नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
अनोखा विवाह : बैलगाड़ी पर निकली रेलवे के इंजीनियर की बारात...खाने का स्टाल में दिखा छत्तीसगढ़ी रंग

अनोखा विवाह : बैलगाड़ी पर निकली रेलवे के इंजीनियर की बारात...खाने का स्टाल में दिखा छत्तीसगढ़ी रंग

 जांजगीर-चांपा के इंजीनियर की शादी में निमंत्रण पत्र से लेकर मंडप, खाने का स्टाल और स्टेज सब में छत्तीसगढ़ी रंग लिखा। यहां तक बारात में भी दूल्हा बैलगाड़ी में सवार होकर निकला। आर्शीवाद समारोह में आयोजित स्नेह भोज में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाया गया था। यहाँ तक डॉजे में जो गीत बजे वह भी छत्तीसगढ़ी में थे। इस अनूठे विवाह की चर्चा जैजैपुर सहित आसपास के गांवों में भी जमकर है।ग्राम खैरा मयंक चंद्रा का विवाह ग्राम सेरो जिला सक्ती निवासी मनहरण लाल चंद्रा की बेटी प्रियंका चंद्रा के शादी हुआ।

इस विवाह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा देखने को मिला शादी का आमंत्रण पत्र छत्तीसगढ़ी में छपवाया गया था। घर के मंडप की साज सज्जा भी छत्तीसगढ़ी अंदाज में किया गया था। बारात भी जनबासे से बैलगाड़ों में निकली। विवाह के बाद आर्शीवाद समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें खाने के स्टाल में छतीसगढ़ व्यंजन बन्नकर सजाया गया था। जिसमें मूंग भतिया, चनाचटपटी, डूबकी, बटकर की सब्जी, जिमिकांदा, ननको बड़ी प्याज भाजी, कैभत्ता, चावल, दाल, बासी, बिजौरी, लाई बड़ी, मुनगा, झुनग बड़ी, उसन प्रवल आदि को व्यवस्था थी। खाने के प्लेट के ऊपर पतल बिछाया गया। इस तरह स्टेज से लेकर खाने के स्टाल तक सब जगह छत्तीसगढ़ी संस्कृति को झलक दिखी।आर्शीवाद समारोह में छत्तीसगढ़ी लोक गीत आशीकद समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा के बजाय अजूक के छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच के कलाकारों को बुलाया गया था। इनके द्वारा पारपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन की लोगों ने खूब सराहा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर

 22 फरवरी 2024 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 22 फरवरी को कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.30 बजे होटल सायाजी में एक निजी समाचार चैनल भारत 24 द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों के लिए 3608 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित...ओलंपिक और पारंपरिक खेलों के लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों के लिए 3608 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित...ओलंपिक और पारंपरिक खेलों के लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान

दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए 500 करोड़ रूपए का प्रावधान0

0नगरीय क्षेत्रों के ग्रामों में चांदा-मुनारा की पुर्नस्थापना के लिए 16 करोड़ रूपए0

0युवा महोत्सव के लिए 4 करोड़, खेल पुरस्कारों के लिए 5 करोड़, खेल संघों एवं संस्थाओं को अनुदान के लिए 2 करोड़ रूपए का प्रावधान0

रायपुर, 22 फरवरी 2024 : - राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा के विभागों के लिए 3608 करोड़ 47 लाख 81 हज़ार रुपए की अनुदान मांगे छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज सर्वसम्मति से पारित की गई। इनमें भू-राजस्व तथा जिला प्रशासन के लिए 2072 करोड़ 16 लाख 69 हजार रुपए, राजस्व विभाग से संबंधित व्यय के लिए 30 करोड़ 23 लाख 22 हज़ार रुपए, प्राकृतिक आपदाओं एवं सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत पर व्यय के लिए 1433 करोड़ 38 लाख 73 हज़ार रुपए और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए 72 करोड़ 69 लाख 17 हज़ार रुपए शामिल है। अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मांगों से विभागीय मंत्री को अवगत कराया और सुझाव भी दिए। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री  वर्मा ने मुंगेली जिले के चकरभाठा और बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के सकर्रा में उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की।
भू-राजस्व तथा जिला प्रशासन राजस्व मंत्री  वर्मा ने भू-राजस्व तथा जिला प्रशासन की अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में कहा कि राजस्व विभाग भूमि संबंधी अभिलेखों का संधारण करता है, वहीं शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं उसे आम जनता तक पहुंचाने का काम राजस्व विभाग के माध्यम से किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार आम जनता की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं पहुंचाने विभागीय नियमों व प्रक्रियों में लगातार सुधार एवं उन्नयन करते हुए नवीन तकनीक का उपयोग कर रही है। इसके लिए बजट में अनेक प्रावधान किए गए हैं।
 वर्मा ने सदन में कहा कि ऑनलाइन नागरिक सुविधाओं के लिए अभिलेखों के  दुरुस्तीकरण, हस्ताक्षरयुक्त खसरा एवं बी-1 डिजिटल कापी, ई-कोर्ट में विचाराधीन प्रकरणों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार गरीबों और मजदूरों  के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। हमारी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय कृषि कल्याण के लिए 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत पंजीकृत किसानों को 10 हजार रूपए वार्षिक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटवारी नक्शों के जियोरिफ्रेसिंग कार्य के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भूमि व्यपवर्तन की प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। नगरीय क्षेत्रों के ग्रामों में चांदा-मुनारा के लिए 16 करोड़ रूपए, प्रदेश के सभी तहसील कार्यालयों में कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि के लिए 115 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। नवगठित अनुविभागों एवं तहसीलों के कार्यालय भवन हेतु 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राहत एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय की नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पीड़ितों के हितों की भी चिंता की है। वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य आपदा मोचननिधि के लिए 533 करोड़ 60 लाख रुपए तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि के लिए 50 करोड़ रुपए, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के लिए 133 करोड़ 40 लाख रूपए, निर्देशन व प्रशासन के लिए 3.26 करोड़ रूपए तथा आपदाओं का विश्लेषण एवं योजना तैयार करने के लिए 58 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।
 
खेल एवं युवा कल्याण विभाग
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री वर्मा ने विभागीय अनुदान मांगों की चर्चा के उत्तर में कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में हमारी सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में ओलंपिक खेलों को प्रोत्साहन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। कला, साहित्य, खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना हेतु एक करोड़ 50 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 10 करोड़ 65 लाख से अधिक की राशि प्रावधानित है। राज्य युवा महोत्सव के लिए 4 करोड़ रूपए, ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के लिए एक करोड़ 40 लाख रूपए, महिला खेलकूद प्रतियोगिता के लिए एक करोड़ रूपए, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए एक करोड़ रूपए, छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के लिए एक करोड़ रूपए, युवा कल्याण गतिविधियों के लिए 3 करोड़ रूपए, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए 2 करोड़ 85 लाख रूपए, राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए 5 करोड़ रूपए, खेल संघों एवं संस्थाओं को अनुदान के लिए 2 करोड़ रूपए का प्रावधान इस बजट में किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर...लोकसभा चुनाव का रोड मैप करेंगे तैयार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर...लोकसभा चुनाव का रोड मैप करेंगे तैयार

 रायपुर/ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. पार्टी के दिग्गज नेताओं का दौरा छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है. इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. रायपुर से लेकर कोंडागांव तक अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम है. बीजेपी नेताओं के साथ महामंथन और सभाओं में अमित शाह शामिल होंगे
रायपुर में बीजेपी नेताओं संग शाह करेंगे मीटिंग: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बात होगी. बैठक खत्म करने के बाद अमित शाह कोंडागांव पहुंचेंगे. कोंडागांव ऑडिटोरियम में शाह बीजेपी नेताओं के साथ मंथन करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे.

“22 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोंडागांव पहुंच रहे हैं. बस्तर में लोकसभा सीटों को क्लस्टर में बांटा गया है. बस्तर में जो बैठक हो रही है वह क्लस्टर की बैठक है जिसमें तीन लोकसभा सीटें हैं. संगठन के लोगों से चर्चा और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ अमित शाह कोंडागांव में मीटिंग करेंगे”: लता उसेंडी, बीजेपी विधायक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

“जांजगीर चाम्पा जिले के हाई स्कूल में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक सभा चुनाव का शंखनाद करेंगे. प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, बीजेपी प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर के साथ कई मंत्री यहां पहुंचेंगे और लोक सभा चुनाव का शंखनाद करेंगे.”: ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़

कोंडागांव से जांजगीर चांपा जाएंगे शाह: अमित शाह कोंडागांव में मिशन बस्तर को पूरा करने के बाद जांजगीर चांपा की ओर रुख करेंगे. शाह यहां मिशन बिलासपुर संभाग पर अगला कदम बढ़ाएंगे. जांजगीर चांपा में अमित शाह की चुनावी सभा है. यहां सभा के जरिए वे लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करेंगे. जांजगीर चांपा में अमित शाह के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री राजेण मूणत खुद इस मोर्चे पर काम कर रहे हैं. अमित शाह जांजगीर चांपा से बिलासपुर पहुंचेंगे और लोकसभा चुनाव के क्लस्टर मीटिंग में शामिल होंगे. उसके बाद अमित शाह दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

 
Breaking: छत्तीसगढ़ में 5वीं, 8वीं में होगी बोर्ड परीक्षा...मंत्री ने दिया निर्देश

Breaking: छत्तीसगढ़ में 5वीं, 8वीं में होगी बोर्ड परीक्षा...मंत्री ने दिया निर्देश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही हैं. स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक में ही शिक्षा की गुणवता के लिए पांचवी और आठवीं बोर्ड फिर से प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। मंत्री के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचवी और आठवी बोर्ड का फरमेट बना लिया है। DPI से इस आशय का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा मंत्री को भेज दिया गया है। कभी भी इस पर फैसला हो जाएगा।

कोई फेल नही

डीपीआई ने बोर्ड परीक्षा के लिए जो प्रारूप बनाया है, उसके अनुसार परीक्षा पूरी गंभीरता से ली जाएगी। मगर इसमें कोई फेल नहीं होगा। सबको पास किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि इससे विद्यार्थी लगातार पठन-पाठन में जुटे रहेगे और इससे उनमें कंपीटिशन का भाव आएगा। इससे उनका बेस मजबूत होगा। बोर्ड परीक्षा का दूसरा फायदा यह होगा कि बच्चों को मिलने वाले मार्क्स से शिक्षकों की ग्रेडिंग होगी। दसवीं के नीचे अभी शिक्षकों की ग्रेडिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। क्योंकि, बोर्ड परीक्षा होती नहीं। प्राइमरी और मीडिल स्कूल में शिक्षकों का पारफारमेंस क्या है, इसका कोई पैरामीटर नहीं है।

धरसीवा : फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट...एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

धरसीवा : फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट...एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

 रायपुर :  राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ सिलतरा कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, वहीं दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए है. मृतक कर्मचारी का नाम मिंटू कुमार है, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, धरसीवा थाना क्षेत्र का मामला.

जानकारी के अनुसार, फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी मिंटू कुमार की मौत हो गई, वहीं दो घायलों को तत्काल आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है. जहाँ उनका इलाज जारी है. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुट गई है.

ब्रेकिंग : बंद खदान में युवती की अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी...पढ़िए पूरी खबर

ब्रेकिंग : बंद खदान में युवती की अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी...पढ़िए पूरी खबर

 सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्दा बस्ती के पास स्थित एसईसीएल के बंद खदान में युवती के अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि शव सड़ी-गली हालत में है। युवती के शव से सिर गायब है और कमर में जीआई तार, नायलोन की रस्सी व कपड़े से बंधी हुई थी। युवती के बाएं हाथ की कलाई पर गोदना से डीएफ 2 लिखा हुआ है।

अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है। युवती का शव करीब महीने भर पहले की बताई जा रही है। उसकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

नगर निगम ने होटल एकार्ड कों दिया नोटिस, जानें वजह…

नगर निगम ने होटल एकार्ड कों दिया नोटिस, जानें वजह…

 रायगढ़ |  शहर के गली -गली में होटल व लॉज खुलते जा रहे हैं. कई होटल बिना लाइसेंस के शहर में संचालित हो रहा है। इधर एक ओर निगम की करवाई भी लगातार जारी। दरअसल मंगलवार को निगम राजस्व टीम द्वारा ढिमरापुर स्थित होटल एकार्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। इसी कड़ी में बुधवार को सुश्री होटल राज प्रिया हॉस्पिटल ग्रामीण बैंक भवन का नाप जोख किया गया। जांच के अनुसार अब सभी को संपत्ति कर जमा करना होगा।

बड़े संस्थानों के संपत्ति का निर्धारण के लिए निगम राजस्व की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा मंगलवार को होटल एकॉर्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। नाप जोख के आधार पर नए सिरे से होटल एकार्ड संचालक को संपत्ति कर जमा करना होगा। इसी तरह शहर के बड़े संस्थान होटल सुश्री, राजप्रिया अस्पताल, ग्रामीण बैंक भवन के मालिकों द्वारा भी स्वविवरण के आधार पर संपत्ति कर जमा करते आ रहे हैं

ऐसे संस्थानों का नए सिरे से नाप जोख किया गया। निगम प्रशासन द्वारा बड़े संस्थानों को स्वविवरण में संपूर्ण जानकारी अच्छी तरह भरने की अपील की है। इसी तरह संपत्ति कर बकाया वसूली के लिए लगातार नोटिस जारी की जा रही। कार्यवाही में इंजीनियर सहित राजस्व विभाग की टीम शामिल थे।

सरकार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं : भूपेश बघेल

सरकार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं : भूपेश बघेल

 रायपुर: बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है. यह सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है.पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा बिरनपुर हत्याकांड की जांच कराए जाने की घोषणा पर सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा और वर्तमान सरकार में उप मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को जोर-जोर से उठाया था. यह निर्णय कैबिनेट की पहली बैठक में ही ले लिया जाना था.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है, यह सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है. पीड़ित व्यक्ति ने ध्यानाकर्षण लगाया तब इसकी घोषणा हुई. सीबीआई जांच का हश्र हमने देखा है, यह एक घोषणा भर रहेगी. यह सरकार की नाकामी प्रदर्शित करता है.

 दिल दहला देने वाली खबर :  दो साल की मासूम की मौत...जाने क्या है पूरा मामला

दिल दहला देने वाली खबर : दो साल की मासूम की मौत...जाने क्या है पूरा मामला

 कांकेर। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पखांजुर में तालाब में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई है। मामला है पखांजुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नं पिव्ही 124 चंदनपुर का है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी पास के ही तालाब में डूब गई, डूबने की जानकारी लगते ही परिजनों ने बच्ची को तत्काल पखांजुर सिबिल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पखांजुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टेम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

BREAKING : बीरनपुर घटना की होगी सीबीआई जांच : गृहमंत्री

BREAKING : बीरनपुर घटना की होगी सीबीआई जांच : गृहमंत्री

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीरनपुर में भुवनेश्वर साहू की हत्या का मामला उठा। मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता विधायक ईश्वर साहू ने राज्य विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से मामला उठाया। जिसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीरनपुर घटना की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की विवेचना अब भी जारी है। कोई और दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाई होगी। मृतक के परिवार को न्याय मिले यह सुनिश्चित करेंगे।

ईश्वर साहू ने कहा, हमने 36 नाम दिए है सिर्फ 12 गिरफ्तार हुए बाकी क्यों गिरफ्तार नहीं हुए? घटना की शुरुआत गांव के ही अंजोर यदु के द्वारा की गई उसके ऊपर आज तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

विजय शर्माने जबाव देते हुए कहा, मैने स्पष्ट किया है गांव में जो घटना हुई भुनेश्वर साहू की हत्या हुई न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते उनके पिता आज सदन में अपनी बात कह रहे हैं यह अद्भुत संयोग है। मैं आपसे कहना चाह रहा हूं इस प्रकरण में सेक्शन 173 सीआरपीसी के तहत विवेचना जारी। जिस संदर्भ में बातचीत हुई उचित प्रमाण मिले वह जेल में है परंतु जिनके संदर्भ में ऐसा नहीं हुआ उनकी विवेचना जारी है। 40 लोगों के नाम दिए गए थे उसमें 12 लोग के नाम FIR थे उन सभी के संबंध में विवेचना जारी है आगे भी करवाई जारी रहेगी।

ईश्वर साहू ने कहा, विशेष समुदाय के लोगों के पास सैकड़ो हथियार हथियार थे उसे समय अधिकारियों ने कहा था कि उसे जप्त करेंगे लेकिन अभी तक जब तक क्यों नहीं हुए?

विजय शर्मा ने कहा कि इसमें संबंध में जो भी हथियार उपयोग किया गया था उन सब को जमा किया गया है कुछ हथियारों को एफएसएल रिपोर्ट के लिए भेजा गया है गांव में पुलिस चौकी है और यह निर्धारित किया जा रहा है कि गांव में कोई बड़ा हथियार नहीं है।

ईश्वर साहूने पूछा, मैं जानना चाहता हूं कि अवैध हथियार कब तक जप्त किया जाएगा?

विजय शर्मा ने बताया, एक बार गांव में सभी घरों में बातचीत चर्चा गांव के माध्यम से करके और जहां आवश्यकता हुई वहां तलाशी के माध्यम से सुनिश्चित करेंगे कि कोई बड़ा हथियार किसी की घर में ना हो ये सुनिश्चित करेंगे।

ईश्वर साहू ने कहा, मैं स्वयं मृतक का पिता हूं मैं सदन से जानना चाहता हूं मुझे न्याय मिल पाएगा या नहीं? और मिलेगा तो कब तक मिलेगा?

विजय शर्मा ने कहा, उनके प्रश्न और विषयों को लेकर के मैं अभिभूत हूं हर हाल में हम सब मिलकर उनको न्याय मिले उनको और उनके मन में जो बातें हैं वह सारी बातें ठीक हो उन सारे विषय को ठीक हो वह सारी जानकारी हो जाए। मैं भी चाहता हूं अध्यक्ष महोदय इसके लिए जैसी आवश्यकता होगी वह पूरा करेंगे।

ईश्वर साहू ने कहा, घटना के समय अधिकारियों द्वारा सीबीआई जांच करवाने का आश्वासन मिला था करवाएंगे कि नहीं?

विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा, जांच जारी है SIT बनाकर जांच की जा रही है फिर भी एक पराक्रमी पिता के हृदय का दर्द है इसलिए मैं आज सदन में घोषणा करता हूं कि इस विषय में सीबीआई जांच करवाई जाएगी।

ईश्वर साहू ने कहा, मैं जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे अभी तक न्याय नहीं मिल पाया, तो मैं क्या अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता को क्या न्याय दिला पाऊंगा।

अजय चंद्राकर ने कहा, सीबीआई जांच करेंगे क्या उसमें एक एंगल और है इस घटना के बाद एक समुदाय विशेष के दो लोगों की भी हत्या हो गई हत्या किन परिस्थितियों में हुई वह हत्या प्रतिक्रिया के स्वरूप है या किसी दल विशेष में चुनाव सामने था इसलिए षडयंत्र पूर्वक उन दोनों की हत्या करवाई गई क्या इस विषय को भी इस एंगल से भी क्या इस विषय को भी सीबीआई जांच में शामिल करेंगे हत्या प्रतिज्ञा शुरू हुई किसने की क्या यह विषय भी आप सीबीआई जांच में शामिल करेंगे

विजय शर्मा ने कहा कि 11 अप्रैल को FIR दर्ज की गई मामला न्यायालय में है चलन प्रस्तुत हो चुका है 17 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है इसलिए न्यायालय के निर्णायक प्रतीक्षा करें। ईश्वर साहू ने जो बात रखी उसे विषय में सीबीआई जांच कराई जाएगी इसमें 7 फिर है तो हर विषय का सीबीआई जांच नहीं कराई जा सकती अब सदन का निर्णय है।

Nigam Budget 2024 : महापौर ढेबर ने पेश किया रायपुर नगर निगम का बजट...जानिए पिटारे में आप के लिए क्या है खास !

Nigam Budget 2024 : महापौर ढेबर ने पेश किया रायपुर नगर निगम का बजट...जानिए पिटारे में आप के लिए क्या है खास !

 रायपुर। रायपुर नगर निगम बजट 2024-25 बुधवार को किया गया। इस बार निगम का बजट 1800 करोड़ से अधिक का है। इसमें युवाओं को ट्रेनिंग करने के साथ रोजगार के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। बजट में इंदिरा उद्यान में पिकनिक पाइंट का प्रावधान किया गया है। शहर की खुली नालियों को भी ढ़ंकने का प्रावधान बजट में है. महापौर युवाओं के लिए खास स्टार्टअप स्टूडियो भी लाएंगे।

शीर्ष बजट अनुमान 2024-25 प्रारंभिक शेष 133 करोड़ 49 लाख 11 हजार कुल वार्षिक आय 1768 करोड़ 40 लाख 53 हजार योग 1901 करोड़ 89 लाख 64 हजार कुल व्यय 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार अंतिम शेष (+) 57 लाख 71 हजार का फायदा आय का बजट है।

महापौर ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि  

रायपुर की लाईफ लाइन माने जाने वाले जीई रोड को 15 करोड़ रुपए की लागत की कार्ययोजना के माध्यम से आकर्षक स्वरूप देकर भव्यता प्रदान की जाएगी।

• रायपुर शहर के प्रवेश द्वार पर 7 करोड़ रुपए की लागत से प्रदूषण नियंत्रण हेतु बफर क्लीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा

• शहर के समीप से गुजरने वाले एक्सप्रेस वे के नीचे 1 करोड़ की लागत से मल्टीप्ले तैयार किए जाएंगे।

• रायपुर शहर के भीतर 8 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट स्ट्रीट तैयार किए जाएंग, जिसमें विशिष्ट रंगों की एकरूपता, भूमिगत केबल, चौड़ी सड़के, ढंकी नालियों की व्यवस्था के साथ वेंडिंग प्वाइंट विकसित किए जाएंगे।

• रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 8 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न उद्यानों का निर्माण व पुनर्विकास किया जाएगा एवं इन्हें थीम गार्डन के तौर पर विकसित किया जाएगा।

• रायपुर में 10 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी एक्टिविटी सेंटर सह कन्वेंशन सेंटर तैयार किए जाएंगे।

• रायपुर शहर में 10 करोड़ रुपए की लागत से उद्यानों के मरम्मत संधारण इत्यादि का कार्य किया जाएगा।

• रायपुर के बच्चो के आमोद प्रमोद के लिए उचित स्थल प्रदान करने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने नगर निगम रायपुर द्वारा प्रस्तावित अप्पू घर के निर्माण एवं संचालन इस वर्ष से शुरू किये जाने का निर्णय लिया गया है।

• रायपुर में इस वर्ष खेल एकादमी का निर्माण किया जाएगा, इस एकादमी में अनचल के खिलाडियो को प्रशिक्षण प्राप्त होगा एवं इनडोर वेट लिफ्टिंग खेलो के खिलाडियो को उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा। रायपुर शहर के प्रगति मैदान का उन्नयन किया जावेगा एवं स्वदेशी मेला व अन्य गतिविधियों के आयोजन हेतु उसे विकसित किया जावेगा।

• नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनो में राजस्व बढोत्ती के प्रयास किये जा रहे है यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक जोन से प्राप्त कुल राजस्व का 25 प्रतिशत उसी जोन के विकास हेतु उपलब्ध कराया जावेगा।

• सडक विद्युत रोशनी व्यवस्था को सृदृद्ध करने इस वित्तीय वर्ष में विषेश प्रावधान किये जा रहे है इस हेतु 50 लाख के प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा जावेगा।

• शहरी तालाबो, उद्यानों, सार्वजनिक स्थानो के उन्नयन एवं सौदर्गीकरण का प्रावधान इस वित्तीय वर्ष में किया गया है। महा-अभियान रायपुर की रैंकिंग को देश के श्रेष्ठतम शहरों में स्थापित करेगा, यह हमारा विश्वास है। आप सभी से भी मेरी विनम्र अपील है कि शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने में पूरी शक्ति से अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

• अमृत मिशन व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 24X7 जलापूर्ति योजना अपने लक्षित अवधि में पूरी हो सकें, इस दिशा में परिषद जुटी हुई है। इस योजना के पूरा हो जाने से नगर की एक बड़ी आबादी को ग्रीष्म ऋतु में जल संकट से जूझना नहीं पड़ेगा, साथ ही टैंकर पर होने वाले व्यय को भी कम किया जा सकेगा।

• संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों विशेषकर गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को परिषद ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया। हमर क्लीनिक का संचालन रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रभावी ढंग से किया जा रहा है एवं निर्धन परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने हमर क्लीनिक का विस्तार भी किया जाएगा।

• धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकानों से रियायती दर पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के चलित वाहनों ने मोहल्ले में जाकर निःशुल्क उपचार व परामर्श देने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर सैकड़ों परिवारों ने 4045.58 लाख रुपए की जो बचत की है, वह उनके परिवार के बेहतरी में काम आ रही है।

• इसी तरह चलित वाहनों व दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से 9,78,942 मरीजों का निःशुल्क उपचार हुआ और 263.41 लाख रुपए की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस सेवाभावी कार्य के लिए नगर निगम की पूरी टीम एवं चिकित्सकों व उनके सहायकों के प्रति मैं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

• नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विद्यालयों के भवनों के रख-रखाव, अधोसंरचनात्मक विकास व अन्य शैक्षणिक बौद्धिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में परिषद हमेशा आगे रही है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रेरित किया जाता रहा है।

• रायपुर शहर के नागरिकों विशेषकर वृद्धजनों को आमोद-प्रमोद के लिए उपयुक्त स्थल प्रदान करने उद्यानों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया गया है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ समन्वय कर नगर के 34 उद्यानों को नया कलेवर दिया गया है।

• रायपुर नगर में महिला शक्ति को बढ़ावा देने एवं आर्थिक स्वावलंबन के साथ आत्मनिर्भरता प्रदान करने ‘महिला उद्यमिता केन्द्र’ की आधारशिला रखी गई थी। इसके अंतर्गत लगभग 1 हजार महिलाओं को आजीविका से जोडने महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह बताने में मुझे प्रसन्नता है कि नोवा में इस केन्द्र का निर्माण पूरा कर लिया गया है एवं इसके संचालन हेतु एजेंसी निर्धारित करने प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके प्रारंभ हो जाने से हर वर्ग की महिलाओं को जसेवा के अनुरूप उनके हाथों को काम मिलेगा और परिवार की समृद्धि में हमारी माताओं एवं बहनों की बड़ी भूमिका निर्धारित होगी।

• रायपुर के युवाओं को बीपीओ सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की पहल इस परिषद ने की है। कलेक्टोरेट परिसर के उपरी तल में बीपीओ सेंटर का संचालन शुरू हो चुका है और स्थानीय युवा गहन प्रशिक्षण लेकर अपने कैरियर को नई दिशा दे रहे हैं। इस सेंटर के जरिए रोजगार मिलने से महानगरों में कॉल सेंटर व बीपीओ सेंटर में कार्य कर रहे युवा अब अपनी माटी में लौटकर अपने परिजनों के बीच व्यवसाय व रोजगार से जुड़ रहे हैं, यह भी इस परिषद की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

• रायपुर शहर में जी-20 समिट का आयोजन हुआ और देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ व राजधानी रायपुर की विशेषताओं से अवगत हुए। समग्र व्यवस्थाओं का दायित्व निर्वहन नगर निगम रायपुर ने किया यह भी इस परिषद की उपलब्धि है।

• रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अन्य नगरीय निकायों की तरह आवारा कुत्तों की बहुतायत एक बड़ी चिंता का विषय है। परिषद ने जोन क्र. 08 के सोनडोंगरी में डॉग शेल्टर की कार्य योजना तैयार कर इसका संचालन भी शुरू कर दिया जावेगा।

• नगर निगम रायपुर में कार्यरत महिलाओं को अपने दायित्व निर्वहन के दौरान पूर्ण सुरक्षात्मक वातावरण प्रदान करने हेतु महिला समिति गठित की गई है।

•नगर निगम क्षेत्र के लाखे नगर चौक से आमापारा चौक तक सड़कों के उपर लटकते विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड करने की कार्य योजना बनाई गई थी। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहयोग से इस कार्य योजना पर कार्य अंतिम चरण में है।

• शहर की सभी नालियों को कवर्ड कर मच्छरों व दुर्गंध से मुक्ति हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है एवं 15वें वित्त आयोग मद से कार्य प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में विस्तृत योजना तैयार कर राज्य शासन को भी स्वीकृति के लिए अग्रेषित की गई है।

• रायपुर शहर राष्ट्रीय स्वच्छता मानको में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करे इस दिशा में ठोस एवं सार्थक प्रयास हुये है। गतवर्षो की रैंकिंग ने रायपुर शहर को विशेष पहचान मिली है, देश के 460 नगरीय निकायों की स्वच्छता रैंकिंग में रायपुर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में 11 वी रैकिंग मिली, गारबेज फ्री सेर्टिफिकेशन में 5 स्टार आने वाले भारत के 10 शहरो में शामील हैं। छ.ग. में पहली वाटर प्लस सिटी बनने का गौरव रायपुर को मिला है। 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरो की रैंकिंग में 12 वा स्थान भी रायपुर को प्राप्त हुआ है। रायपुर शहर आज अम्बिकापुर को पीछे छोड स्वच्छता रैंकिंग में शामील है, यह हम सबके लिए गौरव का विषय है।

• स्वच्छ पेय जल सुलभता जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में भी रायपुर विषेश पहचान बना रहा है देश के प्रमुख 20 शहारे में रायपुर का नाम सम्मिलित है जो

•अमृत मिशन व स्मार्ट सिटी मिशन में 24 x 7 जल आपूर्ति मिशन को पुरा कर रहा है।

• पेय जल की उपलब्धता सभी जगह सुगम्ता से उपलब्ध हो सके इस दिशा में प्रयास किये जा रहे है। अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति के विस्तार हेतु 2 करोड का प्रावधान किया गया है रायपुर नगर निगम के संचालित अमृत मिशन अंतर्गत पेयजल आपूर्ति प्रबंधन हेतु राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केंद्र सरकार की सराहना मिली है आगामी 05 मार्च 2024 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में रायपुर को सम्मानित किया जा रहा है, यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

 
 

• नगर निगम ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ मिलकर शहरी आवागमन को सुव्यवस्थित करने व पार्किंग प्रबंधन हेतु कलेक्टोरेट में मल्टीलेवल पार्किंग, बाजार विकास योजना के तहत शास्त्री बाजार, मटन मार्केट के पुनर्विकास योजना का काम अपने हाथ में लिया है। नए वित्तीय वर्ष तक बाजार विकास की यह योजना भी मूर्त रूप ले रही है। मोतीबाग के समीप 247 स्मार्ट लाइब्रेरी का निर्माण अंतिम चरण में है और शीघ्र ही यह वाचनालय युवाओं के लिए उपलब्ध होगा। सड़कों को सुव्यवस्थित 07 जोनल रोड तैयार किए जा रहे है एवं यहां अंडर ग्राउंड केबलिंग की व्यवस्था भी अंतिम चरण में है। इस तरह शहर विकास को गति देने में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का सहयोग भी रायपुर नगर निगम की वर्तमान परिषद को मिला है। उनके प्रयासों के लिए भी मैं परिषद की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

 

देखें महापौर ढेबर का पूरा अभिभाषण 

 

 


  

  

 

 

 

 \

  

 

महतारी वंदन योजना को लेकर सीएम साय‌ का बड़ा ऐलान, जानें फिर कब कर सकेंगे आवेदन

महतारी वंदन योजना को लेकर सीएम साय‌ का बड़ा ऐलान, जानें फिर कब कर सकेंगे आवेदन

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में किए गए वायदें को ध्यान में रखते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की हैं. इस योजना से महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपए मिलेंगे। लेकिन महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में भ्रान्ति की स्थिति थी जिसे सीएम विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कर दिया हैं। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने साफ़ किया हैं कि यह योजना ‘वन टाइम स्कीम’ नहीं हैं। आगे भी पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जायेंगे और उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इस तरह उन्होंने बताया कि यह योजना आगे भी सतत तौर पर चलती रहेगी और आवेदन का मौका मिलता रहेगा।

जारी होगी अंतिम सूची फिर होगा आवेदन
महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद आवेदन लेने का सिलसिला थम गया हैं। आवेदनों के सत्यापन के उपरांत जल्द ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले चरण में जितने भी आवेदन आएंगे, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में मार्च माह की राशि, मार्च माह में ही अंतरित की जाएगी।

70 लाख से ज्यादा आवेदन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी पूरी करने जा रही है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति माह एक हजार रूपए, इस प्रकार साल में 12 हजार रूपए अंतरित किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में आवेदनों के प्राप्त होने के साथ-साथ सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत् चलती रहेगी।

कई चरणों में आवेदन
सरकार ने साफ़ किया हैं कि यह वन टाइम स्कीम नहीं। इससे स्पष्ट हैं कि आने वाले दिनों में अलग-अलग चरणों में महिलाओं से आवेदन लिए जायेंगे। हालांकि पहला चरण पूरा होने के बाद दुसरे चरण का समय कब शुरू होगा यह तय नहीं हैं। सरकार की कोशिश हैं कि प्रदेश की कोई भी पात्र महिला इस योजना का लाभ लेने से छूट न जाएँ।

बढ़ाई जाएं मियाद
इससे पहले कांग्रेस ने इस योजना को मलेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने सरकार से मांग की थी कि इस योजना का लाभ हर महिला को मिले सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा था कि ‘प्रदेश की महिलाएँ चुप नहीं बैठेंगी। हर रोज नए नियम, नई शर्तों के कारण प्रतिदिन नई परेशानियों के चलते महिलाओं ने “महतारी वंदन योजना” के आवेदन नहीं भर पाए हैं। प्रदेश सरकार को तत्काल समय सीमा बढ़ाते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी चाहिए। महिलाओं के साथ छल नहीं करना चाहिए।

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त होगा बेहतर उच्च शिक्षा से : बृजमोहन अग्रवाल

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त होगा बेहतर उच्च शिक्षा से : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM USHA के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। योजना के तहत राज्य के बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 20 करोड़ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 20 करोड़ के साथ दो कॉलेजों को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि, विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा को विश्व स्तर का बनाना अति आवश्यक है। इसीलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लाया गया है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्यों को उच्च शिक्षा हेतु संचालित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूर्व संचालित रूसा योजना के स्थान पर प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) योजना प्रारंभ की गई है। माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से (PM-USHA) योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का डिजिटल लॉन्च किया गया। इस योजना के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों एवं शासकीय तथा अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में समानता, पहुंच एवं उत्कृष्टता के लक्ष्य को पाने के लिए राज्य सरकारों को सहायता दी जाती है। (PM-USHA) योजना के कुल 05 घटक है। राज्य द्वारा उक्त सभी घटकों में भारत सरकार को 08 विश्वविद्यालयों एवं 69 महाविद्यालयों हेतु कुल 895 करोड का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रथम चरण में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों हेतु लागू 02 घटकों में राज्य के जिन विश्वविद्यालयों को अनुदान स्वीकृत किया गया है

 उनमें शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में Multi-Disciplinary Education and Research Universities (MERU) component में 100 करोड़ रुपए शामिल है।
वहीं Grants to Strengthen Universities (GSU) component में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर और पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को 20-20 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। बस्तर विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृत उपरोक्त 100 करोड़ की राशि से नवीन संकाय, प्रयोगशाला कक्ष, स्मार्ट क्लास रूम इत्यादि नवीन निर्माण कार्य, पूर्व से उपलब्ध प्रयोगशाला, लाईब्रेरी, क्लास रूम, विद्यार्थियों के लिए अन्य सुविधाओं का सुसज्जिकरण किया जायेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के काम-काज का कंप्यूटराईजेशन अध्ययन-अध्यापन में सूचना प्रौद्योगिकी के नवीन तकनीकों का उपयोग उच्च स्तरीय हाईटेक लाईब्रेरी तथा उच्च स्तरीय शोध को प्रोमोट करने वाले संसाधनों का विकास किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की उपलब्धता हेतु वर्ष 2024-25 के राज्य बजट से 20 नवीन शिक्षण विभाग में 33 नवीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी प्रावधान किया गया है। ये सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मापदण्डों के अनुरूप प्रारंभ किये जायेंगे। इसके लिए बजट में 365 पदों का अतिरिक्त सेटअप का भी प्रावधान किया गया है। बस्तर विश्वविद्यालय के वार्षिक अनुदान की राशि 04 करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष के बजट में 10 करोड प्रस्तावित किया गया है।

योजना अंतर्गत स्वीकृत राशि से रायपुर एवं बिलासपुर विश्वविद्यालयो में विभिन्न नये निर्माण कार्य एवं पूराने कार्यों का नवीनीकरण किया जायेगा। उपकरण मद की राशि से प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब तथा लाईब्रेरी को अपग्रेड करने का काम किया जायेगा। साल 2024-25 के राज्य बजट में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में वाणिज्य अध्ययन शाला एवं फोरेंसिक साइंस के नवीन विषय प्रारंभ करने की भी स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वार्षिक अनुदान बजट की राशि 39 करोड़ से बढ़ाकर 54 करोड कर दिया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर विश्वविद्यालय के लिए वार्षिक अनुदान की राशि 02 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है।

अब पूरे प्रदेश में लागू होगी डायल 112 की सेवा : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अब पूरे प्रदेश में लागू होगी डायल 112 की सेवा : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की अनुदान मांगे पारित की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अनुदान मांगों की चर्चा में कहा कि पिछले पांच वर्षाें में पुलिस विभाग का मनोबल गिरा हुआ था, हमारी सरकार ने पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को बढ़ाने की पहल की। साथ ही अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम करने की दिशा में भी काम किया है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने इस मौके पर पूरे प्रदेश में डायल 112 की सेवाएं शुरू करने, प्रदेश के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों को महिला सदन और अमृत सरोवर (तालाब) निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बालोद जिले के ग्राम चीचा के मृतक तोरण साहू के परिजन को 5 लाख रूपए देने के साथ ही बिलासपुर में नये फायर स्टेशन की स्थापना की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को मजबूत करने से ही समाज मजबूत होगा। पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं और समाज में नशा का कारोबार बढ़ा था। हमारी सरकार नशे के विरूद्ध प्रबलता के साथ कार्रवाई कर रही है। नशे के चैनल को तोड़ने के लिए दिल्ली, मुम्बई तक जाकर नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई है। उन्होंने गृह एवं जेल विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा करते कहा कि हमारी सरकार ने बजट में ऐसा प्रावधान किया है कि जेल सिर्फ बंदी गृह ना रहे बल्कि सुधार गृह के रूप में आगे बढ़े। इसीलिए कैदियों को उनके रूचि के अनुरूप विभिन्न ट्रेडों में कौशल उन्नयन किया जा रहा है। ताकि वे जब जेल से बाहर निकलने तो उनके हाथ में कुछ पैसे हो, उनके पास हुनर हो और स्व-रोजगार की दिशा में आगे बढ़ सके। इससे जेल से निकलने के बाद कैदी सभ्य समाज में अच्छी जिंदगी जी सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सदन में माओवादी आंतकवाद की समस्या पर कहा कि हमारे जवान विषम परिस्थितियों में भी बहादुरी से माओवादी-आतंक का सामना कर रहे है। इस समस्या के उन्मूलन के लिए राज्य सरकार द्वारा ऑपरेशन में जाने वाले राज्य पुलिस बल के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त रेडी-टू-ईट फूड प्रदाय करने के लिए 01 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि माओवादी द्वारा जंगलों में लगाए गए स्पाईक एवं आईईडी से हमारे जवानों को पिछले कई वर्षाें से नुकसान हो रहा है। इसके निजात के लिए जवानों के गश्त के दौरान स्पाईक रेजिस्टेंस बूट उपलब्ध कराने के लिए 02 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही विशेष अधोसंरचना योजना के लिए 60 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत अधोसंरचना निर्माण के साथ-साथ नवीन हथियार गोला-बारूद उपकरण, ड्रोन एवं अन्य हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर क्रय किया जा सके। इसी तरह प्रतिपूर्ति योग्य सुरक्षा संबंधी व्यय के लिए 321 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी घने जंगलों में गश्त करती है, जहां सामान्य रूप से उपलब्ध संचार के उपकरण कार्य नहीं करते इसको ध्यान में रखते हुए जवानों के लिए आईसेट फोन खरीदी हेतु 01 करोड़ 52 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। महिला संबंधी अपराधों के प्रति गंभीरता को देखते हुए अपराधों को देखते हुए राजनांदगांव, कबीरधाम, रायगढ़, जशपुर और जगदलपुर जिलों में नवीन महिला थाना स्थापना के लिए 300 नवीन पदों का प्रावधान किया गया है। नवीन महिला थाना निर्माण के लिए 2 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही आगामी वर्षाें में सभी जिलों में कम से कम एक-एक महिला थाना खोलने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि डायल 112 की सेवाओं को आम जनता को काफी सराहा जा रहा है। वर्तमानमें डायल 112, 16 जिलों मंे संचालित है। हमारी सरकार डायल 112 की सेवा का विस्तार पूरे राज्य में करने का प्रावधान किया है। इसके लिए 147.01 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पुलिसकर्मियों केे कल्याण हेतु सरकार कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। पुलिस कर्मियों के आवास की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के लिए आवास निर्माण हेतु 140.97 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर क्राईम वर्तमान में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ अपराध है। यह न केवल राज्य में बल्कि पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। हमारी सरकार ने सायबर क्राईम की रोकथाम के लिए इस वित्तीय वर्ष में 4 नवीन सायबर नवीन पुलिस थाना के लिए 96 पदों का सृजन करते हुए सायबर क्राईम की रोकथाम के लिए 4.08 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई इकाईयां ऐसी है जहां पर्याप्त बल स्वीकृत नहीं है, इस वित्तीय वर्ष में 1889 पदों का प्रावधान किया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनुदान मांगों के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गाें के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार में आते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गारंटियों को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत स्व-सहायता समूह एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लाखों में महिलाएं समूह गठित कर पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ी है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्थापित किए गए 300 रीपा की स्थापना में हुए व्यय की जांच मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन करके जांच की जाएगी, लेकिन रीपा से जुड़े स्व सहायता समूह का लंबित भुगतान नहीं रोका जाएगा।

 उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के 18 लाख से अधिक परिवारों के लिए पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए इस वित्तीय वर्ष में 8,369 करोड़ रूपए की बजट के साथ कुल 12,206 करोड़ रूपए का प्रावधान अब तक किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन योजना) के अंतर्गत 14 हजार 818 आवासों की स्वीकृति प्रदान करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि 52.66 करोड़ रूपए जारी किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए इस वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। व्यक्तिगत शौचालय हेतु 120 करोड़ रूपए, सामुदायिक शौचालय हेतु 60.75 करोड़, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 109.13 करोड़ रूपए, तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 52.35 करोड़ रूपए, गोबरधन योजना के लिए 3.29 करोड़ रूपए, 142 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए 37.67 करोड़ और बस्तर जिले में प्लास्टिक मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना केे लिए 16.80 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महात्मा गांधी नरेगा के तहत 2788.33 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जो कि वर्ष की तुलना में 46.60 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1,491 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री सड़क योजना एवं गौरव पथ के लिए 144 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की चर्चा करते हुए कहा कि देश में तीन साईंस सेंटर है, चौथा साईंस सिटी छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में बनाया जाएगा। इसके लिए 34 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जहां से कर्क रेखा गुजरती है वहां एस्ट्रोपार्क की स्थापना करने के लिए 02 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही बड़े निर्माण कार्याें में सेटेलाईट फोटो खिचने की व्यवस्था की गई है। सेटेलाईट व्यवस्था के तहत 5 दिन के अंदर बड़े निर्माण कार्याें की प्रगति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके साथ ही बजट में यह भी प्रावधान किया गया है कि ऐसे कोई व्यक्ति या विद्यार्थी अपने उत्पाद अथवा प्रक्रिया को पेटेंट कराना चाहते हैं तो सीजी रिजनल साईंस सेंटर में सम्पर्क कर सकते हैं, इसके लिए पृथक से मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में 310 आईटीआई संचालित हैं। इसमें 197 शासकीय आईटीआई है, इन शासकीय आईटीआई केन्द्रों के उन्नयन हेतु 52.59 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार 105 आईटीआई जो एससीव्हीटी स्तर के है, उसे एनसीव्हीटी के रूप में उन्नयन करने का भी प्रावधान इस बजट में किया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने सदन में बताया कि हमारी सरकार वर्तमान में रोजगार एवं बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 10 नवीन ट्रेड प्रारंभ किए हैं, ड्रोन टेक्निशियन, एडीटिव मैन्युफेक्चरिंग टेक्निशियन (उडी प्रिंटिंग), असिस्टेंट टेक्निशियन (ड्राई वाल एण्ड फाल्स सिलिंग), मैन्युफेक्चरिंग प्रोसेस कन्ट्रोल एण्ड ऑटोमेशन, मेकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, फूट एण्ड वेजीटेबल प्रोसेसिंग, मैकेनिक कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक अप्पलायंसेस, बैम्बू वर्क्स, 5जी नेटवर्क टेक्निशियन, नवीन ट्रेड नारायणपुर, अंबिकापुर, कुनकुरी, कांसाबेल, बस्तर सहित 13 संस्थाओं में प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बजट में छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प निर्माण के लिए भी प्रावधान किया है। इस एप्प के माध्यम से पंजीयन कराने पर एसएमएस अथवा टेलीफोन के माध्यम से ऑनलाईन सूचना प्राप्त हो सकेगी।

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन है जरूरी: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन है जरूरी: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर: विद्यार्थी जीवन में अनुशासन जरूरी है। अनुशासन से ही हमें ज़िंदगी में सफलता की राह मिलती है। जब हम लक्ष्य तय करते हैं, तो अनुशासन ही हमें उन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने आज शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में कहीं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अनुशासन हमें अपने समय का सदुपयोग करने में मदद करता है।

जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम अपना समय ज़रूरी कामों में लगाते हैं और व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद नहीं करते हैं। अनुशासन हमारी एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है। जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं और आसानी से विचलित नहीं होते हैं।

उन्होंने कहा कि अनुशासन से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। अनुशासन हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में मदद करता है। जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, स्वस्थ भोजन करते हैं और पर्याप्त नींद लेते हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि याद रखें, अनुशासन एक आदत है, इसे बनाने में समय लगता है।

यह एक ऐसी आदत है जो आपको ज़िंदगी में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी। कॉलेज के दिन आपके जीवन के सबसे यादगार दिनों में होंगे। अनुशासन के साथ, आप इन दिनों का भरपूर आनंद ले सकते हैं और ज़िंदगी में सफलता भी प्राप्त कर सकते है।

 उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ एथिक्स, संस्कार, संस्कृति, अध्यात्म योग प्राणायाम के साथ ही गीत संगीत और खेल कूद भी शामिल करना चाहिए, यह विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने रुचि के अनुसार कैरियर का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है, जिसको पूरा करने के लिए हमको पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी आगे आना होगा।

उच्च शिक्षा शोध और नवाचार आदि से जुड़ी होनी चाहिए। सभी क्षेत्रों में हमको नंबर वन बनना होगा। इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा, अलुमनई एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला, प्राचार्य डॉ पीसी चौबे, एनबी सिंह, रेणु माहेश्वरी समेत कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर

 दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी क्षेत्र पीडिया हितवार के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों की पश्चिम बस्तर डिविजन के माओवादियों से मुठभेड़ हुई है। बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के फोर्स की संयुक्त कार्रवाई की है। माओवादियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है। भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और माओवादियों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल इस बारे में आधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

पीएम मोदी ने सीएम विष्णुदेव साय को दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने सीएम विष्णुदेव साय को दी जन्मदिन की बधाई

 रायपुर । सीएम बनने के बाद आज यानी 21 फरवरी को सीएम विष्णुदेव साय अपना जन्मदिन मनाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय आज  जशपुर के ग्राम बगिया में अपना जन्मदिन बनाएंगे।

पीएम मोदी ने सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

BREAKING NEWS : रायपुर नगर निगम का बजट आज होगा पेश...युवाओं को रोजगार, मनोरंजन, स्‍वास्‍थ्‍य पर होगा फोकस

BREAKING NEWS : रायपुर नगर निगम का बजट आज होगा पेश...युवाओं को रोजगार, मनोरंजन, स्‍वास्‍थ्‍य पर होगा फोकस

 रायपुर : नगर निगम का 2024-25 का बजट आज पेश किया जाएगा। इस बार निगम का बजट 1,800 करोड़ से अधिक का होने वाला है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ ही रोजगार देने से लेकर लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रविधान किया गया है।

बजट में युवाओं के रोजगार, मनोरंजन और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया है। शहरी सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। पिछले सत्र में महापौर ने 1,475 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसकी तुलना में इस बार का बजट 325 करोड़ रुपये ज्यादा का होने वाला है।। इस बजट में इंदिरा उद्यान में पिकनिक पाइंट का प्रविधान रखा गया है। वहीं, शहर की खुली नालियां इस बार बजट में इन्हें ढकने का प्रस्ताव भी शामिल है। महापौर युवाओं के लिए खास स्टार्टअप स्टूडियो भी लेकर आने वाले हैं।

तालाबों की बदलेगी सूरत

शहर के तालाबों के सुंदरीकरण के लिए नागरिकों द्वारा लगातार मांग की जा रही है। शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई प्रोजक्ट भी लाए जा चुके हैं। कई तालाबों की सूरत बदली भी गई है। इस बार के बजट में खास तालाबों के हाईस्ट्रीट डेवलपमेंट का प्लान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर के तालाबों की तस्वीर खूबसूरती में बदली जाएगी।

बनेगा मल्टीएक्टीविटी सेंटर

तरह-तरह के नवाचारों को लेकर हर शहर की मांग होती है। बच्चों से लेकर युवा हर कोई नई एक्टिविटी सीखने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए भी इस बजट में विशेष प्रविधान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाया जाएगा। यहां युवा-बच्चे तरह-तरह की एक्टीविटी से जुड़कर नवाचार सीखेंगे।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन पर जनता को दिया तोहफा, सरस मेला में “भारत दाल योजना” का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन पर जनता को दिया तोहफा, सरस मेला में “भारत दाल योजना” का किया शुभारंभ

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ में “भारत दाल योजना” का शुभारंभ किया। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में क्षेत्रीय सरस मेला के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री जी ने औपचारिक ग्राहक बनकर दाल भी खरीदी।  साय ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्र सरकार द्वारा आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए पिछले साल जुलाई में यह योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत लोगों को सस्ती दाल उपलब्ध कराई जा रही है।  मुख्यमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ में इस योजना का शुभारंभ किया।

CM विष्णुदेव साय का जन्मदिन आज...बगिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

CM विष्णुदेव साय का जन्मदिन आज...बगिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन 21 फरवरी पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय ने शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों संग न्योता भोज दिया विधायक साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के एक दिन पूर्व आज स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा एवं उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया । भोजन के दौरान विधायक ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन के लाभ और शिक्षा ग्रहण के महत्व पर बात करते दिखे। स्कूली बच्चे अपने बीच अपने विधायक को भोजन परोसते और भोजन ग्रहण करते देख काफ़ी उत्साहित रहें।

CM Vishnu Dev साय का बड़ा निर्णय, पीएम आवास निर्माण के लिए हितग्राही अब लीज क्षेत्रों से ले जा सकेंगे रेत

CM Vishnu Dev साय का बड़ा निर्णय, पीएम आवास निर्माण के लिए हितग्राही अब लीज क्षेत्रों से ले जा सकेंगे रेत

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राहत देने बड़ा निर्णय लिया है। हितग्राहियों को लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने पीएम आवास के निर्माण में इस्तेमाल हेतु रेत ले जाने की छूट प्रदान की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने आवास के निर्माण हेतु रेत ले जाने पर किसी तरह की रायल्टी नहीं देनी होगी। मुख्यमंत्री के निर्णय की घोषणा विधानसभा में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास नहीं बने। अब 18 लाख आवास बन रहे हैं। हितग्राही अपने मकान का काम जल्द पूरा कर सकें। इसके लिए हितग्राही प्रधानमंत्री आवास हेतु रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी से रेत ले जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में 18 लाख से अधिक आवास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने स्वीकृत किये हैं। इनका निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। निर्माण कार्यों में किसी तरह की असुविधा हितग्राहियों को न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

ब्रेकिंग - विधायक कवासी लखमा के तबियत को लेकर CM साय ने जाहिर की चिंता

ब्रेकिंग - विधायक कवासी लखमा के तबियत को लेकर CM साय ने जाहिर की चिंता

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कोटा विधायक कवासी लखमा को आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हार्ट अटैक आया। जिसके बाद विधायक लखमा को आनन-फानन में इलाज के लिए एमएमआई अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं उन्हें देखने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे है।इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर ट्वीट कर विधायक लखमा की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा में ही कवासी लखमा ने बैचेनी और घबराहट के साथ पसीने आने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें तुरंत रायपुर अस्पताल में भर्ती गया। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

BREAKING : विधायक लखमा से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

BREAKING : विधायक लखमा से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

 रायपुर : आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कोटा विधायक कवासी लखमाको हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद विधायक लखमा को आनन-फानन में इलाज के लिए एमएमआई अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है, वहीं उन्हें देखने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे है।

CG BREAKING: Deputy CM Vijay Sharma reached the hospital to meet MLA Lakhma, former CM Bhupesh Baghel
ब्रेकिंग - पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक को आया हार्ट अटैक...अस्पताल में भर्ती कराया गया

ब्रेकिंग - पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक को आया हार्ट अटैक...अस्पताल में भर्ती कराया गया

 रायपुर : पूर्व मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कवासी लखमा नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान उन्हे हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।