मॉस्को। डॉक्टरों के सामने कई बार ऐसी मेडिकल इमर्जेंसी आती हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाएं। हालांकि, रूस के दागिस्तान में डॉक्टरों ने एक महिला का ऐसा च्इलाजज् किया कि वे खुद भी देखते रह गए। दरअसल, यहां के एक अस्पताल का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक महिला के मुंह से सांप एक मीटर लंबा सांप निकल है जिसे देखकर डॉक्टरों के होश भी उड़े हुए हैं।
जींद, एक व्यक्ति ने एचआईवी संक्रमित होने की बात कथित तौर पर छुपाकर शादी की और बाद में उसकी पत्नी भी इससे संक्रमित हो गयी. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
अब पूरे शहर में होगी अंडरग्राउंड वायरिंग, स्मार्ट सिटी सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया फैसला
महिला की शिकायत के अनुसार, उसकी शादी पिछले साल कैथल निवासी युवक के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे. इसी दौरान उसका स्वास्थ्य खराब हो गया और जांच में पता लगा कि एचआईवी संक्रमित हो गयी है.
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल से खुलेंगे बार और क्लब, राज्य शासन ने दी अनुमति, देखें आदेश
बाद में पता लगा कि उसका पति शादी से पहले ही एचआईवी संक्रमित था. इसके बाद ससुराल के लोगों ने समाज का भय दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा और साथ ही बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी.
आज दिनांक 1 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उसके पति, ननद, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, दहेज उत्पीडऩ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि शिकायत के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
नई दिल्ली, आईएसआईएस आतंकी अबू यूसुफ ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है. उसने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सामने पूछताछ के दौरान सोमवार को खुलासा किया है. अबू यूसुफ ने कहा है कि वह दिल्ली के करोल बाग में बड़ा बम धमाका करना चाहता था. इसके लिए बकायदा उसने करोल बाग में रेकी की थी. उसने कहा कि उसका मकसद भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कुकर बम प्लांट कर धमाका करना था.
दरअसल, बीते 22 अगस्त को राजधानी दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में मुठभेड़ के बाद आतंकी अबू यूसुफ पकड़ा गया था. पुलिस के मुताबिक, इसका संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 22 अगस्त की रात को धौलाकुआं से करोल बाग को जोड़ने वाली रिज रोड के पास एनकाउंटर के बाद इसे गिरफ्तार किया था. इसके पास से दो IED और एक पिस्तौल बरामद हुआ था. तब दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आईएसआईएस आतंकी बू यूसुफ एक बाइक पर सवार था. इसके पास 15 किलो विस्फोटक था. हालांकि, पुलिस का कहना था कि उसके पास से प्रेशर कुकर से बना आईईडी भी बरामद हुआ है.
कई हिस्सों में बम धमाके की योजना बना रहा
साथ ही आतंकी अबू यूसुफ ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि राम मंदिर के भूमि भूजन के बाद आईएसआईएस देश के कई हिस्सों में बम धमाके की योजना बना रहा है.आतंकी ने बताया था कि ये धमाके भूमि पूजन के एक महीने के अंदर ही करने की बनाई गई है.
आतंकी राजधानी में दहशत फैलाने के इरादे से घुसा है
बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि एक आतंकी राजधानी में दहशत फैलाने के इरादे से घुसा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धौलाकुआं के पास संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से चली फायरिंग के बाद आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया. स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है.
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने अपनी अवमानना के मामले में वकील प्रशांत भूषण को 1 रुपया जुर्माने की सजा दी है. अगर प्रशांत भूषण यह जुर्माना 15 सितंबर तक जमा नहीं कराएंगे, तो उन्हें 3 महीने के लिए जेल भेजा जाएगा. 3 साल तक वकालत पर भी पाबंदी लग जाएगी.
जजों पर विवादित टिप्पणी का मामला
27 जून और 29 जून को प्रशांत भूषण ने वर्तमान चीफ जस्टिस और 4 पूर्व चीफ जस्टिस पर 2 विवादित ट्वीट किए थे. कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए उनसे जवाब मांगा था. लेकिन उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए जो जवाब दाखिल किया, उसमें जजों पर और ज्यादा इल्जाम लगा दिए. कोर्ट ने इस स्पष्टीकरण को अस्वीकार करते हुए 14 अगस्त को उन्हें अवमानना का दोषी करार दिया. कोर्ट ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने के लिए समय दिया. लेकिन भूषण ने इससे मना कर दिया.
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता ही जा रहा है. आम लोगों की कौन कहे, इस वायरस ने वीवीआईपी केंद्रीय मंत्री कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों, सांसदों और विधायकों यहां तक कि पूर्व राष्ट्रपति को भी नहीं बख्शा. भारत में नेताओं की एक लंबी लिस्ट है, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. एक अनुमान के मुताबिक देश में तकरीबन 200 से भी ज्यादा मंत्री और बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. हालांकि, इनमें ज्यादातर ठीक होकर काम पर वापस भी लौट चुके हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि बीते कुछ महीनों में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं या फिर उन्होंने अपने आपको होम क्वारंटाइन कर लिया है. उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां पर दो कैबिनेट मंत्री की कोरोना से मौत हो चुकी है और 14 मंत्री अबतक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इसके अलावा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस पार्टी के सांसद की भी कोरोना की वजह से जान चली गई.
इन नेताओं, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को हुआ कोरोना
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के सीएम बीएस येद्दियुरप्पा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर जैसे कई और मुख्यमंत्रियों को कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आने पर अपने आपको होम क्वारंटाइन करना पड़ा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, कृष्णपाल गुर्जर और गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे कई केंद्रीय मंत्रियों को भी कोरोना ने चपेट में ले लिया. वहीं उत्तर प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और कमला रानी वर्मा की कोरोना से मौत हो चुकी है.
पक्ष-विपक्ष को भी कोरोना ने नहीं बख्शा
कुछ महीने पहले ही में बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनकी मां माधवी राजे सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. सिंधिया और उनकी मां के ठीक होने के कुछ ही दिन बाद मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो गए थे. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. वही छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है.
उत्तर प्रदेश के 14 मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव
कोरोना ने जिस राज्य की सियासत में सबसे ज्यादा उथल-पुथल मचाई है, वह उत्तर प्रदेश है. यूपी में अब तक 14 मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. पिछले दिनों ही औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए. बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. भूपेंद्र सिंह चौधरी, चौधरी उदयभान सिंह, अतुल गर्ग, जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, धरम सिंह सैनी, रघुराज सिंह शाक्य और उपेंद्र तिवारी जैसे मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.
बिहार-झारखंड के कई नेता कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले अन्य राज्यों के नेताओं-मंत्रियों पर नजर डालें तो बिहार में रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के सांसद चंदन सिंह वायरस के संक्रमण की चपेट में आए. जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह और उनकी पत्नी, बिहार के कैबिनेट मंत्री बिनोद सिंह और उनकी पत्नी भी संक्रमित की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं झारखंड में तो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ही संक्रमित हो गए. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. इसके अलावा प्रदेश के दिग्गज नेता सुदेश महतो भी संक्रमित हुए.
दिल्ली-हरियाणा और उत्तराखंड के मंत्री भी हुए कोरोना पॉजिटिव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी की सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, आप नेता आतिशी जैसे कई नाम हैं, जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट में शामिल हैं. इसके अलावा आप के कई अन्य नेता भी बीमारी से बच नहीं पाए हैं. इसके अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के नेता भी कोरोना से बच नहीं सके हैं. उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के कई अन्य सदस्यों को होम-आइसोलेशन में जाना पड़ा था.
SOURCE: NEWS18
चेन्नई, तमिल नाडु में 30 सितंबर तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. राज्य के सीएम के पलानीस्वामी ने इस बात का एलान किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सितंबर महीने में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन नहीं होगा. इसके साथ ही अंतर जिला यात्रा के लिए ई-पास के सिस्टम को खत्म कर गिया गया. सभी पूजा स्थल, होटल और रिसॉर्ट खोलने की अनुमित दे दी है.
Tamil Nadu lockdown extended till September 30, announces Chief Minister Edappadi K Palaniswami
— ANI (@ANI) August 30, 2020
Under relaxed norms, no complete lockdown on Sundays in Sept. E-pass system for inter-district travel to be discontinued. All places of worship and hotels, resorts& allowed to re-open pic.twitter.com/DMTC3yIaj6
लिस्बन, मोहब्बत, तलाक और रि़श्ते टूटने की कई खबरें हमारे सामने आती रहती हैं। इन खबरों में से कई खबरें मन को झिंझोड़ देती हैं और कुछ खबरों में लोगों द्वारा हदें पार करने की घटनाओं का जिक्र होता है। इसी प्रकार की हैरानीजक खबर लिस्बन से सामने आई है। यहां पत्नी के तलाक लेने से नाराज सनकी पति ने जापानी समुराई तलवार से उसके नए प्रेमी के गुप्तांग काट दिए। इस वारदात से प्रेमी की मौत हो गई। वारदात के दौरान हत्यारे ने अपनी पूर्व पत्नी को केबल से बांध दिया ताकि वह पूरे घटनाक्रम को देख सके।
घटना पुर्तगाल के एक छोटे से गांव की है। वारदात के बाद हत्यारे ने भी आत्महत्या कर ली। आरोपी का नाम स्पानइआर्ड कार्लोस सांडे फिडल्गो है। स्पानइआर्ड कार्लोस सांडे फिडल्गो का शव भी मिल गया है। स्पानइआर्ड बिजनेसमैन थे और अपनी पूर्व पत्नी के नए रिश्ते से खुश नहीं थे। इसी से नाराज स्पाइनआर्ड ने पत्नी और उसके प्रेमी लुईस मिगुइल को कैद कर लिया। कैद के दौरान आरोपी पति ने सारी हदें पार करते हुए लुईस के प्राइवेट पार्ट को काट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी ने पूर्व पत्नी को उसी कमरे में केबल से बांधे रखा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला को छुड़वाया। आरोपी ने बाद में खुदकुशी कर ली।
वाशिंगटन | अमेरिका की एक अदालत ने आदेश दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को 33 लाख रुपए (44,100 डॉलर) देने होंगे। स्टॉर्मी डेनियल्स नाम की पॉर्न स्टार का कहना है कि उनका ट्रंप के साथ अफेयर था। हालांकि, ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं।
लखनऊ , यूपी विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि हमने यूपी के लोगों को कोरोना से बचाने में महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुछ नमूने यहां आकर पूछते हैं आपने लोगों के लिए क्या किया, क्या रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री ने दिल्ली और यूपी के आंकड़ों के साथ उदाहरण पेश किया। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री ने इशारे ही इशारे में आप सांसद संजय सिंह पर निशाना साधा है। कुछ दिन से संजय सिंह लखनऊ में योगी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे थे।
योगी ने कहा, 'दिल्ली का एक नमूना उत्तर प्रदेश में आता है औऱ यहां आकर कहता है कि उत्तर प्रदेश में कोविड के खिलाफ कोई रणनीति नहीं बन पा रही है। जिन्होंने दिल्ली को बरबाद किया, जिन्होंने यूपी बिहार के लोगों को जबरन दुर्व्यवहार करके वहां से भगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आकंड़े देखूं, यूपी की आबादी आज के दिन है 23 करोड़ 78 लाख और यूपी के अंदर कुल केस हैं एक लाख बहत्तर हजार, कुल सक्रिय केस हैं 48000। 2700 लोगों की मौत हुई है। कुल टेस्ट 41 लाख 84 हजार टेस्ट हुए हैं। हमारे पास 10 लाख पर कुल 744 केस हैं। मृत्यु दर 1.6 फीसदी है जो देश के अंदर सबसे न्यूनतम हैं।'
दिल्ली और यूपी के कोरोना आंकड़ों की तुलना
यूपी और दिल्ली की तुलना कर आंकड़े बताते हुए योगी ने कहा, 'दिल्ली से जो एक नमूना आता है इसको हम इसकी वास्तविकता बताते हैं, दिल्ली की कुल आबादी 1 करोड़ 80 लाख, दिल्ली में कुल पॉजिटिव केस हैं 1 लाख 56 हजार, दिल्ली में 4235 की मौत हुई है, दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 7 हजार से अधिक केस हैं। प्रति दस लाख में दिल्ली में मृत्यु है 214, यूपी में है 12। दिल्ली की मृत्यु दर 2.7 है जबकि यूपी में 1.6 है।
ऐतिहासिक निर्णय को लेकर एक नया उमंग, उत्साह
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सदन ऐसे समय में चल रहा है जब पूरी दुनिया कोविड-19 की वैश्विक महामारी से जूझ रही है लेकिन साथ ही सदन उन परिस्थितियों में हो रहा है जब देश के अंदर एक ऐतिहासिक निर्णय को लेकर एक नया उमंग, उत्साह है। उन्होंने कहा कि 492 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही का प्रधानमंत्री के करकमलों से शुभारंभ होना उत्तर प्रदेश वाासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 में इस के अंदर सत्ता लोलुप राजनीति की एक बड़ी गलती का परिमार्जन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर की धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही लोग हैं जो जातिवाद का झंडा लेकर चलते हैं। ये लोग वही लोग हैं, जो कन्नौज के नीरज मिश्र नाम के एक ब्राम्हण का सिर कटवा के मंगवाते हैं। कोरोना पर सीएम योगी ने कहा कि लोग सहयोग कर रहे हैं. हमें इस बात की खुशी है।
मानसून सत्र के तीसरे दिन सीएम योगी विपक्ष पर पूरी तरह अक्रामक रहे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तिलक-तराजू के नाम पर समाज में जहर घोलते हैं। राम और परशुराम में भेद बताकर गंदी सियासत करते हैं। जातिवादी, विभाजनकारी, कुत्सित मानसिकता रखते हैं। इसी वजह से देश की खुशी के साथ खुश नहीं हो सकते हैं। देश की खुशी के साथ वही लोग खुश हो सकते हैं जिनमें मर्यादा और धैर्य हो। लोकतंत्र बगैर लोकलाज के नहीं चलता। झूठ का सहारा लेकर कुछ समय के लिए लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा सकती है। लेकिन विधाता सब देख रहा है। समय आने पर देश जवाब देगा। जनता जवाब देगी।
चेन्नई. कोयंबटूर की पुलिस तब हैरान रह गई जब उन्होंने मेट्टुपालयम के पास सरन्या लॉज पर छापा मारा. एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार रात लॉज में छापा मारा था. एक फिल्म की तरह ही जहां किसी तस्वीर के पीछे एक गुप्त कमरा बना होता है, उन्हें एक कमरे के अंदर शीशे के पीछे एक छोटा कमरा मिला. जहां से एक महिला को बचाया.
मेट्टुपालयम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने सभी कमरों की तलाशी ली और उन्हें खाली पाया. लेकिन एक कमरे के अंदर दो शीशे एक-दूसरे से विपरीत दिशाओं में स्थित थे." उन्होंने बताया कि लॉज के मालिक / संचालक ने बाथरूम के एक हिस्से को एक गुप्त कमरे में बदल दिया था. पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक छोटे स्टूल की मदद से कोई भी इस छोटे कमरे में जा सकता है या उससे बाहर निकल सकता है."
एक गुप्त कमरे में बंद बेंगलुरु की 22 साल की महिला को पुलिस ने बचाया
पुलिस ने लॉज में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और बेंगलुरु की एक 22 वर्षीय महिला को बचाया है, जो ऐसे ही एक गुप्त कमरे में थी.
पुलिस ने कहा कि के. महेंद्रन ने लॉज को लीज पर ले लिया था और आर. गणेशन को एक कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया था. पुलिस ने यह भी बताया कि अभी यह पता नहीं लगाया जा सका है कि कमरा महेंद्रन ने बनवाया था या उससे पहले संचालकों के ने.
इस्लामाबाद, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था 'वित्तीय कार्रवाई कार्य बल' की 'ग्रे लिस्ट' से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाये हैं. एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई है. खबर के अनुसार इन आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिये है. पेरिस स्थित एफएटीएफ ने जून, 2018 में पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' में डाला था और इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस समय सीमा बढ़ा दी गई थी.
सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहीम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी. इब्राहीम 1993 मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी बन कर उभरा है. पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' की खबर के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा जारी नई सूची के अनुपालन में आतंकवादी समूहों के 88 आकाओं और सदस्यों पर प्रतिबंध लगाये हैं. अधिसूचनाओं में घोषित प्रतिबंध जमात-उद-दावा, जैश-ए-मोहम्मद, तालिबान, दाएश, हक्कानी समूह, अलकायदा और अन्य पर लगाये गये हैं.
Pakistan imposes more restrictions on 88 leaders and members of terrorist groups, in compliance with the new list, issued by the United Nations Security Council. Hafiz Saeed Ahmad of Jamaat-ud-Dawa, Mohammad Masood Azhar of JeM and Zakiur Rehman Lakhvi are on the list: Pak Media
— ANI (@ANI) August 22, 2020
बैंक खाते सील करने का आदेश
खबर के अनुसार सरकार ने इन संगठनों और आकाओं की सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने और उनके बैंक खातों को सील करने के आदेश दिये हैं. खबर के अनुसार सईद, अजहर, मुल्ला फजलुल्ला (उर्फ मुल्ला रेडियो), जकीउर रहमान लखवी, मुहम्मद यह्या मुजाहिद, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेताओं जलालुद्दीन हक्कानी, खलील अहमद हक्कानी, यह्या हक्कानी, तथा इब्राहीम और उनके सहयोगी सूची में हैं.
नई दिल्ली: लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चल रही तनातनी और विवाद सुलझाने के लिए चल रही वार्ताओं के बीच बड़ी खबर ये है कि चीन पवित्र मानसरोवर झील के करीब एक नया मिसाइल बेस तैयार कर रहा है.
यह भी पढ़ें : नाबालिक के साथ 30 लोगों ने खेला हैवानियत का गन्दा खेल, पढ़ें पूरी खबर
जमीन से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल बेस के करीब ही चीन ने कुछ नया निर्माण-कार्य भी किया है जो सैनिकों के बैरक हो सकते हैं. सैटेलाइट तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ है. मानसरोवर झील भारत-चीन-नेपाल के विवादित ट्राइ-जंक्शन, लिपूलेख के बेहद करीब है, जहां चीन लगातार अपने सैनिकों की तादाद बढ़ा रहा है.
पढ़ें : कोरोना कहर: जिले के समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान शनिवार के स्थान पर अब शुक्रवार को रहेगे बंद
ओपन सोर्स इंटेलीजेंस, ‘डेटर्सफ’ ने सैटेलाइट तस्वीरों से इस बात का खुलासा किया है कि तिब्बत में कैलाश पर्वत से सटी मानसरोवर झील के बेहद करीब चीन ने सर्फेस टू एयर यानि ‘सैम’ (जमीन से हवा में मार करने वाली) मिसाइलों का एक बेस तैयार कर रहा है. इन सैटेलाइट इमेज में नए मिसाइल बेस का निर्माण-कार्य दिखाई पड़ रहा है. इन सैम मिसाइलों का इस्तेमाल किसी संवदेनशील सैन्य-अड्डे या फिर इमारत की हवाई-हमले से सुरक्षा के लिए अमूमन इस्तेमाल किया जाता है. ये मिसाइल सिस्टम आसमान से हमला करने वाले फाइटर-जेट, हेलीकॉप्टर या फिर ड्रोन से सुरक्षा प्रदान करता है.
पढ़ें : 24 से ज्यादा गायों की हुई मौत, समिति ने प्रशासन पर लगाए ध्यान नहीं देने का आरोप
इसके अलावा डेटसर्फ ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर इस बात का भी दावा किया है कि मानसरोवर झील के करीब कुछ इंफ्रस्ट्राक्चर डेवलपमेंट और कुछ रिहायशी निर्माण कार्य भी दिखाई पड़ रहा है. ये निर्माण-कार्य इस साल मई के महीने से चल रहा है. माना जा रहा है कि ये रिहायशी निर्माण-क्षेत्र चीनी सैनिकों के बैरक इत्यादि हो सकते हैं.
पढ़ें : कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले छोटे कर्मचारियों को मिलेगा तीन महीने के वेतन का 50 फीसदी पैसा
बता दें कि कैलाश पर्वत के करीब पवित्र मानसरोवर झील हिंदुओं का पवित्र धर्म-स्थल है. ये झील तिब्बत क्षेत्र का हिस्सा है और भारत-चीन-नेपाल सीमा के बेहद करीब है. ये झील इस ट्राइ-जंक्शन के विवादित इलाके लिपूलेख और कालापानी के बेहद करीब है. ये वही लिपूलेख दर्रा और कालापानी इलाका है जिसकों लेकर हाल ही में नेपाल ने नया नक्शा जारी कर अपना बताया है. हालांकि, ये इलाके सदियों से भारत का हिस्सा हैं और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के अधिकार-क्षेत्र में है. माना जा रहा है कि नेपाल की सरकार ने चीन की शह पर इस इलाकों को अपने नए नक्शे में शामिल किया है.
भारत के जो हिंदू् तीर्थयात्री हर साल चीन का वीजा लेकर मानसरोवर की यात्रा के लिए तिब्बत जाते हैं, वे इसी लिपूलेख दर्रे से ही होकर गुजरते हैं (एक दूसरा रास्ता सिक्किम के नाथूला दर्रे से होकर पहुंचता है). पिथौरागढ़ के धारचूला से लिपूलेख दर्रे और फिर एलएसी पार कर मानसरोवर झील तक पहुंचा जा सकता है. लेकिन ये बेहद ही कठिन और दुर्गम इलाका है जहां तक पैदल का ही ट्रैक (रास्ता) था. 8 मई को बॉर्डर रोड ऑर्गेनेजाइजेशन (बीआरओ) ने धारचूला से लिपूलेख दर्रे तक एक नई सड़क बनाई थी जिसके बनने से इस रास्ते पर लिपूलेख तक गाड़ी से पहुंचा जा सकता है. खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सड़क का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया था. इस नई सड़क के बनने से सैनिकों का एलएसी तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद आसान हो गया है और जल्द लिपूलेख दर्रे तक पहुंचा जा सकता है. लेकिन इस सड़क के बनने से नेपाल और चीन तिलमिला गए हैं.
यहां तक की लिपूलेख दर्रे के करीब आईटीबीपी ने जो तीर्थयत्रियों के लिए जो टीन-शेड तैयार किए हैं उसको लेकर भी चीनी सेना ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी. ऐसी खबरें भी थी कि इन टिन-शेड्स पर चीनी सेना ने पेंट कर पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) लिख दिया था.
यहां ये बात भी दीगर है कि जब से पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ चीन का टकराव शुरू हुआ है तब से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन की पीएलए सेना इस ट्राइ-जंक्शन से सटी एलएसी पर अपनी तैनाती लगातार बढ़ा रही है. हालांकि, भारतीय सेना ने भी इस एलएसी पर मिरर-डिप्लोयमेंट कर रखी है यानि जितने सैनिक और सैन्य साजो सामान चीनी सेना का है उतना ही भारतीय सेना का भी है. लिपूलेख और कालापानी का एरिया हालांकि आईटीबीपी (इंडिया तिब्बत बॉर्डर पुलिस) के हवाले है लेकिन अब भारतीय सेना भी यहां एलएसी पर तैनात हो चुकी है. सैन्य तौर से ये इलाका भारतीय सेना की मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) के अंतर्गत आता है जिसका मुख्यालय लखनऊ में है. हाल ही में थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने इस कमान मुख्यालय का दौरा कर सभी कमांर्डस को ऑपरेशनली अलर्ट रहने का निर्देश दिया था.
मध्य कमान के अंतर्गत आनी वाली एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर लिपूलेख और कालापानी के अलावा दूसरा विवादित क्षेत्र, बाड़ाहोती है जो गढ़वाल के चमोली जिले में है. ये इलाका काफी लंबे समय से भारत और चीन ने ‘डिमिलिट्राइज़ जोन’ घोषित कर रखा है.
इजरायल | इजरायल के तटीय इलट शहर में बलात्कार की एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के एक होटल में 16 साल की बच्ची के साथ 30 लोगों ने लाइन लगाकर गैंगरेप किया। इस बर्बर घटना के सामने आने के बाद पूरा इजरायल सदमे में है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। यही नहीं हैवानों ने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए।
यह भी पढ़ें : कोरोना कहर: जिले के समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान शनिवार के स्थान पर अब शुक्रवार को रहेगे बंद
नईदिल्ली, दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने गुरुवार सुबह झगड़े के बाद अपनी सरकारी रिवॉल्वर से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में तैनात सुरेंद्र (45) को घटना के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुद्ध विहार इलाके में एक होटल के पास गुरुवार सुबह हुई, जब सुरेंद्र अपनी रात की शिफ्ट खत्म करके घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ में जिम चलाने वाले दीपक गहलोत नामक एक व्यक्ति के साथ कार में वापस आ रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद सुरेंद्र ने गहलोत को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि गहलोत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पी के मिश्रा ने कहा, 'उन्हें (हेड कांस्टेबल को) गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सुरेंद्र को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। घटना के कारण का पता लगाने के लिए हम पूछताछ कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी गर्भवती लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना रंजनगांव एमआईडीसी पुलिस थाना सीमा के अंतर्गत कारेगांव ग्राम में शुक्रवार शाम को हुई।
रंजनगांव पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार उस व्यक्ति ने बाद में पुलिस थाने में जाकर स्वीकार किया कि उसने अपनी 24 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस नायक पीएन सुतार ने बताया कि ‘‘उसने थाने में आकर एक कागज और कलम मांगी। उसने कागज पर लिखा कि वह अवसाद का मरीज है और उसने अपनी गर्भवती लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी।’’
उन्होंने बताया कि उसके बाद उस आदमी ने उस घर की चाबी सौंपी जहां वह महिला के साथ रहता था। उन्होंने कहा कि ‘‘घर पहुंचने पर दरवाजा खोलने के बाद, हमें महिला फर्श पर मृत पड़ी मिली।’’
मामले की जांच कर रही उपनिरीक्षक शुभांगी कुटे ने बताया कि 'यह पता चला है कि महिला और आरोपी पिछले चार से पांच महीनों से रिश्ते में थे और वह इस दौरान गर्भवती हो गई थी।'
उन्होंने बताया कि ‘‘चूंकि दोनों के पास गर्भपात कराने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। शुक्रवार दोपहर को उनका झगड़ा हुआ और गुस्से में आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह बाहर से दरवाजा बंद कर थाने गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।’’
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पणजी, उत्तर गोवा जिले में अपराध शाखा ने एक रेव पार्टी में छापा मारा, जहां मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 3 विदेशियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार रात को अंजुना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वगाटर गांव में एक विला में पार्टी चल रही थी। वहां से नौ लाख रुपए से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं रूस की हैं और एक महिला चेक गणराज्य की है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी आयोजित करने वाले एक भारतीय व्यक्ति को भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी में मौजूद 19 अन्य लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर घरेलू पर्यटक थे, जो छुट्टियां मनाने के लिए तटीय राज्य आए थे।
गोवा के पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार मीणा ने एक ट्वीट में कहा, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थ के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने अंजुना में देर रात पार्टी का भंडाफोड़ किया।
Zero Tolerance to #Drugs and Ensuring Public Safety - #goapolice Crime Branch busted a late night party in Anjuna. 23 persons including 3 foreigners were arrested and narcotic drugs worth over ₹9 lac were seized. #goa @goacm
— DGP_Goa (@DGP_Goa) August 16, 2020
तीन विदेशियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और नौ लाख रुपए से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया गया।






















