नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
हैवानियत की सारी हदें पार, रेप के बाद हत्या कर 30 मीटर दूर फेंकी लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, पूरा मामला जान सन्न रह जाएंगे आप

हैवानियत की सारी हदें पार, रेप के बाद हत्या कर 30 मीटर दूर फेंकी लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, पूरा मामला जान सन्न रह जाएंगे आप

 अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर, सीतापुर थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मामले में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक, घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। आज सुबह एक युवती के बॉडी मिलने की सूचना सीतापुर पुलिस को मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची। शव के शरीर से कपड़े गायब थे। सीतापुर पुलिस इस सूचना पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आशंका जता रही है कि मृतिका के साथ रेप के बाद हत्या की गई।दरअसल, मृतिका 25 वर्षीय महिला का विवाह 5 वर्ष पूर्व उड़ूंमकेला निवासी बलद राम से हुआ था। बुधवार (26 जून) की रात आरोपियों के द्वारा महिला की हत्या कर शव को 30 मीटर दूर खेत में फेंक दिया था। शव की सूचना आज (27 जून) सीतापुर पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शाव पर कपड़े गायब थे।पुलिस मामले को हत्या और रेप से जोड़कर देख रही है। फिलहाल, पता चला है कि हत्यारा मृतिका के गांव का ही है। संदेह के आधार पर सीतापुर पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही पुलिस संदेही से पूछताछ कर मामले का खुलासा कर सकती है।

राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी सिविल सर्जन को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज,जानें पूरा मामला..!!

राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी सिविल सर्जन को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज,जानें पूरा मामला..!!

 रायपुर। सरकारी अस्पताल में मरीज के ऑपरेशन के लिए पैसे की मांग करने पर प्रभारी सिविल सर्जन को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन पर प्रभारी सिविल सर्जन को राज्य शासन ने सस्पेंड किया है। अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर डॉ. राजेन्द्र बंसारिया ने मरीज के ऑपरेशन करने के लिए राशि की मांग की थी। मरीज के परिजनों की ओर से राशि नहीं दिए जाने के कारण मरीज का इलाज नहीं किया। डॉ. बंसारिया के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया। राज्य शासन ने डॉ. राजेन्द्र बंसारिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान डॉ. राजेन्द्र बंसारिया को मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति एवं पूर्व स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में डॉ. राजेन्द्र बंसारिया जीवन निर्वाह भत्ते के नियमानुसार पात्र होंगे। 

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय, सुबह से छाए बादल राजधानी रायपुर में बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय, सुबह से छाए बादल राजधानी रायपुर में बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बीते बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है।वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 16 जून से मानसून सक्रिय हो गया है। आगामी 5 दिनों तक प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। शाम तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। चक्रवती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम में समुद्र तल से 0.5 और 5.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

 
TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राजधानी रायपुर के कई थाना प्रभारी बदले गए, देखें लिस्ट

TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राजधानी रायपुर के कई थाना प्रभारी बदले गए, देखें लिस्ट

 रायपुर। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. रायपुर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जिले के अलग-अलग थानों और रक्षित केंद्र में पदस्थ 20 निरिक्षकों के तबादले का आदेश और उनके नामों की सूची जारी की है.

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में होंगे शामिल, दिल्ली में JP नड्डा से करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में होंगे शामिल, दिल्ली में JP नड्डा से करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर होगी चर्चा

 रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की विस्‍तार की चर्चा के बीच मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय  आज  फिर दिल्‍ली जा रहे हैं।दिल्ली जानें से पहले मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सवेरे 10 बजे सर्किट हाउस में आयोजित यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  साय बैठक के बाद दोपहर 2.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

25 शिक्षकों पर गिरी गाज: अनुपस्थित 4 शिक्षक बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्ति, 9 की होगी विभागीय जांच

25 शिक्षकों पर गिरी गाज: अनुपस्थित 4 शिक्षक बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्ति, 9 की होगी विभागीय जांच

 बिलासपुर:- जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर सालों से नदारद 4 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। वही 11 शिक्षकों के विरुद्ध सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है और 9 शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए है।

राज्य शासन के इस आशय के निर्देश के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने ऐसे लापता शिक्षकों की सूची मांगे जो सालो से नदारद है। इस लिस्ट में शासकीय प्राथमिक शाला रिसदा के प्रधानपाठक मनोरमा तिवारी, सफेद खदान स्कूल के सहायक शिक्षक किरण यादव, ओखर स्कूल के सहायक शिक्षक बसंत लकड़ा और परसापानी स्कूल के सहायक शिक्षक मेघा यादव व तिफरा स्कूल के भृत्य स्टेलिन मार्क एक्का को बर्खास्त कर दिया है। वही 11 शिक्षकों के सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है वही 3 साल से कम अवधि के नदारद 9 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

 
CG Breaking : सौम्या चौरसिया की बढ़ी मुश्किलें, नहीं मिली जमानत…

CG Breaking : सौम्या चौरसिया की बढ़ी मुश्किलें, नहीं मिली जमानत…

रायपुर। कोर्ट ने शाम को अपना फैसला सुनाते हुए सौम्या चौरसिया को जमानत न देने की बात कही। यह भी कहा कि मामले की केस डायरी के मुताबिक सौम्या की पूरी संलिप्तता नजर आ रही है। बता दें कि सौम्या के वकील ने सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, पिछले दिनों एक युवक ने कश्मीर में प्रधानमंत्री का करीब बनकर घूमने का काम किया, बाद में वे पकड़ा गया। कोर्ट में इस बात का उदहारण देते हुए बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि पुलिस ने उस मामले में प्रधानमंत्री के पद का दुरुपयोग करने वाले को गिरफ्तार किया गया न की प्रधानमंत्री को।

2 दिसंबर 2022 से जेल में बंद है सौम्या चौरसिया – पिछली कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद ED के प्रतिवेदन पर ACB और EOW की ओर से FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में EOW की टीम ने सौम्या हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी प्रर्वतन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले में 500 करोड़ रुपए की अवैध उगाही को लेकर जांच शुरू की थी। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था। ED के अनुसार कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी के ऊपर सौम्या चौरसिया का हाथ था।

परीक्षा पास करने के लिए 33 नहीं 40% लाने होंगे छत्तीसगढ़ में लागू नई शिक्षा नीति: कोर्स छोड़ने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

परीक्षा पास करने के लिए 33 नहीं 40% लाने होंगे छत्तीसगढ़ में लागू नई शिक्षा नीति: कोर्स छोड़ने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

 छत्तीसगढ़ में इसी सत्र (2024-25) से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो रही है। इसके तहत स्नातक स्तर के सभी कोर्स में पढ़ाई सेमेस्टर में होगी। वहीं पासिंग मार्क्स में भी बदलाव किया गया है। यानी BA, BSc, BSc (होम साइंस), BCom, BCA और BBA में परीक्षा पास करने के लिए 33 की जगह 40 फीसदी अंक लाने होंगे।

नई शिक्षा नीति को इसी साल स्नातक प्रथम वर्ष से लागू किया जा रहा है। इसलिए पासिंग नंबर का नया सिस्टम सिर्फ UG (अंडर ग्रेजुएट) प्रथम वर्ष के लिए ही रहेगा। आंतरिक मूल्यांकन से 30 प्रतिशत अंक मिलेंगे, इसके लिए कॉलेज अपने स्तर पर टेस्ट लेंगे। वहीं 70 फीसदी अंकों के लिए सेमेस्टर परीक्षा होगी। दोनों को जोड़कर पास होने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी लाना अनिवार्य है।

हालांकि अभी इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ ​​​​​और सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में इसे लागू नहीं किया जाएगा। दोनों विश्वविद्यालयों में अगले सत्र (2025-26) में लागू होगी। वहीं प्राइवेट परिक्षार्थियों को भी नियमित छात्रों की तरह ही हर छह-छह महीने में परीक्षा देनी होगी। साथ ही कॉलेजों में प्राइवेट छात्रों का भी इंटरनल एग्जाम होगा।

कोर्स छोड़ने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

इस नीति के तहत अगर कोई स्टूडेंट UG फर्स्ट ईयर पास होने के बाद किसी वजह से पढ़ाई छोड़ देता है, तो उन्हें सर्टिफिकेट मिलेगा। दो साल में डिप्लोमा, तीन साल पूरा करने पर ग्रेजुएशन और चौथे वर्ष की पढ़ाई में ऑनर्स और आ​नर्स विथ रिसर्च की उपाधि मिलेगी।

प्राइवेट छात्रों को पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन

प्राइवेट छात्र के तौर पर यूजी फर्स्ट ईयर की परीक्षा में शामिल होने के लिए अब पहले ही रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त में शुरू होगी। इसमें छात्रों को यह बताना होगा कि किस कॉलेज से वे परीक्षा देंगे।रजिस्ट्रेशन और अन्य की फीस कितनी होगी, अभी यह तय नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए जल्द सूचना जारी होगी।
च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू होगा

उच्च शिक्षा सचिव आर प्रसन्ना ने बताया कि, प्रदेश में इसी सत्र से नई शिक्षा नीति लागू हो रही है। इसके अनुसार UG में कई बदलाव किए गए हैं। जैसे, यह कोर्स सेमेस्टर सिस्टम से चलेगा। ग्रेजुएशन 3 और 4 साल का होगा। इसमें च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू होगा।

तीन चरणों में लागू होगी नई शिक्षा नीति

प्रदेश में तीन चरणों में नई शिक्षा नीति लागू होगी। पहले चरण यानी इस सत्र से (2024-25) स्नातक स्तर, दूसरे चरण में सत्र 2025-26 और अग्रगामी सत्रों के लिए विषय संयोजन किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कौशल केंद्र की स्थापना की जाएगी।

तीसरे चरण (सत्र 2026-27) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सभी प्रावधान पूरी तरह लागू किए जाएंगे। विभिन्न विषयों की ऑनलाइन कक्षाओं का राज्य स्तर पर संचालन होगा। एकल संकाय महाविद्यालयों को बहु-संकाय महाविद्यालयों में परिवर्तित किया जाएगा।

 नारायण सेवा संस्थान का नारायण लिंब फिटमेंट शिविर 30 जून को

नारायण सेवा संस्थान का नारायण लिंब फिटमेंट शिविर 30 जून को

जैन दादा बाड़ी में 750 से ज्यादा को लगेंगे नारायण लिम्ब

रायपुर। देश-विदेश में दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों के लिए 30 जून को निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलीपर्स फिटमेंट का विशाल शिविर रायपुर में आयोजित होगा। यह शिविर जैन दादा बाड़ी, एमजी रोड़ रायपुर में 30 जून को प्रातः 8ः00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा। 
 
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान ट्रस्टी निदेशक देवेंद्र चैबीसा ने जानकारी देते हुए कहा संस्थान विभिन्न राज्यों के दिव्यांग बन्धुओं को उनके घर शहर के नजदीक लाभान्वित करने के लिए विगत 39 वर्षों से प्रयासरत हैं। इसी शृंखला में नारायण सेवा ने 17 मार्च को निःशुल्क नारायण लिंब मेजरमेंट कैंप का आयोजन जैन दादा बाड़ी में किया था। जिसमें 1500 से अधिक रोगी आए थे। इनमें से 750 जन ऐसे थे जो सड़क दुर्घटना या किसी हादसे से हाथ-पैर खोकर दिव्यांगता का शिकार हो गए थे। उनका चयन करते हुए संस्थान ने नारायण लिम्ब के लिए मेजरमेंट लिया। शिविर के उद्घाटन और भव्यता के लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और शहर के सभी विधायकों सहित कई समाज सेवी सज्जनों को आमंत्रित किया गया है। 
 
मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा संस्थान का नारायण लिंब मोड्युलर है। यह उन्नत टेकनिक से निर्मित है। ये लिंब टिकाऊ, वजन में हल्का और दिव्यांगों की स्थिति व सुविधाजनक सिद्ध होगा। रायपुर में पहली बार संस्थान एक साथ 750 से ज्यादा दिव्यांगों को नारायण लिम्ब पहनाकर उन्हें नई जिंदगी का उपहार देगा।यह सभी दिव्यांग अपनी दिव्यांगताभरी जिंदगी के चलते अपने परिवार और परिजनों पर बोझ बन गए थे। संस्थान उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में ला रहा है।शिविर में आने वाले दिव्यांगों के लिए संस्थान की ओर से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। इन दिव्यांगों को नारायण लिम्ब फिटमेंट के बाद चलने की सुव्यस्थित ट्रेनिंग दी जाएगी। इस हेतू संस्थान की 80 सदस्य टीम सेवाओं में तत्पर रहेगी। शिविर में रायपुर के विभिन्न संगठनों के स्वंयसेवी भी सेवाएं प्रदान करेंगे। संस्थान का यह शिविर दिन भर चलेगा। शिविर चयनित दिव्यांगों को सुव्यवस्थित लिंब फीटिंग,ट्रेनिग व प्रेरणा देकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम व समर्थ की मुहिम है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल उदयपुर से आकर इस शिविर में मौजूद रहेगें। 
 
इस दौरान ट्रस्टी देवेंद्र चौबिसा, मीडिया प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़,रायपुर आश्रम प्रभारी भरत पालीवाल और भँवरसिंह राठौड़ ने शिविर का पोस्टर जारी किया। 
 
शिविर में स्थानीय संगठन भगवान महावीर जन्मकल्याणक,  ऋषभदेव मन्दिर,दादाबाड़ी रायपुर,भारतीय जैन संगठना,दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप,जय आनन्द युवा संघ,रायपुर केरला समाजम,आरोग्य हॉस्पिटल शंकरनगर,राजश्री चायपत्ती, राजश्री इंटरप्राइजेज,मानव सेवा मंगल भवन, छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहु संघ, अग्रवाल सभा,छत्तीसगढ़ सर्व नाई समाज, मां खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट, राणाजी वेलफेयर फाउंडेशन, मंगलमय, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़, नवसृजन मंच छत्तीसगढ़, वसुधैव कुटुंबकम,सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य नर्सिंग संगठन, स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन,श्रीराम जी की सेना, ऊँ मण्डली, मणिकार्णिका विंग सहित 25 से अधिक समाज सेवी संघ जुड़े है।
 
 
नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 45200 से अधिक नारायण लिम्ब लगा चुका है। संस्थान अब छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों को निःशुल्क नारायण लिम्ब प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।

 

न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन 11 जुलाई तक

न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन 11 जुलाई तक

रायपुर / जनसम्पर्क संचालनालय में न्यूज वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए फरवरी 24 में आमंत्रित आवेदन प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। सभी न्यूज वेबसाईट/पोर्टल्स को इम्पैनलमेंट के लिए अब नये सिरे से आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक पात्र वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स 27 जून 2024 से 11 जुलाई 2024 तक समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन संचालनालय की वेबसाईट https://jansampark.cg.gov.in  में जाकर किया जा सकता है। उक्त लिंक को क्लिक करने पर इम्पैनलमेंट की नियम एवं शर्ते देखी जा सकती है। नियम एवं शर्तों का अवलोकन करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अटैच कर आवेदन किया जा सकता है। जो वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स पूर्व में इम्पैनल्ड हैं, उन्हें भी पुनः आवेदन करना होगा।

 दिव्यांग बच्चे हेमराज राठिया को लेकर आए पिता, मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए मौके से ही भेज दिया दिव्यांग विशेष गृह

दिव्यांग बच्चे हेमराज राठिया को लेकर आए पिता, मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए मौके से ही भेज दिया दिव्यांग विशेष गृह

 रायपुर, 27 जून 2024। धरमजयगढ़ ब्लॉक से आए विजेंद्र राठिया का बेटा  हेमराज बचपन से ही बहु विकलांगता ग्रस्त है। वे आज अपने बेटे को लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे की पढ़ाई और इलाज दोनों की व्यवस्था माना स्थित दिव्यांग विशेष गृह में हो सकती है। इसके लिए बच्चे को तुरंत माना भेज दें। पिता ने इलाज के लिए सहमति जताई और मौके से ही बच्चे को माना स्थित केंद्र में भर्ती के लिए भेज दिया गया। विजेंद्र ने बताया कि बच्चे की समस्या आज हल हो गई है। अब यहां पर  इसका इलाज भी हो सकेगा और उसकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था भी हो पाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत पश्चात स्वास्थ्य विभाग के अमले ने हेमराज को माना में भर्ती करा दिया।

मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम : कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए CM से मांगी सहायता, विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश…

मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम : कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए CM से मांगी सहायता, विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश…

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री के पास बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी के आवेदन देखें और त्वरित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनदर्शन में एक महिला अपने पति रमेश शुक्ला की समस्या लेकर आई। पत्नी ने बताया कि उनके पति श्री शुक्ला कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला को संबल देते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए स्वास्थ्य सबसे सर्वाेपरि है। आपके पति को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्ला ने आभार जताते हुए कहा कि हम लोग जनदर्शन में बहुत उम्मीद लेकर आए थे। आप से मिलकर, मुझे अपने पति के जल्द इलाज और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला है आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के संबंध में चर्चा में श्रीमती शुक्ला ने बताया कि 2 दिन पूर्व जन दर्शन की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री के बारे में पढ़ा था कि सांसद और मंत्री रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के बहुत से लोगों का इलाज कराया है। जनदर्शन में इसका मौका मिला तो मैं आई। मेरा यहां आना सफल हुआ है।

Breaking : नक्सलियों की काली करतूत, प्रेशर बम की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

Breaking : नक्सलियों की काली करतूत, प्रेशर बम की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

 दंतेवाड़ा। नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से 39 वर्षीय ग्रामीण घायल हो गया. प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. थाना बारसूर क्षेत्रांतर्गत 26 जून की मध्य रात्रि ग्राम गुफा एवं ताड़ेलवाया सीमा के पास नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में जुरु राम कतलामी पिता स्व रूपाराम कतलामी निवासी ग्राम गुफापारा मंगनार थाना बारसूर घायल हो गया. विस्फोट से ग्रामीण की बहन सुनीता कतलामी (25 वर्ष) के चेहरे पर भी हल्की चोटें आई है.

ग्रामीण अपने छोटी मां के कफन दफन कर ग्राम सालेपाल से वापस अपने गांव गुफापारा मंगनार जाने के दौरान विस्फोट होने से घायल हुआ है. घायल पुरुष व महिला को बारसूर में प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है.

छत्तीसगढ़ को अगले महीने मिलेगा नया DGP.. जुलाई के आखिर में रिटायर हो रहे हैं अशोक जुनेजा, इन दो नामों पर चर्चा तेज..

छत्तीसगढ़ को अगले महीने मिलेगा नया DGP.. जुलाई के आखिर में रिटायर हो रहे हैं अशोक जुनेजा, इन दो नामों पर चर्चा तेज..

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले साल के दिसंबर में भूपेश बघेल (Bhupesh baghel) सरकार की विदाई के साथ ही नई साय सरकार का गठन हुआ था। सरकार बनने के बाद प्रदेश के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ था। (Who will be the new Director General of Police of Chhattisgarh) लगभग सभी जिलों के एसपी और कलेक्टर्स (cg sp and collectors) का तबादला कर दिया गया था। इस प्रशासनिक सर्जरी की जद में संभागो के अफसर मसलन कमिश्नर और आईजी लेवल के अफसर भी प्रभावित हुए थे।

बहरहाल अब छत्तीसगढ़ को नया पुलिस कप्तान भी मिलने जा रहा हैं। दरअसल अगले महीने 21 जुलाई को मौजूदा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा (DGP ashok juneja) रिटायर हो रहे हैं। 1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक जुनेजा 11 नवंबर, 2021 को डीजीपी बनाए गए थे। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने इनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया था।

किसे मिल सकता हैं मौक़ा

बात करें नए डीजीपी की तो प्रदेश में फिलहाल 1992 बैच के एडीजी अरुण देव गौतम और एसआरपी कल्लूरी (SRP Kalluri ) इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। (Who will be the new Director General of Police of Chhattisgarh) अरुण देव गौतम सितंबर 2027 में रिटायर होंगे तो वहीं 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी की सेवानिवृत्ति वर्ष 2031 में है। एसआरपी कल्लूरी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान बस्तर में तैनात थे लेकिन पिछली भूपेश सरकार ने उन्हें लूप लाइन पर भेज दिया। ऐसे में इस बार उन्हें सम्मानजनक ओहदा दिए जाने के कयास लगा जा रहे है।

 
CG - दिल दहला देने वाली घटना, नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कंटेनर, टक्कर से हुआ जोरदार धमाका, जिंदा जलकर 2 लोगों की हुई मौत

CG - दिल दहला देने वाली घटना, नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कंटेनर, टक्कर से हुआ जोरदार धमाका, जिंदा जलकर 2 लोगों की हुई मौत

 बेमेतरा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर टक्कर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में आग लग गई और दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।  फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। यह मामला नादघाट थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे रायपुर बिलासपुर के पास स्थित ग्राम टेमरी के पास देर रात खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्रक से टकराते ही कंटेनर में आग लग गई और पूरी तरह फैल गई। इस भीषण हादसे में कंटेनर में बैठे चालक और सह चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दोनों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल नादघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ब्रेकिंग : CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, इस हाल में अस्पताल में कराया गया भर्ती, कैंप में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग : CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, इस हाल में अस्पताल में कराया गया भर्ती, कैंप में मचा हड़कंप

 बीजापुर। जिले के रामपुरम इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है। 

जानकारी के अनुसार, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने मारी खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है, उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है। 

CG - जमीन पर सोई दो सगी बहनों को जहरीले सांप ने काटा, दोनों की मौत...परिवार में पसरा मातम…!!

CG - जमीन पर सोई दो सगी बहनों को जहरीले सांप ने काटा, दोनों की मौत...परिवार में पसरा मातम…!!

 सूरजपुर। जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुर में सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों 25 जून की रात जमीन पर सोयी हुई थीं। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। तबियत बिगडऩे पर दोनों को सुबह वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, यहां पहुंचते तक उसकी भी मौत हो गई। 2 बेटियों की मौत से माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार चंदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर निवासी संजना पिता मोती अगरिया उम्र 14 वर्ष 25 जून की रात को अपनी बहन सुमन के साथ घर में ही जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। इस दौरान देर रात किसी जहरीले सांप ने दोनों बहनों को डस लिया था।

रात में उन्हें सांप के डसने का अहसास नहीं हुआ लेकिन सुबह जब उनकी नींद खुली तो दोनों उल्टियां करने लगीं। दोनों की हालत एक साथ खराब होने पर परिजन ने उनके शरीर की जांच की तो सांप डसने के निशान मिले। इसके बाद दोनों को तत्काल वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई।

 यात्रीगण कृपया ध्यान दें, एक साथ कई एक्सप्रेस गाड़ियों को किया गया रद्द, घंटों देरी से चलेंगी ये ट्रेनें, स्टेशन जाने से पहले देखें लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, एक साथ कई एक्सप्रेस गाड़ियों को किया गया रद्द, घंटों देरी से चलेंगी ये ट्रेनें, स्टेशन जाने से पहले देखें लिस्ट

 बिलासपुर। रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. यात्रियों को यात्रा के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आन्दुल स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. जोड़ने का कार्य 29 जून से 8 जुलाई तक चलेगा. वहीं 14 ट्रेनें 4 से 9 जुलाई तक रद्द रहेगी.

ये 14 ट्रेनें रहेगी रद्द:
पोरबंदर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द.
एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द.
पुणे से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द.
पोरबंदर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द.
हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द.
शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द.

 उदयपुर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द.
कामाख्या से चलने होने वाली ट्रेन संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द.
शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द.
एलटीटी से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द.

शालीमार से चलने होने वाली ट्रेन संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द.

सांतरागाछी से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द.
शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12101 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द.
एलटीटी से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द

देरी से चलने वाली ट्रेन:
Train Canceled: पुणे से चलने वाली ट्रेन संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस, 30 मिनट देरी से रवाना होगी.
ओखा से चलने वाली ट्रेन संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस, 01 घंटे देरी से रवाना होगी.
हावड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस, 01 घंटे 30 मिनट (डेढ़ घंटे) देरी से रवाना होगी.
एलटीटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, 01 घंटे 30 मिनट (डेढ़ घंटे) देरी से रवाना होगी.
एलटीटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, 02 घंटे 30 मिनट (ढ़ाई घंटे) देरी से रवाना होगी.
हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस, 01 घंटे देरी से रवाना होगी.

CG - युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : सुसाइड नोट में लिखा I love you my family, फिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

CG - युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : सुसाइड नोट में लिखा I love you my family, फिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवती ने आत्महत्या की वजह लिखी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानस नगर निवासी एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने दोपहर में खाने के बाद सुसाइड किया है। मौत से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखी थी। सुसाइड नोट में लिखा है “I love you my family और सभी से माफी चाहती हूं, जिंदगी से परेशान हूं। मैं खुद की जिंदगी खुद के तरीके से जीना चाहती हूं, मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रही हूं”।

मृतिका का नाम भगवती यादव उम्र 22 वर्ष है। वह एक ज्वैलर्स की दुकान में काम करती थी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है। 

आज जनता से रूबरू होंगे सीएम विष्णुदेव साय,आम लोगों की सुनेंगे समस्‍या तत्‍काल करेंगे निराकरण

आज जनता से रूबरू होंगे सीएम विष्णुदेव साय,आम लोगों की सुनेंगे समस्‍या तत्‍काल करेंगे निराकरण

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जनता से रूबरू होकर  आज  आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें।मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री  साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानाकरी लेंगें।मुख्यमंत्री  साय आज  “जनदर्शन” से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।


 

 

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 27 जून से 29 जून तक बारिश होगी। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप है। इससे उमस बढ़ा हुआ है। दो दिनों तक बारिश रुकने से प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट भी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि लगभग आगामी तीन से पांच दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होगी। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री नारायणपुर में रहा। रायपुर में 37.6, बिलासपुर में 36, अंबिकापुर में 34.8, जगदलपुर में 33.9 और दुर्ग में 37.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मंगलवार को बारिश नहीं होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

 
 
 ब्रेकिंग- 5 शिक्षक बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्ति की अनुशंसा, 25 शिक्षकों पर गिरी गाज

ब्रेकिंग- 5 शिक्षक बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्ति की अनुशंसा, 25 शिक्षकों पर गिरी गाज

 बिलासपुर। स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित 5 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं जिला शिक्षा कार्यालय से इतर नियोक्ता वाले 11 शिक्षकों के विरूद्ध सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है। नौ शिक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच भी की जायेगी। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए है। वहीं अन्य नियोक्ता वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है। गौरतलब है कि राज्य शासन ने अपने कर्तव्य से अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है। आदेश पर अमल करते हुए अकेले शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित 25 शिक्षक और कर्मचारियों की पहचान की गई। और तत्परतापूर्वक उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई।

 जिला शिक्षा अधिकारी श्री टीआर साहू ने बताया कि तीन वर्ष से ज्यादा समय से अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति एवं तीन साल से कम अवधि वालों के विरूद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि डीईओ कार्यालय द्वारा बर्खास्त किए गए शिक्षकों एवं कर्मचारियों में श्रीमती मनोरमा तिवारी प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला रिसदा, श्रीमती किरण यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला सफेद खदान, श्री बसंत कुमार लकड़ा, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला ओखर एवं सुश्री मेघा यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला परसापानी एवं श्री स्टेनली मार्क एक्का भृत्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिफरा शामिल है।

 उन्होंने बताया कि डीईओ कार्यालय के अलावा अन्य नियोक्ता वाले 11 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है। इनमें जिनकी कार्रवाई डीपीआई स्तर से कार्रवाई होनी है, उनमें श्रीमती अल्का महतो, व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल फरहदा एवं श्री हरीराम पटेल, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भटचौरा शामिल हैं। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को भेजे गये नामों में श्रीमती रेणुका राय, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटियारी एवं श्री दिव्यनारायण रात्रे शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जुनवानी शामिल हैं।

इसी प्रकार जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों को भेजे गये नामों में श्रीमती शारदा सिंह, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल मोढ़े, श्री बत्तीलाल मीना, शिक्षक पंचायत, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिल्लीबंद, श्रीमती नलिनी अग्रवाल, शिक्षक पंचायत, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दर्रीघाट, अंकिता सिंह, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला सेंदरी, श्रीमती रितु लोधी, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला फोकटपारा बिल्हा, श्री कृष्ण शरण तिवारी, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला गोदईया, श्रीमती प्रेमलता पाण्डेय, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला सोनसाय नवागांव कोटा एवं श्री राकेश पाण्डेय, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला मनवा शामिल है।

जिन नौ शिक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच की गई है, उनमें डीईओ कार्यालय से संबद्ध श्री यशवंत कुमार साहू सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक स्कूल डण्डासागर कोटा, श्री मदनलाल श्यामले सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कुआंजति, श्री शशिकांत यादव भृत्य माध्यमिक शाला सीस विकासखण्ड कोटा, श्री राकेश मिश्रा सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बेलसरा एवं श्री अमन गिरी भृत्य पूर्व माध्यमिक शाला लावर शामिल हैं। इसी प्रकार विभागीय जांच के लिए जिनकी अनुशंसा की गई है उनके डीपीआई नियोक्ता से जुड़े श्री शिव कुमार व्याख्याता एलबी हाई स्कूल बछालीखुर्द कोटा, संयुक्त संचालक नियोक्ता से संबद्ध श्री श्याम सुंदर तिवारी शिक्षक एलबी पूर्व माध्यमिक शाला सीपत, मस्तुरी, श्रीमती केकती कौशिक शिक्षक एलबी पूर्व माध्यमिक शाला महमंद तथा जनपद बिल्हा की स्थापना के अंतर्गत अंकिता सिंह सहायक शिक्षक पंचायत प्राथमिक शाला सेंदरी शामिल है।

यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, रेलवे ने 24 ट्रेनों को किया रद्द

यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, रेलवे ने 24 ट्रेनों को किया रद्द

 बिलासपुर : इन दिनों बिलासपुर मंडल से होकर गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हैं, जानकारी के मुताबिक, 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

रेलवे ने इन 24 ट्रेनों को किया रद्द 

इन दिनों रद्द चलने वाली गाड़ियों में चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द, टाटा इतवारी, झारसुगुड़ा गोंदिया, पुणे हावड़ा, साऊथ बिहार, सिकंदरा बाद एक्सप्रेस समेत अन्य गाडियां शामिल हैं। सुत्रों की मानें तो ट्रेन में सफर करने वाली हजारों यात्रियों को आगामी जुलाई माह तक इस तरह की परेशानी उठाने की संभावना जताई जा रही है।

लोकतंत्र सेनानियों के त्याग-तपस्या को कभी भुलाया नहीं जा सकता : विष्णु देव साय

लोकतंत्र सेनानियों के त्याग-तपस्या को कभी भुलाया नहीं जा सकता : विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री ने आपातकाल स्मृति दिवस पर अपने निवास पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों का त्याग-तपस्या और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मान निधि देना फिर से शुरू कर दिया गया है और पिछले पांच वर्षों की रोकी गई सम्मान निधि की राशि सेनानियों को एकमुश्त दी जा चुकी है। पिछली सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि को बंद कर दिया था।

मुख्यमंत्री साय बुधवार को अपने निवास कार्यालय में आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ आपातकाल स्मृति दिवस पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय बलीराम कश्यप और स्व. नरहरि साय सहित अनेक सेनानियों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानियों ने मुख्यमंत्री साय को चांदी का मुकुट और गजमाला पहनाकर सम्मान निधि पुनः प्रारंभ करने और पिछले पांच वर्षों की राशि देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री निवास में सपरिवार आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना, प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, रामप्रताप सिंह,  भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) ने काफी कष्ट उठाया, लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने परिवारों की परवाह न करते हुए जेल गए, जहां उनके साथ बर्बरता की गई, उनके परिवारजनों ने भी काफी कष्ट सहे। कई घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया था। जिन परिवारों में कमाने वाले जेल गए ऐसे कई परिवार बरबाद हो गए। देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए इन सेनानियों ने और उनके परिवारों ने अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा था, विपक्षी नेताओं को जेल में बंदकर दिया गया था। मीडिया का अधिकार छीन लिया गया था, लोगों को प्रताड़ित किया गया। इसी की याद में 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाते हैं।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने बड़े कष्ट सहे। जो जेल गए उन्होंने जेल में और उनके परिवारों ने जेल के बाहर यातनाएं सही। उनका त्याग बहुत बड़ा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने घर का अमन-चैन त्यागकर लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी। उनका यह अभियान वंदनीय है। मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए हमें लोकतंत्र सेनानियों के संघषों को याद रखने की जरूरत है। हमारा यह दायित्व है कि एक पीढ़ी की कुर्बानी और संघर्ष की कहानी का क्रम अगली पीढ़ी तक बना रहे।

लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने अपने सम्बोधन में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों के संघषों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब हम सड़कों पर निकलते थे, तो लोग मुंह फेर लेते थे। लोग बात करने से कतराते थे। उस काल की प्रताड़ना और कष्टों से कई परिवार बर्बाद हो गए। आज भी उनकी स्थिति नहीं सुधरी है। लोकतंत्र सेनानियों की भावी पीढ़ी को किसी न किसी रूप में संगठित कर अच्छे काम में लगाने के उद्देश्य से लोकतंत्र प्रहरी संगठन की कल्पना की गई है। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों के साथ अधिवक्ता श्रीमती सुप्रिया उपासने दुबे को संघ की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तथा संतोष कुमार शर्मा को भी संगठन के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

बच्चों को शिक्षा और संस्कार से परिपूर्ण करें : टंकराम वर्मा

बच्चों को शिक्षा और संस्कार से परिपूर्ण करें : टंकराम वर्मा

 राजस्व मंत्री बलौदाबाजार जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल

रायपुर । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बुधवार को बलौदाबाजार स्थित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट एमडीव्ही  विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्स्व में बतौर मुख्य  अतिथि शामिल हुए।  इस अवसर पर वर्मा ने मुख्यमंत्री क़े सन्देश का वाचन किया और नव प्रवेशित नन्हे मुन्ने बच्चों का  तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर अभिनन्दन किया गया तथा निःशुल्क  गणवेश एवं पाठ्य पुस्तको का वितरण किया गया।

राजस्व मंत्री वर्मा ने नव प्रवेशित बच्चों एवं शाला परिवार को नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा रुपी अस्त्र से कोई भी लड़ाई जीता जा सकता है।  जीवन में आगे बढ़ने और सफलता के लिए  शिक्षा जरूरी है। बच्चों को शिक्षा व संस्कार देकर एक कर्तव्यनिष्ट व्यक्ति बनाना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। शिक्षकों को अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद, कला -संस्कृति में भी आगे बढ़े। स्कूल जाने में कोताही बिलकुल भी ना करें। पालक भी बच्चों क़े पढ़ाई क़े महत्व को समझें और स्कूल नियमित रूप से भेजें। उन्होंने कहा कि आज जो उत्साह यहां दिख रहा है वह उत्साह पूरे साल भर बनी रहे। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 12 वीं एवं 10 वीं क़े बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त बलौदाबाजार विधान सभा क़े विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और 10 -10 हजार रुपये देने की घोषणा क़ी।

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि 26 जून से जिले क़े स्कूलों में नया शिक्षा सत्र प्रारम्भ हो रहा है। जिले क़े स्कूलों में शाला प्रवेश उत्साह क़े साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में लागू नई शिक्षा नीति का पालन करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विभागीय अमलों एवं पालकों से सहयोग क़ी अपील क़ी। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।

इन बच्चों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 12 वीं एवं 10 वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 12 वीं के कोपल अम्बष्ट, प्रीति यादव, डॉली पटेल एवं अदिति साहू तथा कक्षा 10 वीं के निधि साहू शामिल हैं। इस अवसर पर सरस्वती सायकल  योजना अंतर्गत स्कूली छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया गया तथा संस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय  सचिव डॉ सनम जांगड़े,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विजय केशरवानी, नरेश केशरवानी सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पालक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।