रायपुर :- स्थानीय गांधी चौक, स्थित महन्त कॉलेज में मोर आदिवासी पर लगे ठुमके सीनियर ने जूनियर को गुलाब फूल देकर किया स्वागत डीजे पर मोर आदिवासी के बोल पर सीनियर्स और जूनियर्स ने मिलकर जमकर ठुमके लगाए वहीं नए पुराने तराने में उलझी हुई जुल्फों को संवारते हुए नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्तियां की महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के वेलकम पार्टी शनिवार दोपहर 1:30 शुरू हुई कार्यक्रम में शाम 5:00 बजे तक संगीत पर छात्र-छात्राओं का नृत्य चला रहा इस बीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का शुभागमन हुआ गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजश्री महंत रामसुंदर दास जी एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष अजय तिवारी सचिव अनिल तिवारी उपाध्यक्ष आरके गुप्ता एवं डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण ने पहुंच कर परंपरा निभाई और छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया अतिथियों के प्रस्थान करते ही एक बार फिर डीजे पर पाश्चात्य की धुन चढ़ी इस बार विद्यार्थी संघ शिक्षक ने कमर मटका लिए और जोश के साथ आनंद बिखेर दिया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर किरण अग्रवाल एवं अन्य कमेटियों ने इस दायित्व को बखूबी निभाया और छात्र-छात्राओं में विनर का चुनावकर नाम घोषित किया चेहरे पर नृत्य की थकावट और मुस्कुराहट लिए विद्यार्थी घर रवाना हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर किरण अग्रवाल ने संचालन की पंक्तियां सभी को गुदगुदा कर कहा पढ़ाई करें और कॉलेज का नाम रोशन करें



दुर्ग। बलौदाबाजार आगजनी-हिंसा मामले में नोटिस की तामीली नहीं करने पर बलौदाबाजार पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. भिलाई विधायक पर बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने का आरोप लगा है. गिरफ्तारी के बाद विधायक समर्थकों के बीच झूमाझटकी हुई.
आज लगभग 10 बजे से ही बलौदाबाज़ार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए. ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.
गरियाबंद : शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद पहुंचे। जहां तिरंगा चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल – बाजे, आतिशबाजी और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री साहू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और भूतेश्वरनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उसके बाद देर शाम रायपुर के लिए रवाना होंगे।

बिलासपुर। जिले से एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीज की मौत का मामला सामने आया है। झोलाछाप डॉक्टर से सर्दी-खांसी और बुखार का इलाज करा रही महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई, जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव का है। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार क्लिनिक बंद कर फरार है। वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।बता दें कि, रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव में सत्यजीत गोलदार मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। मेडिकल स्टोर की आड़ में वो एक क्लिनिक भी चलाता है। जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है। झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची।परिजनों के अनुसार कल रात महिला को मेडिकल संचालक दो इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद से महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद महिला के परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अफसरों ने जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
कांकेर: गोंडाहुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या में माता-पिता ही आरोपी निकले। बेटे की गंदी करतूतों से तंग आकर माता-पिता ने घातक कदम उठाया। थाना गोंडाहूर के अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 103(1), 3(5), 238 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में पुलिस द्वारा विवेचना करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण में मृतक अभय शील के पिता पलाश शील और माँ रंजिता शील ने ही एक राय होकर अपने बेटे की हत्या की थी। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने से उनकी गिरफ्तारी की गई। अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपियों ने बताया की उनके बेटे अभय को नशे की लत थी वो गांजा, सुलेशन, बॉन्फिक्स आदि का नशा कर आवारागर्दी करते घूमता रहता था, उसे चोरी करने की भी आदत थी, कई बार मोबाइल और बाइक चोरी का घर में ले आता था जिससे समाज में उनकी बदनामी होती थी, उसे समझाने पर वो माता पिता से गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाता था, दो बार उसने पिता पर हाथ भी उठाया था। उसे सुधारने के लिए उसके पिता ने नागपुर हल्दीराम कंपनी में 02 सप्ताह पूर्व अभय को नौकरी करने भेजा वहाँ भी वो नहीं टिका और अपने पिता से पैसा मांग कर वापस PV 20 अपने गाँव आ गया और फिर से नशा करना शुरू कर दिया।
एक रात में अभय नशा करके घर में माता पिता से विवाद करने लगा जिससे बहुत त्रस्त होकर माता पिता दोनो ने एक राय होकर अभय की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त टांगिया, खंडा, पहने हुए कपड़े, चप्पल, मृतक का मोबाइल वा उसका नशीला पदार्थ, कड़ा और मृतक का जलाया हुआ हड्डी का अवशेष आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भाजपा नेता पर उनके ही सुरक्षाकर्मी द्वारा बंदूक तानने का मामला सामने आया है। BJP के जिला महामंत्री बिलाल खान की जान बाल- बाल बची है। दरअसल आरक्षक नागेश टिंगे ने भाजपा नेता बिलाल खान को घर में घुसकर सर्विस रायफल से गोली मारने की कोशिश की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस मामले की जानकारी मिलते ही आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया।
यह घटना भोपालपट्टनम की है। टीआई जीवन कुमार जांगड़े ने बताया, भाजपा नेता बिलाल खान भोपालपट्टनम के निवासी हैं, जो घर के अंदर आराम कर रहा था। इस दौरान उसके सुरक्षाकर्मी ने घर में घुसकर अपने सर्विस रायफल से बिलाल को गोली मारने की कोशिश की। सुरक्षा में लगे दूसरे जवान ने मोचा संभाला और तत्काल रायफल छीनकर पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से भोपालपट्टनम टीआई ने रायफल जब्त कर घटना की जांच की। भाजपा नेता पर अभद्रता व नशे की हालात में पेश आने पर सुरक्षाकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच जारी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के हवाई यात्रियों को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल गई। शुक्रवार को बजट एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज-रायपुर सेक्टर में अपनी उड़ान का संचालन किया। राज्य के हवाई यात्री लम्बे समय से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे। कंपनी ने इस सेक्टर में एटीआर विमान की सेवाएं उपलब्ध कराई है। कंपनी ने इस उड़ान के रोजाना संचालित किए जाने का शेड्यूल जारी किया है। इस फ्लाइट से एक दिन पहले प्रयागराज जाने की टिकटें 4500-5000 रुपए में मिल रही है। वहीं प्रयागराज से रायपुर आने की टिकटें 4000-4500 रुपए में उपलब्ध हो रही है।
बदला शेड्यूल
भोपाल फ्लाइट का शेड्यूल बदला- शुक्रवार से इंडिगो ने भोपाल-रायपुर- भोपाल (Raipur to Bhopal Flight) सेक्टर में संचालित उड़ान का शेड्यूल भी बदल दिया है। कंपनी भोपाल-रायपुर-भोपाल सेक्टर में भी रोजाना एटीआर विमान का संचालन कर रही है। फ्लाइट का शेड्यूल- इंडिगो की फ्लाइट 6 ई- 7302 रायपुर से दोपहर 12.05 बजे, प्रयागराज- 13.25 बजे, 6 ई 7371 प्रयागराज से 13.50 बजे, रायपुर 15.20 बजे। इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 7302 भोपाल से 9.55 बजे, रायपुर 11.25 बजे, 6 ई 7371 रायपुर से 15.40 बजे, भोपाल 17.10 बजे।
रायपुर। प्रदेश में भाजपा नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चला रही है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस से डिप्टी सीएम शर्मा बस्तर दौरे पर थे। बस्तर से वापसी के बाद उन्होंने आज अपने निवास में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शहीद हुए जवानों को लेकर बड़ी घोषणा की और अन्य बड़े मुददों पर चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर और प्रदेश के अन्य स्थानों में शहीद हुए जवानों के स्मारक बनाए जाएंगे। एक साल में 1200 से अधिक जवानों के पाँच फीट के स्मारक बनाए जाएंगे, जिसमें शाहिदों के सभी डीटेल्स लिखे होंगे। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिवारों से सरकारी नौकरी और स्कूलों में बच्चों के प्रवेश में आरक्षण की बात हुई है। इस विषय पर राज्य सरकार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा हर महीने के दूसरे बुधवार को IG ऑफिस में जाकर शहीदों के परिजन अपनी बात रख सकते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छ्त्तीसगढ़ आगमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर उनसे सभी विषयों पर चर्चा होगी, लॉ एंड ऑर्डर का भी विषय है। उन्होंने बताया कि बस्तर में आकाशवाणी केंद्र में 15 घंटों के कार्यक्रम में 55 प्रतिशत अब हलबी गोंडी समेत अन्य भाषाओं में कार्यक्रमों का प्रसारण होगा। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की थी जिसपर मुहर लग चुकी है।
डिप्टी सीएम शर्मा को आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने बांधी राखी
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने बीजापुर दौरे की जानकारी साझा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस में 15 अगस्त को बस्तर के दौरे पर था। बस्तर में अलग ही उत्साह देखने को मिला। आत्मसमर्पित नक्सली बहनों ने मुझे राखी बांधी। IED से जख्मी घायलों व शहीदों के परिजनों से मुलाकात हुई। दूसरे दिन पूर्ववर्ती गांव का भी दौरा किया, आम लोगों से मुलाकात की।
उन्होने आगे कहा कि गांव के लोगों में विकास की ललक दिखी। सड़क और बिजली की मांग रखी गई। पालनार का भी दौरा किया, समस्या निवारण शिविर लगा है। डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि पालनार में 7 दिनों से कैंप लगा है और विभिन्न कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बस सेवाएं फिर होंगी शुरू
डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि धुर नक्सल क्षेत्रों में बस सेवाएं फिर से शुरू होंगी। पालनार और पूवर्ति जैसे गांव में नक्सलवाद का कोई नामोनिशान नहीं है। सभी विकास के मार्ग पर सरपट दौड़ना चाहते हैं, शीघ्र ही बस्तर शांत होगा।
रायपुर: रायपुर में टाटीबंध स्थित नवनिर्मित श्रीश्री राधारास बिहारी मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव आज 17 अगस्त से शुरू हुआ है और 19 अगस्त तक चलेगा, जिसमें पूजा, अभिषेक, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इस उत्सव में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे और भव्य पूजा अर्चना के साथ वातावरण भक्तिमय रहेगा।
उप मुख्यमंत्री ने लोरमी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की
रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है।
उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी की समस्याओं को दूर करना है। क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोरमी के लोगों के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार करें और उन्हें गंभीरता से अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने लोक सेवक के तौर पर नागरिकों से अच्छा व्यवहार रखने और उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की के वे अच्छे कार्यों से अपनी पहचान बनाएं। अपने विभाग और खुद की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। लोरमी में हो रहे कार्यों का दूसरे विकासखण्ड और तहसील अनुसरण करें, ऐसा काम करें।
साव ने बैठक में लोरमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर में नगर पालिका के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए क्षेत्र में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साव ने जिला खाद्य अधिकारी को अचानकमार क्षेत्र में बारिश के दिनों में पर्याप्त राशन का भंडारण करने को कहा। उन्होंने पीडीएस दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी दुकानों की व्यवस्था जांचने के भी निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री साव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संगठित क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और योजनाओं की जानकारी देने शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन शिविरों में श्रमिकों को अन्य विभागों की योजनाओं की भी जानकारी देने को कहा। साव ने जनपद पंचायत कार्यालय में हेल्प-डेस्क स्थापित कर लोगों को अपेक्षित जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम जी.एल. यादव, तहसीलदार शेखर पटेल, एसडीओपी माधुरी धिरही, जनपद पंचायत के सीईओ चंद्रकुमार धृतलहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालजी चन्द्राकर, बीएमओ डॉ. जी.एस. दाऊ और बीईओ डी.एस. राजपूत सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो रहा है। छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में तो अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बलरामपुर व कोरबा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायगढ़,सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व जांजगीर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। रुक रुक कर बारिश होने के कारण मौसम में थोड़ी ठंडकता रही तथा रायपुर का अधिकतम 1.9 डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं कल रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर, कोरबा, जशपुर,सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली और बलौदाबाजार में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं जशपुर जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों में 3 महिलाओं की मौत गई है।1 जून से 15 अगस्त तक प्रदेश में 814 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 7% ज्यादा है। 7 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। वहीं 4 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम और बाकी जिलों में सामान्य वर्षा हुई है।
भिलाई : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की कुछ देर मे हो गिरफ्तारी सकती है। बलौदा बाजार हिंसा के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस पहुंची है। विगत 4 घंटे से बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस विधायक निवास के बाहर में मौजूद है। एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। विधायक के बंगले के बाहर समर्थकों का भी जमावड़ा चालू हो गया है, लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी किया। सुबह 7 बजे से पहुंची पुलिस देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है। पुलिस बंगले के बाहर बैठकर देवेंद्र के आने का इंतजार कर रही है, बंगले पर पुलिस के एएसपी के अलावा डीएसपी बलौदाबाजार ईश्वर चंद्राकर, निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी की टीम शामिल है। विधायक प्रतिनिधि का कहना है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को राज्य सरकार जबरन फसाने की कोशिश कर रही है। वहीं देवेंद्र यादव के समर्थक भी पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मौके पर जुटे हुए है।
बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव कर आगजनी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद सरकार ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया था। इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे। विधायक ने वहां पर भाषण भी दिया था। इसे आधार बनाकर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव का बयान दर्ज करने के लिए लगातार नोटिस जारी कर रही है। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार थाने में बयान दर्ज कराने से लगातार इंकार करते आ रहे है। लगाातार नोटिस जारी करने के बाद आज जब सुबह बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची।
इसकी जानकारी के बाद विधायक के समर्थकों मौके पर पहुंच गये और पुलिस से बहस की गई। बताया जा रहा है कि इस समय बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है। फिलहाल देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है। आपको बता दे कि बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव को लगातार तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बाद देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र यादव ने पूर्व में आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस बार-बार नोटिस देकर उन्हे परेशान कर रही है।
देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर ये भी आरोप लगाया कि जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को उनके खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे। देवेंद्र यादव के इस बयान के बाद सूबे की राजनीति गरमा गयी थी। पुलिस के लगातार नोटिस के बाद भी थाने में बयान दर्ज नही कराने के बाद अब पुलिस खुद ही देवेंद्र यादव के घर पहुंच गयी है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाती है, या फिर उनके घर पर ही बयान दर्ज किया जाता है ? इस बात पर सबकी नजरे टिकी हुई है।
रायपुर : विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ के लिए खुशख़बरियों का दौर जारी। अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मिली मंज़ूरी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे साफ़ नज़र आ रहे हैं। अब बीजापुर भी तेज़ी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा।
रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है। इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक, जो बीजापुर से होकर गुज़रेगी, 490 किलोमीटर की होगी। दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से अंबिकापुर के बीच शुरू होगी, जिसके सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंज़ूर की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए गंभीरता से सोचने वाले देश के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राजनांदगांव : सावन सोमवार का पावन पर्व चल रहा हैं. ऐसे में शनि प्रदोष व्रत पर राजनांदगांव के मां पाताल भैरवी मंदिर में शिव का महाअभिषेक किया गया. इस दौरान मंदिर प्रागण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे. मां पाताल भैरवी मंदिर शिवलिंग के रूप में बना हुआ है. मंदिर की ऊंचाई लगभग 120 फीट है. मंदिर के गर्भगृह में मां पाताल भैरवी की प्रतिमा, प्रथम तल में राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी 10 महाविद्या और द्वितीय तल में 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ भगवान भोलेनाथ विराजमान है. शुक्रवार रात शिव भक्तों ने 120 फीट ऊंचे शिवलिंग का क्रेन के सहारे महा अभिषेक किया.बता दें कि विशाल लोटे को क्रेन के माध्यम से मंदिर के ऊपर ले जाया गया. इस लोटे में 6000 लीटर दूध और पानी भरा हुआ था. क्रेन के जरिए मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग का अभिषेक हुआ. इस अलौकिक मंजर को देखने हजारों भक्त मां पाताल भैरवी मंदिर में मौजूद रहे.

हजारों शिव भक्त इस मंजर के साक्षी बने: पिछले दो साल से आयोजन समिति की तरफ से पाताल भैरवी मंदिर में बने शिवलिंग में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. भिलाई ले लाए क्रेन के जरिए विशाल लोटे से शिव का 6000 लीटर दूध से अभिषेक हुआ. इस मौके पर डीजे की धुन में भक्ति गीतों पर लोग झूमते हुए भी नजर आए.
शनि प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिव की पूजा
प्रदोष व्रत के दिन दान करने से शुभ फल मिलता है. पंडित सुरेंद्र शर्मा के अनुसार, “पूजा-अर्चना और व्रत में दान-दक्षिणा अत्यंत शुभ और फलदाई मानी जाती है. प्रदोष व्रत के दिन दो चीजों के दान से भगवान शिव काफी प्रसन्न हो जाते हैं. पहला अन्न और दूसरा वस्त्र दान. प्रदोष व्रत में अन्न और वस्त्रों का दान करने से धन धान्य में कभी कमी नहीं आती. इसलिए प्रदोष व्रत करते समय भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना के बाद जरूरतमंद को अन्न का दान जरूर करना चाहिए. ”
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य सरकार कि पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना द्वारा सैन्य हथियारों और सैनिक कौशल की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसकी सूचना खुद राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म "X" पर दी है।
बिलासपुर: राजस्व और खाद्य अफसरों की संयुक्त दबिश में निजी दुकान से राशन में बंटने वाला 52 बोरी चावल जब्त किया गया। दुकान मालिक के विरुद्ध खाद्य विभाग ने एफआईआर दर्ज कराया। चावल बेचने वालों का राशन कार्ड भी निरस्त होगा। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एस डी एम बिलासपुर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विवेक राईस ट्रेडिंग ,संजय तरण पुष्कर के सामने नेहरू नगर में पी डी एस का चावल खरीदी बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की सँयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त दुकान का निरीक्षण किया गया।13 क्विंटल(52 बोरी) पी डी एस योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी में प्रदाय योग्य फोर्टीफ़ाइड मोटा चावल प्राप्त होने पर और दुकान के प्रोपराइटर द्वारा इस संबंध में कोई भी बिल प्रस्तुत नही किये जाने के कारण उक्त मात्रा में प्राप्त चावल की जप्ती की कार्यवाही की गयी। निरीक्षण के दौरान दो स्थानीय निवासी जो उक्त दुकान में पी डी एस योजना अंतर्गत प्राप्त मोटा चावल बेचने आये थे, का बयान भी लिया गया। उक्त दुकान के प्रोपराइटर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत खाद्य नियंत्रक बिलासपुर द्वारा थाना सिविल लाइन बिलासपुर में एफआईआर दर्ज कराया गया है तथा अपना राशन अवैध तरीके से बेचने वालो का भी राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।उक्त कार्रवाई में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर सिद्धि गबेल, खाद्य विभाग से सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, अजय मौर्य, खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र कश्यप उपस्थित थे।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक और खौफनाक घटना सामने आई है। एक महिला की अर्धनग्न लाश घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिली। महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कर ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे 55 वर्षीय महिला घर से निकली थी लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार वालों का कहना है कि महिला कही भी चली जाती थी मगर घर जरूर आती थी। इस वजह से खोजबीन नहीं की गई।
अकलतरा पुलिस ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा है। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची। महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं। आशंका है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगता है।
बस्तर :- संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज शनिवार को बस्तर बन्द का आव्हान किया गया है। सर्व आदिवासी समाज द्वारा बन्द का आव्हान है कि बस्तर में अनाधिकृत घुसपेठियों को गांव/शहर से पहचान कर बाहर करें तथा जहाँ किरायेदार के रूप में निवास कर रहे हैं, बाहर कर जिला/पुलिस प्रशासन को सूचित करें। सर्व आदिवासी समाज द्वारा बस्तर की प्रबृद्ध जनता, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, जीवन की अनिवार्य सेवाओं को छोड़ सभी से बस्तर बन्द को समर्थन देने की अपील है
बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की दिनांक 16.08.2024 को कार्यकारिणी समिति की आपात बैठक आयोजित कर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जगदलपुर जिला बस्तर जगदलपुर से प्राप्त पत्र पर चर्चा की गई, जिसमें एक दिवसीय बस्तर बंद में चेम्बर से समर्थन मांगा गया है, इस पर कार्यकारिणी ने बैठक के उपरान्त चेम्बर पदाधिकारियों की कलेक्ट्रेट में एस.डी.एम. व अन्य अधिकारी के साथ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया और शनिवार को दोपहर 2 बजे तक बस्तर बन्द का चेम्बर नैतिक समर्थन करती हैं। इस बंद को आवश्यक सेवा से दूर रखा गया है। उक्त जानकारी विमल बोथरा महामंत्री बस्तर चेंबर आफ कामर्स जगदलपुर द्वारा प्रेषित की गई है…
रायपुर : राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियरों के तबादले का संशोधित आदेश जारी किया है, जारी आदेश के अनुसार 9 इंजीनियरों को नवीन पदस्थापना दी गई है.
देखें पूरी लिस्ट


रायपुर : भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा. छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.
रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने अंगद की तरह सालों से एक ही कुर्सी पर जमे राज्य वित्त सेवा के 46 अधिकारियों को एक झटके में बदल दिया है । कई अपर संचालक, संयुक्त संचालक लेवल के अधिकारी। वित्त विभाग के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि 48 में अधिकांश ऐसे लोग हैं, जो पांच साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह जमे हुए थे।
रायपुर : - छत्तीसगढ में डॉक्टरों और विषेशज्ञों का तबादला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी लिस्ट में कई जिलों में पदस्थ 34 अधिकारियों के नाम शामिल है। दो संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ समेत कई जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत डॉक्टर एमपी महेश्वर को जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार से रायपुर का प्रभारी संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं तथा दुर्ग के प्रभारी जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार शुक्ला को सरगुजा का संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार के द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 34 चिकित्सा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
रायपुर: कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के शिव महापुराण कथा में भीड़ का फायदा उठाकर 03 अलग-अलग महिला श्रद्धालुओं के गले में पहने सोने की चैन चोरी करने वाले 5 महिलाओ और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वेलकम होटल में आरोपीगण रुके हुए थे। दिनांक 13.08.2024 को थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गनौद/खरखराडीह में कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज की शिव महापुराण कथा आयोजित हुई थी।
आरोपियों द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर 03 अलग - अलग महिला श्रद्धालुओं के गले में पहने सोने की चैन को चोरी कर लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। टीम के सदस्यों द्वारा वाहनों सहित होटल, लॉज एवं ढ़ाबों की भी चेकिंग की जाकर अज्ञात आरोपी की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्य थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वेलकम होटल को चेक कर रहे थे। होटल में उ.प्र. के कुछ व्यक्ति रूके थे, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। जिनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में 03 नग सोने का चैन रखा होना पाया गया।
चैन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्तियों द्वारा ग्राम गनौद/खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के कार्यक्रम में अलग - अलग 03 महिलाओं के गले से सोने की चैन को चोरी करना बताया गया। जिस पर व्यक्तियों के कब्जे से 03 नग सोने की चैन बरामद कर थाना राखी में कार्यवाही किया जा रहा है ।
आरोपियों की लिस्ट
01. अरविंद कुमार पिता राम नवल उम्र 24 वर्ष निवासी महूल सहराना थाना पवई जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
02. पूजा देवी पति अनिल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बलुवा मुबारकपुर थाना बलुवा जिला आजमगढ़ (उ०प्र०)।
03. सुनीता देवी पति नितीश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी पिपरिया थाना बिलरिया जिला आजमगढ (उ०प्र०)।
04. सपना देवी पति राजू चमार उम्र 30 वर्ष निवासी साकिनान बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
05. आशादेवी पति राधे कुमार उम्र 58 वर्ष निवासी बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
06. कौशिल्या देवी पति भोले उम्र 58 वर्ष निवासी महूवार थाना कोपा जिला मउ (उ.प्र.)।
रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला की छेड़खानी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी पहले भी कई मामलों में नामजद था। महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया कि दोपहर में तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया। महिला ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर अरविंद ने शराब के नशे में गलती स्वीकार की और माफी मांगी।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मामूली चोटें पाई गईं। आरोपित अरविंद गुप्ता पर पहले भी छेड़छाड़ और प्रतिबंधक कार्रवाई के मामले दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अरविंद गुप्ता को इस छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला व हमराह स्टाफ की इस महिला संबंधी अपराध के त्वरित निराकरण में अहम भूमिका रही है।

















.jpg)










.jpeg)





.jpg)
