नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आंबेडकर अस्पताल के ओपीडी में ऑनलाइन मिलेगा अपाइंटमेंट, वेटिंग हाल में स्क्रीन में डिस्प्ले होगा मरीज का टोकन नंबर, ट्रायल शुरू

आंबेडकर अस्पताल के ओपीडी में ऑनलाइन मिलेगा अपाइंटमेंट, वेटिंग हाल में स्क्रीन में डिस्प्ले होगा मरीज का टोकन नंबर, ट्रायल शुरू

 रायपुर : आंबेडकर अस्‍पताल में दूर-दराज से आने वाले मरीजों को अस्पताल में डाक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगकर ओपीडी पर्चा कटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल प्रबंधन ऑनलाइन सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। मरीज घर बैठे डाक्टर का अपाइंटमेंट ले सकेंगे।

इस ऐप पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

 ओपीडी पर्ची के लिए आभा आईडी पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इससे मरीज को टोकन नंबर मिल जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए अलग से टोकन काउंटर बना रहा है। कोई भी व्यक्ति एंड्राइड मोबाइल पर प्ले स्टोर से आभा ऐप डाउनलोड कर पंजीयन कर सकता है।

 इसके बाद अस्पताल के काउंटर से ओपीडी पर्ची मिलेगी। इसी पर्ची के आधार पर संबंधित विभाग में इलाज करा सकेंगे। वर्तमान में ओपीडी में इलाज कराने के लिए आफलाइन पंजीयन की सुविधा है। अस्पताल की वेबसाइट से तीन साल पहले आनलाइन ओपीडी पंजीयन हो रहा था। अब आभा आईडी से आनलाइन पंजीयन से मरीजों को सुविधा होगी।

14 विभागों में इलाज की सुविधा

आंबेडकर अस्पताल में 12 विभागों में मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक, आर्थोपीडिक, आब्स एंड गायनी, कार्डियोलाजी, कार्डियक सर्जरी, कैंसर, कैंसर सर्जरी, ईएनटी, आप्थेलमोलाजी, स्किन, डेंटल, साइकेट्री। इनमें कार्डियोलाजी, कार्डियक सर्जरी व अंको सर्जरी सुपर स्पेशलिटी इलाज की सुविधा दी जा रही है।

इसके अलावा रेडियो डायग्नोसिस विभाग में डीएसए मशीन से ब्रेन की एंजियोग्राफी व लिथोट्रिप्सी मशीन से पथरी का इलाज किया जाता है। डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलाजी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, नेफ्रोलाजी, गेस्ट्रो सर्जरी, पीडिया आर्थोपीडिक विभाग में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

राज्‍य सरकार ने खिलाड़ियों से आमंत्रित किया आवेदन, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

राज्‍य सरकार ने खिलाड़ियों से आमंत्रित किया आवेदन, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

 रायपुर। खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण हेतु राज्य शासन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों से 30 जून 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों को प्रत्येक वर्ष के लिए पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए खेल संघों द्वारा राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित आवेदन जिला कार्यालय या संचालनालय रायपुर को प्रेषित किया जा सकता है। खिलाडी को प्रत्येक वर्ष के लिए पुरस्कार हेतु पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी के लिए भी आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण के वेबसाइट http//sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है

प्रशिक्षकों, निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। 

मिलेगा इतना नकद पुरस्कार

आवेदन किए जानें पर शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार हेतु रुपए 03 लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु रुपए 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु रूपये 01 लाख 50 हजार, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु रुपए 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। 

ऐसे कर सकते है आवेदन

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में जिन खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया है, वे खिलाड़ी कार्यालय जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण अथवा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में 30 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 तक निर्धारित की गई है,http: sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। इस वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। 

सीएम विष्णुदेव हर गुरुवार सुनेंगे लोगों की समस्याएं, कल से शुरू होगा जनदर्शन

सीएम विष्णुदेव हर गुरुवार सुनेंगे लोगों की समस्याएं, कल से शुरू होगा जनदर्शन

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब हर हफ्ते लोगों की समस्याएं सुनेंगे। लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम जनदर्शन 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनकर सीएम उसका निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे। जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे।

Breaking : 1 करोड़ के इनामी नक्सली की मौत, सालों से तलाश में जुटी थी पुलिस

Breaking : 1 करोड़ के इनामी नक्सली की मौत, सालों से तलाश में जुटी थी पुलिस

जगदलपुर । नक्सल संगठन के पोलित ब्यूरो मेंबर और लगभग एक करोड़ रुपए के इनामी माओवादी आनंद उर्फ सुदर्शन की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित नक्सलियों के बेस कैंप में नक्सली लीडर ने दम तोड़ा। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर आनंद की मौत की पुष्टि की है। आनंद ताड़मेटला, रानीबोदली, टेकलगुड़म, बुरकापाल समेत की नक्सल घटनाओं की प्लानिंग में शामिल था।प्रेस नोट में लिखा है कि इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी की ओर से जारी करीब 32 पन्नों के प्रेस नोट में लिखा है कि आनंद शुगर, बीपी जैसी बीमारियों से ग्रसित था। 31 मई 2023 को आनंद ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सली बेस कैंप में दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली। मौत के बाद नक्सल संगठन ने अपने ही किसी ठिकानों में अंतिम संस्कार कर दिया । हालांकि नक्सलियों ने मौत की तारीख को काल्पनिक बताया है। यानी मौत की असली तारीख क्या है, इसे स्पष्ट नहीं किया गया है। वहीं, पुलिस को मौत की जानकारी नहीं है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा दावा, बलौदाबाजार हिंसा में कांग्रेस का हाथ…

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा दावा, बलौदाबाजार हिंसा में कांग्रेस का हाथ…

 रायपुर। बलौदाबाजार घटना को लेकर पीड़ितों के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल Bhupesh Baghel से मुलाकात पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बलौदाबाजार घटना को अंजाम देने का काम किया है. घटना में कांग्रेस पार्टी की भूमिका सार्वजनिक हो चुकी है.उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कहा कि राहुल गांधी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाएंगे. सभी को अपने राजनैतिक दल के नेता चुनने का अधिकार है. नेता प्रतिपक्ष बनने पर राहुल गांधी को बधाई. प्रतिपक्ष की सकारात्मक भूमिका होती है, लेकिन जिस प्रकार की राजनीति इन्होंने की है, मुझे नहीं लगता है कि वो निभा पाएंगे.

BREAKING: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 2 शाखा प्रबंधकों समेत 5 कर्मी बर्खास्त…!!

BREAKING: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 2 शाखा प्रबंधकों समेत 5 कर्मी बर्खास्त…!!

 बिलासपुर :  अनियमितता बरतने वाले जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के दो शाखा प्रबंधकों समेत पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रकरण की जांच करवा बर्खास्तगी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बर्खास्तगी हुईं। एक का डिमोशन भी किया गया है।

संतोष कुमार सोनी, पर्यवेक्षक अकलतरा शाखा जांजगीर को शाखा अकलतरा के पुराना रिहाल्विंग खाता जिसमें दिनांक 23.03.2013 पर राशि 1,53,82,902 का तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा समायोजन किया गया था जो कि पूर्णतः गलत या, इन खातों में (अंतिम बेलेन्स जिसे नये रिहाल्विंग बातों में प्रशंकर किया गया) का योग जमा की गई राशि 1,53,82,902.00 के बराबर नहीं है। राशि का उपयोग समिति को भुगतान करने व धान खरीदी के भुगतान के अग्रेषण किये जाने की जांच कराई।

संतोष कुमार सोनी पर्यवेक्षक के द्वारा जांच अधिकारी को प्रस्तुत प्रतिउत्तर समाधानकारक नहीं होने तया आरोप कमांक 01 को प्रमाणित पाये जाने पर बैंक कर्मचारी सेवा नियोजन, निबंधन तथा उनकी कार्यरिवति) नियम 1982 के शिवम कं.57 (एक) गंभीर दण्ड अंतर्गत उपनियम के. (ब) के अंतर्गत संस्था प्रबंधक के पद पर पदावनत किये जाने का दण्ड सेवानियम कं.61 के अनुसार सर्वसम्मति से लिया गया साथ ही यह भी निर्णय लिया गया।

माधव सिंह चौहान शाखा प्रबंधक, शाखा करगीरोड़ को समितियों का के.सी.सी. अंतर्गत ऋण वितरण का समायोजन विलंब किये जाने, केश रेक्टिफिकेशन आता से जमा/नागे किये जाने आदि के संबंध में आरोप पत्र जारी किया गया। आरोप पत्र में उल्लेखित 04 में से 02 आरोपों को आंशिक रूप से जांच अधिकारी के द्वारा प्रमाणित पाया गया है। तया माधव सिंह चौहान शाखा प्रबंधक, शाखा करगीरोड़ के एक अन्य प्रकरण में शप्रकाश कुंभज बैंक कर्मचारी के साथ में 13. 08.2021 से अब तक लगभग 30 किसानों के खाते से अनियमित तरीके से राशि नगद एवं ट्रांसफर कर गड़बड़ी किये जाने पर आरोप पत्र जारी किया गया। माधव सिंह चौहान के द्वारा उक्त गड़बड़ी की सर्वप्रथम सूबना दी गई थी।

जांच प्रतिवेदन में खाताधारकों एवं अनपोस्टेड की राशि गड़बड़ी पाये जाने पर उक्त राशि जमा करायी गई है। जिससे यह प्रमाणित होता है कि लगाये गये आरोप सही है। जिसके लिये माधव सिंह चौहान दोषी होने का लेख किया गया है।

माधव सिंह चौहान, शाखा प्रबंधक के द्वारा जांच अधिकारी को प्रस्तुत प्रतिउत्तर समाधानकारक नहीं होने तथा आरोप कमांक 01 से 06 को प्रमाणित दोषी पाये जाने पर बैंक कर्मबारी सेवा नियोजन, निबंधन तथा उनकी कार्यस्थिति) नियम 1982 के नियम कं.57 (एक) गंभीर दण्ड अंतर्गत उपनियम कं. (ब) के अंतर्गत सहायक लेखापाल के पद पर पदावनत किये जाने का दण्ड सेवानियम के.61 के अनुसार सर्वसम्मति से लिया गया।

प्रवीण कुमार शर्मा, कनिष्ठ लिपिक शाखा मालखरौदा के द्वारा पंकज भूषण मिश्रा एवं शांतादेवी मिश्रा का संयुक्त खाता जो सीपत शाखा में संचालित है, से विभिन्न दिनांक पर कुल राशि रूपये 95 हजार आहरण शाखा मालखरौदा से किये जाने संबंधी जांच कराई गई। उक्त के संबंध में आरोप पत्र जारी किया गया। जांच अधिकारी के द्वारा आरोपों की जांव कर आरोप को प्रमाणित पाया गया है तथा बैंक के केश क्लियरिंग आते को देविट किया जाना पाया गया है।

बैंक कर्मचारी सेवा नियोजन, निबंधन तथा उनकी कार्यस्थिति) नियम 1982 के नियम के. 57 (एक) गंभीर दण्ड के उप नियम (द) के अनुसार “सेवा से (पृथक करना) किया जाना जो भावी नियोजन के लिये निर्हरता न होगी,” संबंधी दण्ड प्रवीण कुमार शर्मा को दिये जाने का निर्णय सेवानियम कमांक 61 के अंतर्गत सर्वसम्मति से लिया गया है।

विरेन्द्र कुमार आदित्य, प्रबंधक शाखा मालखरौदा पंकज भूषण मिश्रा एवं शांतादेवी मिश्रा का संयुक्त खाता जो सीपत शाखा में संचालित है, से विभिन्न दिनांक पर कुल राशि रूपये 95 हजार आहरण शाखा मालखरौदा से किये जाने संबंधी जांच कराई गई। उक्त के संबंध में आरोप पत्र जारी किया गया। जांच अधिकारी के द्वारा आरोपों की जांच कर आरोप को प्रमाणित पाया गया है तथा बैंक के केश क्लियरिंग आते को डेबिट किया जाना पाया गया है। बैंक कर्मचारी सेवा (नियोजन, निबंधन तथा उनकी कार्यस्थिति) नियम 1982 के नियम के.57 (एक) गंभीर दण्ड के उप नियम (द) के अनुसार “सेवा से (पृयक करना) किया जाना जो भावी नियोजन के लिये निर्हरता न होगी,” संबंधी दण्ड विरेन्द्र कुमार आदित्य को दिये जाने का निर्णय सेवानियम कमांक 61 के अंतर्गत सर्वसम्मति से लिया गया है।

प्रकाश चंद कुभंज लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर निलंबित (तात्कालिन शाखा करगीरोड) को खाताधारकों बैंक के अनपोस्टेड खातों से अनियमित तरीके से नगद एवं ट्रांसफर द्वारा गड़बड़ी के संबंध में जांच कराई गई। जांच अधिकारी के द्वारा जांच प्रतिवेदन में लेख किया गया है कि खाताधारकों एवं अनपोस्टेड की राशि गड़बड़ी राशि मूलधन 3091506.00 तथा ब्याज की राशि 51496.00 रूपय पाये जाने पर उक्त राशि जमा करायी गई है। जिससे यह प्रमाणित होता है कि लगाये गये आरोप सही है। प्रकाश चंद कुंभज दोषी है।

बैंक कर्मचारी सेवा नियोजन, निबंधन तथा उनकी कार्यस्थिति) नियम 1982 के नियम कं.57 (एक) गंभीर दण्ड के उप नियम (द) के अनुसार “सेवा से (पृयक करना) किया जाना जो भावी नियोजन के लिये निर्हस्ता न होगी,” संबंधी दण्ड प्रकाश चंद कुंभज को दिये जाने का निर्णय सेवानियम कमांक 61 के अंतर्गत सर्वसम्मति से लिया गया है।

शंशाक शास्त्री, भृत्य प्रधान कार्यालय के द्वारा गई 2018 से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के संबंध में आरोप पत्र एवं पूरक आरोप पत्र जारी किया गया। ततसंबंध में जांच अधिकारी नियुक्त कर विभागीय जांच कराई गई। जांच अधिकारी के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में शशांक शास्त्री के आरोप पत्र में उल्लेखित आरोप क्रमांक 01 से 02 तक प्रमाणित पाया गया एवं पूरक आरोप कं.02 एवं 03 प्रमाणित पाया गया है का लेख कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसके चलते उसे बर्खास्त किया गया।

शाखा अकलतरा में पदस्थ लिपिक करुणेश कुमार चंद्राकर ने लघु कृषक को दीर्घ कृषक के रूप में केसीसी ऋण वितरित किया गया। जिसके चलते उसे भी सेवा से पृथक किया गया है।

 
देश में आपातकाल लगाने के कलंक की दोषी है कांग्रेस - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

देश में आपातकाल लगाने के कलंक की दोषी है कांग्रेस - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

 देश में आपातकाल लगाने के कलंक की दोषी है कांग्रेस - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

सत्ता में बने रहने के स्वार्थ में कांग्रेस ने देश को आपातकाल की ज़जीरों में कैद किया - किरण देव

भाजपा ने काला दिवस दिवस के रूप में मनायी आपातकाल की 49 वीं बरसी, मीसा बंदियों के परिजनों को समारोह पूर्वक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया सम्मानित

कांग्रेस के काली करतूत आपातकाल से देश को परिचित होना चाहिये - रूप सिंह मण्डावी

 

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा देश में जबरिया थोपे गये आपातकाल की 49 बरसी मंगलवार को कालादिवस के रुप में मनाया और आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सर्वाधिक काला अध्याय निरूपित किया। भाजपा जिला कार्यालय में आपातकाल कालादिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुये।

जहाँ आपातकाल के समय जेलों में डाल दिये गये मीसा बंदियों के परिजनों का आत्मीय सम्मान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया। किरण देव ने कहा कि आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का कलंक है, जिसे कांग्रेस के अत्याचारी शासन में देश व देशवासियों ने भोगा है। आपातकाल के संबंध में आज हिन्दुस्तान के प्रत्येक युवा व नागरिकों को जानना चाहिये।

आपातकाल कालादिवस संगोष्ठी को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस की तात्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को अपनी सत्ता बचाने के लिये समूचे देश को आपातकाल की कैद में डाल दिया था। लगातार 19 महीने चले आपातकाल में नागरिकों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं थी, समाचारपत्रों में निष्पक्ष लिखने की स्पष्ट मनाही थी, लाखों लोगों को रातोंरात जेलों में बंद कर दिया गया था। जिसने भी सरकार के विरुद्ध आवाज उठायी, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाता था।

 

एक तानाशाही शासन कैसे होता है, यह कांग्रेस ने अपनी सरकार चलाने के लिये किया। किरण देव ने कहा कि देश के उन कठिनतम समय की कल्पना तक हम नहीं कर सकते कि देश के एक-एक नागरिक के मौलिक अधिकार तक कांग्रेस ने छीन लिये थे। आज उसी कांग्रेस के नुमाइंदे देश के लोकतंत्र को बचाने की दुहाई देकर ओछी राजनीति करने से बाज नही आ रहे।

किरण देव ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल के कलंक को भारतीय जनता पार्टी कालादिवस कहती है। देश व समग्र देशवासियों को कांग्रेस की ऐसी काली और जघन्य करतूत की जानकारी होनी चाहिये। 

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने की दोषी कांग्रेस है, देश में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने इसे स्वयं साबित किया था। देश में आपातकाल का वह भयावह दौर और कांग्रेस की ऐसी सच्चाई से समूचे देश को बारंबार अवगत होना चाहिये। महज सत्ता में बने रहने के स्वार्थ में कांग्रेस ने देश को आपातकाल की बेड़ियों से जकड़ दिया था। 

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी समारोह पूर्वक सम्मानित किये गये मीसा बंदियों के परिजनों में दिनेश भारती, सतीश अवस्थी, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, ऋषि हेमाणी व अरूण शर्मा शामिल रहे। जिनका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी ने किया। जिनके द्वारा आपातकाल के दौर के पुराने चलचित्र भी टीवी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम में दिखाये गये। 

संगोष्ठी आयोजन में प्रमुख रूप से विद्या शरण तिवारी, मनीराम कश्यप, महापौर सफीरा साहू,श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, अश्विन सरडे, दंतेश्वर राव, उमाकांत सिंह,आनंद मोहन मिश्रा, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, रामकुमारी यादव, त्रिवेणी रंधारी, भारती श्रीवास्तव, नीलम यादव, ममता पोटाई,रौशन सिसोदिया, प्रमिला कपूर, निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, यशवर्धन राव, दिगम्बर राव, धनसिंह नायक, रंजीत पाण्डेय, नरेंद्र पाणिग्रही, अशोक नेताम, मनोज पटेल, योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेयी, प्रदीप देवांगन,राजेश श्रीवास्तव, सुरेश कश्यप, अभय दीक्षित, शैलेंद्र भदौरिया, विक्रम सिंह यादव, राजीव त्रिवेदी, दिनेश केजी, बबलू दुबे, विनय राजू, अमरनाथ झा, सूर्य भूषण सिंह, रूपेश जैन, खेम सिंह देवांगन, मनी विक्रम, अनिमेष चौहान, आशू आचार्य, अभिषेक तिवारी, सतीश बाजपेयी, सुधीर शर्मा, अतुल सिम्हा,श्रीनिवास रथ, प्रकाश रावल, हरीश पारेख, सपन देवांगन, शशि रथ, राजेश दास, राधेश्याम पन्द्रे आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

10वीं-12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा को लेकर टोल फ्री नंबर जारी, विद्यार्थियों के हर समस्या का होगा समाधान

10वीं-12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा को लेकर टोल फ्री नंबर जारी, विद्यार्थियों के हर समस्या का होगा समाधान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए छात्रों के लिए एक और मौका है। इस सत्र से बोर्ड की मुख्य परीक्षा दो बार होगी। दरअसल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की अध्यक्ष  रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव  पुष्पा साहू के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा इस वर्ष द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय मुख्य परीक्षा में ऐसे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते है जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हो ऐसे समस्त विद्यार्थी जो पूरक श्रेणी में है, अनुत्तीर्ण है अथवा उत्तीर्ण है, वे सभी द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल होने आवेदन कर सकते है। विद्यार्थी/पालक/शिक्षक द्वितीय मुख्य परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश समस्या समाधान के लिए मण्डल के टोल फ्री नंबर में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक 24 जून 2024 से 02 जून 2024 तक संपर्क स्थापित कर सकते है।

इस हेतु हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 संचालित किया जा रहा है। उपसचिव जे0के0 अग्रवाल के मार्गदर्शन, हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व मण्डल के सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्री राजेन्द्र दुबे, श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री प्रभात पाण्डे द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्नों/समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। हेल्पलाईन के द्वितीय दिवस में टोल फ्री नंबर पर जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, खैरागढ़, बलरामपुर, कवर्धा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर, जशपुर, कोरबा, मानपुर मोहला, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, जगदलपुर, गरियाबंद जिलो से विभिन्न प्रश्न पूछे जा रहे है। इन प्रश्नों में जो प्रमुखता से बात पूछी जा रही वे इस प्रकार हैं।

द्वितीय मुख्य परीक्षा संबंधी फार्म भरने की तिथि जो बच्चे सभी विषयों में उत्तीर्ण हो गये है वे भी शामिल हो सकते है क्या फार्म भरने के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेगा। ऑनलाईन फार्म भर रहा हं, तो पेमेंट सक्सेस नही दिखा रहा है जबकि पैसा कट गया है। दसवी पूनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट कब आयेगा, विद्यालय से फार्म कैसे भरना है, यदि द्वितीय मुख्य परीक्षा में अंक कम हो गया तो कैसे करेंगे? द्वितीय परीक्षा का केंद्र कहां मिलेगा? द्वितीय मुख्य परीक्षा का फीस कितना है? प्रवेश पत्र कब मिलेगा? जैसे प्रश्न हेल्पलाईन में पूछे गए।

Accident: राजधानी में दिखा रफ्तार का कहर, आपस में टकराई कार, हादसे में दो की मौत

Accident: राजधानी में दिखा रफ्तार का कहर, आपस में टकराई कार, हादसे में दो की मौत

रायपुर। प्रदेश में रफ़्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मंदिर हसौद में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां दो कार आमने-सामने जा भिड़े। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. और मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि, घटना मंदिर हसौद के जिंदल मोड़ के पास हुआ है. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे जा पलटी, इस कार में सवार दो लोगो की मौत हो गई. मन्दिर हसौद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि, मृतक रिम्स अस्पातल के डॉक्टर है.

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश

 रायपुर : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बारिश को लेकर  येलो अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 26 से 28 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 28 जून तक मौसम खराब रहेगा. अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 26 से 28 जून के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका चक्रीय चक्रवती परिसंचरण के रूप में दक्षिण गुजरात से झारखंड तक बना हुआ है, जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है. यह मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है, जो कि दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुकी हुई है. इसके प्रभाव से बुधवार को छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है.

 
 
साय सरकार के परिवर्तनकारी कदम से संवर रहा छत्तीसगढ़

साय सरकार के परिवर्तनकारी कदम से संवर रहा छत्तीसगढ़


दूरस्थ अंचलों में फैल रही विकास की रोशनी

रायपुर /  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार आम जनता के जीवन को आसान बनाने और उन्हें एक बेहतर सामाजिक जीवन देने के लिए लगातार काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने के लिए भी विशेष कदम उठा रही है, यही कारण है कि नियद नेल्लानार जैसी योजनाएं आज बड़ा परिवर्तन ला रही है। 

आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक कसावट लाकर तेजी से काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में किसानों की बड़ी आबादी है, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले इस राज्य में खेती-किसानी के लिए किसानों को अनुकूल माहौल और आर्थिक मजबूती मिल सके इसका भी सरकार ध्यान रख रही है। कृषक उन्नति योजना में किसानों की समृद्धि का उद्देश्य लेकर साय सरकार 3100 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी कर रही है। किसानों को दो वर्ष का 3716 करोड़ रूपए का बकाया बोनस भुगतान भी कर दिया है।

गरीबों को आवास देना साय सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिसे पूरा करते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख से अधिक परिवारों को आवास प्रदान करने का निर्णय लिया है। वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में 3799 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2024-25 के बजट में 8369 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। हितग्राहियों को योजनांतर्गत आवास निर्माण के लिए निःशुल्क रेत की सुविधा दी जा रही है। गरीबों के हित में कदम उठाते हुए एक करोड़ से अधिक परिवारों को 5 वर्ष तक निशुल्क राशन की भी व्यवस्था की है। 

परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अपने सपनों को ख़ुशी-ख़ुशी न्यौछावर करने वाली गृहणियों का साय सरकार ने विशेष ध्यान रखा है। महतारी वंदन योजना आज पूरे देश में एक मिसाल के तौर पर उभरी है, जिसमें 70 लाख से अधिक महिला हितग्राहियों को हर माह 1000 रूपए के मान से साल में 12000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। युवाओं के साथ न्याय हो और सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आ सके इस दिशा में भी साय सरकार विशेष प्रयास कर रही है। युवाओं को शासकीय भर्ती में बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।

माओवाद प्रभावित इलाकों में छत्तीसगढ़ सरकार के त्वरित और सख्त निर्णय से विगत 6 माह में 136 माओवादी ढेर, 526 गिरफ्तार और 442 का आत्मसमर्पण जैसी उपलब्धियां माओवाद समस्या के पूर्ण निदान की ओर बड़ी सफलता है।
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना शराबियों का अड्डा, करोड़ों खर्च कर निगम ने बनाई थी बिल्डिंग, अब खंडहर में हो रही तब्दील

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना शराबियों का अड्डा, करोड़ों खर्च कर निगम ने बनाई थी बिल्डिंग, अब खंडहर में हो रही तब्दील

 जगदलपुर। तकरीबन 20 वर्ष पहले नगर निगम क्षेत्र के प्राइम लोकेशन पर बनी दो बड़ी बिल्डिंग निगम की अनदेखी की वजह से खंडहर में तब्दील हो चुकी है और शराबियों का अड्डा बन गया है। 

निगम ने करोड़ों खर्च कर शहर के चांदनीचौक शहीद पार्क रोड और पुराने बस अड्डे पर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए थे। इस बिंल्डिंग का उद्देश्य शहर की दुकानों को एक बिल्डिंग में शिफ्ट करना और शॉपिंग मॉल के रूप में इसे बदलना था, लेकिन बिल्डिंग तैयार होते वक्त ही कई रसूखदारों ने इस बिल्डिंग की दुकानों को खरीद लिया और खरीदी हुई दुकानों का रेट निगम दर से नहीं बल्कि कमर्शियल दर तय होने लगे। इतना ही नहीं पुराने बस अड्डे पर स्थित निगम की बिंल्डिंग अभी भी अधूरी पड़ी हुई है। शहर के लोग लंबे समय से इस बिल्डिंग को पूरा करने की मांग करते रहे, लेकिन निगम ने लोगों की एक ना सुनी। इस मुद्दे पर जमकर सियासत भी हुई। भाजपा कांग्रेस में जुबानी जंग चली, लेकिन परिणाम के रूप में कुछ भी हाथ नहीं लगा। 

पिछले 2 बार से शहर में कांग्रेस की सरकार बनी। भाजपा आरोप लगाती रही कि कांग्रेस की सरकार ही पक्षपात कर रही है। जब हमारी सरकार निगम में बनेगी तब हम दोनों ही बिल्डिंगों को सुधार कर लोगों के लिए सौंप देंगे। लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस की महापौर सफिरा साहू अपने 4 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गई। इसके बाद शहर में कांग्रेस की सरकार गिरी और भाजपा की सरकार बन गई। लोगों में एक उम्मीद जरूर जगी कि अब दोनों ही बिल्डिंग सुधार जाएंगे और दुकानें कम दर में मिलेगी, जिसमें रोजगार किया जा सकेगा, लेकिन अब तक इस ओर कोई खास पहल नहीं की जा रही है। 

यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र ने बनाया पति-पत्नी का अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ये घटिया डिमांड, अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र ने बनाया पति-पत्नी का अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ये घटिया डिमांड, अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

 दुर्ग। पति पत्नी का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने दंपति के निजी पलो का वीडियो बनाकर प्रार्थी से 10 लाख रूपये की मांग की है। पुलिस ने अरोपी विनय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 नग मोबाइल और 3 नग सिम जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, जिसमे नाकामयाब होने के बाद उसने चोरी और ब्लैकमेल का अपराध करना शुरू कर दिया। पुरे मामले में सायबर यूनिट एवं नंदिनी पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, अहिरवारा के वार्ड-2 निवासी विनय कुमार साहू (28) आदतन चोर है। वह एक मकान में चोरी करने घुसा तो पति-पत्नी निजी पलों में लीन थे। इस दौरान चोर ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और बिना चोरी किए चला गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी उनके घर में दो बार चोरी कर चुका था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि, उनके वॉट्सऐप पर अलग-अलग नंबर से उनके पर्सनल वीडियो आ रहे हैं। वीडियो भेजने वाला ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि, अगर 10 लाख रुपए नहीं नहीं दिए तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस के साथ ही SCCU की टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने नंबरों को ट्रेस किया और आरोपी विनय साहू तक जा पहुंची। पूछताछ में उसने अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें भेजकर रकम मांगने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी चोर कभी भी वीडियो अपने नंबर नहीं भेजता था। वो सब्जी लेने भीड़ वाली जगहों में जाता था। वहां मौका देखकर लोगों का मोबाइल चोरी कर लेता। इसके बाद उस नंबर से शिकायतकर्ता को वीडियो भेजकर धमकी देता था।

आरोपी विनय कुमार साहू इंजीनियरिंग पास है। वह कई सालों से बड़े ही शातिर तरीके से चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस उसे आज तक नहीं पकड़ पाई थी। इस बार उसने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी, जिससे वो पुलिस के राडार में आया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

CG  : फर्जी मार्कशीट के सहारे कर रहे थे नौकरी...DEO ने लिया एक्शन,चार प्रधान पाठक निलंबित

CG : फर्जी मार्कशीट के सहारे कर रहे थे नौकरी...DEO ने लिया एक्शन,चार प्रधान पाठक निलंबित

 कोरबा। कोरबा डीईओें ने 4 प्रधान पाठकों को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि शिक्षाकर्मी वर्ग-3 की भर्ती के वक्त 12वीं बोर्ड की कूटरचित मार्कशीट जमाकर शिक्षक की नौकरी प्राप्त की थी। शिकायत के बाद जांच में इस बात का खुलासा होने पर डीईओं ने चारों प्रधान पाठकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि निलंबन की कार्रवाई के बाद चारों प्रधान पाठकों के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जायेगी। 

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का ये पूरा मामला कोरबा विकासखंड का है। बताया जा रहा है कि साल 2007 में कोरबा जनपद द्वारा शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की भर्ती का आवेदन लिया गया था। इस भर्ती प्रकिया में मिनेश कौशिक, विनोद निराला, राम लाल जांगड़े और दिलीप कुर्रे द्वारा कूटरचित 12वीं बोर्ड की सर्टिफिकेट जमा की गयी थी। इस मामले पर 15 साल बाद शिकायत होने पर जिला शिक्षाधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया गया।बीईओें संजय अग्रवाल द्वारा मामले की जांच शुरू की गयी। जांच में भर्ती प्रक्रिया के वक्त जमा किये गये अंकसूची और सेवा पुस्तिका में प्रस्तुत अंकसूची में अंतर पाया गया। 

इस खुलासे के बाद डीईओं टी.पी.उपाध्याय ने मौजूदा वक्त में कोरबा विकासखंड के प्राथमिक शालाओं में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ चारों प्रधान पाठकों को निलंबित कर दिया है। डीईओं टी.पी.उपाध्याय ने बताया जांच में शिकायत सही पाये जाने पर सबसे पहले निलंबन की कार्रवाई की गयी है। जल्द ही चारों प्रधान पाठकों के खिलाफ आरोप पत्र तय कर उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जायेगी।

Crime :  पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट....जानिए क्या है पूरा मामला

Crime : पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट....जानिए क्या है पूरा मामला

 सरगुजा : जिले में हत्या का मामला सामने आया है, यहां विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है. फ़िलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा का है, जहां मामूली बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. दोनों शराब पी रखे थे. विवाद के बाद आवेश में आकर पत्नी ने डंडे से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बेटे ने तत्काल अपने घायल पिता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने पति इंदरलाल कुजूर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 मुख्यमंत्री साय 27 जून से जनता की समस्याओं का करेंगे निराकरण, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीएम हॉउस में आयोजित होगा “जनदर्शन” कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय 27 जून से जनता की समस्याओं का करेंगे निराकरण, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीएम हॉउस में आयोजित होगा “जनदर्शन” कार्यक्रम

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। श्री साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 
 
मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को सुगमता के साथ खाद-बीज का वितरण, किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को सुगमता के साथ खाद-बीज का वितरण, किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण देने का लक्ष्य

  • किसानों को 3.17 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने गत दिनों कृषि विभाग की बैठक लेकर किसानों को उनके मांग के अनुरूप खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उनकेे निर्देश के परिपालन में किसानों के सहूलियत के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में प्रदेश में किसानों को केसीसी के तहत चालू खरीफ सीजन के लिए 7300 करोड़ रूपए ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरूद्ध में 9 लाख 52 हजार 70 किसानों को 4324.98 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा चुका है।

इसी प्रकार किसानों को सुगमता के साथ खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। किसानों की मांग पर 8.60 लाख टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरूद्ध किसानों को 4.90 लाख टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 4.27 लाख टन खाद का वितरण किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि किसानों को प्रमाणित बीज भी उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। इस खरीफ सीजन में 4.40 लाख क्विंटल का भण्डारण किया गया है। अब तक 3.17 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किसानों को किया गया है।

Chhattisgarh : बच्चों की छुट्टियां हुई ख़त्म...छत्तीसगढ़ में कल से खुलेंगे सभी स्कूल

Chhattisgarh : बच्चों की छुट्टियां हुई ख़त्म...छत्तीसगढ़ में कल से खुलेंगे सभी स्कूल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में सभी स्कूल कल से पुनः खुलने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को 25 जून तक बढ़ा दिया था।

छात्र और शिक्षक अब स्कूलों में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे। राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों को पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने और कक्षाओं को ठंडा रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

स्कूलों के खुलने के साथ ही, राज्य के विभिन्न जिलों में शिक्षा का नियमित क्रम फिर से बहाल हो जाएगा। सरकार ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को समय पर स्कूल भेजें और उन्हें स्कूल के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

 
केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मिले सीएम साय

केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मिले सीएम साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित संसद भवन में सौजन्य मुलाकात की।

breaking : इस दिन से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, अधिसूचना जारी

breaking : इस दिन से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, अधिसूचना जारी

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाली है, जिसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक, 22 जुलाई से प्रारम्भ होकर मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे

 

Chhattisgarh breaking : 22 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, अधिसूचना जारी  

BREAKING : रिटायर्ड पुलिस कर्मी के बेटे ने की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटकती मिली लाश

BREAKING : रिटायर्ड पुलिस कर्मी के बेटे ने की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटकती मिली लाश

 दुर्ग : जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सेंट थॉमस कॉलेज रोड़ में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के बेटे ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम जितेंद्र पांडेय 32 वर्षीय है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया है। वहीं अज्ञात कारणों की जांच में जुटी हुई है।

 
शिक्षकों के ओल्ड पेंशन को लेकर वित्त विभाग का निर्देश, देखिए निर्देश कॉपी..

शिक्षकों के ओल्ड पेंशन को लेकर वित्त विभाग का निर्देश, देखिए निर्देश कॉपी..

 रायपुर :  पुरानी पेंशन योजना को लेकर वित्त विभाग ने एक और आदेश जारी किया है।अलग-अलग कंडिकाओं में पुरानी पेंशन योजना के संदर्भ में दिशा निर्देश वित्त विभाग ने जारी किया है।

शिक्षा विभाग से सेवानिवृत होने वाले पुरानी पेंशन योजना के लाभुकों को संविलियन तिथि यानी जुलाई 2018 से ही पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।

आपको बता दे कि शिक्षक एलबी संपर्क पुरानी पेंशन योजना को लेकर लंबे समय से यह मांग करते रहे हैं कि उन्हें प्रथम सेवा गणना के आधार पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिले।

लेकिन वित्त विभाग के नए निर्देश के बाद शिक्षकों की उम्मीद पर पानी फिरता दिख रहा है। इसके अलावा वित्त विभाग की तरफ से पुरानी पेंशन योजना के संदर्भ में अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में बदली शराब खरीदी का नियम, भाजपा सरकार ने हाईकोर्ट में दायर की केविएट

छत्तीसगढ़ में बदली शराब खरीदी का नियम, भाजपा सरकार ने हाईकोर्ट में दायर की केविएट

 बिलासपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने हाईकोर्ट High Court में शराब खरीदी को लेकर घोषित अपने नए नियम को लेकर केविएट दायर की है। महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से दायर कैविएट में कहा गया है कि सरकार ने शराब की खरीदी के नियम को बदल दिया है। अब लाइसेंसधारकों की जगह सीधे फैक्ट्री से शराब खरीदने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में आशंका है कि प्रभावित किसी पक्ष की ओर से इस नियम के खिलाफ याचिका दायर की जा सकती है, जिसमें इस नियम पर रोक लगाने की मांग हो सकती है। ऐसे में राज्य सरकार की अपेक्षा है कि कोई निर्णय लेने से पूर्व अदालत में उसका पक्ष भी सुना जाए।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में विदेशी शराब की थोक खरीदारी और भंडारण के लिए वर्तमान में प्रचलित एफएल 10 एबी की लाइसेंस व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था और सीधे शराब का निर्माण करने वाली इकाइयों से खरीदी को मंजूरी दी गई थी। अब छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन सीधे शराब निर्माता कंपनियों से शराब खरीदेगी। पिछली सरकार में तीन लाइसेंसधारकों के माध्यम से शराब की खरीदी की जाती थी। भाजपा सरकार ने पाया था कि इसके माध्यम से गुणवत्ताविहीन शराब को अधिक दर पर खरीदा जा रहा था। साथ ही अच्छे ब्रांड की शराब उपलब्ध नहीं होती थी।

ब्रेकिंग : सेंट्रल जीएसटी के अफसरों का बड़े पैमाने पर फेरबदल,CG के 219 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर,देखे आदेश…!!

ब्रेकिंग : सेंट्रल जीएसटी के अफसरों का बड़े पैमाने पर फेरबदल,CG के 219 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर,देखे आदेश…!!

 रायपुर :- केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेंट्रल जीएसटी और भोपाल कैडर के नियंत्रण क्षेत्र में काफी लंबे समय से जमे सीमा शुल्क के सुपरिटेंडेंट का इस बीच बड़े पैमाने पर फेरबदल की गई हैं. बता दें इनमें से कुछ अधीक्षक लम्बे समय से राजधानी रायपुर में पदस्थ हैं. उनका भोपाल और नागपुर में ट्रांसफर कर दिया गया हैं. मिली जानकारी के मुताबिक अधीक्षकों की ये पोस्टिंग भोपाल के कैडर नियंत्रण क्षेत्र में किया गया हैं. जारी किए गए आदेश के मुताबिक लगभग 219 अधिकारियों का तबादला किया हैं.

IMG-5709

छत्तीसगढ़ में मिली हार की कांग्रेस करेगी समीक्षा, इस वरिष्ठ नेता की अगुवाई में गठित होगी कमेटी, पांचों संभाग की होगी समीक्षा

छत्तीसगढ़ में मिली हार की कांग्रेस करेगी समीक्षा, इस वरिष्ठ नेता की अगुवाई में गठित होगी कमेटी, पांचों संभाग की होगी समीक्षा

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की 11 में से 10 लोकसभा सीट कांग्रेस हार गई। 2019 के मुकाबले पार्टी को एक सीट का नुकसान हुआ है। प्रदेश में पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में मिली हार की कांग्रेस गहन समीक्षा करने जा रही है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित कमेटी 29 जून को छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकती है। 

जानकारी के अनुसार, वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित 29 जून से 4 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में समीक्षा करेगी। कमेटी में कमेटी में अन्य सदस्य हरीश चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसमें समिति प्रदेश के पांचों संभागों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर उनसे रायशुमारी करेगी। समीक्षा के बाद समिति अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेगी।