BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
उच्चतम स्तर से 9000 रुपये सस्ता है सोना, जानिए कितनी हुई कीमत

उच्चतम स्तर से 9000 रुपये सस्ता है सोना, जानिए कितनी हुई कीमत

मुंबई। सोमवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा मामूली बढ़त के साथ 47,208 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। डॉलर में मजबूती के बीच लगातार चौथे दिन कीमती धातु बहुत सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। चांदी की बात करें, तो यह 0.4 फीसदी ऊपर 61951 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 8992 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना सपाट स्तर पर बंद हुआ था और चांदी में 0.7 फीसदी की गिरावट आई थी। 

वैश्विक बाजारों में, सोने में मामूली गिरावट आई क्योंकि मजबूत डॉलर ने अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए कीमती धातु को प्रभावित किया। आज सोने का दाम 0.1 फीसदी गिरकर 1,779.12 डॉलर प्रति औंस पर रहा। डॉलर इंडेक्स करीब नौ महीने के उच्च स्तर, 93.33 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के प्रसार से आर्थिक गिरावट पर बढ़ती चिंताओं के बीच सोने में नुकसान सीमित था। जबकि चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.05 डॉलर प्रति औंस हो गई। प्लैटिनम 998.85 डॉलर पर रहा।

दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार को 0.3 फीसदी गिरकर 1,011.61 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले साल समान तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आंकड़ा 2,040 करोड़ रुपये रहा था। निवेश का प्रवाह घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जून, 2021 के अंत तक बढ़कर 16,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून, 2020 के अंत तक एयूएम 10,857 करोड़ रुपये रहा था।

5 लाख रुपये से कम कीमत में आ रही है टाटा की नई माइक्रो-एसयूवी, कंपनी ने जारी किया टीजर

5 लाख रुपये से कम कीमत में आ रही है टाटा की नई माइक्रो-एसयूवी, कंपनी ने जारी किया टीजर

स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों के प्रति लोगों के क्रेज को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां लगातार इस सेग्मेंट में नए मॉडलों को पेश करने में लगी हैं। अब देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में अपनी नई माइक्रो एसयूवी Tata HBX को लॉन्च करने जा रही है। आकर्षक स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस एसयूवी का एक टीजर भी जारी किया गया है।
बता दें कि कंपनी ने इस माइक्रो एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल को बीते ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था। इस एसयूवी को कई अलग-अलग मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और ऐसा माना जा रहा है कि प्रोडक्शन वर्जन भी कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा। टाटा मोटर्स ने अब सोशल मीडिया पर इस एसयूवी का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें इसके हेडलैंप की एक छोटी सी झलक देखने को मिली है।



कंपनी द्वारा जारी इस छोटे से टीजर वीडियो में जो कैप्शन दिया है, उस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी इसका नाम Tata HBX ही रखेगी। अब तक मीडिया रिपोर्ट्स में इसे बतौर कोडनेम प्रयोग किया जाता रहा है। इस एसयूवी के स्पाई तस्वीरों के आधार पर बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसमें आकर्षक हेडलाइट्स के साथ डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) दिया है। इसके अलावा फोर स्पोक डुअल टोन एलॉय व्हील इसके साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं।
ऐसी उम्मीद है कि इममें थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील जो कि माउंटेड कंट्रोल से लैस होंगे, फ्लोटिंग ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके डैशबोर्ड को ब्लैक फीनिश के साथ सिल्वर एक्सेंट से सजाया गया है। इस एसयूवी को कंपनी अपने नए Impact 2.0 डिजाइन फिलॉस्पी पर तैयार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो कि 83bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी इसे ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी बाजार में उतार सकती है।
बेहद सस्ती होगी SUV:

लॉन्च के पहले इसकी कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसकी कीमत 4 लाख से लेकर 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यदि कंपनी इस एसयूवी को इस कीमत में बाजार में उतारती है तो ये कंपनी के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। हालांकि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में टाटा नेक्सॉन पहले से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है।

 

Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते साल भर चलने वाले प्लान, 125 रुपये से कम खर्च कर मिल जाएगी बार-बार रिचार्ज कराने से छुट्टी

Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते साल भर चलने वाले प्लान, 125 रुपये से कम खर्च कर मिल जाएगी बार-बार रिचार्ज कराने से छुट्टी

रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए और बार-बार मोबाइल रीचार्ज कराने की परेशानी से बचाने के लिए साल भर के रिचार्ज प्लान पेश किए हुए हैं। ये प्लान हर महीने के रिचार्ज प्लान के हिसाब से सस्ते भी पड़ते हैं और इनमें ज्यादा फायदे भी मिलते हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के इन प्लान्स का खर्च 125 रुपये से कम है। तो आइए जानते हैं कि साल भर की वैलिडिटी वाले इन प्लान्स में कौनसा प्लान है सबसे बेस्ट और किसमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
एयरटेल के 1498 रुपये वाले प्लान में साल भर की वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग
सबसे पहले बात करते हैं एयरटेल के साल भर यानी 365 दिन की वैलिडिटी देने वाले 1498 रुपये के प्लान के बारे में, यह प्लान रिचार्ज कराने पर आपका महीने का खर्च 124.8 रुपये आएगा। एयरटेल के इस प्लान में आपको 24GB डेटा मिलता है। एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में 3600 SMS मिलते हैं और यह 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यूजर्स को एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो के साल भर के प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी, 24GB डेटा
रिलायंस जियो का 1,299 रुपये का प्लान सबसे बेहतरीन है। जियो के इस प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी (11 महीने) मिलती है। इस प्लान में महीने का खर्च 118 रुपये पड़ता है। इसमें 24GB डेटा मिलता है, डेटा लिमिट क्रॉस होने के बाद इसकी स्पीड 64 Kbps तक हो जाती है। इस रिचार्ज प्लान में किसी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। प्लान में 3,600 SMS मिलते हैं। इसके साथ Jio यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSaavn जैसे Jio ऐप के लिए कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी मिलता है।
वोडाफोन-आइडिया के ईयरली प्लान का फायदा
वहीं Vodafone Idea के पास भी साल भर चलने वाला एक किफायती प्लान है। यह प्लान 1499 रुपये का है। प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी, एक महीने का खर्च 124.91 रुपये पड़ता है। वोडाफोन-आइडिया (Vi) के 1,499 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कालिंग और 3600 एसएमएस के साथ 24 जीबी डेटा मिलता है। एयरटेल की ही तरह, वोडाफोन आइडिया भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रहा है।

 

PF को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, नौकरी गंवाने वालों को होने जा रहा है ये फायदा

PF को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, नौकरी गंवाने वालों को होने जा रहा है ये फायदा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के कारण नौकरी गंवाने वाले लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जिन लोगों ने इस महामारी के दौरान अपनी नौकरी गंवाई है, उन सभी के ईपीएफओ खाते में सरकार साल 2022 तक पीएफ का अंशदान जमा करेगी।
खबरों के अनुसार, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जिन लोगों ने इस महामारी के दौरान अपनी नौकरी गंवाई है, उन सभी के ईपीएफओ खाते में केंद्र सरकार साल 2022 तक पीएफ का अंशदान जमा करेगी।

लेकिन इस बारे में वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि जिन लोगों का ईपीएफओ में रजिस्ट्रेशन होगा, उन्हीं लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
 

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये सस्ती 7-सीटर कार, कीमत महज 4.25 लाख रुपये और मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये सस्ती 7-सीटर कार, कीमत महज 4.25 लाख रुपये और मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

बड़ी फैमिली के लिए मल्टी पर्पज व्हीकल्स (MPV) की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। कम कीमत में बड़ा केबिन स्पेस, बेहतरीन सीटिंग कैपिसिटी के साथ ही एडवांस फीचर्स का समावेश ये सभी गुण मिलना थोड़ा मुश्किल जरूर हैं, लेकिन नामुमकिन बिल्कुल नहीं। यदि आप भी एक किफायती 7-सीटर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर मौका है।
जापानी कार निर्माता कंपनी Datsun अपने किफायती 7-सीटर कार Datsun Go+ पर इस अगस्त महीने में बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। मारुति इको के बाद ये देश की दूसरी सबसे सस्ती कार है, जिसमें 7 सीटें दी गई हैं। इस महीने ग्राहक इस कार की खरीद पर पूरे 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जिसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
कैसी है ये कार:
कुल 5 वेरिएंट्स में आने वाली नई दैटसन गो प्लस में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका मैनुअल वेरिएंट 68PS की पावर और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट 77PS की पावर और 104Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इसमें कीलेस एंट्री, 7 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 14 इंच का एलॉय व्हील और मैनुअल एयर कंडिशन (AC) दिया गया है, जो कि इसे और भी किफायती बनाता है। सेफ़्टी के तौर पर इस कार में रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), और डुअल फ्रंट एयरबैग दिया गया है।

कीमत और माइलेज:
इस कार की कीमत 4.25 लाख रुपये से होते हुए 6.99 लाख रुपये तक जाती है। जैसा कि आपको बताया कि, ये कार मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों वेरिएंट्स में आती है, इसके T CVT ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। सामान्य तौर पर ये कार 18 से 19 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।

 

 तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल 33वें दिन स्थिर

तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल 33वें दिन स्थिर

नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन देश में डीज़ल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि पेट्रोल की कीमत 33 वें दिन स्थिर रही

बुधवार को चार महीने बाद डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में कच्चे तेल की मांग उस तरह से नहीं बढ़ रही है, जैसी अपेक्षा थी। फेडरल रिजर्व ने कोविड-19 के दिए जा रहे प्रोत्साहन पैकेज को समाप्त करने के संकेत दिए हैं। इससे गुरुवार को भी कच्चा तेल काफी टूटा। कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.78 डॉलर प्रति बैरल घट कर 66.45 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 1.67 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 63.79 डॉलर पर बंद हुआ। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
उच्चतम स्तर से करीब 9 हजार रुपए सस्ता है सोना, जानिए कीमत

उच्चतम स्तर से करीब 9 हजार रुपए सस्ता है सोना, जानिए कीमत

मुंबई। शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी ऊपर 47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 62,186 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 8960 रुपये नीचे है। 

वैश्विक बाजारों में आज सोने का दाम 1,780.43 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा जबकि चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 23.725 डॉलर प्रति औंस हो गई। डॉलर इंडेक्स नौ महीने के उच्च स्तर 93.56 के करीब रहा, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना प्रभावित हुआ।

एशिया में शेयर बाजार आज कमजोर रहे क्योंकि कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से आर्थिक सुधार में देरी हो सकती है। ऐसे में वैश्विक आर्थिक विकास के बारे में चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितताओं के दौरान सोने को अक्सर डॉलर के प्रतिस्पर्धी के रूप में मूल्य के एक सुरक्षित भंडार के रूप में देखा जाता है। चीन के नियामक ने भी धारणा को प्रभावित किया। 

अप्रैल-जूलाई में आभूषण निर्यात बढ़कर 12.5 अरब डॉलर पर पहुंचा
अप्रैल से जुलाई 2021 के दौरान देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.04 फीसदी बढ़ा और 12.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.8 अरब डॉलर था। अमेरिका, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख निर्यात गंतव्य वाले बाजारों में निरंतर होने वाले सुधार से निर्यात में तेजी आई है। जीजेईपीसी ने बताया कि जुलाई में देश का निर्यात 18 फीसदी बढ़कर 3.36 अरब डॉलर रहा। वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह 3.87 अरब डॉलर रहा था। सोने के आभूषणों का निर्यात 38.5 फीसदी कम होकर 2.41 अरब डॉलर रह गया। चांदी के आभूषणों का निर्यात बढ़कर 84.3 करोड़ डॉलर रहा।

 सोने की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

सोने की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

नई दिल्ली। डॉलर की मजबूती के चलते गोल्ड के दाम में थोड़ा नरमी का रुख दिख रहा है। पिछले दो दिनों में जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में सुस्ती दिखी है, वहीं घरेलू दामों में थोड़ी तेजी दर्ज हुई है।

हालांकि, सोना अब भी अपने रिकॉर्ड हाई 56,200 से लगभग 9,000 सस्ता चल रहा है. हालांकि, ओवरऑल देखें तो सोने ने रिकवरी की है। सोने ने 45,600 का चार महीनों का निचला स्तर छुआ था, जहां से रिकवरी दिखी है. वैसे कोरोनावायरस के डेल्टा वेरिएंट से कई देशों में बढ़ती चिंता इसके भाव फिर बढ़ा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि दीवाली तक सोना फिर से 50,000 तक पहुंच सकता है  फिलहाल आज यानी गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर में अच्छी खासी गिरावट दिख रही है। 
 डीजल दूसरे दिन भी हुआ सस्ता, जाने इन शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के क्या है भाव

डीजल दूसरे दिन भी हुआ सस्ता, जाने इन शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के क्या है भाव

तेल कंपनियों ने आज लगातार 33वें दिन पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन कम हुए हैं. आज डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. इससे पहले बुधवार को भी डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ था. राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये लीटर और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 29 मई को पहली बार 100 रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी. अब यहां पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपये प्रति लीटर है. शहर में डीजल की कीमत भी 97.04 रुपये प्रति लीटर के करीब है, जो महानगरों में सबसे ज्यादा है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.49 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 102.08 रुपये प्रति लीटर है. डीजल भी दोनों शहरों में क्रमश: 94.02 रुपये और 92.57 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में, राज्य सरकार द्वारा तेल पर वैट में कटौती के बाद, 14 अगस्त को पेट्रोल की कीमतों में लगभग 3 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई.

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का भाव
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर
भोपाल में आज पेट्रोल 110.20 रुपये और डीजल 98.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.92 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 104.25 रुपये और डीजल 95.16 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.68 रुपये और डीजल 94.41 रुपये प्रति लीटर
पुणे में आज पेट्रोल 107.10 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल 97.93 रुपये और डीजल 89.12 रुपये प्रति लीटर
जुलाई में सभी दिशाओं में झूलने के बाद कच्चे तेल की कीमतें अब नरम होकर 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है. कच्चे तेल में गिरावट के कारण तेल की कीमत में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर की कमी होनी चाहिए थी. हालांकि, ओएमसी अभी और कटौती करने से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखना चाहता हैं. पेट्रोल की कीमत 18 जुलाई से स्थिर है.

चालू वित्त वर्ष में तेल की कीमतों में 41 दिनों तक बढ़ोतरी के बाद लंबा ठहराव आया. 41 की बढ़ोतरी से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 11.44 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई. डीजल की कीमत में 8.94 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई थी. दिल्ली में 12 जुलाई, फिर 18 अगस्त और अब 19 अगस्त को डीजल के दाम में कमी देखी गई.
 फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, ये रहे आज के भाव

फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, ये रहे आज के भाव

नई दिल्ली; भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव (Gold Price Today) में आज यानी 18 अगस्‍त 2021 को दो दिन की तेजी के बाद फिर गिरावट देखने को मिली. फिर भी कीमती पीली धातु 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर के पार ही बंद हुई. वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में भी आज कमी आई और ये 62 हजार रुपये प्रति किग्रा के ऊपर ही बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 62,417 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. इसके उलट अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने के दाम बढ़ गए, जबकि चांदी में बड़ा बदलाव नहीं हुआ.

सोने की नई कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 152 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. फिर भी ये कीमती पीली धातु 46 हजार रुपये के ऊपर बंद हुई. राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 46,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. भारतीय सर्राफा बाजारों के उलट अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज बढ़कर 1,787 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

चांदी का नया भाव
चांदी की कीमत में भी आज कमी दर्ज की गई. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम 286 रुपये की गिरावट के साथ 62,417 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 23.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

गोल्‍ड में क्‍यों आई कमी
एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के कारण सोने की कीमतों में ऊपरी कारोबारी स्‍तर पर उठापटक चल रही है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के वीपी कमोडिटीज रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा कि सोना एक हफ्ते के उच्‍चस्‍तर पर मजबूती से बना हुआ है. इसमें मामूली उठापटक का दौर चल रहा है.
 
 चार महीने बाद डीजल हुआ सस्ता, जाने क्या है पेट्रोल के दाम

चार महीने बाद डीजल हुआ सस्ता, जाने क्या है पेट्रोल के दाम

नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण आज चार महीने बाद देश में डीज़ल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि पेट्रोल की कीमत 31वें दिन स्थिर रही। इससे पहले गत 15 अप्रैल को डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी। दिल्ली में बुधवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
 
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
 
दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से तेल की मांग में सुधार नहीं हो पा रही है। इसलिए कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 0.48 डॉलर प्रति बैरल घट कर 69.03 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.70 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 66.59 डॉलर पर बंद हुआ। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
आम आदमी को एक और झटका : फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जाने कितने बढे दाम

आम आदमी को एक और झटका : फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जाने कितने बढे दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। 17 अगस्त को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया। देश की राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 859.50 रुपये हो गया है। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जुलाई को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था। 

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की आर्थिक राजधानी में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 859.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 861 रुपये से बढ़कर 886 रुपये, चेन्नई में 875.50 रुपये, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 897.50 रुपये अब 14.2 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए देना होगा। वहीं, अहमदाबाद में इस ताजा बढ़ोतरी के बाद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 866.50 रुपये का भुगतान करना होगा। 

अमूमन पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने बीच महीने में ही कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया। इस साल 1 जनवरी को को गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपये का इजाफा किया गया था। फरवरी में फिर 25 रुपये का इजाफा हुआ, जिसके बाद कीमतें बढ़कर 794 रुपये हो गई। मार्च में कब एक बार फिर कीमतों में उछाल देखने को मिला था। लेकिन अप्रैल में थोड़ी राहत मिली और कीमतों में 10 रुपये की कटौती हुई थी। इस साल अब तक गैस सिलेंडर की कीमतों में 165.50 रूपये का इजाफा हो चुका है। 
 बंद ब्रेकिंग: कल से अगले 5 दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

बंद ब्रेकिंग: कल से अगले 5 दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

नई दिल्ली: अगर आप इस सप्ताह बैंक (Bank News) जाने की योजना बना रहे हैं, तो हो सकता है आपके शहर में बैंक आपको बंद मिलें. इसलिए अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो उसे आप आज ही निपटा लें, कल से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. दरअसल, इस सप्ताह बैंकों में गुरुवार यानी 19 अगस्त से 23 अगस्त तक लगातार 5 दिन की छुट्टी रहेगी. हालांकि, यह ध्यान रहें बैंकों की ये छुट्टियां (Bank Holidays) एक ही समय में सभी राज्यों के लिए लागू नहीं होंगे. हर राज्य में अलग-अलग दिन में छुट्टी (Bank holiday in august)घोषित की गई है. कुछ राज्यों में स्थानीय जरूरत के मुताबिक छुट्टियां घोषित (bank band) की गई हैं.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India RBI) के नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं. यह नियम प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंकों में नियम लागू है.आइए जानते हैं आने वाले 5 दिन किन शहरों के बैंकों में कामकाज नहीं होगा…

19 से 23 अगस्त तक भी इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक (Bank band)
1.) 19 अगस्त- मुहर्रम (अशूरा)- अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद
2.) 20 अगस्त- मुहर्रम/फर्स्ट ओणम- बेंगलूरु, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
3.) 21 अगस्त- थिरुवोणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
4.) 22 अगस्त- रविवार
5.)  23 अगस्त- श्री नारायणा गुरु जयंती- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद

बैंकों की आने वाली छुट्टियां
अगर आगे आने वाली छुट्टियों की बात करें तो 28 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 29 अगस्त को रविवार की वजह से देशभर के बैंकों में अवकाश रहेगा. 30 अगस्त को जन्माष्टमी की वजह से अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. 31 अगस्त को श्री कृष्ण अष्टमी की वजह से हैदराबाद के बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री इस तारीख से होगी शुरू, जानिए कब मिलेगी डिलीवरी

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री इस तारीख से होगी शुरू, जानिए कब मिलेगी डिलीवरी

देश की प्रमुख कैब सर्विस प्रदाता कंपनी Ola ने अपने दूसरे डिविजन Ola Electric के तरह देश में पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश किया गया है। S1 और S1 Pro दो वेरिएंट्स में आने वाले इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये (इस कीमत में सब्सिडी, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस शामिल नहीं है।) तय की गई है।
इस स्कूटर के लॉन्च के अलावा, कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि S1 और S1 Pro की बिक्री 8 सितंबर, 2021 से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी इस साल अक्टूबर महीने में शुरू होने वाली है। शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक देश के 1,000 शहरों और कस्बों में डिलीवरी शुरू करेगी। तब तक, इच्छुक खरीदार महज 499 रुपये की प्री-बुकिंग राशि का भुगतान करके इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक कर सकते हैं।

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर का बेस वेरिएंट 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जबकि प्रो वर्जन में कुल 10 रंगों का विकल्प मिलता है। अलग-अलग रंगों के अलावा ये स्कूटर भिन्न बैटरी रेंज के साथ आती है। इसका बेस मॉडल अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ती है और सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 121 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। वहीं टॉप मॉडल की अधिकतम स्पीड 115 किलोमीटर प्रतिघंटा है और एक बार फुल चार्ज होने के बाद इसे 181 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में इस स्कूटर के S1 वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये और S1 Pro वेरिएंट की कीमत 129,999 रुपये तय की गई है। लेकिन गुजरात में इस स्कूटर की कीमत सबसे कम है। यहां पर इसके बेस मॉडल की कीमत 79,999 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 109,999 रुपये है। इस कीमत में FAME-II और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी शामिल है।
 

उच्चतम स्तर से 9 हजार रुपए सस्ता सोना वायदा, जानिए चांदी का दाम

उच्चतम स्तर से 9 हजार रुपए सस्ता सोना वायदा, जानिए चांदी का दाम

मुंबई। मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने की वायदी कीमत में मामूली गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 47223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो इसमें 0.22 फीसदी की तेजी आई और यह 63598 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना वायदा 0.47 फीसदी और चांदी 0.54 फीसदी बढ़े थे। पिछले कुछ दिनों में सोना बहुत अस्थिर रहा है। पिछले हफ्ते सोने में कुछ रिकवरी देखने को मिली और इसकी कीमत 45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के चार महीने के निचले स्तर पर आ गई थी। 

वैश्विक बाजारों में आज सोने का दाम 1,787.90 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहे जबकि चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 23.89 डॉलर प्रति औंस हो गई। अन्य कीमती धातुओं में प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 1,023.52 डॉलर हो गया। सोने के व्यापारी अब कल होने वाली फेडरल रिजर्व की जुलाई की बैठक के मिनट्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 

दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार को 0.1 फीसदी गिरकर 1,020.63 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

मॉर्निंगस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह लगातार 13वीं तिमाही में निवेशकों ने भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से निकासी की। जून तिमाही में इन कोषों से निवेशकों ने 1.55 अरब डॉलर निकाले। जबकि मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में इन कोषों से 37.6 करोड़ डॉलर की निकासी हुई थी। मालूम हो कि विदेशी निवेशक जिन प्रमुख निवेश माध्यमों के जरिये भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करते हैं, उनमें भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोष और ईटीएफ काफी महत्वपूर्ण हैं। ईटीएफ खंड में शुद्ध रूप से 15.3 करोड़ डॉलर का प्रवाह देखने को मिला। यह लगातार तीसरी तिमाही है जबकि ईटीएफ खंड में निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहा है। निवेशक फरवरी 2018 से ही भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों तथा ऑफशोर ईटीएफ से लगातार पूंजी की शुद्ध निकासी कर रहे हैं।
 
 फिर बदले सोने और चांदी के दाम, देखें क्या है आज के दाम

फिर बदले सोने और चांदी के दाम, देखें क्या है आज के दाम

मुंबई। सोमवार को देश में सोने की कीमत एक सप्ताह के उच्च स्तर के करीब रही। आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में मामूली तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी यानी 37 रुपये बढ़कर 46,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो इसमें 0.09 फीसदी यानी 56 रुपये की गिरावट आई और यह 63182 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 9223 रुपये नीचे है। 

अगस्त की शुरुआत में अमेरिकी उपभोक्ता धारणा लगभग एक दशक में सबसे निचले स्तर पर गिरने के बाद डॉलर की गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से सोने की कीमतों का समर्थन मिला था। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से आर्थिक सुधार की गति प्रभावित हो सकती है। पीली धातु की हाजिर कीमत में पिछले एक सप्ताह में करीब 950 रुपये की गिरावट आई है। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी इस दौरान करीब 4,100 रुपये की गिरावट आई है।

डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हाजिर बाजार में शुक्रवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 46702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी 62612 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। 

वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,776.78 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 1,778.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 23.70 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम 0.5 फीसदी नीचे 2,635.71 डॉलर और प्लैटिनम एक फीसदी गिरकर 1,016.01 डॉलर पर था। 
 
जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड बना निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा जीएसटी अदाकर्ता, पढ़ें पूरी खबर

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड बना निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा जीएसटी अदाकर्ता, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरकिसी के जीवन में ऐसा ऐतिहासिक पल कम ही आता है जब स्वतंत्रता दिवस हो, तिरंगा फहराकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का अवसर हो और उसी समय उसे सबसे बड़ा करदाता घोषित कर दिया जाए। नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के साथ देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर यह संयोग हुआ है। सीजीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर बीबी महापात्रा ने जेएसपीएल-छत्तीसगढ़ को प्रदेश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा जीएसटी अदाकर्ता घोषित करते हुए कल उसे सम्मानित किया। इसके साथ ही जेएसपीएल-छत्तीसगढ़, सेल-भिलाई के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी अदाकर्ता भी बन गया है।

यह सम्मान कंपनी के छत्तीसगढ़-सीओओ दिनेश कुमार सरावगी ने प्राप्त किया और चेयरमैन नवीन जिन्दल एवं समस्त जेएसपीएल परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। सम्मान के इस अवसर पर जेएसपीएल के रायपुर में प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन और रायगढ़ में फाइनेंस हेड विकास कुमार भी उपस्थित थे।
सरावगी ने इस अवसर पर बताया कि राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित जेएसपीएल-छत्तीसगढ़ ने जून 2017 से जून 2021 तक जीएसटी के रूप में करीब 5400 करोड़ रुपये की अदायगी की। कर अदायगी और कर नियमों के अनुपालन में तत्परता और समर्पित योगदान के लिए जेएसपीएल-छत्तीसगढ़ को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित करने के सरकार के निर्णय से हमें हौसला मिला है।
उन्होंने बताया कि चेयरमैन जिन्दल एवं प्रबंध निदेशक वी.आर. शर्मा के निरंतर मार्गदर्शन और उनकी दूरदृष्टि सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुपालन के लिए हमें सदैव प्रेरित करती है। यह श्री जिन्दल का ही नेतृत्व है कि जेएसपीएल-छत्तीसगढ़ का कोई भी जीएसटी संबंधी कानूनी विवाद किसी भी अदालत में नहीं है और हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।
यह सम्मान समारोह जीएसटी आयुक्तालय, रायपुर में आयोजित हुआ जिसमें जीएसटी बार एसोसिएशन, सीए इंस्टीट्यूट शाखा प्रमुख, यूआरएलए एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं चेयरमैन, सी.आई.आई. और फिक्की के सदस्यों के साथ-साथ जीएसटी विभाग के अनेक उच्च अधिकारी उपस्थित थे। श्री सरावगी और श्री टंडन ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी है।

 ये रहे आज सोने और चांदी के भाव, फटाफट चेक करें आज क्या है 10 ग्राम का भाव

ये रहे आज सोने और चांदी के भाव, फटाफट चेक करें आज क्या है 10 ग्राम का भाव

नई दिल्ली. सोने-चांदी के दाम (Gold-Silver Price Today) में पिछले कुछ दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिसके चलते ये सिर्फ 2 हफ्ते में ही 2000 रुपये तक सस्ता हो गया. हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बीते दो दिनों से सोने में बढ़त देखी जा रही है. कल शुक्रवार 13 अगस्त को सोने के रेट 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 46,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी के रेट (Silver Price) भी 0.30 फीसदी बढ़ गए.

2 हफ्ते पहले था 48,390 रुपये प्रति 10 ग्राम
अगर दो हफ्ते पहले की बात की जाए तो गोल्ड के रेट 48,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 67,976 रुपये प्रति किलो था, जबकि कल सोने के रेट की बात की जाए तो यह 46,476 रुपये प्रति 10 ग्राम वहीं, चांदी 62,044 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.
Hyundai की ये प्रीमियम हैचबैक कार 24 अगस्त को होगी लॉन्च, जबर्दस्त हैं फीचर

Hyundai की ये प्रीमियम हैचबैक कार 24 अगस्त को होगी लॉन्च, जबर्दस्त हैं फीचर

Hyundai i20 के नए वेरियंट का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी भारत में i20 N Line को 24 अगस्त को पेश करने वाली है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस कार को 24 अगस्त को शोकेस करेगी और इसकी कीमतों का खुलासा सितंबर में किया जाएगा। N Line के तहत कंपनी i20 के तीन वेरियंट- N6 iMT, N8 iMT और N8 DCT ऑफर करेगी। दोनों वेरियंट में स्पोर्टी डिजाइन के साथ शानदार फीचर्स से भरपूर केबिन मिलेगा। कार में कंपनी टर्बोचार्ज्ड BS6 इंजन ऑफर करने वाली है।
धांसू है कार का एक्टीरियर डिजाइन
i20 N Line लुक्स के मामले में काफी शानदार है। इसमें स्कल्पटेड बोनट के साथ स्लोपिंग रूफलाइन, बड़ी ब्लैक्ड आउट ग्रिल और पीछे की तरफ खिंचे हुए बेहतरीन हेडलैंप्स मिलते हैं। कार में आपको ब्लैक्ड आउट B-Pillar और ORVM मिलेंगे। कार में दिए गए 17 इंच के अलॉय वील इसके जबर्दस्त लुक को और शानदार बनाने का काम करते हैं।
रियर डिजाइन देता है प्रीमियम लुक
कार में रियर की बात करें तो टॉप में आपको रूफ माउंटेड स्पॉइलर और शार्क फिन ऐंटेना देखने को मिलेगा। इसके अलावा यहां दी गई Z-शेप रैप अराउंड टेल लाइट भी कार के रियर लुक को प्रीमियम बनाने के काम करती है। कार में दिया गया ड्यूल एक्जॉस्ट इसके स्पोर्टी लुक को बढ़ाने का काम करता है।


मिलेगी 118hp की पावर
इंजन और पावर की बात करें तो i20 N Line में 1.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑफर करेगी। यह इंजन 172Nm के पीक टॉर्क पर 118hp की पावर जेनरेट करता है। कार में कंपनी iMT या DCT गियरबॉक्स ऑफर कर सकती है।
मिलेगा जबर्दस्त इंटीरियर
ह्यूंदै की इस 5-सीटर कार में काफी स्पेशियस केबिन दिया गया है। सीट और हैंड ब्रेक में दी गई रेड स्टिचिंग इसके लुक को और बेहतरीन बनाती है। कार में आपको 3 स्पोक मल्टी-फंक्शनल लेदर स्टीयरिंग देखने को मिलेगा। एंटरटेनमेंट के लिए कार में ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट पैनल दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें मल्टिपल एयरबैग और ADAS दिया गया है। कीमत की जहां तक बात है, तो यह 12 लाख रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च की जा सकती है।
 

2000 रुपये सस्ता हुआ सोना! जानें आज कितना है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

2000 रुपये सस्ता हुआ सोना! जानें आज कितना है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

नई दिल्ली. सोना-चांदी (Gold-Silver Price Today) खरीदने का इस समय अच्छा मौका है क्योंकि पिछले 2 हफ्ते की गिरावट के बाद सोने के दाम में सीधे 2000 रुपये की कमी आ गई है. हालांकि आज इसके दाम में मामूली तेजी देखने को मिली है. एमसीएक्स (MCX) पर आज सोना वायदा 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 46,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, चांदी के रेट (Silver Price) भी 0.30 फीसदी बढ़ गए हैं.

जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव (Gold-Silver Price Today)
एमसीएक्स (MCX) पर आज अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 46,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, चांदी के रेट (Silver Price) भी 0.30 फीसदी बढ़कर 62,044 पर कारोबार कर रहे हैं

2 हफ्ते पहले था 48,390 रुपये प्रति 10 ग्राम
अगर दो हफ्ते पहले की बात की जाए तो गोल्ड के रेट 48,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 67,976 रुपये प्रति किलो था. चांदी के दाम 6000 रुपये तक गिरे हैं.

वहीं रिकॉर्ड लेवल 9724 रुपये है सस्ता
MCX पर अगस्त 2020 में 10 ग्राम सोने का भाव तकरीबन 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. उस हिसाब से सोना रिकॉर्ड लेवल से 9,724 रुपये सस्ता है.