नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG CRIME NEWS : बाप ने की 5 साल के बेटे की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME NEWS : बाप ने की 5 साल के बेटे की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान...जानिए क्या है पूरा मामला

  सरगुजा : अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक व्यक्ति ने अपने 5 साल के बच्चे की गला दाबकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं इस वारदात के बाद से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम कोटछाल बैगापारा मोहल्ले देवकुमार पिता अमरविलास ने शनिवार की सुबह अपने बेटे पुत्र दीपेश की हत्या कर आत्महत्या कर लिया, बेटे की लाश जमीन पर और पिता की लाश फंदे से लटकती मिली, जिसे जब आस पास के लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दिल दहला देने वाली घटना : वीडियो कॉल कर मां के सामने फांसी के फंदे पर झूल गया बेटा, इस वजह से उठाया यह आत्मघाती कदम

दिल दहला देने वाली घटना : वीडियो कॉल कर मां के सामने फांसी के फंदे पर झूल गया बेटा, इस वजह से उठाया यह आत्मघाती कदम

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां वीडियो कॉल कर मां के सामने उनका बेटा फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची है और मामले की जांच कर रही। बताया जा रहा कि यह घातक कदम परिवारिक विवाद के कारण उठाया गया है। यह घटना बांकी मोंगरा क्षेत्र की है।

28 वर्षीय हंस राज कोसले ने बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के गजरा डबल स्टोरी कॉलोनी स्थित आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की मां ने अपनी बहू और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ही अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मृतक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने इस आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्हें वीडियो कॉल किया था। जिसमें वह अपनी पत्नी द्वारा बेटे को ले जाने और लगातार प्रताड़ित करने की बात कह रहा था। वह अपनी तकलीफ और अपनी व्यथा को वीडियो कॉल पर बताया जा रहा था और रोए जा रहा था। उसे चुप कराती, इसी दौरान वह छत में लगे पंखे पर साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। वीडियो कॉल पर यह सब देखकर वह सन्न रह गई। 

देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : तोखन साहू

देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : तोखन साहू

 बिलासपुर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्त्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री साहू ने कहा कि मेरे गांव के लोगों ने पंच बनाया फिर सरपंच जनपद सदस्य और फिर मुझे लोरमी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया और जीत कर पहली बार विधायक बना उस समय तत्कालीन डॉ. रमन सिंह सरकार ने मुझे पहली बार संसदीय सचिव बनाया। अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिलासपुर लोकसभा से टिकट दिया और आज जनता ने मुझे चुनकर सांसद बनाया भगवान और आप सब सभी लोगों की कृपा है कि पहली बार के सांसद को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्य मंत्री बनाया है। मैं केंद्रीय मंत्री होने के नाते पूरे छत्तीसगढ़ की सेवा करूंगा।उन्होंने ने जीत के लिए बिलासपुर और छत्तीसगढ़ जनता का आभार व्यक्त किया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रीमंडल में शामिल होना गर्व की बात कही। वहीं, तोखन साहू ने देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के में तेजी से विकास करने की बात भी कही।

इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है. डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा. हम सब मिलकर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ व देश का गौरव बढ़ाने काम करेंगे। बिलासपुर सासंद एक छोटे नेता से बिलासपुर सांसद और अब मोदी सरकार में केंद्रिय राज्य मंत्री बनने का सफर तय किए है। भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि तोखन साहू को शहरी राज्य विकास विभाग मिला है। राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश के किसी सांसद को यह विभाग मिला है। प्रदेश को यह विभाग मिलने से केंद्र से नगरीय निकायों के भरपूर राशि मिलेगी। विकास के कार्यों में तेजी भी आएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, कैलाश ठाकुर, बलराम देवांगन, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, अंबालिका साहू, पुनिता डहरिया, नरेन्द्र वर्मा, रामू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

 
 
बलौदाबाजार हिंसा मामले को पूर्व सीएम बघेल ने बताया भाजपा सरकार का षड्यंत्र, जानिए क्या कहा

बलौदाबाजार हिंसा मामले को पूर्व सीएम बघेल ने बताया भाजपा सरकार का षड्यंत्र, जानिए क्या कहा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना के बाद राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस-बीजेपी दोनों एक दूसरे को घटना की षड्यंत्रकारी बता रहे हैं। दोनों एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले में भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने जमकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम बघेल ने इस घटना को भाजपा सरकार की षड्यंत्र बताया है।

पूर्व सीएम भूपेश ने कहा कि बलौदाबाजार में षड्यंत्र थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस षड्यंत्र के तहत ही कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आग लगी है। वहां खड़ी वाहनों में आग लगाई गई। अब जो जानकारी आ रही है वहां पुलिस द्वारा वाहन जलाए गए हैं। मारपीट की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी जो आवेदन दिए हैं, आयोजनकर्ता में से एक व्यक्ति है जिनके पिता हैं, उसके जीजा और उसके भाई सभी आए हुए हैं। उन्हें भोजन भी नहीं दिया जा रहा है। उसको शाम के समय कलेक्ट्रेट परिसर में ले जाकर में उसे आकर्षित मुद्रा में उसे पत्थर मरवा रहे हैं। डंडा पकड़वा रहे हैं। उसकी वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं।

Transfer : बड़ी संख्या में जजों के तबादले, चार जिलों में नए डिस्ट्रिक्ट जज किए गए पदस्थ...हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

Transfer : बड़ी संख्या में जजों के तबादले, चार जिलों में नए डिस्ट्रिक्ट जज किए गए पदस्थ...हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

 बिलासपुर : हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने न्यायाधीशों के तबादला का आदेश जारी किया हैं। जारी आदेशों के तहत चार जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश व आठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। हाई कोर्ट स्थापना के जज को भी बदला गया है।

प्रज्ञा पचौरी को दुर्ग जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार को रायगढ़ जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मोहम्मद रिजवान खान को कोरिया जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। श्यामलाल लाल नवरतन को बालोद जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

देखें आदेश

 

राज्‍य सरकार ने समूह बीमा और परिवार कल्‍याण निधि की नई ब्‍याज दरों का किया ऐलान, आदेश जारी, देखें अब कितना मिलेगा ब्‍याज

राज्‍य सरकार ने समूह बीमा और परिवार कल्‍याण निधि की नई ब्‍याज दरों का किया ऐलान, आदेश जारी, देखें अब कितना मिलेगा ब्‍याज

 रायपुर। राज्‍य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के समूह बीमा और परिवार कल्‍याण निधि की नई ब्‍याज दरों का ऐलान कर दिया है। वित्‍त विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार नई दर 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक के लिए जारी की गई है।

वित्‍त विभाग के अफसरों के अनुसार शासकीय कर्मचारी समूह बीमा योजना और परिवार कल्याण निधि के लिए राज्‍य सरकार की तरफ से हर तीन महीने में ब्‍याज की दरें जारी की जाती है। इससे पहले जनवरी 2024 में अक्‍टूबर 2023 से दिसंबर 2023 तक के लिए जारी की गई थी। अब जनवरी से मार्च 2024 के लिए जारी की गई है।

इस संबंध में वित्‍त विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग ने केन्द्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना, 1980 की बचत निधि पर ब्याज दर का पुनरीक्षण किया गया है। अतः राज्य शासन तदनुसार समूह बीमा योजना, 1985 की बचत निधि में जमा राशि पर तथा परिवार कल्याण निधि, 1974 के अंतर्गत जमा राशि पर 01.01.2024 से 31.03.2024 निम्नानुसार ब्याज निर्धारण करता है:--

(अ) शासकीय कर्मचारी समूह बीमा योजना, 1985

• 01.01.2024 से 31.03.2024 तक 7.1 प्रतिशत प्रतिवर्ष (तिमाही रूप से संयोजित)

(ब) परिवार कल्याण निधि, 1974

• 01.01.2024 से 31.03.2024 तक 7.1 प्रतिशत प्रतिवर्ष (तिमाही रूप से संयोजित)

अरपा नदी में गिर कर ग्रामीण की मौत भैंसा धोने के लिए निकला था घर से हुआ दुर्घटना का शिकार पढ़े पूरी खबर

अरपा नदी में गिर कर ग्रामीण की मौत भैंसा धोने के लिए निकला था घर से हुआ दुर्घटना का शिकार पढ़े पूरी खबर

 बिलासपुर :- मस्तूरी से लगे ग्राम पंचायत कोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव का निवासी ढेला राम साहू पीता महेतरू साहू उम्र लगभग 55 साल अरपा नदी में भैंस धोने के लिए गया हुआ था और गिर कर तेज बहाव के चपेट में आकर खुद ही बह गया जिसकी वजह से उसकी मौत भी हो गई बताया जाता है कि यह घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है उपस्थित लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया पर तेज बहाव होने के कारण ढेला राम साहू को बचा नहीं पाये ऐसे में ग्राम पंचायत कोनी के सरपंच पति मनीराम कैवर्त को इसकी सूचना मिली और उन्होंने इसकी सूचना नजदीकी थाने में दी इसके बाद डेड बॉडी को किसी तरह निकाल कर पीएम के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घटना के बाद कोनी में साहू परिवार में शोक की लहर है परिवार गम में डूबा हुआ है पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं

BREAKING : रिश्वत लेते VIDEO हुआ था वायरल, SDM ने महिला पटवारी को किया निलंबित, जानें पूरा मामला...!!

BREAKING : रिश्वत लेते VIDEO हुआ था वायरल, SDM ने महिला पटवारी को किया निलंबित, जानें पूरा मामला...!!

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिश्वतखोर महिला पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। महिला पटवारी को निलंबित किया गया है। दरअसल जिले में महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देश पर एसडीएम ने महिला पटवारी को नोटिस देकर जा शुरू की है। जांच के बाद महिला पटवारी को निलंबित किया गया है। ये पूरा मामला रायगढ़ तहसील का है।

पूरा मामला रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया का है। यहां पटवारी के पद पर सुलोचना साव पदस्थ है। महिला पटवारी के पास एक किसान अपना कोई राजस्व से संबंधित काम लेकर आता है। कमरे के बाहर स्कूटी के पास खड़ी महिला पटवारी से किसान की बातचीत होती है। ऋण पुस्तिका सुधारने संबंधित बातचीत महिला पटवारी व किसान के बीच होती है। महिला पटवारी इसमें पहले ऑनलाइन सुधार के बाद ही दस्तावेजों में सुधार की बात कहती है। बातचीत खत्म होने के बाद किसान महिला पटवारी को पैसे देता है। जिस पर महिला पटवारी रहती है कि सिर्फ इतना ही दे रहे हो। किसान द्वारा इसे पर्याप्त बताने पर महिला पटवारी कहती है कि बहुत कम है और लगेगा। 

वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इसे गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर रायगढ़ एसडीम प्रवीण तिवारी ने महिला पटवारी को नोटिस देकर जांच शुरू की। एसडीएम ने मीडिया को बताया था कि महिला पटवारी को कारण बताओं नोटिस दिया गया था। जिसके जवाब में महिला पटवारी सुलोचना साव ने बताया है कि यह वीडियो डेढ़ से 2 साल पुराना है। मकान निर्माण और लेबर पेमेंट के उनके निजी काम का यह लेनदेन था। एसडीएम ने आगे कहा था कि जवाब मिलने के बाद आगे की जांच कार्यवाही जारी है। जांच पूरी होने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

CG - कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस…..

CG - कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस…..

 दुर्ग। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मार्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शिवरण कैम्प एक का रहने वाला था और श्रीशंकराचार्य काॅलेज का छात्र था। कॉलेज दोस्तों के मुताबिक, युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोस्तों ने उस युवती के घर में जाकर तोड़फोड़ की है। 

राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM:राजभवन पहुंचते ही मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा तेज, इन नामों को मंत्री मंडल में शामिल करने की चर्चा..

राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM:राजभवन पहुंचते ही मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा तेज, इन नामों को मंत्री मंडल में शामिल करने की चर्चा..

 रायपुर : - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजभवन चले गए। अचानक राज्यपाल से हुई मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चा तेज हो गई। कहा जाने लगा कि साय मंत्रीमंडल में जल्द बदलाव होने वाला है इसलिए ये मुलाकात हो रही है। हालांकि राजभवन से लौटकर मुख्यमंत्री साय ने बता दिया कि राज्यपाल विश्वभूषण और उनके बीच क्या बातें हुईं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा- आज राजभवन में माननीय राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन जी से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल हेतु खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।

बृजमोहन का इस्तीफा कबूल होने तुरंत बाद मुलाकात
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया। 20 जून को ये इस्तीफा मंजूर हुआ और अब 22 जून को राज्यपाल के पास जब CM पहुंचे तो कई तरह की चर्चा होने लगी। बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। दरअसल बृजमोहन ने विधायकी भी छोड़ दी है अब वो रायपुर के सांसद हैं।

वरिष्ठता के आधार पर राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा है। रेस में शामिल चर्चित नामों के अलावा कुछ ऐसे विधायक भी हैं, जो अंदरखाने इस कोशिश में हैं कि किसी तरह मंत्री बनने का मौका मिल जाए। इनमें कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें मंत्री बनाकर भाजपा हर बार की तरह फिर चौंका सकती है। इनमें हैं, रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कोंडगांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, बसना विधायक संपत अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो।

मैं भी कर रहा मंत्री बनने की कोशिश, रायपुर से एक मंत्री जरूर होना चाहिए – विधायक पुरंदर मिश्रा

मैं भी कर रहा मंत्री बनने की कोशिश, रायपुर से एक मंत्री जरूर होना चाहिए – विधायक पुरंदर मिश्रा

 रायपुर : साय मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों का पद खाली है। संभावित मंत्री के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही। आज राज्यपाल से सीएम विष्णुदेव साय के अलावा बीजेपी रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी मुलाकात की। वहीं विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान भी सामने आया है। मंत्री बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्री बनने की कोशिश तो सभी 54 विधायक कर रहे हैं। मैं भी कर रहा हूं। रायपुर से एक मंत्री जरूर होना चाहिए। 3 विधायक हैं, इनमे से किसी एक को मंत्री बनाना चाहिए। इस मामले में मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का हाथ जिसके सर पर होगा,उसे मौका मिलेगा। राज्यपाल से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल को जगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण देने गए थे। लेकिन सीएम विष्णुदेव साय और राज्यपाल की मुलाकात में शामिल नहीं थे।

बता दें कि पुरंदर मिश्रा पहली बार रायपुर उत्तर से बीजेपी की टिकट पर विधायक बने हैं। उनकी उड़िया समाज में काफी पकड़ है।

CG Board Exam 2024: इसी साल से दो बार होगी 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा , आवेदन शुरू जानें अंतिम तारीख, देखें परीक्षा टाइम- टेबल

CG Board Exam 2024: इसी साल से दो बार होगी 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा , आवेदन शुरू जानें अंतिम तारीख, देखें परीक्षा टाइम- टेबल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से बोर्ड की मुख्य परीक्षा दो बार ली जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार सप्लीमेंट्री एग्जाम नहीं होंगे। किसी सब्जेक्ट में फेल या श्रेणी सुधार करने वाले छात्र आवेदन देकर सेकेंड चांस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरक परीक्षा की जगह हर साल दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस बार सेकेंड चांस के लिए 10वीं की परीक्षा 24 जुलाई से और 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी।

सभी छात्र दे सकेंगे परीक्षा

सीजी बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फेल हुए छात्र, सप्लीमेंट्री के छात्र और पास हुए छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। माशिमं की ओर से कहा गया है कि वैसै परीक्षार्थी जो पूरक हैं, फेल हैं या फिर अपना रिजल्ट बेहतर करना चाहते हैं, वो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

21 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू

माशिमं की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक दूसरी मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ छात्र 21 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही लेट फीस के साथ 1 और 2 जुलाई तक भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं। जो रेगुलर स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने स्कूल से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकेंगे।

12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल

 

10वीं परीक्षा का टाइम टेबल

 
मानसून के एक्टिव होने से लोगों को राहत, मौसम विभाग ने सभी संभागों में अगले पांच दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

मानसून के एक्टिव होने से लोगों को राहत, मौसम विभाग ने सभी संभागों में अगले पांच दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में करीब महीनेभर भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद प्रदेश के लोगों ने अब राहत की सांस ली है। रायपुर सहित कई इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में मानसून के एक्टिव होने से लोगों को राहत जरूरी मिली है, लेकिन उससे भी ज्‍यादा राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक गरज-चमक के साथ अच्‍छी बारिश की संभावना जताई है।

 मौसम विभाग का कहना है कि दुर्ग, राजनांदगांव में मानसून सक्रिय होने के 24 घंटे भीतर ही रायपुर से बिलासपुर पहुंच गया। हालांकि रायपुर में मानसून चार दिन लेट पहुंचा। वहीं एक-दो दिन में मानसून पूरे छत्‍तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा। मानसून के एक्टिव होने के साथ ही पूरे प्रदेश में आगामी सप्‍ताह में बारिश और गरज-चमक के बौछारें पड़ने की संभावना है। इधर, रायपुर सहित आसपास के इलाकों में बादल और बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि आगामी 23 से 25 जून तक बारिश की गतिविधि में थोड़ी कमी रह सकती है। इसके बाद झमाझम बारिश के आसार हैं। अभी दो दिनों तक तेज वज्रपात, गरज चमक के साथ बारिश की उम्‍मीद है। फिलहाल शनिवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्‍की से लेकर मध्‍यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौस‍म विभाग ने बताया कि एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका राजस्‍थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्‍तारित है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्‍तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्‍य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्‍तारित है।

Transfers: पुलिस विभाग में एक साथ 21 पुलिसकर्मियों के तबादलों में, आदेश जारी

Transfers: पुलिस विभाग में एक साथ 21 पुलिसकर्मियों के तबादलों में, आदेश जारी

 धमतरी। धमतरी एसपी ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर आदेश जारी किया है। ट्रांसफर सूची में 21 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल है।

देखें आदेश :

Police Transfers

Transfer : सामान्य प्रशासन विभाग ने किये कई अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Transfer : सामान्य प्रशासन विभाग ने किये कई अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने कई अफसरों के तबादले किए है. ट्रांसफर लिस्ट में कुल 16 अफसरों के नाम शामिल है. यहां देखें आदेश


बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से इस्तीफा हुआ मंजूर, राजभवन से जारी हुई अधिसूचना, जल्द हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार…

बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से इस्तीफा हुआ मंजूर, राजभवन से जारी हुई अधिसूचना, जल्द हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार…

 रायपुर। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में राजभवन की ओर अधिसूचना जारी कर दी गई। 19 जून को बृजमोहन अग्रवाल ने अपना इस्तीफा सीएम साय को सौंपा था। राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने यह जानकारी दी है। इसके पहले सीएम साय के एक बयान से सस्पेंस पैदा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया गया है। लेकिन राज्यपाल के सचिव ने यह साफ कर दिया है कि उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है।

बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना त्यागपत्र सौंपा था। डॉ. सिंह के उनका इस्‍तीफा तत्‍काल प्रभाव से मंजूर किए जाने के साथ ही 17 जून को ही उक्त सीट को रिक्‍त घोषित कर दिया गया था। इसके बाद प्रक्रिया के तहत विधानसभा सचिवालय ने इस्तीफे की मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया था। राज्‍यपाल के इस्‍तीफा मंजूर करने के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

CM विष्णुदेव साय आज जाएंगे राजभवन, कैबिनेट में रिक्त दो पदों की पूर्ति और शपथ समारोह पर भी चर्चा

CM विष्णुदेव साय आज जाएंगे राजभवन, कैबिनेट में रिक्त दो पदों की पूर्ति और शपथ समारोह पर भी चर्चा

 रायपुर :- CM विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे राजभवन पहुंच रहे है।  मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। राज्यपाल और साय के बीच करीब आधे घंटे की वन टू वन चर्चा होगी। इस दौरान कैबिनेट में रिक्त दो पदों की पूर्ति और शपथ समारोह पर भी चर्चा हो सकती है।

विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव 2024 में भी बृजमोहन अग्रवाल ने भी रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी. उन्होंने रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को काफी बड़े मार्जिन से हराया है. उन्होंने विकास उपाध्याय को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवार को कुल 10 लाख 50 हजार 351 वोट मिले थे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुरोध पर बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. राजभवन सचिवालय द्वारा इस्तीफे को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है. बता दें कि सीएम साय के आग्रह पर राज्यपाल ने बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

 
 
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी की लिस्ट, जानिए किन्हें कहां मिली नई जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी की लिस्ट, जानिए किन्हें कहां मिली नई जिम्मेदारी

 गौरेला पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। जिसमें प्रधान आरक्षक, आरक्षक के साथ थाना प्रभारी इधर से उधर किये गए हैं। यह तबादला आदेश एसपी भावना गुप्ता ने जारी किया है। आदेश के अनुसार, 36 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जिसमें 28 प्रधान आरक्षक और आरक्षक के साथ 8 टीआई, SI और ASI के नाम साहिल हैं।

देखिये ट्रांसफर लिस्ट

CG ब्रेकिंग: करेंट की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत

CG ब्रेकिंग: करेंट की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत

जांजगीर-चाम्पा: शिवरीनारायण से बड़ी खबर सामने आई है। कल शाम आंधी-तूफान के कारण 11 केवी के मेन तार गिरने से 5 मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई।यह हादसा शिवरीनारायण नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 के आम बगीचा शिवरीनारायण में हुआ।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

 धमतरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले में 55.15 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, इसमें 16.04 करोड़ रुपए के 101 कार्यों का लोकार्पण एवं 39.11 करोड़ रुपए के 21 कार्यों का शिलान्यास शामिल। इस मौके पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार भी हैं मौजूद।

मुख्यमंत्री साय द्वारा लोकार्पित किये गये कार्यों में नगर निगम धमतरी के तहत 10 करोड़ 31 लाख 80 हजार रूपये की लागत के 77 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग धमतरी के 2 करोड़ 64 लाख 40 हजार रूपये के 9 कार्य, कृषि विभाग के तहत एक करोड़ 10 लाख 29 हजार रूपये के 3 कार्य, 98 लाख 24 हजार रूपये के 5 कार्य, लोक निर्माण विभाग धमतरी के तहत 53 लाख 41 हजार रूपये की लागत के एक कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जनपद पंचायत नगरी के तहत 36 लाख 17 हजार रूपये की लागत के 4 कार्य और वन विभाग के तहत 9 लाख 50 हजार रूपये की लागत के 2 कार्य शामिल हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री ने जल प्रबंध संभाग रूद्री के तहत 12 करोड़ 92 लाख 01 हजार रूपये की लागत के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग धमतरी के तहत 11 करोड़ 19 लाख 57 हजार रूपये की लागत के 3 कार्य, नगर निगम धमतरी के 11 करोड़ 95 हजार रूपये के 14 कार्य, विद्युत विभाग के 3 करोड़ 78 लाख 91 हजार रूपये की लागत के एक कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जनपद पंचायत नगरी के 19 लाख 96 हजार रूपये की लागत के एक कार्य का शिलान्यास किया।

 
Breaking : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: कल प्रदेश की सभी शराब दुकानें रहेगी बंद, आदेश जारी

Breaking : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: कल प्रदेश की सभी शराब दुकानें रहेगी बंद, आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, कल 22 जून कबीर जयंती पर राज्य सरकार ने शुष्क दिवस घोषित किया है, जिसके अनुसार प्रदेश की सभी देशी व विदेशी शराब और भांग की दुकानें बंद रहेगी।

वहीं जारी आदेश में कहा गया है कि रेस्टोरेंज-बार, होटल बार, क्लब आदि में शराब दुकानें बंद होगी। किसी भी होटल, रेस्टोरेंट और क्लब में शराब बेचने और परोसने की इजाजत नहीं दी जाये। अगर शराब बेचते कोई पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh Breaking : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: कल प्रदेश की सभी शराब दुकानें रहेगी बंद, आदेश जारी 

CRIME : कारोबारी से 7 लाख की उठाईगिरी, लाखों से भरे बैग ले उड़े बाइक सवार बदमाश

CRIME : कारोबारी से 7 लाख की उठाईगिरी, लाखों से भरे बैग ले उड़े बाइक सवार बदमाश

 रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके में कारोबारी उठाईगिरी का शिकार हुआ है। जानकारी अनुसार, तिल्दा ब्रिज के पास शौच करने रुके ठेकेदार बाइक पर 7 लाख रुपए नगदी से भरा बैग रखा था जिसे मौका पाकर 2 अज्ञात बाइक सवार बैग लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस CCTV के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है

बता दें कि कुंदरु गांव निवासी ठेकेदार राधेश्याम साहू के साथ यहां घटना हुई है। वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। आने जाने वाले रास्तों में लगे CCTV के फुटेज को खंगाले जा रहे है। घटना की रिपोर्ट तिल्दा थाना में की गई है।

ब्रेकिंग : एक इनामी समेत 9 नक्सली गिरफ्तार, कई हिंसक वारदातों में रहे शामिल, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

ब्रेकिंग : एक इनामी समेत 9 नक्सली गिरफ्तार, कई हिंसक वारदातों में रहे शामिल, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में पुलिस जवानों को फिर एक बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने एक लाख के ईनामी समेत 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर हत्या, फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, रोड काटने, पाम्पलेट लगाने जैसे कई गंभीर आरोप हैं।

बता दें कि बीजापुर समेत सभी नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों की ओर से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना बासागुड़ा के जवान, कोबरा 210, सीआरपीएफ 168 बटालियन व 229 बटालियन की संयुक्त टीम अलग-अलग थानों से पुसबाका जंगल व टेकमेटला के जंगलों पर सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान पुलिस को देख ये नक्सली जंगलों में छिपते और भागते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक लाख के इनामी सहित 9 नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। 

नक्सलियों के पास से पुलिस ने टिफिन बम, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, स्पाइक, स्पीलिंटर, जिलेटिन, कार्डेक्स वायर, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पाम्पलेट और बैनर बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, सभी नक्सली संगठन में सक्रिय थे। 

BREAKING : राज्य सरकार ने दो IAS अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार...इस IAS को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी

BREAKING : राज्य सरकार ने दो IAS अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार...इस IAS को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी

  रायपुर : राज्य सरकार ने दो IAS अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, जिसका आदेश जारी कर दिया गया है, जारी आदेश के मुताबिक IAS रजत बंसल को आयुक्त मनरेगा क़ा अतिरिक्त प्रभार, तो IAS कुलदीप शर्मा को रजिस्ट्रार सहकारी संस्था का अतिरिक्त प्रभार मिला है, वहीं IAS नम्रता जैन को CEO जिला पंचायत सुकमा पदस्थ किया गया है.

BREAKING : राज्य सरकार ने पूर्व IAS अजय सिंह को दी बड़ी जिम्म्मेदारी, बनाए गए राज्य निर्वाचन आयुक्त

BREAKING : राज्य सरकार ने पूर्व IAS अजय सिंह को दी बड़ी जिम्म्मेदारी, बनाए गए राज्य निर्वाचन आयुक्त

 रायपुर : राज्य सरकार ने 1983 बैच के पूर्व IAS अधिकारी अजय सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है.

देखें आदेश-