किआ इंडिया भारतीय बाजार में Kia KY कोडनेम वाली अपनी चौथी कार लाने की तैयारी में है। यह कंपनी की 3-रॉ कार होगी जिसे Kia Carens नाम दिया जा सकता है। यह 6 और 7 सीटर वेरिएंट में ऑफर की जाएगी और कंपनी की लग्जरी MPV Kia Carnival से नीचे प्लेस की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भारत में MPV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई कार को किफायती दाम पर ला सकती है।
लीक हुई इंटीरियर तस्वीर
हाल ही में कार की इंटीरियर तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। इससे पता लगता है कि Kia KY में थ्री-स्पॉक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा, जिसपर माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज कंट्रोल के बटन भी होंगे। इसके अलावा, बड़ी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और डैशबोर्ड पर बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा आपको ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एंबिएंट लाइटिंग, टच-इनेबल बटन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
किआ केवाई को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिसपर किआ सेल्टोस बनी है। देखा जाए तो यह सेल्टोस का ही 7 सीटर वर्जन होगा, जिसे एक नए डिजाइन और कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए जाएंगे। देखा जाए तो किआ की यह MPV हुंडई की Alcazar के मुकाबले पर लाई जा रही है। किआ की नई कार आधिकारिक तौर पर 16 दिसंबर को पेश की जा सकता है।
इंजन की बात करें तो किआ केवाई में सेल्टोस की तर्ज पर ही 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। इसका पेट्रोल इंजन 140hp की मैक्सिमम पावर, जबकि डीजल इंजन 115 hp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। दोनों इंजनों के मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आने की संभावना है।
एंड्राइड फोन को एक बार फिर से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि Joker Virus ने दोबारा दस्तक दे दी है. ये वायरस एंड्राइड फोन यूजर्स को खतरे में डाल सकता है और इसलिए यूजर्स को काफी सावधान रहने की जरूरत है. गूगल प्ले स्टोर पर वापस लौटा Joker Virus मैलवेयर को एंड्राइड ऐप्स में छिपाने के लिए जाना जाता है. रिपोर्ट के अनुसार यह वायरस इस बार 15 एंड्राइड ऐप्स में देखा गया है. ऐसे में यदि आप भी इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो बिना देर किए इन्हें अपने फोन से डिलीट कर दें.
कास्परस्की लैब्स के एंड्रॉयड मालवेयर एनालिस्ट तात्याना शिश्कोवा ने ट्विटर पोस्ट के माध्यम Joker Virus के लौटने का खुलासा किया है. साथ उन ऐप्स की लिस्ट भी शेयर की है जिनमें ये वायरस देखा गया है. Joker Virus यूजर के डाटा को चोरी करता है तो प्राइवेसी के लिहाज से काफी खतरनाक है. ये वायरस यूजर के डिवाइस की डिटेल, एड्रेस बुक, मैसेज और ओटीपी चोरी करता है. इसलिए इसे Joker Virus नाम दिया गया है.
बता दें कि पिछले साल भी Joker Virus ने कई एंड्राइड ऐप्स को प्रभावित किया था जिसके बाद गूगल ने कठोर कदम उठाते हुए प्ले स्टोर से इन ऐप्स को हटा दिया था. वहीं अब Joker Virus एक बार फिर से चर्चा में आ गया है कि सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ये 15 एंड्राइड ऐप्स में देखा गया है. इनमें से कई ऐप्स को 50,000 से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है. यदि आपके फोन में इनमें से कोई ऐप मौजूद है तो बिना देर किए उसे डिलीट कर दें.
Joker Virus से प्रभावित ऐप्स की लिस्ट
• Easy PDF Scanner
• Now QRCode Scan
• Super-Click VPN
• Volume Booster Louder Sound Equalizer
• Battery Charging Animation Bubble Effects
• Smart TV Remote
• Volume Boosting Hearing Aid
• Flashlight Flash Alert on Call
• Halloween Coloring
• Classic Emoji Keyboard
• Super Hero-Effect
• Dazzling Keyboard
• EmojiOne Keyboard
• Battery Charging Animation Wallpaper
• Blender Photo Editor-Easy Photo Background Editor
मुंबई: वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के प्रभाव से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना में 25 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली तेजी रही जबकि चांदी 560 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 4.22 डॉलर प्रति औंस की मजबूती के साथ सप्ताहांत पर 1859.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी चार डॉलर प्रति औंस की बढ़त लेकर 1861 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.29 डॉलर गिरकर 24.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख का असर सप्ताहांत पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 25 रुपये की मामूली बढ़त लेकर 49120 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। साथ ही सोना मिनी 54 रुपये बढ़कर 49117 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं, समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 560 रुपये सस्ती होकर 66080 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी मिनी भी 678 रुपये की गिरावट लेकर 66070 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
मोबाइल रिचार्ज कराना अब फिर से महंगा होने वाला है। अब आपकी उन्ही पुरानी सेविसेस पाने के लिए पहले से 20 - 25 प्रतिशत ज्यादा पैसे देने होंगे। ऐसा इसलिए क्यूंकि भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की दरों में बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी ने प्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ दरों में 20 से 25 फीसदी का इजाफा किया है। नए प्लान्स 26 नवंबर से शुरू होने की बात कही गयी है। एयरटेल ने एक बयान में कहा है कि “भारती एयरटेल ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि प्रति यूजर औसत राजस्व (एआरपीयू) 200 रुपये और अंततः 300 रुपये होना चाहिए, ताकि कंपनी को उचित रिटर्न मिल सके, वित्तीय रूप से यह एक स्वस्थ बिजनेस मॉडल की जरूरत है.”
भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बीते अगस्त में ही अपने टैरिफ प्लान्स के रेट बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। तब उन्होंने कहा था, “दूरसंचार उद्योग के लिए टैरिफ वृद्धि ही एकमात्र रास्ता है। हमने सीमित तरीके से अपना काम किया है, अब धैर्य खत्म हो गया है। हम हर समय (दूसरों से) अलग नहीं हो सकते। ` कंपनी ने आगे कहा है कि उसके इस फैसले से एयरटेल टेलिकॉम के बुनियादी ढांचे में पर्याप्त निवेश हो सकेगा और कंपनी को 5जी स्पेक्ट्रम को रोल आउट करने में मदद मिलेगी।
अब एयरटेल के 28 दिन वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 99 रुपये से शुरू होगी। यानी इस प्लान की कीमत 25 प्रतिशत बढ़ गई है। 28 दिनों तक 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले 149 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिए अब ग्राहकों को 179 रुपये चुकाने होंगे. इस प्लान में 20 प्रतिशत कि बढ़ोतरी की गयी है।
एयरटेल के पॉपुलर 598 रुपये प्लान जिसमे 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है और डेली यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है इस प्लान के लिए अब यूजर को 719 रुपये खर्च करने होंगे। डेटा टॉपअप और दूसरे प्लान्स के टैरिफ में भी 20% की बढ़ोतरी की गयी है।
एयरटेल के टैरिफ ऐलान के बाद अब आगे अन्य टेलीकॉम कंपनी जैसे रीलायन्स जिओ , वोडाफो भी अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में इजाफा करने कर सकते है।
नई दिल्ली, उज्ज्वला स्कीम के तहत मिले गैस कनेक्शन में मिलने वाली सब्सिडी में भारत सरकार बड़ा बदलाव कर सकती है। नामी मीडिया संस्थान मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के अनुसार नए कनेक्शन के लिए सब्सिडी के मौजूदा स्ट्रक्चर में बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने दो नए स्ट्रक्चर पर काम शुरू कर दिया है और इसे जल्द जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं कि गैस पर मिलने वाली सब्सिडी में क्या बदलाव किए जा सकते हैं।
मनी कंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, 1600 रुपए का एडवांस पेमेंट कंपनी एकमुश्त वसूलेगी। अभी OMCs एडवांस रकम EMI के रूप में वसूलती हैं जबकि इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र के मुताबिक स्कीम में बाकी 1600 की सब्सिडी सरकार देती रहेगी।
सरकार की Ujjwala scheme में ग्राहकों को 14.2 किलो का सिलेंडर और स्टोव दिया जाता है। इसकी लागत करीब 3200 रुपये होती है और इसपर सरकार की ओर से 1600 रुपये सब्सिडी मिलती है जबकि 1600 रुपये तेल मार्केटिंग कंपनियां एडवांस के रूप में देती हैं। हालांकि OMCs रीफिल कराने पर सब्सिडी की रकम EMI के रूप में वसूलती हैं। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एक करोड़ नए कनेक्शन देने का ऐलान किया था, लेकिन अब सरकार OMCs की ओर से एडवांस पेमेंट मॉडल में बदलाव कर सकती है।
Ujjwala scheme का लाभ पाने ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
1. Ujjwala scheme के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद आसान है।
2. उज्ज्वला योजना के तहत, गैस कनेक्शन लेने के लिए BPL परिवार की कोई महिला अप्लाई कर सकती है।
3. इस योजना की पूरी जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाकर मिल जाएगी।
4. रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सबसे पहले एक फॉर्म भरकर नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर को देना होगा।
5. इस फॉर्म में जिस महिला ने अप्लाई किया है उसका अपना पूरा पता, जनधन बैंक अकाउंट और परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर भी देना होगा।
6. बाद में इसे प्रॉसेस करने के बाद देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां योग्य लाभार्थी को LPG कनेक्शन जारी करती हैं।
7. अगर कोई उपभोक्ता EMI का विकल्प चुनता है तो EMI की राशि सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में एडजस्ट की जाती है।
source:IBC24
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी के बीच घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखा, जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार सोलहवें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। घरेलू बाजार में शनिवार को 16वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ट्रेनों का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद अब यात्रियों को यात्रा के दौरान भोजन उपलब्ध कराने की भी तैयारी में है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) को पत्र जारी कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं, कि अगले कुछ दिनों में यात्रियों को सफर के दौरान ट्रेन में खानपान की सुविधा मिलने लगेगी। ट्रेनों में पेंट्री कार की सुविधा नहीं होने के चलते दूरदराज की ट्रेनों में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी।
नई दिल्लीः अगर आप ट्रेनों से यात्रा करने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनों और स्पेशल किराया को खत्म करने का फैसला किया है। इसी वजह से अब कई ट्रेनों से किराया कम हो गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली कई ट्रेनों के किराए में बदलाव किया गया है. इसमें 32 जोड़ी हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के किराए को सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के किराए में बदल दिया है. पहले इन ट्रेनों पर स्पेशल ट्रेनों का किराया लगता था, लेकिन अब इसको कम कर दिया गया है.
इन सभी ट्रेनों के किराए में किया गया बदलाव (These trains fare drop)
1. ट्रेन नंबर 02990/02989, अजमेर-दादर-अजमेर सुपरफास्ट, त्रि-साप्ताहिक स्पेशल
2. ट्रेन नंबर 09708/09707, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल
3. ट्रेन नंबर 02489/02490, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
4. ट्रेन नंबर 02940/02939, जयपुर-पुणे-जयपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
5. ट्रेन नंबर 04817/04818, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
6. ट्रेन नंबर 09601/09602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक
7. ट्रेन नंबर 04854/04853, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल
8. ट्रेन नंबर 04864/04863, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल
9. ट्रेन नंबर 04866/04865, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
10. ट्रेन नंबर 02495/02496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
11. ट्रेन नंबर 09717/09718, जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल
12. ट्रेन नंबर 02458/02457, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल
13. ट्रेन नंबर 04731/04732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल
14. ट्रेन नंबर 02471/02472, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल
15. ट्रेन नंबर 04888/04887, बाडमेर-ऋषिकेष-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल
16. ट्रेन नंबर 09611/09612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
17. ट्रेन नंबर 09613/09614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
18. ट्रेन नंबर 02988/02987, अजमेर-सियालदाह -अजमेर प्रतिदिन स्पेशल
19. ट्रेन नंबर 06053/06054, मदुरै-बीकानेर-मदुरै साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
20. ट्रेन नंबर 06067/06068, चैन्नई एग्मोर-जोधपुर-चैन्न्ई एग्मोर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
21. ट्रेन नंबर 02422/02421, जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी प्रतिदिन स्पेशल
22. ट्रेन नंबर 06507/06508, जोधपुर-बैंगलूरू-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
23. ट्रेन नंबर 06209/06210, अजमेर-मैसूर-अजमेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
24. ट्रेन नंबर 02396/02395, अजमेर-राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
25. ट्रेन नंबर 02719/02720, जयपुर-हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
26. ट्रेन नंबर 02323/02324, हावडा-बाडमेर-हावडा साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
27. ट्रेन नंबर 06206/06205, अजमेर-बैंगलूरू-अजमेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
28. ट्रेन नंबर 06533/06534, जोधपुर-बैंगलूरू-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
29. ट्रेन नंबर 07623/07624, नान्देड़-श्रीगंगानगर-नान्देड़ साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
30. ट्रेन नंबर 02929/02930, बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
31. ट्रेन नंबर 02473/02474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल
32. ट्रेन नंबर 04712/04711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल
नई दिल्ली: कुछ दिन पहले New Gen Suzuki Alto की तस्वीरें सामने आयी थी। इस कार का ग्लोबल लॉन्च जनवरी में होगा। सुजुकी अपने होम मार्केट में इस कार का नया मॉडल तैयार कर रही है. बता दें कि भारतीय बाजारों के लिए मारुति सुजुकी ऑल्टो 2022 भी मेकिंग में है। भारत और जापान में लांच होने वाली ऑल्टो के मॉडल एक-दूसरे से काफी अलग है। कुछ समय पहले इंटरनेट पर इस कार की तस्वीरें लीक हुई थी, जिसमें सामने आया था कि यह कार पहले से ज्यादा लंबी और टोल होने वाली है।
यह कार ड्यूल टोन पेंट स्कीम के साथ आ सकती है। यह कार वाइट रुफ और ORVMs के साथ आने वाली है। इस कार से जनवरी 2022 में पर्दा उठेगा। बता दें कि अभी तक कंपनी ने कोई भी ऑफिशियल टाइमलाइन या तारीख नहीं बताई है। यह इस कार का 9th जेनरेशन मॉडल होगा। इस कार में लाइटवेट HEARTECT प्लेटफार्म का प्रयोग किया जाएगा।
फिलहाल इसका इस्तेमाल भारत में मारुति सुजुकी एक्स प्रो और वैगनआर में भी किया जाता है। लीक हुई पिक्चरों से यह पता चल रहा है कि नई आल्टो पहले से बेहतर लुक के साथ मार्केट में एंट्री करेगी। कार का बॉक्सी शेप टोल स्टांस पहले की तरह ही देखने को मिलेगा। इस हैचबैक को ड्यूल टोन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
कंपनी फिलहाल लीक हुए इस मॉडल को जापान में जनवरी 2022 में लॉन्च कर सकती है. मारुति सुजुकी अल्टो की बात करें तो उसने इस गाड़ी की कुल माइलेज लगभग 29 से 30 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल की जा रही है. बताया जा रहा है कि गाड़ी की क़ीमत 4 लाख से 4.2 लाख तक के बीच में होगी।
वहीं नई ऑल्टो की बात करें तो कंपनी ने इसे पूरी तरह से नए इंटीरियर के साथ मार्केट में उतारने का मन बनाया है। कार के सेंट्रल कंसोल में छोटा इफोटेटमेंट सिस्टम, वर्टिकली स्टैकड एयर कॉन वेंट्स, नए ऐसी बटन जैसी कई नई चीजें होने वाली है।नई ऑल्टो मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग वील के साथ आने वाली है। ऑल्टो हैचबैक इंडिया में सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली कारों में से एक है।
मुंबई। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की चमक फीकी पडऩे के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 275 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.21 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1863.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 1869.70 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 0.32 प्रतिशत टूटकर 24.97 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 110 रुपये सस्ता होकर 49180 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 110 रुपये उतरकर 49150 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। साथ ही चांदी 275 रुपये गिरकर 66350 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 295 रुपये कमजोर होकर 66472 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मुंबई: वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में जारी तेजी के बल पर आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 450 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 1863.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.70 प्रतिशत चढ़कर 1866.60 डॉलर प्रति औंस रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 1.01 प्रतिशत की छलांग लगाकर 25.05 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
विदेशी बाजार में जारी तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 250 रुपये महंगा होकर 49279 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 200 रुपये चढ़कर 49230 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। साथ ही चांदी 450 रुपये की चमक के साथ 66683 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 435 रुपये उछलकर 66798 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
नई दिल्ली: जल्द ट्रेन की टिकट 15 फीसदी तक सस्ती हो सकती है। इससे रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल पिछले हफ्ते, भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी, यानी सामान्य यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया। देश में महामारी का प्रकोप कम होने के बाद ट्रेनों के रेगुलर होने से किराए में कमी आएगी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई विशेष ट्रेनों को सामान्य ट्रेन सेवाओं से बदल दिया गया है। इसकी वजह से यात्री किराए में लगभग 15 फीसदी की कमी आएगी। लगभग 1700 ट्रेनों में, जिन्हें विशेष का टैग दिया गया था, आने वाले दिनों में किराए में कमी देखी जाएगी।
मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के जरिए 1180.19 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 69.88 मिलियन था। चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक भारतीय रेलवे ने यात्री कि£राए से 15,434.18 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं पिछले साल सितंबर 2020 तक रेलवे ने यात्री कि£राए से 1,258.74 करोड़ रुपये कमाए थे। यह महामारी से पहले की अवधि की तुलना में बहुत कम है। 2019-20 में रेलवे से 4,173.52 मिलियन यात्रियों ने सफर किया और सितंबर 2019 तक 26,642.73 करोड़ रुपये कमाए थे।
कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने अन्य सभी उपायों को जारी रखा है। इनमें ट्रेनों में पका हुआ खाना नहीं परोसना और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए उच्च दरें शामिल हैं। प्लेटफॉर्म टिकट की उच्च दरों का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को रोकना है। इस पर अधिकारी ने कहा कि, कोरोना महामारी अब भी है, ऐसे में हम टिकटों की ओवर-द-काउंटर बिक्री या पका हुआ खाना परोसने की अनुमति नहीं देना जारी रखेंगे।
मुंबई: वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में लौटी तेजी के बल पर आज घरेलू सर्राफ बाजार में सोना 95 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 260 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.49 प्रतिशत चढ़कर 1871.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 1866.10 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 1.08 प्रतिशत की तेजी लेकर 25.31 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
विदेशी बाजार में लौटी तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 95 रुपये की बढ़त लेकर 49391 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 110 रुपये बढ़कर 49377 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। साथ ही चांदी 260 रुपये महंगी होकर 66814 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 240 रुपये चढ़कर 66905 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Google द्वारा Play Store से 7 Android ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि कोई भी इन 7 Banned Apps को डाउनलोड न करे। हालांकि, कई लोगों ने उन्हें पहले ही डाउनलोड कर लिया है और उन्हें तेजी से इन एंड्रॉयड ऐप्स को अपने फोन से हटा देना चाहिए यह Google Apps ट्रोजन जोकर हमले का जोखिम आपके फोन के लिए बाद खतरा है। Android यूजर्स को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इन पर मौजूद 'ट्रोजन' जोकर मालवेयर को देखते हुए गूगल ने इन 7 ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया। यह सुरक्षा फर्म कैस्पर्सकी के एक मैलवेयर विश्लेषक तात्याना शिश्कोवा के बाद था, जिन्होंने पाया कि ये ऐप 'ट्रोजन' जोकर मैलवेयर से संक्रमित थे। ये Android ऐप्स आपकी फ़ोन सुरक्षा को प्रभावित कर सकते हैं।
जोकर मैलवेयर का पहली बार 2019 में पता चला था और साइबर अपराधियों के लिए एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के फोन पर आक्रमण करना और सदस्यता-आधारित चैनलों के माध्यम से पैसे चोरी करना एक आम पसंद बन गया। यहां तक कि Google की सुरक्षा प्रणालियों द्वारा इस खतरनाक मैलवेयर का पता लगाना मुश्किल है, जब तक कि Android उपयोगकर्ता यह नहीं देखते कि कुछ गड़बड़ है और वे अवांछित सदस्यता रद्द कर दें जिनके लिए उन्होंने साइन अप नहीं किया था।
हाल ही में ब्लॉक किए गए कुछ ऐप्स में क्रमशः 50,000 और 10,000 से अधिक इंस्टॉल के साथ इमोजीवन कीबोर्ड और नाउ क्यूआरकोड स्कैन शामिल हैं। Google Play Store ने अब इन ऐप्स को हटा दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये Android ऐप अभी भी आपके डिवाइस को प्रभावित नहीं कर सकते हैं और उन स्कैम सब्सक्रिप्शन सेवाओं के लिए साइन अप नहीं करेंगे, जिनमें आपकी कोई दिलचस्पी नहीं है। यदि आप इन ऐप्स के बारे में अलर्ट से चूक गए हैं, तो उनसे अवगत रहें और तुरंत अनइंस्टॉल करें।
इन ऐप्स को अपने फोन से अभी डिलीट कर दें
1. Now QRcode Scan (Over 10,000 installs)
2. EmojiOne Keyboard (Over 50,000 installs)
3. Battery Charging Animations Battery Wallpaper (Over 1,000 installs)
4. Dazzling Keyboard (Over 10 installs)
5. Volume Booster Louder Sound Equalizer (Over 100 installs)
6. Super Hero-Effect (Over 5,000 installs)
7. Classic Emoji Keyboard (Over 5,000 installs)
A) अपने डिवाइस को मैलवेयर से बचाने का सबसे अच्छा तरीका अज्ञात डेवलपर्स से ऐप डाउनलोड करना और सीमित संख्या में डाउनलोड और समीक्षा वाले ऐप्स से बचना है। रोकथाम एक इलाज से एक धारणा के रूप में बेहतर है।
B) उन स्टैट्मन्ट आदि को कभी भी डाउनलोड न करें जिसमें वर्तनी और व्याकरण संबंधी त्रुटियां हों। आपको सामान्य भाषा की गलतियों के लिए ऐप और वेबसाइट दोनों की जांच करनी चाहिए।
C) यदि आपको कोई ऐसा ऐप मिलता है जिसे आपने अपने फोन पर डाउनलोड नहीं किया है, तो उसे तुरंत हटा दें।
D) अगर आपके पास कोई ऐप है जिसे आपने 6 महीने से अपने फोन में इस्तेमाल नहीं किया है, तो थोड़ी सी स्प्रिंग क्लीनिंग करें और उसे तुरंत डिलीट कर दें।
E) आप अपने डिवाइस को मैलवेयर के हमलों से बचाने के लिए एक एंटी-वायरस सेवा की सदस्यता भी ले सकते हैं। साइबर सुरक्षा के लिए कुछ एंटी-वायरस सुरक्षा एप्लिकेशन Avast Malwarebytes Premium और AVG हो सकते हैं।
भारतीय बाजार में बाइक एवं स्कूटर निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने आज अपनी स्कूटर Honda Grazia 125 का Repsol Honda Team Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्पेशल ए़डिशन को 86,714 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर उतारा है। Honda Grazia 125 Repsol Honda Team Edition में Repsol Honda Team से प्रेरित कलर और ग्राफिक्स मिलते हैं|
Honda Grazia 125 Repsol Honda Team Edition: इंजन Honda Grazia 125 Repsol Honda Team Edition के इंजन की बात करें तो इस स्कूटर में एक 123.97cc, फैन-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, PGM-FI इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो अधिकतम 8.14 बीएचपी की पावर और 10.3 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है।
इसके अलावा इस स्कूटर में एक आइडल स्टॉप सिस्टम इस्तेमाल किया गया है। इसका काम यह होता है कि जब स्कूटर कहीं पर भी थोड़ी देर के लिए रुकती है, तो यह इंजन को बंद कर देता है। कंपनी ने इस स्कूटर में साइलेंट इंजन स्टार्ट के लिए एसीजी स्टार्टर का भी इस्तेमाल किया है।
Honda Grazia 125 Repsol Honda Team Edition: स्पेसिफिकेशन Honda Grazia 125 Repsol Honda Team Edition एक अंडर-बोन फ्रेम पर आधारित है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में 3-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलता है। इस स्कूटर में ट्यूबलेस टायरों के साथ नारंगी रंग के अलॉय व्हील लगाए गए हैं, जिनका आकार 12-इंच फ्रंट और 10-इंच रियर है।
Honda Grazia 125 Repsol Honda Team Edition: फीचर्स ब्रेकिंग के लिए कंपनी ने अगले पहिये में 190mm का डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो नई Honda Grazia 125 Repsol Honda Team Edition में एलईडी डीसी हेडलैंप, एलईडी पोजिशन लैंप और माइलेज इंडिकेटर्स मिलेगा।
इसे अलावा इस स्कूटर में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, मल्टी-फंक्शन स्विच, इंटीग्रेटेड पासिंग स्विच, फ्रंट ग्लव बॉक्स, एक्सटर्नल फ्यूल लिड और इंजन-कट ऑफ के साथ साइड-स्टैंड इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने इसके अलावा इस स्पेशल एडिशन को स्टैंडर्ड Honda Grazia 125 जैसा ही रखा है।
बता दें कि Honda Motorcycle & Scooter India अपनी टॉप सेलिंग स्कूटर Honda Activa 6G और एक अन्य Honda Dio के भी नए वैरिएंट्स को बाजार में उतारने वाली है। कुछ समय पहले ही दिल्ली आरटीओ के पास दाखिल किए गए अप्रूवल सर्टिफिकेट से इस बात का खुलासा हुआ था।
हालांकि कंपनी ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि इन स्कूटर्स को कब लॉन्च किया जाएगा और इनमें किन फीचर्स को अपडेट किया जाएगा। लेकिन RTO के पास दाखिल किए गए अप्रूवल सर्टिफिकेट से Honda Activa 6G और Honda Dio के नए वैरिएंट्स के बारे में कुछ जानकारी मिली है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों आज बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार के मुकाबले आज यानी सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 160 रुपये का उछाल देखने को मिला है। वहीं, चांदी की चमक भी आज बढ़ी है।
बीते सप्ताह सोना 1623 और चांदी 2976 रुपये महंगी
विदेशी बाजारों की तेजी का असर सप्ताहांत पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 1623 रुपये की छलांग लगाकर 49095 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। साथ ही सोना मिनी 2102 रुपये की तेजी लेकर 49063 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी भी 2976 रुपये महंगी होकर 66640 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी मिनी भी 2869 रुपये चढ़कर 66748 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
मुंबई: वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं के दाम गिरने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 120 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 325 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.31 प्रतिशत गिरकर 1855.76 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.33 प्रतिशत टूटकर 1857 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.71 प्रतिशत लुढ़ककर 25.05 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 120 रुपये गिरकर 49095 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 145 रुपये फिसलकर 49063 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसी तरह चांदी भी 325 रुपये सस्ती होकर 66640 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 305 रुपये उतरकर 66748 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दो स्कीम की शुरुआत की. रिटेल डॉयरेक्ट स्कीम (Retail Direct Scheme) और इंटीग्रेटेड ओमबड्समैन स्कीम (Integrated Ombudsman Scheme) शुरू होने से खुदरा निवेशकों को कई फायदे होंगे. इन योजनाओं की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण कालखंड में वित्त मंत्रालय ने, आरबीआई और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है. मुझे विश्वास है कि आरबीआई देश की उम्मीदों पर खरा उतरेगा. पिछले 6-7 सालों में केंद्र सरकार ने आम भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम किया है.
रिटेल डॉयरेक्ट स्कीम से क्या होगा लाभ
रिटेल डॉयरेक्ट स्कीम (Retail Direct Scheme) के जरिए सरकार के प्रतिभूतियों में रिटेल निवेशकों ( Retail Investors) को निवेश बढ़ाने के लिए आकर्षित करने में मदद मिलेगी. इस स्कीम के तहत रिटेल निवेशक केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए गए प्रतिभूतियों (Securities) में सीधा निवेश कर सकेंगे. निवेशक आरबीआई के पास सरकारी प्रतिभूति अकाउंट (Government Securities Accounts) ऑनलाइन खोल सकेंगे. इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा.
इंटीग्रेटेड ओमबड्समैन स्कीम से क्या होगा फायदा
इंटीग्रेटेड ओमबड्समैन स्कीम (Integrated Ombudsman Scheme) के जरिए ग्राहकों के शिकायतों के निवारण में आसानी होगी. आरबीआई द्वारा रेग्युलेटेड वित्तीय संस्थानों जिसमें बैंक, पेमेंट बैंक शामिल हैं. वित्तीय संस्थानों की मनमानी के खिलाफ ग्राहक इंटीग्रेटेड ओमबड्समैन स्कीम के जरिए आरबीआई के पास शिकायत कर सकेंगे. वन नेशन-वन ओमबड्समैन (One Nation-One Ombudsman) यानी 'एक देश, एक लोकपाल' के मुख्य थीम के साथ इसे शुरू किया गया है. इसके तहत एक पोर्टल पर एक ईमेल आईडी और एक पते के जरिए ग्राहक आरबीआई के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. ये सिंगल प्वाइंट होगा, जहां ग्राहक शिकायत करेंगे, कागजात जमा कर सकेंगे और साथ ही अपने शिकायत का स्टेट्स भी चेक कर सकेंगे. इसके अलावा ग्राहक टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी भाषा में शिकायत दर्ज कराने और निवारण के लिए मदद ले सकेंगे.
निवेश के दायरे का विस्तार होगा: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, 'आरबीआई ने भी आम भारतीय को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं. आज जिन दो योजनाओं को लॉन्च किया गया है, उनसे देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा और कैपिटल मर्केट्स को एक्सेस करना निवेशकों के लिए अधिक आसान, अधिक सुविधाजनक बनेगा.' उन्होंने कहा, 'खुदरा प्रत्यक्ष योजना में, हमारे देश के छोटे निवेशकों ने सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने का एक सुरक्षित और आसान तरीका खोज लिया है.'
आकार ले चुका एक राष्ट्र, एक लोकपाल: पीएम
पीएम मोदी ने कहा, 'एकीकृत लोकपाल योजना के तहत 'एक राष्ट्र, एक लोकपाल' आकार ले चुका है. यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक ग्राहक निवारण परेशानी मुक्त और समयबद्ध तरीके से होगा. आज, जब देश डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अभूतपूर्व निवेश कर रहा है, प्रत्येक निवेशक की भागीदारी महत्वपूर्ण होने जा रही है.' उन्होंने आगे कहा, 'अभी तक गर्वमेंट सिक्यूरिटी मार्केट में हमारे मध्यम वर्ग, कर्मचारी, छोटे व्यापारी, वरिष्ठ नागरिकों को सिक्योरिटीज में निवेश के लिए बैंक इंश्योरेंश या म्यूचल फंड जैसे रास्ते अपनाने पड़ते थे. अब उन्हें सुरक्षित निवेश का एक और बेहतर विकल्प मिल रहा है.'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम के तहत किसी फंड मैनेजर की जरूरत नहीं होगी. एक खुदरा प्रत्यक्ष गिल्ड खाता ऑनलाइन खोला जा सकता है और प्रतिभूतियों को ऑनलाइन खरीदा / बेचा जा सकता है. वेतनभोगी लोगों/पेंशनभोगियों के लिए सुरक्षित निवेश का यह एक बड़ा अवसर है.' उन्होंने आगे कहा, 'बीते 7 सालों में, NPAs को पारदर्शिता के साथ Recognize किया गया. Resolution और recovery पर ध्यान दिया गया. पब्लिक सेक्टर बैंकों को Recapitalize किया गया. फाइनेंशियल सिस्टम और पब्लिक सेक्टर बैंकों में एक के बाद एक रिफॉर्म्स किए गए. बैंकिंग सेक्टर को और मजबूत करने के लिए को-ऑपरेटिव बैंकों को भी आईपीआई के दायरे में लाया गया. इससे इन बैंकों की गवर्नेंस में भी सुधार आ रहा है और जो लाखों जमाकर्ता हैं, उनके भीतर भी इस सिस्टम के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है.'
2.5 करोड़ किसानों के मिले KCC कार्ड: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'कोविड में ही सरकार द्वारा छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने के लिए विशेष मुहिम चलाई, जिससे 2.5 करोड़ से अधिक किसानों को KCC कार्ड भी मिले और लगभग 2.75 लाख करोड़ का कृषि ऋण भी मिला. पीएम स्वनिधि योजना से करीब 26 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण मिल चुका है.' उन्होंने आगे कहा, 'सिर्फ 7 सालों में भारत ने डिजिटल ट्रांजेक्शंस के मामले में 19 गुणा की छलांग लगाई है. आज 24 घंटे, सातों दिन और 12 महीने देश में कभी भी, कहीं भी हमारा बैंकिंग सिस्टम चालू रहता है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमें देश की, देश के नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखना ही होगा, निवेशकों के भरोसे को निरंतर मजबूत करते रहना होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि एक संवेदनशील और इन्वेस्टर फ्रेंडली डेस्टीनेशन के रूप में भारत की नई पहचान को आरबीआई (RBI) निरंतर सशक्त करता रहेगा.
OnePlus नॉर्ड 2 मोबाइल के फटने का मामला आया सामने, सुहित शर्मा नाम के यूजर ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर करके की थी। इन फोटोज में डैमेज फोन के साथ पैर की फोटो भी शामिल थी। मीडिया में मामले के तूल पकड़ने के बाद कंपनी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। अब कंपनी ने यूजर के इलाज का खर्च और पैसा रिफंड करने का वादा किया है।
MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पीड़ित से संपर्क किया है और फोन को जांच के लिए पुणे के सर्विस सेंटर पर भेजा गया है। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि वह पीड़ित के संपर्क में है और इलाज का पूरा खर्च देगी। साथ ही फुल रिफंड भी देगी। इस मामले को लेकर कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
फोन के फटने का क्या है कारण
सोशल मीडिया यूजर सुहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर 4 फोटो शेयर किए थे। उन्होंने लिखा था कि OnePlus आपसे यह उम्मीद नहीं थी। देखिए आपके प्रोडक्ट ने क्या किया है। कृपया परिणाम के लिए तैयार रहें। लोगों की जिंदगी से खेलना बंद करो। आपकी वजह से यह लड़का पीड़ित है... जल्द से जल्द संपर्क करें।'
फोटो को देखकर ये पता चलता है कि ब्लास्ट कितना भयानक रहा होगा। इसमें यूजर की जींस जल गई। साथ ही, उसकी जांघ भी बुरी तरह झुलस गई। इस घटना के तुरंत बाद OnePlus ने कहा कि हम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम यूजर तक पहुंच गई है। हमने इसकी आगे जांच करने के लिए डिटेल्स कलेक्ट करने की प्रोसेस शुरू कर दी है।
पहले भी 2 बार फट चुका है
• फोन फटने का पहला मामला: 1 अगस्त 2021 को सोशल मीडिया यूजर अंकुर शर्मा ने बताया था कि उनकी पत्नी का सिर्फ 5 दिन पुराना वनप्लस नॉर्ड 2 उस समय फट गया जब वो साइकिलिंग कर रही थीं। साइकिलिंग के समय फोन उनके स्लिंग बैग में रखा हुआ था। उन्होंने इस फोन में ब्लास्ट होने के बाद के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। फोन का बैक पैनल पूरी तरह डैमेज हो गया था।
• फोन फटने का दूसरा मामला: 8 सितंबर, 2021 को दिल्ली के एडवोकेट गौरव गुलाटी ने स्मार्टफोन फटने की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को वे अपने ऑफिस (कोर्ट चैंबर) में बैठे थे, तब उन्हें अपने गाउन की जेब में गर्मी महसूस हुई। उन्होंने अपनी पॉकेट से वनप्लस नॉर्ड 2 5G स्मार्टफोन को बाहर निकाला तो उसमें से धुआं निकल रहा था। उन्होंने तुरंत गाउन को उतार दिया। इसके बाद फोन में ब्लास्ट हो गया।
वनप्लस नॉर्ड 2 5G के स्पेसिफिकेशन
• ये स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है। वहीं, एंड्रॉयड 11 के साथ कंपनी के ऑक्सीजन ओएस 11.3 पर रन करता है। इसमें 6.43-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) प्लॉइड एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेनसिटी 1200-AI प्रोसेसर के साथ 12GB रैम है। फोन में 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है।
• इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 कैमरा लेंस दिया है। ये फ्रंट फेसिंग और EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आता है।
• कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G के साथ 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/ A-GPS/ NavIC, NFC, USB Type-C पोर्ट मिलेंगे। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसमें 4,500mAh बैटरी दी है, जो 65 वॉट वार्प चार्ज को सपोर्ट करती है। ये 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
क्यों फट जाती है मोबाइल की बैटरी?
वनप्लस नॉर्ड 2 5G के फटने का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन मुंबई के IT एक्सपर्ट मंगलेश एलिया ने बताया चार्जिंग के समय मोबाइल के आसपास रेडिएशन हाई रहता है। इस कारण भी बैटरी गरम हो जाती है। इसलिए यह चार्जिंग के वक्त बात करने पर ब्लास्ट हो सकती है। कई बार यूजर्स की गलतियों की वजह से भी बैटरी ओवरहीट होकर फट जाती है। बैटरी के सेल डेड होते रहते हैं जिससे फोन के अंदर के केमिकल में चेंजेस होते हैं और बैटरी फट जाती है।
मुंबई: वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया जबकि चांदी 125 रुपये सस्ती रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.28 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1826.10 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.06 प्रतिशत उतरकर 1829.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.41 प्रतिशत टूटकर 24.18 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 70 रुपये की बढ़त लेकर 48351 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 65 रुपये बढ़कर 48330 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी 125 रुपये उतरकर 64490 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 100 रुपये गिरकर 64660 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।







