BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेना पिता को पड़ा भारी, आरोपियों ने गोलियों से भूना

बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेना पिता को पड़ा भारी, आरोपियों ने गोलियों से भूना

हाथरस, एक बार फिर उत्तर प्रदेश का जिला हाथरस सुर्खियों में है। यहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश की वजह से शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया। 2018 में दर्ज छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे एक किसान की दिनदहाड़े सीने में एक के बाद एक कई गोलियां उतार दीं। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक ने मुख्य अभियुक्त पर आज से ढाई साल पहले छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके लिए वह एक महीने जेल भी गया था। आरोपी की मृतक की पत्नी और मौसी की दो बेटियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी और मृतक में बहस हो गई और उसने परिवार के कुछ लड़कों को बुलाकर उन पर गोली चला दी।
नौजरपुर निवासी अमरीष शर्मा (52) अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर अमरीष वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
खेत में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर-उधर छिप गए। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में परिजन अमरीष को उपचार के लिए हाथरस लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चर्चा है कि फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हमलावर उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए। देर शाम मृतक की पुत्री प्रियंका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

उधर इस मामले में कांग्रेस ने भी यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है,
योगी आदित्यनाथ सुबह हो गयी। नींद से जाग गए हो तो बेटी अपराधी का नाम बता रही है। गिरफ्तारी होगी या हाथरस की इस बेटी को भी बदनाम करने की साजिश रची जाएगी?
 

40 डिग्री के करीब पहुंचने वाला तापमान,सेहत के लिए अभी से  खतरा पैदा कर रहा है

40 डिग्री के करीब पहुंचने वाला तापमान,सेहत के लिए अभी से खतरा पैदा कर रहा है

प्रयागराज । उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों की तरह ही संगम नगरी प्रयागराज में भी मौसम का मिजाज़ अचानक बदल गया है. यहां फाल्गुन महीने के शुरुआती दिनों में ही मई और जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है. 40 डिग्री के करीब पहुंचने वाला तापमान न सिर्फ लोगों को परेशान कर रहा है, बल्कि उनकी सेहत के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है. जानकारों का कहना है कि पर्यावरण असंतुलन की वजह से ऐसा हो रहा है और आने वाले दिनों में यह बड़ी मुसीबत का सबब बन सकता है.
पिछले सालों में फरवरी के आख़िरी और मार्च के पहले हफ्ते में संगम नगरी प्रयागराज में लोग हल्का स्वेटर पहनकर ही घरों से बाहर निकलते थे. रात को कंबल की ज़रुरत होती थी, लेकिन इस साल मौसम ने कुछ इस तरह करवट बदली है कि स्वेटर और कम्बल हफ़्तों पहले ही आलमारी में रखे जा चुके हैं. पंखे के बिना अब बैठना मुश्किल सा हो गया है. तमाम लोगों ने तो एसी और कूलर भी चलाने शुरू कर दिए हैं. फाल्गुन महीना शुरू हुए अभी सिर्फ तीन दिन ही हुए हैं. होली में चार हफ्ते वक़्त बाकी है, लेकिन इसके बावजूद संगम नगरी प्रयागराज में दिन का अधिकतम तापमान कभी 37 तो कभी 38 डिग्री तक पहुंच जा रहा है. मौसम का यह बदला हुआ मिजाज़ लोगों को हैरान भी कर रहा है और परेशान भी. लोगों का सवाल है कि जब अभी मई और जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है तो आने वाले दिनों में क्या होगा. पिछले दस दिनों से घर से बाहर निकलने वाले ज़्यादातर लोग चेहरे और शरीर को गमछे से ढककर निकल रहे हैं. पेय पदार्थों और गर्मी से राहत देने वाले दूसरे स्टाल्स पर अभी से भीड़ इकट्ठी होने लगी है.


तापमान के साथ ही मुसीबतों का बढ़ना भी तय

मौसम के जानकार इस सीजन में तापमान के लगातार तेज़ी से बढ़ने को बेहद खतरनाक संकेत मान रहे हैं. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग के प्रोफ़ेसर एच एन मिश्रा का कहना है कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़, पर्यावरण असंतुलन और जलवायु परिवर्तन की वजह से ऐसा हुआ है. उनके मुताबिक़ ऐसा होने से आने वाले दिनों में प्राकृतिक आपदाएं आने का खतरा तेजी से बढ़ गया है. उनके मुताबिक़ जनसंख्या बढ़ने से जो प्राकृतिक दोहन हो रहा है, उसी की वजह से ठंड कम होने लगी है और अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. प्रोफ़ेसर एच एन मिश्र का कहना है कि अगर इससे सबक लेकर कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में तापमान के साथ ही मुसीबतों का बढ़ना भी तय है.

मौसम के बदले हुए मिजाज़ से लोग हैरान और परेशान दोनों हैं. मौसम का अचानक करवट लेना और तापमान में बढ़ोत्तरी लोगों को बीमार कर रहा है. किसी को सर्दी-खांसी और बुखार हो रहा है तो किसी को सिर दर्द-जी मिचलाने और कई दूसरे तरह की दिक्कतें हो रही हैं. सबसे ज़्यादा दिक्कत सांस और फेफड़े की बीमारियों से जुड़े लोगों को है. मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के पलमोनरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ तारिक महमूद के मुताबिक़ पिछले एक हफ्ते में इस तरह की बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. उनका कहना है कि इस वक़्त एहतियात बरतना बेहद ज़रूरी हो गया है. अचानक एसी व कूलर में जाने, फ्रिज का ठंडा पानी पीने, सीधे तेज धूप में जाने से बचना चाहिए, वर्ना यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. डॉ तारिक महमूद के मुताबिक़ ज़रा भी लापरवाही लोगों की सेहत और ज़िंदगी पर भारी पड़ सकती है.

मौसम के इस बदलाव के सीधे ज़िम्मेदार हम और आप ही हैं. बेशक यह परेशान करने वाला है. इससे सीखने और सबक लेने की ज़रुरत है, वर्ना आने वाली पीढ़ियां हमें शायद माफ़ नहीं करेंगी. 

स्कूल हॉस्टल में कोरोना विस्फोट, 54 छात्र हुए COVID 19 से संक्रमित

स्कूल हॉस्टल में कोरोना विस्फोट, 54 छात्र हुए COVID 19 से संक्रमित

करनाल, हरियाणा के करनाल में एक स्कूल हॉस्टल में रह रहे 54 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. करनाल के सिविल सर्जन योगेश कुमार शर्मा ने कहा हमारी टीम ने हॉस्टल का दौरा किया है. हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. राज्य में शर्तों के साथ स्कूल और कॉलेज खोले जा चुके हैं.
हरियाणा सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, पूरे स्कूल को तीन विंगों में विभाजित किया गया है. अगर किसी विंग में कोई छात्र COVID-19 पॉजिटिव पाया जाता है, तो उस विंग को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा और पूरे स्कूल को साफ कर दिया जाएगा. यदि छात्रों के एक से अधिक विंग में COVID-19 पॉजिटिव पाया जाता है, तो पूरे स्कूल को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा.

बता दें कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. आज ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि हम हरियाणा पर निगरानी रख रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगी दो प्रतिशत से कम हैं और संक्रमित हुए 97 प्रतिशत से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं.
 

रूस ने पहला आर्कटिक-निगरानी उपग्रह लॉन्च किया

रूस ने पहला आर्कटिक-निगरानी उपग्रह लॉन्च किया

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस ने अपने पहले आर्कटिक-निगरानी उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है जो आर्कटिक की जलवायु और पर्यावरण की निगरानी करेगा। रोस्कोसमोस ने सोयूज-2.1 बी कैरियर रॉकेट को लांच किया, इस राकेट की सहायता से आर्कटिका-एम (Arktika-M) उपग्रह को ले जाया गया। 28 फरवरी, 2021 को कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से इस रॉकेट को लांच किया गया। यह उपग्रह मौसम संबंधी समस्याओं के साथ-साथ जल विज्ञान समस्याओं को हल करने के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र करेगा। यह उपग्रह आर्कटिक क्षेत्र की जलवायु और पर्यावरण की निगरानी भी करेगा। यह रूस के उत्तरी क्षेत्र में भी चौबीसों घंटे सतत निगरानी प्रदान करेगा। आर्कटिका-एम उपग्रह पृथ्वी के उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों की चित्रों को हर 15-30 मिनट में प्रसारित करेगा। यह उपग्रह नियोजित रूसी रिमोट-सेंसिंग और आपातकालीन संचार उपग्रहों की एक श्रृंखला में से एक है। पृथ्वी के उच्च-अक्षांश क्षेत्रों की निगरानी के लिए दो अर्कटिका-एम उपग्रहों का नक्षत्र भी तैयार किया गया है। यह उपग्रह लैवोचकिन एलेक्ट्रो-एल मौसम संबंधी उपग्रह पर आधारित है। इस उपग्रह के पेलोड में मौसम संबंधी प्रणालियों और बचाव प्रणालियों के लिए ट्रांसमीटरों के साथ MSU-GSM मल्टी-स्पेक्ट्रल इमेजर शामिल है। इस उपग्रह के लिए पहला प्रक्षेपण 2013 के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन इसमें देरी हुई और 2021 में लॉन्च किया गया। यह रूसी एक सरकारी निगम है जो अंतरिक्ष उड़ानों, एयरोस्पेस अनुसंधान और कॉस्मोनॉटिक्स कार्यक्रमों में शामिल है। वर्ष 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद रोस्कोसमोस का उदय हुआ था। इसे शुरू में 1992 में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के रूप में स्थापित किया गया था। रोस्कोसमोस का मुख्यालय मॉस्को में है। इसका मुख्य मिशन नियंत्रण केंद्र पास के शहर कोरोलीव में स्थित है, 

भारत सूखाग्रस्त मेडागास्कर को सहायता प्रदान करेगा

भारत सूखाग्रस्त मेडागास्कर को सहायता प्रदान करेगा

1 मार्च, 2020 को भारत ने घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘SAGAR’ दृष्टिकोण के अनुरूप सूखाग्रस्त मेडागास्कर को मानवीय सहायता के रूप में 1,000 मीट्रिक टन चावल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 1,00,000 गोलियों की खेप पहुंचाएगा। यह मानवीय सहायता भारतीय नौसेना पोत जलाश्व द्वारा डिलीवर की जाएगी। यह जहाज 3 मार्च, 2021 को भेजा जाएगा जिसमें खाद्य और चिकित्सा सहायता शामिल है। यह 21 मार्च से 24 मार्च के बीच एहाला, मेडागास्कर के बंदरगाह तक पहुंच जाएगा। आईएनएस जलाश्व एक भारतीय नौसेना प्रशिक्षण टीम भी ले जाएगा जिसे क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के उद्देश्य से मेडागास्कर में तैनात किया जाएगा।

मेडागास्कर में मानवीय संकट
मेडागास्कर का दक्षिणी भाग लगातार तीन वर्षों से सूखे की चुनौती से गुजर रहा है। सूखे ने फसल को नुकसान पहुंचाया है और COVID-19 महामारी के बीच लोगों के लिए भोजन तक पहुंच में बाधा उत्पन्न की है। सूखे की वजह से दक्षिणी मेडागास्कर में भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

भारत-मेडागास्कर संबंध
भारत हमेशा मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए आगे आया है। भारत ने सितंबर 2018 में 1,000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी थी जो भारतीय नौसेना के पोत के माध्यम से मेडागास्कर तक पहुंचाई गई थी। मेडागास्कर में चक्रवात के बाद भारतीय सेना ने जनवरी 2020 में INS ऐरावत द्वारा “ऑपरेशन वेनिला” के तहत अपने सहायता कार्यक्रम को अंजाम दिया था। बाद में, INS शार्दुल अंतिसिराना बंदरगाह तक पहुँचा और मेडागास्कर में मानवीय सहायता के रूप में 600 टन चावल डिलीवर किया। 

 सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्पा के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामान के साथ तीन युवक और तीन युवतियां गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्पा के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामान के साथ तीन युवक और तीन युवतियां गिरफ्तार

झारखंड। पुलिस ने लेडिज स्पा में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा से आपत्तिजनक सामान के साथ तीन युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद लड़के-लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई। फिर बाद में जेल भेज दिया गया। स्पा को सील कर दिया गया।

बता दे की यह पूरा मामला झारखंड के जमशेदपुर का है। सिटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि साकची इलाके में स्थित एक स्पा में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इस गुप्त सूचना पर मंगलवार सुबह स्पा में रेड किया गया। इस दौरान स्पा में तीन लड़के और तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पाये गये। मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सिटी एसपी खुद छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थे।

पुलिस की इस मामले में आगे की छानबीन जारी है। साकची थाने में इस सिलसिले में केस दर्ज किया गया है। साकची थाने के एएसआई राजेश सिंह ने बताया कि सिटी एसपी को सेक्स रैकेट के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उसी आधार पर स्पा में कार्रवाई की गई। वहां से आपत्तिजनक सामान के साथ तीन लड़के और तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। स्पा को भी सील कर दिया गया। आगे की छानबीन जारी है।
चुनाव जो ना करवाए वो कम है, अब प्रियंका गाँधी ने किया ये काम...

चुनाव जो ना करवाए वो कम है, अब प्रियंका गाँधी ने किया ये काम...

असम में कांग्रेस विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है. इसके मद्देनजर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज असम के साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. प्रियंका गांधी के असम दौरे का दूसरा दिन है.


प्रियंका ने महिला मजदूरों के साथ बातचीत भी की
चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने आज सदरु चाय एस्टेट में महिला मजदूरों के साथ बातचीत भी की. वह तेजपुर में महाभैरव मंदिर में भी प्रार्थना करेंगी और बाद में एक रैली को संबोधित करेंगी. सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी जो अब तक उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रही हैं, अब पूरी तरह से चुनावी अभियान की होड़ में हैं और केरल, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल की यात्रा भी करेंगी.

 

BIG BREAKING : राजधानी में 5 अप्रैल तक लागू हुआ धारा 144, देर रात्रि प्रशासन ने जारी किया आदेश

BIG BREAKING : राजधानी में 5 अप्रैल तक लागू हुआ धारा 144, देर रात्रि प्रशासन ने जारी किया आदेश

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर धारा 144 लागू कर दी गई है। 5 अप्रैल तक यह लागू रहेगी। सरकार ने ये फैसला राजनीतिक दलों के धरने, प्रदर्शन के साथ कोरोना और आने वाले त्योहारा को देखते हुए लिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन आरोड़ा की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान किसी भी आयोजन के लिए इजाजत लेनी जरूरी होगी। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाइड लाइन भी जारी की गई है।

आदेश में कहा गया है कि राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों, भारतीय किसान संगठनों और अन्य संगठनों द्वारा लखनऊ में धरना प्रदर्शन की आशंका है। इससे शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते प्रभाव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मार्च में 11 को महाशिवरात्रि, 28 को होलिका दहन, 29 को होली और शबे बारात, 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 3 अप्रैल को ईस्टर सैटरडे और 5 अप्रैल को ईस्टर मंडे के साथ महाराज कश्यप जयंती के अवसर पर असमाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं। इसे देखते हुए धारा 144 लागू की गई है। 

मध्य प्रदेश ने दंड कानून (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दी

मध्य प्रदेश ने दंड कानून (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दी

मध्य प्रदेश।  मंत्रिमंडल ने 26 फरवरी, 2021 को “दंड कानून (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2021” को मंजूरी दे दी है। राज्य में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को आजीवन कारावास देने के लिए इस विधेयक को मंजूरी दी गई है। दिसंबर 2019 के महीने में, मिलावट के खिलाफ लड़ने के लिए भोपाल में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी देखी गई।

खाद्य मिलावट (Food Adulteration)
यह एक कानूनी शब्द है जिसका उपयोग तब किया जाता है जब कोई खाद्य उत्पाद अधिकारियों द्वारा निर्धारित किसी भी कानूनी मानकों को पूरा करने में विफल रहता है। खाद्य पदार्थ में किसी अन्य पदार्थ से खाद्य मिलावट की जा सकती है ताकि कच्चे रूप या तैयार रूप में खाद्य पदार्थ की मात्रा बढ़ाई जा सके। इससे खाद्य उत्पादों की वास्तविक गुणवत्ता का नुकसान होता है।

खाद्य मानकों को कौन नियंत्रित करता है?
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भोजन के कानूनी मानक को विनियमित किया जाता है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय नागरिकों को सुरक्षित भोजन प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है। मंत्रालय ने “खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम, 1954” पेश किया था जो नागरिकों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन प्रदान करता है। इस अधिनियम में वर्ष 1986 में संशोधन किया गया था। इस संशोधन के साथ मिलावट करने वालों के लिए सजा को और अधिक कठोर बनाया गया था।

खाद्य सुरक्षा और मानक (FSS) अधिनियम, 2006
यह अधिनियम 2006 में FSSAI द्वारा पारित किया गया था जिसके लिए 2011 में नियमों को अधिसूचित किया गया था। इस अधिनियम के तहत, FSSAI ने खाद्य मिलावट पर नकेल कसने के लिए नए खंड को शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। अगर मिलावट की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को मृत्यु या किसी अन्य गंभीर चोट का सामना करना पड़ता है, तो मिलावट करने वालों के लिए कम से कम सात साल की सजा होगी, जिसे आजीवन कारावास तक भी बढ़ाया जा सकता है। 

युवती को देख अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा, जाने कहाँ की है यह खबर

युवती को देख अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा, जाने कहाँ की है यह खबर

जालौन/उरई | युवती को देखकर अश्लील हरकतें करने एवं विरोध करने पर गांव के 3 युवकों ने युवती के साथ गाली, गलौज कर मारपीट करने की शिकायत पीडि़ता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है जबकि दो अन्य युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।

पढ़े : बड़ी खबर : जंगल में मिले महिला और पुरुष के शव की हुई शिनाख्त, आत्महत्या करने वाले देवर-भाभी निकले 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा में रविवार की शाम एक युवती गांव में स्थित चंद्रप्रकाश की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी। दुकान पर सामान लेने गई अकेली युवती को देखकर गांव के युवक अजीत कुमार, प्रदुम्न व प्रदीप अश्लील हरकतें करने लगे। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवकों ने मिलकर उसे रास्ते में गिरा दिया और लात, घूसों से पिटाई कर दी जिससे उसके कपड़े फट गए। शोरगुल सुनकर जब गांव के लोगों को आता देखा तो शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों युवक वहां से भाग गए।
 
 
युवती ने घर जाकर घटना की जानकारी पिता को दी। पीडि़ता के पिता ने देर रात कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रात में ही अजीत कुमार को पकड़ लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, मामले में दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। उक्त संदर्भ में कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।
 
BIG BREAKING : विद्यालय में हेडमास्टर ने विधवा रसोइयां से की अश्लील हरकत, लोगों ने कर दी धुनाई

BIG BREAKING : विद्यालय में हेडमास्टर ने विधवा रसोइयां से की अश्लील हरकत, लोगों ने कर दी धुनाई

जौनपुर | बरसठी थानाक्षेत्र के जूनियर विद्यालय गारोपुर पर कार्यरत दलित विधवा रसोइया के साथ उसी विद्यालय के हेडमास्टर ने छेड़छाड़ किया। महिला अपने परिजनों के साथ  थाना पर पहुंचकर घटना की   शिकायत की है। उक्त विद्यालय पर कार्यरत विधवा महिला रसोइया के पद पर कार्यरत हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के इस इलाके में दिनदहाड़े दो लोगों की गोलीमार कर हुई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

सोमवार को विद्यालय खुलने पर स्कूल के बच्चों के साथ साथ अध्यापक और कार्यरत रसोइया भी पहुंचकर अपने अपने निर्धारित कार्य पर लग गये। विधवा रसोइया का आरोप है कि मैं चूल्हा जलाकर बच्चों के लिए खाना बना रही थी ,दूसरी महिला रसोइया बाहर कड़ाही साफ कर रही थी ,मुझे अकेला देखकर हेडमास्टर रविन्द्र कुमार यादव रसोईघर में आकर मेरे साथ गलत हरकत करने लगे, किसी तरह से मैं अपने आपको छुड़ाने के प्रयास करते हुए चिल्लाई तो बाहर कड़ाही साफ कर रही दूसरी रसोइया दौड़कर आयी तो किसी तरह मेरी इज्जत बच पाई।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले "बंटी-बबली" को किया गिरफ्तार

मेरे रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर स्कूल के बगल में खेतों में कार्य कर रहे लोग भी स्कूल की तरफ दौड़े तो हेडमास्टर अपनी बाइक स्कूल पर ही छोड़कर भागने लगे तो लोगों जुटे लोगों ने घेरकर उनकी  धुनाई कर दिया। सूचना पर गांव के प्रधान भी पहुंच कर किसी तरह आक्रोशित लोगों से बचाये। मौका पाकर हेडमास्टर अपनी बाइक स्कूल पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने धारा 354 ख ,504,506,पचब व 3 (2 )5- एसी सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

 

 
BIG BREAKING : राजधानी के इस इलाके में दिनदहाड़े दो लोगों की गोलीमार कर हुई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : राजधानी के इस इलाके में दिनदहाड़े दो लोगों की गोलीमार कर हुई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है | बताया जा रहा है कि मृतक का नाम जाकिर और सलीम है |

पढ़ें : मोबाइल में बिजी रहने पर प्रेमी ने 7वीं कक्षा की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जाने कहा का है यह मामला

वहीँ, हत्या की वजह पुरानी रंजिश व आपसी विवाद बताया जा रहा है | पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है | घटना दोपहर 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है | हत्या के करने के बाद बदमाश फरार हैं | अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार कोशिश में जुटी हुई है | मृतक सलीम भी क्रिमिनल बैकग्राउंड का था |

पढ़ें : यौन क्षमता बढ़ाने लोग खा रहे है गधे का मांस, दर्ज की गई गधो की संख्या में कमी

सलीम की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है | पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है |

BIG NEWS : खेत में चारा लेने गई युवती की संदिग्ध हालत में मिली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

BIG NEWS : खेत में चारा लेने गई युवती की संदिग्ध हालत में मिली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

अलीगढ़ | उत्तर प्रदेश राज्य के अलीगढ़ जिले से एक सनसनी खेज खबर सामने आई है | खबर मिली है कि अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र में चारा लेने गई दलित लड़की की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है | जानकारी के अनुसार इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया है | घटना के बाद गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है |

खेत से चारा लेने गई थी लड़की
पुलिस ने बताया, ‘‘अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की रविवार दोपहर खेत से चारा लेने गई थी | देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और रात में उसका शव खेत में पाया | ऐसा प्रतीत होता था कि, लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है|’’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने सोमवार को बताया कि मामले में जांच के लिए विशेष टीम गठित की गयी है |

उन्होंने बताया कि लड़की की मौत की खबर मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे पुलिस दल पर पथराव किया, जिसमें इंस्पेक्टर प्राणेंद्र कुमार जख्मी हो गए |

परिजनों का आरोप, लड़की का रेप किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देर रात मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा | उन्होंने बताया कि परिजन का आरोप है कि लड़की से बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई |

उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है | मुनिराज ने बताया कि मामले में जांच के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध अरविंद कुमार की अगुवाई में एक विशेष पुलिस दल गठित किया गया है और पुलिस गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है |

लड़की का पोस्टमॉर्टम करेगा तीन डॉक्टरों का पैनल
उन्होंने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोरडिया तथा मंडलायुक्त गौरव दयाल ने रविवार रात गांव का दौरा किया | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी |

बड़ी खबर : बच्चों को मिला गेंद जैसे दिखने वाला बम, बच्चों ने उठाया तो हुआ विस्फोट, 1 बच्चे की मौत, 2 घायल

बड़ी खबर : बच्चों को मिला गेंद जैसे दिखने वाला बम, बच्चों ने उठाया तो हुआ विस्फोट, 1 बच्चे की मौत, 2 घायल

बिहार | बिहार के खगड़िया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि बिहार के खगड़िया में बम विस्फोट की घटना हुई है । विस्फोट की इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई और दो बच्चे जख्मी हैं। आपको बता दें कि ये घटना खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र की है । घटना की सूचना मिलने के बाद खगड़िया एसपी अमितेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुचे। बम विस्फोट की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोगरी थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित भगवान हाई स्कूल मैदान में तीनों बच्चे क्रिकेट देखने गए थे, इसी दौरान खेलते-खेलते तीनों बच्चों ने मैदान के पास बने जर्जर मकान मेें रखे गेंदनुमा बंम को उठा लिया और वह विस्फोट कर गया।

इस घटना में एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई और दो बच्चे जख्मी थे। उनका इलाज गोगरी के रेफरल अस्पताल मेें चल रहा है | बच्चे की मौत की घटना के बाद से परिवार वाले काफी सदमें मेें हैं। घटना के संबंध में खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि इस घटना में जो भी लोग शामिल होगें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाऐगी | वैसे पुरे मामले की तफ्तीश फिलहाल की जा रही है।

 

BIG BREAKING : राजधानी के इस सार्वजनिक पार्क में सेक्स कर रहे थे कपल, महिला ने मोबाइल से लिया विडियो

BIG BREAKING : राजधानी के इस सार्वजनिक पार्क में सेक्स कर रहे थे कपल, महिला ने मोबाइल से लिया विडियो

बैंकॉक | थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक बड़ा मामला सामने आया है | खबर मिली है कि बैंकॉक के एक पार्क में कपल खुले में सेक्स कर रहे थे | जानकारी के अनुसार पुलिस एक ऐसे कपल की तलाश कर रही है जो पार्क में सेक्स करते हुए कैमरे में कैद हुआ है | वह भी उस समय जब कि कई बच्चे पार्क में खेल रहे होते हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नागरिकों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की दी जानकारी, जाने कितने रूपए देने होंगे 

जानकारी मिली है कि शहर के छाटुछक बाजार के पास वछिराबेनजातास पार्क में मौजूद रत्ताना नाम की एक महिला ने कपल की हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। थाइलैंड में सार्वजनिक स्थान पर सेक्स करना अपराध है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी के इस इलाके में कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रा को कमरे में बंद कर की अश्लील हरकत, मामला दर्ज 

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने यह वीडियो इसलिए बना लिया ताकि अधिकारियों को सार्वजनिक स्थान पर सेक्स करने की शिकायत और ऐसे कपल को पकड़ने में मदद मिल सके। महिला ने बताया कि रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले यह और भी अश्लील था। दोनों भूल चुके थे कि वे एक पार्क में हैं। ऐसे लोगों को जरा भी समझ नहीं है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के सेक्टर 12 स्थित गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट हुआ पर्दाफाश, 7 युवक समेत 4 युवतियां गिरफ्तार 

पार्क में बच्चे थे और लोग टहल रहे थे। महिला ने कहा कि आसपास बच्चों के खेलने और लोगों के टहलने के बावूजद उनपर कोई असर नहीं पड़ा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पार्क में जांच की जहां उन्हें कॉन्डम का पैकेट मिला। फाहोन योथिल जिला पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने वीडियो देखा है और जांच में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना 13 फरवरी की है, पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सेक्स रैकेट : शहर के सेक्टर 12 स्थित गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट हुआ पर्दाफाश, 7 युवक समेत 4 युवतियां गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : शहर के सेक्टर 12 स्थित गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट हुआ पर्दाफाश, 7 युवक समेत 4 युवतियां गिरफ्तार

नोएडा | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से एक सनसनी खेज खबर सामने आई है | खबर मिली है कि नोएडा की सेक्टर-24 थाना पुलिस ने सेक्टर-12 स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापामार कर सात युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक किशोरी समेत चार लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें भी मिली हैं। एक युवती को आरोपी बिहार से प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने के लिए लाया था। कुछ दिन बाद ही उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया था। पुलिस इस मामले की अलग से जांच कर रही है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में कोरोना का कहर, 14 मार्च तक स्कूल, कॉलेज, निजी कोचिंग संस्थानों को बंद करने कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार यह भी जांच की जा रही है कि मकान मालिक को इस धंधे की जानकारी थी या नहीं। मकान में करीब तीन माह से सेक्स रैकेट चल रहा था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ऑन डिमांड सेक्स रैकेट चलाने की जानकारी मिली थी। एसीपी रजनीश वर्मा और थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित को जांच में लगाया गया था। मौके पर दो स्थानीय लोगों को ग्राहक बनाकर भेजा गया। सूचना सही मिलने पर दबिश देकर सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
 
 
इनमें गेस्ट हाउस संचालक/प्रबंध निदेशक सहारनपुर के थाना मंडी बिस्किट वाली गली निवासी विशाल कंबोज, निदेशक बिहार-मुजफ्फरपुर निवासी राजन, फरीदाबाद व पलवल निवासी मैनेजर विपुल चुग, अल्मोड़ा निवासी दयाल, गेस्ट हाउस का केयरटेकर लखनऊ के खुर्रमनगर निवासी रिजवान और खाना बनाने व सर्विस देने वाले बुलंदशहर निवासी सुमित व आकाश को गिरफ्तार किया है। 
 

वहीं, बिहार व पश्चिम बंगाल की दो-दो लड़कियों को भी पकड़ा गया। बिहार निवासी लड़कियों को राजन लेकर आया था। एक साल पहले बिहार से प्रेमिका को शादी करने के बहाने नोएडा लाया था। यहां पर उसने कुछ दिन तक उसे सहमति संबंध में रखा और देह व्यापार में लगा दिया। लड़की ने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई।
 

ग्राहकों को दिखाए ऑनलाइन फोटो
पुलिस ने जिन दो लोगों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा था। वहां पर जाने के बाद गेस्ट हाउस के लोगों ने लड़कियों से मिलवाया। जब दोनों ने उन्हें पसंद नहीं किया तो ऑनलाइन फोटो दिखाए गए और दावा किया जो लड़की पसंद आए वह उसे तत्काल बुला देंगे। इसके अलावा आरोपी एस्कॉर्ट सर्विस भी चला रहे थे।

विदेशी कंपनी के अधिकारियों के नाम पर बनाया था गेस्ट हाउस
गेस्ट हाउस संचालक व प्रबंध निदेशक विशाल कंबोज ने नोएडा निवासी कृति से 70 हजार रुपये में मकान किराये पर लिया था। इसमें गेस्ट हाउस बनाते समय आसपास के लोगों ने जानकारी मांगी तो आरोपियों ने बताया कि एक विदेशी कंपनी के अधिकारी यहां रहने के लिए आएंगे। कंपनी में 24 घंटे काम होता है। जिस भी कर्मचारी को आराम करना होगा तो वह यहां आएगा। यह कंपनी की ओर से निशुल्क सुविधा दी गई है, ताकि कर्मचारी बेहतर काम कर सकें। कुछ दिन बाद जब गलत गतिविधियां होने लगीं तो लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी।

2 हजार से 20 हजार रुपये में मुहैया कराते थे लड़कियां
एसीपी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि जांच में आरोपियों के मोबाइल से करीब 30 से 35 युवतियों के फोटो मिले हैं। फोटो ग्राहकों को दिखाए जाते थे और पसंद आने पर फोन कर युवतियों को बुला लिया जाता था। फोटो दिखाने के दौरान ही पैसे बता दिए जाते थे। फोन में लोगों की व्हाट्सअप चेट मिली है। इसमें रेट तय किए जाने का जिक्र है।

 

पाकिस्तान को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाए रखने का फैसला,जानिए क्या है ग्रे लिस्ट

पाकिस्तान को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाए रखने का फैसला,जानिए क्या है ग्रे लिस्ट

ग्लोबल एंटी-टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने 25 फरवरी, 2021 को पाकिस्तान को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाए रखने का फैसला किया है। FATF द्वारा यह निर्णय आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए 27-सूत्रीय कार्ययोजना का पूरी तरह से पालन करने में देश की विफलता के मद्देनजर लिया गया था। यह निर्णय एक वर्चुअल सत्र के बाद लिया गया था। FATF ने पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में रखने का फैसला किया है। हालांकि, पाकिस्तान ने कई कदम उठाए हैं, लेकिन उसे 27 कार्रवाई बिंदुओं में से तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

FATF ने क्या कहा?
FATF ने कहा कि, पाकिस्तान को 27 बिन्दुओं में से शेष तीन बिन्दुओं को लागू करने पर काम करने की आवश्यकता है:

इसे नामित व्यक्तियों या संस्थाओं की ओर से कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को लक्षित करते हुए आतंकीफंडिंग जांच और अभियोगों को प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। यह प्रदर्शित करने की आवश्यकता है कि आतंकी फंडिंग के मुकदमों के परिणामस्वरूप प्रभावी प्रतिबंध लगाये गये हैं। इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1267 और 1373 में नामित आतंकवादियों के खिलाफ लक्षित वित्तीय प्रतिबंधों के प्रभावी कार्यान्वयन का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। FATF ने अक्टूबर, 2020 में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में रखा था और तय किया था कि FATF विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और यूरोपीय संघ से पाकिस्तान को सहायता प्राप्त करने की अनुमति नहीं देगा। भारत ने एफएटीएफ का सदस्य होने के नाते पाकिस्तान को बार-बार वित्तीय अपराधों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव 1267 यह संकल्प 15 अक्टूबर, 1999 को अपनाया गया था। इस संकल्प के तहत, परिषद ने ओसामा बिन लादेन और सहयोगियों को आतंकवादी के रूप में घोषित किया था। 

 इस आतंकी संगठन ने ली अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी, मांगी फिरौती

इस आतंकी संगठन ने ली अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी, मांगी फिरौती

मुंबई । देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के घर के बाहर हाल ही में विस्फोटकों से भरी एक संदिग्ध कार मिली। इस मामले में अब आतंकी एंगल सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने रविवार को अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार रखने की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने टेलिग्राफ एप के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली है। कुछ दिनों पहले ही इस संगठन ने इस्रायल के दूतावास के बाहर हुए धमाके की भी जिम्मेदारी ली थी। संगठन की तरफ से बिटकॉइन से पैसे की मांग की गई थी। आतंकी संगठन ने एक संदेश के जरिए जांच एजेंसी को चुनौती दी है। संदेश में लिखा है, `रोक सकते हो तो रोक लो, तुम कुछ नहीं कर पाए थे जब हमने तुम्हारी नाक के नीचे दिल्ली में तुम्हें हिट किया था, तुमने मोसाद के साथ हाथ मिलाया लेकिन कुछ नहीं हुआ।इसके आखिर में लिखा है कि तुम्हें (अंबानी के लिए) मालूम है तुम्हें क्या करना है। बस पैसे ट्रांसफर कर दो जो तुम्हें पहले कहा गया है।
क्या है पूरा मामला
25 फरवरी को मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक संदिग्ध कार और 20 जिलेटिन की छड़ें मिली थीं। बुधवार रात को एक बजे के आसपास स्कॉर्पियो को खड़ा किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में घर के बाहर दो गाड़ियां देखी गई थी जिसमें एक इनोवा भी शामिल थी। गाड़ी का ड्राइवर एसयूवी को एंटीलिया के बाहर पार्क करके चला गया था। संदिग्ध कार दिखने के बाद अंबानी के घर के सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को इसके बारे में सूचित किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी थी।
गाड़ी में रखा था धमकी भरा पत्र
सूत्रों के मुताबिक, इस संदिग्ध गाड़ी में से एक पत्र भी मिला था, जो हाथ से लिखा गया था। सूत्रों ने बताया था कि चिट्ठी में लिखा है, ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है। नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।’
 29 जनवरी को इस्रायली दूतावास के बाहर हुआ था धमाका
राजधानी दिल्ली में 29 जनवरी की शाम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले वीआईपी इलाके लुटियंस जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इस्रायली दूतावास के पास एक बम विस्फोट हो गया था। गणतंत्र दिवस के कारण घोषित हाई अलर्ट के बीच शाम 5.05 बजे दूतावास से महज 150 मीटर दूर जिंदल हाउस के सामने हुए धमाके में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन आसपास खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए थे। इसके एक दिन बाद आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने टेलिग्राम के जरिए धमाके की जिम्मेदारी ली थी।

 

गुजरात में आज नगर पालिका-पंचायत चुनाव, जारी है वोटिंग

गुजरात में आज नगर पालिका-पंचायत चुनाव, जारी है वोटिंग

अहमदाबाद । गुजरात में स्थानीय निकायों के लिए आज मतदान हो रहे हैं। आज 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान शाम छह बजे तक होगी। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। AIMIM ने गोधरा, मोदासा और भरूच नगरपालिकाओं में अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक कुल 8473 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें नगरपालिकाओं में 2720 सीटें, जिला पंचायतों में 980 सीटें तथा तालुक पंचायतों में 4773 सीटे शामिल हैं। इन चुनावों के लिये 36,008 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इस दौरान 3.04 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 44,000 से अधिक पुलिसकर्मियों, सीएपीएफ की 12 कंपनियों को और 54,000 होमगार्ड के जवानों को तैनात किए गए हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनो राज्य की छह नगर निगम - अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर के चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली थी। गुजरात की अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर महानगर पालिका के चुनाव में बीजेपी ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में शानदार जीत दर्ज की है। गुजरात में पहली बार आम आदमी पार्टी का इतना बेहतर प्रदर्शन रहा है।
 

छत्तीसगढ़ सहित सात राज्यों में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना मरीज़, कैबिनेट सचिव ने किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ सहित सात राज्यों में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना मरीज़, कैबिनेट सचिव ने किया अलर्ट

नई दिल्ली । देश के आठ राज्यों में कोरोना महामारी एक बार फिर पांव पसारने लगी है और मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महाराष्ट्र में 15 दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या दो गुनी हुई और वहीं देश में एक सप्ताह के भीतर 30 हजार से अधिक सक्रिय मरीज बढ़े हैं। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने शनिवार को आठों राज्यों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर इन्हें अलर्ट किया है। गाबा ने कोरोना रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर काम बढ़ाने और 24 घंटे निगरानी पर जोर देने की सलाह दी है। बैठक में महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सचिव मौजूद रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को देश में 16,488 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 113 लोगों की मौत हुई है। इस बीच 12,771 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसी के साथ देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1.10 करोड़ से अधिक हो गई जिसमें 1.07 करोड़ मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। जबकि 1,54,938 मरीजों की कोरोना से मौत हुई। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,59,590 हो चुकी है। कुछ समय पहले तक देश में सक्रिय दर 1.31 फीसदी थी जोकि अब बढ़कर 1.44 फीसदी तक जा पहुंची है।


 86 फीसदी मरीज सिर्फ छह राज्यों में मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को देश में 85.75 फीसदी संक्रमित मरीज केवल छह राज्यों में मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 8,333 मरीज महाराष्ट्र में थे। जबकि केरल में 3671 नए मरीज मिले। पिछले दो सप्ताह की बात करें तो केरल में सक्रिय मरीजों की संख्या भले ही 63,847 से घटकर 51,679 हुई लेकिन यहां प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते कोरोना का बढ़ता रूप दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र में बीते 14 फरवरी तक 34,449 सक्रिय मरीज थे जोकि अब बढ़कर 68,810 हो चुके हैं। इसके अलावा पंजाब, केरल, तमिलनाडु और पंजाब में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी है।