BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जाने क्या है आज का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जाने क्या है आज का भाव

मुंबई: वैश्विक बाजार में कीमती धातु में तेजी के बल पर बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 595 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी में 370 रुपये प्रति किलोग्राम की साप्ताहिक तेजी रही। वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 10.35 डॉलर प्रति औंस की बड़ी बढ़त लेकर सप्ताहांत पर 1760.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 10.2 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1757.90 डॉलर प्रति औंस रहा। हालांकि इस दौरान चांदी हाजिर 22.52 डॉलर प्रति पर सपाट रही।


बीते सप्ताह विदेशी बाजारों की चाल ने घरेलू बाजार की दिशा तय की। देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 595 रुपये चढ़कर सप्ताहांत पर 46506 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 373 रुपये चमककर 46315 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।


समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर मांग तेज रहने से चांदी 370 रुपये की उछाल के साथ 60550 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 274 रुपये महंगी होकर 60715 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

 हो जाए सावधान! WhatsApp ने एक महीने में भारत में बंद किए 20 लाख अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसा

हो जाए सावधान! WhatsApp ने एक महीने में भारत में बंद किए 20 लाख अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसा

सोशल मीडिया संबंधी नए नियमों को पालन करते हुए वाट्सएप ने भारत के अंदर 20 लाख अकाउंट को बंद कर दिया है। यह कार्रवाई सिर्फ अगस्त माह में की गई है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी वाट्सएप ने बताया कि उसने यह कदम 420 यूजर्स की शिकायत के आधार पर उठाया है। जिसमें अलग-अलग खातों की शिकायत की गई थी। 

वाट्सएप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया है कि उसने भारत में 20,70,000 खातों को बंद कर दिया है। जिन खातों को बंद किया गया है, उनमें से 95 प्रतिशत खाते ऑटोमेटेड बल्क मैसेजिंग का अनाधिकृत इस्तेमाल कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 420 यूजर्स की रिपोर्ट में 105 शिकायतें अकाउंट सपोर्ट, 222 प्रतिबंध लगाने की अपील, 34 अन्य सपोर्ट, 42 प्रोडक्ट सपोर्ट व 17 सेफ्टी सपोर्ट की थीं। 

64 दिन में तीन करोड़ खाते किए बंद 
वाट्सएप ने अपने एक बयान में बताया कि उसने दुनिया भर में 64 दिन के अंदर तीन करोड़ खातों पर प्रतिबंध लगाया है। यह कार्रवाई 16 जून से 31 जुलाई के बीच की गई थी। इन सभी खातों को इसलिए बंद किया गया क्योंकि इनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था। वाट्सएप का कहना है कि यूजर्स की सुविधा के लिए वह इस तरह की कार्रवाई करता है। ऐसे खातों को बंद करता है, जिसके माध्यम से दुर्भावना फैलाई जा रही हो। 
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 15 तारीख से बदल जाएगा कई स्पेशल ट्रेनों का रूट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 15 तारीख से बदल जाएगा कई स्पेशल ट्रेनों का रूट

नई दिल्ली। पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 03225/03226 जयनगर-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन और गाड़ी संख्या 03227/03228 सहरसा-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन दो अलग-अलग गाडिय़ों के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। अभी तक दोनों ट्रेनें जयनगर और सहरसा से चलने के बाद बरौनी स्टेशन पर मिलकर एक हो जाती हैं। वहीं, राजेंद्रनगर से एक गाड़ी बनकर चलती है जो बरौनी में अलग-अलग होकर जयनगर एवं सहरसा के लिए प्रस्थान करती है। रेलवे के मुताबिक 15 अक्टूबर 2021 से इन दोनों रेलगाडिय़ों को दो अलग-अलग ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा। 


- गाड़ी संख्या 03654 दानापुर-जयनगर स्पेशल ट्रेन
यह ट्रेन 15 अक्टूबर से अगले आदेश तक (प्रत्येक रविवार को छोड़कर) दानापुर से 06.50 बजे प्रस्थान करेगी. जो पाटलीपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, भगवानपुर, मुजफ्फरपुर, ढ़ोली, खुदीरामबोस पुसा, समस्तीपुर, रामभद्रपुर, हायाघाट, लहेरियासराय, दरभंगा, सकरी, मधुबनी, राजनगर, खजौली होते हुए 14.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। - गाड़ी संख्या 03653 जयनगर-दानापुर स्पेशल ट्रेन

यह गाड़ी 15 अक्टूबर से अगले आदेश तक(प्रत्येक रविवार को छोड़कर) जयनगर से 10.50 बजे प्रस्थान करेगी. जो खजौली , राजनगर, मधुबनी, सकरी, दरभंगा, लहेरियासराय, हायाघाट, रामभद्रपुर, समस्तीपुर, खुदीरामबोस पुसा, ढ़ोली, मुजफ्फरपुर ,भगवानपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलीपुत्रा होते हुए 19.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

-गाड़ी संख्या 03228 राजेंद्रनगर-सहरसा स्पेशल ट्रेन
यह गाड़ी 15 अक्टूबर से अगले आदेश तक (प्रत्येक रविवार को छोड़कर) राजेंद्रनगर से 07.15 बजे प्रस्थान करेगी. जो फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, बरौनी, बेगुसराय, साहेबपुर कमाल, खगडिय़ा, मानसी, बदलाघाट, कोपरिया, सिमरी बख्तियारपुर होते हुए 13.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

-गाड़ी संख्या 03227 सहरसा-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन
यह गाड़ी 15 अक्टूबर से अगले आदेश तक (प्रत्येक रविवार को छोड़कर) सहरसा से 12.20 बजे प्रस्थान करेगी. जो सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, बदलाघाट, मानसी, खगडिय़ा, साहेबपुर कमाल, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा होते हुए 19.30 बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी।
 महंगाई की मार: एक दिन में ही इतने रुपए बढ़ा पेट्रोल का दाम

महंगाई की मार: एक दिन में ही इतने रुपए बढ़ा पेट्रोल का दाम

इस्लामाबाद।  भारत की नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पाकिस्तान में एक दिन में इनकी कीमतों में 4 से 9 रुपए का इजाफा कर दिया है। इस समय पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 127 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है, लेकिन इमरान खान सरकार इस पर चिंता जताने के बजाय जनता को ऐसे अजीबो-गरीब तर्क दे रही है जो उसके गले नहीं उतर रहे हैं। पाकिस्तान वित्त मंत्री शौकत तारिन ने कहा कि पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें इस क्षेत्र के दूसरे देशों जैसे भारत और बांग्लादेश से कम हैं। इमरान सरकार ने एक दिन में पेट्रोल के दामों में 4 रुपए और डीजल की कीमत 9 रुपए के करीब बढ़ा दी है, वहीं, केरोसीन 7 रुपए तक महंगा हुआ है। हाई स्पीड डीजल भी 2 रुपए/लीटर महंगा हो गया। शौकत तारिन ने कहा कि दुनिया में सिर्फ 16 देश हैं, जहां पेट्रोल की कीमतें कम हैं। ये सभी देश तेल उत्पादक हैं। उनका अपना तेल है। हमारे यहां इस क्षेत्र में और दुनिया में सबसे ज्यादा सस्ता तेल है। इससे ज्यादा सस्ता कैसे मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार पेट्रोल के दाम घटाती है तो उसे घाटा अपनी जेब से पूरा करना होगा। पेट्रोलियम पर लगने वाले कर को 2018 के 30 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 2 से 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
अब खुद से नहीं कटेगा आपका पैसा, पूछकर ही होगी पेमेंट- नया नियम लागू

अब खुद से नहीं कटेगा आपका पैसा, पूछकर ही होगी पेमेंट- नया नियम लागू

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मोबाइल बिल, अन्य यूटिलिटी बिल और ओटीटी मंचों के सब्सक्रिप्शन के लिए लगाए जाने वाले ऑटो डेबिट सिस्टम की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 तय की गई थी। यानी एक अक्टूबर से देश में ऑटो-डेबिट लेनदेन में बदलाव हो गया है।


इस नियम के तहत अक्तूबर से बैंकों को ऑटो-डेबिट भुगतान की तारीख से पांच दिन पहले ग्राहक को एक नोटिफिकेशन भेजना होगा। भुगतान केवल तभी हो पाएगा, जब ग्राहक मंजूरी देगा। इसके अलावा, अगर भुगतान रकम 5,000 रुपए से ज्यादा है तो बैंक ग्राहक को ओटीपी भी भेजेगा।


आसान भाषा में समझें, तो अक्तूबर से नए ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू होने के बाद बैंक और पेटीएम-फोन पे जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म्स को किस्त या बिल के पैसे काटने के पहले हर बार ग्राहकों से उनकी अनुमति लेनी होगी। इसकी मंजूरी के बाद ही पैसे काटे जाएंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके मोबाइल नंबर का बैंक में अपडेट होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके मोबाइल नंबर पर ही ऑटो डेबिट से जुड़ा नोटिफिकेशन एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा।


पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 थी। यानी एक अप्रैल 2021 से इस सिस्टम में बदलाव होना था। बैंक और भुगतान सुविधा प्रदान करने वाले तमाम प्लेटफॉर्म मांग कर रहे थे कि नए व्यवस्था को लागू करने के लिए उन्हें कुछ समय दिया जाए। केंद्रीय बैंक ने ये तारीख इसलिए बढ़ाई ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी ना हो।


मौजूदा समय में ज्यादातर लोग अपने मोबाइल, पानी का बिल, आदि के बिलों को ऑटो पेमेंट मोड में डाल देते हैं। यानी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म या बैंक ग्राहक से एक बार अनुमति लेने के बाद हर महीने बिना किसी जानकारी के खाते से पैसे काट लेते हैं। इससे फ्रॉड की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बढ़ते फ्रॉड के मद्देनजर यह बदलाव किया जा रहा है।


नए नियम लागू होने से करोड़ों ग्राहक प्रभावित होंगे। हालांकि, यूपीआई के ऑटोपे सिस्टम से ऐसे ऑटो-डेबिट भुगतान पर कोई असर नहीं होगा। बैंकों ने अपने ग्राहकों को इस नए नियम के बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी है। देश के बड़े निजी बैंक एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों ऑटो डेबिट नियम के बार में सूचित किया है।

 अक्टूबर महीने के पहले दिन सोने ओर चांदी में बड़ा बदलाव, जाने क्या है आज का भाव

अक्टूबर महीने के पहले दिन सोने ओर चांदी में बड़ा बदलाव, जाने क्या है आज का भाव

मुंबई। वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं में आई जबरदस्त तेजी की बदौलत आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 410 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 692 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.71 प्रतिशत चमककर 1738.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही, अमेरिकी सोना वायदा भी 1.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1738.90 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी तरह चांदी हाजिर 1.29 प्रतिशत उछलकर 21.79 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विदेशी बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 410 रुपये की मजबूती के साथ 46180 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 210 रुपये की बढ़त लेकर 45766 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 692 रुपये महंगी होकर 59000 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 694 रुपये की छलांग लगकार 59357 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा, फटाफट चेक करे आज के नए रेट

पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा, फटाफट चेक करे आज के नए रेट

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगभग स्थिरता रहने के बीच शुक्रवार को डीजल 30 पैसे और पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। कल इन दोनों की कीमतों में इतने की ही वृद्धि की गयी थी। दिल्ली में आज पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पिछले चार में से तीन दिन में पेट्रोल 70 पैसे महंगा हो चुका है। डीजल भी आठ दिनों से डीजल 1.55 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।


यूरोप में ऊर्जा संकट के कारण कच्चे तेल में लगातार सात दिनों की तेजी के बाद पिछले दो दिनों में नरमी का रूख दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेट क्रूड नरम पड़कर 78.52 डॉलर प्रति पर और अमेरिकी क्रूड गिरकर 75.03 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
70 साल बाद एयर इंडिया की `घर वापसी`, टाटा संस ने जीती बोली...

70 साल बाद एयर इंडिया की `घर वापसी`, टाटा संस ने जीती बोली...

 नई दिल्ली। टाटा संस ने घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के लिए बोली जीत ली है। अब टाटा ग्रुप एयर इंडिया का नया मालिक होगा। मंत्रियों के एक पैनल ने एयरलाइन के अधिग्रहण के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आने वाले दिनों में एक आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।

1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से हुई थी शुरुआत
टाटा के साथ सरकार का सौदा पक्का होने से विमानन कंपनी की 70 साल बाद `घर वापसी` होगी। टाटा समूह ने अक्तूबर 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से एयर इंडिया की शुरुआत की थी। वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद एक राष्ट्रीय एयरलाइंस की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में भारत सरकार ने एयर इंडिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद 1953 में भारत सरकार ने एयर कॉर्पोरेशन एक्ट पास किया और फिर टाटा समूह से इस कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीद ली।

कंपनी पर 60,074 करोड़ रुपये का कर्ज
31
मार्च 2019 तक कंपनी पर 60074 करोड़ रुपये का कर्ज था। मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी के 9500 से 10000 करोड़ रुपये के घाटे में रहने की आशंका है। एयर इंडिया खरीदने वाली कंपनी को 23,286.5 करोड़ रुपये ही चुकाने होंगे। शेष कर्ज को विशेष उद्देश्य के लिए बनाए गए एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि बाकी का कर्ज खुद सरकार उठाएगी।

मौजूदा समय में एयर इंडिया की 4400 घरेलू उड़ानें
डील के तहत एयर इंडिया का मुंबई में स्थित हेड ऑफिस और दिल्ली का एयरलाइंस हाउस भी शामिल है। मुंबई के ऑफिस का बाजार मूल्य 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मौजूदा समय में एयर इंडिया 4400 घरेलू उड़ानें और विदेशों में 1800 लैंडिंग और पार्किंग स्लॉट को कंट्रोल करती है।

रिजर्व प्राइस से करीब 3,000 करोड़ रुपये ज्यादा है टाटा की बोली
टाटा ग्रुप की बोली सरकार द्वारा तय किए गए रिजर्व प्राइस से करीब 3,000 करोड़ रुपये ज्यादा है। टाटा की बोली स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह द्वारा लगाई गई बोली से लगभग 5,000 करोड़ रुपये अधिक है। आगे रिपोर्ट में कहा गया कि सरकारी सूत्रों ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है, जिसमें रिजर्व प्राइस को 15,000-20,000 करोड़ रुपये बताया गया है।

2020 में शुरू हुई थी एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया
बता दें कि एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया जनवरी 2020 में ही शुरू कर दी गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें लगातार देरी हुई। अप्रैल 2021 में सरकार ने एक बार फिर योग्य कंपनियों से बोली लगाने को कहा। 15 सितंबर बोली लगाने का आखिरी दिन था। साल 2020 में भी टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के अधिग्रहण को लेकर रुचि पत्र दिया था। सरकार ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओएल) के नियमों में ढील दी थी जिसके बाद कर्ज में डूबे एयर इंडिया को खरीदने में कुछ कंपनियों ने रुचि दिखाई। नए नियमों के तहत ही कर्ज के प्रावधानों में नरमी बरती गई ताकि स्वामित्व वाली कंपनी को पूरा कर्ज न वहन करना पड़े।

 महंगाई का एक और झटका: अक्टूबर महीने में रसोई गैस हुई महंगी, जानें नए दाम

महंगाई का एक और झटका: अक्टूबर महीने में रसोई गैस हुई महंगी, जानें नए दाम

रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। इस बार यह बढ़ोतरी 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। आज 1 अक्टूबर से दिल्ली में 19 किलो वाला कामर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 43 रुपये बढ़ाए गए हैं। वहीं, नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये बनी हुई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लग रहा था कि LPG सिलेंडर की कीमत 900 रुपये के पार जा सकती है।

बता दें कि सितंबर महीने की शुरुआत आम आदमी के लिए महंगाई के तड़के के साथ हुई थी। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी कर दी। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1 सितंबर को 25 रुपए बढ़ा दी गई।

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गए हैं। बीते महीने 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था। जुलाई में भी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गे थे। वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

जानिए अपने शहर में रसोई गैस के दाम
मुंबई में 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के दाम 884.5 रुपये, चेन्नई में आपको LPG सिलेंडर 900.50 रुपये में मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिलेंडर के दाम 897.5 रुपये हैं।

बता दें कि 1 जनवरी से 1 सितंबर तक रसोई गैस की कीमत में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 1693 रुपये है। कोलकाता में भाव 1772 रुपये, मुंबई में 1,649 रुपये और चेन्नई में 1,831 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

सरकार ने हर महीने कीमतों में इजाफा करके LPG पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है। हर महीने दाम में बढ़ोतरी के चलते मई 2020 तक सब्सिडी खत्म हो गई। रसोई गैस की कीमत पिछले सात सालों में दोगुनी से अधिक हो गई हैं। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपये थी।
SIM Card के जरिए सेकंड्स में खाली किया जा सकता है बैंक अकाउंट, कंगाली से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें

SIM Card के जरिए सेकंड्स में खाली किया जा सकता है बैंक अकाउंट, कंगाली से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें

आजकल मोबाइल बैंकिंग (Net Banking) नेट बैंकिंग की तुलना में अधिक आम हो गई है क्योंकि मोबाइल बैंकिंग बहुत आसान है, और इसके जरिए लोग कभी भी अपने बैंक खाते में लॉग इन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति एक बार में अपने सभी लेनदेन की जांच कर सकता है। आप एक सिंगल क्लिक से अपने बैंकिंग ऐप में लॉग इन कर सकते हैं। लेकिन इस बात का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। पिछले कुछ समय में एक मोबाइल बैंकिंग से जुड़ा एक बड़ा फ्रॉड सामने आया है जिसको सिम स्वैपिंग फ्रॉड नाम दिया गया है।
सिम स्वैप फ्रॉड क्या है?
सिम स्वैप फ्रॉड सिम कार्ड को बदल देना या उसी नंबर से दूसरा सिम निकलवा लेना है। सिम स्वैपिंग में आपके मोबाइल नंबर से एक नए सिम का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इसके बाद आपका सिम कार्ड बंद हो जाता है और आपके मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाता है। ऐसे में ठग के पास आपके मोबाइल नंबर से सिम चालू हो जाता है और इसी का फायदा उठाकर वह आपके नंबर पर ओटीपी मंगाता है और फिर आपके खाते से पैसे उड़ा लेता है।

धोखाधड़ी करने वाले कैसे बनाते हैं आपको निशाना?

साइबर अपराधी फिशिंग या मालवेयर के जरिए आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की डिटेल्स हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे मोबाइल खोने, सिम कार्ड खराब हो जाने का बहाना बनाकर मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को सही ग्राहक की पहचान के साथ संपर्क करते हैं। कस्टमर वेरिफिकेशन के बाद, मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर ग्राहकों के पास मौजूद पुराने सिम कार्ड को डिएक्टिवेट कर देता है और अपराधी को नया सिम कार्ड जारी करता है। ग्राहकों के फोन पर नेटवर्क उपलब्ध नहीं होगा। अब ग्राहक को अपने फोन पर कोई एसएमएस, जानकारी जैसे अलर्ट, ओटीपी, यूआरएन आदि नहीं मिलेंगे।
Sim-Swap से बचने के लिए याद रखें ये बातें
सतर्क रहें और अपने मोबाइल फोन की नेटवर्क कनेक्टिविटी के स्टेटस के बारे में जानकारी रखें। अगर आपको पता चलता है कि लंबे समय से आपको कोई कॉल या एसएमएस नोटिफिकेशन नहीं मिल रहे हैं, तो कुछ गलत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको मोबाइल ऑपरेटर के साथ पूछताछ करके यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कहीं आप धोखाधड़ी का शिकार तो नहीं हुए हैं। इसके लिए आपको तुरंत अपने मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करना होगा। अपने फोन पर लगातार अनजान कॉल्स आने की स्थिति में अपने फोन को स्विच ऑफ नहीं करें, केवल उनका जवाब न दें। यह आपको झांसे में फंसाने का तरीका हो सकता है कि आप अपने फोन को बंद या साइलेंट पर रख दें, जिससे आपको यह न पता चले कि आपके फोन की कनेक्टिविटी के साथ छेड़छाड़ की गई है। हमेशा अपने बैंक स्टेटमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री को नियमित तौर पर चेक करें, जिससे आपको कोई गड़बड़ी को पहचानने में मदद मिल सके।
 

 चांदी 1570 रुपये सस्ती, जाने आज क्या है सोने के दाम

चांदी 1570 रुपये सस्ती, जाने आज क्या है सोने के दाम

मुंबई। विदेशी बाजार में सफेद धातु में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के दबाव में आज घरेलू बाजार में चांदी 1570 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई वहीं पीली धातु में मामूली तेजी रही।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 1.26 प्रतिशत टूटकर 22.15 डॉलर प्रति औंस रह गई। हालांकि, सोना हाजिर 0.28 प्रतिशत बढ़कर 1738.47 डॉलर प्रति औंस रहा। साथ ही, अमेरिकी सोना वायदा 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर 1736.60 डॉलर प्रति औंस रहा।

वैश्विक बाजार में सफेद धातु में गिरावट और पीली धातु में बढ़त का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान चांदी 1570 रुपये सस्ती होकर 58901 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 1475 रुपये लढ़ककर 59225 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वहीं, सोना 35 रुपये बढ़कर 45820 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 50 रुपये मजबूत होकर 45834 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर : सरकार ने एक और भत्ते को दी मंजूरी, अब मिलेगा दोगुना बोनस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर : सरकार ने एक और भत्ते को दी मंजूरी, अब मिलेगा दोगुना बोनस

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2021 से सरकारी कर्मचारियों के लिए 28 फीसदी महंगाई लागू कर दिया है, जो मिलना भी शुरू हो गया है. मंहगाई भत्ता (DA) बढ़ने के बाद अब कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर आई है. सरकार ने हाउस रेंट अलाउंस भी अब बढ़ा दिया है

दरअसल, महंगाई भत्ता 25% से ज्यादा होने पर HRA अपने आप रिवाइज हो जाता है. डीओपीटी की अधिसूचना के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बदलाव महंगाई भत्ते के आधार पर किया गया है. सरकार ने अब बढ़े हुए एचआरए में अन्य केंद्रीय कर्मचारियों को भी शामिल करना शुरू कर दिया है.

सभी कर्मचारियों को बढ़े हुए एचआरए का लाभ मिलना शुरू हो गया है. इसलिए शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी एचआरए मिलना शुरू हो गया है. यह बढ़ोतरी डीए के साथ 1 जुलाई 2021 से भी लागू हो गई है. 

शहरवार उपलब्ध है एचआरए
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की श्रेणी X, Y और Z श्रेणी के शहरों के अनुसार है. यानी एक्स कैटेगरी में आने वाले कर्मचारियों को अब 5400 रुपये प्रति माह से ज्यादा का एचआरए मिलेगा. इसके बाद वाई क्लास के लिए 3600 रुपये और जेड क्लास के लिए 1800 रुपये प्रतिमाह.

50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर X कैटेगरी में आते हैं. इन शहरों में केंद्रीय कर्मचारियों को 27 फीसदी एचआरए मिलेगा. Y श्रेणी के शहरों में यह 18 प्रतिशत और Z श्रेणी में 9 प्रतिशत होगा.

जानिए- कैसे की जाती है एचआरए की गणना
7वें वेतन मैट्रिक्स के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का अधिकतम मूल वेतन 56, 000 रुपये प्रति माह है तो उनके एचआरए की गणना 27 फीसदी करनी होगी. जो इस प्रकार है.

एचआरए = 56000 रुपये x 27/100 = 15120 रुपये महीना

पहले एचआरए = रु 56000 x 24/100 = 13440 रुपये प्रति माह वृद्धि = 15120-13440 = 1680 रुपये प्रति माह
 
 सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, फटाफट चेक करे आज का रेट

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, फटाफट चेक करे आज का रेट

मुंबई। वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 160 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 300 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 1.19 प्रतिशत लुढ़ककर 1729.01 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही, अमेरिकी सोना वायदा 0.95 प्रतिशत टूटकर 1733.40 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी तरह चांदी हाजिर भी 2.16 प्रतिशत गिरकर 22.16 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 160 रुपये गिरकर 45906 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 180 रुपये उतरकर 45880 रुपये प्रति दस ग्राम रहा गया। साथ ही, चांदी 300 रुपये सस्ती होकर 60334 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 320 रुपये उतरकर 60580 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
 1 अक्टूबर से बदलेगा बहुत कुछ, जानिए - क्या होने वाले हैं बदलाव?

1 अक्टूबर से बदलेगा बहुत कुछ, जानिए - क्या होने वाले हैं बदलाव?

1 अक्टूबर से आपको सरकार की ओर से कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे. 1 अक्टूबर की शुरुआत होते ही बैंक, वेतन, पेंशन, रसोई गैस की कीमतों से लेकर कई बदलाव होंगे, जो आपकी जेब पर असर डालेंगे. अगले महीने से रोजमर्रा की कई चीजें बदल जाएंगी और ये बदलाव अलग -अलग होंगे.

पेंशन में बदलाव 
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़े नियम 1 अक्टूबर से बदलेंगे. अब देश के सभी बुजुर्ग पेंशनभोगी जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है, तो वे देश के सभी प्रधान कार्यालयों के जीवन प्रमाण केंद्र में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. इसके लिए 30 नवंबर तक का समय भी दिया गया है.

चेक बुक नियम
1 अक्टूबर से तीन बैंकों का चेकबुक और MICR कोड अमान्य हो जाएगा. इसमें ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक हैं. जिनका हाल ही में अन्य बैंकों के साथ विलय हुआ है. बैंकों के विलय से खाताधारकों के अकाउंट नंबर, IFSC और MIC कोड में बदलाव के कारण बैंकिंग सिस्टम भी 1 अक्टूबर, 2020 से पुरानी चेकबुक को रिजेक्ट कर देगा.

ऑटो डेबिट कार्ड नियम
1 अक्टूबर से आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ऑटो डेबिट के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए नियम लागू होंगे. इसके तहत, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या मोबाइल वॉलेट से कुछ ऑटो डेबिट तब तक नहीं होगा जब तक ग्राहक की मंजूरी न हो.

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें
1 अक्टूबर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा. घरेलू एलपीजी और वाणिज्यिक सिलेंडर की नई कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय की जाती हैं.
 सोने और चांदी के कीमतों में आज भी गिरावट, देखें आज का भाव

सोने और चांदी के कीमतों में आज भी गिरावट, देखें आज का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ देखा गया है. जबकि सोमवार को दोनों ही कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखी गई थी. मंगलवार को सोना अक्टूबर वायदा 0.14 फीसदी यानी 64 रुपये की गिरावट के साथ 46071 रुपये पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं चांदी दिसंबर वायदा 0.23 फीसदी यानी 138 रुपये की गिरावट के साथ 60572 रुपये पर कारोबार करता हुआ देखा गया है.

सोमवार को एमसीएक्स पर सोने-चांदी में जोरदार तेजी आते हुए देखी गई थी. 167 रुपये की तेजी के साथ सोना 46069 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं चांदी दिसंबर वायदा 60634 रुपये पर निपटा था.

रॉयटर्स के अनुसार, मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई और निवेशक फेडरल रिजर्व के अधिकारियों से सेंट्रल बैंक की मौद्रिक नीति में बदलाव के बारे में अधिक संकेत प्राप्त करने के लिए उत्सुक थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई क्योंकि उन्हें डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी ट्रेजरी की बढ़ती पैदावार से चोट लगी थी।

वहीं, हाजिर सोना 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,748.01 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,747.50 डॉलर पर आ गया. 28 सितंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर डॉलर के सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के बाद सोना अब अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए महंगा है। इसके अलावा, बेंचमार्क 10-वर्षीय यू.एस. ट्रेजरी की पैदावार तीन महीनों में अपने उच्चतम स्तर पर चढ़ गई, रायटर की सूचना दी।

एक अन्य महत्वपूर्ण विकास में, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.3% गिरकर 990.32 हो गई, जो दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 22.47 डॉलर प्रति औंस और प्लैटिनम 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 976.07 डॉलर पर आ गया.

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतें निम्न प्रकार-
दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 45,550 रुपये और चांदी के रेट 60,500 रुपये प्रति किलो पर हैं. मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट 45,290 रुपये और चांदी के रेट 60,500 रुपये प्रति किलो पर हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 43,520 रुपये और चांदी के रेट 64,700 रुपये प्रति किलो पर हैं. कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 45,760 रुपये और चांदी के रेट 60,500 रुपये पर हैं.
 रिकॉर्ड हाई से 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, देखें ताजा रेट

रिकॉर्ड हाई से 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, देखें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today : देश में सोने के दाम (Gold Price) लगातार गिरावट का रुख दिखा है, लेकिन अगले कुछ हफ्तों में सोने के दाम उछल सकते हैं. फेस्टिव सीजन के चलते सोने के दामों में उछाल दर्ज होगी क्योंकि मांग बढ़ जाएगी. फिलहाल सोना अपने रिकॉर्ड हाई 56,200 के लेवल से लगभग 10,000 सस्ता चल रहा है लेकिन जल्द शुरू हो रहे फेस्टिव और वेडिंग सीजन के चलते इसकी कीमतें बढ़ेंगी. आज सोमवार यानी 27 सितंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन मार्केट में तेजी के चलते घरेलू वायदा बाजार में तेजी आई है. वैसे शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में स्थानीय सर्ऱाफा बाजार में सोने में बड़ी गिरावट दिखी थी.

आज सुबह मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट के गोल्ड में 0.36 फीसदी की तेजी दर्ज हुई थी और गोल्ड 46,162 रुपये प्रति ग्राम पर था. वहीं, सिल्वर फ्यूचर 1.04 फीसदी की उछाल के साथ 60,578 रुपये प्रति किलोग्राम पर था. 

अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 11.10 पर MCX पर गोल्ड में 0.58 फीसदी की तेजी दर्ज हो रही थी और धातु 1759.64 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 1.06 फीसदी की उछाल लेकर 22.66 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी.

IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 46,274
995- 46,089
916- 42,387
750- 35,120
585- 27,393
सिल्वर 999- 60,410

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,624, 8 ग्राम पर 36,992, 10 ग्राम पर 46,240 और 100 ग्राम पर 4,62,400 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 45,240 पर बिक रहा है.

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 45,350 और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,480 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,240 और 24 कैरेट सोना 46,240 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,900 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,600 रुपए है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,690 और 24 कैरेट 47,660 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.

अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 60,500 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 60,500 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 64,700 रुपए प्रति किलो है.
 डीजल फिर हुआ महंगा, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल का नया रेट

डीजल फिर हुआ महंगा, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल का नया रेट

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सप्ताह के पहले दिन ही कच्चे तेल के 80 डॉलर की ओर लपकने के बीच घरेलू स्तर पर आज डीजल की कीमत में फिर से 25 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी जिससे पिछले चार में से तीन दिन में इसमें 70 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी हो चुकी है। हालांकि इस दौरान पेट्रोल की कीमतें 22 वें दिन भी स्थिर रही। इस बढोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमत में शुक्रवार को 20 पैसे प्रति लीटर , रविवार को 25 पैसे और फिर सोमवार को 25 पैसे की बढोतरी की गयी है। इस तरह से चार दिन में से तीन में 70 पैसे की बढोतरी हो चुकी है।

गत पांच सितंबर को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी और उसके बाद यह 101.19 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर पर रहा। अमेरिका के तेल भंडार के तीन वर्ष के निचले स्तर पर आने तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी के कारण बीते सप्ताह से ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों मेंं तेजी बनी हुयी है। आज सिंगापुर में 1.06 डॉलर की बढ़त के साथ ब्रेट क्रुड 79.15 डॉलर प्रति बैरल पर औैर अमेरिकी क्रूड बढ़कर 1.04 डॉलर चढ़कर 75.02 डॉलर प्रति बैरल पर खुला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली————— 101.19—————— 89.32
मुंबई-—————107.26—————— 96.94
चेन्नई—————-98.96 -——————93.93
कोलकाता————101.62—————-—92.42
 बंद बैंक बंद : अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, यहां देखें पूरी लिस्ट

बंद बैंक बंद : अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: अगर आप अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करवाने वाले हैं तो यह खबह जरूर पढ़ें. दरअसल अक्टूबर महीने में कई त्योहार होने की वजह से कई दिन बैंक बंद रहेंगे.  कुल मिलाकर 21 बैंक अवकाश हैं जिनकी अगले महीने उम्मीद की जा सकती है. अलग अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग अलग हो सकती हैं. इन 21 छुट्टियों में 14 छुट्टियां आरबीआई ने घोषित की हैं. 

इसके अलावा चार रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है. आरबीआई छुट्टियों की सूची राज्यवार समारोहों, धार्मिक छुट्टियों और त्योहार समारोहों के आधार पर जारी करता है. अक्टूबर में छुट्टियां 1, 2, 3, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 26 और 31 तारीख को पड़ेंगी.

यहां आरबीआई के आदेश के अनुसार अक्टूबर 2021 के महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 अक्टूबर - बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन (गंगटोक)
2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्य)
3 अक्टूबर - रविवार
6 अक्टूबर – महालय अमावस्ये (अगरतला, बेंगलुरु, कोलकाता)
7 अक्टूबर- लैनिंग्थौ सनमही (इम्फाल) का मेरा चौरेन हौबा
9 अक्टूबर - दूसरा शनिवार
10 अक्टूबर - रविवार
12 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) / (अगरतला, कोलकाता)
13 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) / (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)
14 अक्टूबर - दुर्गा पूजा/दशहरा (महानवमी)/अयुत पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
15 अक्टूबर - दुर्गा पूजा/दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)/(इंफाल और शिमला को छोड़कर सभी बैंक)
16 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दसैन) / (गंगटोक)
17 अक्टूबर - रविवार
18 अक्टूबर - कटि बिहू (गुवाहाटी)
19 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफात/(अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि , लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)
22 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर)
23 अक्टूबर - चौथा शनिवार
24 अक्टूबर - रविवार
26 अक्टूबर - परिग्रहण दिवस (जम्मू, श्रीनगर)
31 अक्टूबर- रविवार
 लगातार दूसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना और चांदी, जाने आज का भाव

लगातार दूसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना और चांदी, जाने आज का भाव

मुंबई। वैश्विक बाजार में लौटी रौनक के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 145 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 609 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर लगातार दूसरे दिन सस्ती रही।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.43 प्रतिशत चढ़कर 1750.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि अमेरिकी सोना वायदा 1747.70 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। इसी तरह चांदी हाजिर भी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.52 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में आई तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में नहीं देखा गया। इस दौरान सोना 145 रुपये सस्ता होकर 45911 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 141 रुपये कमजोर होकर 45942 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। साथ ही चांदी 609 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर 60180 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 568 रुपये उतरकर 60441 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
त्योहारी सीजन में इन सभी बैंको ने की सस्ते होम लोन की पेशकश, जानिए डिटेल में

त्योहारी सीजन में इन सभी बैंको ने की सस्ते होम लोन की पेशकश, जानिए डिटेल में

नई-दिल्ली: त्योहारी सीजन के मद्देनजर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक , पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी द्वारा होम लोन दिये जा रहे आकर्षक ब्याज दरों के बीच एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने भी 6.66 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की है।


एलआईसी एचएफएल ने आज ऐलान किया कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर दो करोड़ रुपये तक के आवास ऋण पर 6.66 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की गयी है।


उसने कहा कि इसके साथ ही जिन ग्राहकों का सिबिल 700 से अधिक है उनके लिए भी आकर्षक पेशकश की गयी है। कंपनी की यह पेशकश 30 नवंबर 2021 तक जारी रहेगी।