नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
देश में 1 जुलाई से लागू होंगे तीन नए आपराधिक कानून, जानें

देश में 1 जुलाई से लागू होंगे तीन नए आपराधिक कानून, जानें

 गरियाबंद : देशभर में लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।

जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनिकर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तजेश्वरी देवांगन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रशांत देवांगन ने आईपीसी 1860, सीआरसी 1973 एवं एविडेंस एक्ट 1872 में किये गये संशोधन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय सजा अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान उन्होंने बताया कि देश में 1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। तीन नए कानूनों को संसद के शीत कालीन सत्र में पारित किया गया था। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल, उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

कार्यशाला में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों क्रिमिनल लॉ 01 जुलाई 2024 से अमल में आ जाएगा। लेकिन हिट एंड रन से जुड़े प्रावधान के अमल पर रोक रहेगी। आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह बनाए गए तीनों नए कानून को एक जुलाई 2024 से अमल में लाने के लिए नोटिफाई कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य एक्ट को एक जुलाई से लागू किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया है कि तीनों क्रिमिनल लॉ एक जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। पहले जहां चार सौ बीस (420) यानी धोखाधड़ी, दफा 302 यानी हत्या व 376 यानी रेप जैसे अपराध के लिए कानून की किताब में लिखी धाराएं लोगों के जुबान पर चढ़ी हुई थी वह सब अब बदल गई है।
कार्यशाला में बताया कि भारतीय न्याय संहिता में कुल 358 धाराएं हैं और उसमें 20 नए अपराध को परिभाषित किया गया है। जिनमें स्नेचिंग से लेकर मॉब लिंचिंग शामिल किया गया है।

संगठित अपराध के लिए नई धारा जोड़ी गई है। भारत की संप्रभुता या एकता और अखंडता को खतरा पहुंचाने वाली गतिविधि के लिए नए प्रावधान जोड़े गए हैं। शादी, रोजगार, प्रमोशन, झूठी पहचान आदि के झूठे वादे के आधार पर यौन संबंध बनाना नया अपराध है। गैंगरेप के लिए 20 साल की कैद या आजीवन जेल की सजा होगी।

बच्चों के अपराध में शामिल करने पर कम से कम 7-10 साल की सजा होगी।
जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर का कानून में प्रावधान किया गया है। कोई भी एफआईआर पुलिस स्टेशन की सीमा के बाहर, लेकिन राज्य के भीतर दर्ज हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एफआईआर दर्ज की जा सकती है। हर जिले और हर पुलिस स्टेशन में किसी भी गिरफ्तारी की सूचना देने के लिए पुलिस अधिकारियों को नामित किया गया है। अपराध के पीड़ित को 90 दिनों के भीतर जांच की प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी। यौन हिंसा की पीड़िता का बयान महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा उसके आवास पर महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में दर्ज किया जाएगा। इस दौरान पीड़िता के माता-पिता या अभिभावक मौजूद रह सकते हैं।

फोटोग्राफी/विडियोग्राफी की तारीख से 30 दिनों के भीतर पुलिस स्टेशनों में पड़ी केस संपत्ति का निपटारा। दस्तावेज के तहत इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल रिकॉर्ड, ईमेल, सर्वर लॉग, कंप्यूटर में फाइलें, स्मार्टफोन/लैपटॉप संदेश; वेबसाइट, लोकेशन डाटा; डिजिटल उपकरणों पर मेल संदेश शामिल हैं। एफआईआर, केस डायरी, चार्ज शीट और फैसले का डिजिटलीकरण जरूरी। साथ ही समन और वॉरंट जारी करना और तामील करना। शिकायतकर्ता और गवाहों की जांच, साक्ष्य की रिकॉर्डिंग, मुकदमेबाजी और सभी अपीलीय कार्यवाही। पुलिस की ओर से किसी भी संपत्ति की तलाशी और जब्ती अभियान की विडियो रिकॉर्डिंग। रिकॉर्डिंग बिना किसी देरी के संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी जाएगी।

नए कानून में प्रावधान
भारतीय नागरिक सुरक्षा समिति (बीएनएसएस) 2023 में सबूतों के मामले में ऑडियो-विडियो इलेक्ट्रॉनिक्स तरीके से जुटाए जाने वाले सबूतों को प्रमुखता दी गई है। नए कानून में किसी भी अपराध के लिए जेल में अधिकतम सजा काट चुके कैदियों को उसके निजी बांड पर रिहा करने का प्रावधान रखा गया है।
कार्यशाला के दौरान इन सभी तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।

Breaking : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद से हटाई गई ममता चंद्राकर, आदेश जारी

Breaking : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद से हटाई गई ममता चंद्राकर, आदेश जारी

 रायपुर: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय (Indira Kala Sangeet University) की कुलपति मोक्षदा ममता चंद्राकर (Mokshada Mamta Chandrakar) को उनके पद से हटा दिया गया है। जिसका आदेश राज्यपाल के सचिव ने जारी किया है। साथ ही आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी दी गई है।

 
युवाओं के लिए Good News खेल विभाग में रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती,मंत्री ने दिये यें निर्देश…

युवाओं के लिए Good News खेल विभाग में रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती,मंत्री ने दिये यें निर्देश…

 रायपुर, 21 जून 2024। राज्य के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सर्वप्रथम विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। आगामी प्रस्तावित क्रियाकलापों का भी प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण के दौरान जानकारी दी गई कि उत्कृष्ट खिलाड़ी अलंकरण के शेष वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा भी शीघ्र की जायेगी। केंद्र शासन के ‘‘खेलो इंडिया’’ के तहत प्राप्त वर्तमान बजट के साथ-साथ नवीन जिलों एवं नवीन खेलों के विकास हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने की प्रक्रिया प्रचलन में है।

बैठक में खेल मंत्री श्री वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के मौजूदा खेल अंधोसंरचनाओं के रख-रखाव एवं विस्तार पर कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने खेल गतिविधियों एवं युवाओं में रचनात्मक क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करने हेतु 5 वर्ष की सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। श्री वर्मा ने ‘‘छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’’ एवं ‘‘मुख्यमंत्री युवा रत्न’’ पुरस्कार की सुदृढ़ एवं पारदर्शी योजना पर इस सत्र से क्रियान्वयन करने कहा।

बैठक में श्री वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्थापित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान से संबद्धता प्राप्त कर, छत्तीसगढ़ में भी इकाई महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु केंद्र स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं परंपरागत खेलों के संरक्षण, प्रोत्साहन एवं सुविधाओं हेतु पृथक से कार्य योजना तैयार करें। इस तरह राज्य के मान्यता प्राप्त खेल संगठनों, युवा संगठनों, खिलाड़ी, युवाओं को सुविधा, प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहयोग हेतु तत्परता से कार्य किया जाए। इन कार्यों हेतु बजट की कमी बाधा नहीं होगी, वे स्वयं राज्य शासन एवं केंद्र शासन से इस हेतु प्रयास करेंगे

खेल मंत्री ने विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज कर शीघ्र रिक्तियों को भरने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तक तदर्थ रूप से संविदा नियुक्तियां, विशेषकर कोचेस् हेतु विचार किया जाए। इसी तरह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नतियों, वेतनवृद्धि, समयमान वेतनमान, जांच प्रकरणों का त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए। विभागीय वेबसाइट को अद्यतन करते हुए उपयोग योग्य बनाने के लिए निर्देश भी दिए गए। समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक श्रीमती तनुजा सलाम एवं मंत्रालय तथा संचालनालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने किया पटवारियों के तबादलों के आदेश को निरस्त, सामने आई ये बड़ी वजह...

ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने किया पटवारियों के तबादलों के आदेश को निरस्त, सामने आई ये बड़ी वजह...

 बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पटवारियों का दूसरे जिलों में तबादला करने दिए गए शासन के आदेश को निरस्त कर दिया। सुनवाई के बाद अदालत ने माना कि इन तबादलों में नियमों का पालन नहीं किया गया था। कोर्ट ने आदेश दिया कि विभाग चाहे तो नियमों के अनुसार अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकता है। कोर्ट ने इसे लेकर दायर सभी याचिकाओं को भी निराकृत कर दिया गया। 

पटवारी अनुराग शुक्ला, सनद कुमार विश्वास सहित अन्य का 30 सितंबर 2022 को अवर सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अन्य जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया था। पटवारियों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें नियमों का हवाला देते हुए बताया गया कि पटवारियों के नियुक्तिकर्ता अधिकारी कलेक्टर हैं। उनकी वरिष्ठता जिले के आधार पर रहती है। जिले से बाहर अगर उनका स्थानांतरण किया जाता है तो वरिष्ठता सूची में वे निचले क्रम में हो जाएंगे।  साथ ही भू राजस्व संहिता की धारा 104 में नियुक्ति और सेवाओं का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है। राजस्व पुस्तक परिपत्र के खंड 5 की कंडिका 16 के संशोधित आदेश में पटवारियों को उनके जिले के भीतर कलेक्टर को ही स्थानांतरण का अधिकार है। पूर्व में कोर्ट ने स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी थी। 

 छत्तीसगढ़ के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12 दिनों तक बीजापुर और सुकमा में अटका मानसून गुरुवार को रायपुर के करीब पहुंच गया है। मानसून की दस्तक के साथ ही छत्तीसगढ़ के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर तापमान में गिरावट के बाद आम जनता ने राहत की सांस ली है तो दूसरी ओर बारिश की पहली फुहार के बाद अन्नदाता खेतों में लौट चुके हैं और किसानी का काम भी शुरू हो चुका है। हालांकि इतनी बारिश किसानों के लिए काफी नहीं है, लेकिन इस बिच मौसम विभाग ने किसानों के लिए अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, कांकेर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा, रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अब मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग में योगाभ्यास में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग में योगाभ्यास में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

 दुर्ग/ दसवें अंतरराष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम दुर्ग में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा इस अवसर पर उन्होंने वन एवं जलवायु परिवहन विभाग की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पौधा रोपण किया । 

इस अवसर पर उन्होंने कहा 21 जून वह दिवस है जब भारतीय परम्परा को 172 देशों ने स्वीकार्य किया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया । आज पूरी दुनिया भारत के साथ योग कर रहा है । उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षो में भारत का साख बढ़ा है भारत के परम्परा संस्कृति की ओर लोगो का रुझान बढ़ा है यह बड़ी बात है । उन्होंने जन मानस से नियमित योग अभ्यास करने का आव्हान करते हुए । योग दिवस पर लोगो को बधाई दी ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर : योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – मंत्री केदार कश्यप

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर : योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – मंत्री केदार कश्यप

 रायपुर।  प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला नारायणपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचरियों और आम नागरिकों ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री  कश्यप ने लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और तन और मन को स्वस्थ एवं नीरोग रखें। योग कार्यक्रम में योग प्रदर्शक शिक्षक के रूप में डॉ.  बीना खोबरागडे़,  ओम कुमार मांझी,  अनिल ध्रुव और कुमारी सरस मनी पटेल एवं उद्घोशक के रूप में  नारायण साहू उपस्थित थे। योग शिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में ताड़ासन, कटिचक्रासन, सेतुबंध आसन, भुजंगआसन, सलभआसन, पवनमुक्तासन, पादहस्तआसन, हलासन, उत्तानपादआसन, बज्रआसन, वक्रासन, उश्ट्रासन, प्राणायाम के तहत् कपालभाति, अनुलोम विलोम इत्यादि आसन कराए गये और इससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया।

मंत्री  केदार के द्वारा योग कैलेंडर का विमोचन किया गया

योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात मंत्री  केदार के द्वारा योग कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई और योग से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को मंत्री द्वारा पुरस्कार के रूप में पेन दिया गया और उन्होंने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु जिले के 19 सेंटरों में निःशुल्क योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही नारायणपुर के गायत्री शक्तिपीठ में भी प्रतिदिन सुबह निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाता है जिसमें आप सभी नगरवासी जाकर उसका लाभ उठा सकते हैं।

योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है

ज्ञात हो कि योग मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। वर्तमान समय में जिस स्तर से रोग बढ़ रहे है, उसमें योग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। योग करने से आप इन सभी बीमारियों से आसानी से लड़ सकते है। योग करने से मनुष्य का शरीर लचीला हो जाता है और वह अपने शरीर को कैसे भी मोड़ सकता है। योग करने से कईं बीमारियाँ जैसे ह्रदय रोग, रक्तचाप की समस्या, आदि से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। योग करने से मोटापा भी नहीं आता है और आपका शरीर जल्दी से थकता भी नहीं है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा  रुपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन,  गौतम गोलछा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर  बिपिन मांझी, एसपी  प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित अधिकारी-कर्मचारी, बीएसएफ, आईटीबीपी एवं सीएएफ के जवान, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।

 
योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है: मुख्यमंत्री साय

योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है: मुख्यमंत्री साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग का प्रचार और प्रसार आज पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी इसे लेकर अद्भुत जागरूकता आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जो उत्साह आज यहां पर नजर आ रहा है, वैसा ही उत्साह प्रदेश के सभी जिले, ब्लाक और गांवों में भी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग का अर्थ होता है जोड़ना। योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है। योग हमारे मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है। योग की प्रक्रिया हमें आध्यात्म और उच्च जीवन मूल्यों से भी जोड़ती है। उन्होंने कहा कि लोग स्व-स्फूर्त योग करने के लिए साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और सामुहिक योग में शामिल हुए। श्री साय ने कहा कि व्यक्ति से ही समाज का निर्माण होता है। योग केवल स्वस्थ जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी है। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और अपना रही है। हमारी सरकार योग आयोग के माध्यम से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ने के लिए लगातार काम करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो आपका विद्यार्थी-जीवन संवर जाएगा। योग से एकाग्रता आती है और याददाश्त बढ़ती है। निश्चित रूप से आपको इसका बड़ा लाभ मिलेगा। योग कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देता है। यह तनाव को दूर करता है। जब हम सकारात्मक रहते हुए प्रसन्न भाव से काम करते हैं तो इसका सकारात्मक प्रभाव हमारी कार्यक्षमता में पड़ता है और हमारी छवि अच्छी बनती है, हमारा कैरियर भी संवरता है।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि आज का यह दिन हम सबके लिए गौरव का दिन, स्वाभिमान का दिन है और उल्लास व खुशी का दिन है। आज हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  मना रहे हैं और यह तभी संभव हो पाया है जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् और वसुधैव कुटुंबकम के भाव को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने पर सहमति दी है। योग कसरत ही नहीं जीवन जीने का तरीका है। योग जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। योग जीवन दर्शन है, योग कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ देश और स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए योग को आवश्यक बताते हुए कहा कि योग को जीवन का आधार बनाएं। योग में शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है। 

 

योग दिवस पर अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ योग-अभ्यास का आयोजन

योग दिवस पर अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ योग-अभ्यास का आयोजन

 रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रसेन महाविद्यालय में आज योग-अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक शिखा इंगले  ने सभी प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और अन्य आमंत्रित अभ्यागतों को विभिन्न प्रकार के आसनों की जानकारी देते हुए इनका अभ्यास कराया. साथ ही बन्ध, मुद्रा और प्राणायामों के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण प्राणायाम भी कराए।   

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केन्द्रीय इकाई के अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल, महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल, समिति के सचिव एवं महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल, प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुनील अग्रवाल सहित अन्य छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के सदस्य भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए. इन सभी ने योग अभ्यास में भाग लिया और महाविद्यालय के आयोजन को सभी के लिए लाभकारी बताया।

 

 
 
 

इस अवसर पर महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल, ने कहा कि योग जीवन को अनुशासन  में रखने में सहायक होता है।

 

इसलिए हर व्यक्ति को दिन में काम से काम एक बार दस मिनट के लिए  योग अभ्यास अवश्य करना चाहिए. उन्होंने  सभी आगंतुकों  के प्रति  आभार भी व्यक्त किया।

 

 
 
 

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय की एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. दीपिका अवधिया के नेतृत्व में योग-अभ्यास कि तथा सभी को नशा  मुक्त जीवन जीने का संकल्प  दिलाया।

 

 

 

NH 30 में दर्दनाक सड़क हादसा,जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

NH 30 में दर्दनाक सड़क हादसा,जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

 कांकेर । NH 30 में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है यहां स्कूटी सवार महिला सड़क किनारे खड़ी जेसीबी वाहन में जा घुसी, मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत  हो गई ।

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर मौजूद, महिला के शव को निकालने का प्रयास जारी, प्राइवेट बैंक की कर्मचारी बताई जा रही महिला, यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का  है ।

अजब प्रेम की गजब कहानी : छत्तीसगढ़ में हो रही इस शादी की चर्चा,प्रेम प्रसंग के बाद गांव वालों ने किया ये काम

अजब प्रेम की गजब कहानी : छत्तीसगढ़ में हो रही इस शादी की चर्चा,प्रेम प्रसंग के बाद गांव वालों ने किया ये काम

 जगदलपुर :- लड़का लड़की को एक दूसरे से सच्चा प्यार हो जाता है तो इसमें न रिश्ते नाते देखते हैं, और ना ही गरीबी अमीरी। छत्तीसगढ़ में ऐसे कई मामले मामले सामने आए हैं, लेकिन इस नए मामले ने प्यार के इस बंधन को अंजाम तक पहुंचाया है। जिसकी चर्चा जोरो-शोरों से हो रही है।दरअसल जगदलपुर के ग्राम कराकी में ग्रामीणों ने एकजुटता की मिसाल पेश की है। यहां ग्रामीणों ने लोहार जाति के 3 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। शादी में हुए खर्च का वहन ग्रामीणों ने खुद किया। ये तीन जोड़े प्रेम प्रसंग से एक होकर पति पत्नी जैसा जीवन व्यतीत कर रहे थे।सामाजिक रीति रिवाज से शादी नहीं हुई थी। ग़रीबी के चलते वैवाहिक रस्म संपन्न नहीं करा पा रहे थे। तब ग्राम कराकी के गायता, पटेल, सरपंच ने ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सब एकमत हुए। गांव के लोहार परिवार के प्रताप कुमार और लताबाई, शिवराम और मनीषाबाई, बिरेन्द और फुलेश्वरी का विवाह रचाने का निर्णय लिया। शादी की सभी खर्च खुद उठाया। धूमधाम से लोहार समाज के नियमानुसार तीनों जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर जोड़े को वैवाहिक जोड़ी बनाया। गायता निर्भय कोवाची, नरेंद्र कोवाची, धनीराम ध्रुव, सामबत्ती कोवाची ने शादी कराई है।

छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में लगी आग, भवन को कराया गया खाली, मीडियाकर्मियों से मारपीट पर उतरे कर्मचारी

छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में लगी आग, भवन को कराया गया खाली, मीडियाकर्मियों से मारपीट पर उतरे कर्मचारी

 रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में गुरुवार को आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने के बाद फौरन आयोग के कार्यालय को खाली करा लिया गया. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई. दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं. बता दें कि लोक आयोग का दफ्तर रायपुर नगर निगम के पास ही स्थित है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. वहीं आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंची मीडियाकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मामले को दबाने के लिए मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका।

छत्तीसगढ़ के इन 4 मतदान केंद्रों के EVM की दोबारा होगी मतगणना... EC ने दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के इन 4 मतदान केंद्रों के EVM की दोबारा होगी मतगणना... EC ने दी मंजूरी

 कांकेर : चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केद्रों की ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायत को मंजूर करते हुए पुनर्गणना का आदेश जारी कर दिया है.आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों के ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर चुनाव आयोग को जांच के लिए पत्र भेजा था. वही अब 4 मतदान केंद्र क्रमशः बालोद ,गुण्डरदेही, सिहावा में दोबारा मतगणना होगी.

चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर की याचिका की मंजूर

दरअसल, 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के आए नतीजों में कांकेर लोकसभा सीट पर काटे की टक्कर देखी गई थी और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग महज 1884 वोट से जीत दर्ज की थी. बीजेपी की जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई थी.

कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा के भोजराज नाग ने हराया

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने कांटे की टक्कर में बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से मात दी थी.

CG NEWS: CM साय साइंस कॉलेज मैदान  में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल...देखें LIVE

CG NEWS: CM साय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल...देखें LIVE

 रायपुर । हर साल 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एक साथ आता है। यह वैश्विक परिघटना प्राचीन भारतीय योग पद्धति तथा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण पर इसके गहन प्रभाव को मान्यता देती है।योग शब्द संस्कृत शब्द “युज” से निकला है, जिसका अर्थ है “जोड़ना” या “एकजुट करना”, तथा यह मन, शरीर और आत्मा में सामंजस्य लाने के दर्शन का प्रतीक है। यह केवल शारीरिक आसनों से कहीं अधिक है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है, जो श्वास व्यायाम, ध्यान और नैतिक सिद्धांतों को एकीकृत करता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day )कार्यक्रम में शामिल हुए। योग दिवस में अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान  में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित है।उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।बता दें कि आज दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों से लोग योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

 

राजधानी में CM विष्णु देव साय तो दुर्ग में विजय शर्मा करेंगे योगाभ्यास, जानें किस जिले में कौन से अतिथि…

राजधानी में CM विष्णु देव साय तो दुर्ग में विजय शर्मा करेंगे योगाभ्यास, जानें किस जिले में कौन से अतिथि…

 रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योगाभ्यास में शामिल होंगे नामांकित अतिथि

बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी।

TRANSFER BREAKING :  ASP-DSP के हुए तबादले, देखिए लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

TRANSFER BREAKING : ASP-DSP के हुए तबादले, देखिए लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

 रायपुर। साय कैबिनेट बैठक के बाद पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी हुआ है। इस आदेश में 6 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का नाम शामिल है।

देखें लिस्ट…

CG Police Transfer

Crime : बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह…

Crime : बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह…

 बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध जमीन के नाम से 2 सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। जो विवाद बढ़कर गुरुवार को हत्या का रूप ले लिया। जिसमें बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्राम राख निवासी नवल किशोर और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से अवैध जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। इसी तरह का विवाद गुरुवार को ग्राम के ही डैम मोहल्ले में हुआ। जो विवाद मारपीट का रूप ले लिया और बड़े भाई नवल किशोर 73 वर्ष एवं उसके लड़के रामेश्वर 39 वर्ष के द्वारा

मृतक मनोहर अंगारे पर धारदार रापा एवं टांगिया से हमला कर दिया गया। इस धारदार हथियार से हमलें के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सीपत पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आरोपी नवल किशोर एवं रामेश्वर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया हैं जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।

कल कर्नल कमांडेंट की उपाधि से सम्मानित होंगे कुलपति डॉ. चंदेल

कल कर्नल कमांडेंट की उपाधि से सम्मानित होंगे कुलपति डॉ. चंदेल

 रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) द्वारा ‘‘कर्नल कमांडेन्ट’’ मानद रैंक प्रदान की गई है। कल 21 जून को डॉ. चंदेल को छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश एन.सी.सी. निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन कर्नल कमांडेन्ट की मानद उपाधि से अलंकृत करेंगे।

बता दें कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित अलंकरण समारोह में महाजन द्वारा डॉ. चंदेल को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि तथा नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा एन.सी.सी. सेवा संचालित करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। डॉ. चंदेल इस वर्ष छत्तीसगढ़ में एन.सी.सी. कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मनित किये जाने वाले एकमात्र कुलपति हैं।

 
नीट में गड़बड़ी कांग्रेस 21 जून को करेगी विरोध प्रदर्शन

नीट में गड़बड़ी कांग्रेस 21 जून को करेगी विरोध प्रदर्शन

 रायपुर।  नीट  में गड़बड़ी को लेकर देशभर में 21 जून को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। रायपुर के गांधी मैदान में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन होगा। प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता इसमें शामिल होंगे। प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों के लिए न्याय की मांग की जाएगी।

भ्रष्टाचार में लिप्त सीएमओ, 3 इंजीनियर व 1 लेखपाल निलंबित

भ्रष्टाचार में लिप्त सीएमओ, 3 इंजीनियर व 1 लेखपाल निलंबित

 रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 लोगों को निलंबित कर दिया है। इनमें से सीएमओ सुमित मेहता समेत 3 इंजीनियर और 1 लेखपाल शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक, नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसकी वजह से इन सभी को निलंबन की कार्यवाही की गई है। दरअसल, 7 फरवरी 2024 को एक रिपोर्ट विभाग के पास आई थी। जिसके आधार पर इंजीनियर अजय प्रधान, प्रदीप पटेल, निखिल जोशी और लेखापाल जयानंद साहू को निलंबित किया है।
नगर पालिका अधिकारी भी निलंबित
जानकारी के मुताबिक, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुमित मेहता को निलंबित किया गया है। क्योंकि उनके ऊपर किसी भी कार्य को पूरी तरह से निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगा था। कई जगहों पर विकास नहीं कराने की बात भी सामने आई थी।  सत्यापन किये बिना सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य किया गया
नगर पंचायत घरघोड़ा में नवीन सड़क के लिए सत्यापन नहीं किया गया और रोड के निर्माण कार्य के लिए अमुमित नहीं मिली थी। इसलिए प्रधान को छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी नियम 1968 के नियम 53 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रधान का मुख्यालय संयुक्त, संचालक नगरीय प्रशासन और विकास, क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर निश्चित किया गया है।

ईडी ने अनिल टुटेजा के खिलाफ 5 हजार पेज का चालान पेश किया

ईडी ने अनिल टुटेजा के खिलाफ 5 हजार पेज का चालान पेश किया

 रायपुर। शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा के खिलाफ ईडी ने स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। इसमें शराब घोटाले में टूटेजा की भूमिका का जिक्र करते हुए बेनामी संपत्ति का भी  हवाला दिया गया है। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट द्वारा केस खारिज करने के बाद ईडी ने इस मामले में नए सिरे से इंफोर्समेट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट दर्ज की है। ईडी ने दो माह पूर्व टूटेजा को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ बुधवार को ईडी की स्पेशल कोर्ट में 5710 पन्नों के चालान के साथ 220 पेज का अभियोजन दस्तावेज पेश किया गया। इसके साथ ही ईडी के वकील ने कोर्ट  को टूटेजा की 205 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति के साथ एक हार्ड डिस्क जब्त करने की जानकारी दी। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।


ईडी ने शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा तथा अनवर ढेबर को किंग माना है। ईडी द्वारा कोर्ट में पेश चालान के मुताबिक अनिल टूटेजा ने अनवर देबर के साथ मिलकर सिंडिकेट बनाकर घोटाले को अंजाम दिया। दोनों के अलावा एपी त्रिपाठी, निरंजन दास तथा अन्य पर नकली होलोग्राम के माध्यम से नकली शराब बेचने का आरोप है। गौरतलब है कि ईडी के प्रतिवेदन पर ईओडब्लू ने भी शराब घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज की है।

गौरतलब है कि, शराब घोटाला मामले में ईओडब्लू ने अनिल टूटेजा तथा उनके बेटे यश को पूछताछ करने अप्रैल में अपने कार्यालय बुलाया था। पूछताछ के बाद दोनों बाप-बेटा ईओडब्लू के ऑफिस से निकल रहे थे, इसी दौरान ईडी ने दोनों पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर अपने साथ ईडी कार्यालय ले आई। कार्यालय ले आई। पूछताछ करने के बाद ईडी ने यश को छोड़ दिया। इसके बाद अनिल टूटेजा को गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने रिमांड पर लिया।

शराबी शिक्षक पर गिरी गाज...स्कूल के सामने नशे में धूत्त पड़े मिले प्रभारी प्राचार्य, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, आदेश जारी.....

शराबी शिक्षक पर गिरी गाज...स्कूल के सामने नशे में धूत्त पड़े मिले प्रभारी प्राचार्य, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, आदेश जारी.....

 बलौदाबाजार। बच्चों का भविष्य गढ़ने में एक शिक्षक का अहम योगदान होता है। लेकिन आज के शिक्षक नशे के गिरफ्त में आ कर अपना होश खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत गिंदोला से आया है। जहां प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गांव वालो की शिकायत पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे थे। जांच अधिकारी के आने की भनक मिलते ही शराबी प्राचार्य मौके से मोबाइल और मोटरसायकाल छोड़ फरार हो गया था। जिसके बाद गांव के सरपंच और ग्रामीणों का बयान लेकर जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई थी। जिसके बाद आज शराबी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह शराब के नशे में स्कूल के सामने ही लेता हुआ था। जिसका वीडियो वायरल होने पर  शराबी शिक्षक को कलेक्टर दीपक सोनी की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

आदेश जारी.....

छत्तीसगढ़ के मौसम ने फिर बदला मिजाज, प्रदेश के सभी संभागों में अंधड़ और बारिश के आसार, जानिए अगले 48 घंटों तक कैसा रहेगा मौसम....!!

छत्तीसगढ़ के मौसम ने फिर बदला मिजाज, प्रदेश के सभी संभागों में अंधड़ और बारिश के आसार, जानिए अगले 48 घंटों तक कैसा रहेगा मौसम....!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अब दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ गया है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधि बनी हुई है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। हालांकि उमस अभी भी बरकरार है। आज गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों में प्रदेश की अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। इसके प्रभाव से पांचो संभाग में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश हो रही है। आगामी दो दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, आज सभी संभागों के जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है. राजधानी रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में तेज आंधी और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

CG  : मेला देखकर घर लौट रहे दो लड़को की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में पसरा मातम

CG : मेला देखकर घर लौट रहे दो लड़को की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में पसरा मातम

 अंबिकापुर :- अंबिकापुर – प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम सकालो के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार दो किशोर की मौत हो गई। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

दोनों मृतक ग्राम चिखलाडीह के रहने वाले है। मृतकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। दोनों किशोर बुधवार की शाम अंबिकापुर आए थे। अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में चल रहे मेला देखने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से ही गांव वापस लौट रहे थे।

रास्ते में महर्षि स्कूल के पास सामने से आ रही ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे किशोर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।देर रात किशोर की भी मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। अंबिकापुर-कल्याणपुर-प्रतापपुर मार्ग पर वाहनों की तेज गति के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर गौण खनिज परिवहन में लगी वाहनों का अत्यधिक दबाब रहता है।

BJP में शामिल नहीं होंगे अमित जोगी, JCCJ को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष…

BJP में शामिल नहीं होंगे अमित जोगी, JCCJ को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष…

 रायपुर । जल्द ही JCCJ को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। अमित जोगी Amit Jogi ने X पोस्ट में यह जानकारी दी और लिखा, सागौन बांग्ला रायपुर को मैंने 8 अप्रैल और मारवाही सदन बिलासपुर को 10 मई को सरकार को सरेंडर कर दिया है।जिन लोगों में थोड़ा सा भी भ्रम था कि वर्तमान छग बीजेपी सरकार का जोगी परिवार कृपापत्र होगा,उनको इस भ्रम को तोड़ देना चाहिए।भाजपा और जोगी कांग्रेस का दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।

मेरी लड़ाई कांग्रेस के ख़िलाफ़ नहीं थी बल्कि उसे अपना प्राइवेट फर्म बनाने वाले एक नेता विशेष के विरुद्ध थी।अगले पाँच साल हम दोनों राष्ट्रीय दलों के विरुद्ध ज़मीनी लड़ाई- और विशेषकर उनके द्वारा हमारे खनिज संसाधनों को बेचने और सांप्रदायिकता की राजनीति फैलाने के ख़िलाफ़- निरंतर चलती रहेगी। नई पीढ़ी को हम छत्तीसगढ़ का सुनहरा सपना साकार करने के लिए अगले पाँच वर्षों में लोगों के बीच नई ऊर्जा के साथ स्वर्गीय श्री अजीत जोगी की “छत्तीसगढ़-प्रथम” विचारधारा को लेकर नई टीम के साथ जाएँगे और JCCJ का नया प्रदेश अध्यक्ष जोगी परिवार से नहीं होगा। मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं, बल्कि एक आम कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए काम करूँगा।

https://x.com/amitjogi/status/1803525908718034984

समय मेरे पास है,मुझे संबल पार्टी के कार्यकर्ता देंगे और छत्तीसगढ़ की जनता अन्य राज्यों की तरह हमें आज नहीं तो कल सफलता देंगे ताकि हम स्वर्गीय जोगी जी का सपना अपने जीवनकाल में चरितार्थ कर सकें।अमित जोगी न झुका है, न रुका है और न ही थका है।