नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में हजारों युवाओं को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में हजारों युवाओं को मिला रोजगार

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप से कई युवाओं को रोजगार मिल गया है। सालों से रोजगार की तालाश में भटक रहे बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैंप ने नई दिशा दिखाई है। इस कैंप के जरिए युवाओं और उनके परिवारों ने आंखों में जो सपने संजोए थे वे पूरे होने लगे है। इन्हीं युवाओं में भारतीय नगर निवासी दिव्यांग सनी कुमार कुर्रे भी शामिल है।

25 वर्षीय सनी ने बताया कि उन्हें जब मेगा प्लेसमेंट कैंप के आयोजन की जानकारी मिली तब उन्होंने बिना देरी किए इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। आज उन्हें रोजगार मिल गया हैं। श्री श्याम अस्पताल के डायरेक्टर ने आज उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्हें बिलिंग स्टाफ के रूप में काम दिया गया है। वे कहते है कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि इतनी अच्छी जगह उन्हें नौकरी मिल जाएगी। वर्ष 2012 में अपने साथ हुई दुर्घटना को याद कर वे आज भी सहम जाते हैं। इसके पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे लेकिन जुलाई 2012 में उनके जीवन में ऐसी दुर्घटना हुई कि उनकी पूरी दुनिया ही बिखर चुकी थी। अपने भाई के जन्मदिन पर वे गैस बलून लेने गए थे अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और इस दर्दनाक हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए। घर के बड़े बेटे के साथ हुए इस हादसे ने माता-पिता को झकझोर के रख दिया। कुर्रे के परिवार में अभी आठ लोग रहते है। संयुक्त परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी श्री कुर्रे और उनके पिता पर ही है। इसके पहले श्री कुर्रे छोटा मोटा काम करके गुजर-बसर करते थे। उन्हें समाज कल्याण विभाग से ट्राईसिकल भी मिली है।
इस नौकरी के मिल जाने से उन्हें और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। श्री कुर्रे इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते नहीं थकते है। वे कहते है कि सरकार ने हम जैसे बेरोजगारों की सुध ली है। सरकार की पहल पर ही इस तरह के रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है जो निश्चित ही उन जैसे बेरोजगारों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। प्लेसमेंट कैंप के नोडल अधिकारी तन्मय खन्ना ने बताया कि 1700 युवाओं को कैंप में ऑफर लेटर मिला था। उन्हें शनैः शनैः निजी कंपनियों द्वारा नियोजित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में मक्का और सोयाबीन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से मदद का मिला आश्वासन…

छत्तीसगढ़ में मक्का और सोयाबीन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से मदद का मिला आश्वासन…

 0 केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिया मदद का आश्वासन

0 छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रस्ताव पर बागवानी और मक्का के क्षेत्र में विस्तार पर सहमति

रायपुर। देश में कृषि क्षेत्र की तेजी से प्रगति के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यवार चर्चा की पहल की है। आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री ने बैठक की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन, बागवानी फसल को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े अन्य अनेक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों व कृषि क्षेत्र का हित हमारे लिए सर्वाेपरि है और इसी के तहत छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार हरसंभव सहायता देती रहेगी।

केंद्र व राज्य सरकार मिल-जुलकर करेंगे काम

केंद्रीय मंत्री चौहान की, छत्तीसगढ़ के मंत्री नेताम के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, दलहन, तिलहन, बागवानी, नमो ड्रोन दीदी, आयल पाम मिशन सहित भारत सरकार की अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को केन्द्रीय स्तर पर कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार मिल-जुलकर काम करते रहेंगे। चौहान ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अपने स्तर पर पूरा सहयोग देगा। उन्होंने दलहन व तिलहन को प्रोत्साहित करने की केन्द्र सरकार की नीति का उल्लेख भी किया। चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मक्का व सोयाबीन को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन में खाद-बीज आदि आदानों की पर्याप्त उलब्धता रहेगी, इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रस्ताव पर बागवानी और मक्का के क्षेत्र विस्तार पर सहमति प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ में सोयाबीन की फसल की संभावना को देखते हुए सोयाबीन की फसल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मंत्री नेताम ने प्रदेश में खाद-बीज की उपलब्धता, भण्डारण और वितरण के संबंध में केन्द्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव संजीव चोपड़ा सहित केंद्र व राज्य के कृषि एवं बागवानी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Breaking : कई जिलों के प्रभारी सचिवों का ट्रांसफर, आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!

Breaking : कई जिलों के प्रभारी सचिवों का ट्रांसफर, आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में प्रभारी सचिव की नियुक्ति कर दी गई है. इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है. आदेश के मुताबिक, रायपुर जिले की जिम्मेदारी आईएएस निहारिका बारिक को दी गई है.

छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वारकर की बड़े भाई की हत्या, फिर थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वारकर की बड़े भाई की हत्या, फिर थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

 महासमुंद: जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां पूरात्व की नगरी सिरपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला सिरपुर चौकी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी छोटे भाई टीलाराम ध्रुव ने रात 12.30 बजे शराब के नशे में सो रहे अपने बड़े भाई पिलाराम ध्रुव के सिर पर टंगीया से वार कर उसकी जान ले ली। घटना के वक्त मृतक की पत्नी और बच्चे मायके में थे। वहीं बूढी माँ को आरोपी टिलाराम ने रूम में बाहर से बंद कर दिया था।

CG: इस दिन होगी सहायक ग्रेड-3 पद के लिए प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा

CG: इस दिन होगी सहायक ग्रेड-3 पद के लिए प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए सहायक ग्रेड 03 पद हेतु प्रथम स्तर के लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सरगुजा, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग और रायपुर में केन्द्र बनाया गया।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाइट पर आवेदक द्वारा सहायक ग्रेड-3 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए थे। सभी आवेदित अभ्यर्थियों को प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में जाकर पंजीयन कराना आवश्यक होगा। तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा। व्यापम के वेबसाईट पर परीक्षा के लिए पंजीयन व जिला चयन की प्रारंभिक तिथि 2 जुलाई तथा अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है

नियंत्रक व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापम पंजीयन नंबर व परीक्षा केन्द्र जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट पर पंजीयन नहीं किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जमा किये गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किये जाने की अनुमति नहीं होगी।

 
शिक्षा के क्षेत्र में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का महत्वपूर्ण कदम, 17 महाविद्यालयों के लिए स्वीकृत किया 80 करोड़ रूपये

शिक्षा के क्षेत्र में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का महत्वपूर्ण कदम, 17 महाविद्यालयों के लिए स्वीकृत किया 80 करोड़ रूपये

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने राज्य के 17 महाविद्यालयों के लिए 79 करोड़ 19 लाख की राशि स्वीकृत की है। यह निर्णय शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, इससे राज्य के महाविद्यालयों में शिक्षा और अनुसंधान क्षमताओं में सुधार करने का अवसर मिलेगा। इस राशि का उपयोग शिक्षा सेवाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए किया जायेगा। राज्य के युवाओं को नवीनतम, उन्नत और विशेषज्ञता प्राप्त करने के भी अवसर मिलेंगे।

वित्त मंत्री चौधरी के इस कदम से स्पष्ट है कि वे शिक्षा के माध्यम से राज्य के युवाओं के कैरियर में सुधार और प्रगति को बढ़ावा देने के पक्षधर हैं। उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता, समानता और सुविधाओं के स्तर में सुधार करने का संकल्प लिया है, जो राज्य के युवाओं के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर, सरगुजा सहित मैदानी इलाकों के महाविद्यालयों के लिए राशि मंजूर की गई है। इसमें शासकीय महाविद्यालय समोदा (रायपुर), शासकीय महाविद्यालय मोपका-निपनिया (बलौदाबाजार-भाटापारा) शामिल है। इसी प्रकार शासकीय महाविद्यालय पिरदा (महासमुंद), शासकीय महाविद्यालय ठेलकाडीह (राजनांदगांव), शासकीय महाविद्यालय बरमकेला (रायगढ़), शासकीय महाविद्यालय नगरदा (जांजगीर-चांपा), शासकीय महाविद्यालय सकरी (बिलासपुर), शासकीय महाविद्यालय सारागांव (जांजगीर-चांपा), शासकीय महाविद्यालय बासीन (बालोद) सहित अन्य महाविद्यालयों के लिए राशि स्वीकृत की गई शामिल है।

Breaking : 5 अफसरों का तबादला, आदेश जारी...देखें लिस्ट…!!

Breaking : 5 अफसरों का तबादला, आदेश जारी...देखें लिस्ट…!!

 रायपुर । सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के उप और अवर सचिवों केे तबादले किए हैं। नीलम टोप्पो अब संसदीय कार्य विभाग के उप सचिव होंगे। वहीं 30 जून को रिटायर हुए अवर सचिव गृह मनोज श्रीवास्तव के स्थान पर डीएस ध्रुर्वे को पदस्थ किया गया है।

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नए कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नए कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन यह संग्रह है। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान होगा। पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ यह पुस्तक होगी।

अपराधों की विवेचना में भी उपयोगी होगी। नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गई है। वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय राहुल भगत, बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

राजधानी के होटल में युवती से दुष्कर्म, युवक ने दुष्कर्म के बाद बनाया न्यूड वीडियो… किया ब्लैकमेल और परिवारवालों को भी भेजा अश्लील तस्वीर, फिर जो हुआ

राजधानी के होटल में युवती से दुष्कर्म, युवक ने दुष्कर्म के बाद बनाया न्यूड वीडियो… किया ब्लैकमेल और परिवारवालों को भी भेजा अश्लील तस्वीर, फिर जो हुआ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बलात्कार का मामला सामने आया है। रेप के आरोप में रायपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि निजी कार्य से आए यूपी निवासी युवक ने युवती को मिलने होटल बुलाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इस घटना के बाद युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर युवती के परिजनों को भेज दिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के अनुसार, बीते 15 जून को पीड़िता ने आरोपी रामनरेश गुप्ता के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। 14 जून 2023 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए स्टेशन रोड रायपुर स्थित होटल बुलाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और होटल वाली बात घर वालों को बता देने के लिए परेशान करते हुए पीड़िता पर शादी का दबाव डाला और मना करने पर उसका न्यूड वीडियो फोटो को पीड़िता के परिवार वालों के व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसपर गंज थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन),509(ख) के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 

इस दौरान आरोपी की पता तलाश के लिए उसके मोबाइल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर पुलिस टीम को चित्रकूट उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी रामनरेश गुप्ता ( 34 साल) को ढूंढ निकाला और थाने ले आई। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 

CG- भारी बारिश अलर्ट: इन संभाग में भारी वर्षा होने की संभावना,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG- भारी बारिश अलर्ट: इन संभाग में भारी वर्षा होने की संभावना,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 सरगुजा :- और बिलासपुर संभाग में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य संभागों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस साल जून के कोटे की सिर्फ 70 फीसदी ही बारिश हुई। यानी जून में 30% कम बारिश हुई। जो पिछले साल की तुलना से 17% कम है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में जून तक 193.5 मिली बारिश होनी थी।

मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचिभ के अनुसार सोमवार 1 जुलाई को प्रदेश में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आएगी। मंगलवार-बुधवार को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पूर्वी झारखंड और आसपास एक चक्रवात बना हुआ है। मध्यप्रदेश और आसपास भी समुद्रतल से 5.8 मीटर ऊपर एक चक्रवात है। इन सिस्टम के कारण नमी बनी हुई है।

 
दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगाई दावा-आपत्ति

दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगाई दावा-आपत्ति

 बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि तखतपुर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दैजा में शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. रमेश कुमार सूर्यवंशी के परिवार से उनके पुत्र गौरव कुमार सूर्यवंशी, बिल्हा विकासखण्ड के जनपद प्राथमिक शाला सारधा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व.  शोभा राम निर्मलकर के परिवार से उनकी पुत्री सीमा निर्मलकर एवं कोटा विकासखण्ड के शासकीय बालक प्राथमिक शाला आमागोहन में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. रामविलास कहार के परिवार से उनके पुत्र  राहुल कुमार ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।

उसी तरह कोटा विकासखण्ड के शासकीय नवापारा मोहदा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. राजेश्वर सिंह पैकरा के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती उत्तरा पैकरा एवं बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बसहा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत स्व. संतोष कुमार श्याम के परिवार से उनके पुत्र सिद्धार्थ सिंह श्याम ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर NSUI निकालेगी शवयात्रा: जारी किया शोक संदेश, जाने क्या है पूरा मामला?

शिक्षा व्यवस्था को लेकर NSUI निकालेगी शवयात्रा: जारी किया शोक संदेश, जाने क्या है पूरा मामला?

 रायपुर :- जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर NSUI सोमवार को दोपहर एक बजे जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर के सामने शव यात्रा निकालेगी। राजधानी में चल रहे बिना मान्यता वाले KPS समेत सभी निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक कोई एक्शन न लेने को लेकर छात्र संगठन अपना विरोध जताएगी।

NSUI का आरोप है कि, राजधानी में चलने वाले KPS के ज्यादातर स्कूलों के पास मान्यता नहीं है। रायपुर में बड़ी संख्या में ऐसे प्ले स्कूल भी चलाए जा रहे हैं, जिनकी न तो मान्यता है और न ही दिशा निर्देशों के अनुसार उन स्कूलों का संचालन हो रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी पर संरक्षण का आरोप

NSUI का आरोप है कि, स्कूलों में चल रही इस धांधली को रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल संरक्षण दे रहे हैं। उनके ही इशारे पर इन स्कूलों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हो रहा है। ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

ये है पूरा मामला

राजधानी रायपुर के गली-मोहल्लों में चल रहे निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत मिली थी। जांच के बाद पता चला कि 16 में से सिर्फ 2 स्कूलों को ही मान्यता मिली हुई है। बाकी अन्य के पास मान्यता नहीं है।

जिसके बाद से ही यूथ कांग्रेस और NSUI ने प्रदर्शन कर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लगभग महीने भर पहले बिना मान्यता के संचालित होने वाले चैतन्य टेक्नो स्कूल की अमलीडीह ब्रांच को जिला शिक्षा अधिकारी ने सील किया था।

मान्यता के बिना छात्रों को एडमिशन देने के कारण स्कूल की दो ब्रांच पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है। लेकिन निजी प्रबंधन के स्कूलों पर कार्रवाई नहीं होने पर NSUI लगातार जिला शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई की मांग कर रहा है।

स्कूल ने FIR भी दर्ज करवाया

रायपुर में कांग्रेस नेता विकास तिवारी समेत 2 NSUI नेता कुणाल दुबे और हेमंत पाल के खिलाफ राजेन्द्र नगर थाने में FIR हुआ है। कृष्णा किड्स स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि इन्होंने स्कूल के अंदर जबरदस्ती घुसकर शिक्षा विभाग और संस्था के खिलाफ नारेबाजी कर स्टाफ को गाली दी।

कृष्णा किड एकेडमी के एडमिनिस्ट्रेटर संजय त्रिपाठी ने शिकायत में बताया कि, 6 जून की दोपहर NSUI कार्यकर्ता स्कूल परिसर के जबरदस्ती घुस आए। उस दौरान स्कूल में हेड मास्टर समेत स्टाफ मौजूद थे। विकास तिवारी और उनके साथ पहुंचे लोग संस्था के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हंगामा करते हुए गाली-गलौज भी की।

Breaking : धान खरीदी केंद्र में धान गायब, नोटिस जारी

Breaking : धान खरीदी केंद्र में धान गायब, नोटिस जारी

 राजिम :-  धान खरीदी केंद्र में धान गायब, नोटिस जारी।

जेन्जरा धान खरीदी केंद्र में 249 क्विंटल धान मिला गायब।

समिति प्रबंधक पर होगी कार्यवाही और कि जाएगी वसूली।

ऑनलाइन रिपोर्ट में हुआ खुलासा, धान की मात्रा पाया गया कम।

कार्यालय साहयक आयुक्त ने जारी किया नोटिस।

CG छोटे भाई की हत्या: बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट,शराब के नशे में कर रहा था ये हरकत….

CG छोटे भाई की हत्या: बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट,शराब के नशे में कर रहा था ये हरकत….

 बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने सगे छोटे भाई की हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक नशा का आदि था और हमेशा परिवार के लोगों से मारपीट और विवाद करता रहता था। घटना वाले दिन भी मृतक ने अपनी भाभी के साथ मारपीट और विवाद किया था। पत्नी को मार खाता देख गुस्साएं बड़े भाई ने फर्स के पत्थर से वार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि ग्राम रसौटा में आरोपी दिलीप कुमार द्वारा अपने सगे छोटे भाई नंद कुमार 26 वर्ष की पत्थर से पटक कर हत्या कर दिया है। आरोपी ने बताया कि मृतक नंदकुमार दोनों सगे भाई थे। मृतक नंदकुमार अक्सर नशा कर घर आता था और घर वालों के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। शनिवार को भी मृतक नंदकुमार शराब पीकर आया और आरोपी की पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इस बात पर दिलीप आक्रोशित हो गया और घर में रखे फरसी पत्थर से छोटे भाई नंद कुमार के सिर में प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे मृतक की मौके पर ही मौत हो गई।

नगरीय निकायों में होगा प्री-ऑडिट, डिप्टी सीएम साव ने दिए निर्देश…

नगरीय निकायों में होगा प्री-ऑडिट, डिप्टी सीएम साव ने दिए निर्देश…

 रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों में वित्तीय अनुशासन में कसावट लाने सभी आय एवं व्ययों के प्री-ऑडिट के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पिछली सरकार द्वारा ऑडिट प्रक्रिया बंद कर दिए जाने के कारण ऑडिट से रह गए विगत चार वर्षों की नस्तियों के पोस्ट ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश की सभी 184 नगरीय निकायों के साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के यांत्रिकी प्रकोष्ठ तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का भी ऑडिट कराने को कहा है।

उप मुख्यमंत्री साव ने नगरीय निकायों में कड़े वित्तीय अनुशासन के लिए प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर सभी 184 नगरीय निकायों तथा दो राज्य कार्यालयों, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के यांत्रिकी प्रकोष्ठ और सूडा को भी प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण एवं वैधानिक दायित्व के परिपालन के दायरे में लाते हुए सूडा द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि नगरीय निकायों में अंकेक्षण प्रारंभ होने से सभी भुगतान नस्तियों का परीक्षण प्री-ऑडिट के माध्यम से सीए फर्म द्वारा किया जाएगा। इससे भुगतान संबंधी सभी नियमों का परिपालन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि अंकेक्षण प्रारंभ होने के बाद पूर्ववर्ती सरकार द्वारा ऑडिट बंद किए जाने के बाद की समस्त नस्तियों का नवीन सीए फर्म की नियुक्ति के बाद पोस्ट ऑडिट कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों में वित्तीय अनुशासन की अनिवार्यता एवं महत्ता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रथम बार प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण का कार्य वर्ष 2015-16 से प्रारंभ किया गया था। नगर पालिक निगम अधिनियम-1956, नगर पालिका अधिनियम-1961 एवं संबंधित नियम, कार्य विभाग मैन्युअल, भण्डार क्रय नियम तथा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले निकायों में आंतरिक अंकेक्षण के लिए पांच समूहों (Clusters) में पृथक-पृथक अनुभवी चार्टर्ड एकाउन्टेंट एजेंसीज (CA Firms) को आंतरिक अंकेक्षक नियुक्त किया गया था।

निकायों में आंतरिक अंकेक्षण से हुए थे ये लाभ
प्रदेश के नगरीय निकायों में पूर्व में कराए गए आंतरिक अंकेक्षण से कड़े वित्तीय अनुशासन को लागू करने में बहुत मदद मिली थी। प्री-ऑडिट कराए जाने से निकायों में बजट के मद परिवर्तन को रोका गया। विभिन्न निर्माण एवं प्रदाय कार्यों से संबंधित भुगतान पर नियंत्रण होने से निकायों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 100 करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई। सेट-अप के अनुसार स्थापना व्यय के भुगतान की अनुशंसा से अतिरिक्त व्यय पर नियंत्रण हुआ। साथ ही वैधानिक दायित्वों के समय पर निराकरण एवं भुगतान में सुधार के कारण नगरीय निकायों पर लगने वाले शास्ति में कमी आई थी। इस प्री-ऑडिट के काम को पिछली सरकार द्वारा अक्टूबर-2020 में बंद कर दिया गया था।

निकाय स्तर पर वैधानिक दायित्वों का सामान्यतः पालन किया जाता है। किंतु कुछ कमियों के कारण विभिन्न राजस्व विभागों जैसे जीएसटी, आयकर, पीएफ, ईएसआईसी इत्यादि द्वारा नोटिस एवं मांग पत्र निकायों को भेजे जाते हैं। इससे बचने तथा वैधानिक दायित्वों के सुचारू एवं नियमित परिपालन के लिए नए सीए फर्म्स की नियुक्ति कर प्री-ऑडिट कराया जाएगा। इससे नोटिस एवं मांग में कमी आएगी और निकायों को अधिरोपित की जानी वाली शास्ति में कमी होगी तथा निकायों के राजस्व में वृद्धि होगी। उप मुख्यमंत्री साव के निर्देश के बाद सूडा द्वारा प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इस दिन जारी होगी महतारी वंदन की 5वीं किस्त, सीएम साय ने दी जानकारी

इस दिन जारी होगी महतारी वंदन की 5वीं किस्त, सीएम साय ने दी जानकारी

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की महतारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि इस बार महतारी वंदन की राशि 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सोमवार को 12 बजे पांचवीं किस्त की राशि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसी के साथ ही महिलाओं के खाते में एक- एक हजार जमा हो जाएंगे

मालूम हो कि महतारी वंदन योजना प्रदेश में 1 मार्च से लागू की गयी है तथा मार्च माह की सहायता राशि 10.03.2024 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन करते हुए की गयी थी। आपके खाते में पैसा आया या नहीं इसकी जानकारी https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status इस लिंक को क्लीक कर देख सकते हैं। लिंक खुलने पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

क्या है महतारी वंदन योजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने महिला सशक्तिकरण का एक नया रास्ता तैयार किया है। इससे महिलाओं में भारी उत्साह है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक भुगतान किये जाएंगे। इससे महिलाओं के खाते में हर माह डीबीडी के माध्यम से एक हजार रूपए आएंगे। इसका उपयोग वह अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार कर सकेंगी। इससे महिलाओं की छोटी-छोटी खुशियों को अब गारंटी मिल गई है।

CG : झोलाछाप डॉक्टर की भरमार, उनके झोले से निकलने वाली दवा कर सकती है आर या पार?

CG : झोलाछाप डॉक्टर की भरमार, उनके झोले से निकलने वाली दवा कर सकती है आर या पार?

 घरघोड़ा। बरसात शुरू होते ही संक्रामक बीमारियां धीरे-धीरे पैर पसारना शुरू कर देती है। ये मौसम आता देख झोलाछाप डॉक्टर भी ग्रामीण क्षेत्रों में अपने जाल फैलाने लगे हैं। अधिकतर मरीज झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने में संतुष्टि समझते हैं। 

 
दरअसल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्टाफ की कमी और बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण लोग बिना डिग्री डिप्लोमा के क्लीनिक संचालित कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हो रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टरों ने भी गांव-गांव में अपने क्लीनिक खोल दिए हैं, जहां वह कम पैसे में मरीज का इलाज कर उनके जीवन से खिलवाड़ करने में लगे हैं लेकिन लंबे समय से संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कारवाई ना किए जाने से इनकी संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है। इस वक्त झोलाछाप कथित डॉक्टर फिर से इलाज के नाम पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
 
 इसके साथ-साथ जो बीमार व्यक्ति गलती से इनके पास चला गया वह अपनी मेहनत की सारी कमाई भी लुटा दे रहा है, फिर भी ना तो वह ठीक हो पाता है ना तो अपना पैसा बचा पा रहा है। विकास खंड के कई ऐसे गांव हैं जहां कम पढ़े लिखे लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। हरनारायण कोकचा द्वारा लिखित डॉक्टर कैसे बनें नामक किताब की मांग बरसात का मौसम आते ही अचानक बाजार बढ़ जाती है। जिस किताब को पढ़कर कम पढ़े लिखे लोग भी सुई लगाना और ग्लूकोस का बॉटल चढ़ाना, दवा गोली देना सिख जाते हैं और अपने आप को कम्प्लीट डॉक्टर समझने लगते हैं।
 
सुई बाटल लगाने के नाम पर मनमाना पैसा मरीज से वसूल रहे हैं यह झोलाछाप कथित डॉक्टर बिना जानकारी के दवाओं का एक्सपेरिमेंट मरीजों पर कर रहे हैं जिससे गांवों में गलत इलाज के चलते कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है। फिर भी इन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करना शासन/प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन इनको इलाज करने दे रहा है तो कहीं कोई सेटिंग तो नहीं चल रहा! अब देखना होगा खबर के बाद कोई कार्रवाई शुरू होती है या नहीं।
CG : आकाशीय बिजली के चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत...

CG : आकाशीय बिजली के चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत...

 जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के नन्नेसर गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में दो सगे भाई आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

 बता दें कि दोनों भाई मवेशी खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद दोनों भाई नन्नेसर गांव में बने एक मचान के नीचे रूक गए थे। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों भाई उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला के आरोपी अरुणपति त्रिपाठी को विशेष कोर्ट में पेश करेगी एसीबी, अनवर ढेबर की बढ़ेगी मुश्किलें, 10 हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला के आरोपी अरुणपति त्रिपाठी को विशेष कोर्ट में पेश करेगी एसीबी, अनवर ढेबर की बढ़ेगी मुश्किलें, 10 हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2200 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SEOIACB) एक जुलाई, सोमवार को इस मामले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी एवं अन्य गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ़ रायपुर के विशेष न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाएगा।

 
SEOIACB सूत्रों के अनुसार प्रस्तुत किया जाने वाला यह चालान कुल 10 हजार पन्नों से अधिक का है। इस चालान में अरुणपति त्रिपाठी के अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपी जिसमें प्रमुखता रायपुर महापौर के बड़े भाई अनवर ढेबर, रिटायर्ड आईएएस (IAS) अधिकारी अनिल टुटेजा एवं अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।
 
बता दें कि इसी माह 21 जून को यूपी पुलिस के एक एसटीएफ (STF) टीम के द्वारा अनवर ढेबर को रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर से गिरफ्तार कर यूपी ले जाया गया था। अनवर ढेबर की गिरफ्तारी शराब घोटाले से संबंधित एक एफआईआर (FIR) से जुड़ी हुई है जिसे नोएडा पुलिस ने दर्ज किया था रायपुर ईडी के सहायक निदेशक स्तर के एक अधिकारी के एक शिकायत पर जो इस शराब घोटाले की जांच कर रहे हैं। 
 
 आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कारोबारी अनवर ढेबर एवं अन्य आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं क्योंकि शराब घोटाले में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रथम चालान 1 जुलाई को संयोगवश अनवर ढेबर के न्यायिक हिरासत के खत्म होने के तारीख से टकरा रही है। तो यह कयास लगाया जा रहा है कि ढेबर अगर यूपी के मेरठ जेल से निकल कर आ भी जाएं तो चालान पेश होने की सूरत में उन्हें पुलिस पुनः गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जांच का हवाला देते हुए जेल भेज सकती है। 
 
सूत्रों का यह भी कहना है कि इस मामले में अभी भी बहुत से अन्य गिरफ्तारियां बाकी हैं, ऐसे में ढेबर का बाहर रहना जांच को प्रभावित कर सकता है जो एक विधिसंगत आधार बनेगा उसे और भी लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रखने के लिए। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि जैसे ही शराब घोटाले मामले में अन्य गिरफ्तारियां होंगी, SEOIACB के द्वारा अनुपूरक (सप्लीमेंटरी) चालान भी पेश किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, बंद रहेंगी राशन की दुकाने, जानिए क्या है कारण

छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, बंद रहेंगी राशन की दुकाने, जानिए क्या है कारण

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में 3 दिन तक कार्डधारियों को उचित मूल्य की राशन दुकानों में खाद्यान्न नहीं मिलेगा. विभागीय डाटाबेस को नए क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित करने का कार्य 1 से 3 जुलाई तक किया जाएगा. इसके कारण तीन दिन तक प्रदेशभर की राशन दुकानों भी बंद रखी जाएंगी. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप. संरक्षण विभाग के अपर सचिव ने इस संबंध में 28 जून को आदेश जारी किया है.

इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी कलेक्टरों को विभागीय डाटाबेस को नवीन क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित किए जाने की जानकारी दी गई है. वर्तमान में खाद्यान्न पोर्टल को छोड़कर सभी विभागीय ऑनलाइन कार्यवाही राज्य डाटा सेंटर में स्थित विभागीय सर्वर के माध्यम से किया जा रहा है. एसडीसी सर्वर में लगातार आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए नवीन क्लाउड सर्वर एनआईसी माध्यम से किराए पर लिया गया है. इसमें विभागीय डाटाबेस को स्थानांतरित किया जाएगा. इसके कारण एसडीसी स्थित विभागीय सर्वर तीन दिन तक बाधित रहेगा.

Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी, देखें लिस्ट

Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी, देखें लिस्ट

 मुंगेली। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने 29 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार  कई थाना और चौकी के प्रभारी बदले गए हैं. इनमे 2 TI, 7 SI, 4 ASI और 15 प्रधान आरक्षक और आरक्षक का नाम शामिल है।

 
यहां देखें लिस्ट 


डीपीसी में आईपीएस अरुण देव गौतम और हिंमांशु गुप्ता के नाम को मिली हरी झंडी, जल्द होंगे डीजी प्रमोट

डीपीसी में आईपीएस अरुण देव गौतम और हिंमांशु गुप्ता के नाम को मिली हरी झंडी, जल्द होंगे डीजी प्रमोट

 रायपुर:- छत्तीसगढ़ में मंत्रालय महानदी भवन  में हुई में डीपीसी के बाद एडीजी अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता को डीजी प्रमोट करने की हरी झंडी मिल गई है। डीपीसी ने इन दोनों IPS अफसरों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि, डीपीसी के बाद फाइल गृह मंत्री से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंच गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सीएम का अनुमोदन मिलते ही ही आज कल में कभी भी दोनों अफसरों के प्रमोशन का आदेश जारी हो जाएगा। 

 
  डीजी के हो सकते हैं चार पद
 
बता दें कि, प्रदेश में डीजी के दो कैडर पद हैं। लेकिन, राज्य सरकार दो एक्स कैडर पोस्ट बना सकती है। प्रशानिक तौर पर कुल चार पद डीजी के हो सकते हैं। वर्तमान में प्रदेश के इन 4 पदों में से सिर्फ एक पद भरा है। इस पद पर अशोक जुनेजा डीजी के पद पर तैनात हैं। शेष तीन पद खाली है। जुनेजा के बाद राजेश मिश्रा डीजी थे। इस वक्त सीनियारिटी के हिसाब से 92 बैच के दो आईपीएस अधिकारी हैं। पवनदेव और अरूणदेव गौतम। इसके बाद 94 बैच में सबसे ऊपर हिमांशु गुप्ता हैं। तो इन्हीं तीनों के लिए डीपीसी हुई।
 
 अगस्त में सेवानिवृत्त होंगे डीजीपी अशोक जुनेजा
 
इस समय छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा अगस्त के पहले सप्ताह में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी बनाने का आदेश 5 अगस्त 2022 को निकला था। दो साल का उनका टेन्योर 4 अगस्त को पूरा हो जाएगा। जिसके बाद नए आईपीएस को डीजी बना दिया जाएगा।
CG : कांग्रेस की हार पर मंथन शुरू, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अब कर रही पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा

CG : कांग्रेस की हार पर मंथन शुरू, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अब कर रही पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा

 बिलासपुर: चुनावी परिणाम के बाद अब कांग्रेस में हार पर मंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हार की समीक्षा कर रही है। कमेटी के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली इसी सिलसिले में छग के दौरे पर हैं। यहां वे लोकसभावार सीधे पार्टी नेताओं, प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से चर्चा कर हार का कारण तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में आज फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली अपनी टीम के साथ बिलासपुर पहुंचे। जहां संभाग के पांच लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जांजगीर और रायगढ़ के चुनावी परिणाम की समीक्षा की गई।

 
 दरअसल, कांग्रेस में हार की समीक्षा जारी है। पहले रायपुर, महासमुंद और अब बिलासपुर संभाग के 5 लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जांजगीर और रायगढ़ के चुनावी परिणाम की समीक्षा की जा रही है। कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली अपनी टीम के साथ लोकसभावार प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, मेयर सहित अन्य पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी नेता और पदाधिकारी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। 
 
बताया जा रहा है, इस दौरान अधिकांश लोग सत्ता संगठन में तालमेल की कमी, कार्यकर्ताओं में नाराजगी, सीनियर्स लीडर में समन्वय की कमी, संगठनात्मक उदासीनता जैसे विषयों को हार का प्रमुख कारण बता रहे हैं। हालांकि, लोकसभावार अलग-अलग समीकरण के आधार पर भी हार के खूब कारण गिनाए जा रहे हैं। जिसमें बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा, स्थानीय नेताओं की उपेक्षा और सरकार रहते शहरी क्षेत्रों की उपेक्षा व शहर बेस्ड प्लानिंग की कमी जैसे मुद्दों को हार का कारण बताया जा रहा है। 
 
 हालंकि, कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की ये बैठक बंद कमरे में हो रही है। लिहाजा फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हो या नेता हार के कारणों पर कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष इतना जरूर बता रहे हैं कि, पहले लोकसभा स्तर के पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से बात की जा रही है, जिसके बाद प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं से बात किया जाएगा और एक कंपाइल फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट AICC को सौंपा जाएगा। 
 
इसके साथ ही मोइली ने कहा कि, कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। बीजेपी की तरह यहां तानाशाही नहीं है। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी यहां महत्व दिया जायेगा। पार्टी और संगठन के बीच सामंजस्य बनाया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना टूट चुका है। इंडी एलायंस के प्रदर्शन से सरकार हिल चुकी है। अगले कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार आएगी। इधर कांग्रेस के फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के बैठक पर बीजेपी के तंज कसने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी पलटवार किया। बैज ने कहा कि, बीजेपी को दूसरे का घर झांकने के बजाय खुद घर को सम्हालना चाहिए। 6 माह के सरकार में बीजेपी पूरी तरह फेल साबित हुई है। प्रदेश में हुई कई बड़ी घटनाएं सरकार के फेलियर का बड़ा उदाहरण हैं। 
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ‘तहसीलदार‘ और ‘छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र पुस्तकों का किया विमोचन

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ‘तहसीलदार‘ और ‘छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र पुस्तकों का किया विमोचन

 रायपुर। राजस्व एवं खेल मंत्री  टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में ‘तहसीलदार‘ और ‘राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर. बी. सी.)‘ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष  अशोक बजाज उपस्थित थे। इस अवसर पर पुस्तकों के लेखक  के.के. बाजपेयी, पूर्व संयुक्त सचिव एवं उमेश कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर, रा.प्र.से.-2015 तथा पुस्तकों के प्रकाशक राज लॉ पब्लिकेशन के प्रोपराईटर  चंद्र कुमार ठाकुर एवं  अविनाश अग्रवाल उपस्थित थे।

सामान्य प्राशासन विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव  के.के. बाजपेयी द्वारा लिखित पुस्तक ‘तहसीलदार‘ हमारे राज्य के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अलग-अलग कानून में प्रदान किए गए शक्तियों एवं अधिरोपित किए गए कर्तव्यों पर प्रकाश डालती है। पुस्तक में कार्यालय में तैयार किए जाने वाले कई दस्तावेजों के स्पष्ट उदाहरण भी शामिल हैं। इससे हमारे राज्य के तहसीलों की कार्यशैली को बेहतर करने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सकेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव  उमेश कुमार पटेल की पुस्तक राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) के द्वितीय संस्करण में अद्यतन विभागीय परिपत्र, संबंधित अधिनियमों, नियमों, अधिसूचनाओं के साथ-साथ विभागीय आदेशों के उदाहरण एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी का भी समावेश किया गया है। विमोचित पुस्तकों के माध्यम से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कानून एवं कार्यों के बारे में आम जनता को भी बेहतर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

 
महिला ने शारीरिक सम्बन्ध बनाने से किया इंकार, तो प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा, फिर पत्थर से कुचलकर ले ली जान, पढ़े पूरी खबर

महिला ने शारीरिक सम्बन्ध बनाने से किया इंकार, तो प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा, फिर पत्थर से कुचलकर ले ली जान, पढ़े पूरी खबर

 सरगुजा : सेक्स से किया इंकार, तो महिला को दे दी दर्दनाक मौत। दिल दहलाने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा की है। सरगुजा के सीतापुर थानाक्षेत्र की ये पूरी घटना है। आरोप है कि महिला के साथ आरोपी सेक्स करना चाहता था, लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं थी, जिसके बाद आरोपी ने ना सिर्फ गुस्से में महिला की हत्या कर दी, बल्कि प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी।

सीतापुर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की। मामले में महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद एक संदेही को हिरासत में भी ले लिया है, जिसका नाम कंडम उर्फ रघु रेगी मांझी बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने ही गांव की ही शादीशुदा महिला से सेक्स की डिमांड की। लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई। गुस्से में बौखलाये आरोपी ने पहले पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतारा और बाद में उसने उसकी प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया।

पुलिस के मुताबिक सरगुजा के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम उड़मकेला में हुई इस हत्या की जांच चल रही है। आरोपी अपने ही पिता की हत्या और चोरी के मामले में जेल जा चुका है। सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी की मानें तो मृतका का पति किसी काम से दूसरे गांव गया हुआ था। महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उससे सेक्स की डिमांड की और महिला ने इसके लिए मना किया तो आरोपी ने उसकी सनसनीखेज हत्या कर उसकी गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया।