नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पुलिस विभाग में हुआ तबादला, थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

पुलिस विभाग में हुआ तबादला, थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

 गरियाबंद। जिले में निरीक्षक और उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया है। गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने कानून व्यवस्था में कसावटें लाने थाना प्रभारी और सब इस्पेक्टर के तबादले की आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक पांडुका के थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज को रक्षित केंद्र गरियाबंद भेजा गया वही उप निरीक्षक रूपेन्द्र कुमार देवांगन को थाना प प्रभारी पांडुका की जिम्मेदारी दी गई है।

GST की बड़ी कार्रवाईः बड़े स्टील कारोबारियों के यहां छापा... पकड़ी गई करोड़ों की जीएसटी चोरी

GST की बड़ी कार्रवाईः बड़े स्टील कारोबारियों के यहां छापा... पकड़ी गई करोड़ों की जीएसटी चोरी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी के यहाँ स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया। प्रवर्तक विंग द्वारा उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं द्वारा 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। आगे की कार्रवाई मंे यह राशि और बढ़ने की संभावना है। इन फ़र्मो द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मो द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में यहां की जीएसटी की प्रवर्तन विंग बहुत सक्रिय है। उनके द्वारा स्क्रैप से जीएसटी चोरी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जिसमें विभाग द्वारा एडवांस आईटी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही नई तकनीकों का प्रयोग कर ईवे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

खौफनाक साजिश : नानी के नाम पर था 1 करोड़ रुपये का बीमा, नाती ने रकम हथियाने ऐसे रची खौफनाक साजिश, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

खौफनाक साजिश : नानी के नाम पर था 1 करोड़ रुपये का बीमा, नाती ने रकम हथियाने ऐसे रची खौफनाक साजिश, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से चौका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल जिले के पखांजूर में करीब नौ माह पहले एक बुजुर्ग महिला के मौत का मामला सामने आया था। पहले तो इस मौत को स्वाभाविक मान लिया गया था लेकिन जांच में जब इसके पीछे हत्या की साजिश का खुलासा हुआ तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए। महीनों तक चले जाँच, पड़ताल और पूछताछ में पुलिस अब न सिर्फ हत्या की वजह बल्कि उस हत्यारे तक भी पहुंच चुकी हैं। पूरा मामला पैसे से जुड़ा था। बुजुर्ग महिला की हत्या रकम हथियाने के लिए की गई थी। वही हत्यारा अपने इस मकसद में कामयाब भी हो गया था लेकिन वह कानून की नजरों से ज्यादा दिनों तक नहीं बच सका। आज कांकेर पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक़ बुजुर्ग महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही नाती ने की थी। दरअसल बुजुर्ग नानी के नाम पर एक करोड़ रुपये का बीमा था और यही रुपये हत्या की वजह भी बनी। लालची नाती बीमा की रकम हथियाना चाहता था। इसके लिए उनसे नानी की हत्या की साजिश रची। उसने एक सपेरे को अपने इस साजिश में शामिल किया और नानी को जहरीले सांप से दंश दिलाने के लिए उसे करीब डेढ़ लाख रुपये भी दिए। नाती नानी के मौत के बाद बीमा की राशि क्लेम करने में सफल भी रहा था। लेकिन पुलिस ने उसके इस पूरे साजिश का पर्दाफ़ाश कर दिया है। पुलिस आज इस पूरे मामले पर विस्तार से मीडिया को जानकारी देगी।

रायपुर : शासकीय हाई स्कूल बरौदा में चिंतन दिवस मनाया गया

रायपुर : शासकीय हाई स्कूल बरौदा में चिंतन दिवस मनाया गया

 रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के स्वामी जिला अध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त डॉ सुरेश शुक्ला जी के मार्गदर्शन में दिनांक 22/02/2024 को शासकीय हाई स्कूल बरौदा में चिंतन दिवस मनाया गया। जिसमे स्काउट्स एवं गाइड्स के संथापक  लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्म दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया साथ ही राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं स्काउट्स/ गाइड्स/ रोवर्स / रेंजर्स/ ने स्वीप जिला निर्वाचन में दिव्यांग, कुष्ठ प्रभावी, थर्ड जेंडर, अस्थिबाधित एवं वरिष्ठ शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की मतदान करने में अतुलनीय सहयोग किया उन्हें मतदान मित्र का प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।उक्त दिवस में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष  अजय तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसीवा  गोस्वामी सर, जिला सचिव  मृत्युंजय शुक्ला, बालक दास राऊत, जिला संगठन आयुक्त स्काउट ,  लक्ष्मी नायक जिला संगठन आयुक्त गाइड, सुश्री शाहीना परवीन जिला प्रशिक्षण आयुक्त,  रोहित कुमार वर्मा विकासखंड सचिव आरंग , मुकेश बोरकर विकासखंड सचिव धरसींवा,  भूपेश साहू विकासखंड सचिव अभनपुर,प्राचार्य  मंजरी जैन,प्रभारी प्राचार्य  सीमा सारंग , लीना वर्मा, कु अन्नपूर्णा पांडे, हेमलता बेलगहे, यशवंत ध्रुव वर्षा शर्मा , सुषमा राठौर, अपर्णा तिवारी,  आरती सिंह राजपूत,नमन साहू  युवा अध्यक्ष, एवं ग्राम बरौदा के सरपंच ,संस्था के शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं जन प्रतिनिधि ,संस्था के स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय आज तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का करेंगे शुभारंभ...कलेक्टर ने अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री साय आज तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का करेंगे शुभारंभ...कलेक्टर ने अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

 अंबिकापुर  : जिले के मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीनदिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है। शुभारंभ अवसर पर आज 23 फरवरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी.चौधरी करेंगें। कलेक्टर विलास भोस्कर ने गुरुवार को महोत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया।

महोत्सव में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. शासन के स्कूल शिक्षा,उच्च शिक्षा,संसदीय कार्य,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व,पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री बृज मोहन अग्रवाल होंगे। इसी प्रकार प्रमुख अतिथि के रूप में छ.ग. शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो, विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत के विधायक रेणुका सिंह, विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर के विधायक भईयालाल राजवाड़े, विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर के विधायक शकुंतला पोर्ते, विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के विधायक गोमती साय, विधानसभा क्षेत्र कुसमी के विधायक उध्देश्वरी पैकरा, विधानसभा क्षेत्र जशपुर के विधायक रायमुनी भगत, विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर के विधायक भूलन सिंह मरावी होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष मधु सिंह, मैनपाट जनपद पंचायत के अध्यक्ष उर्मिला खेस, मैनपाट ग्राम पंचायत रोपाखार के सरपंच सविता मांझी होंगी।

पूर्व मंत्री की पत्नी को बड़ा झटका...नगर निगम ने जारी किया नोटिस 72 घंटे के भीतर भवन खाली करने का आदेश...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

पूर्व मंत्री की पत्नी को बड़ा झटका...नगर निगम ने जारी किया नोटिस 72 घंटे के भीतर भवन खाली करने का आदेश...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 रायपुर। नगर निगम रायपुर ने सामुदायिक भवन पर कब्जे के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया नोटिस जारी किया है, वहीं 72 घंटे के भीतर भवन को कब्जा मुक्त करने आदेश दिया है. राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया को नगर निगम रायपुर ने नोटिस जारी किया है. नोटिस ने निगम समिति के आधिपत्य को विधि विरुद्ध बताया गया है और कहा गया है कि राजश्री सद्भावना समिति को आधिपत्य नहीं दिया गया है. इसलिए शताब्दी नगर स्थित नवनिर्मित समुदायक भवन को 72 घंटे के भीतर कब्जा मुक्त कर निगम को आधिपत्य करने कहा गया है. वहीं पूर्व मंत्री शिव डहरिया के दावे को निगम के नोटिस ने खारिज किया है. डहरिया ने MIC से स्वीकृति मिलने का किया दावा है.जबकि सामान्य सभा से प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था.

राज्यपाल के सचिव पद से हटाए गए अमृत खलको...2007 बैच के इस IAS को मिली जिम्मेदारी...आदेश जारी

राज्यपाल के सचिव पद से हटाए गए अमृत खलको...2007 बैच के इस IAS को मिली जिम्मेदारी...आदेश जारी

 रायपुर । IAS यशवंत कुमार राज्यपाल के सचिव नियुक्त किए गए है। देर रात राज्य सरकार ने आदेश जारी किया जिसमें बताया कि यशवंत कुमार, भा.प्र.से. (2007). संचालक, ग्रामोद्योग तथा अति प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सचिव, ग्रामोद्योग विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

BREAKING: नक्सलियों की कायराना करतूत...पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

BREAKING: नक्सलियों की कायराना करतूत...पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

 सुकमा  : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर माओवादियों की कायराना करतूत देखने को मिली है।नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार  दोनों मृतक ग्रामीणों की पहचान सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने दोनों ग्रामीणों की हत्या की जिम्‍मेदारी ली है।हत्या की सूचना के बाद मौकेपर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया हैं। अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

 

BREAKING NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन आ सकते है रायपुर

BREAKING NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन आ सकते है रायपुर

 रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आठ मार्च को छत्तीसगढ़ आने की सम्भावना है. इस दिन प्रधानमंत्री मोदी महतारी वंदन योजना का शुभारंभ कर सकते हैं. प्रशासनिक स्‍तर पर इसकी तैयारी जारी है. महतारी वंदन योजना के लिए 8 मार्च की तारीख तय किए जाने के पीछे वुमेंस डे को बताया जा रहा है. ऐसा मन जा रहा है कि, इस दिन सरकार राज्य की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के रूप में उपहार दे रही है.

 राज्य सरकार इस दिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त देने की तैयारी में है. प्रदेश में अब तक 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाने आवेदन कर चुके हैं. महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे.

ब्रेकिंग : प्रधान आरक्षक समेत 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज...एसपी ने इस वजह से किया लाइन अटैच

ब्रेकिंग : प्रधान आरक्षक समेत 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज...एसपी ने इस वजह से किया लाइन अटैच

  सक्ती। जिले में जब से नई एसपी अंकिता शर्मा आई है, तब से पुलिसिंग व्यवस्था दुरूस्त करने की कवायद की जा रही है। वहीं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। इसी के तहत एसपी अंकिता शर्मा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।

बता दें कि कार्य में लापरवाही बरतने पर जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें को संज्ञान में लेकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी अंकिता शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि चाहे कोई भी हो कार्य में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

छत्तीसगढ़ - खेत में महिला की अर्धनग्न मिली लाश...हैवानियत के बाद मर्डर की आशंका

छत्तीसगढ़ - खेत में महिला की अर्धनग्न मिली लाश...हैवानियत के बाद मर्डर की आशंका

 जशपुर। जिले में कोतबा थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव में एक महिला की लाश खेत के मेड़ से बरामद की गई हैं। मृत महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हैं। आशंका जताई जा रही हैं कि हत्यारे ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर उनकी हत्या कर लाश को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो पाने से मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।

लक्ष्य मिलने की सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कोतबा थाना प्रभारी नारायण साहु ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम और मृतिका की पहचान के बाद इस पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

CG - कांग्रेस के विधायक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

CG - कांग्रेस के विधायक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर। कवर्धा हत्‍याकांड की गुंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कांग्रेस के सदस्‍यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्ष के विधायकों ने साधराम यादव हत्याकांड का मामला उठाते हुए इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की। वहीं नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में उतर गए। इसके बाद हंगामा करने वाले सभी विधायकों को निलंबित कर दिया गया।बता दें कि, कांग्रेस विधायकों ने साधराम यादव की हत्या का मामला उठाया और इसकी सीबीआई जांच की मांग की। साधराम यादव की हत्या की सीबीआई जांच की मांग पर सदन में हंगामा हो गया, कांग्रेस विधायक गर्भगृह में उतर गए और नारेबाजी करने लगे। इस पर सभी कांग्रेसी विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

इस मामले को सदन में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, साधराम यादव की हत्या की सही जांच नहीं की गई है। ना ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिला। इसके बाद विधायक रामकुमार यादव, देवेंद्र यादव, द्वारिकाधीश यादव, विक्रम मंडावी और अनिला भेड़िया ने उचित कार्रवाई की मांग की।  कांग्रेस विधायकों ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई। 

33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज...शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए ये निर्देश...जानें कब होगा TET परीक्षा का आयोजन

33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज...शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए ये निर्देश...जानें कब होगा TET परीक्षा का आयोजन

 रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERT ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है। 

 अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में करीब 3 साल से टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, जिसके कारण शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं में काफी निराशा है, जिसके चलते युवा अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को राज्य में टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए ज्ञापन सौंपा था।

“सुरक्षाकर्मियों से 12-12 घंटे ड्यूटी क्यों करायी जाती है” विधानसभा में उठे सवाल पर मंत्री ने दिया जांच का आदेश

“सुरक्षाकर्मियों से 12-12 घंटे ड्यूटी क्यों करायी जाती है” विधानसभा में उठे सवाल पर मंत्री ने दिया जांच का आदेश

 रायपुर । उद्योगों में सुरक्षा गार्ड को 12 घंटे ड्यूटी कराने के मामले की जांच होगी। विधानसभा में रामकुमार यादव के सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लेबर अफसर की टीम बनाकर प्रदेश भर में उद्योगों में सुरक्षा गार्ड के 12 घंटे ड्यूटी कराने की शिकायत की जांच करायी जायेगी।

दरअसल रामकुमार यादव ने सदन में ये सवाल पूछा कि चंद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत स्थापित पावर प्लांटों एवं उद्योंगों में 2021-22 में क्या जांच करायी गयी है और क्या अनियमितता पायी गयी है। उन्होंने ये सवाल भी किया कि अपने क्षेत्र के उद्योगों में सुरक्षाकर्मियों के 12-12 घंटे ड्यूटी कराने का मुद्दा जब उन्होंने उठाया, तो कई सुरक्षाकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया और कई सुरक्षाकर्मियों को बंद करा दिया गया।रामकुमार यादव ने ये भी कहा कि ये शिकायत सिर्फ चंद्रपुर की ही नहीं है, प्रदेश भर के उद्योगों में सुरक्षाकर्मियों से 12-12 घंटे ड्यूटी ली जाती है। इसकी जांच करायी जानी चाहिये। मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस मामले की जांच की बात कही, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि, किस स्तर के अधिकारी से जांच करायी जायेगी और जिन सुरक्षाकर्मियों को नौकरी से निकाला गया है, क्या उनकी वापसी करायी जायेगी। जवाब में मंत्री ने आश्वासन दिया कि लेबर अफसरों की टीम बनाकर प्रकरण की जांच करायी जायेगी।

‘ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024: आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में विजेता बना छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

‘ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024: आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में विजेता बना छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

 रायपुर, 22 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) को ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट‘‘ श्रेणी में विजेता बना है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी ने 21 फरवरी को नई दिल्ली में यह पुरस्कार सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित सरकार को प्रदान किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा विगत् एक दशक से भी अधिक समय से जैव ईंधन तथा जैव ऊर्जा के क्षेत्र में ग्रामीण किसानों और हितग्राहियों को जोड़कर उल्लेखनीय काम किया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा बायोडीजल, बायो-एथेनॉल, बायोजेट एवीयेशन फ्यूल, जैव-सीएनजी, बायोगैस से बिजली उत्पादन और ग्रिड में समायोजन जैसे कई सफल अनुसंधान एवं विकास कार्य किया है। प्राधिकरण को अपने सफल प्रयोगों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियो देखते हुए ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ पुरस्कार दिया गया है।

कब और कैसे मिलेगा नया राशन कार्ड ? पढ़िए पूरी खबर

कब और कैसे मिलेगा नया राशन कार्ड ? पढ़िए पूरी खबर

 राजनांदगांव। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद राशनकार्ड में पुरानी सरकार की उपस्थिति को हटाने के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है. जनवरी के अंतिम दिनों से शुरू हुई नवीनीकरण की प्रक्रिया पहले 15 फरवरी तक चलनी थी, लेकिन इसकी अवधि बढ़ाकर अब 25 फरवरी कर दिया गया है।

इधर अब राशनकार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया के बीच अब नए राशन कार्डों का वितरण भी शुरू होने जा रहा है। बुधवार को प्रदेश स्तर से जिले के लिए नवीन राशनकार्ड भेजे गए हैं, जिन्हें अब शिविर लगाकर वितरित किया जाएगा। नए राशनकार्ड में पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तस्वीर लगाई गई है। इनके अलावा प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की तस्वीर कार्ड में है।

इस बीच अब तक आए आवेदनों के आधार पर तैयार किए गए नए राशनकार्ड की पहली खेप बुधवार देर शाम को राजनांदगांव जिला मुख्यालय पहुंच गई है। अब यहां से खाद्य विभाग हर ब्लॉक में इसका वितरण करेगा। जिसके बाद ग्राम पंचायत व निकाय अपनी सुविधानुसार शिविर लगाकर लोगों तक कार्ड पहुंचाने का काम करेंगे।

Breaking: छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 7 अधिकारी चयनित, IPS अवार्ड से होंगे सम्मानित

Breaking: छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 7 अधिकारी चयनित, IPS अवार्ड से होंगे सम्मानित

 रायपुर | छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 अफसर IPS अवार्ड हो गये हैं। उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत के अलावे दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर भी आईपीएस अवार्ड हो गये हैं।साल 2020 की वैकेंसी से 5 अफसर उमेश चौधरी, मनोaज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत IPS अवार्ड हुए हैं। वहीं, 2021 की वैकेंसी से दो अफसर दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर IPS अवार्ड हुए हैं। अब इन अफसरों को बाद मैं IPS बैच अवार्ड किया जायेगा। भारतीय पुलिस सेवा की शर्तों के मुताबिक अब इन अफसरों को 1 साल के लिए प्रोबेशन पीरियड में रहना होगा।

ब्रेकिंग - रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, सीएम साय और विजय शर्मा ने किया स्वागत

ब्रेकिंग - रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, सीएम साय और विजय शर्मा ने किया स्वागत

 रायपुर।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह रायपुर से कोंडागांव के लिए रवाना कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। जहां वे बस्तर क्लस्टर बैठक लेंगे।

वहीं इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी और बस्तर व कांकेर लोकसभा सीट को साधने बैठक में चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इसके लिए वे सबसे पहले बस्तर लोकसभा सीट पर कोडागांव में लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदार पदाधिकारी से चर्चा करेंगे।

महतारी वंदन योजनाः हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली बार मार्च माह में आएगी राशि

महतारी वंदन योजनाः हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली बार मार्च माह में आएगी राशि

 रायपुर :– महतारी वंदन योजना का प्रथम चरण 20 फरवरी को आवेदन करने का अंतिम तिथि था। आवेदनों के सत्यापन के उपरांत जल्द ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले चरण में जितने भी आवेदन आएंगे, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में मार्च माह की राशि, मार्च माह में ही वितरित की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी पूरी करने जा रही है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति माह एक हजार रूपए, इस प्रकार साल में 12 हजार रूपए अंतरित किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार अब तक 02 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कार्यवाही भी किये जा रहे है।

पूर्व मंत्री की पत्नी विवादों में घिरी...लगा ये गंभीर आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने खोली पोल...पढ़ें सनसनीखेज मामला

पूर्व मंत्री की पत्नी विवादों में घिरी...लगा ये गंभीर आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने खोली पोल...पढ़ें सनसनीखेज मामला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व सरकार में मंत्री रहे लोगों पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। लेकिन इस बार पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्य पर बहुत ज्यादा गंभीर आरोप लगे है। इस मामले के सामने आने के बाद हार तरफ चर्चा शुरू हो गई है।

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया की पत्नी पर बड़ा आरोप लगा है। दस्तावेजों के साथ नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने आरोप लगाया की सामुदायिक भवन में शकुन डहरिया ने राजश्री सदभावना समिति के नाम से अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

इसके बाद सदन गरमा गया। मीनल ने बताया की निगम और स्मार्ट सिटी से भवन पर 1 करोड़ रुपए खर्च कर दिया गया, जबकि खुद कांग्रेस के मेयर इन काउंसिल के सदस्य कह रहे हैं की भवन किसी को आबंटित नहीं है और इस पर कब्जा है। महापौर एजाज ढेबर भी आरोप सही होने पर अधिकारी को बर्खास्त करने की बात कह रहे हैं। 

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... इसलिए प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले....

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... इसलिए प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले....

 सरगुजा। दहेज़ हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्यवाही की। पुलिस चौकी कुन्नी द्वारा मामले मे कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों कों गिरफ्तार किया गया है। गुलाब यादव साकिन जमदरा चौकी कुन्नी थाना लखनपुर द्वारा चौकी कुन्नी आकर सूचना दिया कि बहु रुमा यादव अपने मायके मैनपाट जाने कर लिए बोल रही थी। जिसे सूचक द्वारा मना करने पर मृतिका द्वारा गुस्से मे आकर कमरे के अंदर घुसकर फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर तत्काल मामले मे प्रथम दृष्टिया मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

दौरान मर्ग जांच पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मौक़े से साक्ष्य एकत्रित किये गए एवं मृतिका के परिजनों के बयान लिए गए। मृतिका रुमा यादव के पति नागेंद्र यादव, ससुर गुलाब यादव, सास आरती यादव द्वारा मृतिका कों दहेज़ की माँग कों लेकर प्रताड़ित करने की बात सामने आई। मृतिका तंग आकर अपने घर मे फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले मे मृतिका के ससुराल पक्ष की संलिप्तता पाये जाने पर आरोपियों कों पकड़कर पूछताछ किया गया।

आरोपियों द्वारा अपना नाम (01)नागेंद्र यादव उम्र 23 वर्ष (02) गुलाब यादव उम्र 42 वर्ष (03) आरती यादव उम्र 40 वर्ष सभी साकिन जमदरा चौकी कुन्नी थाना लखनपुर का होना बताये, जो आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

BREAKING: TI, SI, ASI के तबादले...जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखें लिस्ट

BREAKING: TI, SI, ASI के तबादले...जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखें लिस्ट

 सूरजपुर। 6 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। लिस्ट में निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल है। 

देखें लिस्ट.....

 

 

संसदीय प्रक्रिया युवा समझेगा तभी तो देश का लोकतंत्र मज़बूत बनेगा - सुनील सोनी

संसदीय प्रक्रिया युवा समझेगा तभी तो देश का लोकतंत्र मज़बूत बनेगा - सुनील सोनी

 नेहरू युवा केंद्र रायपुर द्वारा आस पड़ोस युवा सांसद का आयोजन किया

रायपुर : नेहरू युवा केंद्र रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा कॉलेज रायपुर में कराया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के संसाद रहे। उन्होंने कहा कि आज इस युवा सांसद को देख कर बहुत प्रसन्नता हुई है की देश का युवा सही राह पर चल रहा है। 

युवा संसद में युवा नेता ने पक्ष विपक्ष की तरह नई शिक्षा नीति, महिला आरक्षण, गरीब कल्याण योजना पर चर्चा की।विपक्ष के युवा सांसदों ने युवा प्रधानमंत्री व मंत्रिमंडल के युवा  नेताओं पर कठिन सवाल दागे जिनका मंत्रिमंडल ने बेजोड़ जवाब दिया।

अर्पित तिवारी ज़िला अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ने बताया कि आस पड़ोस एक मंच है युवाओं के लिए जिससे वह अपनी प्रतिभा दिखा सकें व विचारों को मंच मिल सके।

डॉ प्रतिभा साहूकार मुखर्जी, प्राचार्य, दुर्गा कॉलेज ने बताया की ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं द्वारा संसदीय प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने का मौक़ा मिलेगा जिससे व देश की नीतियों को सशक्त करने में अपना योगदान दें सके।

सुनीता चांसोरिया, सहायक प्राध्यापक, दुर्गा कॉलेज व कार्यक्रम अधिकारी, ऐनएसएस
ने बताया कि छत्तीसगढ़ के युवा निरंतर ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर  कर हिस्सा लेते व देश दुनिया में अपनी राष्ट्रीय भूमि का गौरव और बढ़ा देते हैं। 

इसके अतिरिक्त शशांक शर्मा, छग राज्य ग्रंथ अकैडमी के पूर्व संचालक जी ने युवकों को वोकल फ़ोर लोकल विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि देश की तरक़्क़ी आत्म निर्भरता व स्वदेशी व्यवसाय से ही मुमकिन है इसलिए हमें स्वदेशी उत्पादों व व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहिए।

डॉ श्वेता छाब्ड़ा, नूट्रिशनिस्ट, ने मिलेट्स के उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। प्रियंका कौशल, वरिष्ट पत्रकार ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें।
मंच का सफल संचालन देवाशिश पटेल ने किया। साथ वासु पटेल, आशुतोष, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक व अन्य स्वयंसेवक उपस्थिति थे।
सनसनीखेज मामला : मासूम की गला रेतकर हत्या...पत्ते से ढका मिला शव...पढ़िए पूरी खबर..!!

सनसनीखेज मामला : मासूम की गला रेतकर हत्या...पत्ते से ढका मिला शव...पढ़िए पूरी खबर..!!

 कोरबा। जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृत बच्चे की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है.

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, खरमोर निवासी गंगाराम नामक ग्रामीण अपने परिजनों के साथ सागौन बड़ी में लकड़ी एकत्रित करने गया था. जहां उसकी नजर सूखे पत्ते से ढके करीब 3 साल के मासूम की लाश पर पड़ी. वह परिजनों के साथ भाग कर घर आ गया और इस घटना की जानकारी बस्ती वासियों को दी. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कप्तान सिद्धार्थ तिवारी, ASP अभिषेक वर्मा, CSP भूषण इक्का सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं.

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद बस्ती वासियों से मृत मासूम की पहचान कराइ लेकिन बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है. जिससे संभावना जताई जा रही है कि मासूम के साथ किसी अनजान व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया गया होगा. इस पूरे मामले में दुखद पहलू यह है कि बच्चे की गला रेत कर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 लंबे समय से फरार चल रहे दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे...ये वारदात में था शामिल

लंबे समय से फरार चल रहे दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे...ये वारदात में था शामिल

 बीजापुर। जिले के उसूर थाना व डीआरजी की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली आरपीसी सदस्य काका लालैया और काका रामा को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली मारुड़बाका का रहने वाले थे। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के खिलाफ उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद आज बुधवार को रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

बता दें कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों ने 09 सितंबर 2022 को उसूर थाना क्षेत्र के गलगम व भुसापुर के मध्य पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से प्रेशर आईईडी बम लगाये थे। जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण काका रामबाई 30 वर्ष निवासी नेलाकांकेर को गंभीर चोट आई थी। वहीं आरपीसी सदस्य काका लालैया उसूर थाना क्षेत्र में 27 मई 2018 को मारुड़बाका स्कूलपारा निवासी रामा पोडियाम के घर से ट्रैक्टर, सीमेंट व छड़ लूटने और 14 जून 2018 को मारुड़बाका के ग्रामीण पोडिय़ाम शंकर के अपहरण की वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ उसूर थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं।