आशय का प्रस्ताव पारित कर केन्द्र को भेजा था।

कांग्रेस की ओर से सरकार बनने से पहले विधानसभा अशासकीय संकल्प लाया गया था और सरकार बनने के बाद बकायदा शासकीय संकल्प लाकर इसके बेचने का विरोध किया गया था। उस संकल्प में कांग्रेस सरकार की ओर से कहा गया था कि अगर मोदी सरकार इसे बेचना ही चाहती है तो इसे राज्य सरकार को सही कीमत लेकर बेच दे और राज्य सरकार इसे चलाएगी। लेकिन केंद्र सरकार नियमों में परिवर्तन करके राज्य सरकार को बोली लगाने से रोक दिया है। 

साफ है कि मोदी सरकार इसे अपने मित्र उद्योगपतियों को बेचना चाहती है।

 

विधानसभा चुनाव के पहले बस्तर की जनता से आमसभा में 3 अक्टूबर 2023 को वादा किया था कि नगरनार इस्पात संयंत्र बस्तर की जनता की संपत्ति है इसे नहीं बेचा जायेगा । इसी दिन इस संयंत्र का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन भी किया था।

समाचार माध्यमों में छपी खबरों के अनुसार मोदी सरकार ने नगरनार संयंत्र को बेचने की फिर से तैयारी शुरू कर चुकी है।

खबरें ऐसी भी है कि दो माह में निविदा बुलाई जा सकती है।

 

कांग्रेस पार्टी एनएमडीसी बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के किसी भी प्रयास का विरोध करती है । इस संयंत्र के लिये बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के जरिए इस जमीन का मकसद बस्तर का विकास था।

आदिवासियों ने अपनी जमीन मुआवजे के लिये नहीं दी थी बल्कि इसलिए दी थी, कि आने वाले समय में उनको रोजगार मिल सके और साथ ही क्षेत्र का विकास हो* *नगरनार सिर्फ इस्पात संयंत्र ही नहीं है यह बस्तर के आदिवासियो के सुनहरे कल की उम्मीद है, लोगों ने रोजगार और व्यापार के अवसर पैदा होने की उम्मीद से इस्पात संयंत्र को बनाने में सहयोग किया था। मोदी सरकार कुछ निजी उद्योगपतियो को फायदा पहुंचाने नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने का जो प्रयास कर रही है, कांग्रेस इसको लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जन आंदोलन छेड़ेगी।

10 और 11 अगस्त के बीच बस्तर के चार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार जिनमें बाप्पी राय निशू त्रिवेदी मनीष सिंह और धर्मेंद्र सिंह का नाम शामिल है,अंतर्राज्यीय रेत माफियाओं का पर्दाफाश करने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र कोन्टा गये हुए थे, जिन्होंने रंगेहाथों रेत से भरी टिप्परों को रोका और उनसे जानकारी लेने सवाल पूछे जहां कोन्टा टीआई अजय सोनकर पहुंचते हैं और उनसे तू-तू-मैं-मैं करते हुए धमकी देते हैं, जिसके बाद सड़यंत्रपूर्वक पत्रकारों की गाड़ी में गांजा प्लांट किया जाता है और आंध्रप्रदेश के चिंतूर पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है, गाड़ी में गांजा रखे होने की जानकारी से अनभिज्ञ चारों पत्रकार चाय पीने जब बार्डर पार कर चिंतूर पहुंचते हैं, वहां की पुलिस उन्हें गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लेती है।

हमारे कुछ सवाल हैं

पहला -चारों पत्रकार दो दिनों तक चिंतूर थाना में रहते हैं परंतु छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा उन्हें बचाने कोई पहल क्यों नहीं करते,*

दूसरा- आंध्रप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी की सरकार है बावजूद इसके छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों के खिलाफ झूठा मामला बनने क्यों देती है।

तीसरा- पत्रकारों के दबाव में कोन्टा टीआई पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने मात्र से क्या होगा सरकार इस बात की जांच क्यों नहीं करती इस पूरे रेत की तस्करी के पीछे छत्तीसगढ़ के किन-किन भाजपा नेताओं का हाथ है क्योंकि बिना राजनीतिक संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर तस्करी को अंजाम नहीं दिया जा सकता।

चौथा- कोन्टा टीआई अजय सोनकर ने कहा था नेताजी को बता देना ये नेताजी कौन है भाजपा बताएं।

पांचवां -बस्तर के चारों निर्दोष पत्रकारों को रिहा कराने सरकार अब तक क्या पहल करी है और आगे क्या रणनीति बनाई है यह स्पष्ट करे।

छटवां -क्या इस पूरे मामले को लेकर सुकमा एस पी ने आन्ध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिला एस पी से कोई पत्र व्यवहार किया है।

इस प्रेसवार्ता के दौरान  प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, वरिष्ठ कांग्रेसी मिथलेश स्वर्णकार, रेखचन्द जैन,चंदन कश्यप,सतपाल शर्मा,शंकर राव,रामशंकर राव,अंगद प्रसाद त्रिपाठी,हनुमान द्विवेदी, कविता साहू,उदयनाथ जेम्स,राजेश राय,जावेद खान,अजय बिसाई, विशाल खंबारी,महेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से...कई बैठकों में लेंगे हिस्सा

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से...कई बैठकों में लेंगे हिस्सा

 रायपुर :-  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 से 25 अगस्‍त, 2024 तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे । केन्‍द्रीय मंत्री का आगमन 23 अगस्त 2024 को रात्रि 10 बजे होगा। वे बीएसएफ के विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से नया रायपुर स्थित निजी होटल में जाकर रात्रि विश्राम करेंगे।
नक्सल प्रभावित सात राज्यों की होगी बैठक
अपने प्रवास के दौरान केन्‍द्रीय गृह मंत्री 24 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चम्पारण्य का दौरा करेंगे । इसके बाद, इसी दिन सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर, रायपुर में नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य समेत सात पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे । इस बैठक के बाद अमित शाह दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे ।
बीजेपी की भी लेंगे बैठक
अपने प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भी जायेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार के कामकाज के साथ ही सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की भी समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान केवल आमंत्रित वरिष्ठ नेताओं की ही मौजूदगी रहेगी।
एनसीआरबी कार्यालय का भी होगा शुभारंभ
केन्‍द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे एन.सी.बी. ऑफिस, रायपुर का उद्घाटन करेंगे एवं समीक्षा बैठक में भाग लेंगे । इसके पश्‍चात् होटल मेफेयर, रायपुर में दोपहर 01:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे ।

BIG NEWS : 5 साल से निलंबित डॉ. पुनीत गुप्ता बहाल, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

BIG NEWS : 5 साल से निलंबित डॉ. पुनीत गुप्ता बहाल, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

 रायपुर:- विभिन्न अनियमितता मामले में निलंबित किए गए डीके अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता को बहाल कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आदेश में उन्हें जेएन मेडिकल कालेज का ओएसडी बनाया गया है। साथ ही आदेश में उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहने का उल्लेख भी किया गया है। डॉ. पुनीत गुप्ता पर डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च सेंटर के नाम पर अनियमितता का आरोप था। इन मामलों को लेकर उन्हें निलंबित कर दिया गया था और मामले में एफआईआर कराई गई थी। इस प्रकरण में विभागीय स्तर पर जांच जारी थी।

इस दौरान डॉ. गुप्ता द्वारा बिना किसी गंभीर आरोप के पांच साल के निलंबन को समाप्त करनेके लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। मामले की जांच के दौरान जांच आयुक्त द्वारा इस पर शासन स्तर पर फैसला लेने और कोई आपत्ति नहीं होने का अभिमत दिया गया था। इसके साथ ही डॉ. गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोप के मामले में जांच के दौरान सहयोग करने की सहमति दी गई थी।

जारी रहेगी विभागीय जांच

विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को अवर सचिव के हस्ताक्षर युक्त आदेश में उन्हें बहाल करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। इस दौरान इस बात का भी जिक्र किया गया है कि उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी और निलंबन अवधि का निराकरण विभागीय जांच के गुण-दोष के आधार पर पृथक से किया जाएगा।

BREAKING : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी फेरबदल, 166 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी फेरबदल, 166 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : राज्य सरकार ने आधी रात नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है. जिसमें 166 अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है.

देखिये आदेश की कॉपी-

अब CBI करेगी महादेव सट्टा ऐप की जांच : गृहमंत्री विजय शर्मा

अब CBI करेगी महादेव सट्टा ऐप की जांच : गृहमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप की जांच अब CBI द्वारा की जाएगी। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार इस मामले को CBI को सौंपने जा रही है। इस मामले में राज्य के करीब 70 थानों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। बिरनपुर और CG PSC स्कैम के बाद यह तीसरा बड़ा मामला होगा, जिसे विष्णुदेव सरकार CBI को सौंपेगी। ED के मुताबिक केस में प्रदेश के कई सीनियर नेता, अधिकारियों और कारोबारियों के नाम दर्ज हैं।

महादेव सट्टा ऐप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप है, जिसे अवैध सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस ऐप पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम और चांस गेम जैसे लाइव गेम खेल सकते हैं, साथ ही क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों में भी अवैध सट्टा लगाया जाता है। यह ऐप तेजी से फैलने वाला एक अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क है, जिसमें सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए हैं। इस ऐप को भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा प्रमोट किया गया है, जो दुबई से अपनी गतिविधियों का संचालन करते थे। वे इस ऐप की अलग-अलग ब्रांच को फ्रेंचाइजी के रूप में बेचते थे।

सीएम साय विभागीय कार्यों की करेंगे समीक्षा बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर भी चर्चा

सीएम साय विभागीय कार्यों की करेंगे समीक्षा बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर भी चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे.आपको बता दे मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभागों की समीक्षा करेंगे. इस बैठक के दौरान, विभागीय कार्यों की प्रगति और संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित दौरे पर भी चर्चा होने की संभावना है.

ब्रेकिंग : CG के 16 जिलों में आज होगी भारी बारिश...मौसम विभाग का अलर्ट..!!

ब्रेकिंग : CG के 16 जिलों में आज होगी भारी बारिश...मौसम विभाग का अलर्ट..!!

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई है। जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिली है।आपको बता दें कि कल सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में धूप निकली थी। जिससे लोग उमस से परेशान हो गए थे। लेकिन शाम में कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में आज हैवी रेन का यलो अलर्ट है। बलरामपुर, रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि 24 अगस्त से बारिश का एक सिस्टम फिर एक्टिव हो रहा है। इससे सभी संभागों में भारी वर्षा की संभावना है। रायपुर में देर रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

BREAKING: नगरीय प्रशासन विभाग में बंपर तबादले...देखे लिस्ट

BREAKING: नगरीय प्रशासन विभाग में बंपर तबादले...देखे लिस्ट

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने आधी रात क़े बाद करीब 1.30 बजे नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा ट्रांसफर किया. नई सरकार आने क़े बाद ये पहला ट्रांसफर होगा, जिसमे एकमुश्त 166 अधिकारियो और कर्मचारियों को बदल दिया गया. इनमें जॉइंट डाइरेक्टर से लेकर बाबू और भृत्य तक शामिल हैं.

मुख्यमंत्री निवास में आज होने वाला जनदर्शन स्थगित, इस लिंक से चेक करें अपने आवेदन की स्थिति

मुख्यमंत्री निवास में आज होने वाला जनदर्शन स्थगित, इस लिंक से चेक करें अपने आवेदन की स्थिति

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार यानि आज 22 अगस्त को कुछ कारण से स्थगित कर दिया गया है।पिछले हफ्ते सीएम का जनदर्शन कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी थी। इस दौरान जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर आई दो महिलाओं ने सीएम को राखी बांध दी। सीएम साय ने इन दोनों को ऐसा तोहफा दिया जिसे ये हमेशा याद रखेंगी। जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते हैं। नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी भी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल में अपडेट की जाती है।

जनदर्शन में समस्याओं को हो रहा समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन में बारी-बारी से एक-एक कर मिल रहे हैं और अपनी समस्या बताने के साथ ही आवेदन भी सीधे मुख्यमंत्री को दे रहे हैं। जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री बड़े ही धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है।

CG - चमत्कार या कुछ और : घर के बोर से अचानक निकलने लगा खौलता पानी, सरकारी अफसर भी हुए कन्फ्यूज...लोग बता रहे दैवीय चमत्कार

CG - चमत्कार या कुछ और : घर के बोर से अचानक निकलने लगा खौलता पानी, सरकारी अफसर भी हुए कन्फ्यूज...लोग बता रहे दैवीय चमत्कार

 भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई का ये बोर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। यहां घऱ् के बोरिंग से अचानक उबलता पानी निकलने लगा है। वो भी इतना गरम की चावल उबल जाए। जैसे ही बोर से गरम पानी निकलने की जानकारी लोगों को हुई देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।दरअसल मामला भिलाई के वार्ड 38 निवासी भरतलाल शर्मा के घर का है। जहां 28 साल पुराने बोर से उबलता गर्म पानी निकल रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसा पिछले 15 दिनों से हो रहा है। इस अजीबोगरीब घटना को देख खुद घरवाले भी आश्चर्य में हैं। लगातार गर्म पानी निकलने वाली वजह से घर की मालिक प्रेमा देवी ने दुर्ग के पीएचई से इसकी टेस्टिंग भी कराई, लेकिन वे भी नहीं समझ पाए कि आखिर गर्म पानी के आने का क्या कारण है।हालांकि कुछ देर गर्म पानी निकलने के बाद पानी ठंडा भी हो रहा है, लेकिन फिलहाल घरवाले इसे दैविक चमत्कार भी मान रहे हैं। ऐसा ​इसलिए क्योंकि घर के अंदर ही उनके यहां शिव और दुर्गा का मंदिर स्थापित है। उन्हें लगता है कि जब लैब के टेस्ट नार्मल है तो यह कोई दैविक चमत्कार ही हो सकता है।दूसरी ओर सीएसवीटीयू के साइंटिस्ट अमित प्रकाश मुलातानिया अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने इस बार को स्वीकारा कि पानी काफी गर्म है। उन्होंने कहा कि वे सेंपल लेकर जा रहे हैं, लेकिन इसके पीछे के कारण जांच के बात ही पता चल सकेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि यह एरिया लाइम स्टोन का है और हो सकता है पानी में कैल्शियम या कोई अन्य केमिकल की मात्रा हो। लेकिन फिलहाल वे जियोलॉजिकल टेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं ताकि इसकी सच्चाई तक पहुंचा जा सका।

 
CG- स्कूल में बड़ा हादसा : क्लास में पढ़ रहे थे छात्र, तभी भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, 5 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर....

CG- स्कूल में बड़ा हादसा : क्लास में पढ़ रहे थे छात्र, तभी भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, 5 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर....

बालोद। बुधवार को सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान छात्र पढ़ाई कर रहे थे. हादसे में पांच छात्र घायल हो गए हैं। बच्चों को गंभीर चोटें आई है। घटना प्राथमिक शाला कोरगुड़ा का है।जानकारी के मुताबिक घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। बच्चों के सर पर टांके भी आये हैं। इधर घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेड़िया घायल बच्चों से मिलने के लिए पहुंची। विधायक ने मांग की है कि, स्कूल के मरम्मत करने वाले लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल स्कूल में एक नया कमरा भी बना हुआ है, बावजूद शिक्षकों की तरफ से जर्जर कमरों में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। गुस्साये लोगों ने स्कूल के कमरे में ताला लगा दिया गया है।इधर, घटना की सूचना पर शिक्षा विभाग समन्वयक भी स्कूल पहुंचे और जर्जर कमरों में बच्चों की क्लास लगाने पर शिक्षकों पर नाराजगी जतायी। दरअसल, जिस कक्षा में हादसा हुआ है, वहां कक्षा 5वीं के बच्चे बैठते हैं। घायल बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

CG - आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 पशुओं की मौत...इलाके में मचा हड़कंप..!!

CG - आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 पशुओं की मौत...इलाके में मचा हड़कंप..!!

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरबा विकासखंड के केराकछार गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ गायों, सात बैलों और चार बछड़ों की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जंगल में जब चरवाहे और मवेशी थे तब दोपहर वहां अचानक तेज बारिश होने लगी एवं इस दौरान वहां आकाशीय बिजली गिरने से इन मवेशियों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही दूरी पर दो चरवाहे भी मौजूद थे, जो इस घटना में बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने पशु चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी दी। मृत पशुओं के मालिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।