नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल समेत बिहार, झारखंड, उड़ीसा समेत कई राज्यो में भारत बंद का व्यापक असर

छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल समेत बिहार, झारखंड, उड़ीसा समेत कई राज्यो में भारत बंद का व्यापक असर

 रायपुरः सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा के भीतर कोटा लागू करने के फैसले के खिलाफ आज 14 घंटे के लिए भारत बंद है। बंद का छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों समेत बिहार, झारखंड, उड़ीसा राज्यों में व्यापक असर देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बंद का आंशिक असर है, क्योंकि छत्तीसगढ़ चेम्बर आंफ कामर्स ने बंद को समर्थन नही दिया है। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशंस नामक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया है और केंद्र सरकार से इसे रद्द करने की मांग की है और इसी मुद्दे को लेकर भारत बंद बुलाया है।क्यों है भारत बंद

दलित और आदिवासी संगठनों द्वारा भारत बंद बुलाने का मुख्य उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देना और इसे वापस लेने की मांग करना और सरकार पर दबाव डालना है। संगठनों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट कोटे में कोटा वाले फैसले को वापस ले या पुनर्विचार करे। बंद में शामिल होने वाले NACDAOR ने दलितों, आदिवासियों और ओबीसी से बुधवार को शांतिपूर्ण आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील की है। आज के भारत बंद में शामिल संगठनों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आरक्षण के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।
भारत बंद के समर्थन में कौन
भारत बंद का दलित और आदिवासी संगठन के अलावा कई राज्यों की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां भी समर्थन कर रहीं हैं। इनमें प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) भारत आदिवासी पार्टी, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, एलजेपी (R) और झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत समेत अन्य संगठनों का नाम शामिल है। कांग्रेस ने भी बंद का समर्थन किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद धरने पर बैठकर बंद का समर्थन कर रहें हैं

किस फैसले का है विरोध
सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा के अंदर कोटा से जुड़े मामले में कुछ ही दिनों पहले अपना फैसला सुनाया, जिसमें संविधान पीठ ने 6-1 के बहुमत से फैसला दिया कि राज्यों को आरक्षण के लिए कोटा के भीतर कोटा बनाने का अधिकार है। इसका मतलब ये है कि इस फैसले के बाद राज्य सरकारें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए सब कैटेगरी बना सकती हैं, ताकि सबसे जरूरतमंद को आरक्षण में प्राथमिकता मिल सके।

सुप्रीम कोर्ट ने 2004 के अपने ही पुराने फैसले को पलट दिया है। कोर्ट ने यह साफ कहा था कि SC के भीतर किसी एक जाति को 100% कोटा नहीं दिया जा सकता है और SC में शामिल किसी जाति का कोटा तय करने से पहले उसकी हिस्सेदारी का पुख्ता डेटा होना चाहिए। देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी, जस्टिस पंकज मिथल, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने ये बड़ा फैसला सुनाया था।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध हो रहा है। कई संगठनों ने इसे आरक्षण नीति के खिलाफ बताया है और कहा है कि इससे आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर निगेटिव प्रभाव पड़ेगा और सामाजिक न्याय की धारणा कमजोर हो जाएगी। विरोध करने वालों का ये भी कहना है कि अनुसूचित जाति और जनजाति को यह आरक्षण उनकी तरक्की के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से उनके साथ हुई प्रताड़ना से न्याय दिलाने के लिए है।

CG - सनसनीखेज मामला : युवक-युवती, का जंगल में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

CG - सनसनीखेज मामला : युवक-युवती, का जंगल में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

 गरियाबंद। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गोबरा जंगल में एक युवक और युवती का कंकाल पेड़ से लटका और नीचे पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मामले की जांच में फोरेंसिक टीम भी लगी हुई है. यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, 40 दिन पहले मैनपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय भूमिका और तुहामेटा के 20 वर्षीय लक्षमन मरकाम के लापता होने की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर पता तलाश कर रही थी. वहीं रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोबरा जंगल में कुछ संदिग्ध शव मिले हैं. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को भेजा गया, जहां पेड़ पर लटके हुए और नीचे पड़े कंकाल के अवशेष बरामद हुए.

शवों की पहचान घटनास्थल पर पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से की गई. प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह से पहले विष्‍णुदेव करेंगे समीक्षा, कल दोपहर 2 घंटे पीएचक्‍यू में अफसरों की बैठक में करेंगे एजेंडा पर चर्चा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह से पहले विष्‍णुदेव करेंगे समीक्षा, कल दोपहर 2 घंटे पीएचक्‍यू में अफसरों की बैठक में करेंगे एजेंडा पर चर्चा

 रायपुर : मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय कल दोपहर में 2 घंटे पुलिस मुख्‍यालय (PHQ) में रहेंगे, जबकि रात में एक घंटे राजभवन में गवर्नर के साथ बैठक करेंगे। मुख्‍यमंत्री कार्यालय से जारी सीएम के कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मुख्‍यमंत्री सुबह सीएम हाउस से सीधे नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्‍यालय (पीएचक्‍यू) जाएंगे। वहां सुबह साढ़े 11 बजे से बैठक शुरू होगी, जो एक बजे तक चलेगी, लेकिन सीएम वहां डेढ़ बजे तक रुकेंगे। 

 
इस दौरान मुख्‍यमंत्री शाह के दौरे के एजेंडे पर पुलिस अफसरों से पूरी रिपोर्ट लेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अगस्‍त को रायपुर आ रहे हैं। यहां वे राज्‍य की कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति के साथ नक्‍सल विरोधी अभियान और नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
 
मुख्‍यमंत्री रात करीब 8 बजे राजभवन जाएंगे, जहां वे राज्‍यपाल से मुलाकात करेंगे। सीएम और राज्‍यपाल के बीच यह बैठक करीब एक घंटे चलेगी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यह सौजन्‍य भेंट है। इस दौरान उनके बीच प्रदेश के विभिन्‍न विषयों पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार सीएम राज्‍यपाल के साथ डीनर भी करेंगे।
 
अमित शाह मिनट टू मिनट कार्यक्रम
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अगस्‍त को रायपुर आ रहे हैं। शाह का यह दौरा तीन दिवसीय होगा। इस दौरान वे छत्‍तीसगढ़ सहित अन्‍य नक्‍सल प्रभावित राज्‍यों के अफसरों की बैठक लेंगे। शाह के दौरे की शुरुआत चम्‍पारण स्थित वल्‍लभाचार्य आश्रम से होगी।
 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह बीएसएफ के विशेष विमान से 23 अगस्‍त की रात करीब साढ़े 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाह नवा रायपुर स्थित एक होटल में रुकेंगे। सुबह 10 बजे वे एयरपोर्ट लौटेंगे और हेलीकॉप्‍टर से चम्‍पारण जाएंगे, जहां वल्‍लभाचार्य आश्रम में दर्शन करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे नवा रायपुर लौटेंगे।
 
दोपहर 12 बजे से अमित शाह लेंगे बैठक
 
शाह नवा रायपुर स्थित होटल में ही दोपहर 12 बजे से बैठकों का दौर शुरू होगा। शाह छत्‍तीसगढ़ और इसके पड़ोसी राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान नक्‍सल उन्‍मूलन और प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों पर डिटेल में बात होगी। दोपहर 2 बजे से शाह छत्‍तीसगढ़ पुलिस की बैठक लेंगे। रात में शाह अलग-अलग राज्‍यों से पुलिस प्रमुखों (डीजीपी) के साथ वन टू वन बैठक करेंगे।
 
 
 

 राष्‍ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्‍यूरो का करेंगे शुभारंभ
 
 

 
25 अगस्‍त की सुबह शाह 11 बजे राष्‍ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्‍यूरो (एनसीबी) के ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वहीं समीक्षा बैठक भी होगी। दोपहर 2 बजे छत्‍तीगसढ़ सरकार के अफसरों के साथ उनकी बैठक होगी, इसमें राज्‍य की विकास योजनाओं पर चर्चा होगी। दोपहर साढ़े 3 बजे शाह होटल से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 4 बजे उनका विशेष विमान दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेगा।
जनसम्पर्क की छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

जनसम्पर्क की छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

रायपुर, 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और विभिन्न वर्ग समुदाय के लोग टाउन हॉल पहुंच रहे हैं। यहां प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी में स्कूली विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक है।
प्रदर्शनी देखने के लिए यहां प्रतिदिन आने वाले स्कूली विद्यार्थियों के मध्य क्विज प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन तथा विजयी प्रतिभागियों को तत्काल मिलने वाले पुरस्कार से प्रदर्शनी को लेकर स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं में रूझान बढ़ा है। क्विज प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए इस क्षेत्र के अनुभवी श्री अनंत विकास अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूली विद्यार्थियों के मध्य आयोजित उक्त दोनों प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, पुरातत्व पर्यटन, संस्कृति, लोक कला, खेती-किसानी सहित अन्य विषय पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं और सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है।
भिलाई की रहने वाली नर्सिंग की छात्रा सुश्री चेतना साहू आज टाउन हॉल पहुंची प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद उन्होंने कहा कि ऐसी रोचक और ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी पहली बार देखी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के वीर क्रांतिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह लोगों और विशेष कर युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक व उपयोगी है। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं की जानकारी सिर्फ राज्योत्सव के स्टाल में देखने को मिलती थी। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का यह प्रयास सराहनीय है। अधिवक्ता श्री सुरेंद्र वर्मन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों और पुरोधाओं के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां छायाचित्र में प्रदर्शित की गई है, जो नई पीढ़ी और युवाओं के लिए प्रेरक है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीते 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया था। सात दिवसीय यह प्रदर्शनी 21 अगस्त तक चलेगी। छायाचित्र प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई है। मुख्य योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, महिला सशक्तीकरण, पीएम जनमन योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि प्रमुख रूप से शामिल है। प्रदर्शनी में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजित रामलला की प्रतिमूर्ति रखी गई है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। 

देवेन्द्र यादव ने लोगों को उकसाकर कराई आगजनी, समाज का अपमान भी किया : दयालदास

देवेन्द्र यादव ने लोगों को उकसाकर कराई आगजनी, समाज का अपमान भी किया : दयालदास

 रायपुरः छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कांग्रेस एमएलए देवेन्द्र यादव पर बलौदाबाज़ार आगजनी मामले में देवेन्द्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रायपुर में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए दयाल दास बघेल ने कहा कि 10 जून को बलौदाबाज़ार की सभा में समाज ने उन्हें मंच पर बैठने नही दिया था। लेकिन सभा के बाद देवेन्द्र यादव ने लोगों को उकसा कर हिंसा और आगजनी कराई।

समाज का अपमान किया
दयाल दास बघेल ने कहा कि देवेन्द्र यादव को बलौदा बाज़ार पुलिस की तरफ से चार चार नोटिश दिया गया लेकिन वे पुछताछ के लिए हाजिर नही हुए। उल्टे जब 17 तारीख को बलौदाबाज़ार पुलिस भिलाई जाकर पुछताछ करने की कोशिश की तो देवेन्द्र यादव ने सतनाम पंथ के पवित्र झंडे को पैरो तले रौंदकर समाज का अपमान किया।
कोयला और शराब घोटाले में आरोपी है देवेन्द्र
मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि विधायक देवेन्द्र यादव पहले से ही कोयला और शराब घोटाले के आरोपी है और उनके खिलाफ जांच जारी है। लेकिन वे बलौदा बाज़ार हिंसा मामले में पुलिस को सहयोग करने के बजाए समाज को बांटने की कोशिश कर रहें है।
सीबाई जांच नही
बलौदाबाज़ार घटना की सीबीआई जांच के सवाल पर मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि जो लोग राज्य में सीबीआई को बैन कर रखे थे वे अब हर मामले में सीबीआई जांच की बात करते हैं। मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच हो रही है जिसमें सब स्पष्ट हो जाएगा।

 
BREAKING : सहायक कलेक्टरों का तबादला, देखें आदेश

BREAKING : सहायक कलेक्टरों का तबादला, देखें आदेश

 रायपुर : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो परिवीक्षाधीन अधिकारीयों को प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद नए जिलों में पदस्थापना की है। जिसका आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। जारी आदेश में सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे और प्रखर चंद्राकर के नाम शामिल है।

देखें आदेश 

 

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अधिकारीयों का तबादला, देखें आदेश

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अधिकारीयों का तबादला, देखें आदेश

 रायपुर : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशानिक सेवा के दो अधिकारीयों का तबादला किया है, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है, जारी आदेश के अनुसार राजेश सिंह राणा सचिव को सारंगढ़ बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़ – छुईखदान – गण्डई में पदभार मिला है।

BJP सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न...दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित

BJP सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न...दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित

 रायपुर: भाजपा ने राज्य में पिछले साल से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल से राज्य में जिला और फिर मंडल स्तर पर सदस्यता कार्यशाला होगी जिसमें पार्टी के सभी सदस्यों को सदस्यता का लक्ष्य दिया जाएगा। बीजेपी सदस्यता अभियान कार्यशाला पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतरई में संपन्न हुई। बीेजपी ने इस साल देशभर में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

पार्टी की सदस्या अभियान कार्यशाला में प्रमुख रूप से राज्य के CM विष्णु देव साय, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला और मंडल स्तर पर होगी सदस्यता कार्यशाला
कार्यशाला के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता कार्यशाला अब 22, 23 और 24 अगस्त को अलग अलग जिलों में में संपन्न होगी। इसके बाद 26, 27 और 28 अगस्त को मंडल स्तर पर सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस साल राज्य में पिछले साल की तुलना में ज्यादा सदस्य बनाए जाएगें।

प्रदेश में दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस साल राज्य में दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य के साय मंत्रिमंंडल के सभी सदस्यों के अतिरिक्त, राज्य के सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य नेताओं को लक्ष्य दिया जाएगा। सन् 2014 व 2019 में प्रदेश भाजपा की कुल सदस्य संख्या 31.45 लाख थी।

बैठक में शामिल नेता थे
बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री और कैबिनेट सदस्यों के अतिरिक्त प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी / सहप्रभारी, सांसद (लोकसभा व राज्यसभा), विधायक, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला प्रभारी / सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष/महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष / महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक / सहसंयोजक, निगम महापौर / नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला सदस्यता अभियान टोली, नगर पालिका अध्यक्ष बैठक में शामिल थे।

CG : सम्पूर्ण भारत बंद का पर्चा वायरल...जानिए सर्व आदिवासी समाज और पुलिस ने क्या कुछ कहा...

CG : सम्पूर्ण भारत बंद का पर्चा वायरल...जानिए सर्व आदिवासी समाज और पुलिस ने क्या कुछ कहा...

 जगदलपुर: छत्तीसगढ़ जगदलपुर कुछ दिनों से सोशल मीडिया में चल रहे भारत बंद लॉकडाउन वाले पर्चे का सर्व आदिवासी समाज ने अपने समाज का होने से इनकार किया है। सर्व आदिवासी समाज ने शांति पूर्वक बंद के  लिए चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स तथा जनता से किया अपील कल होगा भारत बंद ,शहर में रहेगी पर्याप्त पुलिस व्यवस्था उपरोक्त पर्ची फेक है। सर्व आदिवासी समाज जिला बस्तर एवं सर्व अनुसूचित जाति समाज जिला बस्तर के सयुक्त नेतृत्व में बंद का आह्वान विषय पर दिनाँक 18/08/2024 को बस्तर पुलिस से हुई वार्ता में इनके द्वारा ऐसे आदेशात्मक पर्चे जारी ना करने की बात की गई है।

 
पर्चे में निवेदनकर्ता भीमसेना लिखा हुआ है जिसका यहाँ के संगठन से कोई संबंध नहीं है । उक्त संगठन द्वारा व्यापार संघ से नगर बंद में सहयोग को लेकर केवल अपील की गई है , इस दौरान परिवहन और आपात सुविधाएँ सुचारू रूप से कार्ययत रहेंगी।
CG में लॉकडाउन:
 
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर लगाए गंभीर आरोप, टीएस सिंहदेव को भी नहीं मिली अनुमति...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर लगाए गंभीर आरोप, टीएस सिंहदेव को भी नहीं मिली अनुमति...

  रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में तूफान मच गया है। आज राजीव भवन में विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस विधायक सेंट्रल जेल रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने देवेंद्र यादव से मिलने की कोशिश की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यादव को धोखे से गिरफ्तार किया गया है। बघेल ने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव को एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई और न ही उन्हें बताया गया कि किस अपराध में उन्हें गिरफ्तार किया गया।
भूपेश बघेल ने कहा कि यादव को जो नोटिस मिली, वह 160 की थी, जो केवल गवाही के लिए होती है। इस आधार पर उन्हें गवाही देने के लिए कहा गया था, लेकिन पुलिस ने धोखे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सेंट्रल जेल में देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमलावर रुख अपनाया है और प्रदेश भर में प्रदर्शन की घोषणा की है।
CG : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी...रेलवे ने फिर कैंसिल की इतनी ट्रेनें...देखें लिस्‍ट

CG : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी...रेलवे ने फिर कैंसिल की इतनी ट्रेनें...देखें लिस्‍ट

 रायपुर। त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के रद्द होने और देरी से चलने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों राजनांदगांव तीसरी रेल लाइन के नान इंटरलाकिंग के चलते 72 ट्रेनें रद हो चुकी हैं। इसके बाद बिलासपुर-कटनी रेल लाइन और दमोह स्टेशन में मेगा ब्‍लॉक के चलते 46 ट्रेनें रद कर दी गई। वहीं अब उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में अधोसंरचना विकास के लिए रेलवे ने 2 ट्रेनों को रद्द करने समेत 3 के नियंत्रित परिचालन, 2 ट्रेनों को देरी से रवाना और 6 के रुट में परिवर्तन का निर्णय लिया है।

बता दें कि उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में पलवल और न्यू पृथला जंक्शन (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड को जोड़ने का कार्य करेगा। यह कार्य 29 अगस्त से 17 सितम्बर तक किया जायेगा इसी कार्य के फलस्वरूप 13 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। लगातार ट्रेनों के रद्द होने व रुट परिवर्तित करने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रुट में जो ट्रेनें चल रही है, वह भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। ऐसे में यात्रियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

रद्द होने वाली ट्रेनें:

  • 14624 फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस, जो 4 से 17 सितंबर तक रद्द रहेगी।
  • 14623 सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस, जो 5 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

  • 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस 29 अगस्त, 5 और 12 सितंबर को आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर चलेगी।
  • 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर के बीच आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ शहर होकर रवाना होगी।
  • 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर के बीच मेरठ शहर-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर रवाना होगी।
  • 18477 पूरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4 से 15 सितंबर के बीच आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ सिटी होकर चलेगी।
  • 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर के बीच मेरठ सिटी-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर चलेगी।
  • 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस 6, 7, 10, 13 और 14 सितंबर को आगरा-मिटावल-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर चलेगी।

नियंत्रित होने वाली ट्रेनें:

  • 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 29 और 31 अगस्त, 2, 3, 4 और 5 सितंबर को असावती रेलवे स्टेशन में 40 मिनट तक नियंत्रित होगी।
  • 17 सितंबर को चलने वाली 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 45 मिनट तक असावती स्टेशन पर रोकी जाएगी।
  • 12442 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस 14 सितंबर को असावती स्टेशन में 45 मिनट तक नियंत्रित होगी।

देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें:

  • 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 12 सितंबर को 1 घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
  • 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 14 और 16 सितंबर को 1 घंटे की देरी से चलेगी।

इन परिवर्तनों से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। त्योहारों के समय यात्रा करने वाले लोग अपने पूर्व निर्धारित यात्रा योजनाओं को फिर से व्यवस्थित करने के लिए मजबूर हो सकते हैं, जिससे पैनिक सिचुएशन उत्पन्न हो गई है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने यात्रा की योजना बनाएं और अपडेट्स पर नज़र रखें।

 

CG : कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...इस वजह से दी वारदात को अंजाम...पढ़ें पूरी खबर...!!

CG : कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...इस वजह से दी वारदात को अंजाम...पढ़ें पूरी खबर...!!

 बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक संकट मोचन वाटिका में एक कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बता दें कि मृतक अमितेश चौबे 21 वर्ष मोचन वाटिका का रहने वाला था। वह कॉलेज में मेधावी छात्र था। बताया जाता है कि अमितेश चौबे ऑनलाइन गेम्स का आदी हो गया था। गेम्स में हार के बाद उसने मोबाइल ऐप कंपनियों से लोन लिया, लेकिन कर्ज चुकाने में असमर्थता के कारण उसने यह कदम उठाया।
 
अमितेश की मां ने उसे कमरे में साड़ी से लटका हुआ पाया और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसे तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ऑनलाइन गेम में हारने के कारण अमितेश ने लोन लिया था और कर्ज चुकाने में असफल रहा। इसके बाद लगातार बढ़ते दबाव से परेशान होकर उसने यह कठोर कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 इस घटना से परिवार सदमे में है और इलाके में शोक का माहौल है। अमितेश के पिता ने भी कर्ज चुकाने के लिए उसे पैसे दिए थे, लेकिन वह भी गेम्स में हार गया। इस दर्दनाक घटना ने ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और उसके गंभीर परिणामों पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाईकोर्ट ने सभी 13 याचिकाओं को किया ख़ारिज, टुटेजा को मिली अंतरिम राहत भी खारिज

हाईकोर्ट ने सभी 13 याचिकाओं को किया ख़ारिज, टुटेजा को मिली अंतरिम राहत भी खारिज

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ईडी और इओडब्लू/एसीबी के खिलाफ दायर सभी तेरह याचिकाओं को ख़ारिज कर दिया है। वहीं एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अनिल टुटेजा को अंतरिम राहत प्रदान की थी। लेकिन, अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए टुटेजा को मिली अंतरिम राहत भी खारिज दी है।   हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने याचिकाओं की सुनवाई की थी। 10 जुलाई को हुई सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा गया था, जिसे आज सार्वजनिक किया गया है। ये याचिकाएं विधु गुप्ता, अनवर ढ़ेबर, निदेश पुरोहित, यश पुरोहित, अनिल टूटेजा, अरुण त्रिपाठी, निरंजन दास की ओर से दायर की गई थीं। इस मामले में राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा ने तर्क प्रस्तुत किए थे।

 

 
 
दरअसल हाईकोर्ट में 6 याचिकाएं ईडी के खिलाफ और सात याचिकाएं ईओडब्लू/एसीबी के खिलाफ दायर की गई थीं। जिसमें शराब घोटाला मामले में ईडी की दोबारा की जा रही कार्यवाही और साथ ही ईओडब्लू/एसीबी की ओर से दर्ज एफ़आईआर को चुनौती देते हुए ख़ारिज करने की याचिका दायर की गई थी। इनमें से एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अनिल टुटेजा को अंतरिम राहत प्रदान की थी।

 
विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हुई खारिज, 7 दिनों की मिली न्यायिक रिमांड

विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हुई खारिज, 7 दिनों की मिली न्यायिक रिमांड

 रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। बता दें कि आज मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उनकी पेशी हुई। जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में माननीय जज अजय खाखा के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। साथ ही उनकी न्यायिक रिमांड को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब विधायक देवेंद्र यादव को 27 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा।

 
शराब घोटोले में फंसे आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, ED,EOW और ACB के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज

शराब घोटोले में फंसे आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, ED,EOW और ACB के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज

 बिलासपुरः छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा व जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने प्रदेश के हुए बहुचर्चित शराब घोटोले में फंसे सभी आरोपियों की तेरह याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरूणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर व विधु गुप्ता सहित सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है। इन्होंने ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू की एफआईआर को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

दरअसल, शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा, अनवर ढेबर, विधु गुप्ता, निरंजन दास और एपी त्रिपाठी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। अपने खिलाफ की गई एफआइआर को निरस्त करने की मांग लेकर सभी आरोपियों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की थी। बीते 10 जुलाई को सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर आज मंगलवार को फैसला आया है। इसमें हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

याचिकाओं को खारिज होने से शराब घोटाले में लिप्त आरोपियों की मुश्किले बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू की एफआईआर को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को कुछ राहत दी थी। कोर्ट ने उन राहतों को भी खारिज कर दिया है।

 छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद फिर शुरू होगी जोरदार बारिश, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद फिर शुरू होगी जोरदार बारिश, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

 रायपुर। मानसूनी तंत्र के चलते छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर से बारिश शुरू होगी। विभाग के अनुसार 22 अगस्त से प्रदेश भर में जोरदार बारिश शुरू होगी। वहीं मंगलवार को सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि बारिश थमते ही बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है और इससे उमस भी बढ़ी है।

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश भर में अभी भी बारिश की स्थिति अच्छी है और सामान्य से सात प्रतिशत ज्यादा है। सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा,हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। प्रदेश में कुसमी (जिला बलरमापुर) में सर्वाधिक बारिश7 सेमी हुई। आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा और उसके बाद मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और प्रदेश में व्यापक बारिश होगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने दी यह जानकारी 

एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। साथ ही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़ और बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने व भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

 
छत्तीसगढ़ : बिना शादी के जन्मे बेटे को जैविक पिता से मिला संपत्ति का अधिकार : हाईकोर्ट

छत्तीसगढ़ : बिना शादी के जन्मे बेटे को जैविक पिता से मिला संपत्ति का अधिकार : हाईकोर्ट

 बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बिन बिहाई मां से जन्म हुए बच्चे को उसके जन्म के 29 साल बाद उसका हक दिलाया है. कोर्ट ने वैध पुत्र मानते हुए जैविक पिता से सभी लाभ प्राप्त करने का हकदार बताया है. हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय के  निर्णय को कानून के अनुरूप न होने के कारण खारिज कर दिया है.

दरअसल, सूरजपुर जिले में रहने वाले युवक ने अपने जैविक पिता से भरण पोषण व उनके सम्पति में हक दिलाने परिवार न्यायालय में परिवाद लगाया था. जहां सुनवाई के बाद मामला खारिज होने पर युवक ने हाई कोर्ट में अपील की. जिसमें कहा गया कि उसके जैविक पिता और मां पड़ोस में रहते थे, दोनों के प्रेम संबंध से उसकी मां गर्भवती हो गई। पिता ने गर्भपात कराने कहा, लेकिन मां ने इनकार करते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद नवंबर 1995 को लड़के का जन्म हुआ. वह अपनी मां के साथ रहा. मां ने स्वयं और बच्चे के भरण पोषण के लिए परिवार न्यायालय में प्रकरण लगाया. परिवार न्यायालय ने संपत्ति के अधिकारों की घोषणा वैवाहिक पक्ष के दायरे में न होने के कारण इसे बनाए रखने योग्य नहीं माना था. इस निर्णय के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की.

इधर अप्रैल, 2017 में जब युवक बीमार पड़ गया. वित्तीय संकट के कारण वह जैविक पिता के घर गया और इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी तो उसने मना कर दिया. इससे  नाराज होकर युवक ने पहले परिवार न्यायालय में सम्पत्ति का दावा पेश किया, जिसे पारिवारिक न्यायालय ने खारिज कर दिया, तो हाईकोर्ट में इसकी अपील की गई. जहां जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने परिवार न्यायालय द्वारा दर्ज निष्कर्ष को खारिज कर दिया. हाईकोर्ट ने युवक को दोनों का वैध पुत्र घोषित किया. साथ ही उसे पिता से मिलने वाले सभी लाभों का हकदार घोषित किया है. अपीलकर्ता युवक का जन्म 1995 में हुआ था, वह करीब 29 वर्ष का है. युवक को लंबी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट से उसका हक मिला है.

Crime : तीन युवकों ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...

Crime : तीन युवकों ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...

 बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने अपने पड़ोसी की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

 
बता दें कि ग्राम लगरा निवासी छतराम केंवट, जो कि रोजी-मजदूरी करता था, सोमवार की सुबह अपने पड़ोसियों के हमले का शिकार हुआ। जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट ने छतराम को घेरकर टांगी और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर हेमंत और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी, जितेंद्र केवट, अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस जांच में पता चला कि लगभग 8-10 साल पहले छतराम और उसके पिता संतोष केंवट ने धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी। इस मामले में छतराम और उसके पिता को जेल भी हुई थी। 8 साल की सजा काटने के बाद वे दोनों जेल से बाहर आ गए थे। संतोष अब पूणे में रहकर मजदूरी कर रहा है, जबकि छतराम गांव में रह रहा था। इसी बीच, धर्मेंद्र और उसके भाइयों ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए छतराम की हत्या करने की योजना बनाई।
 
आरोपियों ने बताया कि उनके पिता की हत्या के बाद से छतराम और उसका परिवार उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे। इस सामाजिक बहिष्कार और प्रताड़ना से नाराज होकर ही उन्होंने छतराम की हत्या की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। 
गजब : ओला स्कूटी की निकाली बारात, गाया गाना, ऐसा क्या गुनाह किया...पढ़िए रोचक खबर...!!

गजब : ओला स्कूटी की निकाली बारात, गाया गाना, ऐसा क्या गुनाह किया...पढ़िए रोचक खबर...!!

 दुर्ग। जिले के भिलाई क्षेत्र में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की खराब सर्विसिंग से परेशान होकर एक युवक ने अपनी स्कूटी की बारात निकाली, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। गाजे-बाजे के साथ, युवक ने अपनी स्कूटी को ठेले पर रखकर शो रूम तक ले गया और रास्ते भर तंज भरे गाने गाता रहा। ऐसा क्या गुनाह किया, जो लूट गए हम, इस गाने के बोल से उसने ओला की सर्विसिंग पर तंज कसा।


बता दें कि सागर सिंह नाम के इस युवक ने अपनी स्कूटी की खराब सर्विसिंग से त्रस्त होकर यह अनोखा तरीका अपनाया। ठेले पर रखी स्कूटी और माइक पर गाते हुए, उसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सुबह-शाम खा लेना केला...लेकिन भूलकर भी ना लेना ओला, इस तंज के साथ उसने ओला की सर्विसिंग पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

बताया जाता है कि सागर ने एक साल पहले डेढ़ लाख रुपये की ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद स्कूटी में बार-बार खराबी आने लगी। हर बार सर्विस सेंटर जाने पर उसे घुमाया जाता था, और छोटी-छोटी मरम्मत में भी 15-20 दिन का समय लिया जाता था। हाल ही में, उसकी स्कूटी अचानक बंद हो गई, और उसे धक्का मारकर घर तक लाना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-
सागर के इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद एजेंसी ने संपर्क किया और उसकी स्कूटी को ठीक कर दिया। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद स्कूटी में फिर से खराबी आ गई। सागर का कहना है कि यह कंपनी पूरी तरह से खराब है और उसे सही सर्विस नहीं मिल रही है।

इस अनोखे प्रदर्शन से सागर सिंह ने ओला की सर्विसिंग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उसका कहना है कि कंपनी ने उसे लगातार परेशान किया है, और इसीलिए उसने यह तरीका अपनाया। लोगों ने सागर के इस विरोध को खूब सराहा और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया।
भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला आज...मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता होंगे शामिल

भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला आज...मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता होंगे शामिल

 रायपुर । भारतीय जनता पाटा क सदस्यता अभियान के परिपेक्ष्य में एक कार्यशाला आज  कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में रखी गई है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहेंगे। सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने यह जानकारी दी।

भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी सिंहदेव ने बताया कि सन् 2014 व 2019 में प्रदेश भाजपा की कुल सदस्य संख्या 31.45 लाख थी।  केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में इस बार 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रखा है। कुछ चुनावी राज्यों को इससे मुक्त रखा गया है।  सिंहदेव ने बताया कि भाजपा प्रदेश सदस्यता अभियान कार्यशाला के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान सदस्यता विभिन्न चरणों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया जाएगा। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी  सिंहदेव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में दर्शित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को हिस्सा लेना है।

 
 
कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज,भिलाई विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज,भिलाई विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है.आपको बता दे बैठक में प्रदेश के सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य है. यह बैठक सुबह 11:30 बजे नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी. बैठक से पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें स्मरण किया जाएगा और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. वहीं बैठक में भिलाई विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

CG - कलयुगी बेटे ने पिता के साथ मिलकर छलकाया जाम...फिर पत्थर से पिता का सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG - कलयुगी बेटे ने पिता के साथ मिलकर छलकाया जाम...फिर पत्थर से पिता का सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

 दुर्ग। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बीती रात एक बेटे ने अपने पिता का सिर पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है। वहीं इस वारदात की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गीतेलाल पुरोहित (उम्र 50 साल) है, जो कातुलबोर्ड के सतनामी पारा का रहने वाला था। मृतक गीतेलाल ने दो शादियां की थी, उसकी पहली पत्नी के बेटे प्रकाश पुरोहित (उम्र 37 साल) को पिता की दूसरी शादी मंजूर नहीं थी। शादी के कई साल गुजर जाने के बावजूद पिता-पुत्र के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि रविवार रात प्रकाश अपने पिता गीतेलाल के घर गया और शराब पीने बैठ गया। इस दौरान दोनों ने जमकर शराब पी। प्रकाश ने गीतेलाल से और शराब लाने को कहा तो गीतेलाल ने कहा कि उसके पास अब और पैसे नहीं है। इससे प्रकाश नाराज हो गया और गीतेलाल के घर की बिजली को काट दिया। पिता-पुत्र में झगड़ा होने पर उसकी दूसरी पत्नी पास रह रही बेटी के ससुराल चली गई।इधर नशे की हालत में गीतेलाल ने पुरानी बात पर विवाद शुरू कर दिया और प्रकाश की मां पर आरोप लगाने लगा। प्रकाश इससे भड़क गया और पास ही में पड़े पत्थर से अपने पिता गीतेलाल का सिर कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद उसने गीतेलाल की लाश घर के पीछ कूड़े में फेंक दी और अपने घर चला गया। जब सन्नाटा पसरा तब दूसरी पत्नी घर पहुंची। गीतेलाल को मृत हालत में देखकर उसने मोहल्लेवालों और पुलिस को खबर कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र प्रकाश पुरोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 
CG : भाई को राखी बांधने जा रही बहन को ट्रक ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत

CG : भाई को राखी बांधने जा रही बहन को ट्रक ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत

 राजनांदगांव : शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेवाडीह चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला रक्षाबंधन के पर्व में अपने भाई को राखी बांधने दुर्ग जा रही थी।

राजनांदगांव जिले के बेलगांव कटली से मोटरसाइकिल में सवार होकर नया बस स्टैंड जाने निकली महिला की तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गई। घटना के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। समरौतिन विश्वकर्मा पति नीलकंठ विश्वकर्मा अपने रिश्ते में लगने वाले भाई हिरेंद्र विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नया बस स्टैंड जा रही थी। यहां से उसे बस के माध्यम से दुर्ग जाना था, लेकिन इसी बीच शहर के रेवाडीह चौक के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीं मोटरसाइकिल चला रहा हिरेंद्र विश्वकर्मा दूसरी ओर गिरा जिससे उसके कांधे में चोट लगी वहीं। महिला ट्रक की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर लाल बाग थाना प्रभारी नवरत्न कश्यप का कहना है कि डायल 112 के माध्यम से महिला के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतिक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक सहित चालक मौके से फरार हो गया है। इस मामले में लालबाग पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

: उद्योग मंत्री को 10 हजार से अधिक बहनों ने बांधी राखी, सुबह से लगा रहा बहनों का तांता

: उद्योग मंत्री को 10 हजार से अधिक बहनों ने बांधी राखी, सुबह से लगा रहा बहनों का तांता

 रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह एक हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उद्योग मंत्री देवांगन के पंचवटी के समीप शासकीय आवास डी 1 आयोजित बहनी मन संग राखी के तिहार में आज सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक 10 हजार से अधिक महिलाओं ने अपने भाई को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन पर्व में हर वर्ग समाज की बहनों में उत्सुकता देखी गई। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हर वॉर्ड से महिलाएं राखी उत्सव में शामिल हुई। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने सभी से स्नेह पूर्वक राखी बंधवाई और उनके आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंचायत एवं नगरीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

 

वर्षा ने सीएम साय को पैरों से बांधी राखी और खिलाई मिठाई, बोली – आज मैं बहुत खुश हूं

वर्षा ने सीएम साय को पैरों से बांधी राखी और खिलाई मिठाई, बोली – आज मैं बहुत खुश हूं

 रायपुर : हाथ नहीं, लेकिन पैरों से वर्षा धु्रव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं, मैंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करते है, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं।धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने पैरों से राखी बांधी और मुख्यमंत्री साय को अपनी पैरों से मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री इस दौरान थोड़े भावुक भी हुए और कहा कि वर्षा की जीजीविषा और स्नेह ने इस मौके बहुत खास बना दिया है। मुख्यमंत्री साय ने वर्षा को उपहार स्वरूप मिठाईयां भेंट की और उसे सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि वर्षा ध्रुव धमतरी में दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था एक्ज़ेक्ट फ़ाउण्डेशन में पढ़ाई कर रही है। वर्षा धु्रव के दोनों हाथ नहीं है, लेकिन अपने पैरों से सारे काम कर लेती है।