काठमांडू. अयोध्या और भगवान को लेकर बयानबाजी करने के बाद अब नेपाल ने गौतम बुद्ध को लेकर बयान दिया है. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अपने बयान में कहा कि गौतम बुद्ध नेपाल में पैदा हुए थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा ये निर्विवाद तथ्य है जो ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्यों से सिद्ध होता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी, नेपाल में हुआ था. गौतम बुद्ध का जन्मस्थान लुंबिनी युनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है.
It is a well-established and undeniable fact proven by historical & archaeological evidence that Gautam Buddha was born in Lumbini, Nepal. Lumbini, the birthplace of Buddha and the fountain of Buddhism, is one of the UNESCO world heritage sites: Ministry of Foreign Affairs, Nepal pic.twitter.com/hooD5856hO
— ANI (@ANI) August 9, 2020
इसके साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि यह सच है कि बौद्ध धर्म नेपाल के बाद दुनिया के दूसरे हिस्सों में फैला. मामला संदेह और विवाद से परे है और इस तरह बहस का विषय नहीं हो सकता. पूरा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इससे वाकिफ है.
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक बड़ी घटना सामने आई है। शहर के एक होटल में भीषण आग लग गई है। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और 30 लोगों को सेंटर से बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए इसे कोविड-19 सुविधा केंद्र के रूप में तब्दील किया गया था। जिस समय आग लगी उस समय कोविड सेंटर में कई मरीज ठहरे हुए थे। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे जिसके बाद राहत बचाव कार्य जारी किया गया। आग की यह घटना स्वर्णा पैलेस होटल में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए विजयवाड़ा स्थित स्वर्णा पैलेस होटल को कोविड-19 सेंटर के रूप में तब्दील किया गया था। इस होटल में 22 मरीजों का इलाज चल रहा था। वहीं, कर्मचारियों को मिलाकर 50 के करीब लोग यहां रह रहे थे।
आग लगने से कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल इस घटना में सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और माना जा रहा है मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल मृतकों के शवों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है।
दमकल विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने में जुटा हुआ है। बताया गया है कि कई लोगों के होटल में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है।
वहीं, इस घटना के संबंध में कृष्णा जिले के जिलाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज का कहना है कि यह घटना सुबह पांच बजे हुई। इस अस्पताल में 22 मरीजों का इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि पूरी इमारत को खाली करवाया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, लेकिन हमें आग लगने के असल कारणों का पता लगाना होगा।
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 8.5 करोड़ किसानों के खातों में 17,000 करोड़ रुपए की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त जारी की. यह किस्त तत्काल किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है. 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की रकम पहुंच गई. आपको बता दें कि इस स्कीम के तहत अब तक देश के 10 करोड़, 31 लाख, 71 हजार किसानों के बैंक अकाउंट में मदद भेजी जा चुकी है. करीब 75,000 करोड़ रुपये की सीधी सहायता दी जा चुकी है, ताकि छोटे किसानों को खेती में सहायता मिल सके. इस स्कीम की अनौपचारिक शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को हुई थी. यह योजना कोविड-19 महामारी के दौरान किसानों के लिए बड़ा सहारा बनकर उभरी. लॉकडाउन में ही करीब 20 हजार करोड़ रुपये भेजे गए.
ALSO READ:-लोकवाणी की नवीं कड़ी: रेडियो वार्ता के जरिए मुख्यमंत्री आम जनता से हुए रू-ब-रू
ऐसे चेक करें बैलेंस
बैलेंस चेक करने के लिए आप वेबसाइट pmkisan.gov.in से जुड़े रह सकते हैं. इसके साथ ही मोबाइल ऐप की मदद से खुद को अपडेट भी रख सकते हैं. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप में किस्ते का स्टेीटस भी पता चल जाएगा.
खाते में नहीं आए पैसे तो क्या करें
अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप अपने लेखपाल, कानूनगो और जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा अगर वहां पर बात न बने तो आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते हैं. आपको PM-Kisan Helpline 155261 या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप मंत्रालय के इस नंबर (011-23381092) से भी संपर्क कर सकते हैं.
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
PM Kisan में रजिस्ट्रे शन के लिए पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाना पड़ेगा. अगर आपने इस ऐप को डाउनलोड कर लिया तो घर बैठे ही ये सारे काम आसानी से निपटाए जा सकते हैं. इस ऐप के जरिए योजना से जुड़ी जरूरी शर्तों के बारे में आसानी से जाना जा सकता है.
रांची, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। रांची से मुंबई जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट के टेक ऑफ के दौरान बर्ड हीटिंग के कारण पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टेकऑफ रोकनी पड़ी। खबरों के अनुसार फ्लाइट में 176 यात्री सफर कर रहे थे। रांची से मुंबई के लिए शनिवार को एयर एशिया के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी के उससे टकरा जाने पर उड़ान रोक दी गई।
यह घटना केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के रनवे से फिसल कर 35 फुट गहरी खाई में गिर जाने और उसके दो टुकड़े हो जाने के एक दिन बाद हुई। दुबई से आई उड़ान में 190 लोग सवार थे।
रांची की घटना के बारे में एयर एशिया के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के विमान वीटी-एचकेजी का परिचालन रांची से मुंबई के लिए उड़ान संख्या आई5-632 के तौर पर किया जा रहा था। 8 अगस्त 2020 को उड़ान भरने के निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट के समय एक पक्षी इससे टकरा गया।
मुंबई | फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले की जांच करने गए पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने क्वारंटाइन हटा लिया है। तिवारी इस मामले की जांच करने मुंबई गए थे,जहां उन्हें बीएमसी ने क्वारंटाइन कर दिया था जिसे लेकर उच्चतम न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाई थी। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी। तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि बीएमसी ने उन्हें संदेश भेजकर क्वारंटाइन खत्म करने की सूचना दी है और वह आज पटना वापस लौट जाएंगे।
READ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आपत्तिजनक स्थिति में पांच लड़कियों सहित तीन युवक गिरफ्तार
BIG BREAKING : इस देश की राजधानी में हुआ भीषण विस्फोट, शहर में छाया काला धुंआ, जाने कहा की है यह खबर
बेरूत । लेबनान की राजधानी बेरूत से एक बड़ी खबर सामने आई है । खबर मिली है कि लेबनान की राजधानी बेरुत में भीषण विस्फोट हुआ है । इस विस्फोट में कई लोग घायल हो गए । जानकारी के अनुसार यह विस्फोट दोपहर के वक्त हुआ है ।

दोपहर के वक्त हुए विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा । निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं ।
ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ ।

लखनऊ, राम मंदिर का भूमि पूजन समारोह तो भव्य होगा ही साथ ही इस कार्यक्रम से जुडे़ अन्य पहलूओं पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. राम मंदिर के भूमि पूजन में मात्र दो दिन बचे हैं. अब राम मंदिर के आमंत्रण पत्र की पहली झलक सामने आई है
ऐसा है आमंत्रण पत्र
सबसे पहले बात करें तो आमंत्रण पत्र की थीम भगवा रखी गई है. इसके अलावा इस पत्र में गोलाकार डिजाइन में रामलला की एक मनमोहक तस्वीर छपी है. पत्र की पृ्ष्ठभूमि में एक पेज पर 'जय श्री राम' का नारा लिखा है. नीचे आमंत्रित व्यक्ति का नाम लिखने का स्थान है. ऊपर भूमि पूजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई है. पत्र में सबसे ऊपर के मध्य भाग में इसी पेज पर भगवान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो लगाया गया है. वहीं, नीचे बाईं ओर कोने में महंत नृत्यगोपाल की ओर से आमंत्रण दिए जाने का जिक्र है.

इन्हें मिला पहला आमंत्रण
जानकारी के मुताबिक सबसे पहला निमंत्रण बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भेजा गया है. इकबाल अंसारी ने इसे स्वीकार करते हुए कहा, 'मुझे विश्वास है कि ये प्रभु श्रीराम की इच्छा रही होगी कि पहला निमंत्रण मुझे मिले.' इकबाल अंसारी के साथ मुस्लिम पक्षकार रहे हाजी महबूब को भी निमंत्रण भेजा गया है. इनके अलावा लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले पद्मश्री मुहम्मद शरीफ़ को भी आमन्त्रण भेजा गया है.
मंच पर होंगे पांच ही लोग !
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर केवल पांच लोग ही होंगे. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा सरसंघचालक मोहन भागवत और महंत नृत्यगोपाल दास होंगे. वैसे भी कोरोना संक्रमण के चलते कम ही लोगों को समारोह में भाग लेने की अपील की गई है.
बता दें कि पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. वे इस दौरान राम मंदिर के निर्माण कार्य की नींव रखेंगे. इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी होंगी.
नई दिल्ली. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. ये नए दिशानिर्देश 8 अगस्त रात 12.01 मिनट से लागू हो जाएंगे. नए दिशानिर्देशों के मुताबिक सभी यात्रियों को अपनी तय यात्रा से कम से कम 72 घंटे पहले http://newdelhiairport.in पर सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पोर्टल पर भी ये जानकारी दी गई है कि यात्रियों को लौटने के बाद अनिवार्य 14 दिन के क्वारंटाइन में रहना होगा. इसमें 7 दिन संस्थागत क्वारंटाइन होगा जिसका खर्च उन्हें खुद उठाना होगा जबकि 7 दिन वह होम आईसोलेशन में रहेंगे जहां वह लगातार अपने स्वास्थ्य पर नजर बनाए रहेंगे.
स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार, सिर्फ किसी परेशानी, जैसे प्रेग्नेंसी, परिवार में किसी की मृत्यु, गंभीर बीमारी या फिर 10 साल से कम उम्र के माता-पिता को ही होम क्वारंटाइन रहने की इजाजत दी जाएगी. पहुंचने के बाद आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट सौंपने के बाद भी संस्थागत क्वारंटाइन से छूट मिल सकती है. ये टेस्ट यात्रा से पहले के 96 घंटे के भीतर होना जरूरी है. यात्रा से पहले यात्रियों को टिकट के साथ संबंधित एजेंसियां डू एंड डोंट्स की एक लिस्ट देंगी, उसमें ब्यौरेवार तरीके से बताया जाएगा कि यात्री क्या कर सकते हैं क्या नहीं.
They should also give an undertaking on the portal that they would undergo mandatory quarantine for 14 days i.e. 7 days paid institutional quarantine at their own cost, followed by 7 days isolation at home with self-monitoring of health: Ministry of Health and Family Welfare https://t.co/ATbjZ4VwgB
— ANI (@ANI) August 2, 2020
सभी यात्रियों को अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया गया है.
इन बातों का रखना होगा ध्यान
बोर्डिंग के समय सिर्फ बिना लक्षण वाले मरीजों को ही स्क्रीनिंग कराने के बाद जाने की अनुमति होगी. जमीनी रास्ते से आ रहे लोगों को भी इन नियमों का पालन करना होगा. बोर्डिंग के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन करना होगा. यात्रा के दौरान जिन लोगों ने सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म नहीं भरा है उन्हें फ्लाइट में इसे भरना होगा और उसकी कॉपी हेल्थ और इमीग्रेशन अधिकारियों को देनी होगी. फ्लाइट में मास्क पहनना, आस-पास साफ सफाई रखना और हाथ साफ रखना बेहद जरूरी हैं. इसका ख्याल फ्लाइट या शिप के क्रू मेंबर्स लगातार रखेंगे.
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ के सैक्टर 32 जीएमसीएच अस्पताल के ए ब्लाक की पांचवी मंजिल से कोरोना के एक मरीज द्वारा छलांग लगाने की खबर सामने आई है। वह निचे गिरने के बाद बुरी तरह से घायल हो गया था जिसके बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
READ : रक्षाबंधन पर शहर में सोमवार को खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
मृतक की पहचान सैक्टर 55 निवासी चुन्नी लाल (60) के रूप में हुई है। मरीज के छलांग मारने के बाद इस जानकारी तुरंत पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों को दी गई। मरीज ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच में जुटी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के ग्रैंड फिनाले को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि नई शिक्षा नीति सच्चे अर्थ में पूरे भारत के सपने को अपने में समेटे हुए। इसमें हर क्षेत्र और राज्य के विद्वानों को शामिल किया गया है। यह केवल पॉलिसी डॉक्यूमेंट नहीं है। यह 130 करोड़ भारतीय की उम्मीदों का रिफ्लेक्शन भी है।
मोदी बोले कि आज भी अनेक बच्चों को लगता है कि उन्हें एक ऐसे विषय के आधार पर जज किया जाता है, जिनमें उनका इंटरेस्ट ही नहीं है। उन्हें मां-बाप और समाज के चुने गए विषय को लेकर पढ़ना होता है। इसका असर उसकी पूरी जिंदगी की जर्नी पर पड़ता है। नई शिक्षा नीति में इसे बदलने का काम किया जा रहा है। पहले की कमियों को बदलने की कोशिश हो रही है। शिक्षा के इंटेंट और कंटेंट दोनों को ट्रांसफार्म करने का प्रयास है। यह लर्निंग, रिसर्च और इनोवेशन पर फोकस करता है।
मोदी के संबोधन की मुख्य बातें
• यह हैकेथॉन पहली बार किसी समस्या को सुलझाने के लिए नहीं हो रहा, न ही यह अंतिम बार है। आप लर्निंग, क्वैश्चनिंग और डूइंग जारी रखें। जब आप सीखेंगे तो आप सवाल करेंगे। जब आप सवाल करेंगे तो कुछ करेंगे और उससे कुछ नई चीजें सामने आएगी। सीखना एक ऐसा वरदान है, जो जीवन भर काम देता है। सिर्फ याद कर लेने से ज्यादा दिनों तक ज्ञान काम नहीं आता।
• सिर्फ एक विषय के आधार पर यह तय नहीं हो सकता कि आपका प्रदर्शन क्या है। आप कौन हैं। आर्यभट्ट, लियो नार्डो विंची और गुरु रवीन्द्र नाथ टैगोर ने इस बात को साबित किया है। अगर कोई चाहता है तो वह संगीत और गणित एक साथ पढ़ सकता है। वह एक साथ कोडिंग और आर्ट दोनों पढ़ सकता है। हमारी नई शिक्षा नीति में इंटर डिसीप्लीनरी एजुकेशन को महत्व दिया गया है।
• इसके तहत एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट का फायदा बच्चों को मिलेगा। इसका उनके पढ़ाई के अंत में कैलकुलेशन किया जाएगा। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा को असरकारी बनाने के लिए लाई गई है।
• हमारे संविधान के मुख्य शिल्पी, हमारे देश के महान शिक्षाविद् डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर कहते थे कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो सभी के लिए सुलभ है। यह नीति उनको समर्पित है। यह हमारे नजरिए में बदलाव लाने की कोशिश है। हमारा फोकस एक ऐसे आत्मनिर्भर युवा का निर्माण करना है जो यह फैसला ले सके कि उसे जॉब करनी है और आंत्रप्रेन्योर बनना है।
• हमारी भारतीय भाषाओं में कितनी रचनाएं हैं। कितना ज्ञान है। इन सबका और विस्तार होगा। नई नीति में स्थानीय भाषा को सीखने का अवसर मिलने पर इन भाषाओं का तो विस्तार होगा ही बच्चों का भी टैलेंट बढ़ेगा। अगर हम दुनिया के प्रमुख देशों को देखें तो वे अपनी मातृभाषा में ही शिक्षा देते हैं। वे दुनिया के साथ संवाद के लिए दूसरी भाषाओं को भी उतना ही महत्व देते हैं। 21वीं सदी में सफलता के लिए यह नीति और रणनीति है।
• इसमें लोकल पर जितना फोकस है उतना ही उसे इंटरनेशनल के साथ इंटीग्रेटी करने पर भी ध्यान दिया गया है। टॉप फॉरेन इंस्टीट्यूशन को भी भारत में कैंपस बनाने का मौका दिया जाएगा। इससे देश में स्थानीय भाषा के साथ ही ग्लोबल एजुकेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगा।
• देश के युवाओं पर मुझे काफी गर्व है। आरोग्य सेतु के तौर पर युवाओं ने देश में कोविड की ट्रैकिंग के लिए एक बेहतर तकनीक दी है। उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में कई नए इनोवेशन किए हैं। इसकी आज पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।
• मेरा मानना है कि ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका हमारे देश के युवा समाधान न ढूंढ सकें। हैकेथॉन की मदद से कई ऐसी समस्याओं को सुलझाया गया है। मुझे उम्मीद है कि इस हैकेथॉन की बाद भी आप ऐसी ही कोशिश जारी रखेंगे।
हैदराबाद, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर के शिलान्यास में जाने को संविधान के शपथ का उल्लंघन बताया है. साथ ही उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंश को भी याद किया
ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, ''प्रधानमंत्री का भूमि पूजन में शामिल होना उनके संवैधानिक पद की शपथ का उल्लंघन हो सकता है. धर्मनिरपेक्षता हमारे संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा है.''
Attending Bhumi Pujan in official capacity will be a violation of @PMOIndia‘s constitutional oath. Secularism is part of the Basic Structure of Constitution
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 28, 2020
We can’t forget that for over 400 years Babri stood in Ayodhya & it was demolished by a criminal mob in 1992 https://t.co/qt2RCvJOK1
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''हम यह नहीं भूल सकते कि 400 वर्षों से ज्यादा वक्त से बाबरी मस्जिद अयोध्या में थी और 1992 में क्रिमिनल भीड़ ने इसे ध्वस्त कर दिया था.''
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होंगे. इसी को लेकर ओवैसी ने सवाल उठाए हैं.
बेंगलुरु | कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले करीब 3 हफ्तों से यहां मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड इज़ाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार राज्य में मरीजों की संख्या 90 हज़ार का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच यह सूचना सामने आई है कि राजधानी बेंगलुरु में कोरोना के 3338 मरीज़ गायब हो गए हैं। इतनी बड़ी संख्या के मरीज कहां गए इनका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। फिलहाल प्रशासन इनकी तलाश में जुटा है। अगर हिसाब लगाया जाए तो ये शहर में कुल कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या का 7 प्रतिशत हिस्सा है।
मुंबई | महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण ने अब बच्चों को भी तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है | खबर है कि महाराष्ट्र के महिला बाल विकास गृह के 30 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | यहां पर स्पेशल चाइल्ड बच्चे रहा करते थे | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला बाल विकास गृह के 30 बच्चों में 5 लड़कियां और 25 लड़के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं |
पढ़ें : इस साल नहीं होगी PET, PPhT, PPT और PMCA की परीक्षाएं, आदेश हुआ जारी, देखें आदेश
वाशिंगटन | अमेरिका की एक अदालत ने 2008 मुंबई आतंकवादी हमलों में संलिप्तता के लिए भारत द्वारा भगोड़ा करार दिए गए पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा की जमानत याचिका खारिज कर दी। डेविड कोलमैन हेडली के बचपन के दोस्त राणा (59) को 2008 मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में शामिल होने के लिए भारत के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर लॉस एंजिल्स में 10 जून को फिर से गिरफ्तार किया गया था। इस हमले में छह अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे। भारत में वह भगोड़ा अपराधी घोषित है।
आगरा, ताजनगरी में देह व्यापार का धंधा करने वाली रोशनी की जड़े काफी गहरी हैं. वह होटलों में कॉल गर्ल सप्लाई करने के साथ ही फार्म हाउस में पार्टी में भी एक साथ कई युवतियां भेजती थी. 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस पूछताछ की तो नए तथ्य सामने आए.अब पुलिस रोशनी के एजेंटों के बारे में जानकारी कर रही है.
पुलिस ने देह व्यापार के गैंग की सरगना रोशनी और उसके साथी राहुल मिश्रा को आठ जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मुकदमे की जांच कर रहे सीओ (ताज सुरक्षा) मोहसिन खान ने मंगलवार को रोशनी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया. कोर्ट ने रोशनी को 48 घंटे का पीसीआर स्वीकृत कर दिया. गुरुवार को पुलिस ने उसे जेल से बाहर निकाला. महिला थाने में ले जाकर पुलिस ने उससे दिनभर पूछताछ की.
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रोशनी का कहना है कि वह शहर के कई फार्म हाउस में ऑन डिमांड कॉल गर्ल भेजती थी. दिल्ली, मुंबई और लुधियाना से कॉलगर्ल आती थीं. रूस और उज्बेकिस्तान से भी टूरिस्ट वीजा पर युवतियां आती थीं. ऑन डिमांड इनकी भी होटलों में सप्लाई करती थी. उसके दस एजेंट थे. इनके माध्यम से ही उसके पास डिमांड आती थीं. दिल्ली के कई एजेंट उसे कॉलगर्ल सप्लाई करते थे. पुलिस अब होटल और फार्म हाउसों के बारे में जानकारी कर रही है. गुरुवार को महिला थाने में पूछताछ के बाद पुलिस उसे कई ठिकानों पर ले गई.
एसएसपी ने दिए पचास सवाल
रोशनी के एजेंट, संरक्षणदाता और मददगारों के बारे में जानने के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है. एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि उन्होंने इसी से संबंधित 50 सवाल पुलिस अधिकारियों को दिए हैं. इनके माध्यम से रोशनी के नेटवर्क और रुपयों के ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी की जाएगी.
पूछताछ को बनाई विशेष टीम
एसएसपी बबलू कुमार ने रोशनी से पूछताछ को एक विशेष टीम बनाई है. इसमें मुकदमे के विवेचक मोहसिन खान, इंस्पेक्टर ताजगंज नरेंद्र कुमार के साथ-साथ कई और इंस्पेक्टर हैं. यह टीम ही उससे पूछताछ कर रही है. रोशनी पुलिस के सवालों के बेबाकी से जवाब दे रही है. उसका कहना है कि वो डिमांड आने पर फार्म हाउस में होने वाली पार्टियों के लिए भी लड़कियां सप्लाईई करती थी.
सोनू पंजाबन से भी जुड़े हो सकते हैं तार
दिल्ली में सोनू पंजाबन देह व्यापार का गैंग चलाती है. एक 12 वर्षीय लड़की के अगवा कर देह व्यापार कराने के मामले में उसे बुधवार को ही कोर्ट ने 24 वर्ष की सजा सुनाई है. पुलिस को आशंका है कि रोशनी के तार उससे भी जुड़े हो सकते हैं.
मुम्बई: लॉकडाउन के बाद देशभर के प्रवासी मजदूरों को बसों, ट्रेनों और हवाई जहाजों से अपने-अपने घरों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाने वाले सोनू सूद ने अब इन मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए नया कदम उठाया है.
सोनू सूद ने 'प्रवासी रोजगार' नामक एक पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से मजदूरों को उचित तरह के रोजगार दिलाने के लिए जरूरी जानकारियां मुहैया कराने के साथ साथ उन्हें रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी. कुछ विशेष किस्म के रोजगार के मामले में प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि गांव-गांव में लोगों के समूहों के माध्यम से ऐसे प्रवासी मजदूरों को देश के विभिन्न शहरों में सही तरह के रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी. इस पोर्टल से देश के विभिन्न सेक्टर के साथ साझेदारी की गयी है.
गौरतलब है कि इस पोर्टल से 500 ऐसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम जुड़े होंगे, जिनमें प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. जिन क्षेत्रों के रोजगार उपलब्ध होंगे, वे हैं - कंस्ट्रक्शन, रेडीमेड कपड़े, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग, बीपीओ, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक आदि. इतना ही नहीं, 'प्रवासी रोजगार के माध्यम से अंग्रेजी बोलने से लेकर विभिन्न तरह के कौशल भी मजदूरों को सिखाये जाएंगे.
— sonu sood (@SonuSood) July 22, 2020
अपनी इस अनूठी पहल के बारे में सोनू सूद ने कहा, "पिछले कई महीने से इस अनूठे तरह के पोर्टल को डिज़ाइन करने की तैयारी की जा रही थी और इसे काफी मेहनत से तैयार किया गया है. मुझे उम्मीद है कि इससे लाखों प्रवासी मजदूरों को फायदा होगा."
सोनू सूद बताते हैं कि जब वे प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, तो ज्यादातर मजदूरों को फिर से रोजगार पाने को लेकर चिंता सता रही थी और यही वजह है कि उन्होंने इस तरह के वेबसाइट शुरू करने की पहल की है.



















