नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
इंटीरियर डेकेरेशन का काम दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, पैसे वापस मांगने पर युवती के फाड़े कपड़े, पढ़ें पूरी खबर

इंटीरियर डेकेरेशन का काम दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, पैसे वापस मांगने पर युवती के फाड़े कपड़े, पढ़ें पूरी खबर

 रायपुर। एक शख्स ने खुद को महिला एवं बाल विकास विभाग का असिस्टेंट डायरेक्टर बताकर युवती को इंटीरियर डेकोरेशन का काम दिलाने का झांसा देकर छेड़खानी करने और दुष्कर्म करने की कोशिश के मामले में फर्जी अधिकारी को विशेष कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में दो साल की कैद और 8 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं अर्थदंड की राशि नहीं देने पर आरोपित को दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

 बता दें कि पीड़ित युवती ने अपने परिजन के साथ 31 दिसंबर, 2019 को वीआईपी रोड स्थित एक होटल में नए साल की पार्टी में गई थी। वहां आरोपी ने पत्नी से परिचय कराते हुए खुद को महिला एवं बाल विकास विभाग का सहायक संचालक बताकर 15 लाख रुपये ले लिए। टेंडर नहीं मिलने पर युवती ने जब शेषमणि से रकम वापस मांगी तो उसने झांसा देकर युवती को 4 सितंबर 2020 को दोपहर 2 बजे विधानसभा रोड स्थित अंबुजा माल के पास बुलवाया। जब युवती वहां पहुंची तो आरोपित ने राशि लौटाने की बात कहकर अपनी कार में बिठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा।
 
 विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह कार से उतरने के बाद पीड़िता घर पहुंची। डर के मारे उसने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। दो दिन बाद अपनी सहेली को घटनाक्रम का ब्योरा देने के बाद पीड़िता ने आदिम जाति कल्याण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने प्रकरण की जांच करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा, फिर कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया।
 
10 गवाहों का दर्ज किया बयान-
विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश 10 गवाहों का बयान दर्ज किया। पुलिस की ओर से पेश ठोस साक्ष्यों और गवाहों के बयान व प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश ने आरोपित शेषमणि मिश्रा को दोष सिद्ध ठहराते हुए धारा 354 में दो वर्ष कठोर कारावास व दो हजार रुपये अर्थदंड, धारा 354 (क) में दो वर्ष कठोर कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड, धारा 294 में तीन माह कठोर कारावास व पांच सौ रुपये अर्थदंड, धारा 506 में छह माह कठोर कारावास और पांच सौ रुपये अर्थदंड और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में क्रमशरू एक-एक वर्ष के कठोर कारावास के साथ एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित करने का फैसला सुनाया। अर्थदंड की राशि भुगतान नहीं करने पर दो-दो हजार के एवज में दो-दो माह, एक-एक हजार के एवज में एक-एक माह और पांच-पांच सौ रुपये के एवज में पंद्रह-पंद्रह दिन का अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।
ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के तबादले,जानिए कहां मिली जिम्मेदारी,देखिए आदेश

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के तबादले,जानिए कहां मिली जिम्मेदारी,देखिए आदेश

 रायपुर : राज्य शासन द्वारा  प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अनुभव शर्मा को राज्यपाल के अवर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दुर्गा महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दुर्गा महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 रायपुर :- राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य मैकाले वाली शिक्षा पद्धति को पूर्णता समाप्त करना है नीति में विद्यार्थियों को पूर्णतया स्वावलंबी बनाने के लिए कौशल विकास पर जोर दिया गया है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बनाई गई है इस शिक्षा नीति के अंतर्गत परीक्षा सेमेस्टर प्रणाली के आधार पर होगी तथा साल में दो सेमेस्टर परीक्षा होगी परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को क्रेडिट सिस्टम प्रदान किया जाएगा और क्रेडिट के आधार पर ही उनका मूल्यांकन होगा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में चॉइस बेस सब्जेक्ट लेने की भी सुविधा विद्यार्थियों को होगी इस साल से प्राइवेट पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी पहले पंजीयन करना होगा तथा उन्हें भी नियमित विद्यार्थियों की तरह असाइनमेंट लिखकर जमा करना होगा तथा इंटरनल एग्जाम भी दिलाना पड़ेगा जबवह वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे राष्ट्रीय शिक्षा नीति  क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है जिसमें संयोजक डॉ सुभाष चंद्राकर तथा सदस्य के रूप में डॉ विभा दुबे डॉ प्रगति दुबे सुनीता चंसोरिया कार्यक्रम का संचालन डॉ सुभाष चंद्राकर ने किया स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहां की राष्ट्रीय शिक्षा नीति संबंधित जानकारी डॉक्टर कविता शर्मा द्वारा दी जाएगी जिससे हमारे संशय दूर होंगे आभार प्रदर्शन सुनीता चंसोरिया ने किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहे

सीएम साय 5 जुलाई को बगिया में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल

सीएम साय 5 जुलाई को बगिया में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को सवेरे 10 बजे जशपुर जिले के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।यह कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। साथ ही शालेय परिवार द्वारा उत्कृष्ट पालको का भी सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल कमल साय भगत, जिला पंचायत सदस्य जशपुर सालिक साय एवं ग्राम पंचायत बगिया सरपंच श्रीमती राजकुमारी देवी उपस्थित रहेंगे।

अस्पताल में नर्स की भूमिका मां के समान : श्याम बिहारी जायसवाल

अस्पताल में नर्स की भूमिका मां के समान : श्याम बिहारी जायसवाल

 नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन की दूसरी वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री

रायपुर। विश्व में किसी भी तरह की आपदा आए, चाहे वह युद्ध हो या फिर कोरोना जैसी महामारी, नर्सों का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। नर्स आपात परिस्थिति में अपने बच्चों को छोड़कर अस्पताल में मरीजों की मां बनकर सेवा करती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर किसी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है, परन्तु नर्सों के बिना स्वास्थ्य महकमे का संचालन काफी मुश्किल है। यह बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के टेलीमेडिसीन हाल में नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में कहा।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन को दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अस्पताल में नर्स की भूमिका हर मरीज की मां के समान होती है, ऐसे में नर्स को भी मरीजों की देखभाल अपने बच्चों के समान ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक उपलब्ध न हों लेकिन अस्पताल में नर्स को देखकर ही मरीज और परिजन के मन में विश्वास उत्पन्न हो जाता है। जायसवाल ने कहा कि जैसे दवा के साथ दुआ की जरूरत होती है, वैसे ही डाक्टरों के साथ मिलकर मरीजों के साथ नर्सों का व्यवहार, कार्य, सहयोग दवा की तरह काम करता है।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य में पहले नर्सिंग कालेज की शुरूआत वर्ष 2003 में हुई थी और अब तक शासकीय और निजी मिलाकर लगभग 140 नर्सिंग कालेज खुल चुके हैं, जिसमें लगभग साढ़े सात हजार से ज्यादा छात्राएं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। जायसवाल ने इस मौके पर नर्सों से कहा कि पिछली हड़ताल की अवधि का पूरा वेतन दिया जा रहा है और साथ में नर्सों को अध्ययन अवकाश की सुविधा भी दी जा रही है।

इस मौके पर पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक डॉ. एसबीएस नेताम, नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत समेत नर्सेस उपस्थित थीं।

पढ़-लिखकर तरक्की करें, सफल आदमी बनें : विष्णु देव साय

पढ़-लिखकर तरक्की करें, सफल आदमी बनें : विष्णु देव साय

 जनदर्शन में व्हीलचेयर मिलने से केवल को आगे पढ़ाई में मिलेगी मदद

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में  दिव्यांगों की समस्याओं और मांगों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री साय ने संवेदनशीलता से केवल की बातों को सुनकर उन्हें तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिस पर तत्काल निराकरण करते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केवल को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़-लिखकर तरक्की करों और जीवन में एक सफल इंसान बनो।

मुख्यमंत्री से  दिव्यांगजनों ने आर्थिक सहायता, इलाज के लिए सहायता संबंधी आवेदन देकर समाधान का निवेदन किया।  इस दौरान जिला रायपुर के आरंग विकासखंड के दिव्यांग केवल साहू ने आर्थिक सहायता हेतु मदद मांगी। केवल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उसके कमर से नीचे का हिस्सा काम नही करता है, जिससे उसे चलने-फिरने में दिक्कत आती है। इन दिक्कतों के कारण उसकी पढ़ाई भी छूट गयी है। उनके पिता मजदूरी का काम करते हैं, जिससे परिवार का खर्च बहुत मुश्किल से चल पाता है।

व्हीलचेयर मिलने पर खुशी से गदगद होते हुए केवल और साथ आये उसके पिता कृष्णा साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। केवल के पिता कृष्णा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने आज मेरे बच्चे के भविष्य को सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा। अब मेरे बच्चे को स्कूल जाने में कोई तकलीफ नहीं होगी और वह आगे की पढ़ाई निरंतर जारी रख सकेगा।

 

भूपेश का पद चला गया, लेकिन चिट्ठी लिखने की आदत नही गई : भाजपा

भूपेश का पद चला गया, लेकिन चिट्ठी लिखने की आदत नही गई : भाजपा

 रायपुर । भाजपा प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झूठी चिठ्ठियाँ लिखने की आदत पड़ी हुई है। जब वह मुख्यमंत्री थे, तब भी बार-बार चिट्ठी लिखकर झूठी और फालतू बातें करते थे और अब जब वे मुख्यमंत्री नहीं हैं, तब मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए चिठ्ठी लिख रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बघेल ने लोकसभा स्पीकर को अभी चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद संतोष पांडेय के महादेव एप को लेकर लोकसभा में कही गई बातों को विलोपित करने की मांग की है। चिठ्ठी लिखने से पहले बघेल द्वारा भाजपा सांसद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की दी गई धमकी को हास्यास्पद और कोरी गीदड़भभकी बताते हुए वर्मा ने कहा कि बघेल को इतना सामान्य ज्ञान तो होगा कि संसद के भीतर कहे गये किसी भाषण के लिये बाहर कार्रवाई नहीं हो सकती। भाजपा सांसद पांडेय ने संसद में किसी का नाम तो नहीं लिया है, और पूर्व मुख्यमंत्री तो कांग्रेस के भी और भी रहे हैं, तो बघेल क्यों बिफर रहे हैं?  न केवल महादेव एप, बल्कि शराब समेत अन्य तमाम घोटाले में किंगपिन किसे कहा गया है, पॉलिटिकल मास्टर कौन है, यह किसी से छिपा नहीं है। वर्मा ने कहा कि घोटालेबाज जो हैं, उनके बारे में विषय उठाने बहुत जरूरी हैं, छत्तीसगढ़ की जनता के हित में है। और बघेल अब जो यह नया प्रपंच रच रहे हैं, उस पाखंड की कोई उम्र नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल पहले यह बताएं कि वह इतनी चिठ्ठियाँ लिखते हैं, तो कभी किसी चिठ्ठी का जवाब क्यों नहीं देते? उनके कार्यकर्ता उनको चिठ्ठियाँ लिख रहे हैं, उनके लोगों के ऊपर संगठन में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और कई कार्यकर्ता उनके ऊपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कई चिठ्ठियाँ और लिखी जा रही हैं जिनमें भूपेश बघेल को हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है। वर्मा ने सवाल किया कि बघेल इसका जवाब क्यों नहीं देते? भूपेश बघेल केवल एक तरफा काम क्यों करते हैं?

CG - जनदर्शन: किसान ने कहा, पटवारी से हूं हलाकान... फिर जो हुआ... मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश

CG - जनदर्शन: किसान ने कहा, पटवारी से हूं हलाकान... फिर जो हुआ... मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश

रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य की जनता की समस्याओं की सुनवाई एवं अपेक्षाओं को जानने के उद्देश्य से शुरू किए गए जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग आए। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने के साथ ही उनसे आवेदन भी लिए। जनदर्शन में आज नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पौंसरी के किसान अशोक रजक आए। उन्होंने कहा कि मेरे गांव के पटवारी के पास एक काम के लिए आवेदन दिया। कई दिनों तक संपर्क के बावजूद काम नहीं हो पा रहा इससे मैं हलाकान हो गया हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर ही बेमेतरा कलेक्टर को किसान के आवेदन की प्रगति के संबंध में जांच कर राहत देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह भी देखें कि मामले में विलंब क्यों हुआ, यदि लापरवाही हुई है तो संबंधित पटवारी पर कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि जनदर्शन में जो भी राजस्व संबंधी प्रकरण आ रहे हैं। उनके निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित कलेक्टर को आवेदन फॉरवर्ड किया जा रहा है ताकि आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई की जा सके।

मां के निधन के बाद नहीं बना था नया राशन कार्ड, 'जनदर्शन' में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम हाउस से निकलने के पहले ही आ गई राशन कार्ड बन जाने की सूचना

मां के निधन के बाद नहीं बना था नया राशन कार्ड, 'जनदर्शन' में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम हाउस से निकलने के पहले ही आ गई राशन कार्ड बन जाने की सूचना

नया राशन कार्ड मिलने पर आज महेश ने मुख्यमंत्री को 'जनदर्शन' में दिया धन्यवाद

रायपुर. 4 जुलाई 2024. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ‘जनदर्शन’ से जरुरतमंदों को तुरंत राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों से बड़े स्नेह से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित कर रहे हैं। रायपुर जिले के ग्राम माठ के महेश भोभरे का मां के निधन के बाद पत्नी के नाम से राशन कार्ड नहीं बन पा रहा था। विगत 27 जून को पहले ‘जनदर्शन’ में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी इस समस्या की जानकारी दी। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तुरंत ही खाद्य विभाग को उनका राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महेश के मुख्यमंत्री निवास से निकलने के पहले ही राशन कॉर्ड बन जाने की सूचना उन्हें मिल गई।

मुख्यमंत्री श्री साय की तत्परता से तुरंत राशन कार्ड बन जाने से खुश महेश आज मुख्यमंत्री से मिलने दोबारा ‘जनदर्शन’ में पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर परिवार के लिए नया राशन कार्ड मिलने पर धन्यवाद दिया और अपने परिवार की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। 

छत्तीसगढ़ में 4 जुलाई तक 212.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए प्रदेश के किस जिले में कितनी बारिश हुई

छत्तीसगढ़ में 4 जुलाई तक 212.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए प्रदेश के किस जिले में कितनी बारिश हुई

 रायपुर :- ज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 212.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 04 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 300.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 149.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 184.2 मिमी, बलरामपुर में 179.9 मिमी, जशपुर में 203.4 मिमी, कोरिया में 186.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 179.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 195.4 मिमी, बलौदाबाजार में 207.8 मिमी, गरियाबंद में 227.4 मिमी, महासमुंद में 226.4 मिमी, धमतरी में 222.2 मिमी, बिलासपुर में 202.0 मिमी, मुंगेली में 194.2 मिमी, रायगढ़ में 217.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 174.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 225.1 मिमी, सक्ती में 184.7 मिमी, कोरबा में 219.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 213.9 मिमी, दुर्ग में 176.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 165.2 मिमी, राजनांदगांव में 185.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 225.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 133.9 मिमी, बालोद में 228.4 मिमी, बेमेतरा में 193.9 मिमी, बस्तर में 248.7 मिमी, कोण्डागांव में 251.1 मिमी, कांकेर में 213.9 मिमी, नारायणपुर में 280.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 240.0 मिमी और सुकमा में 379.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

जनदर्शन में परिवार के मुखिया की तरह का भाव लेकर पहुंच रहे नागरिक, मुख्यमंत्री सबको समय देकर उनकी समस्या कर रहे दूर

जनदर्शन में परिवार के मुखिया की तरह का भाव लेकर पहुंच रहे नागरिक, मुख्यमंत्री सबको समय देकर उनकी समस्या कर रहे दूर

रायपुर, 4 जुलाई 2024 जनदर्शन में मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। आज जनदर्शन में बहुत सारे ऐसे आवेदन आए जिसमें मुख्यमंत्री से लोगों ने उनकी योजनाओं से अपने जीवन में आई खुशहाली के लिए आभार व्यक्त किया। इनमें से एक चेतन भी थे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आज जनदर्शन में आया हूं मेरी बिटिया की शादी भी इसी महीने है। अपना आवेदन लेकर आया तो सोचा कि आप प्रदेश के मुखिया हैं तो मुख्यमंत्री को आमंत्रित कर शादी का कार्ड देकर बिटिया के लिए उनका आशीर्वाद भी ले लूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बिटिया को मेरा भरपूर आशीर्वाद है। बिटिया सुखी रहे, आपके आवेदन पर भी यथोचित कारवाई की जाएगी।
इसी तरह एक आवेदन सार्वजनिक हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए आया। इसमें कहा गया कि हम लोग हनुमान जी का मंदिर बनवा रहे हैं। हम चाहते हैं कि क्योंकि आप प्रदेश के मुखिया हैं इसलिए इसमें आपकी भी भागीदारी हो हम चाहते हैं कि आप 1 रुपए के माध्यम से अपनी सहयोग राशि प्रदान करें ताकि मुखिया के योगदान से हमारी कोशिश को हनुमान जी सफलता प्रदान करें। जनदर्शन में आज महतारी वंदन योजना को लेकर भी धन्यवाद देने महिलाएं आईं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हमारी गृहस्थी का बजट संतुलित हुआ है। 

पति भी नहीं, बेटा भी साथ नहीं रखता…कैंसर पीड़ित महिला का दर्द सुन, मुख्यमंत्री ने दिये ये निर्देश

पति भी नहीं, बेटा भी साथ नहीं रखता…कैंसर पीड़ित महिला का दर्द सुन, मुख्यमंत्री ने दिये ये निर्देश

 रायपुर। मुख्यमंत्री के जनदर्शन में प्रदेश भर से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री भी पूरी तन्मयता से लोगों की परेशानी को दूर करने में जुटे हैं। कई प्रकरणों का तो मुख्यमंत्री मौके पर ही निदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस पहल को देश लोग बड़ी उम्मीद के साथ जनदर्शन में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में  मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज ग्राम परसा विकासखंड मालखरौदा, सक्ती जिले से मितानीन उर्मिला देवी आई।

 
 उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि मेरे पति नहीं है। बच्चा भी साथ नहीं रहता। कैंसर से पीड़ित हूं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उर्मिला देवी की मदद करने के निर्देश दिए।
 
जनदर्शन में मोतीलाल पटेल अपनी 5 साल की बिटिया डॉली को लेकर पहुंचे। डोली को थैलेसीमिया की समस्या है और हर 20 दिन में खून लगता है। श्री पटेल ने मुख्यमंत्री से इलाज में सहायता की मांग की।। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉली के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए।
जनदर्शन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो दो लाख रुपए के चेक वितरित किए

जनदर्शन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो दो लाख रुपए के चेक वितरित किए

मुख्यमंत्री ने नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 बच्चों को वितरित किए चेक

इस राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने एक लाख रूपए की राशि शामिल है

योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। 

कुनकुरी सदन में रहकर बच्चे के इलाज के लिए दिया आवेदन, मुख्यमंत्री ने कहा तुरंत ही चले जाएं, व्यवस्था हो जाएगी

कुनकुरी सदन में रहकर बच्चे के इलाज के लिए दिया आवेदन, मुख्यमंत्री ने कहा तुरंत ही चले जाएं, व्यवस्था हो जाएगी

रायपुर, 4 जुलाई, 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज अपने बच्चे को लेकर एक आवेदिका श्रीमती शशि वर्मा भी पहुंची। शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बच्चे का इलाज रायपुर में कराना है। मैंने सुना है कि कुनकुरी सदन में इलाज के लिए आए लोगों के लिए रहने की सुविधा आपने दी है तो इसलिए मैं भी आग्रह करने यहां पहुंची हूं।

मुख्यमंत्री ने शशि से कहा कि आप बच्चे को लेकर कुनकुरी सदन चले जाइए। कुनकुरी सदन इसलिए ही बनाया गया है ताकि राजधानी में इलाज में किसी तरह की दिक्कत महसूस कर रहे लोगों की सहायता की जाए। वहां पर प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बालक के कुनकुरी सदन में रहने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। श्रीमती शशि वर्मा ने बताया कि उन्हें कुनकुरी सदन के बारे में किसी ने बताया था। कल ही पता चला कि आज मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम है इसलिए मैं यहां पर आई और आज ही मुख्यमंत्री ने मेरी समस्या का समाधान कर दिया। मैं बहुत खुश हूं। 

 झोलाछाप डॉक्टर के शिकार अनुज ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

झोलाछाप डॉक्टर के शिकार अनुज ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

गलत इलाज से अपने 7 वर्षीय पुत्र दीपेश के दिव्यांग होने की सुनाई दास्तान

रायपुर, 04 जुलाई 2024/मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आज तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी श्री अनुज बंजारे अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर ने 1700 रुपए लेकर प्लास्टर किया। आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से किया गया है, जिसके कारण हाथ में मवाद और सूजन आ गया है। वहां से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। बेटे का इलाज के लिए एम्स रायपुर गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हाथ कभी ठीक नहीं होगा और अब उसका बायां हाथ काम करना बंद कर दिया है ।

वापिस आकर ईलाज के लिए हम उसी डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने 3 माह तक फिजियोथैरिपी करवाने कहा। हमने फिजियोथैरिपी करवाया पर फ़िर भी हाथ में कोई सुधार नहीं हुआ और अब ईलाज से उसने मना कर दिया। मैने डॉक्टर के खिलाफ एफ आई आर कराया है, परंतु अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मोहित साहू द्वारा निर्मित हण्डा फिल्म 68 सिनेमा घरों में होगा रिलीज़, ऑनलाइन बुकिंग शुरु, पहले दिन 5 शो व दूसरा व तीसरा दिन 6 शो

मोहित साहू द्वारा निर्मित हण्डा फिल्म 68 सिनेमा घरों में होगा रिलीज़, ऑनलाइन बुकिंग शुरु, पहले दिन 5 शो व दूसरा व तीसरा दिन 6 शो

 रायपुर। हण्डा की खोज में निर्माता मोहित साहू व उनकी टीम शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से निकल पड़ेंगे। यह फिल्म शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के 68 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। ये फिल्म छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक साथ 68 स्क्रीन में पहली बार रिलीज़ होने वाली है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरु हो गई है और फिल्म को देखने के लिए सिनेप्रेमी अभी से टिकट बुक कराना भी शुरु कर दिए है। 

 
राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज में पहले दिन 5 शो व दूसरे व तीसरे दिन 6 खेलों में सिनेमाप्रेमी फिल्म हण्डा को देख सकेंगे। निर्माता मोहित साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके गानों को लोग खूब पसंद कर रहे है और उन्हें उम्मीद हैं कि फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचेंगे। क्योंकि फिल्म में हण्डा के निर्देशन व लेखक अमलेश नागेश, अभिनेत्री अमृता कुशवाहा, अनिल सिन्हा, नीरज उईके, विनायक अग्रवाल, जीतू दुलरवा, धर्मेन्द्र साहू, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, निरज ऊईके, विनायक अग्रवाल, जिन्तु दुलरवा, धर्मेन्द्र साहू, अमित गोस्वामी, लतीश भांगे, रूद्रा राजपूत, मोहित जोशी, हेमलाल कौशल, राजेश पांड्या मुख्य किरदार में परदे पर नजर आएंगे। फिल्म का डीओपी रजत सिंह राजपूत, एडिटर गौरांग त्रिवेदी, उमेश ध्रुव, म्यूजि़क डायरेक्टर ओमी स्टाइलियो का है। स्वर दिया हैं सुनील सोनी व अनुपमा मिश्रा ने, कोरियोग्राफर चन्दन दीप, डान्स कामदेव डान्स ग्रुप का है।
 
प्रदेश के इन सिनेमा घरों में हो रही रिलीज
 
 निर्माता मोहित साहू ने माही फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छालीवुड फिल्म हण्डा शुक्रवार को एक साथ छत्तीसगढ़ के 68 सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है और फिल्म के वितरक मां फिल्मस के तरुण सोनी हैं। जिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी उनमें श्याम टॉकिज, कलर्स मॉल, मेग्नेटो मॉल, एफ एन एक्स भनपुरी, आईनॉक्स 36, आईनॉक्स अंबुजा, पी वी आर सिटी सेंटर रायपुर व मिराज सिनेमा- नया रायपुर, मुक्ता ए 2 - भिलाई, पी वी आर-भिलाई, स्वरूप टॉकिज - दुर्ग, के सेरा सेरा- दुर्ग, श्री सिनेमा - डोंगरगढ़, विनय टॉकिज- बालोद, पाची सिनेमा- बालोद, रतन टॉकिज- बेमेतरा, सिनेफ्लीक्स- कोरबा, रामनिवास- रायगढ़, आर के मॉल- रायगढ़, ग्रैंड मॉल- रायगढ़, गैलेक्सी मॉल- रायगढ़, सिटी सिनेमा-बसना, सिटी सिनेमा- सारंगढ़, आब सिनेमा- बिर्स, श्री महल भटगांव, रामा मेट्रो- शिवरीनारायण, तक्ष मल्टीप्लेक्स- शिवरीनारायण, बालाजी- कसडोल, सिनेवल्र्ड मल्टीप्लेक्स- कांकेर, किशोर टॉकिज- कोंडागांव, विनायक टॉकिज- कोंडागांव, सिटी सिनेमा- बागबाहरा, डी एल मल्टीप्लेक्स - अकलतरा, मेट्रो सिनेमा- जांजगीर, सिटी सिनेमा- जांजगीर, माँ भुवनेश्वरी- कवर्धा, स्वरा मल्टीप्लेक्स - कवर्धा, सिटीप्लेक्स- भाटापारा, सिटी 36 - बिलासपुर, पी वी आर - बिलासपुर, शिव टॉकिज - बिलासपुर, गरिमा सिनेमा- पिथौरा, पूजाश्री सिनेमा- पेंड्रा, दुर्गेश टॉकिज- पेंड्रा रोड, ए जी सिनेमा- नारायणपुर, मुरली मेट्रो सिनेमा- कटघोरा, देवश्री टॉकिज-धमतरी, प्रशांत एस आर एम. - धमतरी, जय श्री सिनेमा- नागपुर, गैलेक्सी सिनेमा- राजिम, माथुर सिनेमा- दल्लीराजहरा, मुकुन्द मल्टीप्लेक्स-चांपा, श्री विठोबा टॉकिज- महासमुंद, पद्मिनी सिनेप्लेक्स-चांपा, शिवा बालीवुड- बलौदाबाजार, पीहू मल्टीप्लेक्स- खरसिया, कृष्णा टॉकिज- राजनांदगांव, कृष्णा मेट्रो- सक्ति, सिल्वर स्क्रीन- राजनांदगांव, निहारिका- कोरबा, राजकला सिनेमा- चंद्रपुर, चित्रा- कोरबा, मारको सिनेप्लेक्स- सरसींवा, सिनेमुड- कोरबा व लीलास मूवीज- खरियार रोड शामिल है।
मुख्यमंत्री ने बागबाहरा वन क्षेत्र में निवासरत कमार परिवारों के  बेदखली के मामले की जांच के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने बागबाहरा वन क्षेत्र में निवासरत कमार परिवारों के बेदखली के मामले की जांच के निर्देश दिए

रायपुर, 04 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में बागबाहरा वन क्षेत्र के कमार जनजाति परिवारों के आवेदन की सुनवाई की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वर्षाें से बागबाहरा वन क्षेत्र क्रमांक 88 निवासरत कमार परिवारों को वहां से बेदखल किए जाने के लिए सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा जारी नोटिस की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम में बागबाहरा वन क्षेत्र क्रमांक 88 में निवासरत कमार जनजाति के परिवार के लोग मुख्यमंत्री से बेदखली की कार्यवाही रोकने की फरियाद लेकर पहुंचे थे। श्री अलख राम कमार ने बताया कि उसके सहित 20 कमार परिवारों को उक्त वन क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। कमार परिवारों को वहां से बेदखल किए जाने के लिए नोटिस जारी की गई है। उन्होंने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार वन अधिकार अधिनियम 2006 के पूर्व से 20 कमार परिवार के लोग उक्त वन क्षेत्र में निवास कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। वर्ष 2008 में ग्राम पंचायत तमोरा द्वारा पेयजल व्यवस्था के लिए वहां बोर खनन कराया गया है। वन अधिकार समिति द्वारा 10 मई 2008 को काबिज परिवारों को पट्टा दिए जाने की भी अनुशंसा की गई है। पट्टा के नाम पर अधिकारियों द्वारा राशि की मांग किए जाने का विरोध करने पर आज पर्यन्त तक उन्हें वन अधिकार पट्टा नहीं दिया गया। कमार परिवारों को प्रताड़ित करने के लिए समय-समय पर बेदखल किए जाने की धमकी और नोटिस दी जाती है, जिससे कमार परिवार के लोग भयभीत है। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। 

Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 169 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, यहां देखें सूची

Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 169 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, यहां देखें सूची

 रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल किया गया है. पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर आदेश जारी किया है. दर्जनों पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है.  ट्रांसफर आदेश देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जारी किया है.

 
आदेश के अनुसार कुल 169 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है. जिनमें कई उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और आरक्षक का नाम शामिल है.
यहां देखें तबादला लिस्ट 
 
नकली सामग्री बेचने वाले दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, दो दुकानें 21 दिनों के लिए बंद, चार को नोटिस जारी...

नकली सामग्री बेचने वाले दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, दो दुकानें 21 दिनों के लिए बंद, चार को नोटिस जारी...

 फरसगांव। कोण्डागांव जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में आज बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने उप संचालक डीपी तांडे के नेतृत्व में जिले के दुकानों में छापा मारा और जांच की। इनमें दो दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 21 दिन के लिए बंद का ओदश जारी किया गया। वहीं 4 दुकानों को नोटिस दिया गया।

 
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दुकानों की जांच के दौरान लंजोड़ा स्थित नमन कृषि केन्द्र और फरसगांव स्थित विकास कृषि केन्द्र में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीजों का विक्रय करते हुए पाया गया। इस कारण इन दुकानों को 21-21 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही फरसगांव स्थित सिन्हा खाद भंडार में किसानों को सामग्री की बिल नहीं दिए जाने तथा फरसगांव की दास एग्रो एजेंसी, बहीगांव की रमेश कृषि केन्द्र व जीएन कृषि केन्द्र में मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है।
BREAKING: शराब दुकान बंद, ’शराब प्रेमियों' के लिए जरूरी खबर, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद, शुष्क दिवस घोषित

BREAKING: शराब दुकान बंद, ’शराब प्रेमियों' के लिए जरूरी खबर, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद, शुष्क दिवस घोषित

रायगढ़। 17 जुलाई मोहर्रम पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त तिथि को जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ कंपोजिट) एवं विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ), दुकानों, देशी मदिरा भंडागार एवं समस्त होटल बारों (एफ.एल.-3)को पूर्णत: बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त शुष्क दिवस को मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आबकारी विभाग को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया है।

CG POLICE TRANSFER : बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर सहित 50 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले,देखें सूची

CG POLICE TRANSFER : बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर सहित 50 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले,देखें सूची

 गरियाबंद :- प्रदेश में ट्रांसफर का दौर जारी है. अब पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. गरियाबंद जिले में पदस्थ 50 से भी ज़्यादा पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है. यह ट्रांसफर आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने जारी किया है.

देखें सूची

 

 



Chhattisgarh : मां ने ही रची थी मासूम नवजात की हत्या की साजिश, कुएं में फेंकी थी लाश

Chhattisgarh : मां ने ही रची थी मासूम नवजात की हत्या की साजिश, कुएं में फेंकी थी लाश

 बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी में घर से गायब नवजात मासूम बच्ची की कुएं में लाश मिली थी. इस घटना में एक नया मोड़ सामने आया है, 24 दिन की दुधमुंही बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी और वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने गायब होने की कहानी रची थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 

बता दें कि आरोपी महिला ने दो दिन पहले रात में बिस्तर से अपनी बच्ची की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद बच्ची का शव कुएं में मिला था. पुलिस हत्या का मामला दर्ज जांच में जुटी थी. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मासूम बच्ची की हत्या उनकी मां ने ही की थी.

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि तीसरी बेटी होने पर परिवार वालों के ताने से परेशान थी, इस वजह से उसने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन आज, प्रदेशभर से आए लोगों की समस्या सुन करेंगे समाधान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन आज, प्रदेशभर से आए लोगों की समस्या सुन करेंगे समाधान

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार अआज आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।

सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

 
 
 जनदर्शन : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज

जनदर्शन : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज

त्वरित सहायता से गद्गद् नूतन के पिता आज बिटिया को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री ने बिटिया को दुलारा और भरपूर आशीर्वाद दिया

जनदर्शन में काशी ठाकुर अपनी बेटी की आंख के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंचे थे

मुख्यमंत्री से मिलकर बताई थी अपनी व्यथा

चोट की वजह से नूतन की दाईं आंख खराब हो चुकी थी

डॉक्टरों की सलाह पर लगाई गई पत्थर की आंख, क्षतिग्रस्त आंख में इंप्लांट नहीं हो सकता

रायपुर : -  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पांच वर्षीय नूतन ठाकुर की आंख का इलाज एक सप्ताह के भीतर हो गया है। नूतन की आंख में खेल-खेल में चोट लग गई थी जिससे उसका रेटिना खराब हो गया था। उसके पिता  काशी ठाकुर मुख्यमंत्री निवास में 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनसे नूतन की आंख का इलाज करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को नूतन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए ।

 काशी ठाकुर आज अपनी बेटी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नूतन को  दुलार, नाम पूछा और नूतन को अपना आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने नूतन से कहा अच्छे से पढ़ाई करना। नूतन ने मुख्यमंत्री को बाल सुलभ सहजता के साथ गुलाब का फूल भेंट किया। श्री काशी ठाकुर भी बेटी के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते नहीं थकते। 

गौरतलब है कि नूतन के पिता दुर्ग के बोरसीभाटा में रहते हैं, वे माली का काम करते हैं। नूतन का इलाज दुर्गा के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में चल रहा था । आंख की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने बताया की आंख में कोई इंप्लांट नहीं हो सकता, इसलिए नकली आंख लगानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर सरकारी खर्च पर नूतन की दाई आंख में पत्थर की आंख लगाइए गई है। नूतन के इलाज के लिए दुर्ग सीएमएचओ द्वारा 25000 रुपए की राशि रायपुर के जीईरोड स्थित आर्ट आई सेंटर को उपलब्ध कराई गई। यह प्रोस्थेटिक सेंटर है, जहां कृत्रिम अंग बनाए जाते हैं। यहां नूतन की दाईं आंख में पत्थर की आंख लगाई गई है।
Crime : चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या ; पति ने फावड़े से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट

Crime : चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या ; पति ने फावड़े से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट

 कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां चरित्र शंका को लेकर पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र की है, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबीर से मिली सूचना के बाद पकड़ लिया

बताया जा रहा है कि पति बीते मंगलवार को देर शाम बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया. जिसके बाद वह घर में पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि, मृतका का नाम मंगली बाई था, जिसकी हत्या उसके ही पति बसंत पोया ने कर दी। बहरहाल पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।