नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Crime : झाड़ फूंक कराने पहुंची महिला की हत्या, पति ही निकला आरोपी, गिरफ्तार

Crime : झाड़ फूंक कराने पहुंची महिला की हत्या, पति ही निकला आरोपी, गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा क्षेत्र स्थित मीरादतार में एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, इसलिए इलाज कराने के लिए पत्नी उसे मीरादतार के मजार लेकर आया था। जहां रात रुकने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि सरगुजा जिले के भंडार गांव निवासी विदेश पैकरा 30 वर्ष की पेट दर्द के चलते अक्सर तबीयत खराब रहती थी। इसलिए पत्नी देवती पैकरा 26 वर्ष के साथ इलाज कराने के लिए 4 जून को बलौदा के मीरादतार मजार आए थे। जहां इलाज करवाया। लेकिन अच्छा नहीं लगने पर विदेश ने अपनी पत्नी देवती से कहा कि घर चलते हैं। जिस पर पत्नी नहीं मानी और सुबह जाने की बात कहने लगी। रात रुकने पर 5 जून की आधी रात गुस्से में पति ने हाथ से उसका मुंह दबाया, फिर चाकू से पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

दूसरे दिन चौकीदार सरजू चौहान जब सुबह 4 बजे उठा, तो देवती पैकरा को 3 से 4 बार आवाज दिया, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके पास जाकर देखा तो सिर पर चोट के निशान मिले। खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसका पति भी मौके पर नहीं था। इसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी पति विदेश पैकरा को गांव में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसमें हत्या करना स्वीकार किया है।

जैतखाम को नुकसान पहुंचाने से आक्रोशित हुआ सतनामी समाज, इस तारीख को करेंगे आक्रोश रैली…

जैतखाम को नुकसान पहुंचाने से आक्रोशित हुआ सतनामी समाज, इस तारीख को करेंगे आक्रोश रैली…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौजूद गिरोधपुरी धाम से लगे अमर गुफा में स्थापित जोड़ा जैतखाम को आसामाजिक तत्वों द्वारा आरी से काटने का मामला सामने आया हैं। इसे लेकर पुलिस कार्रवाई से नाखुश सतनामी समाज के लोगों ने सभी जिलों में कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा हैं। साथ ही आने वाली 10 तारीख को आक्रोश रैली करने की बात कही है। इसी कड़ी में रायपुर में भी सतनामी समाज के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

CG News: जांजगीर के जंगल में फल-फूल रहा था जुआ-सट्टा का कारोबार...7 आरोपी हुए गिरफ्तार

CG News: जांजगीर के जंगल में फल-फूल रहा था जुआ-सट्टा का कारोबार...7 आरोपी हुए गिरफ्तार

 जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा के पोड़ीदलहा जंगल में जुआडियो का लगा था महफिल, जुआ खेलते अलग अलग जिले के 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की कार्यवाही। नगदी रकम सहित 2 लाख से अधिक का सामान जब्त किया गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदलहा के जंगल में लंबे समय से पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। जिसपर अकलतरा पुलिस और सायबर टीम के द्वारा सयुक्त रूप से रेड की गई। इस दौरान अन्य जुआडि भाग निकले थे। वही मौके पर जुआ खेते 7 जुआड़ी पकड़े गए,जिनके पास से 35 हजार नगदी,6 नाग मोटर साइकिल कीमती 1 लाख 50 हजार रु और 6 नाग मोबाइल कीमती 52 हजार रु 52 पत्ती ताश को बरामद किया गया है। सभी को पकड़कर अकलतरा थाना लाया गया। जिनपर जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)के तहत कार्यवाही की गई।

पकड़े गए जुआरियों के नाम…

(01) विष्णु प्रसाद लोधी उम्र 52 वर्ष साकिन मोपका थाना सरकंडा

(02) कृष्णा यादव उम्र 35 वर्ष साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर

(03) विजय ध्रुव उम्र 28 वर्ष साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर

(04) अरूण कुमार कश्यप उम्र 38 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा

(05) दिलीप चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

(06) अरविन्द्र यादव उम्र 33 वर्ष साकिन कापन मुडपार चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा

(07) अजय राठौर उम्र 40 वर्ष साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, SI और ASI का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…!!

TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, SI और ASI का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…!!

 जशपुर। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही तबादलों का दौर शुरू हो गया है. इस बीच अब जशपुर पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है. जिसमें कई थाना और चौकी के प्रभारी बदले गए हैं. यह तबादला आदेश एसपी शशि मोहन सिंह ने जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, 5 टीआई, 8 सब इंस्पेक्टर,9 एएसआई इधर से उधर किये गए हैं.

 रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी...घोषित हुए NDA के नेता

रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी...घोषित हुए NDA के नेता

 नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी 9 जून, रविवार को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधान मंत्री पद की शपथ लेंगे, एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी ने इसकी घोषणा की। इससे पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने के लिए 7 जून को संसद परिसर पहुंचे, जिससे उनके तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

भारत की अगली सरकार बनाने के लिए आधिकारिक तौर पर दावा पेश करने से पहले एनडीए की मेगा बैठक संविधान सदन (पुरानी संसद) में आयोजित की गई थी। भाजपा नेताओं द्वारा एनडीए के सभी सहयोगी दलों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 एनडीए संसदीय दल की बैठक में बीजेपी सांसद राजनाथ सिंह ने कहा, ”मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देना चाहता हूं। आज हम यहां एनडीए का नेता चुनने के लिए आए हैं। मेरा मानना ​​है कि इन सभी पदों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है।” उन्होंने कहा, ” हम भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा संवेदनशील प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह गठबंधन हमारे लिए मजबूरी नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, ”लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत के लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा के नेता, बीजेपी और एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया है। मैं इसका तहे दिल से समर्थन करता हूं।” “यह प्रस्ताव केवल यहां बैठे लोगों की इच्छा नहीं है। यह देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है। यह देश की आवाज है कि पीएम मोदी अगले 5 साल तक देश का नेतृत्व करें।”, एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया।

उन्होंने कहा- नायडू ने मुलाकात के दौरान कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने (आंध्र प्रदेश में) एक बहुत शक्तिशाली सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया और इससे एक बड़ा बदलाव आया। कई नेता आंध्र प्रदेश आये और उन्होंने रैलियों को संबोधित किया। इसने लोगों को विश्वास दिलाया है कि केंद्र राज्य सरकार के साथ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पहल की है” “नरेंद्र मोदी के पास एक दृष्टिकोण और उत्साह है, उनका कार्यान्वयन बहुत उत्तम है। वह अपनी सभी नीतियों को सच्ची भावना के साथ क्रियान्वित कर रहे हैं। आज भारत के पास सही नेता हैं – वह हैं नरेंद्र मोदी। यह भारत के लिए बहुत अच्छा अवसर है, अगर आप अभी चूक गए तो हम हमेशा के लिए चूक जाएंगे।”

उन्होंने विश्वास जताया, एनडीए संसदीय दल की बैठक में, बिहार के सीएम-जेडी (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा के नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। “बिहार के सभी लंबित कार्य किये जायेंगे। ये बहुत अच्छी बात है कि हम सब एक साथ आए हैं और हम सब आपके (पीएम मोदी) साथ मिलकर काम करेंगे।’ आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप यह शपथ आज ही लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे। हम सब आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे।”

यह भी पता चला है कि इस अवसर पर सात पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। सूची में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स, बांग्लादेश और मॉरीशस शामिल हैं। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नई दिल्ली की यात्रा करने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के तीन IAS अधिकारियों के बदले प्रभार...देखे लिस्ट

छत्तीसगढ़ के तीन IAS अधिकारियों के बदले प्रभार...देखे लिस्ट

 कांकेर :- आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापिस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश क्षीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

नीलेश 2011 बैच के आईएएस हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था।

उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम से वापिसल बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है मानसून की एंट्री...बिलासपुर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है मानसून की एंट्री...बिलासपुर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. गुरुवार को कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना के ज्यादातर हिस्सों में मानसून एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही बस्तर पहुंच सकता है.आज  मानसून के राज्य के कई क्षेत्रों में एक्टिव होने की भी संभावना है

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में मौसम का मिजाज बदल सकता है. तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे मौसम ठंडा रहेगा. नारायणपुर, बीजापुर, कांकेर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी और बिलासपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. बारिश और बादल छाए रहने की वजह से दिन का तापमान सभी जगहों पर सामान्य ही रह सकता है.पिछले 24 घंटे की बात करें तो बस्तर सहित कई जगहों पर बारिश हुई है. छुरा में 9.2 मिमी, महासमुंद में 8.4 मिमी, बोड़ला में 21.2, पंडरिया में 21 मिली, कवर्धा में 45.6, नारायणपुर के ओरछा में 49.2, दरभा में 30.6 और जगदलपुर में 17.6 मिली बारिश रिकॉर्ड की गई है।

दुर्ग में 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  रायपुर में पारा 42.3 डिग्री रहा. राजधानी में दोपहर को गर्मी हवाओं ने लोगों को परेशान किया, हालांकि शाम तक आसमान में हल्के बादल छा गए. तेज धूप की वजह से दोपहर को उमस रही. शाम होते तक मौसम थोड़ा सुहाना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में आने वाले 4 से 5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

 
CG - पत्नी का गैर मर्द से संबंध पति के लिए मानसिक क्रूरता...पति की अपील पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कही ये बात..!!

CG - पत्नी का गैर मर्द से संबंध पति के लिए मानसिक क्रूरता...पति की अपील पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कही ये बात..!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तलाक के एक मामले की सुनवाई के दौरान पत्नी का गैर मर्द से संबंध बनाने को मानसिक क्रूरता बताया है। विवाह में मानवीय भावनाएं शामिल होती हैं, यदि भावनाएं सूख जाएं तो उसके जीवन में वापस आने की संभावना नहीं होती। कोर्ट ने पति की अपील स्वीकार कर ली है।दरअसल, रायगढ़ निवासी अपीलकर्ता की शादी 1 मई 2003 को हिन्दू रीति रीवाज से विवाह हुई थी। विवाह के बाद उनके तीन संतान हुए। पति काम से बाहर गया था, वापस लौटने पर उसने पत्नी को गैर पुरूष के साथ संदिग्ध परिस्थिति में देखा, पति के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उस व्यक्ति को पुलिस को दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय पति को भविष्य में शांति से रहने की समझाइश देकर भेज दिया। साल 2017 में पत्नी बच्चों को लेकर अपने मित्र के साथ रहने चली गई। पति उसे लेने गया लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। इस पर पति ने परिवार न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन दिया। परिवार न्यायालय से आवेदन खारिज होने पर पति ने हाईकोर्ट में अपील पेश की। जहां जस्टिस गौतम भादुड़ी एवं जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डीबी में सुनवाई हुई। डीबी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपने आदेश में कहा कि पत्नी ने व्यभिचारी कृत्य की है, जो कि क्रूरता के समान है। वैवाहिक बंधन में गंभीरता की आवश्यकता होती है। विवाह में मानवीय भावनाएं शामिल होती है और भावनाएं यदि सूख जाएं तो शायद ही जीवन में आने की कोई संभावना नहीं बचती है।पत्नी ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि वह व्यक्ति उसका स्कूल कॉलेज का ब्याफ्रेंड है, दोनों विवाह करना चाहते थे, किन्तु दोनों की जाति अलग होने से विवाह नहीं कर सके। उसने उक्त व्यक्ति से संबंध होने की बात भी स्वीकार की है। दोनों वर्ष 2017 से अलग-अलग रह रहें। विवाह विघटित हो चूका है, इसे किसी भी परिस्थिति में पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने पति की अपील को स्वीकार किया है।

 
एनडीए संसदीय दल की बैठक आज, सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसद दिल्ली रवाना

एनडीए संसदीय दल की बैठक आज, सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसद दिल्ली रवाना

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नवनिर्वाचित सांसद आज, 7 जून को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। इस बैठक में नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना जा सकता है।

बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी सांसद दिल्ली रवाना हो रहे हैं।सीएम विष्णुदेव साय भी उनके साथ दिल्ली जाएंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, तोखन साहू, चिंतामणि महाराज,राधेश्याम राठिया, संतोष पांडे और कमलेश जांगड़े एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

मंत्री पदों के बंटवारे पर चर्चा,

जानकारी के अनुसार एनडीए की बैठक में गठबंधन के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट के मंत्री पदों बंटवारे पर चर्चा होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विशेष दर्जा और चार मंत्री पद की मांग कर सकते हैं।

शिवसेना के सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चाहते हैं अपने बेटे और तीन बार के सांसद श्रीकां शिंदे के साथ ही कैबिनेट में पार्टी के कुछ और वरिष्ठ सांसदों को शामिल करवाना चाहते हैं।

वहीं टीडीपी, जो 16 सांसदों के साथ एनडीए सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है। टीडीपी आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जा भी मांगेगी, जो 2014 में राज्य के विभाजन के बाद हैदराबाद जैसे आईटी हब को खो चुका है। इसके साथ ही टीडीपी ने सेंट्रल कैबिनेट में 6 अहम मंत्रालय देने की भी मांग की है।

पेश हो सकता है सरकार बनाने का दावा

सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक, एनडीए की ओर से आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने सभी पार्टी सांसदों को इस बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है।

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को नई दिल्ली पहुंच चुके हैं और 9 जून तक यहीं रहेंगे। वे एनडीए की बैठक में शामिल होंगे और मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद रहेंगे। नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद, गठबंधन के सीनियर नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपना समर्थन सौंपेंगे।

आधी रात जवानों के कैंप पर किया हमला...नक्सलियों ने BGL से किया विस्फोट, सर्चिंग जारी

आधी रात जवानों के कैंप पर किया हमला...नक्सलियों ने BGL से किया विस्फोट, सर्चिंग जारी

 नारायणपुर: नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने बुधवार देर रात ईरकभट्टी स्थित कैम्प पर BGL से हमला किया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने कैम्प पर 4 बीजीएल दागे है। लेकिन कैम्प पर दागे 3 बीजीएल फट नहीं पाए। वही एक बीजीएल फटा है। लेकिन इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी जवान सुरक्षित हैं।

जवाबी कार्रवाई से भाग खड़े हुए नक्सली

इस हमले के जवाब में जवानों की कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए।मामले की जानकारी देते हुए बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि, सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित होने से नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगा है। इससे नक्सली बौखला गए हैं। हमले में सभी जवान सुरक्षित हैं।

 पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया

रायपुर  :- भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , डॉक्टर हेमलता शुक्ला , श्री मोहन वर्ल्यानी अध्यक्ष प्रकृति की ओर सोसायटी, पूर्व अध्यक्ष ग्रीन आर्मी डॉ गजपाल कार्यक्रम समन्वयक जिला संघटक प्रोफेसर सुनील तिवारी एवं शहर के महाविद्यालयो के कार्यक्रम अधिकारी, स्वयं सेवक उपस्थित रहे इस अवसर पर  पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रायपुर शहर के विभिन्न महाविद्यालयों ने अपनी सहभागिता दी कुलपति महोदय ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया एवं विद्यार्थियों को इस दिशा में सक्रियता से भाग लेने के लिए कहा डा हेमलता शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर अपने विचार व्यक्त किए श्री मोहन वर्ल्यानी ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने अनुभव साझा किया दुर्गा महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता chansoria ने कहा कि अभी गर्मी अधिक है जमीन अन्दर से गर्म है दो तीन बरसात के बाद ही वृक्षारोपण किया जाना चाहिए लोकमाता अहिल्यादेवी भी किस तरह से पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित थी मातोश्री अहिल्याबाई ने महेश्वर में कोटि लिंगरचन की परंपरा शुरू की थी जिसके तहत प्रतिदिन 108 ब्राह्मण सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाते थे और हर एक शिवलिंग में अनाज का एक दाना रखा जाता था नर्मदा की तली में जो जीव अंदर रहते थे वह इस शिवलिंग की मदद से अपना भोजन लेते थे और जो दाना नदी से बहकर चला जाता था उस नदी के किनारे एक पौधे का निर्माण होता था यह परंपरा आज भी कायम है आज के समय में108 की जगह 11 ब्राह्मण 11 000 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करते हैं सुबह सूर्योदय से यह शिवलिंग का निर्माण होता है और दिन की 12:00 के समय तक इन्हें नर्मदा नदी में विसर्जित किया जाता है इस पर्यावरण दिवस पर दुर्गा महाविद्यालय के छात्रों ने सीड बॉल्स का निर्माण किया एवं इस जगह-जगह वितरित किया पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यक्रम में आए सभी अतिथि एवं कार्यक्रम अधिकारी गण को सीड बाल दिया गया इसी तरह नालंदा परिसर में जाकर वहां के विद्यार्थियों को भी सीड बाल देकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया दुर्गा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार को भी विद्यार्थियों ने सीड बॉल दिया प्राचार्य ने विद्यार्थियों की इस इस पहल को बहुत सराहा

पावर ब्लॉक : 7 और 12 जून को रद्द रहेंगीं 10 पैसेंजर...देखें लिस्ट...!!

पावर ब्लॉक : 7 और 12 जून को रद्द रहेंगीं 10 पैसेंजर...देखें लिस्ट...!!

 रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के सालेकसा-दरेकसा रेल खंड के बीच में अप एवं डाउन रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर गिर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा, इसके कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित। यह कार्य 7 और 12 जून को पावर ब्लॉक लेकर किया जायेगा।


इसके चलते निम्नलिखित गाड़ियां रद्द रहेंगीं...
01.    07 एवं 12 जून को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
02.    07 एवं 12 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

03.    07 एवं 12 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
04.    07 एवं 12 जून को इतवारी से छूटने वाली 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

05.    07 एवं 12 जून को डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
06.    07 एवं 12 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08712 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

07.    07 एवं 12 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
08.    07 एवं 12 जून को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया  मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

09.    07 एवं 12 जून को बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)  मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
10.    07 एवं 12 जून को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया  मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

 

बीजेपी ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया : विष्णुदेव साय

बीजेपी ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया : विष्णुदेव साय

 भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री साय ने की शिरकत

रायपुर । लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को हमारे प्रत्याशियों ने चूरमा बना दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को पटखनी देकर और चार-चार पूर्व मंत्रियों को हराकर हमारे प्रत्याशी आए हैं। मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। चुनाव में जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जिस पर हम सबको खरा उतरना है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें कही और छत्तीसगढ़ के सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और केंद्र में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता की मुहर है। इस ऐतिहासिक परिणाम के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद, बधाई एवं शुभकामनाएं।

सीएम साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तपती गर्मी में पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सदस्यों के कठिन परिश्रम की बदौलत हमें ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा की जीत का श्रेय राज्य के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्होंने कहा कि सबके अथक मेहनत से हमनें दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 54 सीटों के साथ 46 प्रतिशत वोट प्राप्त किये थे और अब लोकसभा चुनाव में 6 प्रतिशत वोटों की वृद्धि हुई है, जिससे कि 68 विधानसभा सीटों में हमें जीत प्राप्त हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है और अब लोकसभा में जनता ने प्रचंड जीत दिलाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में आयोजित जनसभा के दौरान मुझे मंच में आधे से ज्यादा हमारे छत्तीसगढ़ के नेताओं की मौजूदगी नजर आती थी। सबके प्रयासों से दोनों राज्यों में भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है।

विष्णु देव साय ने कहा कि ओडिशा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ हमारी सरकार बन रही है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के ऐतिहासिक जनादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुहर लगायी है। वहां 25 साल सत्ता में रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दोनों सीट में हराने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब हुई है। जहाँ-जहाँ हमारे छत्तीसगढ़ के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता प्रचार के लिए गए थे वहां-वहां भारतीय जनता पार्टी को अच्छी सफलता मिली है।

अब हमें केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है : देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुआ था तो उस समय के एक्जिट पोल में भाजपा को कम सीटे मिलती बताई जा रही थी, लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 54 विधानसभा सीटों पर छत्तीसगढ़ में एक मजबूत सरकार बनाने का जनादेश दिया। देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान किए अपने सभी वादों को प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेजी के साथ पूरा कर रही है। अब हमें केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी मिल सके। देव ने कहा कि पहले मिथक बन चुका था कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गढ़ बन गया है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और छत्तीसगढ़ की जनता ने उस मिथक को तोड़ दिया और भाजपा अब पंचायत, नगरीय निकाय सहित विधानसभा एवं लोकसभा मैं भी अपना परचम लहरा रही है। देव ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी लोगों को कुशल चुनाव प्रबंधन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

मोदी के नेतृत्व में एनडीए की मजबूत सरकार देश को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी : जम्वाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने चुनाव प्रबंधन समिति को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को अर्जित सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चुनाव में जो अनथक परिश्रम किया है, यह सब उसी का प्रतिफल है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम सब एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनाने में सफल हुए हैं। जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए देश विरोधी ताकतों ने तो जी-तोड़ कोशिशें खूब की लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आगे वे ताकतें सफल नहीं हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर देश तेजी से विकास करेगा और एनडीए की मजबूत सरकार देश को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

51 प्रतिशत वोट पाने के लक्ष्य के मुकाबले 52.5 प्रतिशत वोट प्राप्त किया : शर्मा
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव की सफलता के लिए 38 प्रकार की समितियाँ बनाई थीं और चुनाव में उन समितियों ने पूरे समर्पण के साथ काम करके प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित की। शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया लक्ष्य लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्राप्त किया है। हमें 51 प्रतिशत वोट पाने का लक्ष्य दिया गया था और आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने छत्तीसगढ़ में 52.5 प्रतिशत वोट प्राप्त किया यानी कि विधानसभा चुनाव से 6 प्रतिशत ज्यादा वोट भाजपा को प्राप्त हुआ। कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशी 2018-23 के बीच मंत्री रहे, वे भी लोकसभा चुनाव में पराजित हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनके साथ सरकार में मंत्री रहे अन्य लोग भी बुरी तरह पराजित हुए हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक्सीडेंटल जीत हासिल की थी जिसे प्रदेश की जनता ने 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सत्ता से बेदखल कर नकार दिया। शर्मा ने कहा कि 2024 के कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 सीटें प्राप्त हुई हैं और अब 10 निर्दलीय सांसदों ने भी अपना समर्थन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी एक समय 415 सीटों पर होती थी जो आज 99 सीटों में ही सिमटकर रह गई है। 1984 में भारतीय जनता पार्टी में 6 प्रतिशत वोट प्राप्त किए थे जो आज बढ़कर 2024 में 36 प्रतिशत हो गया है और 56 प्रतिशत से ज्यादा वोट पाने वाली कांग्रेस पार्टी आज 21 प्रतिशत वोट पाकर सिमट गई है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया ने किया। इस दौरान बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश सरकार के मंत्री रामविचार नेताम, नव निर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, भोजराज नाग, चिंतामणि महाराज, श्रीमती कमलेश जांगड़े,  राधेश्याम राठिया, तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा व रामजी भारती सहित लोकसभा प्रबंध समिति के सभी 38 समितियों के संयोजक-सहसंयोजक एवं सदस्य मौजूद रहे।

राज्यपाल से मिले नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल

राज्यपाल से मिले नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर :-  रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का गुरुवार को भेंट-मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। बृजमोहन अग्रवाल राजभवन पहुंचे और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले बृजमोहन अग्रवाल राजधानी स्थित दुधाधारी मठ पहुंच कर प्रभु राम-माता जानकी और भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना की। बृजमोहन अग्रवाल ने महंत रामसुंदर दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। रामसुंदर दास ने बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और मुंह मीठा कराया।

बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी से भी उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुनील सोनी की धर्मपत्नी और बच्चों ने भी बृजमोहन अग्रवाल को जीत की बधाई दी।

राजस्व निरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित...कलेक्टर ने जारी किया आदेश

राजस्व निरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित...कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 जांजगीर-सक्ती: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षक मंडल भोथिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश के अनुसार गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया तहसील भोथिया जिला सक्ती का ऑडियो में प्राप्त शिकायत के जांच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

महिला व बाल विकास विभाग का बड़ा फैसला, गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहे लोगों की खैर नहीं, इन हितग्राहियों से होगी वसूली

महिला व बाल विकास विभाग का बड़ा फैसला, गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहे लोगों की खैर नहीं, इन हितग्राहियों से होगी वसूली

 रायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महिला व बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की पात्रता की फिर से जांच की तैयारी हो रही है। महिला व बाल विकास विभाग ने कई शिकायत मिलने के बाद बाद यह फैसला लिया है। महतारी वंदन योजना का लाभ गलत जानकारी देकर ले रहे हैं लोगों की अब खैर नहीं है। जांच में गलत तरीके से योजना का लाभ लेते पाए जाने पर अपात्र हितग्राहियों से राशि की वसूली की जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय सेवा में पदस्थ, सेवानिवृत्त और पेंशन का लाभ ले रहीं कई महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने आवेदन किया था।  जिनमें से कई महिलाऐं इस योजना से लाभान्वित भी हो रही हैं। अब विभाग एक नाम वाले 20 हजार से अधिक आवेदनों की जांच कर रही है। इन आवेदनों में नाम, पता, जन्मतिथि एक हैं। इस योजना के लिए 70.26 लाख से जयदा आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 11,771 आवेदन रद्द हुए थे। पात्र महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

आचार संहिता खत्म : जानिए ट्रांसफ़र नई भर्ती और परीक्षाओं समेत किन-किन चीजों से हटेगी पाबंदी…चुनाव आयोग ने जारी की सूचना..!!

आचार संहिता खत्म : जानिए ट्रांसफ़र नई भर्ती और परीक्षाओं समेत किन-किन चीजों से हटेगी पाबंदी…चुनाव आयोग ने जारी की सूचना..!!

 रायपुर :- आचार संहिता खत्म हो गयी है। चुनाव आयोग ने इसकी विधिवत जानकारी राज्यों को भेज दी है। देश में लोकसभा, विधानसभा, उपचुनाव को लेकर 16 मार्च से देश में आचार संहिता लागू की गयी थी। करीब तीन महीने तक प्रभावी आचार संहिता अब चुनावी प्रक्रिया के समापन के साथ ही खत्म हो गयी है।

CG - उधारी के 200 रूपए नहीं मिलने पर युवक की हत्या, जान निकलते तक लकड़ी के पटिया से किया वार, फिर जो हुआ....

CG - उधारी के 200 रूपए नहीं मिलने पर युवक की हत्या, जान निकलते तक लकड़ी के पटिया से किया वार, फिर जो हुआ....

 रायपुर। कहते हैं ना पैसों के लिए कोई किसी की जान भी ले सकता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आया है। जहां सिर्फ 200 रूपए के लिए आरोपी ने एक युवक की हत्या कर दी। हत्यारें ने लकड़ी के पटिया से तब तक के मारा जब तक की उसकी जान न निकल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर की है। आरोपी का नाम तुषार साहू है।

दरअसल, 2 जून को भजन लाल यादव 37 वर्ष निवासी संजय नगर केसरी किराना स्टोर के पास खडा था। उसी दौरान उसी मोहल्ले का निवासी आरोपी तुषार साहू आया और उधारी की रकम दो सौ रुपये मांगने लगा। नही देने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और हाथ-मुक्का व लकडी के पटिया से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद मृतक को उपचार के लिए परिजन मेकाहारा अस्पताल लेकर गये, जहां से उसे डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रिफर किया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान युवक के मौत की पुष्टि की। थाना गोलबाजार द्वारा शून्य में मर्ग कायम कर केस डायरी थाना टिकरापारा को सौंपा गया।

एसएसपी संतोष सिंह ने हत्या की वारदात को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण को गंभीता से लेते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर लोगो से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने 6 जून को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी तुषार साहू पिता यशवंत साहू उम्र 24 वर्ष से पूछताछ कराने पर हत्यारे ने हत्या कि बात कबूल की। आरोपी के खिलाफ आगे कि कार्रवाई की जा रही है।

राजेश्री महन्त को बृजमोहन अग्रवाल ने  दूधाधारी मठ पहुंचकर दी शुभकामनाएं...!!

राजेश्री महन्त को बृजमोहन अग्रवाल ने  दूधाधारी मठ पहुंचकर दी शुभकामनाएं...!!

 बड़े ही सादगीपूर्ण रूप से मनाया गया जन्म दिवस

रायपुर :- महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर दूधाधारी मठ रायपुर एवं  शिवरीनारायण मठ का जन्मोत्सव बहुत ही गरिमामयी वातावरण में बड़े ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। मठ मंदिर में भगवान राघवेंद्र सरकार की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर लोगों ने समूह में, अपने परिवार के साथ तथा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाओं के साथ बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा मंत्री एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने शुभचिंतकों के सहित दूधाधारी मठ पहुंचकर राजेश्री महन्त जी महाराज को जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, उन्होंने साल, पुष्प माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेश्री महन्त जी ने उनका स्वागत शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला से की एवं रिकॉर्ड मत से विजय प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी। इनके अतिरिक्त राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री  प्रेम साय सिंह टेकाम, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप साहू सहित अनेक अति विशिष्ट लोगों ने मठ पहुंचकर महाराज जी को जन्म दिवस के अवसर पर बधाई दी।
जैतु साव मठ ट्रस्ट के सदस्यों ने अपने पूरे स्टाफ सहित  दूधाधारी मठ पहुंचकर महाराज  से सौजन भेंट मुलाकात की इसमें अजय तिवारी, दाऊ महेंद्र अग्रवाल, रमेश यदु, चंद्रकांत यदु सहित ट्रस्ट कमेटी के सभी सदस्य एवं पुजारीगण उपस्थित थे। श्री दूधाधारी मठ के पुजारी एवं विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन करके विधिवत पूजा अर्चना कर पूज्य गुरुदेव महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
*डिज्नीलैंड मेले में भंडारे का आयोजन*
भाटागांव रावण भाटा रायपुर के मेला मैदान में डिज्नीलैंड मेला समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यहां लोगों ने भोजन प्रसाद प्राप्त किया राजेश्री महन्त जी महाराज ने स्वयं अपने हाथों से लोगों को भोजन प्रसाद वितरित किया इस कार्य में रेखेन्द्र तिवारी, भगत राम शर्मा सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।
दूर-दूर से आए शुभ चिंतक एवं श्रद्धालुजन
राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के अनेक जिलों से उनके शुभचिंतक एवं श्रद्धालु भक्तगण व शिष्य परिवार के लोगों ने रायपुर पहुंच कर महाराज जी को बधाई देने के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें विशेष कर रायपुर, बलौदा बाजार -भाटापारा, बिलासपुर, कोरबा, शक्ति, जांजगीर चांपा, रायगढ़, राजनादगांव सहित अनेक जिलों के नाम उल्लेखनीय है।

छत्तीसगढ़ -  भाजपा के नए सांसदों की हुई बैठक...इन मुद्दों पर हुई चर्चा…!!

छत्तीसगढ़ - भाजपा के नए सांसदों की हुई बैठक...इन मुद्दों पर हुई चर्चा…!!

 रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव में विजयी हुए छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों का बैठक आयोजित किया गया। ये भावी सांसद दिल्ली के लिए आज रात रवाना हो रहे हैं। इनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी दिल्ली जा रहे हैं। 7 जून को दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बैठक होनी है।

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि “भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर जनता जनार्दन ने एक बार फिर राष्ट्र की बागडोर महानायक नरेंद्र मोदी को सौंपने का आदेश दिया है।

मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता को कोटि-कोटि नमन है, जिन्होंने भरपूर आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर भाजपा और मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।

 
CG News : शादी समारोह में शामिल होने आई थी दो नाबालिग...6 आरोपियों ने किया गैंगरेप...एक ने भागकर बचाई अस्मत

CG News : शादी समारोह में शामिल होने आई थी दो नाबालिग...6 आरोपियों ने किया गैंगरेप...एक ने भागकर बचाई अस्मत

 जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 6 आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। दो नाबालिग लड़कियां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। तभी इन आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद किसी तरह से एक नाबालिग ने किसी तरह से उनके चंगुल से भागकर अपनी अस्मत बचाई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 4 नाबालिग और 2 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना के अंतर्गत शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो नाबालिग गई थी। इसी दौरान आरोपी दोनों को बहला फुसलाकर जंगल लेकर गए। जहां सभी आरोपियों ने उनके साथ उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। तभी एक नाबालिग ने किसी तरह से भागकर अपनी इज्जत बचाई और अपने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया। वहीं इस वारदात में शामिल 4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : अब सरकारी स्कूलों में भी स्टूडेंट्स के पालक भी मीटिंग में होंगे शामिल...आदेश जारी…!!

CG News : अब सरकारी स्कूलों में भी स्टूडेंट्स के पालक भी मीटिंग में होंगे शामिल...आदेश जारी…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा में सुधार लाने के संदर्भ में एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार ने प्रायवेट स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूलों में भी पैरेंट्स मीट आयोजित करने का आदेश जारी कर दिया है। पिछली सरकार में स्कूल शिक्षा विभाग ने भी सरकारी स्कूलों में पैरेंट्स मीट शुरू करने का प्रयास किया था। मगर इसका क्रियान्वयन नहीं हो पाया। मगर विष्णुदेव सरकार ने अब इसका आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टरों को सुनिश्चित करने कहा है कि पैरेंट्स मीट में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने पैरेंट्स मीट करने के फायदे भी गिनाए हैं। मसलन, बच्चों के शरीरिक, मानसिक विकास के लिए पालकों और स्कूलों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। बच्चों के संपूर्ण गतिविधियों से पालकों को अवगत कराने से उन्हें बेहतर मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल सकती है। शिक्षकों और पालकों के संपूर्ण प्रयास से बच्चों की पढ़ाई के प्रति साकारात्मक वातावरण बनेगा। बच्चों की काउंसलिंग से उन्हें परीक्षा का तनाव नहीं रहेगा और स्कूलों से ड्रॉप आउट याने पढ़ाई छोड़ देने से रोकने में पालकों की भूमिका सुनिश्चत करना।

CG - डॉक्टर सहित 7 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी....जानिए क्या है पूरा मामला...!!

CG - डॉक्टर सहित 7 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी....जानिए क्या है पूरा मामला...!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर के एक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और 7 कर्मचारीयों पर कार्रवाई की गई है। बिलासपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र से आय दिन डॉक्टर और कर्मचारी नदारद रहते हैं, जिसे लेकर उन्हें शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं अब कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस का सही जवाब नहीं मिलने पर डॉक्टर सहित 7 कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद रहने के लिए एक चिकित्सक और 7 कर्मचारियों के एक दिन की सैलरी काटने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही उन्हें समय पर अस्पताल पहुंच कर मरीजों का इलाज करने की चेतावनी भी दी गई। 

मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से कितने नेता होंगे शामिल ? इन दिग्गज नेताओं का नाम चर्चा में, जानिए क्या कहता है समीकरण

मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से कितने नेता होंगे शामिल ? इन दिग्गज नेताओं का नाम चर्चा में, जानिए क्या कहता है समीकरण

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। 11 लोकसभा सीटों वाले राज्य में 10 सीटों पर इस बार कमल खिला है। शानदार जीत दर्ज करने के बाद राज्य के नवनिर्वाचित सांसदों में से कुछ चेहरे केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह बना सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल गठन के पूर्व जिन नामों को लेकर चर्चा है, उन नामों में रायपुर लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने वाले विजय बघेल, राजनांदगांव लोकसभा सीट से दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले संतोष पांडेय। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट जांजगीर से पहली बार सांसद बनने वाली कमलेश जांगड़े और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित बस्तर सीट से चुनकर आने वाले महेश कश्यप शामिल हैं। संकेत है कि छत्तीसगढ़ से एक या दो सांसद केंद्रीय मंत्रिमंडल में लिए जा सकते हैं।

इससे पहले 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अविभाजित मध्यप्रदेश में दिलीप सिंह जूदेव, रमेश बैस और डाॅ.रमन सिंह केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे। राज्य गठन के बाद से छत्तीसगढ़ कोटे से महज एक-एक मंत्री बनाए जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। भाजपा शासित दो राज्य उत्तरप्रदेश और राजस्थान में पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ, मगर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उम्मीदों के अनुरूप नतीजे आए। माना जा रहा है कि इस वजह से ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में इन दोनों राज्यों को खासतौर पर तरजीह दी जाएगी। 

बृजमोहन अग्रवाल

बृजमोहन अग्रवाल आठ बार के विधायक हैं। देश भर में सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने वाले टाॅप 10 सांसदों में उनका नाम शामिल है। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में पटवा सरकार में मंत्री रहे 2003 से लेकर 2018 तक रमन सरकार में मंत्री पद संभाला। 2023 में विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के बाद साय सरकार में उन्हें स्कूल शिक्षा मंत्री बनाया गया। 

विजय बघेल

विजय बघेल एक बार के विधायक और दो बार के सांसद हैं। 2019 के मुकाबले सर्वाधिक अंतर से चुनाव जीता है। समाजिक समीकरण में फिट बैठते हैं। ओबीसी वर्ग में आने वाले प्रभावशाली कुर्मी समाज के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें बघेल के खिलाफ मैदान में उतारा था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने दूसरी बार लोकसभा की टिकट दी।

संतोष पांडेय

संतोष पांडेय राजनांदगांव सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। हिन्दुत्व के मुखर चेहरे हैं। राज्य में सवर्ण समाज के बड़े चेहरों में से एक हैं। प्रदेश भाजपा महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। आरएसएस के विश्वस्त चेहरों में से एक हैं। कुशल संगठन प्रबंधक माने जाते हैं। संतोष पांडेय के साथ एक संयोग यह भी है कि 1999 में पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को हराकर जब डाॅ.रमन सिंह सांसद बने थे, तब उन्हें अटल सरकार में मंत्री बनाया गया था। 

कमलेश जांगड़े 

अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ महिला फैक्टर उनके साथ है। कांग्रेस के गढ़ से उन्होंने चुनाव जीता है। जांजगीर लोकसभा की आठ विधानसभा सीटों में कांग्रेस का कब्जा है। नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत का प्रभावशील क्षेत्र माना जाता है। राज्य के सबसे बड़े संभाग बिलासपुर क्षेत्र से आती हैं। एबीवीपी से छात्र राजनीति की शुरुआत कर यहां तक पहुंचने वाली युवा सांसद हैं।

महेश कश्यप

आदिवासी बाहुल्य बस्तर में हिन्दुत्व और धर्मांतरण के मुद्दे पर मुखर चेहरा हैं। युवा और आदिवासी फैक्टर इनसे जुड़ा है। नक्सलवाद का खात्मा किए जाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के साथ खनन और उद्योग के रास्ते बस्तर को विकास से जोड़े जाने के समीकरण के आधार पर उन्हें प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। 

CG CRIME NEWS : युवक की धारदार हथियार से हत्या, फिर पहचान छिपाने पत्थर से सिर कुचला...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME NEWS : युवक की धारदार हथियार से हत्या, फिर पहचान छिपाने पत्थर से सिर कुचला...जानिए क्या है पूरा मामला

 भिलाई :- पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के देवबलोदा गांव में बीती देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत की घाट उतार दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया। जिससे उसकी पहचान ना हो पाए। पुलिस ने इस मामले में आठ से नौ लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली कि देवबलोदा में एक युवक की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। जांच करने पर मृतक की शिनाख्त एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली निवासी सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा के रूप में हुई है। मृतक ब्रूसली आदतन अपराधी किस्म का था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या उसी के साथियों ने कर दी। आरोपियों ने पहले मृतक ब्रुसली को शराब पार्टी के लिए बुलाया। सभी लोगों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया। इसके बाद मृतक के सिर को पत्थर से कुचल दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। पुरानी भिलाई पुलिस के साथ ही साथ क्राइम ब्रांच की टीम को मिलाकर एक विशेष टीम का गठित कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।