नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बंदूक़ समेत भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री बरामद

सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बंदूक़ समेत भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री बरामद

 सुकमा : नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करकनगुड़ा, मोरपल्ली, ताड़मेटला, गोलागुड़ा, कोत्त्तागुड़ा व आसपास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।

इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलो द्वारा जंगल-झाड़ियों का सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि ग्राम करनगुड़ा के जंगल/पहाड़ी के पास नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षाबलों पर जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुन बीजीएल हथियारों से फायरिंग किया गया।

सुरक्षा बलों द्वारा भी अपना परिचय बताते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व अपने आप को घिरता हुआ देखकर नक्सली जंगल/पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ लगभग 20-25 मीनट तक चली। तद्पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने 1 नग भरमार बंदूक , 2 नग घड़ी, 1 नग कम्बैट बैरल कैप, नक्सल साहित्य, 1 नग थैला, जूता का लेस, दवाईयां, साबुन, एवं नक्सलियों दैनिक उपयोगी कपड़े आदि बरामद किया गया।

Breaking : AC में शॉर्ट सर्किट से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बिल्डिंग में लगी भीषण आग

Breaking : AC में शॉर्ट सर्किट से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बिल्डिंग में लगी भीषण आग

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टैगोर नगर में स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल ऑफिस के कॉन्फ्रेंस रूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से कई कागजात जलकर खाक हो गए है। जानकारी के मुताबिक AC में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी है। मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि किसी के हताहत की खबर नहीं है।

 लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज...विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा..!!

लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज...विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा..!!

 रायपुर । आचार संहिता खत्म होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय  एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।  सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अफसरों को सभी कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए थे। वहीं आज साय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है

लंबे समय बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है, जिसमें विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले संशोधन विधेयकों से लेकर बजट की घोषणाओं पर चर्चा होगी।सबसे महत्वपूर्ण चर्चा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर होगी, जिसमें महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने को लेकर सहमति बन सकती है। बता दे बलौदाबाजार हिंसा के मामले में भी मंत्रियों से रिपोर्ट ली जाएगी।

 
आंधी तूफान,झमाझम बारिश, गर्मी से राहत…. सुहावना हुआ मौसम, जानें IMD का अपडेट

आंधी तूफान,झमाझम बारिश, गर्मी से राहत…. सुहावना हुआ मौसम, जानें IMD का अपडेट

 रायपुर :- राजधानी रायपुर में बीती रात जमकर बारिश हुई और आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी बनी रहेगी. मानसून के लिए अभी छत्तीसगढ़ के लोगों को इंतजार करना होगा. अभी मानसून बीजापुर और सुकमा में अटका हुआ है. विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में मानसून आने में अभी पांच से सात दिन लगेंगे. दूसरी ओर, सरकार ने प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. अब स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे।

प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा
आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करेगा वैश्य समाज - कन्हैया अग्रवाल

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करेगा वैश्य समाज - कन्हैया अग्रवाल

कौशल उन्नयन के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे |  वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन की स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय 

रायपुर । वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कार्यसमिति की बैठक सोमवार 17 जून, 2024 सोमवार को वृंदावन हाल, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित की गई | बैठक के प्रारंभ में वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन की 10 वी स्थापना के अवसर पर  महात्मा गाँधी जी, संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  स्व. संतोष अग्रवाल जी को पुष्पांजलि अर्पित किया गया | 

वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन समाज के सभी घटकों को जोड़ते हुए मजबूत संगठन के निर्माण की दिशा में अग्रसर है । संगठन के द्वारा कौशल उन्नयन, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सामाजिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। प्रति माह शहर, प्रदेश एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा ।

वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों के सुझाव के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने उक्त कार्यक्रम आयोजन के निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि समाज को संगठित करने प्रत्येक घटकों के प्रमुखों से संपर्क कर उन्हें हर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा । प्राप्त सुझाव के आधार पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ाते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर रास गरबा और दिसंबर माह में आनंद मेला आयोजन करने का निर्णय भी लिया गया । बैठक में मैथिलीशरण गुप्त उद्यान के व्यवसायीकरण को लेकर चिंता जताते हुए इस संबंध में नगर निगम के महापौर और कमिश्नर के समक्ष विरोध दर्ज करने का निर्णय भी लिया गया । कौशल उन्नयन के लिए प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर एवं विभिन्न उपकरणों की रिपेयरिंग करने का प्रशिक्षण प्रारंभ करने निर्णय लिया गया । कौशल उन्नयन वर्कशॉप के लिए श्री अरुण सिंघानिया द्वारा सहयोग किया जायेगा | 

बैठक के प्रारंभ में महामंत्री ऋषि गुप्ता ने संस्था के स्थापना दिवस और वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा विगत वर्षो में किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला । संगठन के विस्तार, कार्यक्रमों के निर्धारण के संबंध में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल, अशोक वैश्य, वरिष्ठ सलाहकार मदन तालेड़ा, सारंगढ़ जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल, लखनलाल बानी, पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता, राकेश केसरवानी, गौतम लुंकड़, संतोष बाघमार, पिंटू बैद, राजेश केडिया, नितेश अग्रवाल, मनोज एस गोयल, अजय गुप्ता, श्रीमती रजनी घरड़े, श्रीमती शशि बागड़ी, श्रीमती रेखा केसरवानी एवं श्रीमती संगीता जैन ने सारगर्भित सुझाव रखें, इन्हीं सुझावों के आधार पर कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया । 

राजधानी में एक बेहतरीन स्कूल बनाने और नया रायपुर के सत्यसाई हॉस्पिटल में बच्चों के हार्ट का इलाज कराने आने वाले लोगों के लिए मंगल भवन बनाने पर चर्चा हुई इस योजना के लिए शासन या बड़े धमार्थ ट्रस्टों के साथ चर्चा की जाएगी । सक्ती जिले में जिला अध्यक्ष अमरलाल अग्रवाल द्वारा प्रति माह आयोजित किए जा रहे नेत्र जाला शिविर के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया । 

बैठक में सर्वसम्मति से आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण करने के साथ कार्यक्रम संपादन के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई ।
कौशल उन्नयन के लिए अशोक गुप्ता एवं रजनी घरडे, विचार गोष्ठी के लिए अशोक वैश्य, लखनलाल बानी एवं राकेश केसरवानी, स्वास्थ्य शिविर के लिए कमलेश नथवानी, पर्यावरण संरक्षण के लिए रजनी घरडे, संगठन विस्तार के लिए अशोक वैश्य, अशोक गुप्ता, राकेश केशरवानी, शशि बागड़ी, संगीता जैन एवं रेखा केसरवानी, रास गरबा और आनंद मेला के आयोजन के लिए कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, नितेश अग्रवाल एवं राजेश केडिया को जिम्मेदारी दी गई है 

बैठक के अंत में छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष स्व श्री विजय दम्मानी जी को श्रधांजलि दी गई एवं आभार प्रदर्शन कमलेश नथवानी द्वारा किया गया ।

बैठक में प्रमुख रूप से शरद गुप्ता, राजू गुप्ता, डी आर साहू , प्रवीण खरे, प्रतीक अग्रवाल, अनिल कश्यप सहित पदाधिकारीगण, महिला एवं युवा इकाई के सदस्यगण उपस्थित थे |
बलौदाबाजार कांड : मोटरसायकल जलने पर पत्रकार को 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बलौदाबाजार कांड : मोटरसायकल जलने पर पत्रकार को 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत


मुख्यमंत्री  साय के निर्देश पर संचार प्रतिनिधि कल्याण समित ने स्वीकृत की राशि

रिर्पोटिंग के दौरान मोटरसायकल दुर्घटनाग्रस्त होने पर राज्य में पहली बार स्वीकृत की गई आर्थिक सहायता

रायपुर : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में बीते 10 जून को घटित आगजनी की घटना में एक पत्रकार की मोटरसायकल जल जाने के कारण मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण समित ने आज 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मीडिया प्रतिनिधियों को गंभीर बीमारी और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता तो स्वीकृत की जाती थी परंतु प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है जब रिर्पोटिंग के दौरान पत्रकार की मोटरसायकल दुर्घटनाग्रस्त होने पर राज्य सरकार की संवेदनशील पहल पर संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति द्वारा पत्रकार को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 

गौरतलब है कि जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज संचालनालय में राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों के अन्य प्रकरणों का निराकरण करते हुए बलौदाबाजार जिले में बीते 10 जून को हुई आगजनी की घटना में ए.एन.आई. के रिपोर्टर अजय यादव की मोटर सायकल जल जाने से उन्हें समिति ने 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति के सदस्य श्री जोसेफ पी. जान, सुभाष मिश्रा, दीपक लखोटिया, संजय दीक्षित, आर.के. गांधी, टी.सूर्याराव, प्रणय राज सिंह राणा और समिति के सदस्य सचिव अपर संचालक संजीव तिवारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री  साय दिखे किसान की भूमिका में...बगिया में अपने खेतों में बीज का छिड़काव कर खेती-किसानी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय दिखे किसान की भूमिका में...बगिया में अपने खेतों में बीज का छिड़काव कर खेती-किसानी का किया शुभारंभ

 

अच्छी उपज की कामना के लिए खेतों की पूजा-अर्चना कर किया बीज छिड़काव

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया। 

मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं।

मुख्यमंत्री खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।
खुशखबरी ! बस्तर के तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब कैश में होगा भुगतान

खुशखबरी ! बस्तर के तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब कैश में होगा भुगतान

रायपुर : बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान किया जाएगा। इन जिलों में हाट-बाजारों में कैंप लगाकर राशि का नगद भुगतान किया जाएगा। तीनों जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर-दूर हैं, इसलिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को यह निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के अलावा अन्य जिलों में तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके खाते में पारिश्रमिक राशि का भुगतान किया जाता है

 

प्रधान मुख्य वनसंरक्षक वी. श्रीनिवास राव ने बताया कि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के जारी निर्देश में कहा गया है कि समस्त नगद भुगतान की कार्रवाई कलेक्टर के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में संपन्न की जाएगी। नगद भुगतान के लिए कौन से संग्राहक पात्र होंगे, इसका निर्धारण कलेक्टर की ओर से किया जाएगा। प्रत्येक प्रकरण का नगद भुगतान कलेक्टर की अनुमति से होगा। प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर तथा वन मंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, जिला यूनियन के आपसी समन्वय से प्रस्तावित क्षेत्र के अंतर्गत हाट बाजार या अन्य उपयुक्त स्थान पर कैंप का आयोजन कर संग्राहकों को तेंदूपत्ता संग्रहण कार्ड में उचित प्रविष्टि कर नगद भुगतान करते हुए पावती प्राप्त करेंगे। नगद भुगतान के पूर्व पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

नगद भुगतान से संबंधित समस्त कार्य की संपूर्ण वीडियोग्राफी करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित कलेक्टर के मार्गदर्शन में कैंप के दौरान संग्राहकों को आवश्यकतानुसार आधारकार्ड जारी करने, बैंक खाता खुलवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि के भुगतान की कार्रवाई 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 
CG - बीयर की खेप लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लूटने के लिए पहुंच गए पियक्कड़, लेकिन उससे पहले हो गया ये कांड

CG - बीयर की खेप लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लूटने के लिए पहुंच गए पियक्कड़, लेकिन उससे पहले हो गया ये कांड

 राजनांदगांव। देर रात सड़क हादसे में एक ट्रक पलट गया। जिसमे बीयर की बोतले लदी थी। ट्रक के पलटते ही बीयर सड़क पर बहने लगी। हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी से बीयर सलामत रहा, बावजूद कुछ पियक्कड़ कुछ पेटी पार करने में जरूर जुट गये। मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का है, जहां जीई रोड नेशनल हाईवे पर बियर से भरा एक ट्रक पलट गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बीयर की पेटियां लेकर आ रहा था, जिसमें करीब 2400 पेटी बियर के डिब्बे थे। जानकारी के मुताबिक बियर ट्रक से ओडिशा जा रही थी, तभी मंगलवार की रात में लगभग 1 बजे जी ई रोड में PWD कार्यालय के पास अचानक से ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से ड्राइवर क्लीनर बच गए, लेकिन सड़क पर बियर की कई पेटियां टूट कर बिखर गई। इस दौरान सड़क पर शराब बहने लगी। सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने बियर की पेटी लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

रात को ही पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पलटे ट्रक को खाली करा कर दूसरी गाड़ी से बियर की पेटियों को नदई स्थित मोहरा वेयर हाउस में रखवाया गया है। बाद में परमिट जारी होने पर माल को ओडिशा रवाना किया जाएगा।

पुलिस की कार्यप्रणाली में उर्दू की जगह हिंदी शब्दों का हो प्रयोग, गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

पुलिस की कार्यप्रणाली में उर्दू की जगह हिंदी शब्दों का हो प्रयोग, गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

रायपुर / उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली में उर्दू, फारसी के शब्दों को हटाकर इनकी जगह सरल हिंदी शब्द जोड़ने के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपनी लिखा-पढ़ी और बोलचाल में उर्दू, फारसी के शब्दों की जगह सरल हिंदी शब्दों का प्रयोग करे, ताकि आम जनता या पीड़ित को पुलिस की कार्यप्रणाली समझ आए। 
गृह मंत्री शर्मा ने कहा है कि 1896 के समय से पुलिस विभाग में प्रयोग में लाए जा रहे कई शब्द आम लोगों की समझ में नहीं आते, इसलिए इन्हें बदलना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 24 साल बाद व्यापक जनहित यह अच्छी पहल होगी। 
हमारे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की पुलिस ने अब अपनी कार्य प्रणाली में उर्दू के शब्दों का प्रयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। वहां पुलिस की लिखा-पढ़ी और बोलचाल की भाषा में उर्दू, फारसी और अन्य भाषाओं के 69 शब्दों का प्रयोग बंद करके इनकी जगह हिंदी के शब्दों का उपयोग किया जाने लगा है। यह अच्छा उदाहरण है।
CG -  एक बार फिर शिक्षा जगत हुआ शर्मसार, स्कूल गेट के सामने नशे में धुत्त मिला प्राचार्य, फिर जो हुआ.....

CG - एक बार फिर शिक्षा जगत हुआ शर्मसार, स्कूल गेट के सामने नशे में धुत्त मिला प्राचार्य, फिर जो हुआ.....

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। आज स्कूल गेट के सामने प्राचार्य नशे में धुत्त मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला शासकीय हाईस्कूल गिंदोला, विकासखंड बलौदाबाजार का है। 

आज से स्कूल का नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाला था। परमेश्वर सेन शासकीय हाईस्कूल गिंदोला में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है, जो आज स्कूल गेट के पास नशे में धुत्त मिला। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते कह रहे कि जब स्कूल का मुखिया ही ऐसा हो फिर देश केबच्चों का भविष्य कैसा होगा। 

बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल

बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल

 बलौदा बाजार :-  बलौदा बाजार हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। वही राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है।
इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हैं। फायर ब्रिगेड चौक मोती बाग में हो रहे इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में न हो कोई परेशानी : कलेक्टर सोनी

आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में न हो कोई परेशानी : कलेक्टर सोनी

 रायपुर :-  बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़े कार्यों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को ईलाज में किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात को सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा गरीब परिवार क़े सदस्यों को मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान करती है। उन्होने कहा कि शासकीय अस्पतालों क़े साथ ही जिले में अनुबंधित कुल 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बाधा ना आये। किसी क्षेत्र विशेष में कोई समस्या हो तो उसे दूर करने क़े लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि एसडीएम क़े द्वारा ली जाने वाली बैठको में विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कोई समस्या ही तो जरूर बतायें। उन्होने विगत दिवस जिला मुख्यालय में हुई अप्रिय घटना में पीड़ितों का निशुल्क ईलाज कि व्यवस्था तथा दस्तावेजों का संधारण करने क़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले की वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर सभी अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9479190629 तथा एम्बुलेंस कॉल नंबर को प्रदर्शित करने क़े निर्देश दिए. इसके साथ ही अस्पताओं से निकलने वाले जैव अपशिष्ट पदार्थों क़े उचित निपटान क़े लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने क़े निर्देश दिए। बरसात क़े मौसम में मौसमी बिमारियों क़े रोकथाम क़े लिए शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में बेहतर तैयारी करने क़े निर्देश दिए।

 
प्रेमिका की किसी और से हुई सगाई, तो प्रेमी जोड़े को मंजूर नहीं हुई जुदाई, जहर खाकर दोनों ने लगाया मौत को गले

प्रेमिका की किसी और से हुई सगाई, तो प्रेमी जोड़े को मंजूर नहीं हुई जुदाई, जहर खाकर दोनों ने लगाया मौत को गले

 कांकेर : - एक दिन पहले प्रेमीका कि सगाई किसी और से हुई थी प्रेमी जोड़े को एक दुसरे से जुदाई बर्दाश्त नहीं हुआ तो दोनों ने एक साथ हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कह दिया मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र ग्राम गुड़ाबेड़ा का है जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज वारदात सामने आया है, जिस युवती की एक दिन पहले सगाई हुई थी, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में जहर का सेवन कर लिया, और दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गांव से बाहर खेत में दोनों का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार दर्रो ने थाना में सूचना देते हुए बताया कि उसकी बहन शांती दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सगाई कार्यक्रम शनिवार को दिन में संपन्न हुआ था, सगाई के बाद से उसकी बहन खुश नहीं थी, उसका गांव के ही एक युवक सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगाई के बाद सगाई की रात ही प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने रात में गांव से बाहर धरमूराम आंचला के खेत में बुलाया, जहां दोनों ने यह फैसला लिया कि अगर दोनों एक साथ इस दुनिया में जी नहीं सकते, एक साथ दुनिया को अलविदा तो कह सकतें हैं, दोनों को एक दूसरे से जूदा होकर जीना मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने एक साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद दोनों रात भर खेत में तड़पते रहे। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। 16 जून की सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांती दर्रो और सोनू कोमरा दोनों खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे पड़े हुए थे। प्रेमिका की मौत हो गई थी, लेकिन प्रेमी की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है, वह अपने नाना नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। सगाई कार्यक्रम भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया, लेकिन प्यार किसी से और शादी किसी और से यह दोनों को मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जूट गई।

आचार संहिता खत्म होने के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 19 जून को

आचार संहिता खत्म होने के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 19 जून को

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जून बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म होने के बाद कैबिनेट की ये पहली बैठक होगी। बैठक में कई बड़े फैसले लिये जाने की उम्मीद है।

 
जल्द होगी मॉनसून की एंट्री: एक बार फिर मौसम होगा सुहाना,छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जल्द होगी मॉनसून की एंट्री: एक बार फिर मौसम होगा सुहाना,छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

 रायपुर । दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज को बस्तर संभाग में मानसून पहुंच सकता है और इसके बाद बड़ी तेजी से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मानसून बढ़ेगा।

रायपुर सहित प्रदेशभर में सोमवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही ठंडी हवा भी चली। हालांकि दोपहर को धूप भी निकली और अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर, बलौदा-बाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, धमधा, पाटन, जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, लोहंडीगुडा, तोकापाल, दरभा और बास्तानार में बारिश होगी. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम कमजोर हो गया है. इस वजह से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अटक गई हैं. दुर्ग और उसके आसपास के इलाकों में गर्मी पड़ रही है. उमस की वजह से लोगों का जीना मुहाल है. दुर्ग में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है. विभाग का कहना है कि यहां 21 जून उसके बाद बारिश होने के आसार हैं.

26 जून को खुलेंगे स्कूल
इधर, भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां की बढ़ा दी गई हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं. प्रदेश के स्कूल अब 25 जून तक बंद रहेंगे. शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला किया गया है. बच्चों का जीवन सबसे बढ़कर है. इसलिए अब स्कूल 26 जून को खुलेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास पर, टाटीडांड़ में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास पर, टाटीडांड़ में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दूसरे दिन आज भी जशपुर प्रवास पर रहेंगे. वे 1 बजे कांसाबेल के टाटीडांड़ में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर शाम 4 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

आपको बता दे लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 19 जून को दोपहर 3 बजे महानदी भवन मंत्रालय में होगी. इस बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने निर्णय लिए जा सकते हैं. साथ ही प्रशासनिक ढांचे को बेहतर करने को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं.

 
 
कबीरधाम में युवतियों की तस्करी पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही सरकार : सुशील

कबीरधाम में युवतियों की तस्करी पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही सरकार : सुशील

 रायपुर :- कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं फिर से असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने विशेष रूप से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में बड़े पैमाने पर मानव तस्करी की घटनाओं की ओर इशारा किया।

मानव तस्करी का बड़ा मामला
सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि 8 जून को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर कबीरधाम जिले की 16 युवतियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपने संरक्षण में लेकर सखी सेंटर राजनांदगांव के हवाले किया। इन युवतियों में से अधिकांश कवर्धा के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी, कंठी, पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी, केजेदहा, सिंघनपुरी, लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर, उड़ियाकला और पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापुर की थीं।

उप मुख्यमंत्री पर आरोप
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को मानव तस्करी के लिए नैतिक जिम्मेदार ठहराया है, जिनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि जिले में हत्या और तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

मामले में कोई कार्रवाई नहीं
शुक्ला ने आरोप लगाया कि विजय शर्मा, जो सामान्यतः शासकीय विभागों में हस्तक्षेप करते हैं, युवतियों की तस्करी के मामले में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोलह युवतियों को ले जाते पकड़े गए युवक उमेश चंद्राकर को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया और मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

कांग्रेस ने कबीरधाम जिले की गायब युवतियों की तलाश के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। शुक्ला ने सवाल उठाया कि गृह मंत्री आखिर मानव तस्करी के मामले में क्यों अरुचि दिखा रहे हैं और इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

सीसीपीएल किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं : अरुण साव

सीसीपीएल किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं : अरुण साव

 सीसीपीएल का फाइनल देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर :- उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार की शाम नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस लीग का फाइनल मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर रायनोस की टीम चैंपियन बनी। उप मुख्यमंत्री साव के स्टेडियम पहुंचने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। साव ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने सीसीपीएल के फाइनल मुकाबले में कहा कि यह आयोजन किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। इससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ से नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। साव ने कहा कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे हुए हैं। यह लीग और राज्य के खिलाड़ियों के प्रति उनके अपार प्रेम को दर्शाता है।

डिप्टी साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शशांक सिंह ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अपने खेल से खूब धूम मचाई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीसीपीएल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में खेलने का रास्ता खोलेगा। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन होगा। सीसीपीएल के निर्देशक बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह, गर्वनिंग काउंसिल के चैयरमैन प्रमोद शंकर शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह और सचिव मुकुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद थे।

नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा: बृजमोहन

नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा: बृजमोहन

 रायपुर :- जब जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो बहुत कुछ छोड़ना भी पड़ता है। 35 सालों से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहने और राज्य के विकास और खुशहाली के लिए कार्य करने के बाद भाजपा के  वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को उनके आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज विधायक पद से इस्तीफा देना मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है। जनता के प्यार और आशीर्वाद से पिछले 35 सालों से भी ज्यादा समय से विधायक रहा हूं। विधानसभा में मेरे पुराने और नए साथी हैं जो एक परिवार की तरह है। लेकिन नियमतः लोकसभा सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के अंदर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना पड़ता है। इसलिए बड़े भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं।

उन्होंने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व और रायपुर लोकसभा की जनता ने नई जिम्मेदारी दी है। नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा। अपनी जनता के लिए जैसे उनका मोहन था, आगे भी वैसा ही उनका मोहन रहेगा।

सदन में बृजमोहन अग्रवाल की कमी खलेगी : डॉ. रमन सिंह

 

त्यागपत्र लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि, यह उनके लिए बहुत भावुक पल है। पिछले कई दशकों से बृजमोहन अग्रवाल के साथ काम किया। विधानसभा कार्यवाही के कुशल संचालन में बृजमोहन अग्रवाल से बहुत कुछ सीखने को मिला है। अब सदन में उनकी कमी खलेगी। साथ ही बृजमोहन अग्रवाल को सांसद सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है जिसके लिए मैं बृजमोहन अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

 

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, राजेश मूणत, इंद्रजीत साहू, सुनील सोनी भी उपस्थित रहे।

बृजमोहन को मंत्री पद से बर्खास्त करें सीएम साय : दीपक बैज

बृजमोहन को मंत्री पद से बर्खास्त करें सीएम साय : दीपक बैज

 रायपुर। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल को बर्खास्त कब करेंगे? बृजमोहन अग्रवाल सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिये है। नैतिकता का तकाजा है कि वे विधायक के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देते लेकिन उन्होंने मंत्री पद के लालच में सारी नैतिकताओं को धता बता दिया है।


दीपक बैज ने कहा कि कोई व्यक्ति बिना विधानमंडल का सदस्य रहते हुये भी 6 माह तक मंत्री पद धारित कर सकता है। उसे 6 माह के अंदर सदन का सदस्य निर्वाचित होना होता है। बृजमोहन के मामले में स्थितियां अलग है। उन्होंने सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया है। यहां पर 6 माह के अंदर सदस्य के निर्वाचन की अपेक्षा वाली बात नहीं है। अतः संवैधानिक प्रावधानों की आड़ लेकर मंत्री पद पर बने रहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पद लोलुप है, सत्ता में बने रहना ही उनके लिये सब कुछ है। कोई सांसद पद पर तत्काल निर्वाचित व्यक्ति यह कह कर मंत्री पद नहीं छोड़ रहा कि वह 6 माह तक मंत्री बने रह सकता है यह भाजपा में ही संभव है। भाजपा और मुख्यमंत्री बताये कि क्या वह भी बृजमोहन अग्रवाल के इस निर्णय के साथ है या राजनैतिक सुचिता को देखते हुये मुख्यमंत्री उनको बर्खास्त करेंगे।

 

ट्रेन दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री इस्तीफा दें : कांग्रेस

ट्रेन दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री इस्तीफा दें : कांग्रेस

 रायपुर। पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी में हुई रेल दुर्घटना पर कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के प्रति संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुनिया में सबसे सुरक्षित यात्रा मानी जाने वाली भारतीय रेल मोदी राज में असुरक्षित और घातक बन गयी है। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने रेलवे को बर्बाद कर दिया है। दुर्घटना, लेटलतीफी, अचानक रद्द होना भारतीय रेल की नई पहचान बन चुकी है।


सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी रेल दुर्घटना रेल मंत्रालय की घोर लापरवाही दिख रही है। एक ही ट्रैक में दो ट्रेनों के आने के चलते गंभीर रेल हादसा हुआ है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को रेल मंत्रालय के द्वारा बरती गई लापरवाही गैर जिम्मेदाराना रवैया की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बेहद गंभीर मसला है और इस पूरे हादसे की बारीकी से जांच होनी चाहिए और जितने भी लोग इस घटना के लिए दोषी है उन सब पर भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

 

BREAKING : विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, एक क्लिक में पढ़िए

BREAKING : विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, एक क्लिक में पढ़िए

 रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस मौके पर, पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक, पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा निश्चित रूप से यह क्षण भावुक क्षण है। प्रदेश की जनता, कार्यकर्ता, साथ में रहे विधायक सब के लिए मुश्किल क्षण है। छत्तीसगढ़ की जनता को कहना चाहता हूँ कि उनका मोहन वैसा ही काम करेगा। और इतने सालों में विधानसभा में काम करते हुए मेरे काम से, व्यवहार से किसी को कष्ट हुआ है, उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूँ। मैं इस नई पारी के लिए सबका प्रेम, आशीर्वाद और अपनेपन की उम्मीद करता हूँ। इसी भावना के साथ सांसद के रूप में मैं देश के सबसे बड़े पंचायत में जा रहा हूँ।

सांसद अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में सांसद का चुनाव लड़वाया है, तो सोच समझकर लड़ाया होगा। मुख्यमंत्री के अधिकारों में है कि वह वो 6 महीने तक मंत्री रख सकते हैं। यह कहकर बृजमोहन ने मंत्री पद पर बने रहने की अपनी इच्छा जता दी है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि हमारे वरिष्ठ साथी 35 वर्षो से राजनीती में है, राष्ट्रिय पर्वेक्ष में जाने का बृजमोहन अग्रवाल को अवसर मिला है, दिल्ली में जाकर छत्तीसगढ़ की समस्याओं को विशेष रूप से रखेंगे। कांग्रेस के स्वागत है वाले बयान पर कहा कि जिस प्रकार की बयान बाजी आ रही है, मुझे लगता है उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में रायपुर (Raipur) से पार्टी के उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Aggarwal) ने भारी अंतर के साथ जीत हासिल की थी। और कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। बृजमोहन अग्रवाल देशभर में 8वे नंबर पर सबसे ज्यादा मतों से विजयी होने वाले प्रत्याशी है। वहीँ मोदी केबिनेट में उनके मंत्री बनने के को लेकर चर्चाएं हो रही थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने बिलासपुर सांसद को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया, वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने अब विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे वर्तमान में संसाद साथ ही छत्तीसगढ़ शासन में 6 महीने तक मंत्री बने रहेंगे, यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि सीएम सांसद बृजमोहन अग्रवाल को कब तक मंत्री बने रहने देने की अनुमति देते है। विदित हो कि कुछ दिनों पहले ही ब्रिजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा था कि मैं 6 महीने तक मंत्री रह सकता हूँ, यह सीएम के हाथ में है।

डहरिया ने दिया कांग्रेस में आने का ऑफर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है। शिव डहरिया ने कहा कि, बीजेपी में सिर-फुटोव्वल की स्थिति बनी हुई है। बीजेपी में उनकी उपेक्षा की है, वो चाहें हमारी पार्टी में आ जाएं। अगर बृजमोहन मिलेंगे तो उनसे जरूर चर्चा करेंगे। वो जो चाहे वो मिलेगा।

जानिए बृजमोहन अग्रवाल का राजनीतिक सफर

बृजमोहन अग्रवाल का जन्म एक मई 1959 को  रायपुर में हुआ था. काॅमर्स व आर्ट्स दोनों विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलबी की डिग्री भी ली है. साल 1986 में इनकी शादी सरिता देवी अग्रवाल से हुई. इनके 2 बेटे और 1 बेटी हैं. वे मध्यप्रदेश से बंटवारे से पूर्व भी मंत्री का पद संभाल चुके हैं. मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है. बृजमोहन ने मात्र 16 साल की उम्र में ही 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ले ली थी. वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे. 1984 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने. 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे. 1990 में वे पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए. वे राज्य के सबसे युवा एमएलए थे. इसके बाद से वे 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में विधायक चुने गए.

 
रेलवे ट्रैक में मिली दो सगे भाईयों की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी...पुलिस जांच में जुटी

रेलवे ट्रैक में मिली दो सगे भाईयों की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी...पुलिस जांच में जुटी

 महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। वहीं परिवार में मातम का माहौल है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव 22 वर्ष हैं। दोनों महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले थे। बताया जाता है कि कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों भाई श्रमिक का काम करते हैं।

एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी कुछ दिन पहले कही चली गयी थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। बहरहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या या आत्महत्या का कारण का पता चल सके।

अपने ही पति के खून की प्यासी हुई पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, पति को उतारा मौत के घाट, फिर भी मन नहीं भरा तो किया ये घिनौना काम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

अपने ही पति के खून की प्यासी हुई पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, पति को उतारा मौत के घाट, फिर भी मन नहीं भरा तो किया ये घिनौना काम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

 रायपुर। राजधानी रायपुर में खारुन नदी में मिली लाश के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने ही अपने पति की हत्या करने के लिए बॉयफ्रेंड पर दबाव बनाया था। मर्डर के बाद जब उसे पति की मौत पर यकीन नहीं हुआ, तो उसने लाश देखने की भी जिद की थी। जिस पर आरोपी ने महिला को खारुन नदी में तैरती हुई लाश भी दिखाई।

हत्या का यह मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 10 जून को एक युवक की भाठागांव स्थित केसरी बगीचा के पास नदी में लाश मिली। पुलिस ने लाश की पहचान के लिए उसकी फोटो सभी थानों पर भेजी। दो दिन बाद मृतक की पत्नी मीना यादव अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंची।

मीना यादव ने लाश की पहचान अपने पति विधाता यादव के रूप में की। 30 साल का विधाता यादव सयासीपारा खमतराई में रहता था। इस बीच लाश की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल के साथ ही पत्नी मीना यादव की भी कॉल डिटेल खंगाली। जब पत्नी के कॉल डिटेल को पुलिस ने जांचा तो एक शख्स का नंबर सामने आया जिससे मीना यादव बार-बार फोन में बात किया करती थी। ये फोन नंबर मौदाहापारा के रहने वाले अमजद खान का था।

जानकारी के मुताबिक, अमजद का ऑटो किराए पर देने का काम था। मृतक विधाता यादव अमजद से ही किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। इसी बीच मीना यादव का अमजद खान के साथ अफेयर हुआ। अमजद ने मीना को डेढ़ साल पहले मोबाइल फोन और सिम भी दिया था।

इस मोबाइल से ही मीना और अमजद के बीच कई बार बातें होती थीं। इस अफेयर की जानकारी विधाता यादव को हुई जिस पर कई बार पति-पत्नी में बहस और लड़ाई भी हुई। बार-बार की लड़ाई से परेशान मीना ने अपने पति को ही रास्ते से हटाने का विचार कर लिया।

मीना इसके बाद बॉयफ्रेंड अमजद खान पर अपने पति की हत्या करने का दबाव डालने लगी। इसके बाद अमजद ने एक और शख्स अन्नू प्रजापति के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। अन्नू भी अमजद से किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। अन्नू पहले उत्तरप्रदेश में हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है। प्लानिंग के मुताबिक अन्नू और अमजद ने विधाता को शराब पार्टी के लिए बुलाया। तीनों ने भाठागांव के सुनसान केसरी बगीचा के पास बैठकर शराब पी।

शराब पार्टी के बीच आरोपियों ने नशे में चूर हो चुके विधाता के सिर पर लोहे की पटिया से वार कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई जिसके बाद दोनों ने लाश को नदी पर फेंक दिया। हत्या के दौरान मीना अपने पति विधाता और प्रेमी दोनों को बार-बार फोन करते रही। वह कंफर्म करना चाहती थी कि मर्डर हुआ है या नहीं। अमजद ने बताया कि हत्या हो चुकी है, लेकिन उसे यकीन नहीं हुआ वह लाश देखने की जिद करने लगी।

परेशान होकर अगले दिन अमजद उसे स्कूटी में बैठाकर घटनास्थल पर ले गया। नदी में बहाव कम होने से लाश खारुन नदी के ऊपर तैर रही थी। पति की लाश देखकर वह शांत हुई। पुलिस को इस पूरे हत्याकांड में मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन और आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज से सब कुछ साफ हो गया। मामले में अमजद खान, मीना यादव और अन्नू प्रजापति को हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।