नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
सीएम साय बस्तर जिले को देंगे 100 करोड़ 42 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यो की सौगात

सीएम साय बस्तर जिले को देंगे 100 करोड़ 42 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यो की सौगात

 रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार से अधिक राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए की लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। मुख्यमंत्री साय द्वारा बुरुदवाडा सेमरा में स्थित लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा 7 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत से चित्रकोट और तिरथा में इंद्रधनुष पार्क निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 45 लाख रूपए की लागत से ज्ञानगुड़ी अकादमी, 25 लाख रूपए की लागत से विज्ञान केंद्र, लगभग 25 लाख रूपए का पासपोर्ट कार्यालय, 17.45 लाख रूपए का कलेक्टर परिसर में गार्डन और 75-75 लाख रूपए के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब नहीं खुलेगी कोई नई शराब दुकान, मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब नहीं खुलेगी कोई नई शराब दुकान, मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  • # छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा के द्वितीय सत्र फरवरी-मार्च 2024 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • # तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2023-2024 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • # बजट अनुमान वर्ष 2024-25 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • # छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमोदन किया गया है। यह निर्णय लिया गया है कि कोई भी नई मदिरा दुकान नहीं खोली जाएगी।
  • # छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया है। इस संशोधन में ‘जिला न्यायाधीश‘ को ‘प्रधान जिला न्यायाधीश‘ और ‘अपर जिला न्यायाधीश‘ को ‘जिला न्यायाधीश‘ करने का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह ‘व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वर्ग‘ को ‘व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी‘ तथा ‘व्यवहार न्यायाधीश द्वितीय वर्ग‘ को ‘व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी‘ तथा ‘जिला न्यायालय‘ को ‘प्रधान जिला न्यायालय‘ से प्रतिस्थापित करने का प्रावधान रखा गया है।
  • # माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में ज्वाईंट रजिस्ट्रार (एम) के 5 पद आकस्मिकता निधि से सृजित करने का निर्णय लिया गया है।
आज से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नया रोस्टर लागू, अब 19 बेंच में होगी मामलों की सुनवाई

आज से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नया रोस्टर लागू, अब 19 बेंच में होगी मामलों की सुनवाई

पहली डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा शामिल

बिलासपुर। हाई कोर्ट में आने वाले अलग-अलग मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में आज से नया रोस्टर लागू कर दिया गया है। जिसके मुताबिक अब हाई कोर्ट में 10 सिंगल बेंच, 3 डिवीजन बेंच और 6 स्पेशल बेंच में होगी मामलों की सुनवाई। इनमें पहली डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा शामिल है जो कि डिवीजन बेंच के सभी रिट मैटर, पल ओमान हेवियस कॉरपस पिटीशन आदि की सुनवाई करेंगे।

दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल हैं। इस बेंच में टैक्स के मामलों के अलावा डिवीजन बेंच में सुने जाने वाले कमर्शियल सिविल और कंपनी मामलों की अपील सुनी जाएगी। वहीं तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल शामिल हैं। इस बेंच में क्रिमिनल मैटर अपील और ट्रिब्यूनल के रिट मैटर की सुनवाई होगी।

इसी तरह हाई कोर्ट में मामलों की सुनवाई के लिए 6 स्पेशल बेंच गठित की गई है, जिसमें पहली बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, दूसरी बेंच में जस्टिस गौतम भादुड़ी, तीसरी बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल, चौथी बेंच में जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, पांचवी बेंच में जस्टिस संजय कुमार जायसवाल और छठी बेंच में जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल शामिल है। यह बेंच दोपहर 2:15 बजे के बाद विभिन्न मामलों की सुनवाई करेगी।

इसी तरह मामलों की सुनवाई के लिए 10 सिंगल बेंच का भी गठन किया गया है। जिसमें पहली बेंच में दूसरी बेंच में जस्टिस संजय अग्रवाल, दूसरी बेंच में अरविंद सिंह चंदेल, तीसरी बेंच में जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू, चौथी बेंच में जस्टिस रजनी दुबे, पांचवी बेंच में जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास, छठी बेंच में जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी, सातवीं बेंच में जस्टिस दीपक कुमार तिवारी, आठवीं बेंच में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, नौवीं बेंच में जस्टिस राकेश मोहन पांडे और दसवीं बेंच में जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल का नाम शामिल है। विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी का अवलोकन कर सकते है।

CG में इन त्योहारों पर छुट्टी घोषित, GAD ने जारी किया आदेश

CG में इन त्योहारों पर छुट्टी घोषित, GAD ने जारी किया आदेश

 रायपुर। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने नागपंचमी, पोला और महानवमी में नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालय संस्थाओं में छुट्टी का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में नागपंचमी 9 अगस्त दिन शुक्रवार, पोला दो सितंबर दिन सोमवार और महानवमी 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को छुट्टी घोषित की गई है।

BREAKING : वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ बंपर तबादला, देखें लिस्ट

BREAKING : वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ बंपर तबादला, देखें लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों और कर्म चारियों का नवीनपदस्थापना का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 21 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

देखें लिस्ट

BREAKING - राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए संयोजक और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति... देखें लिस्ट

BREAKING - राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए संयोजक और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति... देखें लिस्ट

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन और संचालन के लिए प्रदेश संयोजक और जिलेवार पर्वेक्षक नियुक्त किये है।

 

 

5 लाख के इनामी सक्रिय माओवादी ने किया सरेंडर, 15 से भी ज्यादा घटनाओं में था शामिल

5 लाख के इनामी सक्रिय माओवादी ने किया सरेंडर, 15 से भी ज्यादा घटनाओं में था शामिल

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘नक्सल उन्मूलन नीति अंतर्गत विकास, विश्वास व सुरक्षा ’’ के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर पांच लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित माओवादी विगत 17 वर्षो से माओवादी संगठन में सक्रिय रहा है। जिला नारायणपुर सहित सीमावर्ती जिला बीजापुर, कांकेर क्षेत्रो में 15 से भी ज्यादा विभिन्न माओवादी घटनाओ में सम्मिलित रहा हैं।

पुलिस अधीक्षक,नारायणपुर पुष्कर शर्मा, के नेतृत्व में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘नक्सल उन्मूलन नीति अंतर्गत विकास, विश्वास व सुरक्षा ’’ के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के कुतूल एरिया कमेटी अंतर्गत परलकोट एलओएस कमांडर (05 लाख ईनामी छ0ग0 शासन द्वारा ) के पद पर कार्यरत जयलाल कवाची द्वारा आज 24 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि आत्मसमर्पित माओवादी जयलाल की पत्नि मासे भी वर्तमान में नक्सली संगठन में कुतुल एल0ओ0एस0 कमाण्डर के पद पर कार्यरत है।

 BREAKING : सीएम साय की कैबिनेट बैठक शुरू, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

BREAKING : सीएम साय की कैबिनेट बैठक शुरू, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन ( मंत्रालय) में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा। वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।

 

रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू समेत 27 आला सचिवों के लिए लिंक अफसर की हुई नियुक्ति, आदेश जारी

रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू समेत 27 आला सचिवों के लिए लिंक अफसर की हुई नियुक्ति, आदेश जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सचिवों के लिंक अफसर नियुक्त कर दिए हैं। ये अफसर अवकाश के दिनों में एक दूसरे के विभागीय कार्यों के लिए नियुक्त किए गए हैं।

इस सम्बन्ध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। जारी आदेश में 27 आला सचिवों के लिंक अफसर नियुक्त किए गए है।

देखें आदेश

 

 

छत्तीसगढ़ - रिश्तों का कत्लः छोटे भाई की मार से बड़े भाई की मौत,आख़िर क्या थी वजह

छत्तीसगढ़ - रिश्तों का कत्लः छोटे भाई की मार से बड़े भाई की मौत,आख़िर क्या थी वजह

 गरियाबंद – जिले के पिपरछेडी थाना क्षेत्र में बीती रात छोटे भाई की मार से बड़े भाई की मौत हो गई। दोनों के बीच धान बेचने के बाद मिले रकम  को लेकर विवाद की होने की बात सामने आ रही है। मामले में बड़े भाई के पत्नी के रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक पिपरछेडी थाना क्षेत्र के ग्राम बीजापुर के रहने वाले जुझार सिंग सोरी और देविंग सिंग दोनो भाइयों के बीच मंगलवार दोपहर धान बेचने के बाद मिले पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर छोटे भाई लकड़ी के बल्ली से बड़े भाई की पिटाई कर दी। विवाद के कुछ देर बाद बड़ा भाई जुझार सिंग सोरी अपने पत्नी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) के पास आंगनबाड़ी पहुंचा। सारी घटना की आप बीती बताई और थाने जाकर रिपोर्ट लिखने बात कही। लेकिन इसी बीच जुझार सिंग बेहोश होकर गिर गया। उसे पत्नी अन्य सहयोगी के मदद से घर ले गई। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

इधर, पति के मौत के बाद पत्नी रूखमणी बाई सीधे पिपरछेडी थाना पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीपरछेडी थाना प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि मृतक के शरीर में चोट के निशान है। मृतक के पत्नी के बयान के आधार मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद ज़िला अस्पताल भेजा भेजा गया है।

मां ने नवजात को चूहों के बिल में छोड़ा, लोगों ने बचाई जान, जानें क्या है मामला

मां ने नवजात को चूहों के बिल में छोड़ा, लोगों ने बचाई जान, जानें क्या है मामला

 बस्तर। जिले के एक गांव में नवजात बच्ची चुहे के बिल के पास मिली। बच्ची की मां ने ही उसे चूहे के बिल में डाला था। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक तोकापाल गांव की रहने वाली एक युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। 22 जनवरी की आधी रात उसने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी प्रेमी को दी। युवक ने प्रेमिका और बच्ची को अपनाने से मना कर दिया। अगले दिन 23 जनवरी को युवती ने नवजात को गांव में ही नीलगिरी के पेड़ के पास चूहों के बिल में पाट दिया।

मंगलवार को सरपंच पति मनीष बेंजाम नीलगिरी के जंगल की ओर गए तो उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। तब उन्होंने बच्चे को चूहे के बिल से निकालकर एंबुलेंस को बुलाया। मामले की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची 108 संजीवनी एक्सप्रेस से बच्ची को फौरन गांव के अस्पताल लाया गया। फिर उसे बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल होनें पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल होनें पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव स्थल में पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही यातायात संदर्शिका और पोस्टर का विमोचन किया।

 राजधानी में दो दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया है। महोत्सव के दौरान सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अतिथियों के साथ अवलोकन किया।

माना एयरपोर्ट में यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की तीन फ्लाइट कैंसल होने से भड़का आक्रोश

माना एयरपोर्ट में यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की तीन फ्लाइट कैंसल होने से भड़का आक्रोश

  रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली मुंबई और बैंगलूरु की फ्लाइट कैंसिल हो गई । जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया गया। यात्रियो द्वारा बताया जा रहा है कि रायपुर से इंडिगो की 6E 5215 दिल्ली और 6E 0979 बैगलुरू समेत मुंबई की फ्लाइट इंडिगो पहले मौसम खराब होने के कारण देरी से चल रही है। बताया उसके बाद बिना किसी सूचना के तीनों फ्लाइट कैंसल कर दी गई, जिससे तीनों फ्लाइट के यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा मचाया।

यात्रियों के मुताबिक कई लोगों की दिल्ली बैंगलूरू से हांगकांग, दुबई समेत कई कनेक्टिंग फ्लाइट है जो इंडिगो की लापरवाही से छुट जायेगी। रायपुर एयरपोर्ट पर मौजूद इंडिगो कर्मचारियो द्वारा यात्रियों को कोई सही जवाब समेत कोई व्यवस्था नहीं कर रहा था। यात्रियों का कहना है कि पहले सिर्फ इंटरनेशनल फ्लाइट ज्वाइन करने वालो को ही होटल समेत कई अन्य सुविधाएं दे रहे थे लेकिन यात्रियों के जमकर हंगामा करने के बाद सभी को सुविधाए देने को तैयार हुए। इंडिगो की तीनों फ्लाइट कैंसल होने की वजह से ठंड में बडी संख्या में बुजुर्ग महिला समेत बच्चे काफी परेशान हुए।

BREAKING : सीएम साय ने अयोध्या में भंडारे के लिए 60 रामसेवकों को किया रवाना, कहा – भोजन कराने का काम बहुत पुण्य का काम है

BREAKING : सीएम साय ने अयोध्या में भंडारे के लिए 60 रामसेवकों को किया रवाना, कहा – भोजन कराने का काम बहुत पुण्य का काम है

 रायपुर। 500 साल के संघर्ष के बाद सोमवार को अयोध्या में अपने मूल स्थान पर प्रभु रामलला की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इससे पूरा देश राममय हो गया है। 25 जनवरी से 25 मार्च तक यानी दो महीने तक रामलला के दरबार अयोध्या में महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमे छत्तीसगढ़ से 60 रामसेवकों को रवाना करने सीएम विष्णुदेव साय वीआईपी रोड स्थित रामजी मंदिर पहुँचे, जहां मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया। वहीं इसके बाद हरी झंडी दिखाकर भंडारे के लिए रामसेवकों की टीम को रवाना किया। विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भगवान श्री राम के मंदिर के प्रांगण में आकर मुख्यमंत्री के नाते झंडी दिखाने का सौभाग्य मिल रहा है। जो राम जी के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। उनके भोजन कि व्यवस्था के लिए यहाँ से सदस्य जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान राम कि कृपा है 22 जनवरी को छत्तीसगढ के भांचा राम अयोध्या में अनेक वर्षो तक टेंट में रहने के बाद विधि विधान से स्थापित हुए,
हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों से उनकी प्राण प्रतिष्ठा कि गयी। 6 समिति के लोग अयोध्या में भंडारा चलाएंगे और राम भक्तों को भोजन कराएंगे, भोजन कराने का काम बहुत पुण्य का काम है मैं सभी 6 टीमों को साधुवाद देता हूँ। मोदी कि गारंटी में हमारी योजना है, प्रदेश वासियो को निःशुल्क अयोध्या भेजा जायेगा

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोध्या के राम मंदिर दरबार में माता शबरी का प्रसाद बंटेगा। प्रदेश की छह संस्थाएं 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ और दूसरे प्रदेशों से आने वाले रामभक्तों को स्वादिष्ट भोजन का वितरण करेंगी। अयोध्या में सरयू नदी और हनुमानगढ़ी के पास छह संस्थाओं का भव्य पंडाल बनकर तैयार हो गया है।

ये छह समितियां देंगी सेवाएं

नीलांचल सेवा समिति बसना (संपत अग्रवाल, अमित अग्रवाल)

पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन रायपुर (बसंत अग्रवाल)

शिव महापुराण सेवा समिति तिल्दा नेवरा (महेश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, एस एन शर्मा, देवेन्द्र अग्रवाल)

एग्रोक्रेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट रायपुर (धीरेन्द्र मिश्रा, चंद्रकांत चंद्रवंशी)

सनातन सेवा समिति रायपुर (निर्मल द्विवेदी)

काली माता अन्नदान भंडारा समिति और तक्षक इको फॉर्म फोरमदेव (दीपक भारद्वाज, गुड्डू त्रिपाठी, लाल सौर्यजीत सिंह, सुनील जग्गी)

छत्तीसगढ़ में अब तक 127.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 27,504 करोड़ रूपए का भुगतान

छत्तीसगढ़ में अब तक 127.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 27,504 करोड़ रूपए का भुगतान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 127.37 लाख मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 27504 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 94 हजार 718 किसानों से 127 लाख 37 हजार 970 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 27 हजार 504 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 99 लाख 06 हजार 412 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 84 लाख 23 हजार 264 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

धान उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला

धान उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला

 बलरामपुर। जिले के धान उपार्जन केंद्र डोंगरो के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। धान खरीदी के गड़बड़ी के आरोप में दोनों के खिलाफ चलगली थाना में शिकायत दर्ज किया गया है। मामले की पुलिस विवेचना करने में जुट गई है।

धान उपार्जन केंद्र डोंगरो खरीदी वर्ष 2023-24 में धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन खाद्य अधिकारी खाद निरीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 20 जनवरी 2024 को किया गया। जिसमें समिति में नया बरदाना की कुल संख्या 7182 नग बोरी धान और पुराने बरदाने में 4956 बोरी धान एवं 8857 बोरी नग बोरी धान है। इस प्रकार भौतिक सत्यापन में समिति प्रांगण में भौतिक रूप से कुल 20995 नाग बोरी धान पाया गया। जबकि मॉड्यूलर रिपोर्ट के अनुसार कल 24694 नग बोरी धन समिति प्रांगण में उपलब्ध होना चाहिए था। जहां मिलान करने पर 3699 बोरी अनुमानित वर्जन 1469.60 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में काम पाया गया। जिसे शासन के घोषित समर्थन में मूल्य 32 लाख 29 हजार 966 रुपये होता है।

जिला खाद्य अधिकारी ने इसकी शिकायत चलगली थाना में की थी जिला खाद्य अधिकारी के शिकायत के आधार पर थाना चलगली समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध 408, 420 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

शर्मनाक : मासूम बच्ची की मौत पर पुलिस ने पीड़ित को डराकर वसूले पैसे,मामला सामने आया तो SP ने तत्काल किया सस्पेंड….

शर्मनाक : मासूम बच्ची की मौत पर पुलिस ने पीड़ित को डराकर वसूले पैसे,मामला सामने आया तो SP ने तत्काल किया सस्पेंड….

 बलरामपुर । बलरामपुर जिला में खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक बीमार नवजात बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने परिवार वालों को डरा धमकाकर 9 हजार रूपये की रिश्वत वसूल लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, बावजूद इसके पुलिस बच्ची की मां को ही मौत का जिम्मेदार बताकर 20 हजार रूपये की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी के बाद एसपी लाल उमेंद सिंह ने दोषी एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

मानवता को शर्मसार करने वाला ये मामला बलरामपुर जिला क रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेतो में संतोष कुशवाहा का परिवार निवास करता है। संतोष की दो माह की नवजात बच्ची का नवंबर 2023 में अचानक तबियत खराब हो गया था। बच्ची को उपचार के लिए परिजनों ने सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। उपचार के दौरान बच्ची की मौत की सूचना सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें बच्ची की मौत हार्ट अटैक से होने की रिपोर्ट दी गयी थी। पीएम रिपोर्ट और केस डायरी कोअग्रिम जांच के लिए वाड्रफनगर से रघुनाथनगर थाने भेजा गया था।

यहां पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद भी रघुनाथनगर थाने के एएसआइ जुबलिन कुजूर को नियत बदल गयी। उसने थाने में पदस्थ नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को ही डराना-धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नगर सैनिक पीड़ित संतोष के घर पहुंच गया। उसने मां को ही बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए डराया जाने लगा। मामला खत्म करने के लिए 20 हजार रूपये की मांग की गयी थी। रुपये नहीं देने पर संतोष की पत्नी पर कानूनी कार्रवाई करने का भय दिखाया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने पैसे देने से जब मना किया तब नगर सैनिक जांच अधिकारी एएसआई जुबलिन कुजूर को लेकर पीड़ित परिवार के घर पहुंच गया। साथ ही थाने में बुलाकर दोबारा 20 हजार रुपए की मांग की गई। इसके बाद संतोष के पिता ने 20 जनवरी को पहली किस्त के रूप में 9 हजार रुपये दिए थे।

इसके बाद बचे हुए 11 हजार रुपये अगले दिन देने की तैयारी थी। जिसके बाद ही उन्हें थाने से जाने दिया गया। पुलिस की इस शर्मनाक करतूत की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो गयी। एसपी लाल उमेंद सिंह ने तत्काल इस प्रकरण में संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिया गया। उधर मामले का खुलासा होने पर एएसआई रिश्वत की रकम पीड़ित संतोष के पिता को वापस कर करने पहुंच गया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर एसपी डाॅ.लाल उमेद सिंह ने एएसआइ जुबलिन कुजूर को निलंबित कर दिया है। बलरामपुर के एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मीडिया में सामने आई खबरों के आधार पर एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PM मोदी 29 जनवरी को देंगे परीक्षार्थियों को कामयाबी के टिप्स, शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों को दिये तैयारी के निर्देश

PM मोदी 29 जनवरी को देंगे परीक्षार्थियों को कामयाबी के टिप्स, शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों को दिये तैयारी के निर्देश

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

सचिव स्कूल शिक्षा ने ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि यह समय है कि जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाये विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ उनके परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में सहयोग करें तथा उन्हें अपना सर्वोत्तम प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित करें।

सचिव स्कूल शिक्षा ने कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा है कि इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल, दूरदर्शन न्यूज, दूरदर्शन भारत, यू-ट्यूब व MyGov.in आदि के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम और जिला शिक्षा अधिकारी के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिले के केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट टीव्ही, डिजीटल क्लासरूम के प्रोजेक्टर स्क्रीन का उपयोग करते हुए कक्षा 6वीं से 12वीं तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस लाईव प्रसारण से लाभान्वित करें।

कलेक्टरों से कहा गया है कि जिन स्थलों में इंटरनेट अथवा टेलीविजन की सुविधा सुगम नहीं वहां ऑलइंडिया रेडियो एवं एफएम चैनल के द्वारा इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सुनाया जाए। कार्यक्रम के पश्चात् बच्चों एवं शिक्षकों के फोटो MyGovt Portal पर अपलोड किया जाए।

BREAKING : राजभवन के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम..

BREAKING : राजभवन के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम..

 रायपुर। राजधानी में एक खड़ी कार में भीषण आग लग गई है, बताया जा रहा है कि राजभवन के सामने एक सरकारी वाहन में अचानक आग लगी है. आगजनी की इस घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया है. कार में आग कैसे लगी इस बात का अभी पता नहीं चला है. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची है.

मिली जानकारी के अनुसार,  राजभवन के मुख्य गेट से थोड़ी दूर पर खड़ी सरकारी वाहन क्रमांक CG 02 7758 में अचानक आग लग गई. इस घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ब्रिगेड को टीम आग पर काबू पा लिया है. इस आगजनी में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

साय कैबिनेट की बैठक आज...कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद

साय कैबिनेट की बैठक आज...कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद

 रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यानि 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है। बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा।

वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।बता दें कि सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आवास देने की वादे को पूरा कर दिया है और जल्द ही अन्य वादों को पूरा करने को लेकर मंथन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव कल से, CM साय करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव कल से, CM साय करेंगे शुभारंभ

 रायपुर । मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का शुभारंभ 24 जनवरी 2024 को राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में करेंगे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आयोजित किये जा रहे विभन्न सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात संबंधी जनजागरूकता शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम सत्र में देश के विभिन्य राज्यों से प्राप्त अनेक भाषाओं की 460 प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ चिन्हित 44 लघु फिल्मों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रातः 11ः30 बजे सड़क सुरक्षा पर आधारित ’’स्टे फिट विथ मी ग्रुप‘‘ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जायेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, यातायात संदर्शिका का विमोचन और फिल्म महोत्सव के विजेताओं को पारितोषिक वितरण और उत्कृष्ट एवं पुरस्कृत फिल्मों का प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा।

शाम 4 बजे से सड़क सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा

24 जनवरी के द्वितीय सत्र में शाम 4 बजे से सड़क सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। अगले दिन 25 जनवरी को तृतीय सत्र में सुबह 10 बजे से चयनित विशिस्ट लघु फिल्मों का प्रदर्शन जनसामान्य के लिए किया जाएगा। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्त्तीसगढ़, परिवहन विभाग एवं छत्त्तीसगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा के प्रति चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव के लिए अब तक उत्तर प्रदेश गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, असम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, दिल्ली, उड़ीसा  सहित अन्य राज्यों से तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रांे के प्रतिभागियों के पंजीकरण हुए है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव, छत्तीसगढ़ 2024 में दो श्रेणियों में प्रस्तुतियां स्वीकार की गयी है, इनमें (1) छत्तीसगढ़ी भाषा (छत्तीसगढ़ी, गोडी, धुर्वा, भतरी, दोरली, संबलपुरी, कुड़ख, सदरी, बैगानी, कमारी, औरिया, सरगुजिया, दंतेवाड़ा गोड़ी आदि) और (2) अन्य भारतीय भाषा, सभी प्रविष्टियों के लिए हिंदी में उपशीर्षक अनिवार्य किया गया है।

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक कल, बजट सत्र और राजिम कुंभ पर होगी चर्चा, महतारी वंदन योजना पर लगेगी मुहर ?

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक कल, बजट सत्र और राजिम कुंभ पर होगी चर्चा, महतारी वंदन योजना पर लगेगी मुहर ?

 रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल यानि 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है। बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा। वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।

बता दें कि सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आवास देने की वादे को पूरा कर दिया है और जल्द ही अन्य वादों को पूरा करने को लेकर मंथन किया जा रहा है।

BREAKING : छग में महाविद्यालयों की जनभागीदारी समिति में राजनैतिक नियुक्तियां निरस्त...आदेश जारी

BREAKING : छग में महाविद्यालयों की जनभागीदारी समिति में राजनैतिक नियुक्तियां निरस्त...आदेश जारी

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत समस्त शासकीय महाविद्यालयों में पूर्व में गठित जनभागीदारी समिति के अंतर्गत राजनैतिक नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों में अध्यक्ष का प्रभार, पदने उपाध्यक्ष-सह-कलेक्टर को आगामी आदेश तक के लिए सौंपा गया है।

CG BREAKING : छग में महाविद्यालयों की जनभागीदारी समिति में राजनैतिक नियुक्तियां निरस्त, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
ASP अनंत कुमार साहू को डिप्टी CM विजय शर्मा की विशेष सुरक्षा का बनाया गया प्रभारी, आदेश जारी…

ASP अनंत कुमार साहू को डिप्टी CM विजय शर्मा की विशेष सुरक्षा का बनाया गया प्रभारी, आदेश जारी…

 रायपुर. राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत कुमार साहू को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, गृह एवं जेल विभाग की विशेष सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है. जिसका आदेश गृह विभाग के उप सचिव डीपी कौशल ने जारी किया है.

देखें आदेश की कॉपी-

मुंगेली व्यापार मेला 2024 का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन, लोगों की उमड़ी रही भारी भीड़

मुंगेली व्यापार मेला 2024 का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन, लोगों की उमड़ी रही भारी भीड़

 मुंगेली। मुंगेली व्यापार मेला 2024 का समापन रंगारंग आर्केस्ट्रा पार्टी स्वप्निल त्रिवेदी लाइव बैंड और ब्लीज डांस टूप कोलकाता के रंगारंग प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ. 6 दिवसीय मुंगेली- व्यापार मेला का भव्य और शानदार आयोजन का आज आखिरी दिन था. आखिरी दिन होने के कारण व्यापार मेला में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही. मेला के आखिरी दिन दोपहर में भारतीय व्यंजन और केक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

मुंगेली व्यापार मेला के पांचवें दिन रात्रि को छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच लहर गंगा की शानदार प्रस्तुति हुई. रात्रि ढाई बजे तक लोगों की भीड़ इस सांस्कृतिक आयोजन में अपनी मौजूदगी दर्ज कर रहे थे. इस कार्यक्रम की लोगों ने खूब सराहना की. 22 जनवरी प्रभु श्री राम अवध धाम में प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए स्टार्स ऑफ टुमारो की टीम ने ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया. चारों तरफ से जय श्री राम के जय घोष सुनाई दे रहे थे. इसके पूर्व संध्याकालीन 7:00 बजे नन्हे बच्चों को रामायण पात्र पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया. इस प्रतियोगिता में सारे प्रतिभागी रामायण के किसी पात्र के रूप में मंच में प्रस्तुत हो रहे थे. यह दृश्य हृदय को आनंदित करने वाला, आकर्षित करने वाला लग रहा था.

छोटे-छोटे ये बच्चे राम, लक्ष्मण, हनुमान, सीता, शबरी, रावण जैसे रूपों में आकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहे थे. इस प्रतियोगिता में लोरमी से सांझी शर्मा प्रथम, मुंगेली से पहल जैन द्वितीय एवं मान्या जैन तृतीय स्थान पर रही. इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में विमा मसीह, जय गुप्ता और राखी रूपवानी ने अपने दायित्व का शानदार निर्वाह किया. मुंगेली व्यापार मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सतपाल मक्कड़ ने कहा इस आयोजन में शहर और दूसरे शहरों की सहभागिता हो रही है यह हमारे लिए बड़ी सफलता है. इसके लिए मेरे साथ ही पूरी टीम लगी हुई है . सांस्कृतिक कार्यक्रम को संपन्न कराने में अनुराग सिंह, आशीष सोनी, सूरज मंगलानी, देव शंकर श्रीवास्तव भी काफी मेहनत कर रहे हैं. व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, राहुल कुर्रे, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, गौरव जैन, आशीष सोनी, अनीश जैन, नीलेश केशरवानी, देवेंद्र परिहार, गिरीश सुथार, रणवीर सिंह, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, देवशंकर श्रीवास्तव, आशीष सिंह, राहुल साहू, हरिओम सिंह, सुनील वाधवानी, मुकेश पांडेय, रघुराज सिंह, रामकिशोर सिंह, आशुतोष सिंह, नागेश साहू, कोमल चौबे, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, संतोष जांगड़े, आर्या सिंह, अजय चंद्राकर, दिलबाग सिंह, श्रीओम सिंह, धीरज लोढ़ा, सुरेश यादव, अमित साहू, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय सहित संस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुए हैं.