छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी 7 लोकसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर, रूट मैप हुआ तैयार…

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी 7 लोकसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर, रूट मैप हुआ तैयार…

 रायपुर। कांग्रेस पार्टी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप तैयार हो गया है। राहुल गांधी 14 नवंबर को मणिपुर से यात्रा शुरू करेंगे। वे छत्तीसगढ़ में 536 किमी यात्रा करेंगे और 7 जिला यानी सात लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। आज दिल्ली में हुई बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने रूट फाइनल किया।

जानिए “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के रूट मैप के बारे में

मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)

  • मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
  • नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
  • असम | 833 किमी | 17 जिला
  • अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
  • मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
  • पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
  • बिहार | 425 किमी | 7 जिला
  • झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
  • उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
  • छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
  • उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
  • मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
  • राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
  • गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
  • महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला

यात्रा की दूरी: 6,700 किमी. से ज्यादा

67 दिन | 110 जिला | 100 लोकसभा | 337 विधानसभा

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

 जनसंपर्क विभाग के आयुक्त  मयंक श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात  शाम राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को विष्णुदेव साय सरकार की कैबिनेट की तीसरी बैठक हुई. राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए

इन अफसरों का यहां तबादला

  • सुब्रत साहू-अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग, महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास.
  • मनोज पिंगुआ-अपर मुख्य सचिव वन विभाग, गृह एवं जेल विभाग अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल.
  • निहारिका बारिक-प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त ,प्रमुख सचिव इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी.
  • शहला निगार-कृषि उत्पादन आयुक्त सचिव कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, गन्ना आयुक्त.
  • डॉ. कमलप्रीत-सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग.
  • परदेसी सिद्धार्थ कोमल- सचिव स्कूल शिक्षा.
  • गोविंद रामचुरेंद्र- आयुक्त सरगुजा संभाग, अंबिकापुर.
  • प्रसन्ना आर- सचिव उच्च शिक्षा, विशेष कर्तव्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस बिलासपुर.
  • अन्बलगन पी- सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग.
  • अलरमेलमंगई डी- श्रमायुक्त.
  • एस प्रकाश- सचिव परिवहन विभाग, संसदीय कार्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग.
  • टोपेश्वर वर्मा- सचिव, राजस्व मंडल बिलासपुर.
  • नीलम नामदेव एक्का- सचिव जनशिकायत निवारण, संचालक विमानन.
  • सी आर प्रसन्ना- सचिव, सहकारिता विभाग.
  • भुवनेश यादव- सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग.
  • एस. भारतीदासन- सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग.
  • शम्मी आबिदी- सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग.
  • पी. दयानंद- सचिव ऊर्जा विभाग, खनिज साधन विभाग, जनसंपर्क, वाणिज्य एवं उद्योग विमानन एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी.
  • बसवराजू एस- सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग.
  • हिमशिखर गुप्ता- सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, वाणिज्य कर विभाग.
  • मोहम्मद अब्दुल केसर हक- सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग.
  • यशवंत कुमार- संचालक ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड.
  • जनक प्रसाद पाठक- प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड.
  • भीम सिंह- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण.
  • राजेश सिंह राणा- मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा.
    शिखा राजपूत तिवारी- आयुक्त, बिलासपुर संभाग.
  • सत्यनारायण राठौर- आयुक्त, दुर्ग संभाग.
  • महादेव कावरे- संचालक, कोष एवं लेखा.
  • डॉ. प्रियंका शुक्ला- संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, पशु चिकित्सा सेवाएं.
  • किरण कौशल- विशेष सचिव वाणिज्यकर पंजीयन विभाग.
  • डॉ.-तंबोली अयाज फकीर भाई- आयुक्त ,गृह निर्माण मंडल.
  • सौरभ कुमार- संचालक नगर तथा ग्राम निवेश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण.
  • सुनील कुमार जैन- संचालक भौमकी तथा खनिकर्म, विशेष सचिव खनिज साधन विभाग, ऊर्जा विभाग, मिशन संचालक जल जीवन मिशन.
  • कुमार लाल चौहान- कलेक्टर जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़.
  • विपिन माझी – कलेक्टर जिला नारायणपुर.
  • डोमन सिंह- विशेष सचिव, मंत्रालय.
  • केडी कुंजाम- विशेष सचिव , खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम.
  • अनुराग पांडेय- कलेक्टर बीजापुर.
  • जयप्रकाश मौर्य- विशेष सचिव, उच्च शिक्षा.
  • सारांश मित्तर- विशेष सचिव, कृषि विभाग.
  • पदम सिंह एल्मा- विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग.
  • रमेश कुमार शर्मा- विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, संचालक भू अभिलेख मुद्रण एवं लेखन सामग्री, विशेष सचिव धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व विभाग, प्रबंध संचालक मार्कफेड.
  • धर्मेश कुमार साहू- महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक.
  • भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र- सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग.
  • दीपक सोनी- पंजीयक सहकारी समिति, नियंत्रक खाद एवं औषधि प्रशासन.
  • भोसकर विलास संदिपान- कलेक्टर जिला सरगुजा.
  • संजीव कुमार झा- संचालक, समग्र शिक्षा.
  • जीवन किशोर ध्रुव- प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड.
  • रजत बंसल- आयुक्त वाणिज्य कर जीएसटी.
  • अभिजीत सिंह- कलेक्टर, कांकेर.
  • रणवीर सिंह – कलेक्टर ,बेमेतरा.
  • पुष्पेंद्र कुमार मीणा- सचिव, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग.
  • तारन प्रकाश सिन्हा- संयुक्त सचिव,खेल एवं युवा कल्याण विभाग .
  • इफ्फत आरा- संचालक, आयुष.
  • दिव्या उमेश मिश्रा- संचालक, लोक शिक्षण.
  • संजय अग्रवाल- कलेक्टर , राजनंदगांव.
  • नम्रता गांधी- कलेक्टर, धमतरी.
  • गौरव कुमार सिंह- कलेक्टर,रायपुर.
  • अजीत वसंत- कलेक्टर, कोरबा.
  • विनीत नंदनवार- संयुक्त सचिव,मंत्रालय
  • इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल- कलेक्टर, बालोद.
  • जगदीश सोनकर- प्रबंध संचालक ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन.
  • राजेंद्र कुमार कटारा- संचालक , राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद, राज्य साक्षरता मिशन.
  • कुंदन कुमार- संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास.
  • ऋचा प्रकाश चौधरी- कलेक्टर, दुर्ग.
  • कुलदीप शर्मा- प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम.
  • ऋतुराज रघुवंशी- संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं.
  • डी. राहुल वेंकट- कलेक्टर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर.
  • चंदन संजय त्रिपाठी- संचालक, कृषि.
  • डॉ. फरिहा आलम- उप सचिव ,स्कूल शिक्षा.
  • रोक्तिमा यादव, संचालक, समाज कल्याण.
  • दीपक कुमार अग्रवाल- कलेक्टर, गरियाबंद.
  • तूलिका प्रजापति- संचालक ,महिला एवं बाल विकास.
  • पद्मिनी भोई साहू – प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन रायपुर.
  • गोपाल वर्मा- उपसचिव, मंत्रालय.
  • आकाश छिकारा- कलेक्टर ,जांजगीर चांपा.
  • रोहित व्यास- कलेक्टर, सूरजपुर.
  • मयंक चतुर्वेदी- कलेक्टर, दंतेवाड़ा.
  • कुणाल दुदावत- कलेक्टर, कोंडागांव.
  • चंद्रकांत वर्मा- कलेक्टर, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई.
  • देवेश कुमार ध्रुव- आयुक्त, नगर निगम भिलाई.
  • अविनाश मिश्रा- आयुक्त , नगर पालिका निगम रायपुर.
  • विश्वदीप- मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत रायपुर.
  • प्रतीक जैन- अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर.
  • मयंक श्रीवास्तव- आयुक्त, सहसंचालक जनसंपर्क.
‘सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम’: CM विष्णुदेव साय

‘सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम’: CM विष्णुदेव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कहा कि सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहले कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। आदिवासियों के लिए प्राथमिकताएं भी मुख्यमंत्री ने बताईं।

उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय को पर्याप्त बजट दिया ताकि आदिवासी क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना हम लाए हैं एक साल में हम इसके अंतर्गत 12 हजार रुपये देंगे। इसके लिए तीन दिनों के विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही यह योजना लागू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ‘दूरदर्शन से चर्चा’ कार्यक्रम में प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में जानकारी दी।

सार्वजनिक जीवन में ऐसे आए मुख्यमंत्री

सार्वजनिक जीवन में कैसे आये ?, इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने आजादी के बाद सीपी बरार राज्य का गठन हुआ था जिसकी राजधानी नागपुर में थी। इस समय हमारे दादा मनोनीत विधायक थे। बड़े पिता जी भी तपकरा से विधायक रहे। परिवार के एक सदस्य नरहरि प्रसाद साय, मोरारजी देसाई सरकार में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री रहे।

दस साल के थे तो पिता जी का साया उठ गया। उस समय नहीं सोचा था कि सार्वजनिक जीवन में आएंगे। यह जरूर सोचा था कि अच्छे किसान बनेंगे। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी से काफी मार्गदर्शन लिया। वे आदर्श थे। उन्हें 25 बरसों में कभी नाराज होते नहीं देखा, मैंने उनसे विनम्रता का गुण सीखा है। बालकृष्ण शर्मा भी मेरे आदर्श रहे, लोग उन्हें देवकी महाराज के नाम से जानते थे। वे स्वर्गीय जूदेव जी के गुरु रहे।

युवाओं के लिए आप क्या करने जा रहे हैं?

इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। जब मैं लोकसभा सदस्य था तब पहली बार भारत सरकार में कौशल विकास मंत्रालय का गठन हुआ और युवाओं के कौशल विकास का काम शुरू हुआ ताकि युवाओं के लिए नये अवसर पैदा हो सके। विकासखंडवार आइटीआइ को मजबूत करेंगे और नये ट्रेड शुरू करेंगे। मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने कहा है कि एक लाख पदों पर भर्ती करेंगे। पीएससी 2021 की परीक्षा की जांच का निर्णय लिया गया है। बीते वर्षों में लाई गई योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यदि ये योजनाएं छत्तीसगढ़ के हित में हों तो इन्हें बढ़ाएंगे।

जशपुर को सुंदर बनाने के लिए क्या योजना है?

मुख्यमंत्री ने कहा यहां पर पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं। यहां ऐसे जंगल है कि भीतर सूरज की रौशनी नहीं पहुंच पाती, बहुत अच्छे जलप्रपात है। इसके लिए हमने कलेक्टर जशपुर को निर्देशित किया है कि जशपुर में पर्यटन संबंधित अन्य गतिविधियों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें। प्रदेश का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यहां के सर्वांगीण विकास के लिए किया है। आज ही हमने राज्य योजना आयोग की बैठक ली है। इसमें हमने प्रदेश के संतुलित विकास के लिए योजनाएं बनाने का निर्णय लिया है। आदिवासी क्षेत्रों में हम आइटीआइ बढ़ाएंगे, यहां मत्स्यपालन बढ़ाएंगे। वनोपज संवर्धन के अवसर बढ़ाएंगे,

खेलकूद को लेकर आपकी सोच क्या है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य करती है। हमारे यहां बहुत अच्छा स्टेडियम है। कल सौरव गांगुली आये थे, उन्होंने भी इसकी बहुत तारीफ की। पहाड़ी कोरवा तीरंदाजी बहुत अच्छा करते हैं। यहां आर्चरी एकेडमी बनाने की दिशा में काम करेंगे।

उद्योग जगत के बारे में आपकी सोच क्या है?

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे यहां खनिज संसाधन बहुत हैं। इसके दोहन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने की दिशा में काम करेंगे। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री की सोच है कि देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक पांच ट्रिलियन तक हो जाए। इसके लिए छत्तीसगढ़ भी बहुत तेजी से काम करेगा।

तिल्दा-नेवरा : ग्राम पंचायत नकटी मे मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड स्थापना को लेकर पर्यावरण जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न

तिल्दा-नेवरा : ग्राम पंचायत नकटी मे मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड स्थापना को लेकर पर्यावरण जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न

 तिल्दा-नेवरा : ग्राम पंचायत नकटी के सरपंच और पंचो ने मे .एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड का समर्थन करते हुए कहा की उद्योग लगेगा तो विकास होगा और बेरोजगारी में कमी आएगीरायपुर जिला के तिल्दा विकासखंड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत नकटी मे मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड स्थापना को लेकर पर्यावरण जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ ।उक्त जनसुनवाई में उद्योग स्थापना को लेकरआस पास के ग्रामीणों ने समर्थन किया । जनसुनवाई में ग्रामीणों का पहला मांग है कि क्षेत्रिय बेरोजगारों को 70 प्रतिशत रोजगार मुहैया कराई जावे ।वहीं कुछ लोगो ने शिक्षा , स्वास्थ्य एवं प्रदूषण पर बल दिया । ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किया गया है जिनमे क्षेत्रवासीयों रोजगार मिल रहा है । ग्रामीणों ने क्षेत्रिय बेरोजगारों को योग्यतानुसार क्षेत्र में संचालित संयंत्रों में रोजगार मुहैया कराने की मांग किया आये हुए महिलाओं ने प्रबंधन से माहिलाओ और विकलांगो को भी रोजगार देने की बात कही

स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में अत्यंत ही सौहार्द्रपूर्ण माहौल में जनसुनवाई संपन्न 

मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड संयंत्र प्रबंधन‌ के एम डी ने कहा की उनके द्वारा ग्रमीण छेत्रों में हर संभव विकास कार्य कराया जायेगा और छेत्रिय लोगो को अधिक से अधिक रोजगार दिया जाएगा
कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग से बी व्ही पंचभाई /अपर कलेक्टर रायपुरमनीष कश्यप ,एसडीएम प्रकाश टंडन ,नायब तहसीलदार कुम्भकार मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सरबजीत होरा ,कमलजीत होरा ,और ओजस बदवानी अधिकारीगण ,बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण ,सरपंच, पंच ,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में अत्यंत ही सौहार्द्रपूर्ण माहौल में जनसुनवाई संपन्न हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज “40वां राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशीप” उ‌द्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज “40वां राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशीप” उ‌द्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज 40वां राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशीप” उ‌द्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे  साथ ही जैनम मानस भवन में बैठक में शामिल होंगे।

आपको बता दे प्रादेशिक समाचार एकांश दूरदर्शन केंद्र रायपुर के कार्यक्रम चर्चा में के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा की। साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहले कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल जी की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। आदिवासियों के लिए प्राथमिकताएं भी मुख्यमंत्री ने बताईं। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय को पर्याप्त बजट दिया ताकि आदिवासी क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना हम लाये हैं एक साल में हम इसके अंतर्गत 12 हजार रुपए देंगे। इसके लिए तीन दिनों के विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही यह योजना लागू हो जाएगी।

IMD का अलर्ट : छग में बदलेगा मौसम का मिजाज..अगले दो दिनों में बारिश के आसार

IMD का अलर्ट : छग में बदलेगा मौसम का मिजाज..अगले दो दिनों में बारिश के आसार

 सरगुजा संभाग व उससे लगे जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नर्म युक्त गर्म हवा के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब ठंड थोड़ी कमतर हुई है। हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव ज्यादा ही है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। पिछले वर्ष चार जनवरी की तुलना में इस वर्ष ठंड काफी कम है, वर्ष 2023 में तो जनवरी के पहले सप्ताह में ही जबरदस्त ठंड पड़ी थी

पिछले वर्ष चार जनवरी को टूटा था रिकार्ड

वर्ष 2023 में चार जनवरी के दिन दिन के तापमान के मामले में ठंड का बीते 27 वर्षों का रिकार्ड टूटा था और चार जनवरी का दिन सबसे ठंडा था।साथ ही उस दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी काफी कम हो गया था। चार जनवरी 2023 को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था।

गर्म कपड़ों की बिक्री घटी

ठंड कम होते ही अब गर्म कपड़ों की बिक्री भी घट गई है। हालांकि दिसंबर माह में गर्म कपड़ों की बिक्री जबरदस्त रही। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर गर्म कपड़ों का कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। गर्म कपड़ों पर अभी 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा- टंकराम वर्मा

राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा- टंकराम वर्मा

 राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में काम-काज संभाला

रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं  आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार संभाल लिया है।  इसके पश्चात मंत्री  वर्मा ने खेल और राजस्व विभाग के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खेल प्रतिभागियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास, इसकी गतिविधियों और उपलब्ध खेल संस्थानों की जानकारी ली। मंत्री  वर्मा ने कहा कि राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के सभी खेल मैदानों का समतलीकरण के साथ-साथ मैदानों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले। ग्रामीण स्तर पर बने खेल क्लबों का पंजीयन करने के निर्देश उन्होंने दिये। इन खेल क्लबों को आवश्यकतानुसार अनुदान भी दिया जा सकेगा। खेल विभाग के बजट की जानकारी लेकर खेल गतिविधियों में तेजी लाने के यथाशीघ्र बजट प्रस्तुत करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।समय सीमा में निराकृत नही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई संस्थित की जाएगी।
इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, विशेष सचिव रमेश शर्मा, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

 रायपुर / जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक श मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।

निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त  दीपांशु काबरा ने  श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

लापरवाही बरतने वाले फूड अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : दयालदास बघेल

लापरवाही बरतने वाले फूड अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : दयालदास बघेल

 खाद्य मंत्री ने ली विभागीय अधिकारीयों की समीक्षा बैठक

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने गुरुवार को न्यू सर्किट हाउस में खाद्य विभाग मार्कफेण्ड, नागरिक आपूर्ति निगम एवं राज्य भण्डारण गृह निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की समीक्षा करते हुए धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। धान का उठाव शीघ्रता से करने के निर्देश दिए हैं। मिलरों के माध्यम से उपार्जित धान का त्वरित निराकरण कर भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में समय पर चावल जमा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को कस्टम मिलिंग की व्यवस्था को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा।

उन्होंने सभी उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह राशन का भण्डारण समय पर करने के सख्त निर्देश दिए और खाद्य अधिकारियों को नियमित दुकानों का निरीक्षण करने के लिए कहा है। गड़बड़ी करने और लापरवाही बरतने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे। दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों तक खाद्य का भण्डारण समय पर करने का निर्देश दिए हैं। उचित मूल्य दुकान में चावल, चना, शक्कर, नमक के भण्डारण की उपलब्धता पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक माह खाद्य अधिकारी और खाद्य निरीक्षक को प्रभार क्षेत्र के 10 उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने सुकमा, नारायणपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी की खाद्य निरक्षकों को गंभीरता से उचित मूल्य दुकानों का अवलोकन करने के लिए कहा है।

खाद्य मंत्री ने कहा कि किसानों को धान खरीदी केन्द्र में धान बेचते समय किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए धान बेचने के लिए केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ राज्य के हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए कहा है। इस योजना के तहत निःशुल्क चावल का वितरण करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस चूल्हा और सिलेण्डर देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 34.92 लाख महिलाओं को गैस चूल्हा दिया गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की मान से धान खरीदी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों को आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया गया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी 5 सालों तक राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जारी राशन कार्डों में जनवरी-2024 से आगामी 5 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम-2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का फैसला लिया गया है।

खाद्य मंत्री बघेल ने गोदामों की स्थिति की भी जानकारी ली और जिन जिलों में धान का भण्डारण करने के लिए गोदाम नहीं हैं ऐसे जिलों के लिए जमीन का चिन्हांकन करके कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। ताकी उन जिलों में शीघ्र गोदाम निर्माण कराया जा सके। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बैठक विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों तक प्रत्येक माह राशन समय पर पहुंचाएं।

इस अवसर पर खाद्य विभाग के धर्मेश साहू, प्रबंध संचालक, मार्कफेड, प्रणव सिंह, अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड तथा खाद्य विभाग से जी.एस. सिकरवार, संयुक्त सचिव, राजीव जायसवाल, अपर संचालक, जी.एस. पैकरा, अपर संचालक एवं आनंद सोनी, तकनीकी निदेशक, एन.आई.सी. एवं राज्य के समस्त जिलों के खाद्य नियंत्रक-अधिकारी, जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम एवं जिला विपणन अधिकारी उपस्थित थे।

 

गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड का हत्यारा कौन...अब तक क्यों नहीं मिली बॉडी? जानिए क्या है माजरा

गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड का हत्यारा कौन...अब तक क्यों नहीं मिली बॉडी? जानिए क्या है माजरा

 Divya Pahuja Murder case update: हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार की रात होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने होटल मालिक अभिजीत सिंह और होटल के कर्मचारियों ओमप्रकाश और हेमराज पर इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।अभिजीत सिंह के दो अन्य साथियों ने दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने में मदद की थी। मामले में अभिजीत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस को यह तो पत चल गया है कि अभिजीत ने हत्या को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक दिव्या की लाश नहीं मिल पा रही है। दिव्या गैंगस्टर संदीप गांडोली की गर्लफ्रेंड थी।

पुलिस के हाथ लगे दो सीसीटीवी फुटेज
इससे जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इनमें से एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अभिजीत सिंह दिव्या के साथ होटल सिटी पाॅइंट पहुंचा है। वह होटल के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत करता नजर आ रहा है। इसके बाद वह अंदर चला जाता है। वहीं दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग एक लाश को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। यह लाश दिव्या की है। इसके बाद आरोपी लाश को अभिजीत की नीले रंग की BMW की डिग्गी में डालकर फरार हो जाते हैं। यह भी एक फुटेज में नजर आ रहा है। 

दिव्या कर रही थी अभिजीत को ब्लैकमेल
अभिजीत ने पुलिस ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिव्या के पास उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें थीं। इसे दिखाकर दिव्या अभिजीत को ब्लैकमेल कर रही थी। वह कई बार अभिजीत से पैसे ले चुकी थी। दो जनवरी को भी उसने पैसे देने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद अभिजीत ने दिव्या को होटल सिटी पॉइंट बुलाया।अभिजीत ने दिव्या से उसके मोबाइल का पासवर्ड मांगा ताकि वह दिव्या के फोन से अपनी तस्वीरें डिलीट कर सकें। हालांकि दिव्या ने इससे इनकार कर दिया। इस पर अभिजीत को इतना गुस्सा आया कि उसने दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी। 

क्या कहा दिव्या की बहन ने?
दिव्या की बहन ने दावा किया कि घटना के पीछे गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और भाई ब्रह्मप्रकाश का हाथ है। दिव्या के परिवार ने दोनों के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने की शिकायत दर्ज कराई है। दिव्या की बहन ने पुलिस को बताया कि दो जनवरी के शाम तक उसकी अपनी बहन से बात हो रही थी। हालांकि देर शाम उसका मोबाइल नॉट रिचेबल बताने लगा। इसके बाद दिव्या की बहन ने अभिजीत को फोन किया। अभिजीत ने कुछ भी बताने से आनकानी की। इसके बाद दिव्या की मौत की खबर सामने आ गई। 

कौन थी दिव्या पाहुजा?
दिव्या पाहुजा एक मॉडल थी। वह गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थी। दिव्या के पिता बलदेव नगर में ही फल बेचते थे। 2016 में गैंगस्टर संदीप गाडोली को हरियाणा पुलिस ने मुंबई के एक होटल में हुए एनकाउंटर में मार गिराया था। जिस समय एनकाउंटर हुआ दिव्या भी संदीप के साथ थी। इसके बाद पुलिस ने दिव्या को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने दिव्या को सरकारी गवाह बनाया था। दिव्या संदीप गाडोली एनकाउंटर मामले में सात साल तक सलाखों के पीछे रही। कुछ ही महीनों पहले वह जेल से बाहर निकली थी

BREAKING : छत्तीसगढ़ में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज रायपुर में मिले सबसे ज्यादा मरीज

BREAKING : छत्तीसगढ़ में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज रायपुर में मिले सबसे ज्यादा मरीज

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं आज प्रदेश में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई है। जिसमें राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 13 मरीज मिले है, वहीं रायगढ़ से 2, दुर्ग, कोरिया, राजनांदगाव और सुकमा से 1-1 केस सामने आये है।

भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर ; शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज सौजन्य मुलाकात कर उन्हें भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया जिसे अग्रवाल ने स्वीकार कर भारत स्काउट एंड गाइड राज्य इकाई के अध्यक्ष बने। गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य इकाई के पदेन अध्यक्ष होते हैं।

शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड सेवा भावना से काम करने वाली संस्था है, जिसकी गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। आने वाले समय में इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। राज्य में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों में स्काउट एंड गाइड के सदस्यों को वालंटियर के तौर पर शामिल किया जाए। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वॉलेंटियर के तौर पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी स्काउट एंड गाइड की रहेगी। इस मौके पर कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड एवं पूर्व विधायक श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, श्री सोमनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में स्काउट एंड गाइड के छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्य मौजूद रहे।

CG NEWS : दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...सुसाइड नोट बरामद

CG NEWS : दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...सुसाइड नोट बरामद

 सरगुजा :  अंबिकापुर में एक छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि, प्रतापपुर नाका के पास रहने वाले दसवीं के छात्र स्नेहिल पांडेय ने अज्ञात कारणों से घर के छत में फांसी लगा ली. गांधीनगर थाना क्षेत्र का मामला.

इधर परिजनों को पता चलने पर तत्काल छात्र को होलीक्रास अस्पताल लेकर पहुँचे. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्यु घोषित कर दिया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है, वहीं पुलिस के मुताबिक छत पर फांसी से झूलते हुए शव के पास सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें छात्र ने आत्महत्या को लेकर खुद को जिम्मेदार बताया है. इसमें किसी की भी जवाबदेही नही होने की बात कहा है. इधर पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

गणतंत्र-दिवस परेड : कर्तव्य पथ पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की झांकी...बस्तर का मुरिया दरबार होगा प्रदर्शित

गणतंत्र-दिवस परेड : कर्तव्य पथ पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की झांकी...बस्तर का मुरिया दरबार होगा प्रदर्शित

 रायपुर। देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार” को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित कर लिया गया है।

नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई दी है, उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताया है।

छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ पर आधारित है। यह झांकी जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाती है, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है। इस झांकी में केंद्रीय विषय “आदिम जन-संसद” के अंतर्गत जगदलपुर के मुरिया दरबार और उसके उद्गम-सूत्र लिमऊ-राजा को दर्शाया गया है। मुरिया दरबार विश्व-प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की एक परंपरा है, जो 600 सालों से चली आ रही है। इस परंपरा के उद्गम के सूत्र कोंडागांव जिले के बड़े-डोंगर के लिमऊ-राजा नामक स्थान पर मिलते हैं। इस स्थान से जुड़ी लोककथा के अनुसार आदिम-काल में जब कोई राजा नहीं था, तब आदिम-समाज एक नीबू को राजा का प्रतीक मानकर आपस में ही निर्णय ले लिया करता था।

झांकी की थीम व डिजाइन स्थानीय स्तर पर वृहद अन्वेषण और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार की गई। इस विषय वस्तु पर आधारित झांकी को पांच चरणों की कठिन प्रक्रिया के बाद अंतिम स्वीकृति मिली है। रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सामने थीम और डिजाइन के चयन के बाद झांकी का थ्रीडी मॉडल प्रस्तुत किया गया। अंत में संगीत चयन के साथ ही झांकी को अंतिम स्वीकृति मिल गई। झांकी की थीम और डिजाइन ने चयनकर्ताओं को खासा आकर्षित किया।

परेड में शामिल होने वाली झांकियों के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालय और विभागों से रक्षा मंत्रालय प्रस्ताव मांगता है। इन प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जाता है। झांकियों के चयन के लिए विशेषज्ञ समिति के साथ विभिन्न चरणों में कई बैठकें होती हैं। कमेटी में कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्ति, कोरियोग्राफर आदि शामिल रहते हैं। विशेषज्ञ समिति थीम के आधार पर प्रस्तावों की जांच करती है। सिफारिशें करने से पहले कमेटी द्वारा अवधारणा, डिजाइन और इसके दृश्य प्रभाव पर ध्यान दिया जाता है।

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की दी स्वीकृति...इन जिलों में मिलेगी सुविधा

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की दी स्वीकृति...इन जिलों में मिलेगी सुविधा

 खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को दिया धन्यवाद

रायपुर । केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को राज्य के लिए 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया।

खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि खेल संचालनालय के प्रस्ताव पर पूर्व में 24 जिलों में विभिन्न खेल विधाओं के 24 खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिला कोंडागांव में तीरंदाजी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फुटबॉल, गौरेला पेंड्रा मरवाही में कबड्डी, सक्ती में फुटबॉल, कबीरधाम में कबड्डी, कोरिया में बैडमिंटन और मनेंद्रगढ़ भरतपुर-चिरमिरी जिले में कबड्डी खेल की खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हुई है। इस प्रकार अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा चुकी है। राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की अधिक सुविधा मिलेगी, राज्य के खिलाड़ियों के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

BREAKING : IFS आलोक कटियार की मूल विभाग में हुई वापसी...राज्य सरकार ने डेपुटेशन किया खत्म

BREAKING : IFS आलोक कटियार की मूल विभाग में हुई वापसी...राज्य सरकार ने डेपुटेशन किया खत्म

 रायपुर। IFS अधिकारी आलोक कटियार की सेवाएं मूल विभाग (वन विभाग) में वापस भेज दी गई है। वर्तमान में आलोक कटियार क्रेडा के सीईओ के साथ-साथ उन्हें मिशन संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

05 January 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

05 January 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Aaj Ka Panchang 05 January 2024: 5 जनवरी को पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि शुक्रवार रात 11 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार का पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही 5 जनवरी को शाम 7 बजकर 50 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

05 जनवरी  2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष कृष्ण पक्ष की अनवमी तिथि- 5 जनवरी 2024 को रात 10 बजकर 5 मिनट तक
  •  सुकर्मा योग- शुक्रवार का पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक 
  • चित्रा नक्षत्र- 5 जनवरी को शाम 7 बजकर 50 मिनट तक 

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:08 से दोपहर 12:26 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:20 से दोपहर 12:43 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:27 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:52 से दोपहर 12:11 तक
  5. भोपाल- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:24 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:20 से दोपहर पहले 11:41 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:23 से दोपहर 12:44 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:49 से दोपहर 12:14 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:37 pm
Horoscope 05 January 2024 : देखिए क्या कहती है आपकी राशि

Horoscope 05 January 2024 : देखिए क्या कहती है आपकी राशि

 Aaj Ka Rashifal 05 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 05 जनवरी 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन कुछ शानदार रहेगा, तो वहीं, कुछ राशियों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा होगा। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय आदि के काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार में आप सभी के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहे। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किस बात को लेकर परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है। परंतु आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। मतभेद दूर होकर आपसी प्रेम दिखाई देगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज ना करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें। वरना दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें। नया कार्य शुरू ना करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती हैं। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से दूर रहें।

BREAKING : विधानसभा के द्वितीय सत्र की अधिसूचना जारी, 5 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, कुल 20 बैठकें होंगी

BREAKING : विधानसभा के द्वितीय सत्र की अधिसूचना जारी, 5 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, कुल 20 बैठकें होंगी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के छठवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र की अधिसूचना जारी की गई है, यह बजट सत्र 5 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा, जिसमे कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। साय सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी।

14 जनवरी से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बदला गया नाम, ये है 15 राज्यों में 6700KM की यात्रा का रूट मैप

14 जनवरी से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बदला गया नाम, ये है 15 राज्यों में 6700KM की यात्रा का रूट मैप

 रायपुर। कांग्रेस जल्द ही ‘न्याय यात्रा’ शुरू करने वाली है। इसके लिए योजना को मूर्त रूप दे दिया गया है। आने वाली 14 जनवरी से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इससे  पहले गुरुवार को इस यात्रा का नाम बदल दिया गया है। अब इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से जाना जाएगा।

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप

मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)

मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
• नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
• असम | 833 किमी | 17 जिला
• अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
• मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
• पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
• बिहार | 425 किमी | 7 जिला
• झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
• उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
• छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
• उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
• मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
• राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
• गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
• महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला

यात्रा की दूरी: 6,700 किमी. से ज्यादा

67 दिन | 110 जिला | 100 लोकसभा | 337 विधानसभा

आत्महत्या का प्रयास करने वाले सीएएफ जवान को किया गया रायपुर एयर लिफ्ट,साथी जवान के राइफल से खुद पर चलाई थी गोली

आत्महत्या का प्रयास करने वाले सीएएफ जवान को किया गया रायपुर एयर लिफ्ट,साथी जवान के राइफल से खुद पर चलाई थी गोली

 कोंडागांव। कोंडागांव जिले के संवेदनशील कुधुर कैंप में तैनात एक जवान ने अपने साथी जवान के राइफल से आज सुबह खुद पर गोली चला आत्महत्या का प्रयास किया। घायल जवान को साथी जवानों ने तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया, फिलहाल घटना के कारण अज्ञात बताया जा रहा। मामला संवेदनशील क्षेत्र में स्थित पुंगारपाल थाना अंतर्गत आने वाले कूधुर कैंप का बताया जा रहा।

 कंपनी कमांडर ने दी जानकारी

सीएएफ पांचवी बटालियन कंपनी कमांडर मुन्नालाल पटेल   ने जानकारी देते हुए बताया की वीरेंद्र कुमार चिडा 53 वर्ष निवासी सामतरा, नगरी जिला धमतरी आज सुबह तकरीबन 7 बजे अपने साथी जवान के राइफल से खुद के पेट पर गोली दागी, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ । जवान पिछले एक साल से कुधूर कैंप में तैनात था और दिनांक 2 जनवरी से लगातार अवकाश पर था, उसकी एसएलआर राइफल कोट रूम में जमा होने के चलते उसके पास राइफल भी नहीं था, गुरुवार सुबह सभी जवान बाहर साफ सफाई करने निकले उस समय अकेला बैरक सो रहा था,बाकी जवान साफ सफाई में लगे हुए थे उसी समय तकरीबन सुबह 7 बजे फायरिंग की आवाज आई, आवाज सुनकर जवान जब बैरक में पहुंचे तो खून से लथपथ कराह रहा था।

दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी की बैठक में होंगे शामिल

दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी की बैठक में होंगे शामिल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए है. पत्रकारों से चर्चा में बघेल ने बताया कि, दिल्ली में एआईसीसी की  बैठक है.  हमारी तीन दिन की बैठक की रिपोर्ट आज हाई कमान को हम सौपेंगे. उसे पर चर्चा होगी. जो भी दिशा निर्देश होगा हम उसे लेकर आगे बढ़ेंगे.

CG NEWS: उन्होंने अधिकारीयों के तबादले पर कहा, नई सरकार बनी है. ट्रांसफर होते रहता है. अच्छा काम करें सभी अधिकारियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं”. उन्होंने आगे राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर कहा कि, पदयात्रा का असर होता ही है. पदयात्रा छत्तीसगढ़ से गुजरेगी तो हम उसमें शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ में यात्रा कहां-कहां से गुजरेगी आज उस पर चर्चा हो सकती है.

ब्रेकिंग न्यूज़: एक इनामी नक्सली ने किया सरेंडर...

ब्रेकिंग न्यूज़: एक इनामी नक्सली ने किया सरेंडर...

 बस्तर :नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर डिप्टी कमाण्डर निलेष वंजाम ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित माओवादी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रूपये ईनाम घोषित है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ दन्तेवाड़ा बस्तर IG सुंदर राज पी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार व दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी का प्रतिबंधित नक्सली संगठन में बेचापाल पंचायत मिलिषिया डिप्टी कमाण्डर निलेष वंजाम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।

अब तक 167 ईनामी माओवादी सहित 655 नक्सलियों ने किया सरेंडर 

CG Naxalite surrendered:आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी दन्तेवाड़ा का विषेष योगदान रहा। आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। अब तक 167 ईनामी माओवादी सहित कुल 655 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

ED सीएम केजरीवाल को कभी भी कर सकती है अरेस्ट, क्या किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है?जानिए है नियम?

ED सीएम केजरीवाल को कभी भी कर सकती है अरेस्ट, क्या किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है?जानिए है नियम?

 नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल  को ईडी कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि मुख्यमंत्री पद रहते हुए गिरफ्तारी की जा सकती है, इसके नियम क्या होंगे? सीएम की गिरफ्तारी के लिए नियम और कानून के बारे में जानिए.

क्रिमिनल मामलों में हो सकती है गिरफ्तारी (Arrest may occur in criminal cases)

कोड ऑफ सिविल प्रोसिजर 135 के तहत किसी भी मुख्यमंत्री या विधान परिषद को गिरफ्तारी में छूट मिली हुई है. हालांकि ये छूट सिर्फ विधान मामलों में ही है. किसी मुख्यमंत्री या विधानसभा सदस्य पर किसी प्रकार का क्रिमिनल मामला दर्ज हो जाता है तो कोड ऑफ सिविल प्रोसिजर के तहत उसे छूट नहीं मिलती है और उसे गिरफ्तार किया जा सकता है. लॉ के अनुसार यदि किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाना है तो सबसे पहले सदन के अध्यक्ष की मंजूरी लेना अनिवार्य होता है और मंजूरी मिलने के बाद ही मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है.

CM Can Be Arrested : सदन में किया जा सकता है अरेस्ट 

CM Can Be Arrested : धारा 135 के तहत किसी भी मुख्यमंत्री या विधानसभा सदस्य को विधानसभा सत्र शुरू होने के 40 दिन पहले और सत्र खत्म होने के 40 दिन बाद तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. वहीं मुख्यमंत्री और किसी विधानसभा सदस्य को सदन से भी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है.

राष्ट्रपति और राज्यपाल को पद पर रहते हुए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता

अनुच्छेद 61 के तहत राष्ट्रपति और राज्यपाल को पद पर रहते हुए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. कानून के अनुसार ये गिरफ्तारी किसी भी आरोप में यानी सिविल और क्रिमिनल दोनों के तहत नहीं की जा सकती. यदि राष्ट्रपति और राज्यपाल अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं तो उस स्थिति में दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है.

बीजेपी सरकार में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की सौगात

बीजेपी सरकार में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की सौगात

 रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश के लिए रोस्टर लागू करने को कहा है। डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि, आरक्षक और प्रधान आरक्षक साथी है, उनके साथ भी बहुत सारी तकलीफें हैं। उनकों साप्ताहिक अवकाश भी सुनिश्चित हो।

बता दें कि बुधवार की देर रात पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा गृह मंत्रालय संभालने के बाद 3 जनवरी बुधवार को पहली बार पुलिस मुख्यालय पहुंचे। हालांकि कोई भी गृह मंत्री प्रभार ग्रहण करने के बाद एक बार पुलिस मुख्यालय का भ्रमण करने जाता है और यह पूर्णतः औपचारिक होता है। मगर विष्णुदेव सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा का यह दौरा अलग रहा। वे ठीक 10 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंच गए थे और पूरे चार घंटे अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उनकी दिलचस्पी से पुलिस अधिकारी भी हैरान थे। क्योंकि इससे पहले कोई गृह मंत्री पुलिस सिस्टम को समझने में कभी रुचि नहीं दिखाई। बहरहाल, विजय शर्मा ने तीन बिंदुओं पर चर्चा की। क्राईम, ट्रेनिंग और प्लानिंग। सबसे अधिक उनका जोर रहा पुलिस भर्ती का शेड्यूल तैयार करने पर।