नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG NEWS: कलेक्टर ने धारा 144 मियाद बढ़ाई,जानिए कब तक रहेगा प्रभावशील, आदेश हुआ जारी...!!

BIG NEWS: कलेक्टर ने धारा 144 मियाद बढ़ाई,जानिए कब तक रहेगा प्रभावशील, आदेश हुआ जारी...!!

 रायपुर। बलौदाबाजार में  प्रशासन और पुलिस अभी भी हालात पर नजर बनाये हुए हैं। लिहाजा, बलौदाबाजार के नगरपालिका क्षेत्र में धारा 144 अभी लागू रहेगा। जानकारी पहले 10 जून से 16 जून तक रात के 9 बजे से 12 बजे तक धारा 144 लागू करने का आदेश था, लेकिन अब उस मियाद को बढ़ा दिया गया है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने नया निर्देश जारी किया है, जिसके मुताबिक शाम के 4 बजे से 20 जून की रात के 12 बजे तक नगरपालिका क्षेत्र में धारा 144 लागू किया है। इस निर्देश के बाद 5 लोगों से ज्यादा की जुटान प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं हो सकेगी। वहीं अस्त्र-शस्त्र के साथ कोई भी नहीं चल सकेगा। ये आदेश आज से ही लागू कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में 19 मेडिकल स्टोर्स पर छापा, जाँच के बाद होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में 19 मेडिकल स्टोर्स पर छापा, जाँच के बाद होगी कार्रवाई

 रायपुर : छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने अमानक दवाइयों के खिलाफ राज्य भर में दो दिवसीय अभियान चलाया है। 19 औषधि प्रतिष्ठानों से संदेहास्पद 17 दवाओं और फूड सप्लीमेंट के सैंपल लिए। जिन्हें कालीबाड़ी स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

रायपुर व दुर्ग के चार-चार, बिलासपुर के पांच, सरगुजा और बस्तर के तीन-तीन प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए हैं। इससे पहले आठ जून को राज्य के कई जिलों के ड्रग वेयर हॉउस, जिला अस्पताल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आयरन और फोलिक एसिड टेबलेट के सैंपल लिए गए थे।

 
 
BREAKING :नगरीय निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव कर सकती है बीजेपी सरकार, भाजपा विधायक दल की बैठक में बनी सह​मति

BREAKING :नगरीय निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव कर सकती है बीजेपी सरकार, भाजपा विधायक दल की बैठक में बनी सह​मति

 रायपुर। प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवंबर-दिसंबर 2024 में नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं. इसके पहले राज्य सरकार ने अगले चुनाव में नियमों में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. दरअसल, आज राजधानी में बीजेपी विधायक दल की बैठक में महापौर और अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराये जाने को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान ज्यादातर विधायक प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने पर सहमति जताई है.

बता दें कि अविभाजित मध्यप्रदेश में 1999 में कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार ने राज्य में महापौर चुनने का अधिकार पार्षदों से छीनकर जनता के हाथ में दिया था. तब नगर निगम रायपुर में तरुण चटर्जी पहले महापौर बने थे. वह 2000 से 2003 तक महापौर रहे. इसके बाद हुए 3 चुनावों में भाजपा के सुनील सोनी, कांग्रेस से डॉ. किरणमयी नायक और फिर कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे महापौर बने.

भूपेश सरकार ने पार्षदों को दिया महापौर चुनने का अधिकार

पांच साल पहले भूपेश सरकार ने दिग्जविजय के द्वारा दिए गए अधिकार देने वाले नियम में बदलाव करके जनता से अधिकारी छीन लिया और पार्षदों को महापौर चुनने का अधिकार दिया गया. इस नियम से रायपुर नगर निगम के एजाज ढेबर समेत अन्य निकायों में भी अप्रत्यक्ष अध्यक्ष और महापौर चुने गए थे. वहीं 5 साल बाद प्रदेश की सत्ता में वापसी के बाद अब बीजेपी एक बार फिर नियम में बदलाव करने जा रही हैं.

CRIME : विधाता यादव हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, ऐसे रची थी हत्या की कहानी

CRIME : विधाता यादव हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, ऐसे रची थी हत्या की कहानी

 रायपुर : रायपुर में हुए हाई प्रोफाइल विधाता यादव मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि खुद विधाता यादव की पत्नी निकली। मीना यादव ने अपने प्रेमी अमजद खान के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

सिर पर रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट 

मिली जानकारी के मुताबिक, विधाता यादव अमजद खान के पास ऑटो चलाने का काम करता था। इस दौरान अमजद और मीना यादव के बीच अवैध संबंध बन गए। जब विधाता यादव को इसकी भनक लगी, तो पति-पत्नी के बीच रोज विवाद होने लगा। इससे परेशान मीना यादव ने पति को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। 9 जून की शाम, अमजद खान और उसके सहयोगी अन्नू प्रजापति ने विधाता यादव को दारू पार्टी के बहाने बुलाया। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी और इसी दौरान अवैध संबंधों को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद अमजद खान और अन्नू प्रजापति ने विधाता यादव पर हमला किया और सिर पर रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, उन्होंने शव को खारुन नदी में फेंक दिया।

10 जून को पुलिस को खारुन नदी में एक लाश मिली। शव की पहचान विधाता यादव के रूप में होने के बाद, पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच शुरू की। इन सबूतों की बारीकी से जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी मीना यादव, अमजद खान और अन्नू प्रजापति को गिरफ्तार किया।

13 साल पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस ने बताया कि अमजद खान रायपुर महौदापारा का रहने वाला और दूसरा आरोपी अन्नू प्रजापति UP का है जो उसकी के यहां ऑटो चलाता है। पुलिस ने बताया कि अन्नू प्रजापति आदतन अपराधी है जिसके नाम से UP में कई मामले दर्ज हैं। विधाता यादव और मीना यादव ने 13 साल पहले लव मैरिज की थी, लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस का महाधरना 18 जून को, जिले भर के कांग्रेसजन होंगे शामिल

बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस का महाधरना 18 जून को, जिले भर के कांग्रेसजन होंगे शामिल

बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को बलौदा बाजार कांड के विरोध में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बिलासपुर के प्रभारी व पूर्व जय सिंह अग्रवाल समेत जिले भर के कांग्रेस जन मौजूद रहेंगे।नेहरू चौक में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस महाधरना में प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और बलौदाबाजार कांड के वास्तविक आरोपियों को पकड़ने व निर्दोषों को तत्काल रिहा करने की मांग की जाएगी। सरकार का दायित्व है कि निर्दोषों को परेशान करने के बजाय हिंसा के जिम्मेदार असमाजिक तत्वों को पकड़े और छत्तीसगढ़ में फिर से शांति बहाल करे। शांत छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाओं की निंदा करते है

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,झमाझम बरसेंगे बादल,24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम...!!

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,झमाझम बरसेंगे बादल,24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम...!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से याने 17 जून से मानसून की बारिश रंग दिखा सकती है। रायपुर मौसम विभाग की माने तो कल से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। जाहिर है, भीषण गर्मी के बाद अब प्रदेश के लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं, कि कब कारे-कारे बदरा आए और झूम के बरसे, धरती की प्यास बूझा जाए। मगर राहत की बात यह है कि मानसून का अब बहुत लंबा इंतजार नहीं रह गया है। सब कुछ अच्छा रहा तो मौसम विभाग के मुताबिक कल से मानसून कई जिलों को पानी से सराबोर कर सकता है

रायपुर मौसम विभाग ने आगमी 3 दिनों में प्रदेश के मध्य व दक्षिण भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने तथा उसके बाद कोई विषेश परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उत्तरी भाग में आगामी 24 घंटो तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं उसके बाद 2-3 तक की गिरावट होने की संभावना है। वहीं आज सरगुजा संभाग के सभी जिलों में एक दो जगह ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कल के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 17 जून को सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, दुर्ग, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बलोद, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। वहीँ, बलरामपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में अब इस तारीख तक सभी स्कूल रहेंगे बंद,गर्मी की छुट्टी बढ़ी…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में अब इस तारीख तक सभी स्कूल रहेंगे बंद,गर्मी की छुट्टी बढ़ी…

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है।  अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे।

IMG-5545

श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

  रायगढ़ : चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम लामीदरहा निवासी 17 वर्षीय युवक ने घर की बाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच करने में जुट गई हैजानकारी के अनुसार, तपन चौहान पिता नेहरू चौहान उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम लामीदरहा कक्षा 12 में पढ़ता था। परीक्षा में पूरक आ जाने के कारण घर वाले उसे पढ़ने के लिए बोलते थे। शनिवार की रात अपने पिता के साथ खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था। सुबह जब घर के लोग तपन को छत से उठाने के लिए गए तब वो वहां नहीं था।

पता तलाश करने पर गांव के लोगों ने बताया कि तपन घर के पीछे बाड़ी में फांसी लगा लिया है। आनन फानन में घरवालों ने पहुंचकर तपन के शरीर को फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही तपन चौहान को मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने अपने बयान में आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
 
CG NEWS : एबीस फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

CG NEWS : एबीस फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

 राजनांदगांव : शहर के समीप इंदामरा में एबीस ग्रुप के माल गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई, दोपहर लगभग 3:00 बजे लगी इस आग पर काफी मशक्कत के बाद देर रात काबू पाया गया। इस आगजनी से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं राजनांदगांव सहित आसपास जिले की दर्जन भर फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई।

राजनांदगांव शहर के समीप ग्राम इंदामरा क्षेत्र में संचालित एबीस ग्रुप के सोयाबीन तेल पैकेजिंग गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आगजनी हो गई। इस गोदाम में कार्टून, पैकेजिंग मैटेरियल, पोल्ट्री मेडिसिन और वैक्सीन सहित कई सामान्य जलकर खाक हो गए। इस आगजनी में कोई जनहानी नहीं हुई लेकिन करोड़ों रूपये के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

इस भीषण आगजनी में एबीसी कंपनी की तीन फायर ब्रिगेड के अलावा स्थानीय फायर ब्रिगेड की तीन टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन आग नहीं बुझने पर डोंगरगढ़, डोंगरगांव, दुर्ग, भिलाई सहित आसपास के क्षेत्र से दमकल वाहनों को बुलाया गया, जिसके बाद दर्जनों दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाई गई।

 
CG CRIME : रिश्ते शर्मसार; कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से अपनी मां को उतारा मौत के घाट

CG CRIME : रिश्ते शर्मसार; कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से अपनी मां को उतारा मौत के घाट

 मोहला  : छत्तीसगढ़ के मोहला में हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने खेत में काम कर रही अपने मां की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे गणेश्वर को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह औंधी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम आलकन्हार निवासी सनायो बाई लकड़ा अपने बेटे गणेश्वर लकड़ा के साथ धान बोआई को लेकर अपनें खेत गई हुई थी। वहां मां बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई। गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक मस्तिष्क रोगी है। पुलिस ने आरोपी गणेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
CM साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से की मुलाकात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

CM साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से की मुलाकात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। घायल जवानों से बात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए  जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे।

आपको बता दे माओवादियों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों की मुहिम लगातार जारी है । इसी कड़ी में नारायणपुर में हमारे सुरक्षा बलों ने सघन अभियान चलाकर 8 माओवादियों को मार गिराया। इस अभियान में माओवादियों का कड़ा मुक़ाबला करते हुए एसटीएफ़ का जवान शहीद हो गया और दो जवान घायल हो गये हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवान की शहादत को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

 
CG News : शहीद STF जवान को माना में दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय, विजय शर्मा ने दिया शहीद को कंधा

CG News : शहीद STF जवान को माना में दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय, विजय शर्मा ने दिया शहीद को कंधा

 रायपुर। नारायणपुर में शहीद STF जवान को माना में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान जवान नितेश एक्का शहीद हुए थे ।सीएम ने कहा, जशपुर की माटी के लाल की शहादत अपने कर्तव्यों को निभाते हुए हुई है। शहीद जवान नितेश एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बलौदाबाजार आगजनी कांड में शुरू हुई जांच, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इन सगठनों के बड़े नेता सहित 8 गिरफ्तार

बलौदाबाजार आगजनी कांड में शुरू हुई जांच, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इन सगठनों के बड़े नेता सहित 8 गिरफ्तार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों में भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर जैसे संगठनों से है। इनकी गिरफ्तारी घटना से जुड़े वीडियो, फोटो और सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर की गई है। वहीं, अबतक के कुल 132 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि इस पूरे मामले की शुरुआत 15 मई की रात को उस वक्त हुई, जब अंधेरे में गिरौदपुरी में सतनामी समाज के तीर्थ स्थल 'अमर गुफा' के जैतखाम को क्षति पहुंचाई गई। उस वक्त शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने असल दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जिसको लेकर 8 जून को समाज के लोगों और डीएम के बीच पहली बैठक हुई थी। फिर दूसरे दिन गृहमंत्री विजय शर्मा ने जांच के लिए आदेश दिए थे, लेकिन समाज के लोग नहीं मानें। इसके बाद 10 जून को दशहरा मैदान में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया। इस दौरान कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी गई और परिसर खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया।धरना प्रदर्शन में तोड़फोड़ करने वाले एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। कि इस दौरान तोड़फोड़ करने वाले कई आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर कार्रवाई की जा रही है। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान गाली गलौज कर, तोड़फोड़ एवं पत्थर बाजी करते हुए, वाहन एवं संयुक्त कार्यालय में आगजनी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में कुल 9 अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कि प्रकरण में 15 जून की स्थिति में कुल 132 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आज 15 जून वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर प्रकरण में शामिल 8 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अबतक के कुल 132. आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश जारी है। प्रकरण में जांच विवेचना कार्रवाई अभी जारी है।

CG - किन्नर की खूबसूरती देख दीवाना हुआ युवक, देखते से ही खो बैठा दिल...5 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर जो हुआ.....

CG - किन्नर की खूबसूरती देख दीवाना हुआ युवक, देखते से ही खो बैठा दिल...5 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर जो हुआ.....

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से किन्नर के साथ शारीरिक शोषण का मामला समाने आया है। ​थर्डजेंडर ने युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि युवक के सा​थ 5 साल तक रिलेशनशिप रही। इस दौरान शादी का झांसा दिया और घर बसाने के नाम पर सोना, चांदी और पैसा लेकर मुंह मोड़ लिया। 

 ये पूरा मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र ​का है। यहां ​पीड़िता ने बताया कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाया, शादी कर घर बसाने का सपना दिखाया। आशियाना बसाने के लिए युवक ने सोने व चांदी के जेवरात और कैश भी ले लिए। पीड़िता ने बताया कि युवक ने 5 साल तक दैहिक शोषण किया और जब शादी की बात आई तो फरार हो गया। शिकायत पर कोरबा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

मुख्यमंत्री को मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बजाय पूरी सरकार का आत्म अवलोकन करना चाहिये - दीपक बैज

मुख्यमंत्री को मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बजाय पूरी सरकार का आत्म अवलोकन करना चाहिये - दीपक बैज

 मुख्यमंत्री को मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बजाय पूरी सरकार का आत्म अवलोकन करना चाहिये - दीपक बैज

6 माह में सरकार नाकाम साबित हुई है

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा मंत्रियों के विभागों की समीक्षा फिजूल की कवायद है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बजाय अपनी पूरी सरकार का आत्म अवलोकन करना चाहिये। 6 माह में भाजपा की पूरी सरकार ही विफल साबित हुई है, सिर्फ मंत्रियों के विभागों की समीक्षा से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। पूरी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। विष्णुदेव सरकार की विफलताओं की पूरी श्रृखंला है। साय सरकार के 6 माह में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। नक्सलवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गयी। नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने 6 माह में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 18 लाख आवास देने का वादा था, 6 माह में 1 भी नया मकान नहीं दे पाये। कांग्रेस राज में 7 किलो राशन मिलता था उसमें कटौती हो गयी। सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गयी। जमीनों की रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भूमि के गाईड लाईन के दर में 30 प्रतिशत के छूट को समाप्त कर दिया। लेकिन रजिस्ट्री फीस में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को नहीं हटाया गया। खाद बीज का संकट सरकार की तैयारियों पूरी नहीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के 6 माह में किसान आत्महत्या दौर चालू हो गया। किसान आत्महत्या कर रहे राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, महासमुंद हर जगह से किसानों की आत्महत्या की खबरे आ रहा। किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त खा गये। सरकार ने मक्का, गन्ना गौण अन्नो का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया। युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों से भयादोहन शुरू कर दिया जीएसटी के छापे मारे जा रहे, व्यापारियों को डराया जा रहा, वसूली किया जा रहा। जमीनों के खसरा लॉक कराया जा रहा, नामांतरण बंटाकन रजिस्ट्री रोक कर जमीन व्यापारियों से वसूली किया जा रहा। 6 माह में 16000 करोड़ का कर्ज ले लिया सरकार का वित्तीय प्रबंधन फेल। पांच सौ रूपया में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा भूल गये, छात्रों को स्कूल कॉलेज जाने भत्ता का वादा भूल गये, 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा अधूरा, कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रू. सालाना देने का वादा भूल गये। रिमोट कंट्रोल सरकार है विष्णुदेव सरकार। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गयी है। सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिये जा रहे है। महतारी वंदन में माताओं, बहनों से धोखा, 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष घूम रही है।

उच्चतम न्यायालय में एसएलपी दायर करने फेडरेशन ऑफ़ एज्युकेशनल सोसाइटीज की हुई बैठक

उच्चतम न्यायालय में एसएलपी दायर करने फेडरेशन ऑफ़ एज्युकेशनल सोसाइटीज की हुई बैठक

 रायपुर। फेडरेशन ऑफ़ एज्युकेशनल सोसाइटीज रायपुर,छत्तीसगढ़ द्वारा ग्रेच्युटी के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय में एसएलपीदायर करने हेतु शनिवार को राजधानी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा की गई।
उल्लेखनीय है कि अधिनियम क्रमांक 20 सन 1978 की धारा 5 (2) में उल्लेखित है की यथा स्थिति राज्य सरकार या आयोग उतनी राशि जो अध्यापकों और कर्मचारी को वेतन का संदाय करने के साथ उनके भविष्य निधि खातों में संस्था के अभिदान का समुदाय ऐसी दर से जिस दर से की संस्था ऐसा अभिदय तक समय प्रवित्य किसी अधिनियमिति के अधीन करने के लिए अपेक्षित हैं करने के प्रयोजन के लिए अपेक्षित हो ऐसी तारीख या तारीखों तक जो राज्य सरकार समय समय पर अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करें संस्थागत निधि में अग्रिम में जमा करेगा। उपादान भी वेतन से संबंधित राशि है जो शासन की ही देनदारी बनती है
उक्त बैठक में अजय तिवारी, देवीचंद श्रीश्रीमाल अध्यक्ष बागबाहरा शिक्षण समिति, राज किशोर नत्थानी कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय विद्यालय समिति रायपुर, शोभा खण्डेलवाल लक्ष्मीनारायण कन्या शाला, विदुर शर्मा प्राचार्य, अरविंद शर्मा महा सचिव फेडरेशन, संजय कुमार दुबे प्रांताध्यक्ष, केके शर्मा, जे मसीह प्राचार्य, एमडी राय, एमके मसीह आदि एवं अनेक संस्था के अध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अरविंद शर्मा ने दी।

 रायपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी, , दुर्ग, बिलासपुर सहित इन क्षेत्रो में होगी झमाझम बारिश

रायपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी, , दुर्ग, बिलासपुर सहित इन क्षेत्रो में होगी झमाझम बारिश

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में समय से पहले आगमन के बाद मानसून पर ब्रेक लग चुका हैं । मानसून के आगमन के बाद से लगातार मौसम में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है। शनिवार रात से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बदल छाए हुए हैं और आंधी-तूफान चल रहा हैं।कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट Rain alert जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
 
जुलाई से शुरू होगा बीजेपी का सदस्यता अभियान, पार्टी ने शुरू की तैयारी

जुलाई से शुरू होगा बीजेपी का सदस्यता अभियान, पार्टी ने शुरू की तैयारी

 Political News : भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जुलाई से आरंभ होने की संभावना है। पार्टी ने इस महत्वपूर्ण अभियान की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, इस सदस्यता अभियान के तहत पार्टी अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके अलावा, यह भी संभावना है कि सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के विभिन्न स्तरों पर संगठन चुनावों की प्रक्रिया भी दिसंबर तक पूरी कर ली जाए।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी 30 जून को समाप्त हो रहा है। उनको मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद अब जल्द ही सदस्यता अभियान के साथ पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के बाद ही अगले वर्ष संगठनात्मक चुनाव कराए गए थे। तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के 2019 में मंत्री बनाए जाने के बाद कार्यकारी नड्डा को अध्यक्ष बनाया गया।

यही स्थिति 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बनी है। अब भाजपा अध्यक्ष नड्डा के मंत्री बनाए जाने के बाद फिर नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। संभावना है कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती यानी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू कर सकती है। इसके तहत भाजपा हर बूथ पर कम से कम सौ नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा जा सकता है। मिस कॉल देकर सदस्यता तो दी जाएगी लेकिन उनकी पुष्टि भी की जाएगी। इस अभियान के बाद ही बूथ कमेटी और मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे, फिर जिलाध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे। अंतिम चरण में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के छह मंत्रियों का रविवार को शाम पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री बनने वाले शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश शासन के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

 CM साय आज राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM साय आज राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर । CM साय आज राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 4थीं वाहिनी छ.स.बल माना, रायपुर पहुंचेंगे और वहां 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री साय इसके पश्चात पूर्वान्ह 11.15 बजे मुख्यमंत्री निवास  से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.40 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई, जिला दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय वहां अग्रसेन भवन दुर्ग में 11.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 12.50 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई से प्रस्थान कर 1.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे।

 
 
CG BIG BREAKING: बीजेपी कांग्रेस के बाद अब बलौदाबाजार कांड में हुई थर्ड पार्टी की एंट्री, 1 जुलाई से ये नेता करेंगे आमरण अनशन

CG BIG BREAKING: बीजेपी कांग्रेस के बाद अब बलौदाबाजार कांड में हुई थर्ड पार्टी की एंट्री, 1 जुलाई से ये नेता करेंगे आमरण अनशन

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हाल ही में हुई हिंसा ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस घटना के बाद से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। लंबे समय से राजनीति से दूर चल रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के अध्यक्ष अमित जोगी ने फिर से सक्रियता दिखाई है।

अमित जोगी ने घोषणा की है कि वे 1 जुलाई से आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है।

अमित जोगी ने लिखा है कि, धर्मपुरा से लेकर अमर गुफा तक, विगत 6 सालों से भूपेश बघेल की कांग्रेस और बीजेपी सरकार ने सतनाम पंथ के अनुयायियों को अपनी वोटबैंक पॉलिटिक्स के कारण प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भूपेश बघेल की सरकार ने उनका आरक्षण- 16 से 13%- कम कर दिया। उनके धर्म स्थलों को ध्वस्त कर दिया। उनकी जगह- 30,000 आरक्षित पदों में-अन्य वर्गों को रोज़गार दे दिया और इन सबके विरोध में लड़ाई लड़ने वाले समाज के युवाओं को जेल में डाल दिया। यही कारण है कि, दिसंबर 2023 में सरकार को बदल दिया। बलौदाबाजार एसपी की 10 मई 2024 की अमर गुफा घटना की फ़र्ज़ी विवेचना और 15 जून 2024 की अभूतपूर्व प्रशासनिक विफलता सिद्ध करती है कि बीजेपी सरकार भी भूपेश सरकार की राह में चल रही है

 
नेतृत्वविहीन हो चुका है सतनामी समाज

उन्होंने आगे कहा कि, सतनामी समाज के गिरौधपुरी से लेकर भंडारपुरी धाम तक लगभग सभी गुरुओं ने सत्ता के साथ 1980 से अपनी-अपनी बदलती राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण सरकार न कि, समाज का साथ दिया है। यही कारण है कि, सदियों से ग़ुलामी के ख़िलाफ़ बग़ावत करने वाला सतनामी समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से पूर्णतः नेतृत्वविहीन हो चुका है और गुरुओं की जगह समाज के युवाओं ने ले ली है। श्री जोगी ने आगे लिखा कि, 10 मई 2024 की अमर गुफा एक अकेली घटना नहीं थी। इसे 22 जुलाई 2022 को धर्मपुरा के जैतख़ाम और भूपेश बघेल सरकार द्वारा बुलडोज़र से गुरुद्वारा के ध्वस्तीकरण के साथ जोड़ना आवश्यक इसलिए है. क्योंकि दोनों राष्ट्रीय दलों बीजेपी और कांग्रेस ने सतनामी समाज की ताक़त को ख़त्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसका ख़ामियाज़ा दोनों को भुगतना पड़ेगा।

1 जुलाई से करुंगा आमरण अनशन

अमित जोगी ने आगे लिखा कि, वर्ष 2001 में कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि नान साहेब के आग्रह पर पापा स्वर्गीय अजीत जोगी ने कवर्धा ज़िले का नाम कबीरधाम कर दिया था। इसी परंपरा का निर्वहन करके बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि, मातृभूमि और कर्मभूमि, नवनिर्मित ज़िला बलौदाबाजार को “घासीदासधाम” करने और हाई कोर्ट के जज की विवेचना रिपोर्ट आने तक सभी बंदियों की निःशर्त रिहाई की दो मांगों को लेकर मैं 1 जुलाई 2024 से बलौदा बाज़ार में आमरण अनशन करुंगा।

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे 5 नए महिला थाने, 4 नवीन साइबर थाना की मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे 5 नए महिला थाने, 4 नवीन साइबर थाना की मंजूरी

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने शनिवार को पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रदेश में अपराधों में निरंतर कमी का दावा किया। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चार महिला थाने एवं महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान की 06 इकाई कार्यरत हैं। बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे।

 बैठक में बताया गया कि इसके अतिरिक्त 553 महिला हेल्प डेस्क एवं सभी 33 जिलों में परिवार परामर्श केंद्र स्थापित हैं। अभिव्यक्ति एप के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को आपातकालीन सेवा एवं ऑनलाइन शिकायत की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में 5 महिला थानों को प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 प्रदेश के चार जिलों रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले में चार नवीन साइबर पुलिस थाने खोले जाएंगे। मानव तस्करी की रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर एन्टी ह्यूमेन ट्रेफिकिंग ब्यूरो की स्थापना की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में मछली पकड़ना बैन, मछली पकड़ते पाए गए तो हो सकती है जेल

छत्तीसगढ़ में मछली पकड़ना बैन, मछली पकड़ते पाए गए तो हो सकती है जेल

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मछलियों को पकड़ना बैन कर दिया गया है। इसे लेकर सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। ये बैन 16 जून से 15 अगस्त तक लगाया गया है। इस बीच मछली पकड़ते पाए जाने पर FIR दर्ज की जाएगी। जेल के साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

क्यों दिया ऐसा आदेश ?
दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि, बारिश के मौसम में मछलियों की ब्रीडिंग अच्छी होती है। ऐसे समय में उनका शिकार न करते हुए उन्हें संरक्षित करने से मछुआरों को ही लाभ होगा। सरकार ने कानून और अधिनियम का प्रयोग करते हुए 16 जून से 15 अगस्त को मछली पकड़ने के लिए क्लोज सीजन घोषित कर दिया है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में 2.20 लाख से अधिक लोग मछली पालन से जुड़े हैं।

यहां लागू होगा नियम
प्रदेश के सभी नदी-नालों और छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब या जलाशय (बड़े या छोटे) जो निर्मित किए गए हैं, केज कल्चर को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के मछली पकड़ना प्रतिबंधित रहेगा। आदेश में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर अधिनियम के तहत एक साल का कारावास या 10 हजार रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

वर्तमान में 11 हजार के करीब मछुआरे
वर्तमान में प्रदेश के 5 जलाशयों गोबिंद सागर, पौंग डैम, चमेरा, कोलडैम व रणजीत सागर में 5000 से अधिक मछुआरे नियमित रूप से मछली पकड़ने का कार्य कर रहे हैं तथा इन जलाशयों का कुल क्षेत्रफल 43785 हैक्टेयर है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में विभिन्न मुख्य नदियों व उनकी सहायक नदियों में 6000 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ने का कार्य करते हैं।

छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेगा दिव्यांगों के लिए कॉलेज : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेगा दिव्यांगों के लिए कॉलेज : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी संभागों में अब दिव्यांग कॉलेज खोलने जा रही है। महिला-बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज शनिवार को इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना की प्लानिंग की जा रही है और इसे लेकर वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगी। वर्तमान में, रायपुर में ही एकमात्र दिव्यांग कॉलेज है, जबकि 33 में से लगभग 21 जिलों में दिव्यांगों के लिए स्कूल संचालित हो रहे हैं। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में दिव्यांग स्कूल खोलने के लिए तैयारियां की जा रही हैं

इसके साथ ही, कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 7 लाख दिव्यांग जन हैं। वर्तमान में कॉलेज नहीं होने के कारण, बारहवीं के बाद कई दिव्यांग बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। इसे देखते हुए, स्कूल और कॉलेज की संख्या बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है। यह पहल दिव्यांग बच्चों को उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 
बलौदाबाजार हिंसा के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ : भूपेश

बलौदाबाजार हिंसा के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ : भूपेश

 रायपुर :- लौदाबाजार की घटना भाजपा के तुष्टिकरण नीति और लापरवाही का परिणाम है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वहां के पूरे आयोजन के पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेता ही थे। भाजपा के नेताओं ने ही भीड़ को भड़का कर पूरे घटना को अंजाम दिलाया। बलौदाबाजार का आम आदमी डरा सहमा हुआ है सरकार पर से भरोसा उठ गया है।


भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ प्रश्न है जिनके जवाब सामने आ जाय तो सारा मामला साफ हो जायेगा।

    इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जाँच हो।
    धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था?
    रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिये भोजन, मंच, पंडाल, माईक के लिए रुपयों की व्यवस्था किसने किया?
    इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले भीम आर्मी के लोगो की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
    नागपुर से 250 से अधिक लोग आये थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था?
    भीड़ में लोग लाठी, डंडा लेकर आये थे प्रशासन क्या कर रहा था? उनको रोका क्यों नहीं गया?
    रैली की शुरुआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगों को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई?
    आम जनता के वाहन जलाये जा रहे थे लोगों को दौड़ा कर पीटा जा रहा था तब पुलिस कहां थी?
    एसपी किसके इशारे पर शांत बैठे हुये थे? घटना को रोकने के बजाय पलायन क्यों कर गये?

भूपेश बघेल ने कहा कि धार्मिक आधार पर हिंसा भड़काना भाजपा का पुराना चरित्र रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने छत्तीसगढ़ को कलंकित करने का काम किया है। इस घटना में आम आदमी को निशाना बनाया गया है। नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देना कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जवाबदारी सरकार की है। बलौदाबाजार में भय का वातावरण बनाया गया, छोटे-छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया गया। प्रशासन और सरकार के प्रति लोगों का भरोसा समाप्त हो गया है। सरकार ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है। जिले के सबसे सुरक्षित स्थान एसपी, कलेक्टर ऑफिस ही जला दिया जाय तो फिर सरकार का अस्तित्व कहां बचता है? मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिये।

 

बरसात में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था करें : विष्णुदेव साय

बरसात में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था करें : विष्णुदेव साय

 पीएचई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर :- सुशासन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के काम में कसावट लाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। वे शनिवार को लगातार तीसरे दिन अलग-अलग विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा मुख्यमंत्री सचिवालय, जल जीवन मिशन और विभागीय अधिकारियों के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में बरसात के दिनों में प्रदेश में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पीएचई विभाग के टोल-फ्री नम्बर 1800-233-0008 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।

मुख्यमंत्री साय ने अपने निवास कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के हर घर में पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शुद्ध पेयजल के लिए जलापूर्ति व्यवस्था के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का कार्य पूर्ण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में नियुक्त किए जाने वाले नल जल मित्रों का प्रशिक्षण कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से यथाशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में तकनीकी अमला बढ़ाने के लिए नई भर्तियों के प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने को कहा।

मुख्यमंत्री ने खारे पानी, भू-जल में भारी तत्वों की मौजूदगी और जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने की समस्या से जूझ रहे गांवों के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का काम तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे उन गांवों में यथाशीघ्र साफ पेयजल पहुंच सके। कुल 4527 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के 18 जिलों में ये मल्टी-विलेज योजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से 3234 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे दस लाख से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल पहुंचेगा।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए संचालन-संधारण नीति जल्द तैयार करने की जरूरत बताई। उन्होंने जलस्रोतों को रिचार्ज करने मनरेगा के माध्यम से आवश्यक संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया। साव ने ऐसे गांवों में जहां पेयजल आपूर्ति के लिए भू-जल स्रोत नहीं मिल रहे हैं, उन गांवों के लिए नई मल्टी-विलेज योजनाएं राज्य मद से स्वीकृत करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए सीएसआर या डीएमएफ फंड से राशि की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने तेजी से नए नलकूपों के खनन के लिए विभाग में नई ड्रिलिंग मशीनें खरीदने की जरूरत भी बताई

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने बैठक में बताया कि प्रदेश में अब तक 39 लाख 14 हजार से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जा चुका है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक 78 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है। राज्य के 3356 गांवों में शत-प्रतिशत, 5093 गांवों में 90 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तथा 3153 गांवों में 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत घरों में नल का पानी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि गांवों में पंचायतों के द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए नल जल मित्र की नियुक्ति की जाएगी। भारत सरकार द्वारा इसके लिए प्रदेश के 33 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित नल जल मित्रों का प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, और डॉ. बसवराजु एस., क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा, जल जीवन मिशन के एमडी सुनील जैन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता एम.एल. अग्रवाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।