रायपुर। राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को एसीबी के टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जाता है कि महिला थाना प्रभारी ने पीड़ित महिला प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा तय हुआ था।
बिलासपुर। सिविल जज परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी गई है। उनकी नियुक्ति सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर परिवीक्षा पर की गई है। उन्हें 12 जुलाई तक पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका आदेश हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल ने जारी किया है।
देखिए लिस्ट....



सरगुजा/अंबिकापुर : जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ित महिला को जंगल ले जाकर चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.जानकारी के मुताबिक, अलकापुरी से लखनपुर जाने के दौरान आरोपियों ने अलकापुरी जंगल में महिला के साथ गैंगरेप की घटना की अंजाम दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
सुकमा: सुकमा पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में आरओपी ड्यिूटी हेतु ग्राम मुकरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए। अभियान के दौरान मुकरम जाने वाली रास्ते के पास सादे वेश-भूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर 7 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर के षष्ठम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जशपुर जिले के बगिया से पूर्वान्ह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.15 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। साय बिलासपुर से दोपहर 12.40 बजे रवाना होकर 1.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।
रायपुर: राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी दिलीप वासनीकर को विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि वासनीकर की संविदा नियुक्ति की अवधि में 5 जुलाई 2024 से एक वर्ष तक की वृद्धि की गई है।
रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा स्थित स्काई ऑटोमोबाइल्स के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई है. आग लगने के कारण कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल है. आग लगने से इलाके में दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखाई पड़ रहा है. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है.सूचना पर तेलीबांधा पुलिस के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने के प्रयास में लगे है. सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है. फ़िलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.
रायपुर। महादेव रेड्डी बैट बुक-23 के माध्यम से सट्टा संचालित करते 4 आरोपी पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए मौदहापारा पुलिस ने बताया कि आरोपी अलग अलग नाम से लोगों के बैंक अकाउंट से आनलाइन सट्टा का पैसा ट्रांसफर करते थे। इस मामले में रायपुर के मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपनी जन्मभूमि बगिया में अपनी माताजी के सम्मान में पौधरोपण किया। उन्होने शासकीय हाईस्कूल बगिया परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि इस अभियान अंतर्गत लगे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने भी रुद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने आंवले का पौधा लगाया।
रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अम्बिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस का स्टॉपेज कमलपुर में पुनः शुरू करने का अनुरोध किया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े केन्द्रीय रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि अम्बिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस की अप और डाउन गाड़िया नियमित रूप से कमलपुर रेल्वे स्टेशन में रूका करती थीं। कोविड के दौरान रेल्वे द्वारा कमलपुर स्टेशन में इस ट्रेन का स्टॉपेज अस्थाई रूप से बंद किया गया था।
राजवाड़े ने कहा है कि उनके क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोगों ने कमलपुर में पुनः स्टॉपेज शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कमलपुर के आस-पास लगभग 3500 लोगों की आबादी है, जो इस स्टॉपेज के माध्यम से रेल सुविधाओं का उपयोग करती हैं। इसके अलावा इस स्टेशन के पास ग्राम सिलफिली में बड़ी सब्जी मंडी भी है। कमलपुर स्टेशन से अम्बिकापुर की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है।
राजवाड़े ने यह भी अवगत कराया कि रोजाना बड़ी संख्या में अम्बिकापुर से विश्रामपुर के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अतः कमलपुर में स्टॉपेज पुनः शुरू करने से कमलपुर और आस-पास के गांव सहित अम्बिकापुर और विश्रामपुर से आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
रायपुर। जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले किकिरदा गाँव में कुएं में उतरने और फिर जहरीली गैस की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सभी पांच मृतकों के लिए राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिजनों को पांच - पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुंए की जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा है कि हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।गौरतलब है कि जांजगीर जिला स्थित बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढंक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था। जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।
CG - महादेव सट्टा एप पैनल के संचालक की मौत, पुलिस की छापेमारी के दौरान तीसरे मंजिल से लगाई थी छलांग
भिलाई। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप हैदराबाद पैनल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम सुजीत कुमार साव निवासी भिलाई बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को लेकर भिलाई पहुंची थी। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले थे।पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद के एक फ्लैट में छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पैनल के संचालक भिलाई के कैंप निवासी सुजीत साव ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर को उसकी मौत हो गई है।बिना सूचना के रेड को लेकर हैदराबाद पुलिस ने जताई थी नाराजगीबता दें जब दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद के फ्लैट में रेड की और सुजीत साव बिल्डिंग से कूद गया। इसके बाद अपार्टमेंट के आसपास भीड़ लग गई। इस दौरान हैदराबाद की पुलिस भी पहुंच गई और दुर्ग पुलिस के चार सिपाहियों को थाने में बिठा दिया। इसके बाद दुर्ग पुलिस के सिपाहियों ने पूरी बात बताई और अपना आईकार्ड दिखाया। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने बिना उन्हें सूचना दिए रेड किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद 6 आरोपियों को दुर्ग पुलिस को ले जाने दिया गया। दुर्ग पुलिस 6 आरोपियों को लेकर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया।
रायपुर : छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता मोहित साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘हंडा’ आज यानी 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। ये फिल्म पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म का सबसे बड़ा चेहरा यू ट्यूब की दुनिया के जादूगर अमलेश नागेश हैं। यू ट्यूब पर अमलेश की लोकप्रियता भैरा कका के नाम से है। ‘हंडा’ में भी भैरा कका का किरदार देखने मिलेगा।आपको बता दें कि फिल्म एन. माही फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की है। एन. माही ने पिछले साल ‘गुईयां’ जैसी सुपरहिट फि़ल्म दी थी। उसके भी हीरो अमलेश नागेश ही थे। इसके अलावा ‘जानकी’, ‘चंदा मामा’, ‘गुईयां-2’, ‘मोर जोड़ीदार-3’ एन. माही की आने वाली फिल्में हैं।‘हंडा’ का निर्देशन स्वयं अमलेश नागेश ने किया है। अन्य प्रमुख कलाकार पप्पू चंद्राकर, अमित गोस्वामी एवं विनायक अग्रवाल हैं। डीओपी रजत सिंह राजपूत, एडिटर गौरांग त्रिवेदी व उमेश ध्रुव, म्यूजिक डायरेक्टर ओमी स्टाइलियो, सिंगर- सुनील सोनी एवं अनुपमा मिश्रा, कोरियोग्राफर चन्दन दीप तथा डांस ग्रुप काम देव डान्स ग्रुप हैं। फिल्म वितरक तरुण सोनी ( मां फिल्म्स) हैं। पीआरओ सीजी नरेश एवं डीएनए ऑफ छत्तीसगढ़ टीम है।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रवेशोत्सव पर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, इसी बीच स्टाल पर रखे चाक देखकर वह अपने आपको नहीं रोक पाए और उन्होंने कुम्हार की तरह मिट्टी से दीया बनाया
शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री के सामने कुम्हार का चाक है और आसपास ढेर सारे बच्चे। मुख्यमंत्री विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन पर काम कर रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़ को भी अपने विजन के अनुरूप आकार देना है जैसे चाक से दीया तैयार हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर छत्तीसगढ़ में जितनी मेहनत और जतन किये जा रहे हैं उससे निश्चित ही स्वर्णिम भविष्य के लिए ठोस नींव रखी जा रही है
जिस तरह कुम्हार चाक में मिट्टी को आकार देता है, उसी तरह से जन-जन के सपनों के छत्तीसगढ़ को भी आकार मिलेगा।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में देश की जनता से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील की है। छत्तीसगढ़ में इस महाअभियान के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप 11 जुलाई को वन महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत पूरे राज्य में 70 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। वन महोत्सव की तैयारियों के संबंध में आज वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुख्य वन संरक्षक एवं वनमण्डलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में वन मंत्री ने इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए विस्तार से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा है कि वन महोत्सव के मौके पर अधिकाधिक संख्या में लोग अपनी मां के नाम पेड़ लगाएं। इसके लिए पौधरोपण को सफल बनाने के उद्देश्य से इस बात का प्रयास किया जाए कि पौधरोपण क्षेत्र, जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद लिया जाए साथ ही प्रत्येक पौधरोपण क्षेत्र को स्थानीय देवी देवताओं के नाम से चिन्हांकित कर जन सामान्य में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आने वाली समस्त महिलाओं को शामिल किया जाए साथ ही माध्यमिक स्तर के छात्रों को भी इसमें भागीदार बनाया जाए।
रायपुर। कांग्रेस नेता और आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला के घर शुक्रवार सुबह राजस्थान पुलिस पहुंची। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ टिपप्णी करने पर राजस्थान में एफआईआर दर्ज किया गया था। राजस्थान पुलिस ने नोटिस देते हुए कुणाल शुक्ला से 7 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई । गांव के पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत की आशंका है । अभी तक डेडबॉडी कुएं के अंदर ही है । पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है ।कुएं के आसपास जमा हुए लोगों की भीड़ को पुलिस ने दूर हटाया । एसडीआरएफ के पहुंचने के बाद रेस्क्यू शुरू करने की बात बताई जा रही है ।
यह पूरी घटना थाना बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक गांव में एक पुराना कुआं है. जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था. गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढक दिया था. बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था. जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया. इसके बाद एक एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके. आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई ।

रायपुर: नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे माले से कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली हैं। इस युवक की पहचान नरेश साहू 35 साल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था। इसके साथ ही इस मामले में युवक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइडल नोट भी नहीं मिली है। ये पूरा मामला राखी थाना इलाके का बताया जा रही हैं।
नारायणपुर : नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी की शक में एक युवक की हत्या कर दी है। पिछले माह हुए एनकाउंटर के बाद नक्सलियों का गांव में तांडव मचाया है। पुलिस मुखबिरी के नाम पर फिर एक को मौत के घाट उतार दिया। अबूझमाड़ के थुलथूली पंचायत के गायता चैतूराम मंडावी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने बुधवार को बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे थे। सात जून को इस इलाके में पुलिस ने छह नक्सलियों को मार गिराया था।
रायपुर। NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रदेश के सभी छात्र नेताओं को सख्त फरमान जारी किया है. उन्होंने संगठन को बिना सूचना दिए किसी भी तरह के प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने पर रोक लगाई है. इस संबंध में एनएसयूआई अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है. अब एनएसयूआई पदाधिकारियों को किसी भी प्रदर्शन या ज्ञापन सौंपने से पहले संगठन को अवगत कराकर अनुमति लेनी पड़ेगी.
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने सभी पदाधिकारियों लेटर जारी कर कहा है कि किसी भी शासकीय और निजी संस्थाओं में धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री और अपने जिला अध्यक्ष को कार्यक्रम से अवगत करायें और अनुमति प्राप्त करें. इसके साथ ही बिना पूर्व सूचना के कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने पर संगठनात्मक कार्रवाई की बात कही है.
रायपुर : 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र की समाप्ति के बाद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को वापस रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल (MP Brijmohan Agarwal) ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, सदन में विपक्ष और उसके नेता राहुल गांधी का जैसा व्यवहार है जिस प्रकार की भाषा का वह उपयोग कर रहे हैं वह अशोभनीय है।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर माननीय प्रधानमंत्री के धन्यवाद प्रस्ताव को भी वह सुनने को तैयार नहीं थे पूरे समय हंगामा करते रहे। विपक्ष अगर देश में लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं की रक्षा करना चाहता है। अगर भारत को विकसित भारत बनाना है तो हम सभी को देशहित में मिलकर चलना पड़ेगा। विपक्ष का कार्य केवल सरकार का विरोध करना नहीं है, बल्कि अच्छे कार्यों में देश के हितों में सरकार का समर्थन भी करना होना चाहिए और विकसित भारत बनाने में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा दोनों सदनों में ही कांग्रेस को देखकर ऐसा लगता है कि श्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना और कांग्रेस की पराजय उनको पच नहीं रही है। वह जबरदस्ती का विरोध करके देश के विकास की गति को अवरुद्ध करना चाहती हैं।
हिंदुओं को हिंसक कहने पर देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर बोले बृजमोहन अग्रवा
राहुल गांधी और कांग्रेस ने हिंदुओं के खिलाफ आग उगलना बंद नहीं किया तो देश की जनता इन्हे नकार देगी: बृजमोहन अग्रवाल
लोकसभा में हिंदुओं को हिंसक कहने पर देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि हिंदू कोई धर्म नहीं है बल्कि एक विचारधारा है यह संस्कार है और जीवन पद्धति है और ऐसे में राहुल गांधी ने पूरे हिंदुओं को हिंसक और भयभीत करने वाला बताया है। निश्चित रूप से इसका विरोध स्वाभाविक है अगर राहुल गांधी और कांग्रेस सुधरेगी नहीं तो अभी तो देश की जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठाया है आने वाले समय में इनको पूरी तरह से नकार दिया जायेगा।।
CG Trains Cancelled List :- रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत अकलतरा–नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी व ऑटो सिग्नलिंग का काम किया जाना है. जिसके लिए SECR से गुजरने वाली कुल 21 गाड़ियां रद्द रहेगी है. इसके साथ ही 11 ट्रेने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी. 12 जुलाई 2024 से 16 जुलाई 2024 तक ये ट्रेनें रद्द रहेंगी. इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी. रेलवे ने वैकल्पिक इंतजाम करने की बजाय असुविधा के लिए खेद जताया है.
एक्सप्रेस गाड़ियां
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 11, 12, 14, 15 एवं 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 12, 13, 15, 16 एवं 17 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 13 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 14 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18250 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 14 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 15 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18252 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
पैसेंजर गाड़ियां
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 13 एवं 14 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 13 एवं 14 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
गंतव्य/प्रस्थान बिन्दु से पहले समाप्त और शुरू की जाने वाली गाडियां:-
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18518 विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस बिलासपुर से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 10 से 15 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-टाटानगर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 17 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस बिलासपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी टाटानगर- बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से अमृतसर के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 14 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 11 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 13 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस बिलासपुर से कोचुवेली के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 10, 11, 13 एवं 15 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़, गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी .
- दिनांक 12,13, 15 एवं 17 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM SAI)आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर(jashpur ) जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। साथ ही शालेय परिवार द्वारा उत्कृष्ट पालको का भी सम्मान किया जाएगा।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। चोरी के आरोप में पेंड्रा रोड जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी अशोक सोनकर (23) की मौत हो गई। कैदी की मौत को लेकर उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी के साथ मारपीट और समय पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है। वहीं जेल प्रशासन ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
मृतक कैदी के परिजनों ने बताया कि 24 फरवरी की रात को पुलिस ने अशोक सोनकर (23 वर्ष) को चोरी के बर्तन खरीदने के आरोप में पकड़ा था। जब जेल में उससे मिलने जाते थे तो वह बताता था की उसे खांसी आती है। जब परिजनों ने दवाई देने की बात कही तो जेल की अधिकारियों ने कहा कि हम उसकी दवा-दारू करवाएंगे, डॉक्टर यहां हैं। लेकिन उसके दवाई लेने नहीं दिए।
मामले में उप जेल प्रहरी सेवक राम सोनकर ने बताया कि रात करीब साढ़े 10-11 बजे बंदी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे उलटी हो रही थी। इसकी सूचना पर उप जेल प्रहरी ने तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाने के निर्देश दिए। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराकर दवाई दिया गया। वहीं डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर करने की बात कही। क्योंकि कैदी को ब्लॉकेज जैसे समस्या थी। जिसके बाद उसे सिम्स ले जाने की तैयारी चल ही रही थी की उसकी मौत हो गई।







.jpg)

.jpg)




.jpg)





.jpg)








