नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों का तबादला, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों का तबादला, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर: राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक फेर बदल की है, सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों का तबादला किया गया है। जारी आदेश में 19 अधिकारीयों के नाम शामिल है।


 

 संवेदनशील मुख्यमंत्री की सख्त कार्रवाई : सेजबहार में सरकारी जमीन से हटाया गया बेजा कब्जा, पक्के निर्माण और तार फेंसिग घेरा भी तोड़ा

संवेदनशील मुख्यमंत्री की सख्त कार्रवाई : सेजबहार में सरकारी जमीन से हटाया गया बेजा कब्जा, पक्के निर्माण और तार फेंसिग घेरा भी तोड़ा

मुख्यमंत्री जनदर्शन में ग्रामीणों ने की थी शिकायत

 अब किसानों को खेतों तक जाने में आसानी होगी, लड़ाई-झगड़े से भी छुटकारा मिलेगा*
 
कलेक्टर डॉ. सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमले की कार्रवाई
 
रायपुर 03 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद रायपुर जिले में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करने और उनकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री पर कार्रवाई तेज हो गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमले ने ऐसे प्रकरणों पर बिना देरी के कार्रवाई शुरू की है। आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सेजबहार में ऐसी एक बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व अमले ने सेजबहार में मुख्य सड़क के किनारे से लगी लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन को अवैध निर्माण और कब्जे से मुक्त कराया है। इस जमीन पर माना के बनरसी गांव निवासी संतोष डहरिया द्वारा अवैध कब्जा कर अवैध रूप से पक्का निर्माण करने और जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री करने की शिकायत स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में की थी। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत को  साय ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर रायपुर को दिए थे। 
 
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रकरण की जांच का जिम्मा रायपुर एसडीएम और उनके अमले को सौंपा था। राजस्व अमले द्वारा की गई जांच के बाद सेजबहार में मुख्य सड़क से लगी लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होना पाया गया। इस जमीन पर अवैध कब्जाधारी ने पक्के निर्माण जैसे दुकान आदि भी बना लिए थे। राजस्व अमले को जमीन के अवैध रूप से दूसरे लोगों को बेचने की भी शिकायत मिली थी। सड़क के किनारे होने के कारण खेती-किसानी के इस मौसम में जमीन के पीछे के खेतों तक किसानों को जाने में भी परेशानी और लड़ाई-झगड़ा का सामना करना पड़ रहा था। 
 
आज एसडीएम  नंदकुमार चौबे, तहसीलदार  पवन कोसमा और अतिरिक्त तहसीलदार तुलसी राठौर ने राजस्व अमले के साथ पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से बनाये गये पक्के दुकाननुमा निर्माण को तोड़ दिया है। इसके साथ ही लगभग पांच-छह लोगों द्वारा कुछ जमीन के कुछ हिस्से पर पोल लगाकर की गई तार फेसिंग को भी हटा दिया गया है। अब इस जमीन से बेजाकब्जा हट जाने से किसानों को भी अपने खेतों तक जाने के लिए आसानी से रास्ता मिल जाएगा और सरकारी जमीन की सुरक्षा भी हो जाएगी। किसान चालू मानसून मौसम में खेतों में फसलों की बोआई आसानी से कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्हें अपनी कास्तकारी जमीन में आने-जाने के लिए झगड़-लड़ाई मारपीट से भी मुक्ति मिल जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के लिए सेजबहार गांव के निवासियों  शारदा राम साहू,  कामता प्रसाद साहू, ललित साहू,  खेलन साहू,  दीनदयाल रात्रे,  दल्लू यादव  संतोष बघेल आदि ने मुख्यमंत्री  साय और जिला प्रशासन का आभार जताया है। सभी गांव वासियों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बड़ी खबर: फौती, नामांतरण एवं बंटवारा, जैसे प्रकरणों को तुरंत होगा निपटारा, गांव में लगेगा शिविर

बड़ी खबर: फौती, नामांतरण एवं बंटवारा, जैसे प्रकरणों को तुरंत होगा निपटारा, गांव में लगेगा शिविर

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर अब किसानों और भू-स्वामियों को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री की मंशानुरूप राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए थे। पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है।

 
राजस्व पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों जैसेः फौती, नामांतरण एवं बटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही आनलाईन अपलोड कर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा कर प्रविष्टि एवं मौके पर ही नोटिस ईश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामिली कराकर निराकरण करने को कहा गया है। 
 
शिविर स्थल पर ही बी-1, खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। इसी तरह आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र संबंधी समस्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्रत्येक दिवस निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 
 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में कार्यवाही
 
सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री अविनाश चंपावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत राजस्व न्यायालय से संबंधित लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवाओं की अदायगी हेतु समय-सीमा में कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह अविवादित नामांतरण और खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई का समय-सीमा के बाहर प्रकरणों तथा सभी राजस्व न्यायालय में शून्य आदेश पत्र वाले प्रकरणों का 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों के सीमांकन प्रकरणों का भी पूर्ण निराकरण किया जाना है। विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन और धारा 115 अंतर्गत अभिलेख त्रुटि हेतु आवेदन प्राप्त कर तथा इसके लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए 31 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निराकरण नहीं करने वाले राजस्व अमले पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा।
 
आर.बी.सी.6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का होगा त्वरित निराकरण
 
 राजस्व विभाग के सचिव ने बताया कि इसी तरह सभी राजस्व न्यायालय में दर्ज ऐसे प्रकरण जिनकी सुनवाई तिथि अद्यतन नहीं है, उनका शत-प्रतिशत सुनवाई तिथि अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करे। जनहानि-पशुहानि, फसल क्षति से संबंधी आर.बी.सी.6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। राजस्व अधिकारी अधीनस्त टेबल का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन 15 जुलाई तक कलेक्टर को उपलब्ध कराना। राजस्व पखवाड़ा में भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण तथा भू-अर्जन के प्रकरणों में लिये गये सेवा शुल्क की जानकारी अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करें।
कोटवारी और सेवाभूमि पर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश
 
राजस्व पखवाड़ा में भू-अभिलेख संबंधी कार्यों के अंतर्गत स्वामित्व योजनांतर्गत भारतीय सर्वेक्षण विभाग से प्राप्त मैप-02 का 31 जुलाई 2024 तक प्रारंभिक प्रकाशन किया जाना है। इसी तरह कोटवारो द्वारा विक्रय की गई कोटवारी और सेवाभूमि के विरूद्ध 31 जुलाई 2024 तक समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्षिकी कृषि सांख्यिकी सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन (जिंसवार) वर्ष 2023-24 का 15 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत जानकारी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। 
 
अभिलेख शुद्धता के अंतर्गत संकलन हेतु शेष खसरा, विलोपन योग्य संदिग्ध खसरा, शून्य रकबा वाले खसरा, भूमिस्वामी विहीन खसरा, भूमिस्वामी के विवरण में स्पेशल कैरेक्टर युक्त खसरा, संयुक्त खातेदार का नाम पृथक-पृथक दर्ज न होकर एक साथ दर्ज होने, त्रुटिपूर्ण खसरा, भूमिस्वामी क्रमांक निर्धारण हेतु शेष खसरा की संख्या अंतर्गत 31 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।
 
 नक्शा बटांकन अंतर्गत जुलाई माह में प्रत्येक तहसील में 05 प्रतिशत की प्रगति करना अनिवार्य है तथा भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाईल नं. किसान किताब एवं जेण्डर की प्रविष्टि 31 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित किया जाए।
 मुख्यमंत्री साय का दूसरा जनदर्शन कल, खुद सुनेंगे जनता की समस्याएं, तेजी से होगा निराकरण

मुख्यमंत्री साय का दूसरा जनदर्शन कल, खुद सुनेंगे जनता की समस्याएं, तेजी से होगा निराकरण

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।

सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

 
 
राजस्व मंत्री वर्मा 4 जुलाई को धमतरी में लेंगे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

राजस्व मंत्री वर्मा 4 जुलाई को धमतरी में लेंगे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

 रायपुर : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा 4 जुलाई को धमतरी जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागवार एजेंडा अनुसार विस्तृत समीक्षा की जाएगी।बैठक क़े एजेंडा अनुसार राजस्व विभाग अंतर्गत जिले क़े राजस्व न्यायालयों में प्रकरण निराकरण की स्थिति, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार, शिकायतों का निराकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा, श्रमिकों की संख्या, निर्माण कार्यों की स्थिति, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत सशक्तिकरण योजना, एनआरएलएम, बजट आबंटन, आरईएस अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, स्कूल जतन योजना अंतर्गत निर्माण कार्य, पंचायतो में वाई फाई, स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव, माध्यन्ह भोजन, शिक्षक विहीन शाला, निर्माण कार्य की स्थिति, शाला भवनों की जर्जर स्थिति, आय, जाति निवास प्रमाण पत्र, समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा की जाएगी।

आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत वनाधिकार पत्र, आश्रम-छात्रावासो की स्थिति, पीएम आदर्श ग्राम योजना, उद्योग विभाग के अंतर्गत जिला व्यापार केंद्र, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमइजीपी, रोजगार सृजन कार्यक्रम, क़ृषि विभाग के अंतर्गत खाद बीज़ भंडारण एवं वितरण, बुआई की स्थिति, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, किसानों की समस्या का निराकरण, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुपालन क़े लिए क़ेसीसी, अनुदानो की स्थिति, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मौसमी बीमारियों क़े रोकथाम क़े उपाय, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, जीवन दीप समिति, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री पूरक पोषण आहार योजना, आंगनबाडी केंद्र, मातृत्व वंदन योजना, कुपोषण की स्थिति, पीएचई के अंतर्गत जल जीवन मिशन, जल गुणवत्ता की स्थिति, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत बांधों में जल भराव की स्थिति, नहरों की सफाई, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्य, बजटीय स्वीकृति, सेतु निर्माण, भारतमाला परियोजना, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत राशन कार्ड नवीनीकरण, पीएम उज्ज्वला योजना, पीड़ीएस भंडारण, धान भंडारण एवं उठाव, नगरीय प्रशासन के अंतर्गत साफ सफाई, पेयजल, पीए आवास, शहरी आजीविका मिशन, वन विभाग के अंतर्गत तेंदुपत्ता वितरण, चरण पादुका योजना, वृक्षारोपण, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत रामलला दर्शन योजना, दिव्यांगों क़े लिए आजीविका मूलक कार्य, उपकरण वितरण के साथ ही अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 
Crime: राजधानी में 44 लाख रुपए की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दिया काम को अंजाम

Crime: राजधानी में 44 लाख रुपए की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दिया काम को अंजाम

 रायपुर :  राजधानी रायपुर से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक व्यक्ति से शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने 44 लाख रुपए ठग लिए। मामला न्यू राजेंद्रनगर थाने का है जहां संजय वर्मा नाम के व्यक्ति से अज्ञात आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक भेजकर ठगी को अंजाम दिया। दरअसल आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए पहले तो शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर से थोड़ी-थोड़ी राशि निवेश कराई और उसका मुनाफा दिखाया इसके बाद आरोपियों ने अधिक लाभ का लालच देकर बड़ी रकम निवेश करने को कहा। जिसके बाद पैसा वापस नहीं हुआ तब जाकर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने इस मामले की रिपोर्ट न्यू राजेंद्र नगर थाने में की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

CG - महिला सुरक्षा को लेकर अहम फैसला : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खुलेंगे पिंक थाने, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा.....

CG - महिला सुरक्षा को लेकर अहम फैसला : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खुलेंगे पिंक थाने, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सभी जिला मुख्यालयों में महिलाओं को समर्पित पिंक पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में विभागीय तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय बैठक में महिला पिंक थाने शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह थाने महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए जाएंगे। 

डिप्टी सीएम शर्मा ने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 258 सड़कों की प्रगति की समीक्षा की। ये सड़कें पिछले 5-6 वर्षों से माओवादी गतिविधियों और सुरक्षा के अभाव में अपूर्ण थीं। उन्होंने इन सड़कों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्व सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपलोड करने और स्वयं का भी एप्लिकेशन बनाने कहा। उन्होंने रीपा में मुख्य सचिव के नेतृत्व में गठित समिति की जांच के बारे में जानकारी ली और स्व सहायता समूहों के भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को सीजीआईटी के अगले शिक्षण सत्र से प्रारंभ के लिए आवश्यक तैयारी शीघ्र पूरी करने और नोडल अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए। 

 
भारी बारिश अलर्ट: अगले 24 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना... बिजली गिरने के भी आसार... येलो अलर्ट जारी

भारी बारिश अलर्ट: अगले 24 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना... बिजली गिरने के भी आसार... येलो अलर्ट जारी

 रायपुर। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, सक्ती, सूरजपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। (Moderate to Heavy Rain with thunderstorm and lightning is likely to occur at isolated places over Balrampur, Bilaspur, Gaurella Pendra Marwahi, Janjgir-Champa, Jashpur, Korba, Raigarh, Sakti, Surajpur in next 24 hours)

छत्तीसगढ़ में अब तक 191.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 191.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 283.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 128.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 159.1 मिमी, बलरामपुर में 139.7 मिमी, जशपुर में 178.1 मिमी, कोरिया में 164.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 154.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 180.2 मिमी, बलौदाबाजार में 191.6 मिमी, गरियाबंद में 214.5 मिमी, महासमुंद में 211.5 मिमी, धमतरी में 212.1 मिमी, बिलासपुर में 176.7 मिमी, मुंगेली में 178.0 मिमी, रायगढ़ में 187.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 157.1 मिमी, जांजगीर-चांपा में 189.8 मिमी, सक्ती में 156.3 मिमी, कोरबा में 199.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 185.7 मिमी, दुर्ग में 161.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 153.7 मिमी, राजनांदगांव में 169.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 201.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 125.2 मिमी, बालोद में 217.6 मिमी, बेमेतरा में   179.5 मिमी, बस्तर में 232.7 मिमी, कोण्डागांव में 232.6 मिमी, कांकेर में 189.5 मिमी, नारायणपुर में 265.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 217.3 मिमी और सुकमा में 334.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Crime: बंद कमरें से लापता 24 दिन की तारा की लाश कुएं में मिली, परिजनों से पूछताछ जारी

Crime: बंद कमरें से लापता 24 दिन की तारा की लाश कुएं में मिली, परिजनों से पूछताछ जारी

  बिलासपुर: बिलासपुर के मस्तूरी इलाके के किरारी गांव में बंद कमरे से लापला 24 दिन की नवजात बच्ची की लाश कुएं में मिली है। थाने में सूचना देने के बाद फोरेंसिक और बिलासपुर से डॉग स्क्वाड के खोजी कुत्ता घर के पास एक कुएं में मासूम की लाश को खोज निकाला है। 

 
पुलिस को संदेह है कि तीसरी लड़की के जन्म लेने के कारण माता-पिता या उसके दादा-दादी में से किसी ने बच्ची को कुएं में ले जाकर फेंक दिया। यह किसने किया, हत्या के बाद शव फेंका गया, या जिंदा ही फेंक दिया गया, या फिर दुर्घटना हो गई, पुलिस इन सब सवालों की वह तलाश कर रही है।
 
 बता दें कि किरारी के करण गोयल व हसीना गोयल के घर पिछले महीने जन्म लेने वाली बच्ची तारा अपने मां के बिस्तर से रविवार की रात में गायब हो गई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि घर का दरवाजा भीतर से बंद था। बच्ची मां के साथ सोई थी। रात 2.30 बजे मां ने जब उसे दूध पिलाना चाहा तो बच्ची बिस्तर से गायब थी। पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली। 
 
 पुलिस ने पाया कि करण गोयल के घर से बाहर निकलने के दो दरवाजे हैं। एक सामने है, दूसरा छत जाने के लिए है। नवजात की मां हसीन का कहना है कि उसने खुद ही दोनों दरवाजे रात में बंद किए थे। बच्ची गायब होने के बाद भी घर के दरवाजे बंद थे। पुलिस के लिए यह पहेली बन गई। उसने परिवार के लोगों से पूछताछ की तो उनका कहना है कि भूत-प्रेत उठा ले गया होगा। गांव में भी उनके परिवार के लोग इसी तरह की बात कर रहे थे।
 
 पुलिस ने गांव में तलाशी के बाद फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के खोजी कुत्ता घर से निकलकर सीधे 30 मीटर दूर एक कुएं में पहुंचा और भोंकने लगा। पुलिस ने कुएं से लाश निकाली और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शार्ट पीएम रिपोर्ट में किसी तरह की चोट नवजात के शरीर में नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले में कोई खुलासा नहीं किया है। परिजनों से पूछताछ जारी है।
CG NEWS : शालाओं का सघन निरीक्षण किया जाएगा, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र

CG NEWS : शालाओं का सघन निरीक्षण किया जाएगा, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र

 रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को स्कूलों के सघन निरक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस तारतम्य में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए है। जारी परिपत्र में कहा गया है कि 26 जून 2024 से नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 प्रारंभ हो चुका है। शिक्षा सत्र प्रारंभ से पहले ही छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश उपलब्ध करा दिया गया है। मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन प्रथम दिन से ही प्रारंभ कर दिया गया है। स्कूूल शिक्षा विभाग स्कूलों के लिए वार्षिक शैक्षणिक कैलेण्डर जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 01 जुलाई को 2024 को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान समस्त विद्यालयों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि छात्र-छात्राओ को उच्च गुणवत्तायुक्त व परिणाम मूलक शिक्षा दी जाये एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से प्रदेश के स्कूलों में प्रभावी बनाया जाये। इसलिए यह अनिवार्य हो जाता है कि आप और आपके अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा स्कूलों का निरीक्षण नियमित रूप से किया जाये।

शाला निरीक्षण कलेण्डर जिला स्तर पर तैयार किया जाये, जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाये। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयकों से नियमित रूप से शालाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन संबंधित जिला कलेक्टर को उपलब्ध करायेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभाग के अधिकारियों को भी निरीक्षण का दायित्व दिए जाएं, शाला निरीक्षण के दौरान अधिकारी छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी चाहें तो किसी भी एक कक्षा में अध्यापन कर सकते हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान दोषी पाये गये कर्मचारियों-अधिकारियों के विरूद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करें एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने कहा गया।

 
 
 
CG NEWS: राजस्व के 2 मिनट के काम के लिए 6 माह तक घुमाना नहीं है: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

CG NEWS: राजस्व के 2 मिनट के काम के लिए 6 माह तक घुमाना नहीं है: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

बिलाईगढ़। राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी जिले के विकास के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। सभी नागरिकों का नियम अनुसार कार्य करे। ऐसा काम करें कि आपके रिटायरमेंट के बाद लोग आपके काम की वजह से याद करें। उन्होंने कहा कि राजस्व के 2 मिनट के कार्य को 6 माह तक घुमाने नहीं हो। राजस्व कार्यों में गति लाएं। आगामी 5 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक राजस्व पखवाड़ा किया जाएगा, जिसमें सभी राजस्व कार्यों का निराकरण किया जाए।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने मंत्री वर्मा को बताया कि जिले में पंचायत सचिव के माध्यम से गांव में ग्रामीणों के जितने राजस्व प्रकरण होंगे, उनके माध्यम से तहसीलदार कार्यालय में जमा होंगे, जिसका मॉनिटरिंग कलेक्टर स्तर पर किया जाएगा, जिससे जिले के राजस्व कार्यों के निपटारा शीघ्र होगा। बैठक में मंत्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अपराध रोकवाएं। उन्होंने कहा कि अपराध किसी का भी हो, छोटा हो या बड़ा हो। अपराध, अपराध होता है, उसके विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।प्रभारी मंत्री वर्मा ने सभी स्कूलों, छात्रावास भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों के जर्जर भवनों की सूची मांगी और जो मरम्मत कार्य हो रहे उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।  वर्मा ने सड़क, पुल-पुलिया जैसे बुनियादी कार्यों को पूरा करने के लिए सभी निर्माण अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्मा ने विभागीय योजनाओं नल जल योजना, महतारी वंदन, सौर सुजला योजना, पीएम विश्वकर्मा, मनरेगा, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम उज्ज्वला योजना आदि के जिले की स्थिति की जानकारी ली और प्रगति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

वर्मा ने स्कूल शिक्षा अधिकारी को जिले में शिक्षकों की रिक्त सूची मांगी। उन्होंने कहा कि अपने स्कूलों को अपडेट करें। स्कूलों तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण का कार्य पीएम ग्रामीण सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क आदि के माध्यम से किया जाए ताकि पहुंच सुलभ हो। उन्होंने कहा पटवारी कार्यालय के लिए भवन निर्माण कराएं ताकि पटवारी वहां रहकर किसानों का कार्य करें। अवैध प्लाटिंग, बिक्री और नामांतरण पर शीघ्र रोक लगाएं। परिसीमन के मामले में मंत्री वर्मा ने कहा कि वार्ड नहीं बढ़ेगा, जो एरिया कट गया था उस एरिया को परिसीमन अंतर्गत जोड़ना है। इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, एसडीएम अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल सहित जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

 
 
Breaking : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया

Breaking : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने कोहकमेट थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है. मौके पर DRG, STF, BSF समेत ITBP के जवानों और नक्सलियों के अभी भी मुठभेड़ हो रही है. SP प्रभात कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है.

Breaking : आईपीएस अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता को मिला प्रमोशन, बने DG

Breaking : आईपीएस अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता को मिला प्रमोशन, बने DG

रायपुर : राज्य शासन ने IPS अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता को ADG से प्रमोट कर DG बनाए हैं. जिसका आदेश गृह विभाग छग शासन ने जारी किया है. बता दें कि आईपीएस अरुणदेव गौतम 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी और हिमांशु गुप्ता 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं.

 Chhattisgarh Breaking : आईपीएस अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता को मिला प्रमोशन, बने DG

CG - हैवान बाप का घिनौना पाप : कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने उठाया ये खौफनाक कदम, फिर जो हुआ.....

CG - हैवान बाप का घिनौना पाप : कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने उठाया ये खौफनाक कदम, फिर जो हुआ.....

 मुंगेली। जिले में कलियुगी पिता ने खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। कलियुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने जब इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी, तो वह हैरान रह गयी। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है।

पिता-पुत्री के रिश्ते का शर्मसार करने वाली ये घटना मुंगेली जिला के फास्टरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पंडोतरा गांव में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी और पीड़ित बेटी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की 13 साल की बेटी है। जिस पर आरोपी की नियत खराब होने पर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पिता की इस करतूत और धमकी से सहमी बच्ची काफी दहशत में थी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी शख्स दोबारा अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने इस बात की जानकारी अपनी मां से बता दी। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी की पत्नी ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छात्राओं को जल्द मिलेगी सायकिल, दो-दो जोड़ी स्कूल ड्रेस भी, कलेक्टर ने दिए निर्देश...

छात्राओं को जल्द मिलेगी सायकिल, दो-दो जोड़ी स्कूल ड्रेस भी, कलेक्टर ने दिए निर्देश...

 रायपुर। जिले के स्कूली बालिकाओं को जल्द ही साइकिल उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे बालिकाओं को घर से स्कूल आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही पंचायत व स्कूलों की लाइब्रेरी में पुरानी ऐसी किताबें रखी जाएगी, जो अतिरिक्त हो या जिसे पढ़ा जा चुका है। यह नए विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी और विद्यार्थी अवकाश के दिन में भी उन किताबों को पढ़ सकेंगे। संकुल की पुरानी किताबों को जल्द ही लाइब्रेरी में संग्रहित किए जाएंगे। शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों का समय बद्ध वितरण किया जाए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूलों में कीचन गार्डन में ऐसे साग-सब्जी जैसे टमाटर, मिर्ची, धनिया का उत्पादन किया जाए, जो उपयोगी हो और बच्चों के मध्यान्ह भोजन में सब्जी काम आए। साथ ही बच्चों को दो-दो जोड़ी स्कूल ड्रेस जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएं। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई स्कूल भवन या उसका कोई हिस्सा जर्जर हो और नए भवन का निर्माण कराया जाना हो तो पुराने भवनों का विधिवत रूप से नष्ट किया जाए और उनके मलबे का नीलामी की प्रक्रिया भी करें, इसकी जानकारी स्कूल अभिलेख में दर्ज करें। उन्होंने परीक्षा परिणाम में सुधार लाने और पढ़ाई में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देष दिए।
डॉ. सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग में 3 साल से अनुपस्थित कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद उन कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने प्रत्येक विकासखंड से दो-दो स्कूल भवन के निर्माण मरम्मत और कीचन शेड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि किचन शेड ऐसा बनाया जाए जो उपयोगी हो। बालबाड़ी के बच्चों प्राथमिक शाला में दाखिला दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन की जानकारी प्रतिदिन जिला पंचायत सीईओ को भेजी जाए।

Raipur News : इसके अलावा आरटीई, छात्र दुर्घटना बीमा योजना, छात्रवृत्ति, नवाचार, शिक्षक सेटअप, महतारी दुलार योजना, समग्र शिक्षा के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीईओ विजय खंडेलवाल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा के. एस. पटले समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
जल जीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्डे बना मुसीबत का सबब, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान

जल जीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्डे बना मुसीबत का सबब, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान

 कोरिया: कोरिया जिले में जल जीवन मिशन योजना के लिए खोदे गए गड्डे  आम नागरिकों के लिए मुसीबत का सबक  बन गया है। अधिकाश जगह पर मुख्य सड़क के बगल से या लोगो के घर के सामने गड्डे  खोदे गए है । परंतु उन  गड्डे को ठीक से नहीं भरने के कारण लोगो के आवागमन  के लिए मुश्किल साबित हो रही है।

 
 इन गड्डे के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है । इस विषय में अभी ताजा मामला बैकुंठपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बड़गांव पंचायत का देखने को मिला है जहा पर जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन के विस्तार के लिए खोदे गए गड्डे के कारण आवागमन बाधित होने के साथ साथ खोदे गए गड्डे की मिट्टी सड़क पर फैली हुई है और  बारिश होने के कारण गाड़ी  के फिसलने से लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं हालाकि अभी कोई बड़ी घटना घटित नही हुई है परंतु इस बात की आशंका बनी हुई है की कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है ।
इस विषय में  कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ यांत्रिक खंड के मुख्य कार्य पालन अधिकारी चंद्र बदन सिंह ने बताया की सभी  ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है की पाईप लाईन के लिए खोदे गए गड्डे को वास्तविक स्तिथि में ले आया जाए, ताकि कोई दुर्घटना घटित ना हो  फिर भी कही ऐसी स्तिथि है काम पूर्ण किया जायेगा ।
एक पेड़ मां के नाम: प्रदेश के स्कूलों में लगाए जाएंगे पौधे, शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को जारी किया आदेश

एक पेड़ मां के नाम: प्रदेश के स्कूलों में लगाए जाएंगे पौधे, शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को जारी किया आदेश

 रायपुर। एक पेड़ मां के नाम लगाने का आव्हान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. इसी परिपेक्ष्य में सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी स्कूल परिसरों में पौधारोपण की अपील सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों से की है. इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया है.

जारी पत्र में कहा गया है कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान है. पेड़ पौधे हमारा भविष्य सुरक्षित करते हैं. हमारा भविष्य हमारे छात्र-छात्राएं हैं और उनके भविष्य को संरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है. इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के किए गए आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” के अनुपालन में सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों से अपील की है कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” पर अवश्य लगावें.

देखें आदेश

 

 

ब्रेकिंग: पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखे ट्रांसफर सूची

ब्रेकिंग: पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखे ट्रांसफर सूची

 अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पटवारियों का तबादला किया गया है। कलेक्टर भोस्कर विलास संदीपन ने 6 पटवारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में अमितेश स्वर्णकार, गणेश दत्त मिश्र, अनिरुद्ध पैकरा, हेमंत सिंह,  शिवकुमार टोप्पो, संजय कुमार का नाम शामिल है।

 
देखिए आदेश-

देश की न्याय प्रणाली के लिए आज ऐतिहासिक दिन : अरुण साव

देश की न्याय प्रणाली के लिए आज ऐतिहासिक दिन : अरुण साव

 आज लागू हुए तीन नए कानूनों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव ने कहा कि आज देश की न्याय प्रणाली के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुराने कानून को समाप्त करके नया कानून लागू किया गया है। जब कोई कानून बनाया जाता है, तो उसमें कानून बनाने वाले की सोच क्या है, उद्देश्य क्या है, ये बड़ा महत्व रखता है। कोई पीड़ित दंड नहीं, न्याय चाहता है। आज से प्रभावी हो रहे तीनों नए कानूनों को समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इनके जरिए नागरिकों को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर न्याय मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिला मुख्यालय के थाना सिटी कोतवाली में नए कानूनों के लागू होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नए स्वरूप में आज अस्तित्व में आने पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने इन कानूनों को बनाने की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया। 

कार्यक्रम में मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि नए कानून के अनुसार अब लोग घर बैठे ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इसमें कई नए प्रावधान शामिल किए गए हैं जिससे लोगों को अब त्वरित न्याय मिल सकेगा। उन्होंने इन नए कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री मोहले ने पुलिस विभाग को समाज को न्याय दिलाने में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नए कानूनों की उपयोगिता और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वनमंडलाधिकारी संजय यादव, मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, मुंगेली जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष टीकम चंद्राकर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 
CG : देर रात अचानक बिस्तर से गायब हुआ 24 दिन का नवजात, शक के दायरे में परिजन

CG : देर रात अचानक बिस्तर से गायब हुआ 24 दिन का नवजात, शक के दायरे में परिजन

 बिलासपुर । मस्तूरी में अपनी मां के साथ सो एक 24 दिन की नवजात बच्ची के देर रात गुम हो जाने का मामला सामने आया है। घटना जब हुई तब घर के दरवाजे बाहर से बंद थे। पुलिस ने नए कानून के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक करारी मस्तूरी के एक किसान परिवार के घर 25 दिन पहले एक बच्ची का जन्म हुआ था। उसकी दो और बेटियां है। रविवार की रात नवजात को मां ने अपने साथ सुलाया था। रात करीब 2:30 बजे जब मां ने बच्ची को दूध पिलाना चाहा तो पाया की उक्त नवजात बिस्तर से गायब है। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से बात की।

घटनास्थल का मुआयना करने पर मालूम हुआ कि घर से बाहर निकालने के लिए दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा सामने है और दूसरा छत जाने के लिए। मां का कहना है कि दोनों दरवाजे रात में उसने खुद भीतर से बंद किया था। थाना प्रभारी अवनीश पासवान का कहना है कि बच्ची के गायब होने और भीतर से दरवाजा का बंद होना का संदेहों को जन्म दे रहा है। बच्ची की गांव में तलाश की गई है। परिजनों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश...देखें लिस्ट..!!

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश...देखें लिस्ट..!!

 बलौदाबाजार। पुलिस विभाग में तबादले का दौर जारी है। इस बीच बीते दिनों बलौदाबाजार में हुए हिंसा के बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों का फेरबदल किया है। जिसमें पांच निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। यह ट्रांसफर प्रशासनिक कसावट लाने की दृष्टिकोण से किया गया है। 

देखें लिस्ट....

पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी स्कूलों का करें सतत निरीक्षण


शिक्षकों और स्कूलों के युक्ति-युक्तकरण के लिए तैयार करें प्रस्ताव

स्कूलों में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत बच्चों से लगवाएं पेड़ 

 शिक्षक के प्रशिक्षण के लिए नीति होगी तैयार

स्कूलों के जीर्णाेंद्धार कार्याें की होगी जांच 

स्कूलों के अधूरे निर्माण कार्य कराएं पूर्ण

रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि शिक्षा उन्नति का मूल मंत्र है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। यह सुनिश्चित करें कि स्कूलों में अनुशासन बना रहे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैदानी स्तर पर जाकर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर भी हर माह दो से तीन स्कूलों का दौरा कर वहां निरीक्षण करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और पारदर्शी प्रशासन हमारा लक्ष्य है। राज्य सरकार का यह प्रयास होगा कि बच्चों को स्कूल का बेहतर भवन मिले और वहां पढ़ाई-लिखाई की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने स्कूलों के जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जर्जर स्कूलों के जीर्णाेंद्धार के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर स्कूल भवनों की सुदृढ़ता की स्वंय मानिटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्जर स्कूलों के जीर्णाेंद्धार के लिए प्रारंभ की गई स्कूल जतन योजना के तहत जीर्णाेंद्धार कार्याें की जांच की जाए तथा स्कूल जतन योजना में आबंटित राशि का उपयोग कर कार्यों को पूरा किया जाए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और शालाओं के युक्ति-युक्तकरण के लिए प्रस्ताव अगले कैबिनेट की बैठक मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इससे शालाओं में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत और डॉ. बसवराजू एस., स्कूल शिक्षा सचिव  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ लगाने का आव्हान किया है। बारिश के मौसम में ऐसे स्कूल जहां चार दीवारी हो, वहां बच्चों से पेड़ लगवाए जाएं। बच्चे ही पेड़ों की देखभाल करें। नीम, गुलमोहर, करंज आदि प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएं। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षकों को रोटेशन के आधार पर प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण नीति तैयार की जाए, ताकि सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों से बच्चों के पालकों को भी जोड़ा जाए। छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में इस वर्ष पहली बार 6 अगस्त को प्रदेशव्यापी मेगा-पीटीएम आयोजित किया जा रहा है।

आरटीई के तहत ड्राप आउट रोकने मेंटॉर होंगे नियुक्त 

छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के ड्राप आउट पर अंकुश लगाने के लिए जिलेवार अधिकारियों को मेंटॉर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। मेंटॉर के रूप में नियुक्त अधिकारी आरटीई के तहत चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करेंगे। बच्चों को यदि कोई समस्या आती है तो उनके पालकों, शाला प्रबंधन और प्रशासन से मिलकर उसका समाधान करेंगे और पढ़ाई जारी रखने के लिए बच्चों और उनके पालकों को प्रोत्साहित करेंगे।  
 
व्यावसायिक शिक्षा : बच्चों की स्किलिंग उद्योगों की जरूरत के मुताबिक हो

 मुख्यमंत्री ने स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम को बेहतर गुणवत्ता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बच्चों की स्किलिंग इस पाठ्यक्रम के माध्यम से हो, ताकि बारहवीं पास करने के बाद उन्हें वर्तमान और नए लगने वाले उद्योगों में आसानी से रोजगार के अवसर मिल सके। बच्चों को इसकी फिल्ड ट्रेनिंग भी दी जाए। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कक्षा 6 से व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 
बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में छात्र-शिक्षक अनुपात राष्ट्रीय स्तर से बेहतर है। राष्ट्रीय स्तर पर 26 बच्चों पर एक शिक्षक है, जबकि छत्तीसगढ़ में छात्र-शिक्षक अनुपात 21.84 है। बालवाड़ी के संबंध में जानकारी दी गई कि 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रदेश में 9,438 बालवाड़ियां संचालित है। इस वर्ष 1132 बालवाड़ी प्रारंभ की जानी है। पीएम  योजना की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि प्रथम चरण में प्रदेश में यह योजना 211 स्कूलों में प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखण्ड तथा नगरीय निकायों से एक-एक स्कूल का चयन कर उसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना में 198 स्कूलों में इस योजना को प्रारंभ करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्कूलों में बेहतर अधोसंरचना के साथ किचन-गार्डन, एआई रोबोटिक्स, आईसीटी लैब की सुविधा के साथ ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि इस बार अधिकांश स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। 

विद्या समीक्षा केन्द्र के संबंध में बैठक में बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु विद्या समीक्षा केन्द्र बनाया गया है। चरणबद्ध रूप से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की ऑनलाईन मॉनिटरिंग, विद्यार्थियों के मूल्यांकन, मध्यान्ह भोजन योजना, शिक्षकों की पदोन्नति-स्थानांतरण, अवकाश आदि की मॉनिटरिंग की जाएगी। डाटा विश्लेषण हेतु सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए आईआईटी भिलाई के साथ एमओयू किया गया है। बैठक में प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा संजीव झा, संचालक लोक शिक्षण  दिव्या उमेश मिश्रा, संचालक एससीईआरटी राजेन्द्र कटारा, पाठ्यपुस्तक निगम के संचालक कुलदीप शर्मा भी उपस्थित थे।
CG WEATHER UPDATE: छग में अगले तीन दिन इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा...IMD ने जारी किया अलर्ट

CG WEATHER UPDATE: छग में अगले तीन दिन इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा...IMD ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर :- छत्‍तीसगढ़ में मानसून पहुंचने के बाद भी जून में सामान्य से 30 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक से 30 जून तक प्रदेश में 136.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 193.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में सरगुजा संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे हुए जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह से बादल छाने के साथ हल्की बारिश हुई। इसके चलते मौसम में ठंडकता आ गई है।विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। दर्री में 114 मिमी, पाली में 110 मिमी, कोरबा में 106 मिमी, कटघोरा में 85.4 मिमी, मस्तुरी में 80.4 मिमी, रायपुर में 70.0 मिमी, लोरमी में 68.5 मिमी और भानपुरी में 67.6 मिमी बारिश हुई।

द्रोणिका उत्तर पंजाब से मिजोरम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से मिजोरम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। भारी वर्षा के क्षेत्र सरगुजा संभाग के जिले व बिलासपुर संभाग के जिले हैं।बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश के चलते अब उमस से राहत मिली है और अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। सोमवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है

राइज एंड शाइन विद जया किशोरी कार्यक्रम में आज शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

राइज एंड शाइन विद जया किशोरी कार्यक्रम में आज शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले राइज एंड शाइन विद जया किशोरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता  जया किशोरी अपना व्याख्यान देंगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे न्यूज 24 चैनल एवं लल्लूराम डॉट कॉम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।

CM साय को उत्कल समाज ने भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने का दिया न्योता

CM साय को उत्कल समाज ने भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने का दिया न्योता

 रायपुर । मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय से  शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक  पुरन्दर मिश्र के नेतृत्व में आये उत्कल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री  साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रथयात्रा के आमंत्रण के लिए उत्कल समाज के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डॉ पीके पात्रा, डॉ कमलाकांत भोई,  नारायण भोई,  उषा पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।