नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG - नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला

CG - नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिसे से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोढ़ी में नवविवाहिता महिला प्रियंका गुप्ता पति अभिषेक गुप्ता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना का मुआयना किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक गुप्ता और प्रियंका का विवाह 9 दिसम्बर 2023 को हुआ था। दोनों आनन्दपूर्वक रहते थे। अभिषेक गुप्ता दोपहर को ड्यूटी करने तराईमाल प्लांट गया था। गांव में संध्या समय सरस्वती विसर्जन भी किया गया। गांव में मौत की खबर लगते ही सभी स्तब्ध हैं। मृतिका प्रियंका गुप्ता की माता बीणा देवी, पिता संजय कुमार अग्रहरि निवासी चीर बगीचा जशपुर ने बताया कि 18 फरवरी को शाम करीब 7 बजे परिवार के साथ मोबाइल वीडियो कॉल से बात हुई। जिसमें बेटी प्रियंका खुश हंसते हुए बात कर रही थी। फिर अचानक हमे प्रियंका की सास संजू गुप्ता ने सूचना दी कि आप लोग आ जाइये।  

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति- पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति- पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर

 कोरबा। जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं एक को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सगुना में एक ही परिवार के तीन लोग बाइक पर सवार होकर कटघोरा से ग्राम आछीदादर की ओर जा रहे थे। तभी सगुना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर चोट आई है। मामले में कटघोरा पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

CG CRIME NEWS : पति ने की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME NEWS : पति ने की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामलों में बढ़त लगातार जारी है, आए दिन चोरी, लूटपाट, हत्या और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं सरगुजा जिले के अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फरार आरोपी पति को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।दरसअल 8 फरवरी को ग्राम खलिबा निवासी मनेश्वरी बरवा की संदिग्ध अवस्था में मौत हुईं थीं। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पीएम रिपोर्ट पर मामले में हत्या की बात सामने आईं। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू किया तो पता चला कि मनेश्वरी के बीच पति अजेश बरवा से पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने पत्नी पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। इधर घटना कारित करने के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा था। वही पुलिस ने टीम गठित आरोपी के संबंध के खोजबीन करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की प्रधानमंत्री आवास के लिए मुफ्त रेत उपलब्ध कराए जाने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की प्रधानमंत्री आवास के लिए मुफ्त रेत उपलब्ध कराए जाने की घोषणा

 रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास के लिए मुफ्त रेत उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, ग्राम पंचायत को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निशुल्क रेत उपलब्ध कराएंगे। पीएम आवास या पंचायत स्तर पर भवन के लिए रेत निकालने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।मंत्री ने कहा, सरकार ने राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को अनुमति दी है। हितग्राहियों को सीधा लाभ मिलेगा

CG समेत अन्य प्रदेशों के IIT स्टूडेंट्स को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, कार्यक्रम में सीएम साय भी हुए शामिल

CG समेत अन्य प्रदेशों के IIT स्टूडेंट्स को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, कार्यक्रम में सीएम साय भी हुए शामिल

 दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू का दौरा से CG समेत अन्य प्रदेशों के IIT स्टूडेंट्स का इतंजार भिलाई आईआईटी कैंपस का लोकार्पण करके ख़त्म कर दिया है । बता दें सीएम विष्णुदेव साय आज भिलाई आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य 8 जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।

ब्रेकिंग - सीबीआई पर राज्य में लगा प्रतिबंध हटा...छत्तीसगढ़ में अब हो सकेगी CBI की एंट्री

ब्रेकिंग - सीबीआई पर राज्य में लगा प्रतिबंध हटा...छत्तीसगढ़ में अब हो सकेगी CBI की एंट्री

 रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पर करीब पांच साल पहले लगी रोक विष्णुदेव बघेल सरकार ने वापस ले ली है. अब सीबीआई पहले की तरह राज्य में भी जांच कर पाएगी. छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य में सीबीआई द्वारा जांच व अनुसंधान के लिए अधिकारिता के संबंध में केंद्र सरकार को 10 जनवरी 2019 को भेजे गए विभागीय पत्र को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है.

उल्लेखनीय हैं कि भाजपा ने सत्ता संभालते ही गत 3 जनवरी 2024 के कैबिनेट की बैठक में पीएससी 2021-22 में हुए गड़बड़ियों की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी. इसे लेकर करीब महीनेभर बाद राज्य शासन ने ईओडब्ल्यू एसीबी में एफआईआर भी दर्ज कराई. चूंकि अब सीबीआई पर राज्य में लगा प्रतिबंध हट गया है, लिहाजा सीबीआई कभी भी छत्तीसगढ़ में धमक सकती है.

विधानसभा में धान के उठाव में अनियमितता का उठा मुद्दा, विधायक ने लगाया धांधली का आरोप

विधानसभा में धान के उठाव में अनियमितता का उठा मुद्दा, विधायक ने लगाया धांधली का आरोप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धान के उठाव में अनियमितता का मुद्दा उठा। विधायक चातुरी नंद ने कहा, दूसरे राज्यों के धान खपाने का काम राइस मिलर्स के सांठगांठ से चल रहा है। खेल नाका से लेकर एफसीआई गोदाम के मिली भगत से हो रहा है।

विधायक ने कहा कि धांधली में हो रहा है, वह बेहद दुखदाई है, जनता तक जो चांवल पहुंच रहा है उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। क्या संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, क्या सभी मिलर्स का भौतिक सत्यापन कराएंगे

इसका जबाव देते हुए मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा, जहां भी शिकायत हैं, उसकी जानकारी दें कार्रवाई होगी। शिकायत के आधार पर राइस मिलर्स का भौतिक सत्यापन कराएंगे।

 
CRIME : स्‍कूल से लौट रही छात्रा पर ब्‍लेड से जानलेवा हमला...आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

CRIME : स्‍कूल से लौट रही छात्रा पर ब्‍लेड से जानलेवा हमला...आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 दुर्ग। जिले के डुंडेरा में स्कूल से घर लौट रही 11वीं छात्रा पर एक युवक ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने छात्रा के गले पर ब्लेड मारा। इससे वो लहू लुहान होकर वहीं गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पुहंचाया। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

मोरिद डुंडेरा की रहने वाली उमेश्‍वरी निषाद (16 साल) आत्‍मानंद स्‍कूल में 11वीं का छात्रा है। सोमवार शाम उमेश्‍वरी स्‍कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका रास्‍ता रोका और उसे रोकने की कोशिश करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो एक युवक ने ब्लेड निकाल कर उसके गले में मार दिया। इससे वो लहू लुहान होकर वहीं गिर गई।

उमेश्वरी को खून से लतपथ देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाया। इससे आरोपी वहां से भाग गए। आपपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रा को पहले उतई अस्‍पताल में भर्ती किया गया। वहां हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्‍पताल दुर्ग रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

प्रधानमंत्री मोदी IIT भिलाई के स्थायी परिसर का करेंगे शुभारंभ...CM साय रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री मोदी IIT भिलाई के स्थायी परिसर का करेंगे शुभारंभ...CM साय रहेंगे मौजूद

 रायपुर । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से मंगलवार को सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री  शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय  धर्मेंद्र प्रधान, सांसद  विजय बघेल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर आईआईटी के अभिशासी मंडल के अध्यक्ष श्री के. वेंकटरमण तथा निदेशक आईआईटी प्रोफेसर राजीव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री  मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य 8 जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं

सांइस कॉलेज मैदान में क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आईआईटी भिलाई परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से सुबह 10.35 बजे हेलीकॉप्टर से देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजूकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी खपरी जिला दुर्ग जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा आईआईटी कैम्पस भिलाई पहुंचेंगे और 11 बजे से 12.30 बजे तक शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात् दोपहर 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय संध्या 7 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान खेल परिसर में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे। यह मेला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी सह-विक्रय के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन आज से, CM साय करेंगे शुभारंभ

क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन आज से, CM साय करेंगे शुभारंभ

 रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान, जीई रोड के खेल परिसर में क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का 19 से 28 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 फरवरी को शाम 7 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल उपस्थित रहेंगे। मेले में महिला स्व सहायता समूह एवं कलाकारों उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।क्षेत्रीय सरस मेला 2024 में मध्यप्रदेश, झारखंड, पंजाब, कश्मीर समेत 11 राज्य की महिलाएं शामिल होंगी। मेले में 200 से ज्यादा स्टालों में देशभर से समूहों के सदस्य अपने हथकरघा उत्पादों को विक्रय के लिए प्रदर्शित करेंगे। सरस मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन ‘बिहान’ की ओर से किया जा रहा है। क्षेत्रीय सरस मेले का आयोजन महिलाओं के सशक्तीकरण तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार देने के उद्देश्य से किया गया है।

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, अब तक इतने लाख फॉर्म जमा

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, अब तक इतने लाख फॉर्म जमा

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार लोकसभा से पहले विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में जुटी है। महतारी वंदना योजना के लिए आनलाइन और आफलाइन के माध्यम से आवेदन भरे जा रहे हैं। मंगलवार यानि आज  इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

महिला और बाल विकास विभाग की ओर से इस योजना से संबंधित जानकारी और समस्या के समाधान के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 18002334448 है। इस टोल फ्री नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है। राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग को योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फार्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फार्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है।

जानें कहां, कितने लोगों ने किया आवेदन

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक कोरबा में दो लाख 63 हजार 956, बलरामपुर जिले में दो लाख चार हजार 584, कबीरधाम में दो लाख 45 हजार 193, कोंडागांव में एक लाख 30 हजार 32, सूरजपुर में दो लाख दो हजार 12, बस्तर में एक लाख 75 हजार 556, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 87 हजार 212, जशपुर में दो लाख 23 हजार 65, रायगढ़ में दो लाख 96 हजार 599, दुर्ग में तीन लाख 59 हजार 813, गरियाबंद में एक लाख 85 हजार 293, जांजगीर-चांपा में दो लाख 98 हजार 121, बलौदाबाजार में तीन लाख 31 हजार 18, बालोद में दो लाख 52 हजार 597 महिलाओं ने आवेदन किया है।इसके अलावा बिलासपुर में तीन लाख 78 हजार 85, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दो लाख 277, राजनांदगांव में दो लाख 62 हजार 809, दंतेवाड़ा में 55 हजार 146, सरगुजा में दो लाख 27 हजार 880, कोरिया में 60 हजार 896, रायपुर में पांच लाख 54 हजार 678, सक्ती में दो लाख 440, बेमेतरा में दो लाख 67 हजार 691, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में एक लाख 13 हजार 817, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 99 हजार 982, धमतरी में दो लाख 56 हजार 11, बीजापुर में 33 हजार 413, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 88 हजार 447, मुंगेली में दो लाख 49 हजार 961, महासमुंद में तीन लाख 36 हजार 42, सुकमा में 50 हजार 287, नारायणपुर में 26 हजार 27, कांकेर में दो लाख 22 हजार 185 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के पहिए थमे, देखें सूची

यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के पहिए थमे, देखें सूची

 रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी बढ़ती नज़र आ रही है।  कटनी रूट पर रविवार से रेलवे का बड़ा ब्लाक लगने के साथ ही कई ट्रेनों के पहिए थम गए। रेलवे का इंजीनियरिंग और सिग्नल दुरुस्त करने वाला अमला अनूपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के बीच घुनघुट्टी स्टेशन में तीसरी पटरी तैयार करने के लिए ट्रैक पर उतर गया है।

रायपुर और बिलासपुर की इस मुख्य रेल लाइन पर ब्लाक होने से ट्रेनों की आवाजाही एक सप्ताह तक काफी प्रभावित रहेगी। ब्लाक के चलते बिलासपुर से रीवा और चिरमिरी जैसी ट्रेनों के यात्री गाड़ियां रद होने काफी परेशान हैं।
गरीब रथ और अजमेर शरीफ ट्रेन भी रद होने के दायरे में है

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर तरफ से गरीब रथ और अजमेर शरीफ ट्रेन भी रद होने के दायरे में है। वहीं, गोंदिया से रात 12 बजे आने वाली बरौनी एक्सप्रेस की आवाजाही भी बंद हो गई है। यह ट्रेन सप्ताह तक बालाघाट, जबलपुर के रास्ते आना-जाना करेगी।इस ट्रेन से आने और जाने वाले यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। गोंदिया स्टेशन तक दौड़ लगाने पर ही ट्रेन में सफर करना संभव है। सारनाथ, अमरकंटक, नौतनवा, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें ब्लाक वाले सेक्शन से सीधे-धीरे निकाली जा रही हैं। 26 फरवरी तक कटनी रूट से होकर चलने वाली ट्रेन के रद होने और लेटलतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं।

बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंह सराय स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव घोषित

रेलवे प्रशासन ने सोनपुर रेल मंडल के दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन में ट्रेन नंबर 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंह सराय स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव घोषित किया है। आते-जाते यह ट्रेन अगले छह माह तक इस स्टेशन में रुकेगी।लखनऊ से चलकर रायपुर आने वाली गरीब रथ सोमवार को नहीं चली। यह ट्रेन रायपुर तरफ से 20 फरवरी को भी रद रहेगी। ऐसी ही स्थिति का सामना इस ट्रेन के यात्रियों को 22 और 23 फरवरी को भी करना पड़ेगा

BIG BREAKING : पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

BIG BREAKING : पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत के लाखेनगर में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर और रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी, फिर उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सुचना पर पहुंची पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीँ आपसी विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर पति की खुदखुशी की आशंका जताई जा रही है।

ब्रेकिंग- सेन्ट्रल जीएसटी की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में मारा छापा...113 पैकेट पार्सल सीज

ब्रेकिंग- सेन्ट्रल जीएसटी की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में मारा छापा...113 पैकेट पार्सल सीज

113 पैकेट पार्सल बिना बिल के जब्त किया

रायपुर। व्यापारियों और पार्सल एजेंट की मिली भगत का सेंट्रल जीएसटी की टीम ने भंड़ाफड़ किया है। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन में छापा मारकर 113 पैकेट पार्सल बिना बिल के जब्त किया है। इन सभी पार्सल के पैकेट को सीज कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक ये सभी पार्सल रायपुर रेलवे स्टेशन के दो अलग-अलग एजेंट लोग है और उन्हें ये पार्सल 1 दर्जन से अधिक व्यापारियों ने बुक करवाकर रायपुर के लिए भेजे थे। सूत्र बताते है कि ये पार्सल शालिमार से रायपुर आए थे और रायपुर में राधा स्वामी कार्गो के रमन लाल और सचिन जंघेल के नाम पर बुक (बतौर एजेंट के रूप में) होकर रायपुर पहुंचे थे।

जैसे ही ये सामान रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरा गया टीम ने सीधे छापा मार इसे जब्त किया। इसमें सचिन जंघेल के 81 पैकेट और बाकी रमन लाल के पार्सल बताएं जा रहे है। बता दें कि ये सभी पार्सल लीज बोगी से बुक होकर रायपुर पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक रायपुर पार्सल दफ्तर में एजेंट ने सेंट्रल जीएसटी की टीम को कागजों में उलझाने की कोशिश की, लेकिन टीम एजेंट के झांसे में नहीं आई और इसके बाद 113 पार्सल के पैकेट को जब्त कर लिया गया है।

BREAKING: स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन... राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

BREAKING: स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन... राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

 रायपुर। स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर गए अधिकारियों-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन मिलेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया है कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हड़ताल अवधि 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक की अनुपस्थित अवधि का निराकरण अर्जित अवकाश स्वीकृत करते हुए किया जाए। 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक हड़ताल पर गए थे।

BREAKING : 7 आईपीएस अधिकारीयों की पोस्टिंग...देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

BREAKING : 7 आईपीएस अधिकारीयों की पोस्टिंग...देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (74आर. आर. बैच) के अधिकारियों का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण उपरांत नवीन पद पर पदस्थ किया गया है, जिसका आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में 7 आईपीएस अधिकारीयों के नाम शामिल है।

देखें आदेश

BREAKING : बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों तबादला, आदेश जारी

BREAKING : बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों तबादला, आदेश जारी

 रायपुर।  राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसका आदेश राज्य सरकार ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 8 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना मिली है। 

देखें आदेश 

 

 

लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, रायपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आज...गोल्ड मेंडल से छात्रों को किया सम्मानित

लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, रायपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आज...गोल्ड मेंडल से छात्रों को किया सम्मानित

 रायपुर : भातखण्डे ललितकला कला शिक्षा समिति, रायपुर द्वारा संचालित लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, रायपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार  गुरूकुल प्रेक्षागृह, कालीबाड़ी रोड, रायपुर में आयोजित किया गया  समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  तरल मोदी जी, अध्यक्ष, भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति, रायपुर उपस्थित रहें तथा आर. के  गुप्ता और  मनीषा प्राचार्य, अध्यक्षता अजय तिवारी जी  उपस्थितरहे । इस शुभ अवसर पर 7 छात्रोऔ गोल्ड मेंडल  दिया गया वही खेलकूद में प्रथम द्वितीय 100 छात्रोऔ को पुरूस्कार के साथ प्रमाण पत्र दिया गया लगभग इस कार्यक्रम में 900 छात्राएं की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय तिवारी जी ने छात्राऔ को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग पढ़ने के साथ- साथ खेल कृडा में भी आगे रहे तिवारी जी ने कहा की आप लोग दो घरों को रोशन करते है अपने घर के साथ साथ अपने ससुराल का नाम भी रोशन करते है आप में से कई लोग आगे चल कर पुलिस, डॉक्टर, अधिकारी बनेगै

 

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला 11 सीटें जीतने का मंत्र : विष्णुदेव साय

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला 11 सीटें जीतने का मंत्र : विष्णुदेव साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। रविवार को वे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और मिडिया से बातचीत की। सीएम साय ने कहा कि, यह बहुत ही महत्वपूर्ण अधिवेशन था जिसमें पूरे देश से करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
उन्होंने आगे कहा कि, इस महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी पहुंचे थे। आने वाले चुनाव की तैयारी पर मार्गदर्शन मिला है अब सबको चुनाव की तैयारी में लगना है और हम प्रदेश की सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे। इस महाधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की मिसाल दी थी। जिसको लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, वहां छत्तीसगढ़ की तारीफ की गई थी। हमने 2023 चुनाव में असंभव को संभव कर दिखाया है इसलिए हमारी तारीफ की गई है।

एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने वाले आरोपों कहा कि, कांग्रेस के नेता डरे हुए है और बीजेपी को ऐसा काम करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके रहते हुए बीजेपी को किसी अन्य दल के नेता से बात करने की जरूरत नहीं है। यह अनावश्यक रूप से बयानबाजी करने की कोशिश हो रही है

सरकार ने बहुत सोच विचार कर बनाई है महतारी वंदन योजना
कांग्रेस के महतारी वंदन योजना में फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की को लेकर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, माताओं और बहनों के स्वालंबन के लिए महतारी वंदन योजना बनाई गई है। हमारी सरकार ने बहुत सोच विचार कर यह योजना बनाई है।

राजधानीवासियों को मिल सकती है कई सौगातें...इस पेश होगा रायपुर नगर निगम का अंतिम बजट

राजधानीवासियों को मिल सकती है कई सौगातें...इस पेश होगा रायपुर नगर निगम का अंतिम बजट

 रायपुर। महापौर एजाज ढेबर 21 फरवरी को अपना अंतिम बजट पेश करेंगे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं। नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय ने निगम सभापति प्रमोद दुबे के आदेश पर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के सामान्य सभागार में 21 फरवरी को बैठक रखी गई है। बैठक में पूर्व सामान्य सम्मिलन की बैठक कार्यवाही की पुष्टि की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद प्रश्नकाल होगा, जिसमें पार्षदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और उनके जवाब की कार्यवाही होगी।

बता दें कि प्रश्नकाल के लिए एक घण्टे की अवधि नियमानुसार निर्धारित है। प्रश्नकाल के बाद नगर निगम रायपुर के वार्षिक बजट वित्त वर्ष 2024-25 की प्रस्तुति होगी. नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट पर महापौर का अभिभाषण निगम सामान्य सभा की बैठक में प्रस्तुत करेंगे।

बजट वित्त वर्ष 2024-25 सहित नियमानुसार नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए संकल्पों के अनुसार निर्धारित एजेंड़ों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अन्तर्गत चर्चा और विचार-विमर्श नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना: नहीं भरा है फॉर्म तो तत्काल अप्लाई करें...जानिए आखिरी तारीख!

महतारी वंदन योजना: नहीं भरा है फॉर्म तो तत्काल अप्लाई करें...जानिए आखिरी तारीख!

 रायपुर। प्रदेश में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा आवेदन किए जाने का सिलसिला जारी है। महिलाओं द्वारा आवेदन भरने का सिलसिला बीते 05 फरवरी से अनवरत रूप से जारी है। प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। इस योजना के तहत अब तक 69 लाख 39 हजार 125 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं द्वारा 18 फरवरी को एक दिन में ही 01 लाख 10 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है।

गौरतलब है कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाइन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन को मिलाकर कुल 69 लाख 39 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक कोरबा में 02 लाख 63 हजार 956, बलरामपुर जिले में 2 लाख 4 हजार 584, कबीरधाम में 02 लाख 45 हजार 193, कोण्डागांव में 01 लाख 30 हजार 32, सूरजपुर में 02 लाख 02 हजार 12, बस्तर में 01 लाख 75 हजार 556, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 87 हजार 212, जशपुर में 02 लाख 23 हजार 65, रायगढ़ में 02 लाख 96 हजार 599, दुर्ग में 03 लाख 59 हजार 813, गरियाबंद में 01 लाख 85 हजार 293, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 98 हजार 121, बलौदाबाजार में 03 लाख 31 हजार 18, बालोद में 02 लाख 52 हजार 597, बिलासपुर में 03 लाख 78 हजार 85, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 02 लाख 277, राजनांदगांव में 02 लाख 62 हजार 809, दंतेवाड़ा में 55 हजार 146, सरगुजा में 02 लाख 27 हजार 880, कोरिया में 60 हजार 896, रायपुर में 05 लाख 54 हजार 678, सक्ती में 02 लाख 440, बेमेतरा में 02 लाख 67 हजार 691, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 01 लाख 13 हजार 817, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 99 हजार 982, धमतरी में 02 लाख 56 हजार 11, बीजापुर में 33 हजार 413, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 88 हजार 447, मुंगेली में 02 लाख 49 हजार 961, महासमुंद में 03 लाख 36 हजार 42, सुकमा में 50 हजार 287, नारायणपुर में 26 हजार 27, कांकेर में 02 लाख 22 हजार 185 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

बैंक अकाउंट फ्रीज करने विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन...रायपुर में आयकर विभाग के आफिस के सामने जमकर की नारेबाजी

बैंक अकाउंट फ्रीज करने विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन...रायपुर में आयकर विभाग के आफिस के सामने जमकर की नारेबाजी

 रायपुर: कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि आयकर विभाग ने पार्टी के खाते को फ्रीज कर दिया। पार्टी इसे केंद्र सरकार का राजनीतिक हमला करार दिया है। इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी आज को सभी जिला मुख्यालयों में स्थित आयकर आफिस के सामने प्रदर्शन कर रही है। राजधानी रायपुर में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज‌ ने इस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन को लेकर सभी जिला अध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किए थे। उन्होंने बैंक अकाउंट फ्रीज करने विरोध में सभी जिलों में आयकर विभाग के दफ्तरों के सामने आंदोलन करने के लिए कहा था।गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि कांग्रेस के सारे बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। अजय माकन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये केवल अकाउंट फ्रीज नहीं हुए बल्कि देश का लोकतंत्र भी फ्रीज हो गया है।
पंचतत्व में विलीन हुए नक्सली हमले में शहीद भुआर्य...विधायक समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए नक्सली हमले में शहीद भुआर्य...विधायक समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 भानुप्रतापपुर. बीजापुर नक्सली हमले में शहीद कंपनी कमांडर तिजउराम भुआर्य को आज हजारों नाम आंखों ने अंतिम विदाई दी. गृह ग्राम हॉटकोंदल में शहीद तिजउराम का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें अंचल के हजारों लोग शामिल हुए. स्कूली बच्चों से लेकर विधायक सावित्री मंडावी समेत कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारी सभी अंतिम संस्कार में शामिलए हुए.कांकेर जिले के ग्राम हाटकोंदल में शहीद भुआर्य को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला सहित पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवान को कंधा दिया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा यह छत्तीसगढ़ के जवानों के साथ ही अंचल के लिए और उसके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती. मैं शासन से अनुरोध करूंगी कि उनके परिवार को जो भी मदद हो सके शीघ्र प्रदान की जाए.

पुलिस अधीक्षक कांकेर आई के एलसेला ने कहा, शहीद तिजऊ राम भुआर्य की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. नक्सलियों को और जोश के साथ सुरक्षा बल एवं पुलिस इसका जवाब देंगे. शहीद भुआर्य के कंपनी के DSP अगस्तीन दास ने कहा कि वह बड़े मिलनसार और वीर कर्मचारी थे. रोज उनसे मेरी बात होती थी. प्रतिदिन शाम को वह मुझे क्षेत्र की खबरें दिया करते थे. मेरा दुर्भाग्य है कि यह परंपरा कल टूट गई.

शहीद तिजऊ राम भुआर्य के बड़े भाई गंगाराम भुआर्य ने कहा कि मेरे छोटे भाई की शहादत से मुझे एक ऊर्जा मिली है. मैं भी पुलिस में रहते हुए मातृभूमि की सेवा कर रहा हूं. बता दें कि शहीद तिजऊ राम के बड़े भाई गंगाराम भी दंतेवाड़ा में रहकर पुलिस बल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,इन पदों पर निकली भर्ती...जानिए आवेदन की लास्ट डेट

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,इन पदों पर निकली भर्ती...जानिए आवेदन की लास्ट डेट

 Job Recruitment : ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। एम्स बिलासपुर ने फैकल्टी के कुल 69 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 23 फरवरी, 2024 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सबमिट करने की लास्ट डेट 27 फरवरी है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर पूरी सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

कुल पद –69 पद

पदों का विवरण-

24 पद प्रोफेसर
14 पद एडिशनल प्रोफेसर
14 पद रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर
17 पद असिस्टेंट प्रोफेसर

आयु सीमा- प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों की आयु सीधी भर्ती के लिए 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों की आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क – उम्मीदवारों को एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है।

BREAKING: वित्त विभाग ने सरकारी खरीदी पर लगाई रोक...आदेश जारी

BREAKING: वित्त विभाग ने सरकारी खरीदी पर लगाई रोक...आदेश जारी

 रायपुर। वित्त विभाग ने विभागीय खरीदी पर रोक लगा दी है। वित्त विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमें 29 फरवरी के बाद किसी भी तरह की खरीदी नहीं करने का निर्देश दिया गया है