नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़वासियों को 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़वासियों को 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं की दी सौगात

 रायपुर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के 34 हजार 427 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 18,897 करोड़ की लागत वाली नौ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15,530 करोड़ लागत की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य कार्यक्रम रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ स्कूल शिक्षा बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हैं।

पीएम मोदी ने महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने जय जोहार बोलकर अपने उद्बोधन की शुरूआत की। पीएम मोदी ने कहा, विधानसभा चुनाव में आप सभी ने हमें आशीर्वाद दिया है। आज इस आयोजन से इस बात की पुष्टि हो रही है कि हमने बनाया है हम ही संवारेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ की नींव आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत होगी। नारी सशक्तिकरण से मजबूत होगी। आज लगभग 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण हुआ। बिजली, सोलर, कोयला, कनेक्टिविटी से जुड़े परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ को आर्थिक मजबूती मिलेगी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। मैं इसके लिए छत्तीगढ़वासियों को बधाई देता हुूं।

हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बहुत बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट लगाया गया है। इसमें रात को भी बिजली मिलेगी। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से देश के लोगों को बिजली देने व बिजली बिल जीरो करने की भी है। मोदी हर घर को सूर्य घर बनाना चाहता हैं। हमने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। एक करोड़ परिवार इसमें शामिल हैं। सौर पैनल लगाने के लिए सरकार मदद देगी। सीधे खाते में पैसा आएगा। 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। ज्यादा बिजली होने पर सरकार खरीदेगी। इससे परिवारों को हजारों रुपये की आय होगी। छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार मदद देगी।

पीएम मोदी ने कहा, राज्य में कांग्रेस सरकार ने घर बनाने में रोड़ा अटकाया। हमने 18 लाख आवास मंजूर किए हैं। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआइ से होगी। इसलिए हम जो कहते हैं वह पूरा करते हैं। मोदी की गारंटी यानि गारंटी के पूरा होने की गारंटी छत्तीसगढ़ को विकसित होने के लिए जो कुछ भी चाहिए वह छत्तीसढ़ में पहले भी था। आज भी है, लेकिन आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय से शासन किया। उनकी सोच ही बड़ी नहीं थी। उन्होंने पांच वर्ष राजनीतिक लाभ लेने के लिए सोचते हैं। कांग्रेस सरकार बनाती रही, लेकिन भारत का भविष्य नहीं बनाया। आज भी कांग्रेस की राजनीति की दिशा और दशा यही हैं। कांग्रेस परिवार, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से आगे सोच ही नहीं पाती। जो सिर्फ अपने परिवारों के लिए काम करते हैं वह आपके परिवारों के लिए कभी नहीं सोच सकते हैं। लेकिन मोदी के लिए तो आप सब आप ही मोदी का परिवार हैं। आप सपने ही मोदी का संकल्प हैं। इसलिए मैं आज विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर रहा हूं।

सीएम साय ने कहा- विकसित भारत संकल्प यात्रा आरंभ
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा, केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का सौगात दे रहे हैं। मैं छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आपके प्रति आभार प्रकट करता हूं। आपका स्नेह और अनुग्रह हमेशा हमारे ऊपर रहता है। छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गारंटी पर भरोसा किया। आपकी गारंटी के सारे कामों को पूरा करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। 3716 करोड़ रुपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी है। साथ ही 3100 रुपए धान की कीमत देने का वायदा था इसे पूरा किया। विवाहित महिलाओं को साल का बारह हजार रुपए देने का वायदा पूरा करने का निर्णय भी हमने लिया है। विकसित भारत में हम विकसित छत्तीसगढ़ बनाने हम तत्पर हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा आरंभ हुई। इसमें प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग आये। हमारे छत्तीसगढ़ में जो पांच विशेष पिछड़ी जनजाति हैं इनके लिए 15 हजार आवास स्वीकृत हुए हैं। इनके बसाहट के लिए आवागमन की सुविधा हो, इसके लिए सड़कों स्वीकृति हुई है। इस योजना में पीवीजीटी लोगों के 366 बसाहटों में रोड पहुंचेगा। मैं आपका बहुत आभार प्रकट करता हूं कि आपने विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को संबल प्रदान किया है।लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। आपके द्वारा किये गये लोकार्पण शिलान्यास से राज्य की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और प्रदेश के लिए विकास के नये युग का सूत्रपात होगा। आपके द्वारा दिये गये स्नेह और उदारता के लिए मैं आपके लिए आभार प्रकट करता हूंं।

इन कार्यों का लोकार्पण

– रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट

– दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट

– 216.53 करोड़ की लागत के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट

– 907 करोड़ की लागत से बनें राजनांदगांव जिले के 9 गांवों के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी व 155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट

– दो प्रोजेक्टर अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49)

– 15,799 करोड़ के प्रोजेक्ट लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट स्टेज-1

– भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर

महादेव सट्टा ऐप के मामले में नीतीश दीवान हुए कोर्ट में पेश, 3 दिन के लिए भेजा जेल

महादेव सट्टा ऐप के मामले में नीतीश दीवान हुए कोर्ट में पेश, 3 दिन के लिए भेजा जेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे नीतीश दीवान को शनिवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद 3 दिन के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 26 फरवरी को होगी।

दरअसल, ED ने 17 फरवरी को सट्टा ऐप के पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जिसे जज ने 8 दिन की ED को रिमांड दी थी। विशेष न्यायधीश अजय सिंह राजपूत छुट्टी पर है। इसलिए उनकी अनुपस्थिति में इसकी सुनवाई न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन की कोर्ट में चल रही है।

इस मामले में आरोपी बनाए गए 13 लोगों को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। जिसमें महादेव ऐप प्रमुख सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, विशाल आहूजा, धीरज आहूजा, पूनाराम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी, रोहित गुलाटी, अनिल अग्रवाल, शुभम सोनी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। 13 लोगों को नोटिस जारी कर आज कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया था, लेकिन आज ये सभी उपस्थित नहीं हुए हैं।

वहीं, पीएमएलए 2002 के तहत की गई तलाशी के दौरान कुल चल संपत्ति 572.41 करोड़ रुपए जब्त किया गया है। दो अनंतिम कुर्की आदेश जारी किए गए हैं। जिनमें 142.86 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इस मामले में अभियोजन शिकायतें 20 अक्टूबर 2023 और 1 जनवरी 2024 को दर्ज की गई थी। अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

GST की ताबड़तोड़ कार्रवाई : तीन दिन में राज्य भर में मारे 11 व्यापारियों के ठिकानों पर छापे...पढ़िये पूरी खबर

GST की ताबड़तोड़ कार्रवाई : तीन दिन में राज्य भर में मारे 11 व्यापारियों के ठिकानों पर छापे...पढ़िये पूरी खबर

 रायपुर। स्टेट जीएसटी ने बीते तीन दिनों में रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर और मनेन्द्रगढ़ मे 11 व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान व्यापारियों से लगभग 7 करोड़ 60 लाख रुपए का टैक्स मौके पर ही सरेंडर करवाया गया.प्रदेश भर में ई वे बिल की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं. केवल फरवरी माह में ही अभी तक इन टीमों द्वारा रायपुर संभाग में 33, बिलासपुर संभाग में 34 और दुर्ग संभाग में 9 गाड़ियों को ई वे बिल में अनियमितता पाये जाने पर जब्त किया गया है. इनमे से 28 गाड़ियों से लगभग 57 लाख रु की पेनाल्टी वसूल की जा चुकी है. शेष गाड़ियों पर कार्यवाही अभी जारी है. बोगस फ़र्मे बनाकर उनके नाम से माल परिवाहित करने वालों पर विभाग की विशेष नजर है.

जिन 11 व्यवसायियों के ठिकानों में स्टेट जीएसटी की कार्यवाही की गई, उनमें आरएआईएस (RAIS) पेट्रोलियम रायपुर, एएस माइनिंग मनेन्द्रगढ़, स्काइ अलोय एंड पावर लिमिटेड रायगढ़, केंडिड सिक्योरिटी रायपुर, पिलानिया स्टील दुर्ग, पिलानिया इंडस्ट्रीज दुर्ग, रेफ़ेक्स इंडस्ट्रीज़ जांजगीर, अग्रवाल स्टील एंड पाइप रायपुर, श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़ रायपुर, ईश्वर इस्पात रायपुर एवं ईश्वर टीएमटी रायपुर.

आरएआईएस (RAIS) पेट्रोलियम रायपुर का ठेकेदारों को बिटुमिन सप्लाइ करने के साथ ही ट्रांसपोर्ट का भी व्यवसाय है. इनके द्वारा आईटीसी का बोगस क्लेम अपने रिटर्न मे किया गया था. इन्होने लगभग ढाई करोड़ रु. कम टैक्स जमा करना स्वीकार करते हुए मौके पर 1 करोड़ रु ही सरेंडर किए है.

रायपुर के ही केंडिड सिक्योरिटी सर्विसेस ने भी अपने रिटर्न में टैक्स नहीं जमा नहीं किया था विभाग के अधिकारियों द्वारा छापा मारे जाने पर इनके द्वारा लगभग 3.5 करोड़ रु का टैक्स नहीं जमा किया जाना स्वीकार करते हुए रु. 1 करोड़ मौके पर ही जमा किया गया है.

एएस माइनिंग द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर फर्म बनाकर सर्क्युलर ट्रेडिंग करते हुये टैक्स की देनदारी छिपाई जा रही थी. इनके मनेन्द्रगढ़ और रायपुर स्थित कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा छापा मारे जाने पर इन्होंने मौके पर ही रु. 30 लाख जमा किए गया.

अग्रवाल स्टील एंड पाइप रायपुर पर भी अधिकारियों द्वारा छापा मार कर रु. 30 लाख जमा कराया गया. स्काइ अलोय एंड पावर लि. रायगढ़ में जांच पर स्टॉक में अंतर, टर्नओवर छिपाने और गलत आई टीसी लेना पाया गया . व्यवसायी द्वारा 60 लाख रु. टैक्स तुरंत जमा कराया गया. अधिकारियों ने बताया कि अभी आगे दस्तावेजों की जांच से टैक्स की राशि और बढ़ेगी.दुर्ग के पिलानिया इंडस्ट्रीज़ और पिलानिया स्टील्स पर भी छापेमारी की गई यहाँ भी टर्नओवर कम दिखा कर कम टैक्स जमा किए जाने की बात सामने आई है.

श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी द्वारा कच्चे में स्क्रैप की खरीदी कर सरिया बनाया जा रहा था, और जीएसटी की चोरी की जा रही थी. श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़ द्वारा रु.5 करोड़ का जीएसटी कम जमा करना स्वीकार करते हुए 3 करोड़ रु. टैक्स मौके पर ही जमा किया गया. इसी तरह ईश्वर इस्पात और ईश्वर टीएमटी द्वारा भी क्रमशः 46 लाख रु. और 1.25 करोड़ रु का टैक्स तत्काल जमा किया गया.

जांजगीर के अधिकारियों की टीम ने रेफ़ेक्स इंडस्ट्रीज़ के ऑफिस में भी जांच की है. यह फर्म पावर प्लांट से कोल एश की हैंडिलिंग के साथ साथ कोयले की ट्रेडिंग से भी जुड़ी हुई है. कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में है, यहाँ केवल कर्मचारी काम देखते हैं. इसमे भी बड़ी कर चोरी पकड़े जाने की संभावना है.

इन सभी फर्मों पर अभी कार्यवाही जारी है, आगे और भी टैक्स जमा करवाया जाएगा. कर चोरी पकड़ने के लिए विभाग द्वारा एडवांस आई टी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है. विभाग द्वारा न केवल आईटी टूल्स का प्रयोग कर चोरी पकड़ने में किया जा रहा है, बल्कि ई वे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्यवाही की जा रही है.

सिरपुर महोत्सव का आगाज आज से...पहली बार होगी गंगा आरती, छॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुति

सिरपुर महोत्सव का आगाज आज से...पहली बार होगी गंगा आरती, छॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुति

 रायपुर: सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज आज शाम 06ः00 बजे और समापन 26 फरवरी को होगा। सिरपुर में पहली बार गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की गई है। सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 03ः30 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा।

सिरपुर महोत्सव में स्नान के लिए पहली बार कुण्ड बनाया गया है। गंगा आरती शाम 06ः30 बजे से 07 बजे तक होगा। आरती में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है। सिरपुर महोत्सव में इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत, छॉलीवुड गायक सुनील सोनी, बाल कलाकार आरू साहू, रंग सरोवर बारूका सहित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।

प्रथम दिवस छॉलीवुड गायक सुनील सोनी और लोककलाकार भूपेंद्र साहू देंगे प्रस्तुति

 सिरपुर महोत्सव में आज शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 03ः30 से 04 बजे तक जय गौरी गौर सुआ नृत्य छपोराडीह सिरपुर द्वारा सुआ नृत्य, शाम 04 बजे से 06 बजे तक लोक महक पचपेड़ी द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। शाम 06 बजे से 06ः30 बजे तक सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन होगा। शुभारम्भ समारोह के पश्चात शाम 06ः30 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात् रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक छॉलीवुड गायक सुनील सोनी नाइट लोक कला मंच की रंगारंग प्रस्तुति होगी।

 महोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। आकर्षक लाइट और सज्जा के साथ मंच की भव्यता देखते ही बनती है। इसके अलावा स्वागत गेट, मंदिरों में लाइटिंग, साफ-सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगुंतकों के लिए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। आज शाम अपर कलेक्टर रवि साहू ने तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, पी एच ई, सी एम ओ, विद्युत आदि विभाग के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

ब्रेकिंग - राजिम कुंभ पहला दिन: नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

ब्रेकिंग - राजिम कुंभ पहला दिन: नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

 गरियाबंद: राजिम कुंभ का आरंभ आज से हो रहा है. अब बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहाँ एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि, बालक अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था. इस दौरान उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई.बच्चे को बाहर निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चे की पहचान 11 वर्षीय चंद्रेश देवांगन के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों में मातम का माहोल है.

BREAKING : 14 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकाने...राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

BREAKING : 14 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकाने...राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

 राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान राजिम समेत आसपास की शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसका आदेश आबकारी विभाग ने जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 24 फरवरी से 08 मार्च महाशिवरात्री तक 14 दिन शराब दुकान बंद रहेगी, यह आदेश गरियाबंद जिले के राजिम में मेला स्थल के आस पास, रायपुर जिले के नवापारा व धमतरी जिले के मगरलोड समेत कुल 6 शराब दुकान को बंद रखने के लिए है।

देखें आदेश

छग में हवा की दिशा बदली...25 फरवरी से इन इलाकों में होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड

छग में हवा की दिशा बदली...25 फरवरी से इन इलाकों में होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब फिर मौसम बदलने वाला है। बढ़ते गर्मी के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा बदलने के साथ ही बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार है। इसके साथ ही रविवार 25 फरवरी को मध्य व उत्तर छ्त्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है और सोमवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। प्रदेश भर में शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छ्त्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से दक्षिण तमिलनाडु तक 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से शनिवार को बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

 रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत : दो पैसेंजर ट्रेनें 29 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द...कई ट्रेनों के बदले गए मार्ग

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत : दो पैसेंजर ट्रेनें 29 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द...कई ट्रेनों के बदले गए मार्ग

 रायुपर। रायपुर से होकर जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत पार्वती पुरम एवं गुमड़ा में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम 3 से 5 मार्च के बीच होगा। इस कारण इन दो गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर 29 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी। जबकि आधा दर्जन गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इससे इस रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 3 मार्च को अपने निर्धारित समय से 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। विशाखापट्टनम-निज्जामुद्दीन एक्सप्रेस 29 फरवरी और 2, 3 व 5 मार्च को परिवर्तित मार्ग दुव्वाडा-विजवाड़ा-बल्हारशाह होकर जाएगी। निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 29 फरवरी और 1, 2 व 4 मार्च को परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-विजवाड़ा- दुव्वाडा-रोड होकर जाएगी।

पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 29 फरवरी और 1, 2 व 5 मार्च को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते से रवाना होगी। अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस 29 फरवरी और 2, 3 व 4 मार्च को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ से चलेगी। गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 28 फरवरी को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ से जाएगी। पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 3 मार्च को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ से होकर चलेगी।

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज...दोपहर बाद सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज...दोपहर बाद सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे

 रायपुर/नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन को लेकर दिल्ली में शनिवार शाम बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इनडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2:15 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे और वे बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकमें शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की कुल 11 लोकसभा सीटों में कोरबा और बस्तर में कांग्रेस के सांसद हैं वहीं 9 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत का प्रयास कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिन पहले कांकेर और जांजगीर में चुनावी सभा लेकर लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। ऐसे में आज होने वाली बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

BREAKING : इस आईएफएस अधिकारी को PCCF के पद पर किया गया प्रमोट

BREAKING : इस आईएफएस अधिकारी को PCCF के पद पर किया गया प्रमोट

 रायपुर. वन विभाग ने 1991 बैच की आईएफएस अधिकारी अनिता नंदी को पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नत किया है. इस संबंध में वन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

अनिता नंदी को अरण्य भवन में पदस्थ रखा गया है. बता दें कि इससे पहले वे एपीसीसीएफ वन्य प्राणी रही हैं. इनकी पदोन्नति के बाद अब अरण्य भवन में 6 पीसीसीएफ हो जाएंगे.

दर्दनाक हादसा : कैप्सूल वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क के किनारे खड़ी महिला की दबकर मौत,ड्राइवर फरार

दर्दनाक हादसा : कैप्सूल वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क के किनारे खड़ी महिला की दबकर मौत,ड्राइवर फरार

 तिल्दा नेवरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तारा शिव में सुबह 5:00 बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ग्रामीण महिला की कैप्सूल वाहन में दबाकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है की ग्राम तारा शिव के किशन यादव की पत्नी  लखेश्वरी यादव उम्र 40 वर्ष सुबह गोबर लेने गई थी वहीं एक कैप्सूल वहां राखड लेकर वापस आ रहा था जो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सड़क के किनारे खड़ी महिला की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया है ग्रामीण मुवावजा और स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे है मौके पर तिल्दा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा सहित तहसीलदार नायब तहसीलदार घटना स्थल पर मौजूद हैं

हर सप्ताह CG के 850 श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या धाम... पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच हुआ MoU

हर सप्ताह CG के 850 श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या धाम... पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच हुआ MoU

 रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा परिसर में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने और आवश्यक व्यवस्था के लिए एमओयू हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित थे।

श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन प्रत्येक सप्ताह चलेगी। 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से प्रारंभ हो रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार बड़ी तेजी से मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि एमओयू हस्ताक्षर होने के बाद 5 मार्च से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। यह एमओयू 3 साल के लिए हस्ताक्षर किया गया है जिसे 2 साल बढ़ाया भी जा सकता है। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने बताया कि सभी जिला कलेक्टर हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच करेंगे और जिलेवार निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों की सूची तैयार करेंगे। सूची आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नोडल एजेंसी को भेजी जाएगी। प्रत्येक जिले से 40 यात्रियों पर एक अनुरक्षक भी भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस ट्रेन के माध्यम से काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और प्रयागराज में तीर्थ स्थान की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक जितेन्द्र शुक्ला और आईआरसीटीसी के उप महा प्रबंधक सुभाष चन्द्र ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, गोमती साय, डोमेनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण कुमार बांधी के साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उप महाप्रबंधक श्रीरंग पाठक, आईआरसीटीसी के एजीएम कौशिक बनर्जी, चीफ सुपरवाइजर भानु प्रकाश, एग्जीक्यूटिव राजीव कुमार भी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर..सर्चिंग ऑपरेशन जारी..

ब्रेकिंग : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर..सर्चिंग ऑपरेशन जारी..

 सुकमा :  अभी  अभी एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा  जिले में नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी बीच सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है।

यहां शनिवार को सुकमा के बुर्कलंका इलाके में डीआरजी जवानों और नक्‍सलियों के हुई बीच मुठभेड़ में एक नक्‍सली मारा गया। जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली शव बरामद कर लिया है।

बस्‍तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन लगातार चलाए जा रहे है। इसी क्रम में डीआरजी के जवान शुक्रवार की रात को आपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

यह मुठभेड़ बुर्कलंका इलाके में हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली का शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने इस घटना की पुष्टि की है।

राजिम कुंभ कल्प का आगाज आज से...त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने भक्तों का लगा तांता

राजिम कुंभ कल्प का आगाज आज से...त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने भक्तों का लगा तांता

 राजिम । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी त्रिवेणी संगम राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक 15 दिनों का मेला लगता है। राजिम में तीन नदियों का संगम है, इसलिए इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है। यहां मुख्य रूप से तीन नदियां बहती हैं, जिनके नाम क्रमशः महानदी, पैरी नदी और सोंढूर हैं। संगम स्थल पर कुलेश्वर महादेव जी विराजमान हैं।

इसी कड़ी में पर्व स्नान के साथ राजिम कुंभ कल्प का आज  आगाज हुआ है । माघ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने हजारों लोग  राजिम पहुंचे है । त्रिवेणी संगम में सुबह 4 बजे से लगा रहे है आस्था का डुबकी, स्नान कर महानदी और सूर्य देव को कर रहे है अर्घ्य अर्पित। रेत की शिवलिंग की पूजा कर कर रहे हैं दीपदान, आज शाम मुख्य मंच से होगा विधिवत राजिम कुंभ कल्प का आगाज, भगवान राजीव लोचन कुलेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में लगा भक्तों का तांता।

PM नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

PM नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

 रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज छत्तीसगढ़वासियों को 34 हजार 427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। इनमें 18,897 करोड़ रूपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15,530 करोड़ रूपए लागत की 1 परियोजना का शिलान्यास शामिल है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 फ़रवरी को दोपहर 12 बजे से होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी विभिन्न योजना के हितग्राहियों से वर्चुअली जुड़ेंगे और संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद  सुनील सोनी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे और उनके हितग्राही भी उपस्थित रहेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा का यह कार्यक्रम रायपुर पश्चिम विधानसभा में सीएसईबी ग्राउंड, रायपुर दक्षिण विधानसभा में बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर, रायपुर ग्रामीण विधानसभा में ज्ञान प्रकाश स्कूल बीरगांव, अभनपुर विधानसभा में अग्रवाल भवन में, आरंग विधानसभा में हाईस्कूल पारागांव तथा धरसींवा विधानसभा में हाई स्कूल कुरूद सिलयारी में होगा।

लोकार्पण कार्य –

प्रधानमंत्री कोयला मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रूपए की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रूपए की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रूपए की लागत के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट का लोकार्पण करेंगे। तीनों ओपन कास्ट प्रोजेक्ट से रेपिड लोडिंग सिस्टम के माध्यम से लोडिंग टाईम में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा।प्रधानमंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव जिले के 9 गांवो के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री  मोदी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत 1007 करोड़ रूपए की 2 प्रोजेक्ट अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) का लोकार्पण करेंगे। अंबिकापुर-शिवनगर सड़क मार्ग से रायपुर राजधानी और कोरबा ओद्योगिक क्षेत्र के साथ कनेक्टिविटी बढे़गी जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। इसी तरह बनारी-मसनियाकला सड़क मार्ग से बिलासपुर से रायगढ़/उड़ीसा बॉर्डर तक आवागमन में समय और इंधन की बचत होगी और क्षेत्र के गांवों का सामाजिक आर्थिक विकास होगा।

सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट स्टेज-1 ¼2x800MW½ का लोकार्पण

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 15,799 करोड़ रूपए के 1 प्रोजेक्ट – लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट स्टेज-1 ¼2x800MW½ का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है। यह प्रोजेक्ट सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है।प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी रेल मंत्रालय अंतर्गत 583 करोड़ रूपए के 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे जिसमें 280 करोड़ रूपए की लागत से भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और 303 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का लोकार्पण शामिल है। 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियाँ चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर (10.5 किलोमीटर) 303 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। हावड़ा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें बिलासपुर यार्ड से बिना किसी क्रॉसमूवमेंट के और हावड़ा-मुंबई रूट पर आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न किए बिना सीधे कटनी की ओर जा सकेंगी। इससे बिलासपुर में यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि होगी, कृषि उत्पादों की बाजार तक आसानी से पहुंच होगी। नवनिर्मित बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाई ओवर पर बिलासपुर से फ्रेट ट्रेन से होकर बिलासपुर से मालगाड़ी को हरी झंडी भी दिखाई जाएगी।

शिलान्यास कार्य

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ में लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्टेज-2 ¼2x800MW½ का शिलान्यास करेंगे।यह परियोजना क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना आस-पास के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास (जैसे पहुंच मार्ग, जल निकासी, संचार, परिवहन सुविधाएं इत्यादि) और सामाजिक अधोसंरचना (जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली) की उपलब्धता में और सुधार करेगी।

कल से होगा राजिम कुंभ कल्प 2024 का आगाज...जानिए इस बार और क्या रहेगा खास

कल से होगा राजिम कुंभ कल्प 2024 का आगाज...जानिए इस बार और क्या रहेगा खास

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की तीर्थ नगरी राजिम में होने वाले कुंभ कल्प में इस बार भारत की सनातन परंपरा की अद्भुत झलक दिखेगी। उत्तराखंड से तमिलनाडू तक भारतभूमि की संतपरंपरा से जुड़े संतों का अद्भुत समागम इस भूमि पर होगा। धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशन में राजिम कुंभ कल्प के अभूतपूर्व आयोजन की तैयारी जोर-शोर से जारी है। संगम नगरी का दृश्य अयोध्या धाम की तरह होगा। इस बार की थीम रामोत्सव है। मुख्यमंच अयोध्या धाम के रामलला मंदिर की तरह होगा।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि मेला परिसर सुगम, सुशासित और सुसज्जित होगा। रामकथा का मंचन थ्री डी मैपिंग, लेजर शो आदि के माध्यम से होगा। मुंबई की एक्सपर्ट टीम यह कार्य करेगी। थ्री डी प्रोजेक्शन मैप की इस तकनीक से रामकथा का अद्भुत रसपान श्रद्धालु करेंगे। प्रयागराज कुंभ की विशेषता होती है कि यहां दुकानों का आर्गेनाइज्ड स्ट्रक्चर तैयार होता है, जिसका लाभ व्यवसायियों को होता है। राजिम कुंभ में भी इसी तर्ज पर दुकानों की व्यवस्था होगी।

धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ 24 फरवरी को होगा, जो 8 मार्च तक चलेगा। इस भव्य आयोजन में हरिद्वार, काशी, मथुरा, अयोध्या, चित्रकुट समेत देशभर के कई स्थानों से साधु-संत, पीठाधीश्वर, मठाधीश, महात्मा और शंकराचार्य शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ के दौरान आवागमन में किसी भी तरीके की दिक्कत ना हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। मेला स्थल में दुकानों को सुव्यवस्थित करके सड़कों को काफी चौड़ा कर दिया गया है। हमने राजिम कुंभ को प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर ऑर्गनाइज स्ट्रक्चर तैयार कर दुकानें स्थापित की है, जिससे दुकानदारों को लाभ हो और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न होने पाएं।

राजिम कुंभ कल्प के दौरान होगा तीन पुण्य स्नान

धर्मस्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प के दौरान तीन पुण्य स्नान क्रमशः 24 फरवरी माघ पूर्णिमा, 4 मार्च माता जानकी जयंती और 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होंगे। श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए वालेंटियर तैनात किए गए है। कुंभ के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए नदी और आसपास की स्थलों की साफ-सफाई के लिए बड़ी संख्या में सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला स्थल में बड़ी संख्या में पोर्टेबल टॉयलेट एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

राजिम कुंभ में शिशुवती माताओं के लिए बनेगा फिडिंग रूम

धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ में आने वाले सभी आयु वर्ग के लोगों का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। कुंभ में आने वाली शिशुवती माताओं को अपने बच्चों को स्तनपान कराने के लिए मेला स्थल में फिडिंग रूम भी बनाए गए हैं।

प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल

धर्मस्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पहले मेला के आयोजन के दौरान मेडिकल कैम्प लगाया जाता रहा है। प्रायः देखा गया है कि इस मेडिकल कैम्प से श्रद्धालुओं को होने वाली स्वास्थ्यगत समस्याओं का त्वरित उपचार नहीं हो पाता था। इस बार मेला स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10-10 बेड के छोटे-छोटे अस्पताल स्ािापित किए गए हैं, जिसस मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। रायपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले का एक कलस्टर बनाकर स्वास्थ्य कैंप भी मेला स्थल पर लगाया जाएगा।
रामोत्सव की थीम पर होगी भव्य झांकी

 धर्मस्व अग्रवाल ने कहा कि, राजिम कुंभ में इस बार रामोत्सव थीम पर भव्य झांकी तैयार की गई है। इसमें प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ में वनवास काल के दौरान पलों को झांकी के माध्यम से बताया जाएगा। झांकी के प्रदर्शन में लेजर लाईट और साउंड इफेक्ट का भी समावेश किया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। लक्ष्मण झूले को भी एलईडी लाईट से सजाया गया है। राजिम कुंभ को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है और इसके लिए विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा रही है, ताकि राजिम कुंभ की ख्याति देश-दुनिया में प्रचारित हो।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, फिर स्व सहायता समूह की बहनों के हाथ आएगी रेडी-टू-ईट की बागडोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, फिर स्व सहायता समूह की बहनों के हाथ आएगी रेडी-टू-ईट की बागडोर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी जी की गारंटी के अनुरूप रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। हम महिलाओं के रोजगार और आजीविका के संकट को आपकी सरकार ने दूर करने का बड़ा संवेदनशील फैसला लिया है। इस निर्णय से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। इससे हजारों प्रभावित समूह की महिलाओं को संबल मिलेगा और उनका खोया हुआ आत्मसम्मान लौटेगा। यह बातें स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय स्थित कक्ष में मुलाकात के दौरान कही और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि हम पूरे प्रदेशभर की 1786 महिला समूह की महिलाएं इस निर्णय के लिए आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं।

सरगुजा से लेकर बस्तर तक के 30 जिलों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके इस निर्णय से रेडी टू ईट के संचालन से जुड़ी हम सभी महिलाएं बहुत खुश हैं और आपके सम्मान में समारोह आयोजित कर आपके और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताना चाहते हैं। महिलाओं ने आयोजित समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित भी किया।

प्रदेशभर के सभी संभागों से आई समूह की महिलाओं ने बताया कि राज्य में रेडी टू ईट के संचालन से 1786 समूह की लगभग 26 हजार महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी थी। लेकिन पिछली सरकार ने रेडी-टू-ईट के काम से महिलाओं को वंचित कर दिया था। इससे महिलाओं के परिवारजनों को मिलाकर लगभग 3 लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि हमें बीते सालों में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा और हमारे सामने आजीविका का बड़ा संकट आ गया था। आपके नेतृत्व वाली संवेदनशील सरकार ने हमारी इस पीड़ा को समझा और यह फैसला लिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सचिव की हुई नियुक्ति, इन्हें दी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी...!!

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सचिव की हुई नियुक्ति, इन्हें दी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी...!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन बार यानी 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ एक बार फिर से विक्रम सिंह सिसौदिया जुड़ गए हैं। विक्रम सिंह सिसौदिया छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सचिव नियुक्त किये गए है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक विक्रम सिसौदिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम- 2012 के तहत 1 फरवरी 2024 से डॉ. रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल तक विधानसभा अध्यक्ष के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि, जब डॉ. रमन सिंह केंद्र में मंत्री थे तभी से विक्रम सिसौदिया उनके साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में जुड़े हुए हैं। अटल जी की सरकार के दौरान डॉ. रमन सिंह केंद्र में मंत्री थे, फिर साल 2003 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सिसोदिया उनके ओएसडी बने रहे है।

छत्तीसगढ़ : ट्रेन में रोजाना सफर करने वालो के लिए रेलवे बोर्ड ने दी राहत...किराया घटाकर किया इतना

छत्तीसगढ़ : ट्रेन में रोजाना सफर करने वालो के लिए रेलवे बोर्ड ने दी राहत...किराया घटाकर किया इतना

 रायपुर। रोजाना अप-डाउन करने वाला लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। खबर ये है कि कोरोनाकाल से बंद हुई ऑडिनरी टिकट अब रेलवे ने फिर से शुरू कर दी है। प‍िछले तीन सालों के दौरान म‍िन‍िमम क‍िराये को 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर द‍िया गया था। लेक‍िन अब बोर्ड ने इसे फ‍िर से घटाकर 10 रुपये कर द‍िया है। न्‍यूनतम क‍िराया बढ़ने से यात्र‍ियों को एक स्‍टेशन से दूसरे स्‍टेशन तक जाने के ल‍िए भी 30 रुपये का भुगतान करना होता था। 

क‍िराये बढ़ने के बाद कई बार यात्र‍ियों को एक्‍सप्रेस ट्रेनों में सफर करना पड़ता था। रेलवे बोर्ड की तरफ से ल‍िये गए इस फैसले का फायदा दिल्ली-एनसीआर समेत देश के लाखों डेली पैसेंजर को होगा। रेलवे को हमेशा से ही ट्रांसपोर्ट का सस्‍ता साधन माना गया है। इसी कारण रोजाना लाखों दैन‍िक यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं। साल 2020 में कोरोना महामारी के दस्‍तक देने से पहले ट्रेन का न्‍यूनतम क‍िराया 10 रुपये था। लेक‍िन कोरोना के बाद जब रेलगाड़‍ियों का संचालन शुरू क‍िया गया तो इसे बढ़ाकर 30 रुपये कर द‍िया गया। क‍िराया बढ़ने से यात्र‍ियों को पहले के मुकाबले तीन गुना राश‍ि का भुगतान करना पड़ रहा था। यात्री संगठनों ने कई बार रेलवे बोर्ड से बढ़ाए गए किराये को कम करने की मांग की। अब रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में कहा क‍ि यात्रियों से न्यूनतम किराया 10 रुपये के ह‍िसाब से लिया जाएगा। लोकल टिकट बुक‍िंग ऐप, सॉफ्टवेयर और यूटीएस ऐप में भी घटाए गए क‍िराये से जुड़ी जानकारी को अपडेट कर दिया गया है। कोरोना के बाद रेलवे की तरफ से ज‍िन रेल गाड़‍ियों को चलाया जा रहा है, उन्‍हें मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेन बताया गया। इस तरह की ट्रेनों का न्‍यूनतम क‍िराया 30 रुपये होता है। इस समय लोकल गाड़‍ियों का पर‍िचालन बंद कर द‍िया गया था। 

CG- होटल संचालक शादी का झांसा देकर कई सालों तक किया रेप...फिर दूसरी युवती से कर ली शादी... और फिर हुआ ये....

CG- होटल संचालक शादी का झांसा देकर कई सालों तक किया रेप...फिर दूसरी युवती से कर ली शादी... और फिर हुआ ये....

 रायगढ़। शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। थाना पूंजीपथरा में तमनार थाना क्षेत्र की युवती द्वारा नीरज तिवारी निवासी पूंजीपथरा पर शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने की आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी। महिला के आवेदन पर आरोपी नीरज तिवारी के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर पीड़ित युवती का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लिया गया। 

युवती बताई कि नीरज तिवारी का जिंदल काम्पलेक्स में जलपान होटल है, नीरज को वर्ष 2018 से जान परिचय है। नीरज तिवारी वर्ष 2019 से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर रहा है, नीरज को कई बार शादी के लिए बोली। नीरज टाल मटोल करता रहा और अब अन्य युवती से शादी कर लिया है। युवती के आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया था। अपराध कायम के बाद से आरोपी नीरज गिरफ्तारी के भय से लुक छिप रहा था। आज सुबह थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबीर से आरोपी के जिंदल कांपलेक्स के पास देखे जाने की सूचना मिली। तत्काल पूंजीपथरा की टीम द्वारा आरोपी नीरज तिवारी पिता राममूरत तिवारी उम्र 31 वर्ष निवासी हाडियाड़ीह बढ़ूवा थाना चौबेपुर जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश वर्तमान निवास जिंदल कंपलेक्स पूंजीपथरा थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

BREAKING : राज्यपाल के नव नियुक्त सचिव यशवंत कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार

BREAKING : राज्यपाल के नव नियुक्त सचिव यशवंत कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार

 रायपुर :  राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन  के नव नियुक्त सचिव यशवंत कुमार ने आज राजभवन में अपना कार्यभार ग्रहण किया। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं।

संत समागम कबीर पंथ मेले में शामिल हुए CM साय

संत समागम कबीर पंथ मेले में शामिल हुए CM साय

 बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलोदा भाटापारा के सिमगा ब्लॉक के ग्राम दामाखेड़ा में संत समागम कबीर पंथ मेले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल रायपुर सांसद सुनील सोनी भाटापारा विधायक इंद्र साव , पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा के साथ शामिल हुए.

वही कबीर पंथ के धर्मगुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर का दामाखेड़ा संत समागम समारोह (माघ मेला) के कार्यक्रम में स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री बनने के प्रथम बार दामाखेड़ा आगमन पर प्रकाश मुनि नाम साहेब ने कुछ छोटी सी मांग रखते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि दामाखेड़ा का शासकीय नाम बदलकर कबीर धर्म नगरी दामाखेड़ा रखा जाए दूसरी मांग के रूप में उन्होंने कहा कि सिमगा ब्लॉक में लगने वाले बड़े कारखाने पर रोक लगाई जाए तथा दामाखेड़ा क्षेत्र के 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में किसी भी बड़े फैक्ट्री या प्लांट को अधिकारियों द्वारा नया प्लांट या फैक्ट्री डालने की अनुमति नहीं दी जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि दामाखेड़ा का नाम जल्द ही कबीर धर्म नगरी दामाखेड़ा आधिकारिक रूप से किया जाएगा तथा दूसरी मांग पर उन्होंने कहा की कमेटी का विशेष गठन का इस पर चर्चा करेंगे।

अब कबीर धर्म नगर के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा, CM साय ने कबीर संत समागम में की घोषणा

अब कबीर धर्म नगर के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा, CM साय ने कबीर संत समागम में की घोषणा

 बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री साय ने दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा की है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सतगुरू कबीर संत समागम दामाखेड़ा मेला में छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बड़ी घोषणा की है।

सदगुरु कबीर संत समागम माघ मेले में दूर-दूर से पहुंचे हजारों कबीर पंथियों के बीच जैसे ही पंथ प्रकाशमुनि नाम साहेब और नवोदित वंषाचार्य उदित मुनि नाम साहब के सभा स्थल पहुंचे तो दामाखेड़ा में साहेब बंदगी साहेब का जय घोष गूंज उठे। कबीर संत समागम माघ मेले में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी हजारों की संख्या में कबीरपंथी पंथ प्रकाश मुनि नाम साहब के दर्शन और प्रवचन का लाभ लेने पहुंचे हैं।

प्रकाश मुनि नाम साहेब ने प्रथम दिवस के प्रवचन में हजारों कबीर पंथियों का साहेब बंदगी साहेब के अभिवादन करते हुए कहा कि जैसे आप लोगों को साल भर इंतजार होता है कि कब हम अपने सद्गुरु संत समागम माघ मेले में पहुंचे। वैसे ही मुझे भी आप जैसे साहब के नेमी प्रेमी लोगों का इंतजार रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस सद्गुरु कबीर संत समागम माघ मेले का आयोजन 1905 से प्रारंभ हुआ है। जो अब तक निरतंर जारी है। 120 वर्षो से लगातार कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में सद्गुरु कबीर साहेब का दरबार लग रहा है। जहां आप जैसे साहब के नेमी प्रेमी बंधु गण संत समागम जैसे सागर में डुबकी लगाने पहुंचे रहे है। आज संत समागम माघ मेले का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो 23 फरवरी तक चलेगा।

सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान नक्‍सलियों से पुलिस की मुठभेड़, जवानों ने नक्‍सली कैंप किया ध्‍वस्‍त

सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान नक्‍सलियों से पुलिस की मुठभेड़, जवानों ने नक्‍सली कैंप किया ध्‍वस्‍त

 बीजापुर: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन का संयुक्त अभियान जारी है।गुरुवार को भी संयुक्‍त रूप से पुलिस पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी बीच पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में नक्‍सली जंगल होने का फायदा उठाकर भाग निकले। जवानों ने नक्‍सली कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया है।जानकारी के अनुसार बस्‍तर के नक्‍सली  इलाकों में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन का संयुक्त रूप से नक्‍सल विरोधी अभियान चल रहा है।इसके तहत हर दिन पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए निकल रही है। इस दौरान हर दिन नक्‍सलियों से मुठभेड़ हो रही है।

सबसे सुरक्षित कैंप ध्‍वस्‍त

नक्‍सल  प्रभावित इलाकों में पीडिया-इतावर के जंगल में नक्‍सलियों ने अपना कैंप बनाया था। यह कैंप नक्‍सलियों के लिए सुरक्षित माना जाता था।पुलिस पार्टी ने इसी कैंप को टारगेट कर सर्चिंग शुरू की थी। जिसमें सफलता पाई और नक्‍सलियों को खदेड़ दिया। बता दें कि पीडिया इतावर कीपहाड़ियों में आम व्‍यक्ति पहुंच नहीं पाता है। पहुंच विहीन क्षेत्र पर पुलिस पार्टी ने धावा बोला है।

CG CRIME : छत्तीसगढ़ी अभिनेता और बिल्डर गिरफ्तार...जाने क्या है पूरा मामला

CG CRIME : छत्तीसगढ़ी अभिनेता और बिल्डर गिरफ्तार...जाने क्या है पूरा मामला

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता निर्माता निर्देशक और बिल्डर मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म एवं आप्राकृतिक अनाचार का जीआरपी भिलाई तीन जीआरपी थाने में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

12 साल से शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म

बता दें कि हाल ही में मनोज राजपूत ने छत्तीसगढ़ फिल्म में लीड रोल किया था। इसके आलावा मनोज गांव का जीरो शहर में हीरो फिल्म का निर्माता निर्देशक भी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मनोज राजपूत पिछले 12 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। परंतु अब शादी से इनकार कर दिया है। मनोज राजपूत द्वारा मुकर जाने के बाद पीड़िता ने भिलाई जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के रिपोर्ट पर जीआरपी टीम ने मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

बिल्डर से अभिनेता निर्माता निर्देशक बन मनोज राजपूत इससे पूर्व में जमीन की धोखाधड़ी मामले में जेल की काट चुकें है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि 2011 से पीड़िता जब रेलवे कॉलोनी में रहती थी, बुआ का लड़का मनोज राजपूत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और परिजनों को बताने पर मरने की धमकी भी दी। बाद में शादी का प्रलोभन देकर लगातार 2023 तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से इनकार किया तो पीड़िता ने मामला दर्ज करने के बाद मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है मनोज राजपूत पर पास्को एक्ट और 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

वहीं मनोज राजपूत का कहना है कि यह पूरा मामला पारिवारिक है जब से मैं फिल्म बनाया हूं उसके बाद मेरे पीछे राजेश बिहारी दुश्मनी निकाल रहा है, इसी के तहत महिला से झूठ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जो महिला मेरे आरोप लगा रही हैवो  11 साल से कहां थी। अब मुझे जबरन फंसाया जा रहा है।