BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने मुख्यमंत्री से धान खरीदी के समय सीमा बढ़ाने की मांग की

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने मुख्यमंत्री से धान खरीदी के समय सीमा बढ़ाने की मांग की

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक ने मुख्यमंत्री से धान खरीदी मैं समय सीमा बढ़ाने की मांग के साथ-साथ धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में ताल पत्री व्यवस्था की मांग की।

ग्राम पंचायत रीको कला के पूर्व उप सरपंच एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की एवं साथ ही साथ धान खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में ताल पत्री की व्यवस्था करने संबंधित अधिकारियों को आदेश देने की मांग की इस वर्ष धान कटाई के पहले बेमौसम बारिश होने के कारण सही समय में कटाई नहीं हो पाई जिसके कारण विलंब से किसानों ने अपने धान की कटाई की और विगत कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान भीगने के डर के कारण किसान अपना धान ,धान खरीदी केंद्र तक नहीं ले जा पा रहेl स धान खरीदी का आखिरी तारीख 31 जनवरी है । वर्तमान में पूरे छत्तीसगढ़ में अभी भी बहुत सारे किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं । किसान अपना धान बेचकर अपना जीवन यापन करता है । पूरे परिवार की जिम्मेदारी शादी-ब्याह ,इलाज का पूरा खर्चा , बच्चों की पढ़ाई, बैंकों का कर्ज चुकाना धान बेचकर करता है । छत्तीसगढ़ के मुखिया हमारे दाऊ जी हमेशा ही किसानों के प्रति अपनी उदारता दिखाते हैं। किसानों के हित के लिए लगातार कार्य करते हैं अथवा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से धान खरीदी की समय सीमा लगभग एक माह बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री से की । 

CG NEWS : कांग्रेस ने जारी किया 3 साल में दिये नौकरियों का ब्योरा, यहाँ देखे...

CG NEWS : कांग्रेस ने जारी किया 3 साल में दिये नौकरियों का ब्योरा, यहाँ देखे...

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तीन साल में 5 लाख युवाओं को नौकरियां दिये जाने की जानकारी पर डॉ. रमन सिंह द्वारा सवाल किये जाने का प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रमन सिंह की खीझ बताया है। रमन सिंह को पीड़ा है जो काम वे 15 साल में नहीं कर पाये भूपेश बघेल उसे 3 साल में ही कैसे कर लिये। 15 साल तक युवाओं के रोजगार को समाप्त करने वाले रमन सिंह को यह कैसे बर्दाश्त होगा कि कांग्रेस सरकार ने 3 साल में ही 5 लाख से अधिक युवाओं के लिये नौकरियों की व्यवस्था की है। सत्ता परिवर्तन के पहले 2018 में जहां राज्य का बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत से ऊपर था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के तीन साल के कार्यकाल में युवाओं को सरकारी नौकरी में अवसर देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं अनेक रोजगार मूलक कार्यों के चलते घटकर 2.1 प्रतिशत हो गई है जो राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 7.7 प्रतिशत से आधे से भी कम है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन राज में 15 साल तक छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिये सरकारी नौकरी दिवास्वप्न बन गयी थी। भाजपा सरकार 15 सालों में पीएससी की 15 परीक्षायें भी नहीं आयोजित करवा पाई थी। व्यापम तो भाजपा राज में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के सरकारी नौकरी में भर्ती के द्वार खोले गये। नियमित और अनियमित दोनों प्रकार की भर्तियां निकाली गयी। राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से 2885 नौकरियां व्यापम के माध्यम से 4530 नौकरियां, 14580 शिक्षकों की भर्तियां, बिजली कंपनी में 3000 नौकरियां, स्वास्थ्य विभाग में 4000 नौकरियां, पुलिस विभाग में 8292 नौकरियां, राजस्व विभाग में 392 नौकरियां, वन विभाग में 3861 नौकरियां, महिला एवं बाल विकास विभाग में 800 से अधिक भर्तियां, 250,000 विभिन्न विभागों में नियमित भर्तियां की गयी, 44 विभागों में 3155 अनुकंपा नियुक्तियां, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज 1041 अन्य मेडिकल कालेजों में 230 नियुक्ति कृषि उद्यानिक में 1200 नियुक्तियां इसके अलावा 147000 अनियमित को नियमित कर रोजगार दिया। यह तो सरकारी विभागों के रोजगार है। 30000 निजी क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार ने 14 लाख परिवारों को वन के माध्यम से रोजगार से जोड़ा तथा 26 लाख से अधिक लोगों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिया गया। 59175 बुनकरों को प्रत्यक्ष रोजगार दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार में युवाओं के नौकरी को आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेचा जाता रहा है। आरएसएस और भाजपा समर्थित एनजीओ संगठनों को लाभ पहुंचाने के लिए आउटसोर्सिंग की शुरुआत की गई और राज्य के बाहर के लोगों को नौकरी पर रखा गया। छत्तीसगढ़ के युवा सरकारी नौकरी के लिए तरसते रहे हैं। भाजपा को तकलीफ इस बात की हो रही है कि रमन सरकार 15 साल में राज्य के 45 लाख हाथों को काम देने में असफल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार व्यक्ति विकास की अवधारणा से काम कर रही है इसीलिए छत्तीसगढ़ खुशहाल हो रहा है। छत्तीसगढ़ में रोजगार हैं शासकीय सेवाओं में भर्ती हो रही है भाजपा को तकलीफ इसी बात की है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह पर तीखा हमला करते हुए पूछा दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार अब तक कितने करोड़ लोगों को रोजगार दी है जबकि बीते 7 साल में देश में 23 करोड़ हाथों से रोजगार छीना गया है। बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने स्थिति में आकर खड़ी है। युवाओं के हाथ में काम नहीं है सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। केंद्र सरकार से युवा रोजगार मांगे तो मोदी सरकार के मंत्री उन्हें पकोड़ा तलने की सलाह देते हैं? ऐसे में छत्तीसगढ़ में अगर युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं तो भाजपा को तकलीफ होना लाजमी और स्वाभाविक है। 

UP Assembly elections 2022 : दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी का मंथन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी, योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह बैठक में होंगे शामिल

UP Assembly elections 2022 : दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी का मंथन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी, योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह बैठक में होंगे शामिल

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा मुख्यालय में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता दिल्ली में मंथन कर रहे हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर इन बैठकों में अलग-अलग राज्यों के कोर ग्रुप की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी यूपी कोर कमिटी की बैठक में पहले, दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा और विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।

इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, सुनील बंसल सहित अन्य लोग शामिल होंगे। इससे पहले सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के सामने 58 सीटों के दावेदारों के नाम दिए गए। कहां जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ इस पैनल में शामिल नामों पर चर्चा कर 15-16 जनवरी तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी मौजूद है। बैठक में राज्यों से आए उम्मीदवारों के पैनल पर चर्चा होगी और उम्मीदवारों पर अनौपचारिक सहमति बनेगी। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 19 जनवरी के आसपास होनी है क्योंकि उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होना तय हुआ है और नाम वापसी की अंतिम तारीख 27 जनवरी है। पहले चरण में 11 जिलों शामली, मेरठ, मुझफरनगर, बागपत, हापुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, और अलीगढ़ की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा।
 

कांग्रेस आईटी सेल व सोशल मीडिया ने जारी की नई नियुक्तियां, वैभव बने रायपुर जिलाध्यक्ष तो अमिताभ बने रायपुर लोकसभा के अध्यक्ष

कांग्रेस आईटी सेल व सोशल मीडिया ने जारी की नई नियुक्तियां, वैभव बने रायपुर जिलाध्यक्ष तो अमिताभ बने रायपुर लोकसभा के अध्यक्ष

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल द्वारा लोकसभा,जिला एवं विधानसभा के नए पदाधिकारियों की सूची आज जारी कर दी गई है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार झूठ,भ्रम और अफवाह के जरिए लोकतंत्र पर प्रहार करने में लगी है। प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल की नई सूची में कर्मठ एवं सच के सिपाहियों की नियुक्तियां की गई है जिससे कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और भाजपा के भ्रम जाल को मज़बूती से तोड़ने में सहायता मिलेगी साथ ही प्रदेश की भूपेश सरकार की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का काम सभी नवनियुक्त पदाधिकारी करेंगे।

जिला अध्यक्षों की लिस्ट


लोकसभा की लिस्ट


 

रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश को दी चुनौती, जानिये क्या है मामला

रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश को दी चुनौती, जानिये क्या है मामला

रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे बतायें कि तीन साल में पांच लाख युवाओं को कहां कौन से प्रदेश में नौकरी दे दी?
उन्होंने युवाओं से कहा है कि वो भी सरकार से सवाल पूछें कि आखिर जॉब्स उन्होंने किसे दी, क्योंकि प्रदेश में तो किसी को मिली नहीं!
 

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ने कहा भाजपा कुछ पैडवर्करों के सहारे सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करती है

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ने कहा भाजपा कुछ पैडवर्करों के सहारे सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करती है

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र पोस्ट कर अपमानित करने वाले पर कार्यवाही की गई तो भाजपा आरोपी के हिमायती क्यों बन रही और उसका बचाव किस कारण से कर रही है? भारतीय जनता पार्टी हमेशा विषवमन करने वाले सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाने वाले अभद्रता करने वालो के साथ खड़ी क्यों नजर आती है। चाहे आजादी के आंदोलन के नायक हो या कांग्रेस के नेता भाजपा उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से दुष्प्रचार करने के लिये कुछ असामाजिक किस्म के लोगो को पाल कर रखी हुयी है। ऐसे तत्वों के उपर कानूनी कार्यवाही होती है तब भाजपा को पीड़ा होती है। रायपुर के धर्म संसद में पाखंडी कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपमानित किया तब भी भाजपा उसके समर्थन में खड़ी रही। किसान आंदोलन के दौरान भी भाजपा के आईटी सेल और भाजपा के नेताओ ने किसानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की किसानों को आतंकवादी नक्सली टुकड़े-टुकड़े गैंग पाक परस्त बता रहे थे। भाजपा से जुड़े लोग सोशल मीडिया में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के महंगाई का विरोध करने वालों को राष्ट्र विरोधी बोलते हैं यह भाजपा का असल चरित्र है। इसीलिए भाजपा हमेशा से वैमनस्यता फैलाने वालों के साथ में खड़ी होती है। आरएसएस के पाठशाला में भाजपा से जुड़े लोगों को सबसे पहले गाली गलोज करना, अभद्रता करना, अफवाह फैलाना, जहर उगलना सिखाया जाता है यह भाजपा का संस्कार है। भाजपा छत्तीसगढ़ में जन समर्थन खो चुकी हैं और वैमनस्यता फैलाकर सामाजिक समरसता को तोड़ कर एक दूसरे के खिलाफ भड़काकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहती हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस के भाजपा के अलावा और भी अनुवांशिक संगठन है जो सोशल मीडिया में हजारों ग्रुप के माध्यम से पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों का कांग्रेस के लीडरों एवं अन्य विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ हमेशा से मनगढ़ंत कपोलकल्पित आरोप लगाकर जहर उगलते है। इनमें भाजपा का आईटी सेल वैमनस्यता फैलाने का फैक्ट्री है, किसी भी धर्म संप्रदाय जाति समाज के खिलाफ झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाकर रायता फैलाने में भाजपा के आईटी सेल को महारत हासिल है। सच को झूठ और झूठ को सच बनाने में इनका कोई सानी नहीं है। पूरे देश में भाजपा की आईटी सेल नफरत और घृणा फैलाने के लिए जानी और पहचानी जाती है। भाजपा के आईटी सेल के काली करतूतों को आरएसएस के अनुवांशिक संगठन भी बड़ी जोर से फैलाते हैं और जहर बोने का काम करते हैं।
 

दिन रात अभद्र टिप्पणियां करने वाले कांग्रेस नेताओं को कब गिरफ्तार करेगी सरकार? :संजय श्रीवास्तव

दिन रात अभद्र टिप्पणियां करने वाले कांग्रेस नेताओं को कब गिरफ्तार करेगी सरकार? :संजय श्रीवास्तव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कार्यकलापों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के मद्देनज़र भिलाई की सुपेला पुलिस द्वारा मॉडल टाउन निवासी सेलून संचालक संतोष ठाकुर की गिरफ्तारी न केवल कांग्रेस के असहिष्णु राजनीतिक चरित्र का परिचायक है, अपितु नितांत अलोकतांत्रिक भी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के छोटे-बड़े सारे नेता और सरकार में बैठे लोग जो सातों दिन, 24 घंटे, 365 दिन अभद्र टिप्पणियां करते रहते हैं, उनको मुख्यमंत्री बघेल आखिर कब गिरफ्तार कराएंगे? मुख्यमंत्री बघेल समेत प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोग सिर्फ अपनी और कांग्रेस की भी आलोचना से परेशान होते हैं? क्या आईने के सच का सामना करने का माद्दा इस प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोगों में नहीं है? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यहां तो भगवान राम को गालियां देने वाले खुलेआम घूम रहे हैं और मुख्यमंत्री बघेल को लोकतांत्रिक परिवेश में अपनी आलोचना तक बर्दाश्त नहीं होती। कांग्रेस के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल जहर उगल रहे हैं, जिनकी भाषा अभद्रता की हदें तक पार कर जाती है। इनके जरिए केवल राजनीतिक विरोधियों का ही चरित्र हनन नहीं किया जाता, अपितु संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों तक पर अभद्र टिप्पणियाँ की जाती हैं। श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि चरित्र हनन और विषवमन करते ऐसे कांग्रेसी मानसिकता के लोगों को यह सरकार क्यों गिरफ्तार नहीं करती? क्या आम जनता पर ही अपना हंटर चलाना कांग्रेस की यह प्रदेश सरकार अपना अधिकार मानकर चल रही है? क्या लोगों को डरा-धमकाकर प्रदेश सरकार यह संदेश दे रही है कि यहां जो भी सरकार की आलोचना करेगा उसे यह संत्रास भोगने के लिए तैयार रहना होगा? क्या प्रदेश में अघोषित आपातकाल के हालात हैं? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी का झंडा लिए ढोल पीटने वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार अपने मूल राजनीतिक चरित्र के प्रदर्शन पर उतारू है।
 

Bihar News : बीजेपी विधायक ने दिया इस्तीफा , सोशल मीडिया साझा की त्यागपत्र की तस्वीर

Bihar News : बीजेपी विधायक ने दिया इस्तीफा , सोशल मीडिया साझा की त्यागपत्र की तस्वीर

पटना : भारतीय जनता पार्टी की विधायक रश्मि वर्मा ने रविवार को ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालीं रश्मि वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए हाथ से लिखे त्यागपत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि विधायक को विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपने से रोका गया और उनसे इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया गया। जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, ”यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से आवेग में आकर इस्तीफा देने का निर्णय लिया और इस प्रकरण में कोई राजनीतिक कोण नहीं है।”

 

 

विधानसभा चुनाव 2022 : कोरोना काल में ये चुनाव होगा खास, पहली बार डिजिटल रूप में होंगे चुनाव, कई ऐप्स हुई लॉन्च

विधानसभा चुनाव 2022 : कोरोना काल में ये चुनाव होगा खास, पहली बार डिजिटल रूप में होंगे चुनाव, कई ऐप्स हुई लॉन्च

नई दिल्ली | भारत निर्वाचन आयोग  ने पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान  कर दिया है. चुनाव आयोग के लिए कोरोना काल में इस चुनावी पर्व का आयोजन कराना आसान काम नहीं होगा. लिहाजा कोरोना के नियमों का ध्यान रखते हुए आयोग कई प्रयासों को पहली बार आजमाने जा रहा है. इस बार के चुनाव डिजिटल सेंट्रिंक होंगे. लोगों को एक दूसरे से कम से कम संपर्क हो, इसके लिए कई ऐप्स को भी लॉन्च किया गया है.

पहली बार होगा ऐसा
1. वर्चुअल रैली का सुझाव: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने सभी राजनीतिक दलों को वर्चुअल रैली का सुझाव दिया है. 15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे. यह पहली बार है जब आयोग द्वारा रैलियों पर रोक लगाने और वर्चुअल रैली की अपील की गई है.

2. कोरोना संक्रमितों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था: यह पहली बार होगा जब चुनाव आयोग ने सरकारी कर्मचारियों के अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों, दिव्यांगों और कोरोना संक्रमितों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की है.

3. सुविधा एप : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनाव आयोग सुविधा एप लॉन्च की है, इसके जरिए कोई भी उम्मीदवार ऑनलाइन नॉमिनेशन फाइल कर सकेगा. इस तरह की सुविधा भी आयोग द्वारा पहली बार दी जाएगी.

4. Cvigil एप: चुनाव के दौरान किसी भी गलत गतिविधि के लिए Cvigil एप पर शिकायत दर्ज की जाएगी. यानी कि शिकायत के लिए भी ऑनलाइन बंदोबस्त किया गया है, यह भी अपने आप में नया प्रयास है.

5. ज्यादा संख्या में मतदाता केंद्र: कोविड की स्थिति को देखते हुए मतदाता केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 1250 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है. पिछले चुनाव की तुलना में 16 फीसदी बूथ बढ़ गए हैं. यह पहली बार होगा जब चुनावों के लिए बूथ की संख्या इस तरह बढ़ाई गई है.

Assembly election 2022 :  देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा , किस राज्य में  कब होंगे मतदान , पढ़े पूरी खबर

Assembly election 2022 : देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा , किस राज्य में कब होंगे मतदान , पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली : प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से आज चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 5 राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव होना है उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा और मणिपुर राज्य शामिल हैं।

चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पांच राज्यों में आज चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है, इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का श्रीगणेश हो गया है। मतदान 10 फरवरी से होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

मुख्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि इस दौरान कुल 690 विधानसभा में वोट डाले जाएंगे। 5 राज्यों के 18.34 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। UP में 29 % मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इस बार 16 प्रतिशत पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2 लाख 15 हजार 368 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

चुनाव आयोग ने आज से 15 जनवरी तक रोड शो, रैली, साइकिल रैली पद यात्रा तक रोक पूर्ण रुप से रोक लगा दी है। 15 जनवरी के बाद पर इस पर विचार किया जाएगा। एक अहम ऐलान में चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान के लिए समय को एक घंटा बढ़ा दिया गया है। ऐसा कोरोना की वजह से किया गया है। चुनाव के समय की घोषणा अधिसूचना जारी करने के वक्त की जाएगी।

विधानसभा चुनाव कुल 7 चरणों में होंगे। पहले चरण में यूपी में 10 फरवरी को चुनाव होंगें, दूसरे चरण में 14 फरवरी को चार राज्यों में चुनाव होंगे। यूपी में तीसरा चरण 20 फरवरी को और चौथा चरण 23 फरवरी को होगा। पांचवा चरण 27 फरवरी को और छठवां चरण 3 मार्च को होगा। सातवां और अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तराखण्ड, गोवा और पंजाब में 14 फरवरी को मात्र एक चरण में चुनाव होंगे। मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होंगे, पहला चरण 27 फरवरी को और दूसरा चरण का मतदान 3 मार्च को होगा।

 

मोदी सरकार की नीयत मुनाफाखोरी की जनता को राहत देना नहीं- मरकाम

मोदी सरकार की नीयत मुनाफाखोरी की जनता को राहत देना नहीं- मरकाम

रायपुर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत फिर से एक बार कम हुई है मगर केंद्र सरकार अपनी मुनाफाखोरी के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई लगाम नहीं लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नवंबर में क्रूड आयल का दाम 80.64 डॉलर प्रति बैरल था जिसके मुकाबले अभी 73.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। अगर क्रूड आयल के दाम के अनुरूप पेट्रोल के दाम घटाए जाएं तो पेट्रोल लगभग 8 रु और डीजल लगभग 7 रु सस्ता हो जाएगा मगर केंद्र सरकार और तेल कंपनियों द्वारा की जा रही सामूहिक लूट से जनता परेशान हो चुकी है। मोदी सरकार की नीयत जनता को राहत देने की है ही नहीं उसकी प्राथमिकता जनता से कर वसूल कर मुनाफा कमाने की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता की जेब कि नहीं अपने मुनाफे और उद्योगपतियों की तिजोरी की चिंता है। क्रूड आयल के घटते दामों के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल का गणित मोदी सरकार को छोड़ किसी को समझ नहीं आ रहा है। पिछली बार केंद्र सरकार ने जनता पर ऐहसान लादने के लिए पेट्रोल और डीजल पर 5रु और 10रु एक्साइज ड्यूटी घटा कर पल्ला झाड़ लिया था। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों को उफान पर पहुंचाने के लिए केवल और केवल मोदी सरकार जिम्मेदार है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केवल दो चार उद्योगपतियों की उंगलियों पर बेशर्मी से नाच रही केंद्र की मोदी सरकार को देश की 135 करोड़ जनता से कोई सरोकार नहीं है।बढ़ती महंगाई के कारण उत्पादन घट रहा है, हर रोज किसी न किसी उपक्रम पर ताला लग रहा है, हर रोज सैकड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। देश में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी ने उत्पात मचा रखा है, मगर जनता से झूठ बोलकर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को राहत देने में लगी है। देश में हर रोज गरीबों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, भाजपा देश को आजादी के तुरंत बाद वाली उस स्थिति में लाना चाहती है, जब लोगों के पास खाने के लिए अनाज और पहनने के लिए कपड़ा नहीं था। मोदी सरकार कपड़ा, जूतो अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर अपनी तिजोरी भरने में लगी है। उसे जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है।
 

एनएसयूआई के जिला रायपुर महासचिव संकल्प मिश्रा ने कोरोना के फैलाव को देखते हुए स्कूलों को बंद कराने की मांग ज्ञापन

एनएसयूआई के जिला रायपुर महासचिव संकल्प मिश्रा ने कोरोना के फैलाव को देखते हुए स्कूलों को बंद कराने की मांग ज्ञापन

रायपुर, राजधानी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कोरोना के संक्रमण का प्रकोप बढ़ गया है। कोरोना विस्फोट को देखते हुए एनएसयूआई ने कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक स्कूलों में अवकाश देने की मांग की है। एनएसयूआई के जिला रायपुर महासचिव संकल्प मिश्रा ने कहा है कि रायपुर जिला में लगातार कोरोना पीडि़तों की संख्या बढ़ रही है। इससे बच्चों के संक्रमित होने की आशंका है। हालांकि राज्य सरकार कोरोना से निपटने हर स्तर पर कार्य कर रही है। फिर भी कोरोना के फैलाव को देखते हुए सावधानी व सतर्कता जरूरी है। संकल्प मिश्रा ने इसी के मद्देनजर स्कूलों को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का कलेक्टर के नाम ज्ञापन संयुक्त संचालक शिक्षा डीएस चौहान को सौंपा है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन कार्य बंद कराना विद्यार्थियों के हित में होगा। छोटे बच्चे कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन नहीं कर सकते। 

संत की गलत तरीके से गिरफ़्तारी एवं राष्ट्रदोह का मामला दर्ज किए जाने के विरोध में भारत रक्षा मंच ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

संत की गलत तरीके से गिरफ़्तारी एवं राष्ट्रदोह का मामला दर्ज किए जाने के विरोध में भारत रक्षा मंच ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

रायपुर | भारत रक्षा मंच द्वारा आज संत कालीचरण महाराज की गलत तरीके से गिरफ़्तारी करने एवं राष्ट्रदोह की धारा के तहत अपराध दर्ज करने के विरोध में प्रदेश संयोजक राजकुमार राठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।


श्री राठी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार में दो प्रकार का कानून चल रहा है जिसमे संतो के खिलाफ तो मामला दर्ज कर गिरफ़्तारी की जा रही है,वही दूसरी ओर भगवान श्री राम एवं माता सीता के लिए अपशब्द बोलने वालो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही है। पुतला दहन में प्रमुख रूप से शिबू शुक्ला, रविंद्र सिंह ठाकुर, पार्षद रोहित साहू, मिनी पांडेय, गायत्री नवरंगे, नितिन शर्मा,आनंद शर्मा, डॉ.विवेक श्रीवास्तव, शंकर वरदानी, अखिल चटर्जी, तुलसी ध्रुव, शेखर वर्मा, उदय बराडे, मोनू साहू,जितेंद्र नाग, रमित मिश्रा, प्रेम टंडन,चंद्रकांत तम्बोली, वामन गोरे, संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस संचार प्रमुख पर जमकर बरसे भाजपा मीडिया विभाग के अनुराग अग्रवाल, कही ये बात...

कांग्रेस संचार प्रमुख पर जमकर बरसे भाजपा मीडिया विभाग के अनुराग अग्रवाल, कही ये बात...

रायपुर। भाजपा राजधानी मीडिया के प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि रेत, खेत, लिकर, ट्रांसफर ऐसा कौन सा उद्योग है, जिसकी फ्रेंचाइजी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में नहीं दी जा रही है।
भाजपा राजधानी मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वे कांग्रेस की अमर्यादित संस्कृति के अनुरूप जो स्तरहीन भाषा व्यक्त कर रहे हैं, उसी निम्नतम स्तर पर उन्हें हम जवाब नहीं देंगे क्योकि हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पोषक हैं। तब भी यदि कांग्रेसी अपनी बदजुबान पर काबू नहीं रखते तो सभ्य समाज की शैली में हम उन्हें करारा जवाब देने में सक्षम हैं। वैसे घोर निकृष्ट भाषी भूपेश बघेल और उनकी दलाल, चाटुकार, चालबाज मंडली को छत्तीसगढ़ की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में सही जवाब दे ही देगी। जिस प्रकार बुझने से पहले दिया भभकता है, उसी प्रकार कांग्रेसियों की मानसिकता सामने आ रही है।
भाजपा राजधानी मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि जैसा कि कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील शुक्ला कह रहे हैं कि माफियाराज भाजपा सरकार में चलता था और उसका अंत हो गया तो वे यह बताएं कि कांग्रेस की सरकार ने तीन साल में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय के कथित और कपोलकल्पित माफिया पर क्या कार्रवाई की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि माफियागिरी चलाना कांग्रेस का शौक है, उसकी मजबूरी है। कांग्रेस माफिया के बिना एक कदम भी नहीं चल सकती। भाजपा की डॉ. रमन सिंह की सरकार ने पंद्रह साल तक साफ सुथरी राजनीति, स्वच्छ प्रशासन के साथ छत्तीसगढ़ का जो विकास किया, उस पर कांग्रेस की भूपेश बघेल का माफियाराज, दलालतंत्र तीन साल से विनाशलीला दिखा रहा है। हमने पंद्रह साल में विकास की बगिया सजाई और तीन साल में कांग्रेस ने चमन उजाड़ दिया। एक तरफ भूपेश बघेल कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में गांजे की एक पत्ती भी नहीं आनी चाहिए, दूसरी ओर कांग्रेस के पाले पोसे गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ की नस्लें धुंए में उड़ा रहे हैं। सुशील आनंद शुक्ला बताएं कि अपराधगढ़ में तब्दील होते छत्तीसगढ़ में किसको कौन सी फ्रेंचाइजी कांग्रेस सरकार ने दे रखी है।
 

कांग्रेस अंतिम समय में खोलेगी अपने महापौर प्रत्याशी का पत्ता...

कांग्रेस अंतिम समय में खोलेगी अपने महापौर प्रत्याशी का पत्ता...

भिलाई । निगम भिलाई, भिलाई तीन और रिसाली निगम में बहुमत के बाद कांग्रेस का महापौर बनना तय है। भिलाई नगर निगम में एक अनार सौ बीमार की स्थिति निर्मित है क्योंकि यहां एक नही कई लोग महापौर के दावेदार है। जिसमें पहला नाम देवेन्द्र यादव के खासमखास एकांश बंछोर, आदित्य सिंह का उसके बाद निरजपाल,सुभद्रा सिंह,लक्ष्मीपति राजू,सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी का आ रहा है। कांग्रेस भिलाई और रिसाली में अपने दम पर ही महापौर पद के लिए जरूरी बहुमत हासिल कर चुकी है। जबकि भिलाई-चरोदा में कांग्रेस को महापौर के जादुई आंकड़े को हासिल करने महज दो पार्षदों की जरूरत पड़ेगी। बतातें हैं चरोदा निगम से निर्दलीय जीते आए चार पार्षद कांग्रेस के साथ मिल गए हैं। ऐसे में चरोदा में कांग्रेस के महापौर बनने पर कोई संदेह नहीं रह गया है। भिलाई नगर निगम की बात करें तो कांग्रेस यहां पर 37 पार्षद के साथ बिना किसी अन्य का समर्थन लिए अपना महापौर बनाने की स्थिति में है। लेकिन चार निर्दलीय पार्षदों के कांग्रेस प्रवेश कर लेने से उसके पास 41 पार्षदों का समर्थन हासिल हो गया है। जबकि महापौर बनाने के लिए कांग्रेस को 36 पार्षदों की दरकार थी। रिसाली नगर निगम में कांग्रेस 40 में से 21 पार्षदों के साथ बहुमत हासिल कर चुकी है। शुक्रवार को 5 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस प्रवेश करते हुए बहुमत को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान कर दिया है।
भिलाई नगर निगम का महापौर पद अनारक्षित होने से कांग्रेस के जीते हुए अनेक पार्षदों की बांछे खिली हुई है। लेकिन फिलहाल कांग्रेस के एकांश बंछोर, नीरज पाल, संदीप निरंकारी, सुभद्रा सिंह और आदित्य सिंह को महापौर पद का प्रबल दावेदार मानकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा सरगर्म है। एकांश बंछोर पहली बार पार्षद चुने हुए हैं। उन्हें विधायक देवेन्द्र यादव के पुराने राजनीतिक सलाहकारों में एक माना जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी उनकी नजदीकी कायम है। इस लिहाज से पहली बार पार्षद चुने जाने के बावजूद एकांश बंछोर महापौर पद के प्रबल दावेदार बन गए हैं। नीरज पाल लगातार जीतने वाले चुनिंदा कांग्रेस पार्षदों में एक हैं। विधायक देवेन्द्र यादव के साथ भी उनका तालमेल बेहतर होने से महापौर के लिए उनके नाम की चर्चा है। संदीप निरंकारी पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के पुत्र हैं। इनका भी ताल्लुक फिलहाल विधायक देवेन्द्र यादव और शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर के साथ बेहतर है। सुभद्रा सिंह भी अजेय पार्षदों में से हैं और तेज तर्रार छवि वाली है। विधायक देवेन्द्र यादव के साथ इनका संबंध भी ठीक ठाक है और खुद भी शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। आदित्य सिंह पहली बार पार्षद बने हैं। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह विधायक देवेन्द्र यादव की टीम के अहम सदस्य हैं। इस लिहाज से उनकी दावेदारी को नकारा नहीं जा रहा है।
 

इस निकाय के निर्दलीय पार्षद ने मारी पल्टी, कहा- कांग्रेस में नही हुए शामिल

इस निकाय के निर्दलीय पार्षद ने मारी पल्टी, कहा- कांग्रेस में नही हुए शामिल

भिलाई। ताम्रध्वज साहू ने नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक में पांच निर्दलीय पार्षदों को कांग्रेस में शामिल होने की बात कही गई है लेकिन वार्ड 33 के निर्दलीय पार्षद परमेश्वर कुमार देवदास और वार्ड 34 से निर्दलीय प्रत्याशी डोमनलाल बारले ने कांग्रेस ने अपने को कांग्रेस में शामिल होने की बात को गलत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस ने ये गलत प्रचार किया जा रहा है कि हम दोनो कांग्रेस में शामिल हो रहे है। हम लोग गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से अपने वार्ड के विकास के लिए सहयोग मांगने गये थे न कि कांग्रेस में शामिल होने। इनका कहना है कि वे अपने वार्ड के विकास के लिए सांसद विजय बघेल के पास भी जायेंगे। लेकिन जगह जगह चौराहे पर ये चर्चा चल रही है कि इन्होंने गृहमंत्री से एमआईसी में शामिल करने की मांग की थी जिसको खारिज कर दिया गया। 

महापौर, अध्यक्ष, सभापति, उपाध्यक्ष चुनाव हेतु कांग्रेस ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक, देखे किन्हें मिली जिमेदारी

महापौर, अध्यक्ष, सभापति, उपाध्यक्ष चुनाव हेतु कांग्रेस ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक, देखे किन्हें मिली जिमेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार संपन्न नगरीय निकाय चुनाव 2021 के निर्वाचन क्षेत्रों में महापौर, अध्यक्ष, सभापति, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के चयन हेतु निकायवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है-


बीरगांव नगर निगम के पर्यवेक्षक रवि घोष, मोतीलाल देवांगन, राजेन्द्र साहू, भिलाई नगर निगम के पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन और द्वारिकाधीश यादव, भिलाई चरौदा नगर निगम अटल श्रीवास्तव और विनोद चंद्राकर, रिसाली नगर निगम विकास उपाध्याय और सुदेश देशमुख।
बैकुंठपुर नगर पालिका पारसनाथ राजवाड़े और अमरजीत चावला, शिवपुर चरचा नगर पालिका शैलेष पांडेय और शाहिद खान, सारंगढ़ नगर पालिका रामकुमार यादव, प्रेमचंद जायसी, जामुल नगर पालिका चंद्रशेखर शुक्ला, खैरागढ़ नगर पालिका दलेश्वर साहू और धर्मेन्द्र यादव।
प्रेमनगर नगर पंचायत जेपी श्रीवास्तव और संदीप साहू, मारो नगर पंचायत प्रमोद दुबे, नरहरपुर नगर पंचायत संतराम नेताम, कोन्टा नगर पंचायत नीना रावतिया, भैरमगढ़ नगर पंचायत रूखमणी कर्मा और अवधेश गौतम, भोपालपट्नम नगर पंचायत यशवर्धन राव।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
 

मंत्री रविन्द्र चौबे ने नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने पर ये कहा ...

मंत्री रविन्द्र चौबे ने नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने पर ये कहा ...

रायपुर : नगरीय निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद हो रही है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की आशंका को दरकिनार करते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि लोकतंत्र में सावधानी बरती जाती है. गोवा में हमने बहुमत पाया था और सरकार अमित शाह ने बनाई. सब कुछ आपके सामने है, इसलिए अपने पार्षदों को अपने साथ रखने में कोई आपत्ति नहीं है ।  

मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एक को छोड़ सभी नगर पालिकाओं में कांग्रेस की जीत हुई, भाजपा के प्रति आमजनता का रुझान कम होता जा रहा है. भाजपा के बड़े नेता यहां आते रहते हैं, उनके बोल बिगड़ते जा रहे हैं. जनता ने उन्हें नकार दिया है. वहीं धान खरीदी को लेकर कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया चालू है ।  

केंद्र से अनुरोध है कि जनवरी में जूट बैग उपलब्ध कराए. मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। यह केवल उत्सव नहीं बल्कि यहां के किसानों के लिए महापर्व है। केंद्र से बरदाने की मांग की फिर भी बरदाना उपलब्ध नहीं हुआ। धान खरीदी को प्रारंभ किए 20 दिन से ज्यादा हो गए, अब तक 49 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। केंद्र से अनुरोध है कि जनवरी में जुट बैग की मांग को पूरा करे।  

 

बीरगांव में इन 2 निर्दलीय पार्षदों ने किया कांग्रेस प्रवेश, पढ़े , जाने ...

बीरगांव में इन 2 निर्दलीय पार्षदों ने किया कांग्रेस प्रवेश, पढ़े , जाने ...

रायपुर : बिरगांव नगर निगम चुनाव विजयी दो निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे भूपेश सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

वार्ड क्रमांक 1 गुरु घासीदास वार्ड की नवनिर्वाचित पार्षद शकुंतला धन्नू बांदे और वार्ड क्रमांक 11 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद सुशीला मार्कण्डे ने कांग्रेस में प्रवेश किया।

बीरगांव में नगर निगम में अब दो निर्दलीय पार्षद के शामिल होने के बाद अब कांग्रेस का महापौर बनना तय हो गया है। 40 सीट वाले बीरगांव नगर निगम में 21 वार्ड पर कब्जा हो गया है।
 

इस नगर निगम में कांग्रेस ने 23 वार्डों में दर्ज की अपनी जीत, वहीं भाजपा ने जीते ...

इस नगर निगम में कांग्रेस ने 23 वार्डों में दर्ज की अपनी जीत, वहीं भाजपा ने जीते ...

रायपुर : रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को 23 वार्डों में जीत मिली है। वही बीजेपी 10 वार्डों में विजयी रही है बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं।

नगर पंचायतों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है, वहीं पांच नगर पालिकाओं में से तीन पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा को जीत मिली है। सबसे रोचक खैरागढ़ नगर पालिका का परिणाम हो गया है। यहां कांग्रेस और भाजपा को 10-10 सीटें मिली हैं। वहीं भिलाई-चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के ज्यादा सीट आए हैं। बीरगांव नगर निगम में भी कांग्रेस आगे है।