नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के दौरान शराब दुकानों का संचालन करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ होगी जांच, विधानसभा में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के दौरान शराब दुकानों का संचालन करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ होगी जांच, विधानसभा में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की घोषणा

 रायपुर। विधानसभा में आज देशी-अंग्रेज़ी शराब की आपूर्ति, ओवर रेट और अवैध विक्रय का मामला सदन में उठा। भाजपा विधायक राजेश मूणत ने मुद्दा उठाते हुए पूछा, किस नीति के आधार पर शराब की ख़रीदी की जाती है?

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने जवाब में कहा कि शराब नीति बनी हुई है। मांग के अनुपात में शराब कंपनियों से इसकी आपूर्ति की जाती है। टेंडर के माध्यम से ख़रीदी की जाती है।

राजेश मूणत ने पूछा- 2019 से 23 तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ़ तीन कंपनी ही सप्लाई करती रही? देशी और विदेशी शराब में कितनी कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया।

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- राज्य में देशी शराब के तीन ही उत्पादक हैं। इसलिए तीन टेंडर ही आये।

राजेश मूणत ने कहा- 2018-19 में 37, 2019-20 में 67 और इसके बाद 21 फ़र्मों ने टेंडर में भाग लिया था। इसके बाद संख्या कम हो गई।

स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने राजेश मूणत से कहा- आपको ना देशी से मतलब है और ना विदेशी से फिर क्यों सवाल कर रहे हैं।

मूणत ने कहा- मतलब इसलिए है क्योंकि शराब से ही छत्तीसगढ़ में ईडी की जांच शुरू हुई।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- शासन की नीति थी कि देशी शराब के लिए छत्तीसगढ़ के डिस्टलरी ही टेंडर में शामिल होगी। जिलो को आठ ज़ोन में बाँटकर तीनों डिस्टलरी से सप्लाई की जाती थी।

राजेश मूणत ने कहा- पांच साल तक एक ही कंपनी ने सप्लाई की है। ये हाल अंधा बांटे रेवड़ी चुन चुन कर दे वाला मामला है। क्या पांच साल तक सप्लाई के लिए एक ही डिस्टलरी को काम दिया गया।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- टेंडर में सबसे कम दर की वजह से एक ही कंपनी को सप्लाई का काम दिया गया। दर कम आएगी तो आगे भी कम देंगे।

राजेश मूणत ने कहा- सरकारी शराब दुकानों में दो तरह की शराब बेची जाती थी। एक वैध और दूसरा अवैध। अवैध बेचने वालों के ख़िलाफ़ प्रकरण दर्ज किए गए लेकिन एक भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ एक भी कार्रवाई नहीं हुई। पांच साल में 157 प्रकरण बने और सिर्फ़ दो व्यक्ति के ख़िलाफ़ कार्रवाई हुई। सरकारी दुकानों से अवैध शराब बेचने के पूरे राज्य में 567 प्रकरण बनाये गये लेकिन कार्रवाई पांच पर ही हुई। क्या इस मामले की जांच कराई जाएगी।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सदस्य का आँकड़ा सही नहीं है। प्लेसमेंट एजेंसी के 500 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

राजेश मूणत ने पूछा- जिन लोगों ने छत्तीसगढ़ के राजस्व में डाका डाला क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी?

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- इस मामले में ईडी और एसीबी जांच कर रही है।

राजेश मूणत ने कहा- प्लेसमेंट एजेंसी ने सरकारी दुकानों से अवैध शराब खपाया। डुप्लीकेट होलोग्राम का इस्तेमाल किया गया। छत्तीसगढ़ के राजस्व में योजनाबद्ध तरीक़े से डाका डाला गया। क्या ये प्लेसमेंट एजेंसी आज भी काम कर रही है?

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्लेसमेंट एजेंसी आज भी कार्य कर रही है। इस मामले की जांच अब भी चल रही है। जो जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

राजेश मूणत ने पूछा- क्या प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज होगी?

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- प्लेसमेंट एजेंसी ने अपने कर्मचारियों को बचाने का प्रयास नहीं किया। जब जब मामले आये कार्रवाई की जाती रही।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ जांच की जाएगी। अनियमितता सामने आने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जायेगा।

विधानसभा में गुंजा फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी का मुद्दा, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दी जानकारी

विधानसभा में गुंजा फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी का मुद्दा, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दी जानकारी

 रायपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल में सरकारी विभागों में फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी का मुद्दा गुंजा। भाजपा विधायक आशाराम नेताम ने सवालों का जवाब देते हुए मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जानकारी दी कि 232 कुल मामले दर्ज किए गए थे, 102 के खिलाफ कार्रवाई लंबित है।

मंत्री ने कहा, 130 प्रकरणों में सरकार के द्वारा कार्रवाई की गई, 60 प्रकरण विभाग में कार्रवाई के लिए लंबित है, 33 प्रकरण बिलासपुर हाईकोर्ट में लंबित है, 6 प्रकरण बिलासपुर हाईकोर्ट में विचाराधीन है, अलग अलग अफसरों के खिलाफ केस मिले हैं, इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

Recruitment: आश्वासन नहीं…जॉइनिंग चाहिए : नियुक्ति के लिए भटक रहे अपेक्स बैंक के अभ्यर्थी

Recruitment: आश्वासन नहीं…जॉइनिंग चाहिए : नियुक्ति के लिए भटक रहे अपेक्स बैंक के अभ्यर्थी

  रायपुर। पिछले साल तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार में अपेक्स सहकारी बैंक में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके तहत 407 पदों में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। इनमें प्रबंधक से लेकर, सामान्य सहायक, सहायक प्रबंधक और कार्यालय सहायक के पद शामिल थे। परीक्षा में बाद विधिवत परिणामों का ऐलान भी कर दिया गया था।लेकिन आज महीनों बीत जाने के बाद भी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो सकी हैं। इसी कड़ी में अपेक्स बैंक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी अपने पालकों के साथ  सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के निवास पहुंचे है। रिजल्ट आने के बावजूद नियुक्ति पत्र भी नही हुआ जारी । बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पालकों के साथ  मंत्री निवास पहुंचे है ।

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...इन जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवा चलने की संभावना..!!

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...इन जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवा चलने की संभावना..!!

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है. बादलों के असर से रायपुर समेत अन्य शहर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे लुढ़क चुका है.

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 50 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है. एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है. इसके असर से प्रदेश में 26-27 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

इन इलाकों में हुई बारिश-
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरबा, पेंड्रा, चारामा सहित बस्तर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इसके अलावा अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे और हवा की गति अधिक होने की वजह से ठंड का अहसास हुआ. अनुमान है कि अगले दो दिन राज्य के मौसम में बादल बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि जैसा बदलाव भी नजर आने की संभावना है.

मौसम विभाग की ओर से बिलासपुर संभाग के साथ उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए भी इस तरह की चेतावनी जारी की गई है. मंगलवार को बारिश का प्रभाव सरगुजा और बिलासपुर क्षेत्र में होने के आसार हैं.

BREAKING : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई...तीन जिलों के DEO को किया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

BREAKING : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई...तीन जिलों के DEO को किया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर।  स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय नियमों के विरुद्ध काम कार्य करने वाले तीन अलग-अलग जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को निलंबित कर दिया गया है.

स्कूल शिक्षा विभाग ने क्रय नियमों के विरुद्ध खरीदी करने वाले तीन जिलों के डीईओ को सस्पेंड किया है. जारी आदेश में बीजापुर के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, मुंगेली के जिला शिक्षा अधिकारी GP भारद्वाज और सूरजपुर के तत्कालिक जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय को निलंबित किया गया है.

देखें आदेश-

CG BREAKING : नियमों के विरुद्ध काम करने वाले तीन जिलों के DEO निलंबित, आदेश जारी..
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह 2 मार्च को राजिम में, अब तक 150 जोड़ो का किया गया पंजीयन

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह 2 मार्च को राजिम में, अब तक 150 जोड़ो का किया गया पंजीयन

 राजिम। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 02 मार्च को राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 150 जोड़ो का पंजीयन किया गया है। इस योजना से गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है। इसके लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को लाभ दिलाया जाना है।

घर मे बच्चों को संस्कार दे और  बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर  समाज और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें - मुकुंद गजेंद्र

घर मे बच्चों को संस्कार दे और बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर समाज और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें - मुकुंद गजेंद्र

रायपुर | नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अंतर्गत खुडमुड़ा में 25 फरवरी को विश्व गुरु संत शिरोमणी गुरू रविदास बाबा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिलाओं तथा बच्चियों ने भव्य कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकाल कर पूरे खुडमुड़ा का भ्रमण कर प्रारंभ किया। तत्पश्चात विधिवत गुरु जी पूजा अर्चना किया। साथ ही पाटन के श्री अशोक मढ़रिया तथा श्री नंदकुमार लहरी के टीम द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर झीट-दतरेंगा पार क्षेत्र एवं महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री मुकुंद गजेंद्र उपस्थित थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि घर मे बच्चों को उचित संस्कार दे और बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में माता-पिता और समाज सहयोग करे आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दाहड़ेगा। विशिष्ट अतिथि श्री अशोक मढ़रिया जी अपने संबोधन में समाज मे व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर समाज को नई ऊंचाई पर ले जाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार श्री मुरलीधर (राज) रावते ने अपने संबोधन में कहा कि आज युवा पीढ़ी क्या नही कर सकता है हर क्षेत्र में अपना कैरियर बनाकर युवा पीढ़ी अपना और समाज का नाम रोशन कर आगे बढ़े। विशिष्ट अतिथि श्रीमती मधु नीलम जोशी, पूर्व केंद्रीय महिला मेहर कोषाध्यक्ष अपने उदबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ की हड्डी है, महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधे मिलाकर समाज के प्रगति को नए आयाम दे रहे है। समाज के संरक्षक श्री पुन्नूलाल लहरी जी ने गुरुजी के सुंदर भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

विश्व गुरु संत शिरोमणि गुरु रविदास बाबा के जयंती के उपलक्ष्य में हड़गाव, लोरमी जिला मुंगेली के आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के सुप्रसिद्ध कलाकार पंडवानी गायिका श्रीमती पार्वती देवी डांडे एवं साथी कलाकार द्वारा पंडवानी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उनके द्वारा विलुप्त छत्तीसगढ़ी काहरा गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

अंत मे आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवा लहरी द्वारा इस आयोजन में उपस्थित अतिथियों एवं कलाकारों के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष तौर पर नारी शक्ति एवं युवाओं की टीम को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम की जानकारी आयोजन समिति के सचिव एवं उद्घोषक शिवकुमार लहरी ने दिया।

सीएम से आज विधानसभा में देंगे सवालों के जवाब, फर्जी जाति प्रमाण पत्र, शराब बिक्री सहित कई मुद्दों पर गरमायेगा सदन…

सीएम से आज विधानसभा में देंगे सवालों के जवाब, फर्जी जाति प्रमाण पत्र, शराब बिक्री सहित कई मुद्दों पर गरमायेगा सदन…

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सवालों का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री मुरूम परिवहन, पावर प्लांट का स्थापना, अंग्रेजी शराब की आपूर्ति, कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र डीएमएफ फंड का मामला उठेगा। वहीं महिला बाल विकास मंत्री भी सवालों का जवाब देंगी। आंगनबाड़ी केंद्र में भवन नहीं होने, रेडी टू ईट योजना सहित कई अन्य अहम सवालों का जवाब सदन में महिला बाल विकास मंत्री देगी।

ध्यानाकर्षण में अजय चंद्राकर प्रदेश में हजारों लोगों के लापता होने का मुद्दा उठायेंगे. गृहमंत्री ध्यानाकर्षण में इस सवालों पर जवाब देंगे। वहीं चरणदास महंत विधानसभा में जंगल सफारी में हुए चौसिंगा हिरणों का मुद्दा उठायेंगे। वन मंत्री इस पर जवाब देंगे। वहीं मोतीलाल साहू जर्जर सड़क का मुददा उठायेंगे। सदन में आज तीन शासकीय विधेयक भी आयेंगे।

BREAKING : 120 जवानों की हत्या में शामिल 8 लाख के ईनामी नक्सली ने किया सरेंडर

BREAKING : 120 जवानों की हत्या में शामिल 8 लाख के ईनामी नक्सली ने किया सरेंडर

 सुकमा  : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है, सुकमा में 120 जवानों की हत्या में शामिल 8 लाख के ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।दरअसल, बस्तर संभाग के जिला सुकमा में बस्तर IG सुंदर राज पी के पर्यवेक्षण में और छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय व आधारहीन विचारधारा एवं उनके षोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा किये जाने वाले भेदभाव, स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली निर्मम हिंसा व भयावह-आतंरिक वातावरण से त्रस्त होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सल नागेश उर्फ पेड़कम

ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।

  बता दें कि समर्पण करने वाला नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहा है, जिसमें 120 जवान शहीद हुए हैं छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके ऊपर 8 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। आत्मसमर्पित नक्सली को राज्य शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।

कांग्रेस जल्द कर सकती है प्रत्याशियों का ऐलान, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सीट पर इन चेहरों की चर्चा…

कांग्रेस जल्द कर सकती है प्रत्याशियों का ऐलान, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सीट पर इन चेहरों की चर्चा…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सभी पार्टियां प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रहे है. कांग्रेस में भी अगले पखवाड़े भर के बीच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी. कांग्रेस का कहना है कि अभी और कोई बैठक प्रत्याशियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के स्तर पर नहीं होगी, क्योंकि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दावेदारों के नाम जा चुके हैं. प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी आखिरी चरण में है. कांग्रेस, बीजेपी हो ,अन्य पार्टियां हों या निदलीय प्रत्याशी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चुनावी प्रचार प्रसार में लग गए हैं. प्रत्याशियों के नाम की घोषणा का सभी को इंतजार है.

माना जा रहा है कि कांग्रेस में अगले पखवाड़े भर में नाम आ जाएंगे. अब प्रत्याशियों के नाम को लेकर प्रदेश स्तर पर कोई बैठक नहीं होगी. 3 बार प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है. वहीं अब जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. पखवाड़े भर के भीतर यह बैठक संभावित है और नाम की घोषणा हो जाएगी. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नाम जा चुके है. अब केवल केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नाम पर चर्चा होगी और नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

नए चेहरों पर दांव लगा सकती है कांग्रेस

कांग्रेस में इस बार लोकसभा के लिए जहां पूर्व मंत्री भी हाथ आजमाना चाहते है, तो वहीं यह भी कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण समेत तमाम मुद्दों को देखते हुए करीब 4 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को भी उतारा जा सकता है. नए चेहरों पर भी दांव की बात कही जा रही है.

इन चेहरों की हो रही चर्चा

रायपुर- डॉक्टर राकेश गुप्ता

कोरबा- ज्योत्सना महंत

जांजगीर- शिव डहरिया

कांकेर- बिरेश ठाकुर

बस्तर- दीपक बैज

सरगुजा- प्रेम साय सिंह या खेल साय सिंह

दुर्ग- ताम्रध्वज साहू

महासमुंद- धनेंद्र साहू

राजनांदगांव- छन्नी साहू

भूपेश बघेल इनकार कर चुके हैं

रायगढ़- लालजीत राठिया

बिलासपुर से कोई नया चेहरा भी हो सकता है

विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सदमे में है. यही वजह है कि जो लोग तैयारी कर रहे थे, मौजूदा माहौल को देखते हुए उनमें से ज्यादातर पीछे हट चुके है. ऐसे में जिन नामों की चर्चा है उनके अलावा चौंकाने वाले नए नाम भी हो सकते हैं.

फिर शहर हुआ खून से लाल...तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत..!!

फिर शहर हुआ खून से लाल...तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत..!!

 रायपुर।  राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित भनपुरी रिंग रोड पर सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार युवक के शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रक चालक की पतासाजी कर रही है।

रायपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया लाखों रूपये का सोना , डीआरआई की टीम ने यात्री को रायपुर एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया लाखों रूपये का सोना , डीआरआई की टीम ने यात्री को रायपुर एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुबई के रास्ते तस्करी कर लाए गए सोने की बड़ी खेप का रायपुर में बरामद किया गया है। आरोपी लखनऊ.रायपुर इंडिगो फ्लाइट से माना एयरपोर्ट पहुंचा था। फिलहाल सोने की खेप किसे पहुंचाई जानी थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

जानकारी के अनुसार डीआरआई को विशिष्ट खुफिया इनपुट मिला था कि शारजाह के रास्ते गोल्ड की बड़ी खेप रायपुर आने वाली है। खुफिया इनपुट पर डीआरआई टीम माना एयरपोर्ट में अलर्ट थी। जांच के दौरान इंडिगो की नियमित फ्लाइट से लखनऊ से रायपुर हवाई अड्डे पर आए एक यात्री को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास एक पैकेट में पेस्ट के रूप में 1160 ग्राम सोना बरामद हुआ। या​त्री ने इसे अपने कपड़ों में छिपा हुआ था। तलाश में सोने के पेस्ट से 99.99% शुद्धता वाला 1080 ग्राम सोना प्राप्त हुआ, जिसका मूल्य 67,36,522 रुपए रुपए आंका गया है।

डीआरआई से मिली जानकारी के अनुसार यात्री ने अपने स्वैच्छिक बयान में पकड़े गए पैक्स ने पेस्ट के रूप में सोना ले जाने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह शारजाह से लखनऊ तक की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में और फिर उसी उड़ान के घरेलू चरण के दौरान लखनऊ से लाया था। फिलहाल रायपुर इस छुपाए गए सोने को इस यात्री ने बरामद कर लिया।

 मुख्यमंत्री साय ने की दो बड़ी घोषणाएं, मीसा बंदियों को फिर से मिलेगी सम्मान नीधि, जानिए और क्या ?

मुख्यमंत्री साय ने की दो बड़ी घोषणाएं, मीसा बंदियों को फिर से मिलेगी सम्मान नीधि, जानिए और क्या ?

 रायपुर।  विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दो बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने पहली घोषणा ये है कि दुग्ध व्यवसायियों के लिए मिल्क रूट और चिलिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। और दूसरी बड़ी घोषणा ये है कि मीसा बंदियों को फिर से सम्मान निधि मिलेगी।

शिक्षा विभाग ने 14 टीचरों की प्रतिनियुक्ति खत्म कर मूल विभाग में भेजा,आदेश जारी

शिक्षा विभाग ने 14 टीचरों की प्रतिनियुक्ति खत्म कर मूल विभाग में भेजा,आदेश जारी

 रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए टीचर को वापस उनके मूल पदों पर लौटने को कहा है। इसे लेकर आज शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली शिक्षा के बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तेजी से बदलाव लाने की दृष्टि से स्कूली शिक्षा में सुधार हेतु चॉक  (CHALK) परियोजना की शुरुआत की गई थी।

परियोजना के कियान्वयन के लिए विश्व बैंक से संबंधित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करने के उद्देश्य से चॉक प्रकोष्ठ में टीचरों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

देखें आदेश –

 
बड़ी खबर : तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का किया गया तबादला, आदेश जारी

बड़ी खबर : तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का किया गया तबादला, आदेश जारी

 बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ निम्नलिखित तहसीलदार/नायब तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी किया हैं।

देखें आदेश…

 राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

 रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला लिया है। इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक 49 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। जिसमे अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और संयुक्त कलेक्टर शामिल हैं।

आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृह ग्राम रवाना किया

आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृह ग्राम रवाना किया

 रायपुर।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीजापुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान राम आशीष यादव को भिलाई पहुँचकर ने नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित कर पार्थिव शरीर को कंधा लगाकर पैतृक ग्राम उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया। उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ सरकार उनके परिजन के साथ है। शहीद राम आशीष यादव ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन है।

CG News: दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवान के परिजन के साथ

CG News: उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। यह जो आईईडी विस्फोट होता है इससे क्षेत्र का विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होती है। छत्तीसगढ़ राज्य में जब से विष्णुदेव साय की सरकार बनी है, नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही और दखल के चलते नक्सलियों के पांव उखड़ने लगे हैं। हमारी सरकार माओवाद प्रभावित क्षेत्र का विकास चाहती है, इसके लिए हमने नियद नेल्लानार योजना लाई है।

 

 

 उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन ग्रामों में सभी परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति के समान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधा, सभी को राशन कार्ड, सभी को मुफ्त चावल, चना-नमक, गुड़ और शक्कर, उज्ज्वला योजना के तहत 4 मुफ्त गैस सिलेंडर, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक शाला, किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पम्प, हैंड पंप, सोलर पंप, हर ग्राम में खेल मैदान, मुफ्त बिजली, बैंक सखी, एटीएम, कौशल विकास, वन अधिकार पट्टा, मोबाईल टावर, डीटीएच एवं टीवी, हेलीपैड तथा ब्लाक मुख्यालय तक बस सुविधा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सभी ग्रामों को बारहमासी सड़क से जोड़े जाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ कौंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा उत्प्रेरित एवं प्रायोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ कौंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा उत्प्रेरित एवं प्रायोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया

 रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड़, रायपुर (छ.ग.) में भारत सरकार के नेशनल काउसिंल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी एवं छत्तीसगढ़ कौंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा उत्प्रेरित एवं प्रायोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्घाटन समारोह गुरुकुल प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. त्रिपाठी, डीन, कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एण्ड फुड टेक्नोलॉजी, रायपुर का स्वागत प्राचार्य अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा किया गया। डॉ. त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को विज्ञान विषय का सही अर्थ समझाते हुए साइंस शब्द का पूरा नाम (सिस्टमैटिक कंप्रिहेंसिव इन्वेस्टिगेशन एड एक्सप्लोरेशन ऑफ़ नेचुरल कास एंड इफैक्ट्स) को बताया। छात्राओं को प्रत्येक शब्द का अर्थ समझाया और बताया कि यह हमारे जीवन के प्रत्येक क्षण से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम के प्रथम स्पीकर डॉ. दीप्ति जैन अग्रवाल प्राचार्य, रुंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी ने छात्राओं को एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी दी तथा समझाया कि इसके लिए छात्राओं को अपनी ओर से क्या कदम उठाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित रहे। डॉक्टर अग्रवाल मैडम ने छात्राओं से प्रश्न पूछ कर जानकारी ली। वर्तमान समय में आप पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपनी ओर से क्या जिम्मेदारी उठा रहे हैं। छात्राओं ने उत्तर देते हुए उनको संतुष्ट किया। द्वितीय सत्र के स्पीकर डॉ. भानुश्री गुप्ता, सिनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, सेन्टर फॉर बेसिक साइंस, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) ने आइ.क्य.ू ई.क्यू और ए.क्यू पर प्रकाश डाला। छात्राओं को समझाया कि वे इंटेलेक्चुअल क्वोशेंट, इमोशनल क्वोशेंट तथा अरैंजमेंट क्वोशेंट को विकसित करें ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। तीसरे स्पीकर श्री दिलीप कुमार साहू, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन, गव्हमेंन्ट व्ही.वाय.टी. पी.जी. आटोनॉमस कालेज, दुर्ग (छ.ग.) ने छात्राओं को ई-वेस्ट मैनेजमेंट करके पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उठाने के लिए जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता, शासी निकाय अध्यक्ष  अजय तिवारी, सचिव  शोभा खण्डेलवाल, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्रायें उपस्थित थे। कल दिनांक 27 /2/2824 को विज्ञान विषय पर पोस्टर, मॉडल प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ।

छत्तीसगढ़ में 11 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी फाइनल!जानिए किस तारीख आ सकती है BJP की लिस्ट…

छत्तीसगढ़ में 11 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी फाइनल!जानिए किस तारीख आ सकती है BJP की लिस्ट…

 रायपुर:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को दिल्ली से लौटे. वह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। लौटने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में अहम बैठक हुई.बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों के प्रभारी बनाए गए पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की.

100 उम्मीदवारों की सूची आएगी

इतना ही नहीं पार्टी एक खास रणनीति के तहत उन सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है जहां उसे कमजोर माना जा रहा है. पार्टी का लक्ष्य 543 लोकसभा सीटों में से 370 सीटें जीतने का है।

छत्तीसगढ़ की हारी हुई सीटों पर फोकस

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बीजेपी की बैठक में उन राज्यों की लोकसभा सीटों पर खास फोकस किया गया, जहां पार्टी कमजोर है. राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल की थी. केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ बीजेपी को इन सीटों वाले लोकसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

खबर है कि ऐसे में उन सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित होने की संभावना है. भारतीय जनता पार्टी 100 लोगों के नामों की सूची जारी कर सकती है. इसमें छत्तीसगढ़ की भी कुछ लोकसभा सीटें हो सकती हैं. 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की एक और बैठक होने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद सूची जारी हो सकती है.

100 दिन का लक्ष्य दोहराया

भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. बैठक में प्रधानमंत्री के 100 दिन के लक्ष्य को दोहराया गया. हाल ही में बीजेपी अधिवेशन में भी पीएम मोदी ने कहा था कि अगले 100 दिन अहम होंगे.

 पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिन में हम सबको हर नए मतदाता, हर लाभार्थी, हर समुदाय तक पहुंचना है. उन्होंने कहा था कि हमें सबका विश्वास जीतना है.

एनडीए को 400 सीटों तक ले जाने के लिए बीजेपी को 370 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा. प्रधानमंत्री ने आग्रह किया था कि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पार्टी के 370 सीटें जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगन से काम करें.

फिर से 35ट्रेनों को रद्द किया जाना छत्तीसगढ़ की जनता पर अत्याचार - कांग्रेस

फिर से 35ट्रेनों को रद्द किया जाना छत्तीसगढ़ की जनता पर अत्याचार - कांग्रेस

 रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य से गुजरने वाली 35 ट्रेनों को रद्द किया जाना जनता क़े साथ अत्याचार है।मोदी सरकार लगातर छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को रद्द करवा रही है । घंटो लेट लतीफी भारतीय रेल की पहचान बन गयी है। यह मोदी सरकार की तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया है पिछले 3 साल से अधिक समय से छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को बिना किसी ठोस कारण के रद्द किया जाता है वर्तमान में एक बार फिर 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 40 ट्रेने पहले से रद्द है। यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ नाईसांफी है।  शहडोल मार्ग की 35 यात्री ट्रेनों को  15 दिनों क़े लिए फिर रद्द किया गया है।दिल्ली मार्ग की अधिकांश ट्रेने रद्द है, गोंदिया-बरौनी ट्रेन को रद्द कर दिया गया। सारनाथ और नौतनवा तथा दुर्ग निजामुद्दीन जैसी ट्रेनों को रद्द करने का फरमान जारी हो चुका है। सारनाथ से प्रतिदिन राज्य के सैकड़ो लोग अपने मृत परिजनों की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जाते है। ट्रेन रद्द होने के कारण लोगो को परेशान होना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को समाप्त करने का साजिश रच रही है। वर्षों से भारतीय रेलवे आम जनता का भरोसेमंद, सस्ता और सुलभ परिवहन का पर्याय हुआ करता था जिसे मोदी राज में रेलवे की विश्वसनीयता को खत्म करके निजी हाथों में बेचने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। बिना कोई कारण बताये, बिना किसी ठोस वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया जाता है। रेलवे द्वारा यात्री ट्रेनों को महीनों, हफ्तों तक बंद करने का फरमान जारी कर दिया जाता है। महीनों पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन कराये नागरिकों की परेशानी से रेलवे को और केंद्र सरकार कोई मतलब नहीं रहता है। रेलवे यात्रियों के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसी स्थिति केवल मोदी सरकार में आई है। जहां रेलवे की यात्री सुविधाएं इतनी ज्यादा खस्ताहाल हो गयी है। यात्री ट्रेनों को जानबूझकर रद्द किया जाता है, कभी कोयले के आपूर्ति के नाम पर, कभी कोई और कारण बता कर यह विश्वसनीय यात्री सेवा भारतीय रेल को बदनाम करने की साजिश है ताकि लोग रेलवे से ऊब जाये और रेल को भी मोदी अपने उद्योगपति मित्र अडानी के हवाले कर सके। मोदी सरकार के पहले की केंद्र सरकारें घाटा उठा कर भी रेलवे सुविधाओं का विस्तार करती रही। आजादी के बाद से रेलवे का अलग बजट बनाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार रेलवे की यात्री सुविधाओं को समाप्त कर इसे सिर्फ मालवाहक बनाना चाहती है और बाद में रेल को निजी हाथों में सौंपा जा सके इसका रास्ता बना रही है। ऐसा इसलिये कि यात्री ट्रेनों की अपेक्षा माल भाड़े में रेलवे को 300 से 400 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता है।

 DKS हॉस्पिटल के नर्सों की बड़ी लापरवाही पड़ी भारी...जानिए क्या है पूरा मामला

DKS हॉस्पिटल के नर्सों की बड़ी लापरवाही पड़ी भारी...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायुपर. राजधानी के DKS शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. ऑपरेशन थिएटर में तीन नर्स द्वारा रील (reel) बनाने की बात सामने आई है. सोशल मीडिया पर इमरजेंसी वार्ड से वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. जिसके बाद प्रबंधन ने तीनों नर्स को हटा दिया है.

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि ओटी में ये तीनों नर्स सिरिंज लेकर ‘फिरता रहूं दर बदर’ और ‘कोलावेरी डी’ गाने पर रील बना रही हैं. राज्य के शासकीय अस्पताल में इस तरह का ये पहला मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति दासर को हटा दिया है.

नियमों का उल्लंघन

DKS अस्पताल के डॉक्टर हेमंत शर्मा ने बताया कि ओटी में चप्पल पहनकर जाना माना रहता है. ओटी में रील बनाने का वीडियो आया है. ये पूरा मामला कल रात का है. ये तीनों चप्पल पहने हुए थे. जबकि ओटी में ये अलाउड नहीं है. उनका एक अलग से ड्रेस रहता है. वह पहनकर जाना जरूरी रहता है. इन्होंने नियम का उल्लंघन किया है. साथ ही यह अस्पताल है. अस्पताल में रील बनाने का कोई नियम नहीं है. ऐसे में इनको निष्कासित किया गया है. ये तीनों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं. फिलहाल उन्हें निष्कासित कर जांच की जा रही है.

समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

बर्न वार्ड के विभागाध्यक्ष और सिस्टर इंचार्ज ने पत्र लिखकर इस अनुशासनहीनता की जानकारी दी थी. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई. बैठक में ये निष्कर्ष निकला कि ऑपरेशन थियेटर सेंसेटिव जगह होती है. बीएससी नर्सिंग करने के बाद भी यदि जानबूझकर ऐसा काम किया गया है तो उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाना उचित होगा. वहीं इस मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नर्सों के समर्थन में आ गया है. उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखकर नर्सों की सेवा बहाल करने का अनुरोध किया है.

मैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोह में मंत्री अग्रवाल की बड़ी घोषणा...पढ़िए पूरी खबर

मैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोह में मंत्री अग्रवाल की बड़ी घोषणा...पढ़िए पूरी खबर

 रायपुर। पर्यटन बृजमोहन अग्रवाल ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर मैनपाट के पर्यटन स्थलों में विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही उन्होंने यहां शिमला और मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की बात कही।

पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु  राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है और प्रभु रामलला हमारे भाँचा हैं। प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ आगमन से जुड़े सभी स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में भगवान श्री राम का आगमन हुआ और पहली नाट्यशाला भी रामगढ़ में है। पर्यटन स्थल बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। आने वाले समय में मैनपाट महोत्सव को देखने देश-विदेशों से लोग आए, हम उन ऊंचाइयों पर मैनपाट को पहुंचाएंगे।

पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अंबिकापुर के एयरपोर्ट की शुरुआत होने पर अयोध्या और बनारस घूमने आने वाले टूरिस्ट मैनपाट तक पहुंचेंगे। जिससे मैनपाट में पर्यटन रोजगार का बड़ा साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए मोटल में पर्यटकों के ठहरने के इंतजाम भी किए जा रहे है।
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, गणमान्य नागरिक अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी सहित स्थानीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

विधानसभा में विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी का उठाया मुद्दा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- इसकी जांच होगी

विधानसभा में विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी का उठाया मुद्दा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- इसकी जांच होगी

 रायपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उसेंडी ने कहा, जिसके पास मवेशी कम है उन्हें ज्यादा भुगतान किया गया है। गोबर कम खरीदा गया और भुगतान ज्यादा हुई। गड़बड़ी हुई है उसकी जांच कराएंगे क्या?

जिसके जवाब में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जारी की गई राशि की जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने आसंदी से कहा, चारा कम खाए, लेकिन गोबर ज्यादा कैसे दिए? किस नस्ल की गाय और भैंस है इसकी जांच करानी होगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, प्रश्न संदर्भ समिति इसकी भी जांच करेगी। जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सहमति दे दी।

Breaking : नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने उठाया फ्लाईएश उत्सर्जन का मुद्दा

Breaking : नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने उठाया फ्लाईएश उत्सर्जन का मुद्दा

 रायपुर : नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने उठाया फ्लाईएश उत्सर्जन का मुद्दा, अब तक हुई कार्रवाई और निराकरण का मुद्दा उठायामंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दिया जवाब- प्रदेश में 101 ताप विद्युतगृह संचालित हैं, नियमों के विपरीत उत्सर्जन पर कार्रवाई की जाती है, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कोरबा में कंपनियों ने खदान भराव और रोड में फ्लाईएश डालने का काम किया है, इनकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है, लोग बीमार पड़ रहे हैं, इसकी जांच कराई जाए, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, सड़क किनारे राखड़ फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, नई सरकार आने के बाद इसमें कमी आई है; नेता प्रतिपक्ष ने कहा- नई सरकार आने के बाद फ्लाईएश डालने की समस्या बढ़ी है, इससे लोगों की मौत तक हो जाती है, यह बेहद गंभीर समस्या है, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दिया जवाब, स्पेसिफिक जानकारी मिलने पर जांच भी कराएंगे और कार्रवाई भी करेंगे

Breaking : प्रश्नकाल के दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया पैरादान, परिवहन के साथ गोबर खरीदी का मामला

Breaking : प्रश्नकाल के दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया पैरादान, परिवहन के साथ गोबर खरीदी का मामला

 रायपुर : वर्ष 2019 से 30 सितंबर 2023 तक पैरादान और परिवहन के साथ गोबर खरीदी की च प्रश्न जांसंदर्भ समिति से कराने की घोषणा, राज्य सरकार ने सदन में की घोषणा, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और लता उसेंडी के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पैरादन और पैरा के परिवहन का मामला सदन में प्रश्नकाल के दौरान उठाया.

पूछा- गोधन न्याय योजना के तहत पैरा परिवहन किया जा सकता है क्या?

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- गोधन न्याय योजना से अनुदान दिया जाता है इसके लिए, 14वें-15वें वित्त से भी पैरा परिवहन के लिए राशि दी जाती है

अजय चंद्राकर ने कहा- पैरा ढुलाई के लिए सेस से भी राशि दी गई है. इसकी जांच करवाएंगे क्या?

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- पूर्व मंत्री इसमें भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं. इसलिए इस मामले की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराएंगे

अजय चंद्राकर ने कहा- 53 करोड़ रुपये कागज में खर्च हुए हैं, जबकि पैरादान हुआ ही नहीं. विधानसभा की समिति से जांच होनी चाहिए

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा-

विधानसभा की प्रश्न संदर्भ समिति से जांच होगी…..