रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शनिवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में संचालित केन्द्रीय परियोजनाओं में सड़क, ऊर्जा, मोबाइल टॉवर, रेल्वे और खनिज से संबंधित परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 5 जुलाई को हॉलीवुड मूवी हंडा रिलीज होने वाली है , जिसे लेकर मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने भटगांव के तिरुपति भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी , जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मूवी से जुड़ी कई जानकारी दी । प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मूवी के डायरेक्टर अमलेश नागेश ने बताया कि हंडा एक कॉमेडी मूवी है, जो की पुराने समय में बुजुर्गों द्वारा संपत्ति को हंडा में भरकर जमीन के नीचे गाड़ने की कहानी के ऊपर आधारित है । साथ ही उन्होंने बताया की मूवी उन लोगों के लिए है , जो करियर में शॉर्टकट अपना कर आगे बढ़ना चाहते हैं।
चांपा। चांपा में झमाझम बारिश हुई। पहली बारिश में ही चांपा नगरपालिका की पोल खुल गई। नालियों की सफाई नहीं होने से बस स्टैंड में जलभराव हो गई है। बस स्टैंड तालाब में तब्दील हो गया है।
मुख्यमंत्री साय के समक्ष यह बात सामने आई कि परिवहन विभाग द्वारा डाक के माध्यम से भेजे गए कई ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र पता सही नहीं होने के कारण नया रायपुर स्थित परिवहन विभाग के मुख्यालय इन्द्रावती भवन में वापस लौट आते थे। ऐसे आवेदकों को अपने ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नवा रायपुर आना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने आवेदकों की दिक्कतों को महसूस करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि किसी वजह से अप्राप्त रहे ड्राइविंग लाईसेंस तथा पंजीयन प्रमाण पत्र संबंधित जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय, जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से वितरित किए जाए।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाते समय एक युवक ने पुलिस कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद व्यक्ति ने कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
थप्पड़ मारने वाला युवक कॉन्स्टेबल के साथ वीडियो में धक्कामुक्की करता दिख रहा है। दरअसल, एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल एक युवक को हॉस्पिटल लेकर जा रहा था। तभी 112 पर तैनात आरक्षक ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मी ने दबंगई दिखाते हुए पहले युवक से मारपीट करने लगा। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारपीट की घटना करीब दो दिन पहले की बताई जा रही है। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वहीं, उलटा पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक इतवार सिंह पैकरा के खिलाफ शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट और सरकारी काम में रुकावट पैदा करने का मामला दर्ज किया है। वहीं दबंगई दिखाने वाले कॉन्स्टेबल के खिलाफ अपनी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कॉल करने के बावजूद पुलिस लेट
रतनपुर क्षेत्र के चपोरा के पास करीब दो पहले एक भयंकर एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इतवार सिंह पैकरा ने मानवता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर जा रहा था।
इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दे दी थी, लेकिन पुलिस काफी समय तक नहीं पहुंची। जबकि व्यक्ति को भी एक्सीडेंट में काफी गंभीर चोटे आई थीं, जिसके बाज इतवार सिंह स्वयं ही घायल को हॉस्पिटल लेकर जाने के लिए निकल गया।
कॉन्स्टेबल ने रोककर दबंगई दिखाई और थप्पड़ जड़ा
इस दौरान डायल 112 में तैनात आरक्षक महेंद्र राजवाड़े घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद आरक्षक ने इतवार सिंह को हॉस्पिटल जाने से रोक लिया। वहीं, इतवार सिंह बार-बार घायल को जल्द-जल्द से हॉस्पिटल पहुंचाने की बात को दौहराता रहा।
इस पर आरक्षक महेंद्र राजवाड़े अपनी वर्दी का जोश दिखाने लगा। आरक्षक के बर्ताव से परेशान होकर इतवार सिंह ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जिसका बाद दोनों के बीच काफी समय तक झूमाझटकी होती रही।
पुलिस ने उलटा युवक के खिलाफ की FIR
इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों में से एक ने इस घटना का पूरा वीडिया बना लिया। वीडियो वायरल होने पर आरक्षक के खिलाफ रतनपुर थाने में शिकायत की गई। मगर पुलिस ने जांच के बिना ही आरक्षक की पिटाई करने वाले युवक के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया।
हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ एफआईआर सिटिडन पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज की है। मगर इसमें न तो कोई घटना की जानकारी है और न तो प्रार्थी का नाम है और न ही इस एफआईआर में आरोपी का किसी भी प्रकार से जिक्र किया गया है। हालांकि, पुलिस से इसबारे में पूछे जाने पर इसको तकनीकी त्रुटि बताया है।
रायपुर। तड़के सुबह 6 बजे रायपुर पुलिस की 100 सदस्यीय पुलिस टीम की बी.एस.यू.पी. कालोनी में छापेमार कार्रवाई की। कार्यवाही में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी सहित थानों के बल की लगभग 100 सदस्य शामिल थे । गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छापेमार कार्यवाही की गई।गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है उनको अपराधों से दूर रहने की हिदायत दी गई बी.एस.यू.पी. कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई ।
सक्ती। सक्ती जिले के एसपी अंकिता शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने प्रधान आरक्षक और आरक्षक सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम हरदी के आमजन से अपने अकाउंट में पैसा लेने का आरोप था। इसे लेकर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।
रायपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह काबिज थे जो कि कुछ दिन पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाए गए हैं।
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह हमेशा सुखिऱ्यों में बना रहता है। आए दिन यहां से अपचारी बालक फरार होते रहते हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच भी नाबालिग आरोपी उन्हें चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर माना बाल संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा की पोल खुली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार फिर माना बाल संप्रेषण गृह से 10 अपचारी बालक फरार हुए हैं।
रायपुर :- लगातार रायपुर ज़िला एनएसयूआई छात्रो की विभिन्न समस्याओं को लेकर एमिटी विश्विद्यालय ख़रोरा का घेराव करते आयी है घेराव के पश्चात भी माँग पूरी न होने की स्थिति में ज़िला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने विभिन्न विभागों में एमिटी विश्विद्यालय में व्याप्त अनियमिताओं की शिकायत की जिसके परिणाम स्वरूप एमिटी यूनिवर्सिटी में व्याप्त अनियमितताओ के संबंध में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने सक्त कदम उठाते हुए जांच कमिटी गठित की है उक्त विषय / प्रकरण की जाँच हेतु आयोग द्वारा गठित जॉच समिति की बैठक दिनांक 01/07/2024 समय 03:00 बजे आयोग कार्यालय में आयोजित है। रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने उक्त प्रकरण के संबंध में हुए जांच संबंधी निर्णय में देरी होने पर अपनी असंतुष्टि व्यक्त की !

दुर्ग: टोनही प्रताड़ना के आरोप लगाने से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइडल नोट लिख छोड़ था इसमें उन्होंने टोनही का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने वालों के नाम का उल्लेख किया था.
रायपुर। राजधानी रायपुर में 5 स्थानों पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। जल्द ही शहरवासियों को 4 व्हीलर ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रायपुर नगर निगम और आईओसीएल के बीच एमओयू साइन हुआ है।
बता दें वाहनों से बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने सरकार कई कदम उठा रही है। इसमें ग्रीन एनर्जी का उपयोग एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रायपुर के नागरिक भी ई व्हीकल का उपयोग कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों को फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन के फास्ट चार्जिंग की सुविधा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
फास्ट चार्जिंग की सुविधा के लिए इन स्थानों का किया गया चयन
कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर सभाकक्ष में नगर निगम रायपुर और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किया हुआ। इस एमओयू के तहत राजधानी के पांच प्रमुख स्थानों पर आईओसएल फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी, जिससे वाहनों का जल्द से जल्द रीचार्ज हो पाएगा। लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा देने के लिए जिले के सुभाष स्टेडियम परिसर, पुराना स्मार्ट सिटी ऑफिस परिसर, गांधी उद्यान, अनुपम गार्डन और जवाहर बाज़ार पार्किंग का चयन किया गया है। इस एमओयू के अंतर्गत आईओसएल द्वारा स्थापित किए जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों से होने वाली आय का 10% हिस्सा रायपुर नगर निगम के साथ साझा किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त अबिनास मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद एवं आईओसीएल के सीनियर इंजीनियरिंग ऑफिसर सौरभ प्रियदर्शन उपस्थित थे।
नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं। मान एयपोर्ट में प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार पर विष्णुदेव साय ने कहा, शुक्रवार को दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक थी। जिसमें मैं और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और शिवप्रकाश भी उपस्थित रहे।
बता दें कि कल सीएम साय देर शाम दिल्ली रवाना हुए थे। जानकारी के मुताबिक सीएम ने पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से बैठक उपरांत मुलाकात की है। इस दौरान कैबिनेट विस्तार पर चर्चा भी हुई है। सीएम के बयान को देखते कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही कैबिनेट बिस्तार होने वाला है। नए मंत्रियों के नाम जल्द सामने आएंगे।
सुकमा : छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं ‘‘ नियद नेल्लानार’’ योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से मिलने वाली सुरक्षा, सुविधा व विकास से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन, खोखली विचारधारा, नक्सलियों द्वारा किए जाने वाले शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा किए जाने वाले भेदभाव एवं स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली निर्मम हिंसा से त्रस्त होकर प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 2 नक्सलियों (1) महिला रोशनी उर्फ पोड़ियाम सुक्की(पीएलजीए पार्टी सदस्या ईनामी 2 लाख छ0ग0 शासन द्वारा)(2) नंदू उर्फ नंदा पोड़ियाम(प्लाटून नंबर 30 पार्टी सदस्य ईनामी 2 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) सुकमा पुलिस के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कियानक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित यूनिफाईड कमांड की बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में माओवादी गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ माओवादियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ-साथ शासन की नवीन नियद नेल्लानार योजना के तहत विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है, जिससे आम जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सुचारू आवागमन हेतु सड़क, पुल-पुलियों एवं अन्य शासकीय निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किये जाने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये।
बैठक में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाये जाने तथा स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर माओवाद के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। साथ ही माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षा बलों के जवानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई साथ ही सुरक्षा बलों के कैम्पों में जवानों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों विशेषतः महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और उड़ीसा के साथ बेहतर समन्वय, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही, सम्पर्क मार्गों पर सुरक्षा बलों द्वारा सतत निगरानी के निर्देश दिये गये और सीमावर्ती राज्यों के साथ सूचनाओं को साझा किये जाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में यह सुनिश्चित किया जाए कि स्थानीय ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम शुक्रवार, 28 जून को सदन में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। यह घटना उस समय हुई जब फूलो देवी सदन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। वह नारेबाजी करती हुईं सदन के वेल तक पहुंच गईं। अचानक वह लड़खड़ाकर वेल में ही गिर गईं। आनन-फानन में फूलो को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई, जब सदन के अंदर नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष विरोध-प्रदर्शन कर रहा था। हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। साथी सांसदों ने फूलो देवी को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाई। संसद परिसर में फूलो देवी को लेकर जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें आगे AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी बैठी दिख रही हैं।
बता दें कि राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने पिछले साल अगस्त में सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए फूलो देवी नेताम समेत 12 विपक्षी सांसदों को कदाचार का दोषी ठहराया था। गुरुवार को इन सदस्यों को भविष्य में इस तरह के व्यवहार नहीं करने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को विशेषाधिकार पैनल ने राज्यसभा में रिपोर्ट पेश की। पैनल ने रिपोर्ट में कहा फूलो देवी को भविष्य में ईमानदारी से अनुकरणीय आचरण का पालन करना चाहिए।
सक्ति। पुलिस ने एक गांजा तस्कर को 201 किलो गांजा और सप्लाई के लिए इस्तेमाल हो रही कार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुखबीर सूचना मिला थी कि एक सफेद रंग की एक KIA CARENS कार अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर हसौद से डभरा की ओर मेन रोड से आ रही है।
इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त कार चालक को गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई। जांच में पता चला कि आरोपी की कार ग्राम घोघरी मेन रोड राकेश चन्द्रा के घर के सामने बिजली के खम्भे से टकराई और इसी कार में से दो आदमी भागते हुये दिखे जिन्हे पकड़ने हेतु घेराबंदी किया गया किन्तु वे नहीं मिले और कार को छोड़कर भाग गये।
इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उक्त कार के अंदर में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा 201 पैकेट ब्राउन कलर का पन्नी सेलो टेप से बंधा प्रत्येक पैकेट में 1 किलो भरी हुई, प्रत्येक पैकेट किमती 8000/रू. कुल जुमला वजन 2 क्विंटल 01 किलो, कुल जुमला किमती 1608000/ रू. एवं एक KIA CARENS कार को जप्त कर अपराध क्रमांक 248/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु. से.) के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी अनिल कुमार सेन पिता अशोक कुमार साकिन वार्ड नं. 11 बाजार दफाई भालूमाड़ा थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.) हाल मुकाम खमतराई हाउसिंग बोर्ड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ०ग०) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 28.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
रायपुर/नई दिल्ली : लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों की ‘नीट’ परीक्षा में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 1 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जिसपर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। लेकिन विपक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं करना चाहता था। विपक्ष चाहता तो अभिभाषण पर चर्चा में जो भी कहना चाहते वो कह सकते थे। लेकिन कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने नियमों के विरुद्ध जाकर और हंगामा करके लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करवा दिया। कांग्रेस का मकसद चर्चा करना नहीं है बल्कि हंगामा करना है।
उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा का यह पहला सत्र है जब देश भर से चुनकर आए नए सांसद भी कार्यवाही को जानना और समझना चाहते हैं। ऐसे समय हंगामा करके लोकसभा की कार्यवाही को बाधित करना सही नहीं है। नीट मामले का राष्ट्रपति जी ने पहले ही अपने भाषण में उल्लेख किया है। लेकिन विपक्ष ने मामले में हंगामा करके देश की जनता की जन आकांक्षा को तोड़कर चर्चा से भाग गए यह निंदनीय है।
रायपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खैरागढ़ और पामगढ़ से दो भ्रष्ट पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले में पटवारी ने जमीन के कागजात में त्रुटि सुधार के नाम से 4 हजार की रिश्वत ले रहा था। बताया जा रहा है कि, आरोपी पटवारी रायपुर के ममता नगर का रहने वाला है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बता दें कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में प्रकाशपुर हल्का नंबर 11 में पदस्थ पटवारी विवेक परगनिया टोलागांव के किसान किशोर दास साहू से जमीन में त्रुटि सुधार के नाम से रिश्वत मांगी थी। किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर में कर दी
शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की आठ सदस्यीय टीम ने खैरागढ़ पहुंचकर ग्राम प्रकाशपुर में भ्रष्ट पटवारी को किसान से चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम अदालत में पेश करने की तैयारी में है।
जांजगीर-चाम्पा जिले में 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया
वहीं दूसरे मामले में संजय कुमार खुंटे, ग्राम पनगॉव निवासी, पामगढ़ तहसील, जिला जांजगीर-चांपा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी, कि उसने ग्राम पनगांव में स्थित 25 डिसमील जमीन खरीदी है, जिसका नक्शा कटवाने के लिए आरोपी पटवारी विजय लहरे से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा 3500 रुपये की रिश्वत मांगी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आज आरोपी विजय लहरे पटवारी ग्राम पनगॉव, जिला जाजंगीर-चांपा को पटवारी कार्यालय में प्रार्थी से राशि 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। दोनों प्रकरणों के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर : राजधानी रायपुर में नौकरी के नाम पर पैसों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने विद्युत विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर दो भाईयों से 18 लाख रुपए की ठगी कर ली। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर की नौकरी लगवाने की बात कहकर परीक्षा में चयन कराने की गारंटी लेते हुए पैसे की ठगी की। जब दो बार परीक्षा दिलाने के बाद भी लिस्ट में नाम नहीं आया तब दोनों भाइयों को ठगी का शक हुआ और गुढियारी थाना में मामला दर्ज करवाया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी अविनाश सिंह ठाकुर को धारा 420 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 28 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपए आबंटित किए हैं। विभाग द्वारा राज्य की 14 नगर निगमों को दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, 44 नगर पालिकाओं को आठ करोड़ 70 लाख रुपए और 108 नगर पंचायतों को नौ करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत महापौर/अध्यक्ष निधि की शेष 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और कोरबा नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए की महापौर/अध्यक्ष निधि जारी की है। बिरगांव, धमतरी, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-चरोदा, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और चिरमिरी नगर निगमों में प्रत्येक को 56 लाख 25 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं।
विभाग द्वारा भाटापारा और महासमुंद नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 37 लाख 50 हजार रुपए तथा पंडरिया नगर पालिका को 26 लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए हैं। तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, दल्लीराजहरा, बालोद, जामुल, कुम्हारी, अहिवारा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बड़े बचेली, किंरदुल, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, मुंगेली, दीपका, कटघोरा, जांजगीर, चांपा, अकलतरा, सक्ती, खरसिया, सारंगढ़, जशपुर नगर, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 18 लाख 75 रुपए आबंटित किए गए हैं।
नगरीय प्रशासन विभाग ने अभनपुर, माना कैंप, कसडोल, सिमगा, भटगांव (सारंगढ़), राजिम, कुरुद, नगरी, बसना, पाटन, नवागढ़ (बेमेतरा), गंडई, डोंगरगांव, केशकाल, बस्तर, पखांजूर, कोटा, बोदरी, बिल्हा, गौरेला, पेंड्रा, लोरमी, बलौदा, खरौद, धरमजयगढ़, किरोड़ीमल नगर, पत्थलगांव, बगीचा, कुनकुरी, रामानुजगंज, भटगांव, विश्रामपुर और खोंगापानी नगर पंचायत में प्रत्येक को 11 लाख 25 हजार रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत आबंटित किए हैं।
खरोरा, कुर्रा, लवन, पलारी, बिलाईगढ़, टुंडरा, छुरा, फिंगेश्वर, भखारा, मगरलोड, आमदी, पिथौरा, तुमगांव, धमधा, उतई, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडी, अर्जुंदा, चिखलाकसा, डौंडीलोहारा, परपोड़ी, देवकर, मारो, खम्हरिया, साजा, बेरला, छुईखदान, अंबागढ़-चौकी, छुरिया, पांडातरई, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, फरसगांव, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर, गीदम, बारसुर, कोंटा, दोरनापाल, भैरमगढ़, भोपालपटनम, मल्हार, पथरिया, सरगांव, छुरीकला, पाली, नया बाराद्वार, शिबरीनारायण, अड़भार, डभरा, जैजैपुर, सारागांव, नवागढ़, चंद्रपुर, राहौद, घरघोड़ा, बरमकेला, सरिया, लैलुंगा, पुसौर, कोतबा, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, लखनपुर, सीतापुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, जरही, झगराखंड और नई लेदरी नगर पंचायत में प्रत्येक को साढ़े सात लाख रुपए की महापौर/अध्यक्ष निधि जारी की गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी पर लगा ब्रेक अब हटने लगा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के हर जिलों में बारिश हुई है। छत्तीसगढ़ में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज बारिश की चेतावनी दी है। रायपुर समेत 4 संभागों के लिए मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। लिहाजा लोगों को सतर्क रहने के लिए भी गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक वहीं, सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से अब तक 41 फीसदी बारिश कम हुई है। जबकि 160.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 95.4 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। हालांकि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।
प्रदेश में 29 जून तक बाारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके बाद बारिश में ब्रेक लगने की संभावना है। प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार भी नहीं हैं। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में 29 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। रायपुर संभाग के सभी जिलों में आज बारिश होगी।
रायपुर। बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को हटा दिया है। विभागीय समीक्षा बैठक में बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में वांछित प्रगति नहीं होने और लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने में कठिनाई पाए जाने पर विभाग ने वहां के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसका आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि विगत 20 जून को हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह परिलक्षित हुआ है कि बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन का कार्य संतोषजनक नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता द्वारा अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जल जीवन मिशन के लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए वांछित गति नहीं दिए जाने से बलरामपुर जिले में मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप वांछित प्रगति प्राप्त करने में कठिनाई आ रही है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप को आगामी आदेश तक बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता कार्यालय में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके स्थान पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंडल अंबिकापुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता सुशील कुमार सिन्हा को बलरामपुर खंड के कार्यपालन अभियंता का प्रभार सौंपा गया है।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू हो गई है।बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ सहित केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।



























.jpg)

