नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की चमक लौट आई, सोने के भाव में 23 सितंबर 2021 को फिर गिरावट दर्ज की गई है. इससे सोना 45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गया है. वहीं, चांदी के दाम में आज बढ़त देखने को मिली है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 59,583 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ.
गोल्ड की नई कीमतें
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने के भाव में 294 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45 हजार रुपये के नीचे पहुंचकर 45,401 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे फिर सोने में निवेश का मौका बना है क्यों कि सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 10,799 रुपये सस्तार मिल रहा है. दरअसल, अगस्त 2020 में गोल्डन ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च 1 स्तधर छुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और ये 1,768 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
चांदी के नए दाम
गोल्ड के उलट आज चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पेतिवार को चांदी के दाम 26 रुपये की बढ़त के साथ 59,609 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 22.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
गोल्डं में क्यों आई कमी
एचडीएफसी सिक्योेरिटीज के सीनियर एनालिस्टर (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि आज सुबह फॉरेक्सी मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त के साथ 73.77 के स्त र पर कारोबार कर रहा था. इससे भारतीय बाजारों में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस में कमेडिटी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल, फेड रिजर्व ने कहा कि सरकार नवंबर 2021 तक हर महीने की जाने वाली बॉन्ड की खरीदारी घटा सकती है. साथ ही कहा कि ब्यावज दरों में उम्मी द से ज्या दा तेजी के साथ बढ़ोतरी हो सकती है.
WhatsApp के राइवल कहे जानें वाले मैसेजिंग ऐप Telegram कई नए और बेहद खास फीचर्स लेकर आया है. इन नए फीचर्स के तहत यूजर्स ऐप पर ही लाइवस्ट्रीम और वीडियो चैट्स को रिकॉर्ड कर सकेंगे. इसके अलावा ऐप में नए चैट थीम्स भी ऐड किए गए हैं. खास बात ये है कि हर थीम डे एंड नाइट वर्जन के साथ अवेलेबल है, यानि यूजर्स नाइट मोड का भी यूज कर सकेंगे.
मिलेंगे खास इमोजी
Telegram की तरफ से एक ब्लॉग के जरिए हाल ही में इन नए फीचर्स का ऐलान किया गया था. नए अपडेट में यूजर्स को खास इमोजी में मिलेंग जो चैट के एक्सपीरिएंस को और भी बेहतर बनाएंगे. दिए गए फीचर्स एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए अवेलेबल होंगे. टेलीग्राम की नई चैट थीम्स को आप एक खास चैट पर अप्लाई कर सकेंगे. साथ ही चैट बॉक्स को भी मनमुताबिक कस्टमाइज कर पाएंगे.
ऐसे करें थीम चेंज
टेलीग्राम की हर थीम में ग्रेडिएंट मैसेज बबल, एनिमेटेड बैकग्राउंड और यूनिक बैकग्राउंड पैटर्न हैं जो यूजर्स को अपनी चैट को सही से सेट करने में हेल्प करते हैं. यूजर्स चैट विंडो पर दिए गए चैट हेडर बॉक्स पर टैप करना होगा. इसके बाद तीन डॉट वाले आइकन पर टैप करके Change Colors के ऑप्शन पर जाना होगा. इतना करते ही टेलीग्राम चैट बॉक्स की थीम चेंज हो जाएगी. इन लेटेस्ट फीचर्स को यूज करने के लिए आपको ऐप अपडेट करना होगा.
मुंबई। आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में मामूली गिरावट आई। आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 46633 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9567 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना 0.7 फीसदी उछला था और चांदी में 1.2 फीसदी की तेजी आई थी। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीति बैठक से पहले निवेशक सतर्क रहे। हाजिर सोना 1,775.63 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.2 फीसदी ऊपर 22.74 डॉलर प्रति औंस पर रही। व्यापक प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप होने वाली संभावित मुद्रास्फीति और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को एक बचाव के रूप में देखा जाता है।
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार के 1001.66 टन के मुकाबले मंगलवार को 0.1 फीसदी गिरकर 1,000.79 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग 19.2 फीसदी बढ़ी और यह 76.1 टन पर पहुंच गई। पिछले साल महामारी को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट `2021 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुझान` में कहा गया कि कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग 63.8 टन थी।
इंडियन मार्केट में बड़ी और स्पेसियस कारों की डिमांड हमेशा से रही है। हालांकि आमतौर पर लोगों की यह धारणा रहती है कि ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी वाली कारों की कीमत उंची होती है। लेकिन यदि आप कम खर्च में बड़ी और 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर मौका है।
फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault अपनी मशहूर एमपीवी कार Triber की खरीद पर इस महीने बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार पर आप पूरे 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जिसमें 25,000 रुपये तक का कैश बेनिफिट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। हालांकि इस साल के मॉडल पर महज 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा।
कैसी है ये एमपीवी:
नई Renault Triber लुक, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में और भी बेहतर हो गई है। इसमें फोन कंट्रोल के साथ माउंटेड स्टीयरिंग व्हील, ड्राइविंग सीट हाइट एड्जेस्ट, डुअल टोन एक्सटीरियर, LED टर्न इंडिकेटर्स, नए बॉडी कलर दिया गया है। इस कार की सबसे खास बात ये है कि साइज में औसत होने के बावजूद ये केबिन के भीतर बेहतर स्पेस प्रदान करती है।
कंपनी ने इस एमपीवी में 1.0 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन दिया है जो कि 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ये इंजन 70 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इसमें एंड्रॉएड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल, दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों के लिए एस AC वेंट, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पुश- बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के तौर पर इस कार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। सामान्य तौर पर ये कार 20 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।
नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में तेजी रहने के बावजूद बीते सप्ताह स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के अलावा दाल की कीमतों में घटबढ़ रही जबकि गेहूं, गुड़ और चीनी 50 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगी हो गई।
तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 109 रिंगिट उछलकर 4520 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.53 सेंट बढ़कर सप्ताहांत पर 56.55 सेंट प्रति पाउंड रहा।
वैश्विक बाजारों की तेजी के बावजूद उठाव मजबूत रहने से बीते सप्ताह घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में घटबढ़ देखी गई। सरसों तेल 512 रुपये, मूंगफली तेल 293 रुपये और वनस्पति तेल 148 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये जबकि मांग फिसलने से सूरजमुखी तेल 367 रुपये, सोया रिफाइंड 147 रुपये और पाम ऑयल 146 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गये। सप्ताहांत पर सरसों तेल 19633 रुपये, मूंगफली तेल 18095 रुपये, सूरजमुखी तेल 17215 रुपये, सोया रिफाइंड 15897 रुपये, पाम ऑयल 12967 रुपये और वनस्पति तेल 14286 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
मुंबई: विदेशी बाजारों में पीली धातु के ढाई प्रतिशत और सफेद धातु में छह प्रतिशत तक की भारी गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 905 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 3752 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।
वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 45.88 डॉलर प्रति औंस की साप्ताहिक गिरावट लेकर 1751.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 43.90 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1752.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 1.48 डॉलर उतरकर 22.63 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। बीते सप्ताह विदेशी बाजारों की भारी गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी रहा। देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 905 रुपये गिरकर सप्ताहांत पर 45925 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 905 रुपये उतरकर 45976 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।
समीक्षाधीन अवधि में चांदी 3752 रुपये की भारी गिरावट लेकर 60190 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी भी 3756 रुपये लुढ़ककर 60501 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने यूजर्स के लिए तीन जबर्दस्त प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। लॉन्च होने वाले नए प्लान 499 रुपये, 699 रुपये और 2798 रुपये के हैं। एयरटेल के इन प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा एयरटेल के इन प्लान में रोज 3जीबी तक डेटा और फ्री कॉलिंग जैसे बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
499 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी रोज 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देशभर में सभी नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिलेगी। प्लान में कंपनी एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 30 दिन के लिए ऐमजॉन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।
699 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
कंपनी का यह लेटेस्ट प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। रोज 2जीबी डेटा ऑफर करने वाले इस प्लान में देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस का भी फायदा होता है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट की बात करें तो कंपनी इसमें एक साल का डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। इसके अलावा प्लान में आपको 30 दिन का ऐमजॉन प्राइम वीडियो मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है।
2798 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
365 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में भी कंपनी एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में ऐमजॉन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का भी 30 दिन के लिए फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में डेली 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस शामिल हैं। बताते चलें कि कंपनी के इन तीनों प्लान में यूजर्स को FASTag की खरीद पर 100 रुपये कैशबैक मिलेगा।
भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेग्मेंट तेजी से मशहूर हो रहा है। इस सेग्मेंट ने हैचबैक और सेडान को तकरीबन पीछे छोड़ दिया है और इसका श्रेय बाजार में मौजूद एडवांस फीचर्स और डिज़ाइन वाले मॉडलों को जाता है। इसकी का एक उदाहरण दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia ने पेश किया है, कंपनी का दावा है कि इसकी छोटी एसयूवी Kia Sonet ने बिक्री के मामले में 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।
कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार Kia Sonet को पिछले साल सितंबर महीने में बिक्री के लिए लॉन्च किया गया था। जब से इस एसयूवी को पेश किया गया है तब से इसके 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है। सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में ये मॉडल तेजी से मशहूर हो रहा है और कम कीमत, बेहतर लुक और शानदार माइलेज के चलते लोग इसे खासा पसंद भी कर रहे हैं।
Kia India का कहना है कि भारतीय बाजार में कंपनी की कुल बिक्री में 32% का हिस्सेदारी रखती है, वहीं सेग्मेंट में ये एसयूवी तकरीबन 17% का मार्केट शेयर करती है। सेल्टॉस के साथ बाजार में पकड़ बनाने वाली किया इंडिया के व्हीकल पोर्टफोलियो में सॉनेट और कॉर्निवाल मॉडल शामिल हैं।
कैसी है नई Kia Sonet:
किया सॉनेट इंडियन मार्केट में कुल तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन शामिल है। इसमें आपको 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120PS पावर और 172Nm टॉर्क), 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (83PS की पावर और 115Nm टॉर्क) और 1.5 लीटर डीजल इंजन (100PS की पावर और 240Nm टॉर्क) मिलता है। ये एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड क्लचलेस मैनुअल और 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स के साथ आती है।
जहां तक फीचर्स की बात है तो इस एसयूवी में कंपनी का पारंपरिक UVO कार कनेक्टेड तकनीक के साथ वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ, 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के तौर पर इस एसयूवी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्र्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) और व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत और माइलेज:
किया सोनेट कुल 6 वेरिएंट्स में आती है और इसकी कीमत 6.89 लाख रुपये से लेकर 13.55 लाख रुपये के बीच है। माइलेज के मामले में भी ये SUV काफी बेहतर है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 18 किलोमीटर, डीजल मैनुअल वेरिएंट 24 किलोमीटर और डीजल ऑटोमेटिक 19 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।
वाशिंगटन: अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने की राह आसान हो सकती है। देश में रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड का वर्षों से इंतजार कर रहे लाखों लोग, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल हैं, एक नया कानून पारित होने पर पूरक शुल्क का भुगतान करके अमेरिका में वैध स्थायी निवास पाने की उम्मीद कर सकते हैं। ग्रीन कार्ड, जिसे आधिकारिक तौर पर स्थायी निवासी कार्ड के रूप में जाना जाता है, अमेरिका में प्रवासियों को जारी किया जाने वाले एक ऐसा दस्तावेज है, जो इस बात का प्रमाण है कि उन्हें स्थायी रूप से वहां रहने का विशेषाधिकार दिया गया है।
प्रतिनिधि सभा की न्याय समिति की ओर जारी बयान के मुताबिक एक रोजगार-आधारित अप्रवासी आवेदक पांच हजार डॉलर (लगभग 3.75 लाख रुपये) के पूरक शुल्क का भुगतान करके अमेरिका में बसने का सपना देख सकते हैं। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार ईबी-5 श्रेणी (प्रवासी निवेशक) के लिए शुल्क 50000 डॉलर है। यह प्रावधान 2031 में समाप्त हो रहा है। एक परिवार-आधारित प्रवासी आवेदन के लिए, जो किसी अमेरिकी नागरिक के जरिये प्रायोजित है और जिसकी प्राथमिकता तिथि दो वर्ष से अधिक है, ग्रीन कार्ड प्राप्त करने का शुल्क 2500 डॉलर (लगभग 1.87 लाख रुपये) होगा।
नई दिल्ली: अगर आपको डिजिटल तरीके से बैंक का कोई भी काम निपटाना है और आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2 घंटों के लिए बैंक की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं, इसलिए ग्राहक अपने सभी जरूरी काम जल्द निपटा लें। इस संदर्भ में बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट भी जारी किया है। एसबीआई ग्राहक दो घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), योनो, आईएमपीएस, योनो एसबीआई और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ऐसा मेंटेनेंस के काम के कारण किया जा रहा है।
एसबीआई ने ट्वीट में बताया कि बैंक 15 सितंबर 2021 को रात 12 बजे से देर रात दो बजे तक मेंटेनेंस का काम करेगा। यानि आप इस समय इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। स्क्चढ्ढ ने कहा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं।
इससे पहले चार सितंबर, छह अगस्त, 16 जुलाई, 16 जून और 13 जून को भी एसबीआई की कई सेवाएं प्रभावित हुई थीं। मई महीने में भी रखरखाव से जुड़े कार्यों की वजह से एसबीआई का योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस समेत डिजिटल बैंकिंग मंच प्रभावित हुआ था। मालूम हो कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं हैं और 57,889 एटीएम है। 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमश: 8.5 करोड़ और 1.9 करोड़ है। वहीं बैंक के यूपीआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ है।
आज रायपुर में सोने और चांदी के दामों में बदलाव आया है। रायपुर की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 47,880.0 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 240.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 65,060.0 रुपये रहा।
रायपुर में कल सोने का भाव 48,120.0 रुपये और चांदी का भाव 65,660.0 रुपये था।












