नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Cg News: आज बंद रहेंगी शराब और मीट की दुकानें, आदेश जारी

Cg News: आज बंद रहेंगी शराब और मीट की दुकानें, आदेश जारी

 रायपुर। महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है. साथ ही मांस मछली की बिक्री भी आज बंद रहेगी. शराब दुकानों को बंद रखने कलेक्टर ने आदेश जारी किया है. जबकि सभी मीट दुकाने बंद रखने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी किया है.

जिसके अनुसार आज यानी 30 जनवरी को शहर की सभी शराब और मांस मछली की दुकानें बंद रहेंगी. ये आदेश देशी-विदेशी शराब दुकान, बार, क्लब सभी पर लागू होगा. दुकानें खुला मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाए.

Cg News:

आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री  साय मंत्रालय में अधिकारियों -कर्मचारियों की लेंगे बैठक, केंद्रीय चुनावी कार्यालय का करेंगे शुभारंभ

आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री साय मंत्रालय में अधिकारियों -कर्मचारियों की लेंगे बैठक, केंद्रीय चुनावी कार्यालय का करेंगे शुभारंभ

 रायपुर । मुख्यमंत्री  साय आज राजधानी के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम साय मंत्रालय में अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेंगे।  साथ ही रायपुर केंद्रीय चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यालय खुलेंगे. कार्यालयों में लोकसभा चुनाव का संचालन होगा।

सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाना है
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज  सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह दिवस महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस भी है। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है।
परिपत्र में कहा गया है कि 30 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाना है और अन्य काम तथा गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए। जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री जी बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,कर्ज पर चर्चा क्यों नहीं करते? : कांग्रेस

प्रधानमंत्री जी बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,कर्ज पर चर्चा क्यों नहीं करते? : कांग्रेस

 रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी परीक्षा पे चर्चा की तरह ही बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी, आर्थिक असमानता, शिक्षण संस्थानों में अनुदान की कटौती, एवं देश के ऊपर 205 लाख करोड़ के कर्ज पर चर्चा क्यों नहीं करते? परीक्षा पे चर्चा तो किये लेकिन परीक्षार्थियों की मुलभुत समस्या पुस्तक कॉपी स्टेशनरी ड्रेस जूता चप्पल पौष्टिक आहारो के दाम की बढ़ती कीमतें इस पर क्यों चर्चा नहीं की.जबकि एक मासूम बच्ची ने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर स्टेशनरी के महंगे दामों को सस्ते करने का अपील किया था की जब वह मम्मी से की स्टेशनरी की मांग करती है तो मम्मी उसे डांटती है क्योंकि स्टेशनरी के दाम महंगे हैं

 प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को किसानों नौजवानों माता बहनों व्यापारियों से भी चर्चा करनी चाहिए.किसान खाद के बढ़ते दाम डीजल की महंगाई उपज की सही कीमत नहीं मिलने से परेशान है युवा बेरोजगार है उन्हें सरकारी नौकरी के अवसर नहीं मिल रहा है प्रतियोगी परीक्षा में शैक्षणिक यात्रा के दौरान ट्रेन में युवाओं को मिलने वाली सुविधा को खत्म कर दिया गया है कई नाम चिन शिक्षण संस्थान जिसमें गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सुविधा अनुदान मिलता था वह सभी सुविधाएं बंद कर दी गई है.

 प्रधानमंत्री जी को देश के ग्रहणियों से भी चर्चा करनी चाहिए रसोई गैस के महंगे दाम खाद्यान्न सामग्री के बढ़ती कीमत और कामकाजी महिलाएं रोजगार छीनने से हताश और परेशान है व्यापारी अनियमित जीएसटी और मल्टीनेशनल कंपनियों के छोटे व्यापार में हस्तक्षेप से हताश और परेशान हैं और वह अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को परीक्षा पे चर्चा की तरह ही विपक्ष से भी चर्चा करनी चाहिए सदन में जब विपक्ष के लोग आवाज उठाते हैं सवाल पूछते हैं तब सदन को म्यूट कर दिया जाता है विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया सवाल का जवाब देने के बजाये डेढ़ सौ से अधिक सांसदों को निलंबित कर दिया जाता है. प्रधानमंत्री जी को देश के अन्य वर्गों से भी चर्चा करनी चाहिए और उनके मूल समस्याओं का निराकरण करना चाहिए. परीक्षा पे चर्चा तभी सार्थक होगा जब परीक्षार्थियों की समस्याओं का निराकरण होगा.

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट का नोटिस, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई, जानिए पूरा मामला

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट का नोटिस, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई, जानिए पूरा मामला

 बिलासपुर । आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। ये नोटिस भाजपा सांसद और विधानसभा चुनाव में पाटन से प्रत्याशी विजय बघेल की याचिका पर जारी की गयी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को भी नोटिस जारी कर उपस्थित होने को कहा है।विजय बघेल ने अपनी याचिका में कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान समय सीमा खत्म होने के बाद भी भूपेश बघेल ने प्रचार किया था, उन्होंने हाईकोर्ट में भूपेश बघेल की विधायकी को खत्म करने की मांग के साथ याचिका दायर की थी। विजय बघेल ने अपने वकील विजय झा के जरिये याचिका दायकर की थी। पूरे मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में हुई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र फैसला करेगी : विजय शर्मा

महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र फैसला करेगी : विजय शर्मा

 रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिला के ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रदेश की सुख समृद्धि ,शांति और खुशहाली की कामना की।

उपमुख्यमंत्री शर्मा जी के कार्यक्रम में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक वेशभूषा में तैयार यादव समाज के नर्तक दलों द्वारा वाद्ययंत्रों के मधुर धुन से आत्मीय स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को मड़ई मेला के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।

उन्होंने बड़ौदा कला में सर्वसमाज के सामुदायिक भवन एवं मंच के लिए 15 लाख रुपए, ग्राम सिंगारपुर मे सीसी सड़क के लिए 5 लाख रुपए तथा ग्राम सोनपुर में सीसी सड़क के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की. उन्होंने ग्रामीणों की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का विश्वास दिलाया। उन्होने साहू, यादव समाज औऱ क्षेत्र के विकास के लिए सौपे गए सभी मांग पत्रों पर कहा कि क्षेत्र विकास के लिए मेरा प्रयास निरन्तर जारी रहेगा।

उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि मेला मड़ई गांव की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है। गांव की सुख समृद्धि और एकजुटता के लिए इसका आयोजन किया जाता है। मेला मंड़ई कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है। जिसे समाज द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है। इस पारंपरिक संस्कृति को सहेज के रखते हुए आगे बढ़ाना है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि जल्द ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है।

प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि सभी वादो को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ की सरकार ने मोदी की गारंटी में शामिल दस बड़े गारंटी को पूरा किया है। इस अवसर पर कैलाश, ईश्वरी साहू, मनीराम साहू, संतोष मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।

शहीद दिवस कल…सुबह 11 बजे होगा 2 मिनट का मौन, राज्य सरकार ने जारी किया परिपत्र

शहीद दिवस कल…सुबह 11 बजे होगा 2 मिनट का मौन, राज्य सरकार ने जारी किया परिपत्र

 रायपुर । भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह दिवस महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस भी है। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है।

परिपत्र में कहा गया है कि 30 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाना है और अन्य काम तथा गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए। जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए।

इस आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित अनुदेश जारी किए जाए। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषय पर हाइब्रिड या आनलाइन मोड़ में भाषण और वार्ताएं आयोजित किए जाए।

छत्तीसगढ़ का ऐसा वैद्य, जिससे इलाज कराने अमेरिका से भी आते हैं लोग...चुटकियों में करते हैं नाड़ी पद्धति से इलाज

छत्तीसगढ़ का ऐसा वैद्य, जिससे इलाज कराने अमेरिका से भी आते हैं लोग...चुटकियों में करते हैं नाड़ी पद्धति से इलाज

 रायपुर। आयुर्वेद में एक कहानी बताई जाती है। तक्षशिला विश्वविद्यालय में जब चरक और साथियों की गुरुकुल में शिक्षा पूरी हुई तो उनके गुरु ने अंतिम परीक्षा के लिए उन सभी को बुलाया। उनसे कहा कि ऐसे पौधे लाकर दें जिसमें औषधीय गुण हों और जिसके बारे में अब तक बताया न गया हो।

सभी विद्यार्थी कुछ पौधे लेकर आये, केवल चरक कुछ नहीं लाये। जब चरक से गुरू ने पूछा कि पौधे क्यों नहीं लाए। चरक ने कहा कि मुझे सभी पौधों में कुछ न कुछ औषधीय गुण मिले, चूंकि सभी को लाना संभव नहीं था, इसलिए मैं खाली हाथ आया। गुरु जी ने कहा कि परीक्षा में केवल चरक उत्तीर्ण हुए। संसार में हर पौधे में कुछ न कुछ औषधीय गुण मौजूद हैं। यह कहानी बताती है कि जड़ी-बूटी के क्षेत्र में अनुसंधान की बड़ी गुंजाइश होती है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रहने वाले वैद्य श्री हेमचंद मांझी ने अपना पूरा जीवन इन्हीं जड़ी-बूटियों की खोज की और लगभग पांच दशकों से हजारों लोगों को ठीक किया है। आम जनता की इस अहर्निश सेवा के चलते केंद्र सरकार ने इन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री मांझी का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। आपने परंपरागत जड़ी-बूटियों के माध्यम से अनेक बीमारियों में लोगों का उपचार किया है। अमेरिका जैसे देशों से भी पेशेंट आपके पास आये हैं। यह ऐसी विद्या है जिसे अगली पीढ़ी तक पहुँचाना है।

उल्लेखनीय है कि श्री मांझी ने छोटे डोंगर में ऐसे समय में लोगों का जड़ी बूटियों से इलाज करने का निर्णय लिया जब यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल नहीं थी। परिवार में किसी के वैद्य के पेशे में नहीं होने के बावजूद उन्होंने सेवाभाव के चलते यह निर्णय लिया। उनके अनुभव के चलते उनका ज्ञान बढ़ता गया और नारायणपुर के अलावा दूसरे जिलों के मरीज भी उनके पास आने लगे।

वैद्य श्री मांझी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम तो सेवा का कार्य कर रहे थे। लोगों का उपचार कर रहे थे और खुश थे। जब पता चला कि मोदी जी ने पद्मश्री के लिए चुनने का निर्णय लिया है तो पहले तो आश्चर्य हुआ। हमें लगा कि दिल्ली में भी बैठकर मोदी जी की सरकार पूरे देश में हो रहे अच्छे कामों पर नजर बनाये हुए हैं और सेवा का काम करने वालों को सम्मानित करते जा रही है।

मांझी ने बताया कि बस्तर की वनौषधियों में जादू है। हम जंगल से अलग-अलग तरह की जड़ी-बूटी इकट्ठी करते हैं। इन्हें उचित अनुपात में मिलाते हैं और अलग-अलग तरह की बीमारियों का इस तरह से उपचार करते हैं। नाड़ी देखकर मर्ज का पता लगाते हैं और इसके मुताबिक इलाज करते हैं। कई बार जब एलोपैथी से लोग कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के संबंध में हतोत्साहित हो जाते हैं तब वे यहां आते हैं और ईश्वर की अनुकंपा से हमारी औषधियों के कमाल से वो ठीक हो जाते हैं।

मांझी के पास हर दिन अमूमन सौ से अधिक मरीज पहुँचते हैं। कल भी असम और आंध्रप्रदेश से कुछ मरीज पहुंचे थे। श्री मांझी यह सब मामूली शुल्क में करते हैं। जो खर्च वे लेते हैं वो दवाइयों के बनाने में लगता है। उन्होंने बताया कि वनौषधियों में उपयुक्त मात्रा में शहद, लौंग एवं अन्य मसाले डालने होते हैं। उनका खर्च हम मरीजों से लेते हैं। उन्होंने बताया कि जब तक साँसों में साँस हैं तब तक यह सेवा का काम करता रहूँगा।

मुख्यमंत्री ने श्री मांझी से कहा कि आप सेवा का काम कर रहे हैं। ये बहुत पुण्य का काम है। आपकी विद्या से बहुत सारे लोग ठीक हो रहे हैं। आपको पद्मश्री मिलने से आपकी ख्याति और भी फैलेगी। आप आने वाली पीढ़ी को इसकी शिक्षा दें।

यह बहुत मूल्यवान विद्या है इसे आपकी पीढ़ी में ही समाप्त नहीं होना चाहिए। श्री मांझी ने कहा कि आपसे मिले सम्मान से मेरा उत्साह और बढ़ गया है। अभी नई पीढ़ी को नाड़ी से मर्ज जानना सिखा रहा हूँ अब जड़ी-बूटी के गुणों के बारे में भी बताऊंगा।

ब्रेकिंग न्यूज़ - रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की तिथि घोषित...निर्वाचन अधिकारी ने जारी की समय सारिणी…!!

ब्रेकिंग न्यूज़ - रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की तिथि घोषित...निर्वाचन अधिकारी ने जारी की समय सारिणी…!!

 रायपुर। पत्रकारों की संस्था रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की आखिरकार घोषणा कर दी गई है। अपर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी बीसी साहू ने इसकी सूचना जारी करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए निर्वाचन की तिथि जारी की है। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए 2 फरवरी से नामांकन भरे जा सकेंगे। नाम वापसी और अभ्यर्थियों की सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 17 फरवरी को मतदान कराया जायेगा। देखें सूचना :

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने की मुलाकात

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की और प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की।

ब्रेकिंग न्यूज़ - DMF घोटाला मामले में IAS रानू साहू समेत 10 के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़ - DMF घोटाला मामले में IAS रानू साहू समेत 10 के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

 रायपुर। डीएमएफ घोटाले मामले में आईएएस रानू साहू समेत 10 नामजद आरोपी बनाए गए हैं। जिसमे कारोबारी संजय शेंडे, अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रिषभ सोनी समेत बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले मनोज द्विवेदी, रवि शर्मा, पियूष सोनी, पियूष साहु, अब्दुल और शेखर समेत अन्य लोकसेवको के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

डीएमएफ मामले में IAS रानू साहू के खिलाफ नामजद FIR हैं। बता दें कि दरअसल कांग्रेस कार्यकाल में कोरबा जिले में डीएमएफ के पैसों का बड़े पैमाने पर बंदरबांट की शिकायत मिली थी। मामले में जांच के बाद अब ED की शिकायत पर EOW ने जो मामले दर्ज किए हैं, उसके मुताबिक इस अनियमितता में तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू समेत अनेक विभागीय अफसर भी संलिप्त हैं। शिकायत के मुताबिक कई टेंडर्स में अफसरों को सीधे-सीधे 40 फीसदी रकम पहुंचाई गई है।

ईडी के प्रतिवेदन रिपोर्ट के आधार पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने अपराध क्रमांक-02/2024 धारा 120बी, 420 भादवि एवं धारा-7, धारा-12 के तहत् मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, कोरबा में तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू के साथ उनके मातहत अफसरों ने निविदा भरने वाले के साथ सांठगांठ की थी। डीएमएफ के पैसों से कराए जाने वाले कामों की निविदाओं के आबंटन में, बिल पास कराने के लिए, सामानों के वास्तविक मूल्य से कई गुना ज्यादा दाम के बिल पास किए गए।

शिकायत में जिन ठेकेदारों पर अफसरों को लाभ पहुंचाने की शिकायत है, उनमें संजय शेण्डे, अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, रिषभ सोनी और बिचौलिए मनोज कुमार द्विवेदी, रवि शर्मा, पियूष सोनी, पियूष साहू, अब्दुल, शेखर के नाम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले में DMF से टेंडर्स के आंबटन में बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन हुआ है। गलत ढंग से टेंडर की दरें तय कर ठेकेदारों को सीधे लाभ पहुंचाया गया, जिसके कारण प्रदेश शासन को बड़ी आर्थिक हानि हुई है।

छत्तीसगढ़ - पैदा होते ही नाली में नवजात को फेंक गई कलयुगी मां, जानिए किस हाल में मिली है लाश…

छत्तीसगढ़ - पैदा होते ही नाली में नवजात को फेंक गई कलयुगी मां, जानिए किस हाल में मिली है लाश…

 जांजगीर-चांपा. वो कहते हैं न कि, मां अपने बच्चे के लिए जान दे भी सकती है और जान ले भी सकती है. लेकिन इस मामले में बिल्कुल उल्टा है. जहां कलुयगी मां ने अपने नवजात बच्चे को पैदा होते ही नाली में फेंककर चली गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि, नैला चौकी क्षेत्र के वार्ड 3 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वार्डवासियों ने कुबेर मोहल्ला के नाली में एक नवजात शिशु की लाश देखी. जिसके बाद मामले की जानकारी नैला पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाली से नवजात शिशु की लाश निकालकर पंचनामा किया.

नवजात को देखने से ऐसा लग रहा था कि, जैसे बच्चे के पैदा होने के तत्काल बाद नाली में डाल दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. वहीं नवजात की मौत का कारण और परिजनों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है. जिसके बाद ही नवजात के मौत का कारण और उसके घर वालों का पता चलेगा.

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, आरोपियों ने कुल्हाड़ी से काटकर किए कई टुकड़े फिर जमीन में गाड़ा

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, आरोपियों ने कुल्हाड़ी से काटकर किए कई टुकड़े फिर जमीन में गाड़ा

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रमकोला वनपरिक्षेत्र में सुअर का शिकार करने के लिए लगाए गए विद्युत करंट से एक मादा हाथी की मौत हो गई थी। जिसके बाद कुछ युवकों ने हाथी के कई टुकड़े कर दफ्न कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जब्कि, एक आरोपी फरार हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर वन विभाग ने हथिनी के शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना रामकोला इलाके की घटना की है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है, इस मामले में कई और आरोपीयों के शामिल होने की आशंका है, जो जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हथिनी के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद घटना की और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

आरोपियों का कहना है कि धान फसल को सुरक्षित रखने और हाथी नुकसान ना पंहुचा सके इसके लिए करंट लगाया था। हालांकि अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर को मारने के लिए करंट लगाया गया था, जिससे हाथी की मौत हो गई। वहीं सूरजपुर वन विभाग और एलिफेंट रिजर्व की टीम ने हाथी के शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया है।

जब PM मोदी से कांकेर के कैफुर रहमान ने पूछा, सर परीक्षा में घबराहट से कैसे बचें? जानिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा

जब PM मोदी से कांकेर के कैफुर रहमान ने पूछा, सर परीक्षा में घबराहट से कैसे बचें? जानिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा

 रायपुर। परीक्षा का दौर शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी परीक्षार्थियों से चर्चा कर रहे है। उन्हें परीक्षा के दौरान जरूरी बातों को ख्याल रखने, मनोबल ऊंचा रखने और परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरिम में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्कूली बच्चों के साथ बैठे हुए हैं और ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

परीक्षा पे चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पास में छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को बैठाया है। प्रधानमंत्री मोदी स्कूली बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों ने भी सीधी बात की है।

इधर दौरान कांकेर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र शेख कैफुर रहमान ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा – परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र घबराहट महसूस करते हैं, जैसा कि प्रश्नों को सही ढंग से न पढ़ना आदि…मेरा आपसे प्रश्न है कि इन गलतियों से कैसे बचा जाए कृपया अपना मार्गदर्शन दें ? जिस पर प्रधानमंत्री ने तनाव से मुक्त होकर परीक्षा देने की नसीहत दी। साथ ये भी कहा कि परीक्षा केंद्र में आप उलझनों को मन मस्तिष्क से निकालकर दाखिल हो। प्रश्न का जवाब लिखने से पहले एक बार में समझ नहीं आने पर दोबारा पढ़े। प्रश्न को बेहतर ढंग से समझकर ही उसका सही उत्तर लिखा जा सकता है।

56 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान, छत्तीसगढ़ की एक सीट भी शामिल

56 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान, छत्तीसगढ़ की एक सीट भी शामिल

 रायपुर। खाली हो रहे 56 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. जिसमें छत्तीसगढ़ की एक सीट भी शामिल है. इसी के साथ बिहार, गुजरात,  हरियाणा,  हिमाचल प्रदेश,  आँध्रप्रदेश,  कर्नाटक मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना,  यूपी, उत्तराखंड,  पश्चिम बंगाल ओड़िशा और राजस्थान की सीट शामिल है. चुनाव के मुताबिक इलेक्शन 27 फ़रवरी को होगा.

56 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान, छत्तीसगढ़ की एक सीट भी शामिल

CG ACCIDENT : दुकान जा रही 8 साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा...इलाज के दौरान मासूम की मौत

CG ACCIDENT : दुकान जा रही 8 साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा...इलाज के दौरान मासूम की मौत

 दुर्ग। जिले के पाटन ब्लाक में आये दिन सड़क हादसे हो रहे है, वहीं एक और ताजा मामला उत्तर पाटन के ग्राम भाठागांव (औरी) में एक आठ वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर बनाने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह करीब नौ बजे हुई। भाठागांव (औरी) में रहने वाले प्रकाश निषाद की बेटी नम्रता निषाद (8) दुकान में सामान खरीदने गई थी। वहां से घर लौट रही थी। इस दौरान ही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। नम्रता तीसरी की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक शराब के नशे में था। वह बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया। घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल बालिका और बाइक चालक दोनों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क पर दो पहिया व चार पहिया के साथ ही भारी वाहनों का दबाव काफी हो गया है। भिलाई-तीन पुरैना से फ्लाई ऐश लेकर आने वाले भारी वाहनों के अलावा लौह अयस्क लेकर चलने वाले भारी वाहन भी इधर से आते हैं। वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बता दें कि मोतीपुर चौक पर ही कुछ माह पहले कैप्सूल वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया था, जिसमें भाठागांव (औरी) में ही रहने वाले पिता-पुत्र की मौत हो गई थी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू, सदन में मोदी के गारंटी की रहेगी गूंज, हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू, सदन में मोदी के गारंटी की रहेगी गूंज, हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होकर एक मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी।

सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। इस बार बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। माना जा रहा है कि बजट में राज्य को कई सौगातें मिल सकती हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बजट सत्र में सरकार जनता के हित में कई बड़े फैसले लेगी।

मोदी की गारंटी के लिए गए अब तक के बड़े फैसले

18 लाख परिवारों को आवास देने की योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास विहीन परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया है। यह मोदी की गारंटी की अहम घोषणा थी।पीएससी भर्ती परीक्षा 2021 की गड़बड़ी की जांच करने के लिए सीबीआइ को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है। यह भी मोदी की गारंटी की घोषणा थी।

21 क्विंटल धान की खरीदी

मोदी की गारंटी पूरा करते हुए राज्य शासन ने किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया है।

कोयला और शराब के बाद अब चावल और डीएमएफ की बारी, एसीबी ने दोनों मामलों में दर्ज की FIR

कोयला और शराब के बाद अब चावल और डीएमएफ की बारी, एसीबी ने दोनों मामलों में दर्ज की FIR

 रायपुर. कोयला और शराब घोटाले के बाद एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने चावल और डीएमएफ घोटाले में FIR दर्ज की है. एजेंसी ने 16 और 17 जनवरी को अपराध दर्ज किया है. जिसमें अधिकारी नेताओं और कारोबारियों को आरोपी बनाया गया है.

डीएमएफ फंड घोटाले में एफआईआर नंबर 01/2024 में धारा- 120-B-IPC, 409-IPC, 13(2)-PRE, 13(1)(a)-PRE और चावल घोटाले में 02/2024 में धारा 120-B-IPC, 420-IPC, 12-PRE के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

बता दें कि कुछ महीने पहले ईडी ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ ‘मार्कफेड’ के पूर्व प्रबंध निदेशक और एक स्थानीय चावल मिल मालिक एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने ‘ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के फायदे’ के लिए 175 करोड़ रुपये की रिश्वत जुटाई थी.

क्या था चावल घोटाला ?

आरोप था कि छत्तीसगढ़ राज्य राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ लिमिटेड (मार्कफेड) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत की और विशेष प्रोत्साहन का दुरुपयोग करने और रिश्वत में करोड़ों कमाने की साजिश रची. ईडी की जांच में यह भी पता चला कि विशेष भत्ता 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल करने के बाद 500 करोड़ रुपये के भुगतान जारी किए गए. जिससे 175 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली, जिसे रोशन चंद्राकर ने एमडी मार्कफेड की सक्रिय सहायता से एकत्र किया था.

डीएमएफ घोटाला

साल 2020 में प्रस्ताव तैयार कर 5050 हेक्टेयर भूमि में मक्के की फसल को प्रोत्साहित करने के नाम पर 26 अक्टूबर को एक करोड़ 99 लाख 97 हजार रुपये का हाइब्रिड मक्का बीज क्रय किया गया था. इसी तरह 2021 में फिर से उतने ही रकबे के लिए मक्का बीज खरीदे गए थे. कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इतने रकबे में मक्का लगाया ही नहीं गया था. वहीं नागरिक आपूर्ति निगम और मंडी के भी आंकड़े बताते हैं कि मक्का खरीदी पिछले दो सालों में नहीं हुई थी.

2018 में मक्के की खरीदी नागरकि आपूर्ति निगम के माध्यम से जिले में शुरू की गई थी. दो से तीन साल मक्का खरीदा गया. इसमें अधिकतम 800 हैक्टेयर में उत्पादित मक्का खरीदा गया था. इसकी धरमजयगढ़ और लैलूंगा क्षेत्र से खरीदी की गई थी. लेकिन हाईब्रिड मक्का बीज क्रय कर उसे पूरे नौ तहसील में बांटने की बात कही जा रही थी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में हुए शामिल, देंखे लाइव प्रसारण…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में हुए शामिल, देंखे लाइव प्रसारण…

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने साथ छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को बैठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छात्र-छात्राओं से ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कर रहे। स्कूली बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स दे रहे है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद है।

 

महादेव एप और डीएमएफ घोटाले में दो नई एफआईआर, 104 से ज्यादा लोगों के नाम भी आया सामने

महादेव एप और डीएमएफ घोटाले में दो नई एफआईआर, 104 से ज्यादा लोगों के नाम भी आया सामने

  रायपुर। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी)व ईओडब्लू ने महादेव सट्टा एप और डीएमएफ घोटाले में दो नई एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में कुछ खनिज अधिकारियों, ठेकेदारों और कंपनी के मालिक समेत 104 से ज्यादा लोगों के नाम हैं। महादेव सट्टा में 60 से ज्यादा और डीएमएफ में 54 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है।

ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी-ईओडब्लू ने आईएएस रानू साहू, कई आईएएस-आईपीएस के अलावा कुछ पुलिस अधिकारियों व वर्तमान और पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले ईडी के प्रतिवेदन में एसीबी ने दो हजार करोड़ के आबकारी व 554 करोड़ के अवैध कोल परिवहन घोटाले में भी केस दर्ज किया है।

 

ईडी ने पिछले साल एसीबी-ईओडब्लू डायरेक्टर को प्रतिवेदन भेजा था। उन्होंने 1200 करोड़ के ज्यादा के डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (डीएमएफ) घोटाले में कार्रवाई के लिए कहा था। उसके बाद सट्टेबाजी में 500 करोड़ के मनी लॉड्रिंग और हवाला केस की कार्रवाई के लिए चि_ी लिखी है। उसी के बाद से एसीबी-ईओडब्लू में जांच चल रही थी। उसमें दो दिन के भीतर केस दर्ज कर लिया गया है।

 

महादेव सट्टा में मनी लॉड्रिंग और हवाला केस में एसीबी-ईओडब्लू ने कारोबारी सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी, अनिल अग्रवाल उर्फ अतुल, एएसआई सतीश चंद्राकर, सिपाही भीम सिंह यादव, हवाला कारोबारी अनिल दम्मानी, सुनील दम्मानी, अमित अग्रवाल, नितिन तीबड़ेवाल, असीम दास, रोहित गुलाटी, पवन नत्थानी, विकास छापरिया, विशाल कुमार, धीरज समेत पुलिस के बड़े अधिकारी-कर्मचारी, विधायक, नेता, कारोबारी समेत अन्य पर आईपीसी की धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 और 12 पीआरई के तहत केस दर्ज किया है। इसका अपराध क्रमांक 04/24 है। हालांकि इस मामले में ईडी ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 13 और लोगों को आरोपी बनाया है।

 

ईडी ने पिछले साल कांग्रेस सरकार के दौरान एसीबी-ईओडब्लू को पहले कोल परिवहन केस, फिर आबकारी में घोटाले का प्रतिवेदन भेजा था। उसमें भ्रष्टाचार और उससे अर्जित संपत्ति की जानकारी दी गई थी। फिर ईडी ने महादेव सट्टा व डीएमएफ घोटाला का जांच के बाद प्रतिवेदन भेजा। उस समय चारों मामले में तत्कालीन सरकार और एसीबी-ईओडब्लू ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। तब हाईकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट में यह मामला अभी विचाराधीन है।

 

महादेव सट्टा में दुबई पुलिस ने मुख्य प्रमोटर रवि उप्पल को नजरबंद किया है। ईडी इंटरपोल की मदद से उसे रायपुर लाने की तैयारी कर रही है। ईडी ने कोर्ट में इसके लिए अर्जी लगाई है। ईडी ने अरब पुलिस की कार्रवाई का दस्तावेज जमा किया है, जो अरबी भाषा में है। उसे अभी हिंदी व अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया जा रहा है। उसे पढऩे के बाद कोर्ट प्रमोटर को लाने का आदेश दे सकती है। इधर ईडी खुद डीएमएफ फंड की जांच कर रही है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा पूछताछ और उनके ठिकानों में छापेमारी हो चुकी है। इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसमें भी ईडी गिरफ्तारी कर सकती है।

आज परीक्षा पे चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...स्टूडेंट्स को देंगे एग्जाम टिप्स, जानें- समय और कहां देख सकेंगे लाइव

आज परीक्षा पे चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...स्टूडेंट्स को देंगे एग्जाम टिप्स, जानें- समय और कहां देख सकेंगे लाइव

 परीक्षा की बात, प्रधानमंत्री के साथ - मुख्यमंत्री स्कूली बच्चों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण का अनुश्रवण

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम आज 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  स्कूली बच्चों  के  साथ  पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में अनुश्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री इसके सीधे प्रसारण कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से शामिल होंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। 

‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सभी न्यूज चैनलों के  साथ डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, डीडी इंडिया, एफएम रेडियो, फेसबुक लाईव, यूट्यूब चैनल और MyGov.in पोर्टल की वेबवाईट के माध्यम से लाईव देखा जा सकता है। राज्य में परीक्षा पे चर्चा को लेकर व्यापक उत्साह है। 

छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य से गत वर्ष 2023 में 62 हजार 077 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने आलेख भेजे और 12 हजार 355 शिक्षकों ने अपने आलेख भेजकर उपस्थिति दर्ज की एवं 2 हजार 876 पालक सहित 77 हजार 308 लोगों ने सहभागिता की थी। इस वर्ष कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक 1 लाख 56 हजार 459 विद्यार्थियों, 21 हजार 607 शिक्षकों और 5 हजार 963 अभिभावकों ने पंजीयन कराया है। राज्य से नियमानुसार प्रतिभागियों में से एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों का जीवंत कार्यक्रम, नई दिल्ली हेतु चयन किया गया है।

परीक्षा पे चर्चा का प्रारंभ वर्ष 2018 में सिर्फ 22 हजार लोगों ने सहभागिता की थी, जो छह वर्षों में 102 गुनी बढ़कर इस वर्ष 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा हो गई है।

BREAKING : मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर....इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

BREAKING : मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर....इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  के एल चौहान ने देशी, विदेशी की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिन्दुओं पर शासन के निर्देश अनुसार 30 जनवरी 2024 (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) के उपलक्ष्य में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस निर्देश के तहत् जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों को 30 जनवरी 2024 को पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया गया है। इस अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

पेंशन समेत कई मांगों पर सीएम साय का बड़ा ऐलान, जल्द पूरी की जाएंगी मांगे

पेंशन समेत कई मांगों पर सीएम साय का बड़ा ऐलान, जल्द पूरी की जाएंगी मांगे

मैं अनुदान प्राप्त स्कूल का महत्व समझता हूं

रायपुर। अनुदान प्राप्त स्कूलों में पेंशन समेत कई मांगों पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान किया है, मांगे जल्द पूरी की जाएंगी। यह बात शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के प्रांतीय सम्मेलन में सीएम विष्णुदेव साय ने कही है

इस दौरान उनके साथ शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। संगठन का प्रांतीय सम्मेलन और सम्मान समारोह, कचहरी चौक स्थित राष्ट्रीय स्कूल में आयोजित किया गया।

सम्मेलन में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मैंने 6वीं से मैट्रिक तक अनुदान प्राप्त स्कूल से पढ़ाई की है। मैं अनुदान प्राप्त स्कूल का महत्व समझता हूं। मेरे स्कूल के एक शिक्षक भी इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं। आप लोग राष्ट्र के निर्माता हैं।

सीएम ने मांगों को लेकर कहा कि बृजमोहन अग्रवाल से मेरी बात हो गई है, थोड़ा सा समय लगेगा लेकिन मांगे पूरी की जाएंगी। आप लोगों के साथ न्याय होगा, राष्ट्र निर्माता शिक्षकों को नमन करता हूं।

वहीं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंच से शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रामलला आ गए हैं अब राम राज्य भी आएगा। आप लोगों की ज्यादातर मांगे तीन माह में पूरी की जाएंगी। मुझे ज्ञापन मिल चुका है, मैंने टिप लिखकर अधिकारियों को फाइल भेज दी है।

जहां वित्तीय भार आएगा वहां मुख्यमंत्री फंड देंगे। वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की घोषणा से शिक्षक और कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बता दें कि 2013 के समतुल्य, वेतनमान, भर्ती, पदोन्नति, पेंशन समेत कई मांगों को लेकर संगठन ने ज्ञापन सौंपा गया है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन कर चेयरमेन किए नियुक्त, जानि‍ए किसे मिली क्‍या जिम्‍मेदारी

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन कर चेयरमेन किए नियुक्त, जानि‍ए किसे मिली क्‍या जिम्‍मेदारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे है. चुनाव से पहले कांग्रेस को राहुल गांधी की इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं. भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों का गठन करते हुए समिति में चेयरमेन नियुक्त किए हैं. साथ ही, प्रदेश में यात्रा के प्रवेशद्वार से यात्रा मार्ग रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से कोरबा, कोरबा-कटघोरा से तारा, तारा-उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज यात्रा मार्ग समिति का गठन करते हुए प्रभारी एवं सदस्यों की भी नियुक्ति की गयी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश स्तरीय गठित समिति और यात्रा मार्ग समिति में शामिल सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है.

देखें प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों के चेयरमेन की सूची –

देखें यात्रा मार्ग समितियों के सदस्यों की सूची –

गौरतलब है कि, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अलग-अलग जगह पहुंचकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही यह यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के 500 किलोमीटर में होकर गुजरेगी. इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बना हुए है.

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ओडिशा से रायगढ़, सक्ति, जांजगीर चांपा, कोरबा होते हुए अंबिकापुर होकर गुजरेगी. लोकसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का माहौल बनाने यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है. यही वजह है कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी मुलाकात करेंगे. बैज लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे है. बैज लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुट जाने का भी आह्वान किया है.

आगामी शिक्षा सत्र में योग और प्राणायाम होगा अनिवार्य : बृजमोहन

आगामी शिक्षा सत्र में योग और प्राणायाम होगा अनिवार्य : बृजमोहन

 स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन स्कूलों के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूली बच्चों और उनके पालकों और उपस्थित शिक्षकगणों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को सामने लाने की जिम्मेदारी परिजनों से ज्यादा शिक्षकों पर होती है क्योंकि एक उम्र के बाद उनका ज्यादा वक्त स्कूल में गुजरता है। यह समझना चाहिए कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं और शिक्षक कुम्हार की तरह। जो बच्चों को एक रूप देते हैं जिससे उनके बेहतर चरित्र का निर्माण हो सके। इसीलिए तो सनातन धर्म में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है।

उन्होंने यह बात भास्कर पब्लिक स्कूल, चंगोरा भाठा और जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भठागांव के वार्षिक उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से अपनी बात रखते हुए कही।
श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए संकल्पित है। इसके लिए नित नई योजनाओं के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा में राष्ट्र प्रेम की भावना प्रबल हो तथा अपनी संस्कृति और श्रेष्ठ परंपराओं के प्रति आकर्षण बढ़े ऐसा हमारा प्रयास है।

Transfer : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर

Transfer : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर

 दुर्ग। जिले में पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ है। दुर्ग में एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। TI, SI और ASI के तबादले किये हैं।

पाटन, अंडा, धमधा, भिलाई नगर और पुरानी भिलाई के थाना प्रभारियों को बदला गया है। सात निरीक्षकों के तबादले हुए हैं, वहीं दो उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक के तबादले हुए हैं।