कोरबा. आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश दी है. दो वाहन में 9 सदस्य तड़के सुबह सहायक आयुक्त के सरकारी घर पर पहुंचे. टीम घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल रही है. घर के बाहर पुलिस के जवान को तैनात किया गया है. सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है.
कवर्धा। जिले के कोतवाली थाना थाना क्षेत्र स्थित एसपी ऑफिस के सामने एक मकान में रविवार को मां और बेटी की खून से लथपथ सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रायपुर से फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
बता दें कि मृतकों में बेटी का नाम वसुंधरा वैष्णव बताया जा रहा है। मकान के दो रूम में अलग-अलग मां-बेटी की लाश मिली है। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो घर के गेट में ताला लगा था। इसके बाद रायपुर से फॉरेंसिक की टीम भी वहां पहुंची और ताला तोड़कर मां-बेटी का शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एसपी कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव सड़े-गले अवस्था में बरामद किए गए हैं। मां और बेटी की हत्या आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कान में बाहर से ताला लगा हुआ था। लाश तीन से चार दिन पुरानी होने की बात कही जा रही है। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी।
पड़ोसियों के पूछताछ में पता चला कि मकान में पार्वती वैष्णव और उसकी तलाकशुदा बेटी वसुंधरा वैष्णव रहती थी, जिन्हें आखिरी बार गुरुवार को देखा गया था। उसके बाद से मकान में ताला लगा हुआ है। कवर्धा पुलिस ने रायपुर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर दाखिल हुई। पहले कमरे में बेटी की लाश और अंदर के कमरे में मां की लाश पड़ी हुई थी। लाश से बदबू ना आए इसलिए लाश के पर फिनाइल गोली डाला गया था। शवों को सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।
रायपुर. राजधानी में आधी रात को बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने अपने छोटे भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. रिंगरोड नंबर 3 स्थित सफायर ग्रीन फेस 2 निवासी आरोपी बड़ा भाई पियूष झा ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी.

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी मां को वीडियो कॉल करके छोटे भाई पराग झा की हत्या की सूचना दी. जिसके बाद आरोपी पियूष झा गन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तड़के सुबह 4 बजे आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा. पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.
शराब को लेकर होता था विवाद
थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि ये घटना बीती रात की है. जिसमें फिलहाल जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक बड़ा भाई पियूष झा शराब का आदी था. छोटा भाई उसे हमेशा शराब पीने के लिए मना करता था. अक्सर इसी वजह से दोनों में विवाद होता था. जिससे आवेश में आकर पियूष झा ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दोनों इस नए घर में आए थे. घर किराए का है. रविवार देर रात जब आरोपी की मां ने आरोपी पीयूष झा को फोन किया और पूछा कि तुमने खाना खाया क्या. तो उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि मैनें अपने भाई पराग की गोली मारकर हत्या कर दी है.
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. पीएम आज छतीसगढ़ में लगभग 27 सौ करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा 83 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में पुनर्विकसित किए जा रहे 17 स्टेशनों का शिलान्यास किया जाएगा. जिसमें कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंध, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद और भिलाई स्टेशन शामिल है.
माइक्रोबायोलॉजी लैब का किया वर्चुअल शुभारंभ
रायपुर । आज रायपुर में माइक्रोबायोलॉजी लैब का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ कर एक बड़ी सौगात दी है। रायपुर के कालीबाड़ी स्थित खाद्य और औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में ये लैब आज से शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज लैब का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू भी विशेष रूप से मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैब के वर्चुअल उद्घाटन के मौके पर कहा कि मैंने भारत सरकार को दिल्ली से बाहर निकालकर देश के कोने-कोने तक पहुंचा दिया है। पूरा देश अबकी बार, 400 पार का विश्वास कर रहा है। आपका कर्ज ब्याज के साथ विकास कर के चुकाने का प्रयास करता हूं ।भगवान कृष्ण की बसाई द्वारिका जाकर मत्था टेकने का सौभाग्य आज मुझे मिला । विकसित भारत के मेरे लक्ष्य से आज दैवीय विश्वास जुड़ गया। आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है।
हम कर रहे विकास का काम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आजादी के 50 सालों तक सिर्फ दिल्ली में एक एम्स था। हमने 10 दिन के भीतर 7 एम्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जो 6-7 दशकों में नहीं हुआ, वो आज हम विकास का काम कर रहे हैं। देश कह रहा है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी है। कांग्रेस के शाही परिवार ने रायबरेली में सिर्फ राजनीति की, काम मोदी ने किया है।
बीते 10 सालों में 10 एम्स हमने अलग-अलग राज्यों के लिए स्वीकृत किए हैं। जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, मोदी की गारंटी वहीं से शुरू हो जाती है। हम बिजली का बिल जीरो करने में जुटे हैं। बिजली बचत की नई योजना से जुड़ने वाले लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और अतिरिक्त बिजली खरीदेगी भी।
आज का दिन ऐतिहासिक : मंत्री श्याम बिहारी
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माइक्रोबायोलॉजी खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है जिसकी काफी दिनों से जरूरत महसूस की जा रही थी। अभी तक खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता नहीं चलता था इस माइक्रोबायोलॉजी खाद्य प्रशिक्षण शुरू होने से इसका पकड़ा जा सकता है।
बीजापुर। नक्सलियों की नापाक करतूत पुलिस के लिए नए -नए रूप में चुनौती बनकर सामने आ रही है। नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की योजना बेअसर नजर आ रही है। वो अपनी हरकतों से फोर्स को नुकसान पहुंचाने के इरादे को अंजाम तक पहुंचा रहे है। आज नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। SP बीजापुर जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।
घटना मिरतूर थाना क्षेत्र की है। जहां जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान बेचापाल नाला के पास जवान राम आशीष यादव आईडी की चपेट आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है। जानकारी के अनुसार, शहीद जवान राम आशीष यादव CAF में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।
द्वारका। Dwarka News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचकुई समुद्र तट पर स्कूबा डाइविंग किया और समुद्र में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने समुद्र के नीचे द्वारका में पूजा की और भगवान कृष्ण को उनकी प्यारी चीज भेंट की। वहीं जनसभ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब वह समुद्र की गहराई में गए तो उन्होंने दिव्यता का अनुभव किया और फिर उन्होंने भगवान के सामने सिर झुकाया। उन्होंने कहा कि वो समुद्र के नीचे अपने साथ एक मोरपंख भी ले गए थे, जिसे उन्होंने भगवान कृष्ण के चरणों में रख दिया
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैंने जिन पलों का अनुभव किया, वे हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मैं समुद्र की गहराई में गया और प्राचीन द्वारका शहर के दर्शन किए। पुरातत्वविदों ने पानी के नीचे छिपी द्वारका शहर के बारे में बहुत कुछ लिखा है। हमारे धर्मग्रंथों में भी द्वारका के बारे में कहा गया कि भगवान कृष्ण ने स्वयं इस शहर का निर्माण किया था। जब मैं समुद्र की गहराई में चला गया, दिव्यता का अनुभव हुआ। मैंने द्वारकाधीश के सामने सिर झुकाया।
मैं अपने साथ एक मोर पंख ले गया और उसे भगवान कृष्ण के चरणों में रख दिया। मैं हमेशा वहां जाने और प्राचीन द्वारका शहर के अवशेषों को छूने के लिए उत्सुक था। मेरा दशकों पुराना सपना आज पूरा हो गया।

Dwarka News : पीएम मोदी ने रविवार को मुख्य भूमि और बेट द्वारका को जोड़ने वाले लगभग 2.32 किलोमीटर लंबे देश के सबसे लंबे केबल आधारित पुल सुदर्शन सेतु का भी उद्घाटन किया। इसके बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं आज समुद्र द्वारका के उस दर्शन से विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करके आया हूं।
आज मुझे सुदर्शन सेतु के लोकार्पण का भी सौभाग्य मिला है। 6 साल पहले मुझे इस सेतु का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। ये सेतु ओखा से बेट द्वारका को जोड़ेगा और द्वारकाधीश के दर्शन को आसान बनाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में से करीब पांच सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान एक दो दिनों के भीतर कर सकती है। दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्य की 11 सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ है। चर्चा है कि एक सीट पर वर्तमान सांसद को फिर से मौका दिया जा सकता है।
संगठन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि दुर्ग से सांसद विजय बघेल को पार्टी एक बार फिर मैदान में उतार सकती है. विजय बघेल ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. विजय बघेल ने पाटन सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, जबकि इस सीट को बीजेपी कठिन मानकर चल रही थी।
विजय बघेल ने दमदारी से चुनाव लड़ा. यही वजह है कि पार्टी उन्हें टिकट देकर उपकृत कर सकती है. कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय को भी पार्टी एक बार फिर से मैदान में उतार सकती है। बिलासपुर लोकसभा सीट को लेकर सर्वाधिक दावेदारी सामने आई है. इनमें शील साहू, भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह के नाम चर्चा में सामने आए हैं।
विधानसभा चुनाव में शीलू साहू लोरमी से टिकट की दौड़ में थी, लेकिन पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष रहे अरुण साव को मैदान में उतारा था. भूपेंद्र सवन्नी संगठन में विभिन्न दायित्वों पर काम कर चुके हैं. प्रदेश महामंत्री रहे. रमन सरकार के दौरान हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन के रूप में भी काम कर चुके हैं. वहीं रजनीश सिंह बेलतरा सीट से विधायक रह चुके हैं. विधानसभा में उनकी टिकट काटकर बीजेपी ने सुशांत शुक्ला को मैदान में उतारा था।
कोंडागांव सीट विधायक चुनी गई लता उसेंडी बस्तर लोकसभा सीट के लिए एक मजबूत चेहरे के रूप में सामने आई हैं। हालांकि दौड़ में दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी का नाम भी चर्चा में रहा है। वहीं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप भी एक मजबूत चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं। संगठन के जानकार बताते हैं कि इन सब में लता उसेंडी का पलड़ा सबसे भारी दिखता है।
कोरबा सीट को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का नाम खूब सुर्खियों में रहा है, मगर ताजा घटनाक्रम में विकास महतो एक बड़े दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं। विकास पूर्व सांसद बंशीलाल महतो के बेटे हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल ने शिकस्त दी थी।
अंबिकापुर से टी एस सिंहदेव के खिलाफ तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके अनुराग सिंहदेव का नाम भी चर्चा में है। आखिरी वक्त में किसी तरह का वीटो नहीं लगने की स्थिति में विकास महतो टिकट पाने की दौड़ में आगे निकल सकते हैं। वहीं सरगुजा लोकसभा सीट के लिए रामसेवक पैकरा और कमलभान सिंह का नाम रेस में शामिल है। रामसेवक रमन सरकार में गृह मंत्री की हैसियत से काम कर चुके हैं, वहीं कमलभान पूर्व सांसद रह चुके हैं।
चार सांसदों को लड़ाया था विधानसभा चुनाव
बीजेपी ने अपने चार सांसदों अरुण साव, विजय बघेल, गोमती साय और रेणुका सिंह को विधानसभा का चुनाव लड़ाया था। इनमें विजय बघेल को छोड़कर बाकी तीन सांसदों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के बाद अरुण साव साय कैबिनेट में बतौर उप मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं।
गोमती साय और रेणुका सिंह इस वक्त विधायक की हैसियत से राजनीति में सक्रिय हैं। विजय बघेल कड़ी प्रतिस्पर्धा में चुनाव हार गए थे। चर्चा है कि पहली सूची में इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय होंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद कोरबा और बस्तर सीट से बीजेपी को शिकस्त खानी पड़ी थी। ऐसे में संकेत हैं कि बीजेपी इन सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहली ही सूची में कर दे।
नक्सलियों के कब्जे से दो चाकू एवं एक कुल्हाड़ी बरामद
बीजापुर।18 फरवरी को जांगला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंचाराम के दरभा छसबल कंपनी 4/ई में पदस्थ कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुआर्य की शहादत की घटना में शामिल तीन नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जवान की हत्या में शामिल तीनों नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर आज डीआरजी कुटरू, छसबल 4/ई कैम्प दरभा एवं जंगल थाना के केरिपु जंगला 80/ई की संयुक्त टीम बेन्चराम, जयगुर की ओर रवाना हुई। नक्सली. इस दौरान जवान की हत्या में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आयतु कलमू (अध्यक्ष बेंचराम) जनताना सरकार) पिता लखमू कलमू, बेन्चराम निवासी, रमलू मिच्चा (पिंडुमपाल जनताना सरकार के अध्यक्ष), पिता बुदरू मिच्चा, पिंडमपाल पटेलपारा निवासी और सुक्कू कुड़ियाम (पिंडुमपाल जनताना सरकार के उपाध्यक्ष), पिता मासा कुड़ियाम, पिंडुमपाल के निवासी , गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञापन के आधार पर गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से दो चाकू एवं एक कुल्हाड़ी गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामद की गई। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ जांगला थाने में कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला 2024 का आयोजन रामोत्सव के थीम पर मनाया जा रहा है। 5 वर्ष बाद कुंभ की भव्यता लौटी है। इसे यादगार बनाने और भगवान श्रीराम के जीवनी को चरितार्थ करने भव्य पंडाल लगाकर झांकी के माध्यम से दिखाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि राजिम कुंभ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा और महत्ता को दूर -दूर तक बिखेरने के लिए विभिन्न रंग भरे गए हैं जिसकी आभा दूर से ही दिख रहीं, जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, ज्ञान, विश्वास और भक्ति का अद्भुत समन्वय किया गया हैं जिसे देखने लिए श्रद्धालुओ की भीड़ लगी हैं। छत्तीसगढ़ शासन के इस आयोजन में चारो तरफ़ नवीन प्रयोग किए गए हैं। जिसमें देश कें कोने-कोने में पल रही प्रतिभा को एक विशाल मंच प्रदान करने का अनूठा प्रयास किया गया हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने से हर दिल में राम हैं और चहुं दिशा में जय श्रीराम के नारें गूंज रहे हैं। हिंदू धर्म में एक नवयुग का प्रारंभ हुआ हैं। युग निर्माता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई हैं और हम सभी राम मंदिर निर्माण के साक्षी बने इसलिए इसे रामोत्सव के रूप के मनाने के लिए पूरे अयोजन में रामराय माहौल का निर्माण किया गया हैं।
वैसे मनुष्य के पास हुनर की कमी नहीं हैं जरूरत हैं तो उसे अवसर प्रदान करने की। ऐसे ही एक अद्भुत कलाकृति को देखकर दर्शको के मुख से अनायास ही निकल रहा वाह क्या कला हैं। इस कलाकृति को जिसने भी बनाया हैं उसमें कल्पनाओं की अथाह समंदर हैं जिससे उन्होंने विभिन्न रंगो की रंगोली के प्रयोग से जीवंत चित्र उकेर दिए। मुख्य मंच के पास एक किनारे में दीपक शर्मा, भोजराज धनगर, सिद्धार्थ सोनी, ऋषभ शर्मा ने अयोध्या के श्री राम की बहुत ही मनमोहक तेजस्वी और मुस्कान लिए रंगीली बनाई हैं, जिसमें रंगो का संयोजन बहुत बारीकी से किया गया है। इस रंगोली को सुरक्षित घेरे में रखा गया हैं, जो भी यहां से गुजर रहे से इस सुंदर कलाकारी को देख अपनी मोबाइल में रिकार्ड कर रहे हैं। राजिम कुंभ में यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ हैं।
रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ को 34 हजार करोड़ के तथाकथित सौगात को कांग्रेस ने एक भुलावा बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चलाचली की बेला में जब कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है। प्रधानमंत्री योजनाओं के शिलान्यास की घोषणा कर रहे है, न रहेगी मोदी सरकार और न ही यह घोषणायें पूरी होनी वाली है। 10 सालों से देश में मोदी की सरकार है। मोदी के दोनों कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने 10 और 9 सांसद बनाकर अपना समर्थन दिया था। लेकिन दोनो ही कार्यकाल में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा है। अब जब चुनाव सामने आ गया है तो एक बार फिर से वोट हासिल करने के लिये चुनावी घोषणा कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता मोदी और भाजपा की चाल को समझ रही है तथा जनता मोदी के इस नये चुनावी जुमलेबाजी में नहीं आने वाली। मोदी की जिन गारंटीयों को पूरा होने का झूठा श्रेय लेने का प्रयास किया गया वह तो धरातल पर उतर ही नहीं है। 18 लाख पीएम आवास की बात आज फिर से की गई हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ के एक भी हितग्राही को नए पीएम आवास का एक नया पैसा विष्णुदेव साय सरकार में नहीं मिला है। किसानों को धान की कीमत 3100 रूपए एक मुश्त किसी को नहीं मिला है, किसी भी गांव में अब तक वादे के मुताबिक धान खरीदी का भुगतान केंद्र नहीं खोला गया है। महतारी वंदन के नाम पर भी अभी तक किसी को कुछ नहीं मिला उल्टे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा बजट प्रावधान किए गए बेरोजगारी भत्ता नवंबर माह से आज तक लंबित है। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि जो पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने बजट प्रावधान किया था उसको तक्षय सरकार हड़प ली है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार को 10 वर्ष हो गए अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए लेकिन आज एक बार फिर छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिए मोदी के जुमले को गारंटी बता कर खोटे सिक्के को चलाने का प्रयास किया गया। हकीकत यह है कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से वसूलते ज्यादा है और देती कम है। छत्तीसगढ़ उत्पादक राज्य है स्टील और सीमेंट के अग्रणी उत्पादन से लेकर तमाम तरह के खनिज कोयला, आयरन ओर, बाक्साइड, टीन जैसे बहुमूल्य खनिज संपदा से जिसका केंद्र की मोदी सरकार दोहन करती है, अरबों रुपए हर साल केवल छत्तीसगढ़ से कमाती हैं। केवल रेलवे जोन से 12000 करोड़ से अधिक की राशि हर साल मोदी सरकार कमाती है, लेकिन यात्री सुविधाओं के नाम पर मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को सदैव उपेक्षित रखा है। औसतन हर साल 90 हजार करोड़ से अधिक की राशि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से वसूलती हैं, 10 साल में 9 लाख़ करोड़ वसूलकर मात्र 34 हजार करोड़ देने का एहसान जताना छत्तीसगढ़ का अपमान है।
रायपुर। 9 IPS अफसरों का DG पद पर इम्पनैलमेंट हुआ है. जिसमें 9 आईपीएस अफसर शामिल है. सूचि में पंकज सक्सेना, सतीश गोलछा, नलिन प्रभात, बी श्रीनिवासन, सपना तिवारी, राजेश निर्वाण, आनंद स्वरूप, हेमंत और जीतेन्द्र का नाम शामिल है.

रायपुर । दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रायपुर में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण छग होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही हवा की दिशा भी बदलकर दक्षिणी हो जाएगी। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश-
दिल्ली में 25 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है. उसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
छत्तीसगढ़। कांकेर में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. अंतागढ़ के हूरतराई के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ स्थल से 3 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस पार्टी सुरक्षित है.बता दें कि छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है. टीम ने दो हथियार बरामद किये हैं, अभी तक नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है
रायपुर। बीजेपी की बैठक में शामिल होकर सीएम विष्णुदेव साय रायपुर लौट गए है। माना एयरपोर्ट पर सीएम साय ने कहा, बीजेपी की एक अहम बैठक हुई।
लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी पार्टियां कमर कस कर तैयारियां कर रही हैं। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 सीटें जीतने की बात कही है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए बीजेपी एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें भी की जा रही है. हर वर्ग को साधने को प्रयास किया जा रहा है।
एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा
शराब घोटाले के मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे विषय पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय हो या ईओडब्लू। जाँच एजेंसिया सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई करती हैं। जहां-जहां सबूत मिलेगा, वो करवाई करेगी। विपक्षी दलों के महागटभंधन इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधते हुए अरुण साव ने कहा कि जब से गठबंधन बना है, आपस में उलझ रहे है,उन्हें एक-दूसरे पर भरोसा नहीं हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है
लोकसभा चुनाव के पिछली बार की घोषित तिथियों पर नजर दौड़ाएं तो दो चुनाव में भी मार्च के पहले पखवाड़े में ही आचार संहिता लागू की गई थी। इसलिए इस बार भी यह माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए अधिकतम 10 मार्च तक आचार संहिता लागू की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
रायपुर। राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ा दी गयी है। अब उपभोक्ता 15 मार्च तक बढ़ा दी गयी है। पहले इसकी तारीख 25 फरवरी तक थी, लेकिन अब लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गयी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग के संचालक जितेंद्र शुक्ला ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 24 फरवरी की स्थिति में 65 लाख 71 हजार 129 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का अन्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निशक्तजन एपीएल राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। राशनकार्डधारियों के लिए खाद्य विभाग द्वारा एप तैयार किया गया है। एप के माध्यम से हितग्राही ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राएड मोबाईल की सुविधा नहीं है या नेटवर्क की समस्या है तो वे हितग्राही उचित मूल्य की दुकान में भी जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जाना था, लेकिन अब उसकी तारीख में 15 मार्च तक की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के माईक्रोबायोलॉजी लैब का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड कोरबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत अधोसंरचना मिशन अंतर्गत निर्मित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का ऑनलाइन वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। कोरबा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए ब्लाक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को वह सभी उपचार और जॉच की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जो जिला मुख्यालय के अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में मिलती हैं। साथ ही बीमारियों तथा महामारी पर नजर भी रखी जाएगी, जिससे तत्काल बीमारी की रोकथाम की दिशा में पहल की जा सकेगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसी के बाद अब राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरों और ईओडब्लू ने छापेमारी की है. तड़के EOW और ACB की टीम ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में शराब घोटाले में लिप्त लोगों के ठिकानों में एक साथ रेड मारा है.मिली जानकारी के अनुसार, EOW और ACB की टीम ने तड़के सुबह शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर मामले में जारी 13 वारंट स्थानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश है. इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में कारोबारियों के यहां कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि बिलासपुर, सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है.
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है. अगर आप भोपाल, इंदौर, रीवा या फिर अजमेर तक का सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर 34 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, बिलासपुर मंडल के अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा. इस कार्य के चलते 34 ट्रेनें केंसिल रहेंगी
1) दिनांक 27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
2) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
3) दिनांक 26 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
4) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 12 मार्च 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
5) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
6) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
7) दिनांक 27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
8) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
9) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
10) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
12) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
13) दिनांक 28 फरवरी, 01, 04, 06 व 08 मार्च 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14) दिनांक 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
15) दिनांक 29 फरवरी 04 व 07 मार्च 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16) दिनांक 01, 05 व 08 मार्च 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
17) दिनांक 03 व 10 मार्च 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
18) दिनांक 04 व 11 मार्च 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
19) दिनांक 02 व 09 मार्च 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
20) दिनांक 03 व 10 मार्च 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी .
21) दिनांक 28 फरवरी व 06 मार्च 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
22) दिनांक 29 फरवरी व 07 मार्च 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
23) दिनांक 28 फरवरी व 06 मार्च 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24) दिनांक 29 फरवरी व 07 मार्च 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25) दिनांक 02 व 09 मार्च 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26) दिनांक 05 व 12 मार्च 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
28) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
29) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर – शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
30) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
31) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
32) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
33) दिनांक 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
34) दिनांक 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
रायपुर : नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में अब कक्षा पहली से बारहवीं तक के स्कूली बच्चों को निशुल्क एंट्री मिलेगी। वन मंत्री केदार कश्यप ने विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब के दौरान यह घोषणा की। इसके साथ ही मंत्री सिंचाई क्षमता में वृद्धि करने भाजपा शासन में संचालित 35 परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की बात कहीं।
वनों में वन्य प्राणियों के संरक्षण में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कर्मचारियों को अवार्ड दिए जाएंगे। बस्तर संभाग में मुख्य अभियंता कार्यालय खोले जाएंगे। प्रदेश के जंगलों में विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों संरक्षित, संवर्धन और नई प्रजाति विकसित करने के लिए वन विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में ईको टूरिज्म बोर्ड की स्थापना की जाएगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग व श्रम मंत्री
रायपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम में कोरबावासी भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कोरबा विधानसभा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आज छत्तीसगढ़ को 34 हजार 400 करोड़ राशि के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इससे हमारा छत्तीसगढ़ विकास की राह में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन-जन के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रहे हैं। उनकी योजनाओं से गरीबो को फायदा हुआ है। दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है। आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनने के साथ ही अधोसंरचना के क्षेत्र में भी तेजी से विकास हुआ है।
उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार है। इससे केंद्र सहित राज्य की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोगों की चिंता की और 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के निर्माण हेतु केबिनेट में स्वीकृति प्रदान की। दो साल का बकाया धान बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने प्रति बोरा मानक दर को 04 हजार से 5500 किया गया है। इसके साथ ही संग्राहकों को चरण पादुका, साड़ी भी दी जाएगी। विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा सभी महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के माध्यम से साल में 12000 देने की शुरूआत होने वाली है। इसके लिए फॉर्म भी भरा लिए गए हैं। जल्द ही पात्र महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगातार शिविर का आयोजन करके जरूरतमन्द हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड सहित पीएम विश्वकर्मा योजना आदि से लाभान्वित किया गया। कोरबा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में धुंए से मुक्ति के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन बहुत से परिवारों के लिए लाभदायक सिद्ध हुआ। गरीबों को निःशुल्क चांवल उपलब्ध कराने, कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम भी किया गया है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को कोरबा जिले में घंटाघर आडिटोरियम परिसर मैदान में, रामपुर विधानसभ के कोरकोमा में, पाली विधानसभा के पोड़ी, कटघोरा विधानसभा के भिलाईबाजार में बड़ी संख्या में आम नगारिकों और जनप्रतिनिधियों ने सुना इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी जोन भी बनाया गया था, जिसमें अनेक लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा मंत्री लखनलाल देवांगन की तस्वीर के साथ अपनी सेल्फी ली।
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री देवांगन ने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, राशन कार्ड, मोटराइज्ड ट्राइसायकल के 5-5 हितग्राहियों, आयुष्मान भारत योजना के 9 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना के 3 हितग्राहियों, नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना, और मिनीमाता महतारी जतन 2-2 हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के 9 हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया।
21 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत राशि मंजूर
रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 21 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 70 करोड़ 50 लाख 76 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत पांच करोड़ 11 लाख 62 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 65 करोड़ 39 लाख 14 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सरिया नगर पंचायत के लिए 32 लाख 26 हजार रुपए, रायगढ़ नगर निगम के लिए दस करोड़ 62 लाख 81 हजार रुपए, जगदलपुर नगर निगम के लिए नौ करोड़ 31 लाख 30 हजार रुपए, कवर्धा नगर पालिका के लिए एक करोड़ 21 लाख 18 हजार रुपए और खरसिया नगर पालिका के लिए 34 लाख 78 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा नगरी नगर पंचायत के लिए 62 लाख 96 हजार रुपए, माना कैंप नगर पंचायत के लिए 12 लाख 66 हजार रुपए, लवन नगर पंचायत के लिए 48 लाख 58 हजार रुपए, लैलुंगा नगर पंचायत के लिए दस लाख रुपए, लोरमी नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 44 लाख 84 हजार रुपए, बिलासपुर नगर निगम के लिए आठ करोड़ 73 लाख 61 हजार रुपए, कोरबा नगर निगम के लिए 11 करोड़ 56 लाख 25 हजार रुपए, रायपुर नगर निगम के लिए 17 करोड़ 28 लाख 11 हजार रुपए, सरायपाली नगर पालिका के लिए 70 लाख 52 हजार रुपए, कुंरा नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 15 लाख 78 हजार रुपए, डभरा नगर पंचायत के लिए 26 लाख रुपए तथा मुंगेली नगर पालिका के लिए एक करोड़ सात लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदान की गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत धमतरी नगर निगम के लिए एक करोड़ 41 लाख 71 हजार रुपए, भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए एक करोड़ 76 लाख 79 हजार रुपए, लैलुंगा नगर पंचायत के लिए 14 लाख 22 हजार रुपए, लवन नगर पंचायत के लिए 20 लाख 46 हजार रुपए, कुसमी नगर पंचायत के लिए 19 लाख 59 हजार रुपए, बोदरी नगर पंचायत के लिए 40 लाख 63 हजार रुपए, लोरमी नगर पंचायत के लिए 49 लाख 21 हजार रुपए, नगरी नगर पंचायत के लिए 25 लाख 63 हजार रुपए और मुंगेली नगर पालिका के लिए 23 लाख 28 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री साव प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए
रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। वे मुंगेली जिले के लोरमी में मौजूद रहकर कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने लोरमी में इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। साव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके लिए आज ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रूपए लागत की कई परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हर घर में शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, गरीबों को पक्का मकान दिलाने पीएम आवास और गरीब कल्याण अन्न योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ गांवों, शहरों और गरीबों को मिल रहा है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की प्रत्येक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। सरकार बनते ही हमने सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया, किसानों को दो साल के बकाया बोनस का वितरण किया। महतारी वंदन योजना के तहत आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। साव ने कार्यक्रम स्थल लोरमी के मानस मंच प्रांगण में स्थित मंदिर में रामलला की पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में अतिथिगण एवं स्थानीय लोग ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास एवं उद्घाटन के साक्षी बने। उन्होंने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना। लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
दंतेवाड़ा। पुलिस द्वारा शारीरिक शोषण के आरोपी को थाना बोरसद जिला आनंद राज्य गुजरात से गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र का मामला है। नाबालिग लड़की उम्र 16 वर्ष 03 माह, जो सुबह करीबन 7.30 बजे स्कूल जाने के लिये घर से निकली थी। आरोपी दलसिंह राजपूत द्वारा छात्रा को बहला फूसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि. एवं 04,06 पाक्सो एक्ट जोडी गई है।
आरोपी दलसिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बिमफलिया पोस्ट पितोल, जिला झबुआ (म.प्र.) को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में रखने न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फूसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बचेली में अप0क्र0 07/2024 धारा 363 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवे0 मे लिया गया था। बचेली से टीम रवाना कर थाना बोरसद, जिला आनंद, राज्य गुजरात में दलसिंह राजपूत के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर पीड़िता और आरोपी को साथ लेकर बचेली आये।
राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने वाली है। इसके लिए प्रश्न पत्र पहुंचने पर राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पर्चा कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित परीक्षा केन्द्रों के लिए रवाना किया गया, जो फिलहाल निकटतम थानों में जमा रहेंगे और परीक्षा के दिन इन प्रश्न पत्रों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाया जाएगा। दरअसल, 1 मार्च से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र पहुंचने पर इन प्रश्न पत्रों का कड़ी सुरक्षा के बीच राजनंदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल से संबंधित परीक्षा केन्द्रों के लिए वितरित किया गया।
बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा 10वीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित होगी। जिसके लिए राजनांदगांव जिले के चार विकास खण्डों में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों के लिए शनिवार को प्रश्न पत्र सुरक्षा बल के साथ परीक्षा केन्द्रों के निकटतम थानों के लिए रवाना किया गया है। परीक्षा के दिन संबंधित थानों से प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाए जाएंगे।
इस संबंध में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक आदित्य खरे ने बताया कि इन प्रश्न पत्रों को यहां से ले जाकर थानों में रखा जाएगा और फिर थानों से विषय वार परीक्षा वाले दिन इसे परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाया जाएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की तरीखों के तहत दसवीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से निर्धारित की गई है। इन परीक्षाओं में 10वीं बोर्ड के लिए राजनांदगांव जिले से 12 हजार 9 सौ 10 विद्यार्थी और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 10 हजार 20 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।









.jpg)






.jpg)












