नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ब्रेकिंग - इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह...भाजपा नेताओं की लेंगे बैठक, जीत का देंगे मंत्र

ब्रेकिंग - इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह...भाजपा नेताओं की लेंगे बैठक, जीत का देंगे मंत्र

 रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोंडागांव में पार्टी द्वारा गठित कलस्टर क्षेत्र में शामिल तीन लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रभारी, सहप्रभारी की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।आपको बता दे भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों को चार कलस्टर में विभाजित किया गया है। बस्तर, महासमुंद और कांकेर एक कलस्टर में शामिल हैं। कोंडागांव की बैठक में इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 1998 से लेकर 2019 तक 20 वर्ष भाजपा का कब्जा रहा था। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां से कांग्रेस से लगभग 38 हजार वोटों से पराजित होना पड़ा था। प्रदेश के 11 में से नौ सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

पिछले साल 2023 में  अमित शाह दो बार बस्तर आयें 

पिछले साल 2023 में अमित शाह दो बार बस्तर आए थे। पहली बार 18 मार्च को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के स्थापना समारोह में शामिल होने शाह करनपुर पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव के समय 19 अक्टूबर को यहां लालबाग मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश फूंका था। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने दिल्ली गए बस्तर जिला भाजपा के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने  बताया कि अमित शाह का अाधिकारिक दौरा कार्यक्रम अभी नहीं मिला है लेकिन मौखिक सूचना मिल गई है। शाह के आगमन को लेकर प्रदेश संगठन भी सक्रिय हो गया है।

नक्सलियों ने फिर मचाया आतंक : ग्रामीण को अगवा कर उतारा मौत के घाट…मचा हड़कंप

नक्सलियों ने फिर मचाया आतंक : ग्रामीण को अगवा कर उतारा मौत के घाट…मचा हड़कंप

 दंतेवाड़ा 19 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर एक ग्रामीण की हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ग्रामीण की लाश गांव के पास लहूलुहान हालत में मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव के पास से कोई नक्सली पर्चा नही मिलने के कारण पुलिस अभी इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। उधर इस हत्याकांड के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

गौरतलब है कि एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार माओवादियों से वार्ता कर शांति का रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ माओवादी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए लगातार दहशत फैला रहे है। पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादी लगातार निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करने के साथ ही पुलिस फोर्स पर हमला कर नुकसान पहुंचा रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बारसूर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुड़दुंग में चैनू कश्यप का परिवार निवास करता है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह चैनू कश्यप की लाश दंतेवाड़ा के मालेवाही थाना इलाक़े में बोदली गांव के पास लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने देखा। लाश मिलने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। दंतेवाड़ा एएसपी आर.के.बर्मन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना किया गया है। मृतक की पहचान कर ली गयी है, लेकिन शव के पास से पुलिस टीम को कोई पर्चा नही मिला है। एएसपी बर्मन ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड को सभी एंगल से जांच कर रही है।

रिश्ता हुआ शर्मसार : दरिंदगी की वारदात जानकर कांप उठेगी रूह...पढ़िए पूरी खबर

रिश्ता हुआ शर्मसार : दरिंदगी की वारदात जानकर कांप उठेगी रूह...पढ़िए पूरी खबर

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. यहां हवसी नाती ने अपनी वृद्ध नानी को ही हवस का शिकार बना लिया. बताया जा रहा है कि बलात्कारी नाती ने शादी कार्यक्रम में इस घटिया करतूत को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र का है. शुक्रवार की रात ग्राम मरेठा गांव से लावा मोहलाई गांव बारात रवाना हुई थी. इस परिवारिक शादी में शामिल होने गए नाती ने अपनी 65 वर्षीय नानी के साथ बलात्कार किया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने खाना खाने के बाद अपने नाती देवराज को गाड़ी तक छोड़ने को कहा. जहां गाड़ी अपने जगह पर ना होने की वजह से वे आगे तक ढूढने चले गए. जिसके बाद नाती कुछ दूर पहुंचने पर अपनी नानी को अंधेरे में ले गया और सूनसान होने होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया. इस मामले की शिकायत पीड़िता ने भानपुरी थाने में की. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

छत्तीसगढ़ में पीएम योजना का शुभारंभ आज... केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ में पीएम योजना का शुभारंभ आज... केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम योजना का शुभारंभ आज  होने जा रहा है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पीएम योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा।

CM विष्णुदेव साय आज दोपहर दिल्ली से लौटेंगे रायपुर, “पीएम श्री योजना” कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM विष्णुदेव साय आज दोपहर दिल्ली से लौटेंगे रायपुर, “पीएम श्री योजना” कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटेंगे. वे सुबह 11.55 दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2.10 सीएम “पहुना” पहुंचेंगे. जिसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

छत्तीसगढ़ में आज से स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया “पीएम  योजना” का शुभारंभ होगा।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे. शाम 5.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ये कार्यक्रम होगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देशभर के स्कूल अपग्रेड होंगे. पीएम श्री योजना के तहत 14 हजार 500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाना है. छत्तीसगढ़ के 211 स्कूल का प्रथम चरण में चयन किया गया है. प्रारंभिक स्तर पर 193 और सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल हैं

केंद्र के खिलाफ आज शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस...आयकर भवन के सामने होगा धरना

केंद्र के खिलाफ आज शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस...आयकर भवन के सामने होगा धरना

 रायपुर । कांग्रेस केंद्र सरकार और ईडी (ED), आईटी समेत केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ खिलाफ हल्लाबोल करेगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने तानाशाही बताते हुये कहा था कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है, इसीलिये बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अभूतपूर्व और क्रूर कदम उठाया है। यह कदम लोकसभा चुनावों से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है।

आज पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस केंद्र के खिलाफ आज पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने के विरोध में पूरे प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने विपक्ष के दमन के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. राजधानी रायपुर में भी आयकर ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया जाएगा. सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा।  प्रदर्शन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग, स्थानीय नेता और विधायक अपने क्षेत्रों में करेंगे प्रदर्शन।

छत्तीसगढ़ - सनकी पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट…जानिए क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ - सनकी पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट…जानिए क्या है पूरा मामला

 रायगढ़। थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में कल 17 जनवरी को अधेड़ महिला की उसके ही पति ने डंडे से मारपीट कर हत्या किया गया है । घटना की सूचना मिलते ही लैलूगा पुलिस मौके पर पहुंची महिला की पहचान दुरपति सिदार (42 साल) के रूप में हुई है । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया व आरोपित पति बलराम सिदार (45 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

बीते रात्रि थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम पाकरगांव जूनापारा में एक महिला की उसके ही पति द्वारा डंडा से मारपीट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम पाकरगांव जूनापारा पहुंचे । जहां सरोज सिदार के घर अंदर उसकी मां दुरपति सिदार (उम्र 42 साल) मृत पड़ी थी । सूरज सिदार बताया कि 17 फरवरी के दोपहर अपने बाड़ी के प्याज फसल में पानी सिंचाई कर रहा था । शाम करीब 05.00 बजे घर तरफ से झगड़ा मारपीट की आवाज आने पर आकर देखा तो इसका पिता बलराम सिदार, इसकी मां दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर झगड़ा विवाद का डंडा से मारपीट कर रहा था।

सरोज सिदार जाकर बीच बचाओ का प्रयास किया तो इसका पिता बलराम सिदार उसे ही मारने पर उतारू हो गया । तब सरोज सिदार घर से भाग गया, थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो उसकी मां कमरे में लहूलुहान पड़ी हुई थी जिसके सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थे । इसका पिता बलराम सिदार घर से फरार था । महिला की हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे अपने स्टाफ के साथ तत्काल आरोपी की पतासाजी में जुट गये और शीघ्र ही आरोपी बलराम सिदार पिता स्व. ननकी राम सिदार (उम्र 45 साल) को हिरासत में लिये जिससे पूछताछ करने पर घटना दिनांक के शाम पत्नी दुरपति सिदार के खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा विवाद होना और विवाद में पत्नी को डंडे से सिर, कनपटी में मारकर उसकी हत्या कर देना कबूल किया । आज सुबह लैलूंगा पुलिस द्वारा मृतिका के पुत्र सरोज सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी बलराम सिदार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून लाएगी सरकार, बिल का ड्राफ्ट तैयार : बृजमोहन अग्रवाल

धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून लाएगी सरकार, बिल का ड्राफ्ट तैयार : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए जल्द ही कानून बनाया जाएगा। विष्णुदेव सरकार शीघ्र ही धर्म स्वतंत्र विधेयक लाएगी। बिल का डॉफ्ट लगभग बनकर तैयार है। इस मामले में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार नया कानून लाएगी। विधानसभा के इसी सत्र में धर्म स्वतंत्र विधेयक लाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बहुत सारी ऐसी शक्तियां हैं, जो कि विदेशी फंड के आधार पर छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी और इकोलॉमी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही हैं। प्रलोभन और लालच के माध्यम से शासन को बिना सूचना दिए धर्मांतरण कराते हैं। इससे समाज में विवाद और विद्वेष फैलता है। इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि कानून लाए पर कानून के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना उचित नहीं होगा।

दूसरे धर्म में जाने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को कम-से-कम 60 दिन पहले एक फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। उसे कलेक्टर के पास जमा करना होगा। इसके बाद जिला डीएम से धर्मांतरण के वास्तविक इरादे, कारण और उद्देश्य का आकलन करने के लिए कहेगा। इतना ही न हीं धर्मांतरण करवाने वाले व्यक्ति को भी एक फॉर्म भरकर जिलाधिकारी के पास जमा करना होगा। मसौदे में यह भी कहा गया है कि बलपूर्वक, अनुचित प्रभाव डालकर, प्रलोभन देकर या किसी कपटपूर्ण तरीके से या फिर विवाह से एक धर्म से दूसरे धर्म में रूपांतरण नहीं किया जा सकता है। अगर इसकी जानकारी जिलाधिकारी को मिलती है तो वह इस धर्मांतरण को अवैध घोषित कर सकता है। इतना ही नहीं धर्मांतरण करने वाले हर व्यक्ति का पंजीकरण कलेक्टर के पास कराना होगा।

ये है सजा और जुर्माने का प्रावधान
धर्मांतरण पर आपत्ति जताने पर धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति से रक्त या गोद लेने संबंधी जुड़ा हुआ व्यक्ति इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही यह केस गैर-जमानती होगा और यह सत्र अदालत की ओर से सुनवाई योग्य होगी। कोर्ट धर्म परिवर्तन के पीड़ित को 5 लाख रुपए तक का मुआवजा मंजूर कर सकता है। नाबालिग, महिलाओं या अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लोगों का अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने वालों को कम-से-कम दो साल और अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है। वहीं कम से कम 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लग सकता है। सामूहिक धर्म परिवर्तन पर कम से कम तीन साल और अधिकतम 10 साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना भी लग सकता है।

CG : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...जानें क्या है हत्या की वजह

CG : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...जानें क्या है हत्या की वजह

 कोंडागांव। जिले से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की है. मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस को 17 फरवरी को कांकेर से मर्ग डायरी प्राप्त हुआ. जिसमें मृतक बज्जू परचापी की मृत्यु सिर पर आई चोट से होना और डॉक्टर का शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मृत्यु की प्रकृति हत्या बताया गया. जिसके बात मामले की जांच में पुलिस जुट गई.

इस दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे मानकू परचापी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने बताया की बीते 16 फरवरी की रात उसकी और उसकी पत्नी असमोतीन के बीच वाद विवाद हो रहा था कि तभी उसके पिता बज्जू वहां पर आ गए और उसकी पत्नी की तरफदारी किया. जिससे नाराज होकर बेटे ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया और पिता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

दो अलग अलग प्रकरण मे एक करोड़ रुपए से अधिक का गाँजा जप्त...03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

दो अलग अलग प्रकरण मे एक करोड़ रुपए से अधिक का गाँजा जप्त...03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  महासमुंद:- गांजा तस्करी के दो अलग-अलग प्रकरणों मे एक करोड़ रुपए से अधिक का गाँजा 2 क्विंटल 14.9 किग्रा समेत 03 अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली व थाना सिघोड़ा में अपराध धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

प्रकरण – 1 सिटी कोतवाली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिटी कोतवाली की टीम को 17.फरवरी को मुखबीर से सूचना मिला एक डिजायर कार में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है, जो महासमुंद के रास्ते जाने वाली है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली की टीम संभावित मार्गो पर बैरिकेट लगाकर संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रही थी।

एक करोड़ रुपए से अधिक का गाँजा जप्त,03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एक सफेद रंग का वाहन क्र0 OD-02-L-5270 को  थाना के पास रोका गया है। वाहन में दो व्यक्ति  01- तुषार हरीश पंचारिया पिता हरीश पंचारिया (41) विदरभा महाविद्यालय शेगावं नाका के पास अप्पू काॅलोनी शेगांव अमरावती महाराष्ट्र, 02- पवन बाबूलाल पाण्डे पिता बाबूलाल पाण्डे (44) विलाश नगर वार्ड नं0 15 अमरावती महाराष्ट्र बैठे हुए मिले । वाहन की तलाशी लेने पर  कुल 32 पैकेट खाकी रंग के थेले में लगभग 1 क्विंटल 64 किलो 900 ग्रा0 जिसका बाजार मूल्य 82,45,000 रूपयें को जप्त किया गया।

प्रकरण – 2 सिंघोड़ा

इसी तरह थाना सिंघोड़ा को मुखबीर से सूचना मिली कि उड़िसा के एक वाहन पर अवैध गांजा भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम रेहटीखोल के पास पहुचकर घेराबंदी कर उड़िसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन क्रमांक RJ 28 UA 0760 को रोका गया है। चालक को वाहन से उतारकर तलाशी ली गई तो मारूती जिप्सी के पिछलेे सीट पर दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी के पास से 50 किलोग्राम कीमत 25,00,000 रूपयें अवैध गांजा जप्त किया ।इस तरह से महासमुंद पुलिस ने गाँजा 2 क्विंटल 14.9 किग्रा समेत 03 अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उक्त कार्यवाही महासमुंद पुलिस के द्वारा की गई।

पंचतत्व में विलीन हुए संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर

पंचतत्व में विलीन हुए संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर

संघ संबंधी सभी कार्यों से निवृत्ति ले ली और आचार्य पद का त्याग कर दिया था

रायपुर। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज 17 फरवरी, शनिवार रात में 2.30 बजे ब्रह्म में लीन हुए। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। पूरी जागृत अवस्था में 3 दिन के उपवास के बाद समाधि हुई। समग्र जैन समाज में शोक की लहर छा गई। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली, 18 फरवरी, रविवार दोपहर को डोला यहीं से निकला और पंचतत्व में विलीन हो गए ।

6 फरवरी को निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर से चर्चा करते हुए उन्होंने संघ संबंधी सभी कार्यों से निवृत्ति ले ली और आचार्य पद का त्याग कर दिया था। उन्होंने आचार्य पद के योग्य प्रथम मुनि शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि समय सागर महाराज को योग्य समझा और तभी उन्हें आचार्य पद दिए जाने की घोषणा कर दी थी, जिसकी विधिवत जानकारी आज दी गई । समाधि के समय उनके पास पूज्य मुनि योग सागर, समता सागर, प्रसाद सागर महाराज संघ सहित उपस्थित थे।

रात को सूचना मिलते ही आचार्य श्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक प्रांत के बेलगांव जिले के सदलगा गांव में हुआ था। उन्होंने 30 जून 1968 को राजस्थान के अजमेर नगर में आचार्य ज्ञान सागर महाराज से दीक्षा ली थी। आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने उनकी कठोर तपस्या को देखते हुए उन्हें अपना आचार्य पद सौंपा था।

आचार्य श्री का अधिकांश समय बुंदेलखंड में व्यतीत हुआ, वे वहां के जैन समाज की भक्ति और समर्पण से बहुत प्रभावित थे। आचार्य श्री ने लगभग 350 दीक्षाएं दी है, जिनमें शिक्षित युवाओं की संख्या अधिक है। संघस्त निर्यापक मुनि समता सागर महाराज ने कहा कि यह धर्म संकट की घड़ी है पूरे विश्व को अपूरणीय क्षति हुई है एक कालखंड थम गया है हर आंख में आंसू है, देह का वियोग हुआ है।

गुरुवर आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि इस सदी के महान संत देह से विदेह की यात्रा कर सिद्धत्व की ओर अग्रसर हुए, समग्र जैन समाज ने आचार्य श्री को अपनी विनयांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी 20 को करेगे कवर्धा केन्द्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी 20 को करेगे कवर्धा केन्द्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण

 उपमुख्यमंत्री शर्मा और सांसद संतोष के प्रयासों से कबीरधाम जिला को मिला केन्द्रीय विद्यालय भवन

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय भवन एवं कर्मचारी आवासीय भवन सहित अन्य निर्माण कार्याे की लागत 20.56 करोड़ रूपए बताई गई है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने केन्द्रीय विद्यालय भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर महोबे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय के अथक प्रयासों से कबीरधाम जिले को केन्द्रीय विद्यालय का एक नया संयुक्त परिसर का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है

प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण कार्याे की आधारशिला वर्ष 2017 में रखी गई थी। वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय कक्षा 11वीं तक संचालित है। जिसमें 486 विद्यार्थी अध्यनरत है। अध्यनरत विद्यार्थियों में 248 छात्र और 238 छात्राएं शामिल है। नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन में सभी कक्षाएं उच्च स्तरीय तरीके से बनाएं गए है। परिसर में खेल, संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त जगह तैयार किए गए है। केन्द्रीय विद्यालय वर्तमान में आउटडोर स्टेडियम परिसर में संचालित हो रही है।

विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा : मुख्यमंत्री

विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा : मुख्यमंत्री

 छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित

रायपुर ।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महा मुनिराज जी के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आचार्य  विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य  विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य  विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन

राज्य शासन द्वारा वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज जी के सम्मान में आज छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह एवं कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगें।

छत्तीसगढ़ - विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा

छत्तीसगढ़ - विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा

 कोरबा। जिले में अपहरण के बाद विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां दो बदमाशों ने जबरन 56 वर्षीय महिला को घने जंगल में ले जा कर गैंगरेप किया. इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीणों को आते देख बदमाश भाग निकले. मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार, महिला शौच के लिए घर से निकली थी. इस दौरान उसी क्षेत्र में ही रहने वाले सोहन और राम किशन खड़े मिले।

दोनों युवकों ने विधवा को अपने साथ चलने की बात कही. इस पर महिला ने विरोध किया तो युवकों ने जबरिया उसे बाइक में बैठा लिया. फिर महिला को अपने साथ समीप ही स्थित छछान झोरखी जंगल के उपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीण उसके पास जाने लगे तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीएम श्री योजना का शुभारंभ कल...केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता

पीएम श्री योजना का शुभारंभ कल...केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता

 राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम  में होगा आयोजन

18 फरवरी 2024 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को होने जा रहा है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पीएम  योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल होंगे।
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम  योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा।स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन और केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद  सुनील सोनी, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू और महापौर रायपुर  एजाज ढेबर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिन्दल स्टील एंड पावर को जल संरक्षण एवं मृदा प्रबंधन में सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी अवार्ड

जिन्दल स्टील एंड पावर को जल संरक्षण एवं मृदा प्रबंधन में सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी अवार्ड

रायपुर, 18 फरवरीः जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन परियोजनाओं के माध्यम से ओडिशा के अंगुल में किसानों की तरक्की में योगदान करने के लिए जल संरक्षण एवं मृदा प्रबंधन श्रेणी में सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी अवार्ड – 2024 से सम्मानित किया गया है। यह परियोजना नाबार्ड ( नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) के सहयोग से चलाई जा रही है।  
जेएसपी को यह सम्मान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा सुश्री रेखा शर्मा ने 15 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित प्रभावी सतत व्यापार प्रथाओं पर राष्ट्रीय सम्मेलन (नेशनल कॉन्क्लेव ऑन इम्पैक्टफुल सस्टेनेबिल बिजनेस प्रैक्टिसेज) में कंपनी के प्रतिनिधि को प्रदान किया। ऑल इंडिया बिजनेस एंड कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में केंद्र लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुनील शास्त्री और वरिष्ठ राजनेता डॉ. विजय जॉली की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
जेएसपी ने अपने चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व में अंगुल जिले के तुबे, कुलेई, देरजंग, मराटीरा और मढियामुंडा गांवों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और कृषि विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जेएसपी की सामाजिक शाखा जेएसपी फाउंडेशन ने देरजंग और तुबे में वाटरशेड परियोजनाओं के माध्यम से मिट्टी का कटाव कम करने और भूजल पुनर्भरण (ग्राउंडवाटर रिचार्ज) को अधिकतम करने में अभूतपूर्व सफलता पाई है, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी में वृद्धि हुई है।

टीम को बधाई देते हुए जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा, “जेएसपी स्थानीय पारिस्थितिकी में सतत सुधार का हिमायती है और यह वाटरशेड परियोजना किसानों को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” उन्होंने इस सम्मान के लिए निर्णायक मंडल का धन्यवाद किया।

2012 में नाबार्ड के सहयोग से शुरू की गई वाटरशेड परियोजनाओं के कारण अंगुल क्षेत्र में मिट्टी की नमी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
इससे उत्साहित किसानों ने नकदी फसल की नई किस्मों को आजमाया और फसल प्रणाली बदलकर एक के बजाय दो और तीन फसल उगाने लगे। आज नकदी फसल उनकी प्राथमिकता बन गई है।
इस पहल से पलायन थमा है और स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है। किसानों की आय में इजाफा हुआ है और वे 1.5 लाख से 5.5 लाख रुपये से भी अधिक कमाने लगे हैं।  जेएसपी फाउंडेशन ने स्थानीय किसानों के सशक्तीकरण के लिए गांवों में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन में भी महत्वपूर्ण सहयोग किया है।

Trains Cancelled : रायपुर से होकर गुजरने वाली 37 ट्रेनें रद्द...कई के बदले रूट, यहां देखें शेड्यूल

Trains Cancelled : रायपुर से होकर गुजरने वाली 37 ट्रेनें रद्द...कई के बदले रूट, यहां देखें शेड्यूल

 Trains Cancelled: अनुपपुर-न्यू कटनी जंक्शन घुंनघुटी में तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे का मेगा ब्लॉक लगा है। इसके चलते छत्तीसगढ़ के रायपुर से होकर गुजरने वाली 37 ट्रेनें रद्द हुई हैं।ये ट्रेनें 18 फरवरी से 6 मार्च तक प्रभावित हुई है। वहीं कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे रेलवे अधिकृत पूछताछ पर ट्रेन का अपडेट शेड्यूल पता कर ही अपनी यात्रा करें।

   दुर्ग-अजमेर और सांतरगाछी एक्सप्रेस रद्द

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस और 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द (Trains Cancelled) रहेगी।

इसी तरह 25 फरवरी को गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस और 26 फरवरी को गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

   दुर्ग और गोदिंया के बीच जनशताब्दी रद्द

24 फरवरी और 7 मार्च को गाड़ी संख्या 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द (Trains Cancelled) रहेगी। 5 मार्च को गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस और 7 मार्च को गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

   ये गाड़िया हुई हैं रद्द

20 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
20 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08270 चंदिया रोड- चिरमिरी पैसेंजर रद्द रहेगी।
19 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
20 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
19 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 से 27 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवां एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18248 रीवां-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 एवं 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।
22 एवं 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 05756 अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।
21 एवं 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 11751 रीवां-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 एवं 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवां एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 एवं 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 एवं 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

   24 फरवरी और 6 मार्च को ये ट्रेनें रद्द

24 फरवरी और 6 मार्च को गाड़ी संख्या 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल सहित 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल और 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द (Trains Cancelled) रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08713 गोंदिया-गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

   ये गाड़ियां हुई डायवर्ट

18 फरवरी से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी।

19 फरवरी से 24 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी।

24 फरवरी और 6 मार्च को गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी।

CAF के कंपनी कमांडर की हत्या : नक्सलियों ने शांति वार्ता के बीच वारदात को दिया अंजाम

CAF के कंपनी कमांडर की हत्या : नक्सलियों ने शांति वार्ता के बीच वारदात को दिया अंजाम

 बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शांति वार्ता के प्रस्ताव के बीच नक्सलियों ने CAF के कंपनी कमांडर की हत्या कर दी है। वे कुटरू के दरभा कैम्प में कंपनी कमांडर के पद पर पदस्थ थे। मृतक तिजाउ राम भुआर्य की हत्या आज सुबह-सुबह की गई है। इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है। CAF के कंपनी कमांडर को नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया है। 

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का निधन, लम्बे समय से थे बीमार…

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का निधन, लम्बे समय से थे बीमार…

 डोंगरगढ़। जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का आज निधन हो गया है। रात 2.30 बजे आचार्य विद्यासागर महाराज अंतिम सांस ली। बताया गया कि आचार्य पिछले कई दिनों से बीमार थे और लगभग 6 महीने से वे डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में ही रुके हुए थे। आज उन्हें दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलिन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में शनिवार देर रात 2:35 बजे दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया। बताया गया कि वे लगभग 6 माह से डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में रुके हुए थे और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे जिसके बाद बीते रात 2:35 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। वहीं आज उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलिन किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी डोंगरगढ़ पहुंचकर जैन मुनि विद्यासागर महाराज के दर्शन किए थे।

छतीसगढ़ - 2 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, शरीर के उड़ गए चिथड़े...जानिए कैसे घटी खौफनाक घटना

छतीसगढ़ - 2 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, शरीर के उड़ गए चिथड़े...जानिए कैसे घटी खौफनाक घटना

 बलौदाबाजार. जिले में रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन किसी न किसी जान जा रही है. कसडोल में आज एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल से गिरकर ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वंही एक छोटी बच्ची और चालक घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, मृतक कसडोल में स्व सहायता समूह का बैंक खाता खुलवाने आए थे. वापसी जाने के वक्त भीषण सड़क हादसा हुआ. घटना में दुजबाई केवट और कांति बाई केवट निवासी मल्दा की मौत हुई है. घटना की सूचना पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है.

वहीं जिले में लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिला प्रशासन इतने हादसों के बाद भी सो रहा है क्या ? आखिर हादसों को रोकने के लिए प्रयास क्यों नहीं किए जा रहा है.

 हत्या या आत्महत्या : फसल की रखवाली करने गए किसान की खेत में मिली जली हुई लाश...जांच में जुटी पुलिस

हत्या या आत्महत्या : फसल की रखवाली करने गए किसान की खेत में मिली जली हुई लाश...जांच में जुटी पुलिस

 गंडई पंडरिया। वनांचल मोहगांव थाना क्षेत्र के जंगलपुरघाट गांव में रावी फसल की रखवाली करने गए ग्राम पटेल का जली अवस्था में लाश मिली है। जिसके चलते गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं  आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश जलाई गई है, या फिर उसकी जिंदा जलाकर हत्या की गई है। सुचना पर पहुंची मोहगांव पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जंगलपुरघाट निवासी ओमप्रकाश मरावी (48) पिता संबल मरावी गुरुवार रात को खाना खाने के बाद अपने खेत की रखवाली करने गया था। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश बुरी तरह जली अवस्था में मिली है। खेत में ही उसने घासफूस की झोपड़ी बनाई थी। झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई थी। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है।

ओमप्रकाश मरावी लंबे समय से था ग्राम पटेल 

पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश लंबे समय से ग्राम पटेल के पद पर है और उसके परिवार की महिला सरपंच है। ओमप्रकाश गांव के ही अपने खेत के पास किसी दूसरे की जमीन को रेगहा में लेकर इसमें सब्जी व अन्य फसल लगाता था। ओमप्रकाश रोज रात में अपने फसल की रखवाली करने जाता था और रात में वहीं रहता था। गुरुवार को भी ओमप्रकाश घर में खाना खाने के बाद रात करीब 8 बजे खेत में फसल की रखवाली करने गया था।

दुर्ग से बुलाए गए फोरेसिंक एक्सपर्ट :

पुलिस ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश व उसके परिवार की गिनती गांव के रसूखदार लोगों में होती है। जली अवस्था में शव मिलने की जानकारी मिलने पर गंडई ओएसडी प्रशांत खांडे, मोहगांव व गातापार टीआई मौके पर पहुंचे। जांच के लिए दुर्ग से फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया था। मृतक ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव जला दिया है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

CG BREAKING : ट्यूशन जा रही 12 वीं की छात्रा को हाईवा ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत

CG BREAKING : ट्यूशन जा रही 12 वीं की छात्रा को हाईवा ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत

 दुर्ग : जिले में से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां रेत से भरी हाईवा ने 12 वीं की छात्रा को रौंद दिया, घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, इधर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं इस हादसे को लोग में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक घटना दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है,जहां 12 वीं की छात्रा घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, उसी दौरान बोरसी चौक में टर्निंग के दौरान रेत से भरी हाईवा ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चालाक को हिरासत में लेकर हाईवा को जब्त कर लिया है, इधर दिल को झकझोर देने वाली इस भीषण हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में मातम है, वहीं परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल...कई निरीक्षक और उप निरीक्षक इधर से उधर, देखिये पूरी लिस्ट

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल...कई निरीक्षक और उप निरीक्षक इधर से उधर, देखिये पूरी लिस्ट

 राजनांदगांव : बड़ी संख्या में निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को ट्रांसफर के बाद रिलीव कर दिया गया है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय से प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ था। इसी तबादले के बाद अब पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जिलों में तैनात कई थाना प्रभारियों को भी इधर से उधर किया है। वहीं कई पुलिसकर्मियों को जिले से रिलीव कर दिया गया है।

देखिये पूरी लिस्ट..

 

 

प्रेस क्लब रायपुर का चुनाव संपन्न...कौन जीता कौन हारा, देखिए!

प्रेस क्लब रायपुर का चुनाव संपन्न...कौन जीता कौन हारा, देखिए!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपर में 5 साल बाद प्रेस क्लब का चुनाव आज संपन्न हुआ, जिसके बाद मतगणना की गई, रायपुर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष संकल्प पैनल से बने प्रफुल्ल ठाकुर, इसके साथ ही संकल्प पैनल से संदीप शुक्ला उपाध्यक्ष, संगवारी पैनल से महासचिव वैभव शिव पांडेय, संगवारी पैनल से संयुक्त सचिव- तृप्ति सोनी की जीत हुई है। संकल्प पैनल से कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संकल्प पैनल से संयुक्त सचिव बमलेश्वर ( अरविंद) सोनवानी ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ। जिसमे पहली बार जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन कराया गया। चुनाव में 5 पैनल से 6 पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान पर थे। प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला था।

मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदानकिया गया, इसके बाद मतगणना शुरू हुई।

संयुक्त सचिव के लिए तृप्ति सोनी को 232 तो वही अरविंद सोनवानी को 194 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए रमन हलवाई को 218 वोट मिले। वहीं महासचिव पद के लिए डॉ वैभव शिव पांडेय को 197 वोट मिले इस तरह संकल्प पैनल के 4 और संगवारी पैनल के दो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

 जानिए कौन किस पद के लिए थे मैदान में :

संगवारी पैनल
अध्यक्ष- संदीप पुराणिक
महासचिव- वैभव शिव पांडेय
कोषाध्यक्ष- स्टार जैन
संयुक्त सचिव- लक्ष्मण लेखवानी
संयुक्त सचिव- तृप्ति सोनी

संकल्प पैनल
अध्यक्ष- प्रफुल्ल ठाकुर
उपाध्यक्ष- संदीप शुक्ला
कोषाध्यक्ष- रमन हलवाई
संयुक्त सचिव- शुभम वर्मा
संयुक्त सचिव- बमलेश्वर ( अरविंद) सोनवानी

प्रतिष्ठा पैनल
अध्यक्ष-अनिल पुसद्कर
उपाध्यक्ष- विनय घाडगे
महासचिव- महादेव तिवारी
कोषाध्यक्ष- कोरलैया( कुणाल राव)
संयुक्त सचिव- प्रदीप चंद्रवंशी
संयुक्त सचिव- रेनू नंदी

स्वतंत्र पैनल- आपका अपना पैनल
अध्यक्ष -सुकांत राजपूत
उपाध्यक्ष – अजीत परमार
महासचिव – मोहन तिवारी
कोषाध्यक्ष – कल्लू महाराज (सनत तिवारी )

प्रगतिशील पैनल
अध्यक्ष – दामू अंबाडरे
उपाध्यक्ष – मनोज नायक
महासचिव – दीपक पांडे
कोषाध्यक्ष – अनिल द्विवेदी
संयुक्त सचिव – उमेश यादव
संयुक्त सचिव – श्रवण यदु

स्वतंत्र प्रत्याशी
उपाध्यक्ष- बृजनारायण साहू
महसचिव- सुधीर तंबोली आजाद
कोषाध्यक्ष- शरनजीत तेतरी

छत्तीसगढ़ में 61 लाख 28 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में 61 लाख 28 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 17 फरवरी की स्थिति में 61 लाख 28 हजार 959 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।