दुर्ग : जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सेंट थॉमस कॉलेज रोड़ में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के बेटे ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम जितेंद्र पांडेय 32 वर्षीय है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया है। वहीं अज्ञात कारणों की जांच में जुटी हुई है।
रायपुर : पुरानी पेंशन योजना को लेकर वित्त विभाग ने एक और आदेश जारी किया है।अलग-अलग कंडिकाओं में पुरानी पेंशन योजना के संदर्भ में दिशा निर्देश वित्त विभाग ने जारी किया है।
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत होने वाले पुरानी पेंशन योजना के लाभुकों को संविलियन तिथि यानी जुलाई 2018 से ही पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।

आपको बता दे कि शिक्षक एलबी संपर्क पुरानी पेंशन योजना को लेकर लंबे समय से यह मांग करते रहे हैं कि उन्हें प्रथम सेवा गणना के आधार पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिले।

लेकिन वित्त विभाग के नए निर्देश के बाद शिक्षकों की उम्मीद पर पानी फिरता दिख रहा है। इसके अलावा वित्त विभाग की तरफ से पुरानी पेंशन योजना के संदर्भ में अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने हाईकोर्ट High Court में शराब खरीदी को लेकर घोषित अपने नए नियम को लेकर केविएट दायर की है। महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से दायर कैविएट में कहा गया है कि सरकार ने शराब की खरीदी के नियम को बदल दिया है। अब लाइसेंसधारकों की जगह सीधे फैक्ट्री से शराब खरीदने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में आशंका है कि प्रभावित किसी पक्ष की ओर से इस नियम के खिलाफ याचिका दायर की जा सकती है, जिसमें इस नियम पर रोक लगाने की मांग हो सकती है। ऐसे में राज्य सरकार की अपेक्षा है कि कोई निर्णय लेने से पूर्व अदालत में उसका पक्ष भी सुना जाए।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में विदेशी शराब की थोक खरीदारी और भंडारण के लिए वर्तमान में प्रचलित एफएल 10 एबी की लाइसेंस व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था और सीधे शराब का निर्माण करने वाली इकाइयों से खरीदी को मंजूरी दी गई थी। अब छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन सीधे शराब निर्माता कंपनियों से शराब खरीदेगी। पिछली सरकार में तीन लाइसेंसधारकों के माध्यम से शराब की खरीदी की जाती थी। भाजपा सरकार ने पाया था कि इसके माध्यम से गुणवत्ताविहीन शराब को अधिक दर पर खरीदा जा रहा था। साथ ही अच्छे ब्रांड की शराब उपलब्ध नहीं होती थी।
रायपुर :- केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेंट्रल जीएसटी और भोपाल कैडर के नियंत्रण क्षेत्र में काफी लंबे समय से जमे सीमा शुल्क के सुपरिटेंडेंट का इस बीच बड़े पैमाने पर फेरबदल की गई हैं. बता दें इनमें से कुछ अधीक्षक लम्बे समय से राजधानी रायपुर में पदस्थ हैं. उनका भोपाल और नागपुर में ट्रांसफर कर दिया गया हैं. मिली जानकारी के मुताबिक अधीक्षकों की ये पोस्टिंग भोपाल के कैडर नियंत्रण क्षेत्र में किया गया हैं. जारी किए गए आदेश के मुताबिक लगभग 219 अधिकारियों का तबादला किया हैं.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 लोकसभा सीट कांग्रेस हार गई। 2019 के मुकाबले पार्टी को एक सीट का नुकसान हुआ है। प्रदेश में पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में मिली हार की कांग्रेस गहन समीक्षा करने जा रही है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित कमेटी 29 जून को छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकती है।
जानकारी के अनुसार, वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित 29 जून से 4 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में समीक्षा करेगी। कमेटी में कमेटी में अन्य सदस्य हरीश चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसमें समिति प्रदेश के पांचों संभागों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर उनसे रायशुमारी करेगी। समीक्षा के बाद समिति अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेगी।
रायपुर। प्रदेश में इस हफ्ते भारी बारिश के साथ अंधड़ की सम्भावना जताई गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम के गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में भारी बारिश की सम्भावना है। वहीं 28 जून तक मौसम के ख़राब होने के आसार है। अगले 24 घंटो में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार है। जिस को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि, मध्य राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जो की छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है जिसके कारण मौसम में बदलाव की स्थिति बन रही है।
देश के अन्य हिस्सों मौसम का हाल
वहीं देश के अन्य हिस्सों में अगले 3 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, और दक्षिण पूर्वी राजस्थान के साथ साथ पश्चिम बंगाल ,अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताये है। इसके अलावा गुजरात, अंडमान,और निकोबार द्वीप समूह के कई जगहों पर जोरदार बारिश के साथ आधी-तूफान की भी सम्भावना बताई गई है।
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार हर समाज में शांति एवं सद्भावना बनाये रखने के साथ विकास के लिए कृत-संकल्पित है। सरकार के इस कार्य को अंजाम देने में शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले सतनामी समाज का भी पूर्ण सहयोग है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में राजागुरु धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब जी के नेतृत्व में आये सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित प्रदेश भर से आये सतनामी समाज के राजमहन्त भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि हाल ही में बलौदाबाजार जिले की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सतनामी समाज इस घटना को लेकर बहुत दुखी है। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने इस दौरान समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि निर्दोष लोगों को किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा, लेकिन जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि शासन- प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पूर्णतः न्यायसंगत होगी।
मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि इस घटना में कोई निर्दोष ना फंसे इसके लिए भी शासन-प्रशासन पूरी तरह से सजग है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सरकार की ओर से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित है। इस समिति के समक्ष निर्दोष लोगों के बारे में समाज द्वारा जानकारी दी जा सकती है ताकि ऐसे व्यक्ति जो घटना में संलिप्त नहीं हैं, उनपर कोई कार्यवाही ना हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर से कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शांति एवं सद्भावना बनाये रखने के लिए किए जा रहे कार्यों में समाज की पूर्णतः सहभागिता है और आगे भी रहेगी। उनके द्वारा बताया गया कि सतनामी समाज बाबा गुरु घासीदास का अनुयायी है और यह सदैव से एक शांतिप्रिय समाज रहा है।
सतनामी समाज इस घटना की कड़ी निंदा करता है । घटना को असमाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है इसमें समाज की कोई संलिप्तता नहीं है। समाज मे इस घटना को लेकर गहरा दुख है। हम चाहते हैं कि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो। ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए। इस अवसर पर सतनामी समाज से राजमाता गुरुमाता प्रवीण माताजी, गुरु सोमेश बाबा, गुरु सौरभ साहेब सहित राजमहन्त जैत कुमार सतनामी, राजमहन्त अनूप सतनामी, राजमहन्त कामता प्रसाद, राजमहन्त कुंजन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
बलौदाबाजार। जिला कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संयुक्त रुप से प्रेस को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार में हाल ही में हुई आगजनी की घटना में करीब 12 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। पीड़ितों को बीमा कंपनियों द्वारा मुआवजा मिलना शुरू हो गया है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर आगजनी की घटना के बाद की जा रही कार्यवाही और भविष्य की रणनीति के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि आगजनी की घटना में अब तक के आकलन के अनुसार लगभग 12 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इस क्षति में संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील एवं पंजीयन कार्यालय भवन, वाहन, उपकरण, और फर्नीचर शामिल हैं।नगर में हुई अन्य क्षति का आकलन अभी जारी है। बीमा कंपनियों द्वारा अब तक 7-8 वाहन स्वामियों को मुआवजा मिल चुका है और लगभग 23 मामलों की प्रक्रिया चल रही है। कलेक्टर ने बताया कि घटना में लगभग 240 निजी और शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें पूरी तरह जले 31 निजी और शासकीय चार पहिया वाहन, 60 दो पहिया वाहन, 27 क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन, और लगभग 122 क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन शामिल हैं। जिन निजी वाहनों का बीमा नहीं है, उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। घटना से पीड़ितों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए एक पीड़ित राहत समिति बनाई गई है। दस्तावेज क्षति के लिए भी एक टीम का गठन किया गया है। पुलिस, आबकारी, जिला योजना और सांख्यिकी विभाग में दस्तावेज पुनर्निर्माण का काम शुरू हो गया है।कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठन, और पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठकें कर शांति बहाली के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। उपयुक्त क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
Crime : युवक ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, शव को छिपा दिया सीमेंट के फाल में...जानें वजह..!!
सक्ति। जिले के मालखरौदा पुलिस ने हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी ने पत्नी से बात करने की शंका पर अपने ही दोस्त पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया, फिर गला दबाकर हत्या की और शव को सीमेंट का बना फाल में छुपा कर रखा था। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
बता दें कि ग्राम कुरदा की रहने वाली किरन जांगड़े ने अपने पति सोखीलाल की गुम होने की सूचना 23 जून को मालखरौदा थाने में की थी। उसने बताया की 22 जून को अमरजीत बंजारे अपने साथ बाइक में बैठाकर लेकर गया था। देर रात तक घर नहीं आने पर थाने में गुम होने की सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने युवक अमरजीत बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया की उसने उसकी हत्या की है। आरोपी अमरजीत ने बताया की उसकी पत्नी के साथ मृतक सोखिलाल जांगड़े बातचीत करता था। जिससे संदेह के आधार पर उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके सिर पर पहले पत्थर से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया और उसके गले को दबकर हत्या की और शव को सीमेंट के बने फाल में ले जाकर छुपा दिया गया। पुलिस ने आरोपी के बताए जगह में जाकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आरोपी अमरजीत बंजारे के खिलाफ 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद किया गया है।
रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर-राजिम रोड में एक तेज रफ्तार खूनी हाइवा ने सड़क पार कर रहे मवेशियों को रौंद दिया है, इस दर्दनाक हादसे में 25 से अधिक भेड़ और बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई है, वही दो दर्जन से भी अधिक भेड़ बकरी घायल हुए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रहे भेड़ बकरियों को कुचला है, वही चरवाहा ने सड़क से कूदकर अपनी जान बचाई है, बताया जा रहा है कि घटना के बाद नशे में धुत वाहन चालक हाइवा को लेकर फरार हो गया, हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है, मौके पर पहुंची नवापारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर वाहन चालक की तलाश कर रही है।
रायपुर । CM विष्णुदेव साय बीते दिन दिल्ली के लिए रवाना हुए । रवाना होने से पहले सीएम ने कहा था, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा गया था। दोनों नेताओं की ओर से मुलाकात का समय मिला है। मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी इंतजार करिए।
आज पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे दोनों राष्ट्रीय नेताओं से कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।राज्य कैबिनेट में मंत्री के 2 पद खाली हैं। एक पद पहले से खाली रखा गया था, जबकि दूसरा पद वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे की वजह से खाली हुआ है। ऐसे में राज्य कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री होनी है।
बलौदाबाजार : जिले के भाटापारा के पलारी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत का मामला सामने आया है। पलारी थाना पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजी है। पूरा मामला इस प्रकार है कि बीते रविवार को दोपहर 12:00 बजे ग्राम गातापार निवासी भोला निषाद 34 वर्ष एवम सहयोगी नंद कुमार वर्मा दोनों अपने खेतो में काम करने गए हुए थे । घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।तभी दोपहर में मौसम खराब होने और आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की खेत में ही मौत हो गई। जिसका पता परिजनों को आज सुबह चला। जब दोनों युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजन उन्हें ढूंढते हुए खेतों की ओर गए।
रायपुर : - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को एक बड़ी सौगात देने की बात कही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में उनका खयाल रखना राज्य का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब राज्य की मितानिन बहनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह उनका मानदेय बैंक खाते में मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही मितानिन बहनों को आनलाइन बैंक खाते में भुगतान मिलने लगेगा। जायसवाल ने कहा कि इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री साय के हाथों से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रहे हैं और इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार आ रहा है जो निरंतर जारी रहेगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा क्षेत्र में एक किराना कारोबारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक के घर से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि किराना कारोबारी का नाम अभिषेक अग्रवाल बताया जा रहा है। अभिषेक कल सुबह अपने घर में सुसाइड नोट छोड़कर कहीं चला गया था। जिसके बाद रात में उसका शव उरकुरा के रेल पार्टी से बरामद की गई। सुसाइड नोट में मृतक अभिषेक ने कर्जदारों से परेशान होने की बात लिखी हैं। बहरहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया हैं। आत्महत्या की असल वजहों को जानने पुलिस परिवार और अभिषेक के करीबियों से भी पूछताछ कर सकती हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है, क्योंकि रेलवे ने अलग-अलग रुट की 40 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। जिस वजह से केवल रायपुर स्टेशन से अलग-अलग ट्रेनों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को टिकट कैंसिल करानी पड़ी है। रेलवे ट्रैक पर काम चलने का हवाला देकर रेलवे ने करीब 13 दिनों तक रोज औसतन दस ट्रेनें रद्द करने की घोषणा पहले ही कर दी थी। वहीं ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दरअसल रेलवे ट्रैक पर काम चलने का हवाला देकर रेलवे ने करीब 13 दिनों तक रोज औसतन 10 ट्रेनें रद्द करने की घोषणा पहले ही कर दी थी। इस वजह से केवल रायपुर स्टेशन से अलग-अलग ट्रेनों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को टिकट कैंसिल करानी पड़ी है। वहीं टिकट बुक करवाने वालों के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया कि बिलासपुर, भोपाल और सिकंदराबाद मंडल में नई रेलवे लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा। इस कारण ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। रेलवे की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया है।
रद्द ट्रेनें-
उयदपुर-शालीमार एक्सप्रेस 29 जून एवं 6 जुलाई, शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस 30 जून एवं 7 जुलाई, बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस 16, 23, 30 जून एवं 7 जुलाई, पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस 19, 26 जून एवं 3, 10 जुलाई, शालीमार- भुज एक्सप्रेस 29 जून एवं 6 जुलाई, भुज-शालीमार 1 एक्सप्रेस 2 एवं 9 जुलाई, विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 27 जून एवं 4 जुलाई, भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस 29 जून एवं 6 जुलाई, विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस 5, 6 एवं 9 जुलाई, अमृतसर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 6, 7 एवं 10 जुलाई, पूरी-निज़ामुद्दीन स्पेशल 28 जून, निज़ामुद्दीन-पूरी स्पेशल ट्रेन 29 जून, बिलासपुर -भोपाल एक्सप्रेस 9 जुलाई तक रद्द रहेगी।
रायपुर : राजधानी रायपुर का मौसम का मिजाज बदला हुआ नज़र आ रहा हैं. चारों तरफ बारिश की बूंदो ने अपना कब्ज़ा जमाया हुआ हैं. रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी थोड़ी कम रहने की संभावना है. 26 जून से फिर एक बार मानसून की एक्टिविटी बढ़ जाएगी. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है.
“प्रदेश में 24 और 25 जून को मानसून की एक्टिविटी कम रहेगी. 26 जून से मानसून की एक्टिविटी फिर बढ़ जाएगी. सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने का अलर्ट है.
रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया.
रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज.
माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज.
बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज.
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज.
अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज.
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज.
दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज.
राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज.
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती नारी शक्ति की प्रतीक थी और उन्होंने मुगलों का डट कर मुकाबला किया। हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि वो जनजातीय समाज से थी। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।
अंबिकापुर : अंबिकापुर – रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर व बलरामपुर के बीच भेड़ाघाट मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सीधे पेड़ से टकरा पलट गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी बड़ी मां , ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक का क्लीनर घायल हुआ है। उसे अंबिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
झारखंड के गढ़वा निवासी रतन केसरी (32) , अपनी बड़ी उषा देवी (60 ) को लेकर मोटरसाइकिल से राजपुर आ रहा था। राजपुर निवासी बबलू केसरी के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था।
दुर्घटना में ट्रक चालक बबलू यादव (35) के साथ रतन केसरी व उषा देवी की मौत हो गई। क्लीनर अभय कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रक में रायपुर से लोहे का एंगल लेकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज अस्पताल शिफ्ट किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में चालक फंस गया था। उसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया था।
दुर्घटना की खबर पर राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंची थी। पुलिस की उपस्थिति में मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से बहाल किया गया।एक अन्य दुर्घटना में राजपुर निवासी मंजीत एक्का (34) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मध्य रात्रि के बाद वह पैदल ही अपने घर जा रहा था। किसी वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी थी। वह सड़क किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस टीम ने उसे राजपुर अस्पताल पहुंचाया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर राजपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जगदलपुर : सुकमा ज़िला जगरगुंडा इलाक़े मे आईईडी ब्लास्ट मे शहीद जवानों को जगदलपुर करणपुर कोबरा बटालियन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, डीजीपी अशोक जुनेजा आईजी सुंदरराज पी और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि।
शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह प्रदेश के लिए किया गया रवाना।
आईजी सुंदर पी ने कहा लगातार माओवादियों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बल को सफलता मिल रही है,नक्सलियों पर दबाव बनाया गया इसी बौखलाहट मे माओवादियों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया,आईजी ने कहा नक्सलियों के ख़िलाफ़ अभियान तेज किए जाएँगे।
"पुराने और नए छात्रों के मेल मिलाप से संस्थान को मिलती है नई पहचान"
रायपुर : अग्रसेन महाविद्यालय (पुरानी बस्ती रायपुर) में आज पूर्व छात्रों का सम्मेलन (एल्युमिनी मीट) का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, समिति के सह सचिव डॉ रविंद्र अग्रवाल तथा महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल सहित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया. अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पूर्व छात्रों के सम्मेलन की परंपरा प्रायः सभी शिक्षण संस्थानों में देखने को मिल रही है, जो कि एक अच्छी पहल है. इससे नए छात्रों को करियर और रोजगार में भी निश्चित रूप से मदद मिलती है
इस आयोजन को एक सार्थक पहल बताते हुए आमंत्रित अतिथियों ने कहा कि एल्यूमिनी मीट के आयोजन से पुराने और नए छात्रों का आत्मीय सम्बन्ध बनता है और वे एक दूसरे के लिए भी मददगार हो सकते हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को साधुवाद देते हुए महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुराने विद्यार्थी संस्थान के नए छात्रों के सहयोग के लिए स्वयं पहल करते हैं. डॉ अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय केवल अध्ययन और अध्यापन के लिए ही नहीं जाना जाता, यहाँ सांस्कृतिक गतिविधियां भी निरंतर होती रहती है
शिक्षण समिति के सचिव एवं महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर तथा वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ अमित अग्रवाल. ने कहा कि इस आयोजन से पूर्व छात्रों का संस्थान के प्रति भावनात्मक लगाव बना रहता है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पुराने छात्रों के महाविद्यालय से जुड़ने पर नए छात्रों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें प्रोत्साहन भी मिलता है. साथ ही यह संस्था के लिए भी एक उपलब्धि है कि यहाँ नए और पुराने छात्रों के बीच एक मेल-मिलाप का वातावरण बना हुआ है. उन्होंने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय एल्युमिनी एसोसिएशन में सभी पदाधिकारी महाविद्यालय के अलग अलग पाठ्यक्रमों से चुने गए हैं. इसके बाद एल्युमिनी एसोसिएशन की गतिविधियों का संचालन नए पदाधिकारी ही करेंगे.
आज के आयोजन में अग्रसेन महाविद्यालय एल्युमिनी एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई. इनमे रुचि शर्मा (अध्यक्ष), देवेंद्र यादव (उपाध्यक्ष), रूखमणी अग्रवाल (सचिव), श्वेता अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), देविका परमार (सह सचिव).तथा सदस्य के रूप में कुलदीप अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, दशरथ यादव एवं ललिता यादव का चयन किया गया.
इस मौके पर प्राचार्य डा युलेन्द्र कुमार राजपूत ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एल्यूमिनी मीट से पूर्व छात्रों का अपने शिक्षकों के साथ नए सिरे से सार्थक संवाद कायम होता है. यही इसकी उपयोगिता है उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में सामूहिक रूप से रचनात्मक कार्य करने की ललक पैदा होती है. उन्होंने आमंत्रित अतिथियों की प्रेरक उपस्थिति के लिए उनके प्रति आभार जताया,
कार्यक्रम में कंप्यूटर संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो विकास शर्मा, प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल, पत्रकारिता संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ आकांक्षा दुबे तथा समाज कार्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो मो. रफीक ने अपने अपने विभागों के पुराने विद्यार्थियों
की उपलब्धियों की चर्चा की. इस आयोजन में कुछ पूर्व छात्रों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम में शामिल होने आये पूर्व विद्यार्थियों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कुछ पूर्व छात्रों ने अपने सुझाव भी दिए वहीं कुछ विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में अपनी पढाई के पुराने समय से जुड़े अनुभव भी बांटे. कार्यक्रम के समापन अवसर पर पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आकांक्षा दुबे ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन आई.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर डॉ डॉली पाण्डेय ने किया. कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया.

रायपुर। राज्य सेवा परीक्षा वर्ष 2022 के परिणाम के आधार पर सहकारिता विभाग में चयनित अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। नियुक्त उम्मीदवार को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तीन वर्ष की परिवीक्षावधि पर की गई है।सहकारिता निरीक्षक के पद पर जिनकी नियुक्ति की गई है, उनमें शशांक तिवारी को कोरबा, गरिमा शर्मा को जांजगीर-चांपा, नितिन अग्रवाल को दुर्ग, अभिषेक कुमार सिन्हा को रायपुर, रूकसार बानो को मुंगेली, समृद्धि ताम्रकार को महासमुंद, मुकेश कुमार गुप्ता को रायपुर, मनीष कुमार रात्रे को बिलासपुर, सतानंद पाटले को मुंगेली, नितेश कुमार भगत को अंबिकापुर, इन्द्र कुमार को कांकेर, विनायक सिंह को बस्तर, शैलजा खलखो को सूरजपुर, घनेन्द्र कुमार साव को जशपुर और देवव्रत भार्गव को जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पदस्थापना दी गई है।
सुकमा। नक्सलियों ने रविवार दोपहर जिले के सिलगेर इलाके में जवानों पर आईडी ब्लास्ट किया। नक्सलियों ने ट्रक को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया। इसमें कोबरा बटालियन के दो जवानों के शहीद होने की जानकारी है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। अन्य जवान जवान सुरक्षित हैं। सुकमा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा इलाका नक्सलियों के बटालियन के प्रभाव वाला क्षेत्र है।
पुलिस के जवान रोज की तरह जगरगुंडा सिलगेर के बीच केटलगुड़ा इलाके में मुवमेंट पर निकले थे कि कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों ने 201 कोबरा वाहिनी के ट्रक पर विस्फोट किया। जिसमें चालक एवं सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए एवं बाकि सभी जवान सुरक्षित है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर जगदलपुर लाए जाने की खबर है।
शहीद जवान के नाम
01. विष्णु आर एवं
02 शैलेन्द्र बताया जा रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज 12वीं मुख्य परीक्षा-2024 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए हैं. परिणाम के अनुसार, पुनर्गणना में 153 और पुनर्मूल्यांकन में 4,284 अभ्यर्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ है.
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनर्गणना के कुल एक हजार 84 आवेदन और पुनर्मूल्यांकन के कुल 9 हजार 876 आवेदन इस प्रकार कुल 10 हजार 960 आवेदन प्राप्त हुए थे. मंडल द्वारा जारी परिणाम में पुनर्गणना के 153 और पुनर्मूल्यांकन के 4 हजार 284 इस प्रकार कुल 4 हजार 437 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है. पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है.
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें-
https://vidia.cgbse.nic.in/result/24hrrt.aspx
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार यानि आज अम्बिकापुर के दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री सुबह 11.15 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां पर वे 12.30 बजे राजमोहिनी देवी सभा भवन में आयोजित वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस परिचर्चा विचार गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर से रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।
सुकमा : बस्तर के नक्सली आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पैसों की कमी को पूरा करने के लिए अब नकली नोट Fake notes छापना शुरू कर दिया है। इसके लिए संगठन के बड़े कैडर्स ने अपने लाल लड़ाकों को नोट छापने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी दी है। नकली नोट छापकर बस्तर के साप्ताहिक बाजारों में खपाते हैं।
सुकमा पुलिस ने नक्सलियों के नकली नोट छापने का खुलासा किया है। सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भेज्जी थाना क्षेत्र के मैलासूर, कोराजगुड़ा, दंतेशपुरम और इसके आस-पास क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद सुकमा से जिला बल, DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF के जवानों को सर्चिंग पर निकाला गया था। जब जवान कोराजगुड़ा की तरफ पहुंचे तो नक्सलियों को इनके आने की सूचना मिल गई थी।
जिसके बाद सभी नक्सली अपना सामान मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सलियों के हथियार समेत दैनिक उपयोग के सामान, नकली नोट का सैंपल, प्रिंटर, प्रिंटर स्याही बरामद किया। भारी तादात में प्रिंटर, स्याही और 50, 100, 200 और 500 के नकली नोट के सैंपल मिलने से नक्सलियों के नकली नोट छापने का खुलासा हुआ।





























