निसान इंडिया (Nissan India) फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सितंबर महीने में खास ऑफर लाई है। कंपनी अपनी Nissan Kicks SUV पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा 30 सितंबर या स्टॉक खत्म होने तक (जो भी पहले हो) लिया जा सकेगा। सितंबर ऑफर में कैश बेनिफिट्स, एक्सचेंज बोनस, ऑनलाइन बुकिंग बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं। कंपनी एसयूवी पर 7.99 फीसदी का स्पेशल इन्ट्रस्ट रेट भी ऑफर कर रही है।
क्या है कंपनी का ऑफर
ऑफर के तहत, एसयूवी के 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल वर्जन पर अधिकतम 1 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 70,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके साथ 5000 रुपये का ऑनलाइन बुकिंग बोनस और 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी है। वहीं, 1.5-लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर अधिकतम 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का ऑनलाइन बुकिंग बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है।
क्या है कार की कीमत
निसान किक्स को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है- 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन। 1.3 लीटर इंजन 154 bhp और 254 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है जबकि 1.5 लीटर इंजन 105 bhp और 142 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और एक सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। भारत में इस SUV की कीमत 9.5 लाख रुपये से लेकर 14.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
ऐसे हैं फीचर्स
निसान किक्स में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8-इंच टचस्क्रीन और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें चार एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलते हैं। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, रेनॉल्ट डस्टर, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, स्कोडा कुशाक और वोक्सवैगन ताइगुन जैसी गाड़ियों के साथ है।
नई दिल्ली: त्योहारों से पहले सरकार ने जनता को तोहफा दिया है। कोरोना काल में महंगाई से लोग पहले ही परेशान हैं। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र ने खानों के तेल, जैसे- पाम ऑयल, सोया ऑयल और सनफ्लावर ऑयल के आयात पर लगने वाली बेस इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। इसके जरिए त्योहारों से पहले रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेलों की कीमत नीचे आएगी। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अब क्रूड पाम ऑयल, क्रूड सोया ऑयल और क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर लगने वाले बेस आयात शुल्क 2.5 फीसदी हो गया है। जबकि पहले क्रूड पाम ऑयल पर 10 फीसदी और क्रूड सोया ऑयल व सनफ्लावर ऑयल पर 7.5 फीसदी का बेस इंपोर्ट टैक्स लगता था। वहीं रिफाइंड ग्रेड के पाम ऑयल, सोया ऑयल और सनफ्लावर ऑयल पर लगने वाला बेस आयात शुल्क 37.5 फीसदी से कम होकर 32.5 फीसदी हो गया है।
बेस आयात शुल्क में कटौती के बाद अब क्रूड पाम ऑयल, सोयाऑयल और सनफ्लावर ऑयल के आयात पर कुल 24.75 फीसदी टैक्स लगेगा। इसमें 2.5 फीसदी का बेस आयात शुल्क और अन्य टैक्स शामिल हैं। इसी तरह रिफाइंड पाम ऑयल, सोयाऑयल और सनफ्लावर ऑयल के आयात पर अब कुल 35.75 फीसदी का कर लगेगा। इसमें बेस इंपोर्ट टैक्स भी शामिल है। इस साल रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेलों का आयात पिछले छह सालों के निचले स्तर पर रह सकता है। इंडस्ट्री बॉडी सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (स्श्व्र) के वरिष्ठ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ बी वी मेहता के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि की वजह से लगातार दूसरे साल इसमें कमी आ सकती है।
सरकार के इस कदम से तेल की कीमतों में कमी आ सकती है और साथ ही खपत को भी बढ़ावा मिल सकता है। मालूम हो कि भारत वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा आयातक है। गौरतलब है कि देश में खाद्य तेलों की दो तिहाई मांग की पूर्ति आयात से होती है। भारत अपनी घरेलू खपत के लिए इंडोनेशिया और मलयेशिया से पाम ऑयल आयात करता है।
न्यू जेनरेशन टोयोटा लैंड क्रूजर काफी चर्चा में बनी हुई है। यह डिजाइन में तो आकर्षक है ही, साथ ही कंपनी ने सुरक्षा कारणों के चलते इस एसयूवी को रिसेल करने पर बैन लगा रखा है। हालांकि, रिसेल करना तो दूर की बात है फिलहाल यह कार खरीदना ही अपने आप में एक टेढ़ी खीर बना हुआ है। दरअसल, Toyota Land Cruiser के कई वेरिएंट पर सालों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Cars Guide की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी नई जेनरेशन लैंड क्रूजर के लिए वेटिंग पीरियड को चार साल तक बढ़ा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी वजह सप्लाई चेन में रुकावट है। इस एसयूवी की डिमांड तो शानदार है ही, लेकिन टोयोटा को कम्पोनेंट्स (खासतौर पर माइक्रोचिप्स) मिलने में परेशानी हो रही है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि चार साल तक का वेटिंग पीरियड कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर है, सब पर नहीं।
एक हफ्ते में ही 20 हजार ऑर्डर
जापानी ऑटोमेकर टोयोटा ने होम मार्केट में 2 अगस्त को नई जेनरेशन लैंड क्रूजर के लिए बुकिंग शुरू की थी, और इस एसयूवी को अब तक 20 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं। जापान में लगभग 90% बुकिंग ZX और GR स्पोर्ट ट्रिम्स के लिए हुई है। इतनी ज्यादा डिमांड और चिप की कमी के कारण एसयूवी के लिए लंबा वेटिंग पीरियड हो गया है। पिछले महीने भी कंपनी लैंड क्रूजर की मैन्युफैक्चरिंग नहीं कर पाई थी और इस महीने भी यही हाल रहने वाला है।
दमदार है इंजन
नई लैंड क्रूजर दो इंजन ऑफ्शन के साथ आती है। इसमें 3.5-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन और 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन 409 BHP और 650 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 304.5 BHP और 700 Nm का का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ आते हैं। कार में 12.3 इंच की टचस्क्रीन फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
भारत में सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. एक ओर सोने की कीमत में 0.02 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. अभी भारत में सोने के दाम में गिरावट के बाद इसकी कीमत 47,110 रुपये प्रति दस ग्राम है. यह दाम पिछले हफ्ते के तुलना में 0.43 प्रतिशत कम है.
Upcoming cars: फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है और हर सेक्टर की तरह ऑटो सेक्टर की भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है. भारत में अगले कुछ महीनों में कई कारें लॉन्च होने जा रही हैं. Tata Motors, Hyundai, Maruti Suzuki और Mahindra & Mahindra जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट की कारें लॉन्च करेंगी. जानते हैं इस कारों के बारे में.
Maruti Suzuki की अपकमिंग कार
• मारुति सुजुकी सस्ती हैचबैक सेलेरियो का अपग्रेडेड मॉडल All New Maruti Suzuki Celerio आने वाले दिनों में लॉन्च करेगी.
• यह मारुति की नेक्स्ट जेनरेशन कार होगी, जो बेहतर फीचर्स और लुक से लैस होगी.
• मारुति वैगनआर और विटारा ब्रेजा कारों का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च कर चुकी है.
Hyundai की अपकमिंग कार
• Hyundai माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में एक Hyundai Casper लॉन्च करेगी.
• Hyundai Casper शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स से लैस होगी.
• इस कार मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस और अपकमिंग टाटा पंच जैसी कारों से होगा.
Tata की अपकमिंग कार
• टाटा मोटर्स माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch लॉन्च करेगी..
• टाटा मोटर्स ने पंच के लुक से पिछले दिनों पर्दा उठाया था.
• इस कार की फीचर्स डिटेल्स भी कुछ दिनों में सामने आ सकती है.
• Tata Punch का मुकाबला Maruti Ignis और Mahindra KUV100 और अपकमिंग Hyundai Casper से होगा.
Mahindra Upcoming Car Launch
• महिंद्रा एंड महिंद्रा नेक्स्ट जेनरेशन All New Mahindra Scorpio पेश करेगी.
• यह बेहतर लुक और लेटेस्ट फीचर्स से लैस होगी.
• इसमें कई ऐसे फीचर्स होंगे, जो लोगों को इस रेंज की बाकी कारों में देखने को नहीं मिलती हैं.
मुंबई: विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव में घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 97 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 26 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.21 प्रतिशत गिरकर 1822.31 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 0.42 प्रतिशत टूटकर 1823.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.20 प्रतिशत उतरकर 24.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
विदेशी बाजारों में आई गिरावट का असर घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। सोना 97 रुपये फिसलकर 47427 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 75 रुपये सस्ता होकर 47459 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। साथ ही चांदी 26 रुपये कमजोर होकर 65183 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 15 रुपये नीचे आकर 65342 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
इंडियन मार्केट में कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कम कीमत में स्पोर्टी डिज़ाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के चलते इस सेग्मेंट के गाड़ियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बीते अगस्त महीने में इन तीन कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडलों को लोगों ने जमकर खरीदा है। तो आइये जानते हैं उन गाड़ियों के बारे में –
1)- Maruti Brezza:
मारुति विटारा ब्रेजा सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है। कंपनी ने बीते अगस्त महीने में इस एसयूवी के 12,906 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने के 6,903 यूनिट्स के मुकाबले 87 प्रतिशत ज्यादा है। ये एसयूवी केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही बाजार में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है जो कि, 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इस एसयूवी में क्रूज़ कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो एसी, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। जहां तक सेफ़्टी की बात है तो मारुति विटारा ब्रेज़ा में डुअल फ्रंट एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Brezza भारतीय बाजार में कुल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 11.41 लाख रुपये के बीच है। इसका मैनुअल वेरिएंट 17.03 किलोमीटर प्रतिलीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 18.76 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। कंपनी जल्द ही इसके सीएनजी वेरिएंट को भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।
कीमत: 7.51 लाख से 11.41 लाख रुपये
माइलेज: 17 से 18 Kmpl
2)- Tata Nexon:
टाटा की ये छोटी एसयूवी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। बीते अगस्त महीने में कंपनी ने इसके 10,006 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल के अगस्त महीने में 5,179 यूनिट्स थी। इसकी बिक्री में पूरे 93% का इजाफा देखने को मिला है। कम कीमत, बेहतर माइलेज और शानदार सेफ्टी फीचर्स के चलते लोग इस एसयूवी को खूब पसंद कर रहे हैं। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और बेहतरी परफॉर्मेंस के चलते लोग तेजी से इस एसयूवी की तरफ मुखर हो रहे हैं। Tata Nexon बाजार में कुल दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 PS की दमदार पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वर्जन में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 110 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। पेट्रोल और डीजल के साथ ही ये कार इलेक्ट्रिक वर्जन में भी उपलब्ध है।
इसमें कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं जो कि इसे अन्य मॉडलों की तुलना में बेहतर बनाते हैं। इसमें 7 इंच का ट्च स्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जिसे एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर एड्जेस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVM's), कॉनर्रिंग फॉग लैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत: 7.28 लाख से 13.23 लाख रुपये
माइलेज: 16 से 22 Kmpl
3)- Hyundai Venue:
हुंडई की छोटी एसयूवी देश की तीसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार बनी है। कंपनी ने इसे देश की पहली कनेक्टेड कार के तौर पर बाजार में लॉन्च किया था। बीते अगस्त महीने में कंपनी ने इसके 8,377 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल के अगस्त महीने में 8,267 यूनिट्स थी। हालांकि बिक्री में मामूली इजाफा है, लेकिन अन्य मॉडलों के मुकाबले इसने बेहतर प्रदर्शन किया है।
ये एसयूवी भी दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत: 6.92 लाख से 11.76 लाख रुपये
माइलेज: 17.52 से 23.7 kmpl
फेस्टिव सीजन से पहले अगस्त 2021 में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में सुधार देखने को मिल रहा है। टॉप 15 कार मेकर्स को देखें तो पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री 2.6 लाख यूनिट्स रही, जो अगस्त 2020 में बेची गई 2.34 लाख गाड़ियों से 11 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, जुलाई 2021 के मुकाबले सेल में 11 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज हुई है। अगस्त में सबसे बड़ा उलटफेर निसान मोटर्स ने किया, जिसने पिछले साल के मुकाबले 296.17 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।
बुक हो गईं 60,000 से ज्यादा Magnite
अगस्त महीने में निसान इंडिया ने कुल 3209 गाड़ियों की बिक्री की है। जबकि पिछले साल अगस्त 2020 में निसान की सिर्फ 810 यूनिट्स ही बिकी थीं। यानी कुल 2,399 गाड़ियों के अंतर के साथ कंपनी ने सालाना दर से करीब 300 फीसदी की ग्रोथ की है। कंपनी की बिक्री में सबसे बड़ा योगदान कंपनी की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite का रहा है। कंपनी की मानें तो जब से इस एसयूवी को लॉन्च किया गया है तब से इसकी 60,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुक हो चुकी हैं। अगस्त में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में निसान 11 वें पायदान पर रही है।
ये रहीं अगस्त में टॉप 5 कार कंपनियां
गिरावट के बावजूद, अगस्त में मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा यात्री वाहन बेचने वाली कंपनी रही है। कंपनी ने अगस्त 2021 में 1,03,187 यूनिट्स बेची हैं, जो अगस्त 2021 में बेची गई 1,13,033 यूनिट्स के मुकाबले 8.7 फीसदी कम है। अगस्त में दूसरे पायदान पर दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंडई रही है, जिसकी 46,866 यूनिट्स बिकी हैं। इस तरह अगस्त 2020 (45,809 यूनिट्स) के मुकाबले कंपनी ने 2.31 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। लिस्ट में तीसरे नंबर पर टाटा मोटर्स रही है, जिसकी अगस्त 2021 में 28,018 यूनिट्स बिकी हैं। टाटा मोटर्स ने भी सालाना आधार पर 50.77 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। इसी तरह चौथे पायदान पर किआ इंडिया और पांचवें पायदान पर महिंद्रा एंड महिंद्रा रही है। अगस्त 2021 में इनकी क्रमश: 16,750 यूनिट्स और 15,913 यूनिट्स बिकी हैं। सालाना आधार पर इन कंपनियों ने 54.45 फीसदी और 17.01 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है।












